icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रतलाम में गणेश उत्सव से पहले बारिश ने मौसम बना दिया सुहाना

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम में गणेश चतुर्थी से पहले भगवान गणेश के आशीर्वाद जैसी राहत वाली बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह बारिश बड़ी राहत लेकर आई है। हालात ये थे कि लोग छाते के बजाय तेज गर्मी से बचने के लिए छांव तलाशते नजर आ रहे थे। लेकिन बीते दो दिनों की बारिश के बाद अब तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। गणेश उत्सव की सुबह रतलाम का मौसम सुहाना और खूबसूरत नजर आया। घरों से निकले लोगों को शहर में हल्के कोहरे से ढके मनमोहक नजारे दिखाई दिए। ठंडी फुहारों और खुशनुमा मौसम ने गणेश उत्सव की खुशी को और दोगुना कर दिया। मौसम के इस बदलाव ने श्रद्धालुओं के उत्साह में भी नई ऊर्जा भर दी है。
0
0
Report

पाकुड़ में अवैध लॉटरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1900 टिकट समेत विक्रेता गिरफ्तार

Pakur, Jharkhand:एरिया - पाकुड पुलिस ने प्रतिबंधित लॉटरी के खिलाफ बड़ी कारवाई किया है...पुलिस ने लगभग डेढ़ लाख रुपये की अवैध लॉटरी के साथ एक लॉटरी विक्रेता को गिरफ्तार किया है... पुलिस ने उसके पास से 'डियर लॉटरी डे नाइट' समेत कुल 1900 पीस प्रतिबंधित अवैध लॉटरी टिकट और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है...पाकुड़ एसडीपीओ कुमार गौरव ने नगर थाना में इस बारे में जानकारी दी... उन्होंने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के तलवाडागा में विक्रम गुप्ता नाम का व्यक्ति अपने घर पर अवैध लॉटरी की खरीद-बिक्री करता था...इसकी सूचना मिलने पर एसपी अनुदीप सिंह ने एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम बनाई थी... इस टीम ने गुप्त सूचना की पुष्टि के बाद विक्रम गुप्ता के घर पर छापेमारी की...पुलिस टीम को देखते ही विक्रम भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया...पकड़े गए व्यक्ति और उसके घर की तलाशी लेने पर वहां से 1900 अवैध लॉटरी टिकट और एक मोबाइल फोन मिला...जब्त लॉटरी की अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बतायी जा रहीं हैं...इस मामले में थाना में कांड दर्ज किया गया है... एसडीपीओ ने बताया कि अवैध रूप से बेची जा रही लॉटरी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है...
0
0
Report
Advertisement

परतापुर में मुठभेड़: अंतरराज्यीय असलहा तस्कर घायल, 3 फरार

मेरठ ब्रेकिंग: परतापुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, अंतरराज्यीय असलहा तस्कर घायल, 3 फरार मेरठ - थाना परतापुर पुलिस और नगर स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त करने वाले बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक अंतरराज्यीय शातिर बदमाश घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके 3 साथी मौके से फरार हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसपी नगर के निर्देशन और सीओ ब्रह्मपुरी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 13/14 सितंबर की रात अछरोंदा-बहादुरपुर अंडरपास (DME) के पास अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त करने वाले कुछ व्यक्ति मौजूद हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष परतापुर के नेतृत्व में परतापुर पुलिस और स्वाट टीम ने घेराबंदी कर आत्मसमर्पण के लिए कहा। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और बहादुरपुर की ओर भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में आमिर पुत्र हाजी फरियाद निवासी मकान नंबर 53, वेलकम कॉलोनी थाना वेलकम दिल्ली के बाएं पैर में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। Baramadgi - घायल बदमाश के कब्जे से 1 पिस्टल.32 बोर, 1 मैगजीन, 3 जिंदा कारतूस, 1 खोखा कारतूस, एक स्कूटी DL5SDN1734 और फरार बदमाशों की एक चोरी की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस UP15DD0096 बरामद हुई है। घायल बदमाश को इलाज के लिए पीएल शर्मा अस्पताल मेरठ भेजा गया है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के थानों को अलर्ट कर घेराबंदी और सघन चेकिंग की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

