Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

मोटरसाइकिल से खेला गया अनोखा खेल वायरल

RRRakesh Ranjan
Mar 28, 2026 09:40:02
Noida, Uttar Pradesh
मोटरसाइकिल से खेला अनोखा खेल
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JGJugal Gandhi
Mar 28, 2026 10:46:54
Govind Garh, Rajasthan:मूडपुरी कलां में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, चाचा-भतीजे के परिवारों में लाठी-डंडे चले, 8 घायल अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के मूडपुरी कलां गांव में शनिवार को एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घर के कपड़ों का गंदा पानी खेत में जाने की बात को लेकर एक ही परिवार के चाचा और भतीजे के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें महिलाओं सहित कुल 8 लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से तुरंत गोविंदगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पीड़ित उमेश के अनुसार विवाद तब शुरू हुआ जब उनके बड़े भाई राकेश की बेटी घर में कपड़े धो रही थी और पानी पास में स्थित राम सिंह के खेत में चला गया। आरोप है कि राम सिंह के बेटे मनीष ने इसका विरोध करते हुए युवती पर लाठी से हमला कर दिया। शोर सुनकर उमेश और उनके परिजन, जो पास के खेत में गेहूं काट रहे थे, मौके पर पहुंचे तो उन पर भी हमला कर दिया गया। इस झगड़े में उमेश और बबली गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के राम सिंह का कहना है कि उनका परिवार खेत में गेहूं की फसल काट रहा था। उनका आरोप है कि उमेश का परिवार जानबूझकर उनके खेत में गंदा पानी छोड़कर फसल खराब कर रहा था। मना करने पर उमेश पक्ष ने ही हमला कर दिया। इस पक्ष से राम सिंह, मनीष, सोनिया बाई, मनीषा, सुमित्रा और कविता घायल हुए हैं। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है और मामले को लेकर पुलिस जांच की संभावना जताई जा रही है।
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Mar 28, 2026 10:46:41
Jaipur, Rajasthan:काशीराम चौधरी जयपुर हैडर- रोडवेज में आएंगी नई बसें! अगले माह तक मिलेंगी 174 नई बसیں रोडवेज प्रशासन 200 नई बसों की कर रहा खरीद नए बजट सत्र में 300 और बस खरीद की घोषणा रोडवेज के बेड़े में 3700 से अधिक होंगी बसें पुरानी 300 बसों को हटाने की भी तैयारी एंकर राजस्थान रोडवेज के बेड़े में एक बार फिर नई बसें जुड़ेंगी। रोडवेज प्रशासन 200 बसों की खरीद कर रहा है, इनमें से 174 बसों की खरीद के लिए एलओआई जारी की जा चुकी है। वहीं नई बजट घोषणा में घोषित 300 बसों की खरीद की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। यह रिपोर्ट देखिए- वीओ- 1 राजस्थान रोडवेज की 207 नई बसों को पिछले दिनों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाई थी। अब 200 और नई बसें खरीदने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इनमें से 174 बसों की खरीद के लिए बस निर्माता कम्पनियों को एलओआई जारी की जा चुकी है। वहीं 26 बसों के लिए नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। आपको बता दें कि राजस्थान रोडवेज में बसों की संख्या बढ़ाने के लिए मौजूदा भाजपा सरकार शुरू से ही प्रयासरत है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पहल करते हुए राजस्थान रोडवेज को पिछले 2 वर्ष में 500 नई बसों की खरीद की मंजूरी दी थी। वहीं नए साल के बजट में भी 300 बसों की खरीद के लिए घोषणा की गई है। भजनलाल सरकार के पिछले 2 साल में अनुबंधित बसों को मिलाकर करीब 1 हजार नई बसें रोडवेज के बेड़े में जोड़ी जा