ज्योलिकोट समेत 7 गाँव में दूषित पेयजल से डायरिया-पीलिया, स्कूल बंद करने की मांग

Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल के ज्योलिकोट समेत 7 गाँव इन दिनों डायरिया और पीलिया की चपेट में हैं, दूषित पेयजल के कारण। हालात इतने बुरे हैं कि पानी की एक-एक बूंद भी ग्रामीणों को डराती है। ज्योलिकोट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रोज़ लगभग 40 से 50 मरीज चेकअप और इलाज के लिए पहुंच रहे हैं; मरीजों की सैंपलिंग की जा रही है, प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है और गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। जल संस्थान के बड़े अधिकारी दावा कर रहे हैं कि दूषित पेयजल मामले में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, लेकिन कार्रवाई कब होगी यह सवाल बना हुआ है। भीमताल के ब्लॉक प्रमुख हरिश बिष्ट ने नैनीताल के मुख्य शिक्षा अधिकारी को एक पत्र लिखकर संक्रमण बढ़ते देख अगले एक हफ्ते प्रभावित क्षेत्र के सभी स्कूलों को बंद रखने की मांग की है। दूषित पेयजल से बिगड़े हालात और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति जानने के लिए ZEE MEDIA की टीम ज्योलिकोट PHC पहुंची। वहां पाया गया कि दूषित पानी की सप्लाई के बाद मरीजों की संख्या बढ़ रही है; PHC 24 घंटे खुला रखा गया है; बच्चों पर इसका सबसे अधिक असर दिख रहा है और पीलिया की शिकायतें सामने आ रही हैं। दवाओं की कमी को भी पूरा किया जा रहा है और मरीजों को हर संभव उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। कोशिश यह है कि हालात जल्दी सामान्य हों। दूषित पानी की सप्लाई को लेकर हालात अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं; स्वास्थ्य विभाग और पेयजल विभाग अपने-अपने स्तर पर काम कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ रहा है; पेयजल संस्थान के प्रति ग्रामीणों की नाराज़गी सामने आ रही है। SC विशाल सक्सेना ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और अगर समय रहते मामला टेकअप किया गया होता तो हालात पहले ही नियंत्रण में आ जाते। अब अधिकारियों की ओर से लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया जा रहा है; बड़ा सवाल है— अगर समय रहते कार्रवाई होती, तो क्या आज इतने लोग बीमार पड़ते?
0
0
Report
Advertisement