चुकी हैं। अब 174 नई बसें अप्रैल माह के अंत तक रोडवेज के बेड़े में शामिल हो सकेंगी- Gfx In रोडवेज की बसों का गणित - रोडवेज में वर्तमान में खुद की बसें 2515 - रोडवेज में अनुबंध पर चल रही हैं 1020 बसें - रोज 8 लाख यात्री करते हैं रोडवेज बसों में यात्रा - रोडवेज की औसत आय रोजाना 6.07 करोड़ - 13 लाख किलोमीटर होता है रोडवेज बसों का संचालन - अब 200 बसें खरीदी जा रही, इनमें 144 एक्सप्रेस बसें - 30 एसी स्लीपर बसें भी खरीदी जा रही हैं रोडवेज में - 26 एसी 2बाय2 सिटिंग बसों के लिए प्रस्ताव नहीं आए Gfx Out बाइट- पुरुषोत्तम शर्मा, प्रबंध निदेशक, रोडवेज वीओ- 2 बड़ी बात यह है कि रोडवेज प्रशासन लम्बे समय बाद 30 नई एसी स्लीपर बसें खरीदने जा रहा है। अभी रोडवेज के पास चुनिंदा स्लीपर बसें ही उपलब्ध हैं। 30 नई एसी स्लीपर बसें 13 मीटर से अधिक लम्बाई की होंगी। इनमें 18 स्लीपर बर्थ नीचे और 18 स्लीपर बर्थ ऊपर होंगी। ऐसे में रोडवेज प्रशासन को 144 एक्सप्रेस बसें और 30 स्लीपर बसें अप्रैल माह के अंत तक मिल जाएंगी- Gfx In नई बसें आएंगी, पुरानी होंगी बाहर - ROADवेज के बेड़े में नए वित्त वर्ष में 300 नई बसें जुड़ेंगी - वर्ष 2026-27 में 300 बसों की खरीद की हुई है घोषणा - इन बसों की मंजूरी के लिए वित्त विभाग से ली जाएगी अनुमति - इसके बाद इनकी खरीद प्रक्रिया शुरू करेगा रोडवेज प्रशासन - वहीं पुरानी कंडम हो चुकी करीब 300 बसें हटाई जाएंगी - अगले माह करीब 70 कंडम बसों को बेड़े से बाहर किया जाएगा Gfx Out बाइट- पुरुषोत्तम शर्मा, प्रबंध निदेशक, रोडवेज वीओ- 3 रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा की नियमित निगराणी और बेहतर पर्यवेक्षण के चलते रोडवेज के डीजल औसत में भी सुधार हो रहा है। अब रोडवेज बसों का डीजल औसत बढ़कर 5.22 किलोमीटर प्रति लीटर तक पहुंच गया है। वहीं आर्थिक मोर्चे पर सुधार के चलते अब रोडवेज कर्मचारियों को हर माह पहली तारीख को वेतन मिलने लगा है- - काशीराम चौधरी जी मीडिया, जयपुर
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Mar 28, 2026 10:46:19
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर के मनिहारवाड़ी क्षेत्र में तीन दिन पहले युवक पर हमले के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फईम खां उम्र 21 को शुक्रवार कों न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि अजहर उर्फ भूरा उम्र 21 और अमन पठान उम्र 21 को शनिवार को गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस मामले में फरियादी राजेश केवट ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया था कि मेला देखकर लौटते समय बाइक से कट मारने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद तलवार व डंडों से आरोपियों ने हमला किया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ लिया。 पुलिस ने मुख्य आरोपी का घटनास्थल पर पैदल भ्रमण भी कराया।
0
comment0
Report
RBRAKESH BHAYANA
Mar 28, 2026 10:45:50
Panipat, Haryana:पानीपत अनाज मंडी में सरसों की नई फसल की आवक शुरू हो चुकी है। इसी के साथ हरियाणा में सरसों खरीद का पहला गेट पास भी पानीपत मंडी से जारी किया गया। मार्केट कमेटी के चेयरमैन अवतार सिंह शास्त्री ने स्वयं इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मंडी प्रशासन किसानों को हर संभव सुविधा देने के लिए जमीनी स्तर पर लगातार काम कर रहा है और किसानों से सीधा संपर्क बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि मंडी में पहुंची सरसों की गुणवत्ता की जांच की गई, जिसमें नमी की मात्रा 6.7 प्रतिशत पाई गई, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप है। हैफेड (HAFED) की टीम भी मंडी पहुंच रही है और जल्द ही सरकारी खरीद प्रक्रिया पूरी तरह शुरू कर दी जाएगी। पिछले वर्ष मंडी में लगभग 14 हजार क्विंटल सरसों की आवक हुई थी, जबकि इस बार 15 हजार क्विंटल से अधिक आवक होने का अनुमान है। किसानों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध चेयरमैन शास्त्री ने बताया कि किसानों को “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” पोर्टल या अन्य तकनीकी कार्यों में कोई परेशानी न हो, इसके लिए मंडी में विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंडी में एग्रीकल्चर हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी, जहां किसानों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाएगा। इसके अलावा डीडीए, एसडीएम और उपायुक्त स्तर पर भी समन्वय किया गया है ताकि छोटी-छोटी समस्याएं तुरंत हल हो सकें। तहसीलदार और कृषि विभाग की टीमें भी मौके पर तैनात रहेंगी। उन्होंने बताया कि गेट पास सुबह 6 बजे से 8 बजे के बीच जारी किए जाएंगे, जिससे मंडी में व्यवस्था सुचारू बनी रहे। सरकारी और निजी खरीद दोनों में अच्छा भाव सरसों की सरकारी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जा रही है, जो लगभग ₹6200 प्रति क्विंटल के आसपास बताया गया है। वहीं निजी खरीदार भी किसानों को बेहतर भाव दे रहे हैं। आज एक निजी खरीदार द्वारा ₹6221 प्रति क्विंटल के भाव से सरसों खरीदी गई। चेयरमैन ने स्पष्ट किया कि यदि किसानों को निजी खरीदारों से ₹10 से ₹50 अधिक भाव मिलता है, तो वे अपनी फसल उन्हें बेचने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं। किसानों से अपील अवतार सिंह शास्त्री ने किसानों से अपील की कि वे अपने ट्रैक्टरों के आगे अपना नंबर लिखकर मंडी में आएं, ताकि व्यवस्था बनाए रखने में आसानी हो और खरीद प्रक्रिया तेजी से पूरी हो सके।
0
comment0
Report
NZNaveen Zee
Mar 28, 2026 10:45:13
Rewari, Haryana:हरियाणा की हाईटेक जेल से UP के 2 बंदी फरार.....रेवाड़ी जेल में सीढ़ी लगाकर फांदी दीवार, शाम की गिनती में हुआ खुलासा.....बंदियों के फरार होने की घटना ने जेल के सुरक्षा इंतजामों पर खड़े किए सवाल......स्पेशल टास्क फोर्स के IG मौके पर पहुंचे.....एंकर - हरियाणा के रेवाड़ी की हाईटेक जेल से शुक्रवार शाम को दो बंदी फरार हो गए। दोनों ऑनलाइन ठगी के मामले में आरोपी हैं और यूपी के रहने वाले हैं। फरार होने का पता तब चला जब जेल में गिनती की गई, तो दो बंदी कम हुए। जांच करने पर पता चला कि यूपी के रामपुरा के 22 वर्षीय फैजान और इटावा के 21 वर्षीय जाहिद जेल से गायब हैं।इसके बाद पूरे जेल में दोनों को तलाशा गया, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद जेल कर्मी ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर जांच शुरू कर दी।विओ- जानकारी के अनुसार पुलिस ने इटावा के जाहिद को गिरफ्तार कर लिया है। फैजान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम यूपी गई हुई हैं। दोनों ऑनलाइन ठगी के मामले में जेल में बंदी थे। जानकारी के अनुसार जेल से दोनों सीढ़ी लगाकर फरार हुए। हालांकि, पूरी योजना का पता दोनों के गिरफ्तार और पुलिस के बयान आने के बाद ही लग पाएगा। फिलहाल कैमरे पर कोई भी बोलने को तैयार नहीं है।उधर, जानकारी मिलते ही आईजी स्पेशल टॉस्क फोर्स बी सतीश बालन मौके पर पहुंचे और जेल का निरीक्षण किया।रेवाड़ी जेल को प्रदेश की हाईटेक जेलों में से एक माना जाता है। सरकार ने गांव फिदेड़ी में बीते साल ही इसका उद्घाटन किया था। जिसमें जेल में बंद कैदियों और बंदियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया गया था। इसके बावजूद हाईटेक जेल से दिनदहाड़े दो बंदियों के फरार होने की घटना ने जेल के सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं。