यूपी भाजपा: चार स्तर के सर्वे से टिकट वितरण में उठे संकट

Noida, Uttar Pradesh:चार लेवल पर हुए सर्वे के बाद क्लियर होगा यूपी भाजपा में विधायकी का टिकट इससे वाक थ्रू गया इससे बाईट गयी यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए और मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार अब नए सिरे से किसी भी परिस्थितियों से निपटने के लिए बीजेपी की ओर से चार लेवल पर सर्वे कराया जाएगा। ये चारों सर्वे समानातंर यानी एक ही साथ कराए जाएंगे. यूपी में इस बार बीजेपी के सामने कई चुनौतियां हैं खास तौर से लगातार दो बार सरकार बनने के बाद जिस तरह से कई मुद्दों को लेकर पार्टी और विधायको के प्रति जो नाराज़गी बढ़ी है उसको देखते हुए अब पार्टी नए सिरे से सर्वे करवाने जा रही है।कई सीट ऐसी है जिनपर कई उम्मीदवार दावा कर रहे है। मतलब ये कि बीजेपी में टिकट बंटवारे में इस बार ज्यादा झंझट देखने को मिल सकता है। चार लेवल के इस सर्वे में बीजेपी ने एक ही मकसद रखा है- जिताऊ उम्मीदवारों की खोज। हालांकि अभी सर्वे पर भाजपा केवल इतना ही कह रही है कि पार्टी चुनावो में पूरी तैयारी के साथ उतर रही है बाइट अवनीश त्यागी प्रवक्ता भाजपा सार: 1) इसके तहत पहला सर्वे उत्तर प्रदेश बीजेपी की ओर से कराया जाएगा. इसमें विधायकों की 15 पैरामीटर्स पर रेटिंग की जाएगी. विधानसभा में उनकी अटेंडेंस कैसी रही है. उन्होंने कितने और क्या सवाल किए हैं. विधायक निधि के उपयोग का हाल कैसा है. अपने चुनावी क्षेत्र में कितने दिन या घंटे रहते हैं. कार्यकर्ताओं के बीच उनकी छवि कैसी है और पार्टी के कितने कार्यक्रमों में भाग लेते हैं. इन सारे सवालों के आधार पर यूपी बीजेपी की ओर से सर्वे कराया जाएगा. 2) दूसरा सर्वे विकास की योजनाओं के स्तर पर किया जाएगा। क्या विधायक जनता के लिए आसानी से उपलब्ध हैं. क्या विकास कामों से लोग संतुष्ट हैं. इस तरह के सवाल इस सर्वे में होंगे. 3) तीसरा सर्वे थोड़ा पुराना है. 2014 से ही ये सर्वे यूपी में होता रहा है जो केंद्रीय नेतृत्व की टीम की तरफ से कराया जाता रहा है . यह आंकड़ों पर आधारित सर्वे होता है, जिसमें पेशेवर लोग शामिल होते हैं. इसमें जीत की संभावना, जातीय समीकरण और हर सीट के लिए दो से तीन वैकल्पिक नामों का आकलन किया जाता है. इस सर्वे के नतीजे अंतिम फैसले में सबसे ज्यादा महत्व रखते हैं. 4) चौथे सर्वे में पूरी तरह से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका होगी. इसमें आरएसएस के कार्यकर्ता जमीनी रिपोर्ट पार्टी को सौंपते हैं. प्रचारक और विस्तारक बूथ लेवल तक लोगों से मिलते हैं. उनकी राय जानते हैं और अंत में रिपोर्ट बनाते हैं. सूत्रों के मुताबिक, इन चारों सर्वे में से कम से कम दो में खराब रेटिंग पाने वाले मौजूदा विधायकों पर संकट आ सकता है. कहा जा रहा है कि ऐसा होने पर उनका टिकट कटना तय है. वाक थ्रू
0
0
Report

लखनऊ: मड़ियांव में नकली गुटखा मसाला फैक्ट्री पकड़ी, दो गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Police bust alleged fake pan masala factory in Madiyanv, two arrested / visuals / Naveen Kumar Singh (ADCP, North, Lucknow) s/b लखनऊ बनकली मसाला फैक्ट्री पकड़ी गई. मौके पर जो भी माल बरामद हुआ था करीब चालीस के जी के आसपास था जिसकी मार्केट वैल्यू देखा जाए तो पच्चीस से तीस लाख के आसपास है। जो उत्पाद पकड़े गए थे।मंडियांव के अजीज नगर में पकड़ी गई नकली गुटखा फैक्ट्री . बड़ी मात्रा में नकली गुटखा मसाला बरामद .इसके अलावा तमाम उपकरण और मशीन बरामद .फैक्ट्री से कई लोगों को किया गया गिरफ्तार .मड़ियांव के अजीज नगर में चल रही थी नकली गुटखामसाला फैक्ट्री. लोगो के स्वास्थ्य के साथ हो रहा था खिलवाड़. पुलिस सभी को लेकर थाने पहुंची Naveen Kumar Singh (ADCP, North, Lucknow) s/b हमारे मढ़ियाव थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी है अजीज नगर। वहां मुखबीर के द्वारा और मैनुअल इंटेलिजेंस के द्वारा यह पता चला कि सीकरवारा चौराहे के पास एक मकान में अवैध गुटका फैक्ट्री चल रही है। पहले तो हमारी पुलिस ने इसकी जांच की और जब पूरा तसदीक हो गया तो कल इस पर दबिश डाला गया। दबिश के दौरान दो अभियुक्त पकड़े गए। एक पिंटू गुप्ता और पवन साहू जो रायबरेली के रहने वाले हैं।मौके पर ही गुटका के विभिन्न उत्पाद और कई ब्रांड के पाउच मिले। मौके पर जो बरामद किया गया था उसमें चूना था, कत्था था, सुपारी थी और केमिकल था और जो रैपर मिले हैं वो उस पर ब्रांड राजश्री का था, विमला विमल मसाला का था, कमला पसंद का था। और डाया मशीन थी। इन सबको बरामद करते हुए फर्द बनाया गया। इनकी गिरफ्तारी की गई और चालान करते हुए माननीय न्यायालय रिमांड के लिए प्रेषित किया गया। मौके पर जो भी माल बरामद हुआ था करीब चालीस के जी के आसपास था जिसकी मार्केट वैल्यू देखा जाए तो पच्चीस से तीस लाख के आसपास है। जो उत्पाद पकड़े गए थे。
0
0
Report
Advertisement

दमोह जिला अस्पताल में तीन सिस्टर्स की पोषण प्रदर्शनी से महिलाओं में पोषण जागरूकता

Damoh, Madhya Pradesh:भारत सरकार के अभियान से प्रेरित सिस्टर्स ने निजी खर्च पर सजाई प्रदर्शनी, पोषण आहार को लेकर महिलाओं को जागरूक करने की अनूठी पहल.. एंकर/ भारत सरकार द्वारा कुपोषण को जड़.से खत्म करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जहां देश भर में पोषण माह मनाया जा रहा है तो महिला बाल विकास विभाग द्वारा कई आयोजन कर लोगों को पोषण आहार के प्रति जागरूक करने की मुहिम चल रही है लेकिन दमोह के जिला अस्पताल में एमसीएच वार्ड में इसे लेकर कुछ अलग नजारा देखने को मिल रहा है। इस वार्ड में नर्सिंग स्टाफ के एक ग्रुप ने अपने निजी खर्च से एक पोषण आहार प्रदर्शनी लगाई है और महिलाओं को आहार को लेकर जागरूक किया जा रहा है। दरअसल अस्पताल के मेटरनिटी वार्ड में रोजाना सैकड़ों महिलाओं का आना जाना होता है तो बड़ी संख्या में महिलाएं डिलीवरी के बाद एडमिट हैं। इस वार्ड में लंबे समय से लोगों की सेवा करने के साथ अलग से महिलाओं को जागरूक करने वाला थ्री सिस्टर्स ग्रुप फिर अपने कामों से सुर्खियों में हैं। वार्ड में एक बड़ी पोषण आहार प्रदर्शनी लगाई गई है जिसमें तमाम तरह का पोषण आहार रखा गया है जिसे लोग देख सकें और दर्शाया गया है कि गर्भवती महिलाओं या जिन महिलाओं की डिलीवरी हो चुकी है उन्हें खानपान में क्या क्या उपयोग करना है इसके बारे के बताया जा रहा है। प्रदर्शनी में वो चीजें भी रखी गई है जिन्हें डिलीवरी से पहले या बाद में खाना पीना नहीं है। इसके कारण नर्सिंग स्टाफ वार्ड के एडमिट महिलाओं को जागरूक करने के साथ जो दूसरी महिलाएं यहां आती हैं उन्हें भी जानकारी दें रही हैं। इस आयोजन को लेकर नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि केंद्र सरकार के संकल्प से उन्हें प्रेरणा मिली कि जब सरकार इस अच्छे काम को कर रही है तो उनका भी फ़र्ज़ बनता है कि वो भी लोगों को जागरूक करें। उनके मुताबिक जिला अस्पताल के एमसीएच वार्ड में अधिकांश ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को डिलीवरी के लिए लाया जाता है और इन्हीं ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को खान पान का सही तरीका मालूम नहीं होता लिहाजा उन्हें समझाना जरूरी है ताकि वो यहां से जानकारी लेने के बाद पोषक तत्वों से भरपूर अनाज और अन्य चीजों का इस्तेमाल करें।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top