0
comment0
Report
Mar 28, 2026 10:42:44
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली इज्जतनगर थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। इंटर के 17 वर्षीय छात्र शिवा पटेल की उसके ही दोस्तों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए शिवा ने शनिवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि इज्जतनगर की सैनिक कॉलोनी निवासी शिवा पटेल को उसका दोस्त मानव राजपूत घर से बुलाकर संजयनगर के चार खंभा इलाके में ले गया, जहां पहले से कई युवक मौजूद थे। बातचीत के दौरान मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि गौरव, कृष्णा, पारस, रचित समेत अन्य युवकों ने शिवा को घेर लिया, पहले उसके साथ मारपीट की और फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। वारदात के बाद आरोपी उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल शिवा को परिजन तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका। शनिवार सुबह करीब चार बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शिवा की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया। पुलिस ने मृतक के पिता केहरी सिंह की तहरीर पर पांच नामजद समेत आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
132
comment0
Report
G1GULSHAN 1
Mar 28, 2026 10:37:47
Jind, Haryana:जींद में प्रशासन और किसानों के बीच चल रहा विवाद डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा की मध्यस्थता से खत्म हो गया है। डिप्टी स्पीकर ने किसानों के बीच पहुंचकर ज्ञापन लिया और प्रशासनिक चूक के लिए माफी मांगी। किसान अपनी मांगों को लेकर नाराज थे, लेकिन अब 5 तारीख को मुख्यमंत्री के साथ 20-सदस्यीय कमेटी की बैठक तय होने पर सहमति बन गई है। पंचायत में डिप्टी स्पीकर ने किसानों से ज्ञापन लिया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने स्वीकार किया कि प्रशासनिक स्तर पर कहीं न कहीं चूक हुई है और इसके लिए उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी। इस पहल के बाद माहौल में नरमी आई और बातचीत आगे बढ़ी। डिप्टी स्पीकर ने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही यह भी तय किया गया कि 5 अप्रैल को मुख्यमंत्री के जींद दौरे के दौरान 20 सदस्यीय किसान कमेटी उनके साथ बैठक करेगी। इस बैठक में किसानों के लंबित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। किसान नेता बिंदर नंबरदार ने बताया कि प्रशासन द्वारा ज्ञापन लेने और आश्वासन मिलने के बाद अब विवाद सुलझ गया है। किसानों ने अपना धरना-प्रदर्शन वापस लेने पर भी सहमति जता दी है। बैठक के बाद प्रशासन और किसानों के बीच तालमेल बनता नजर आया। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा: अगर प्रशासनिक स्तर पर कोई चूक हुई है तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं, किसानों की हर मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा किसान नेता बिंदर नंबरदार: हमारा ज्ञापन ले लिया गया है और ہمیں आश्वासन मिला है, इसलिए हमने फिलहाल आंदोलन खत्म करने का फैसला लिया है 5 अप्रैल को मुख्यमंत्री के साथ बैठक तय है, जिसमें किसानों की सभी मांगों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी
236
comment0
Report
TCTanya chugh
Mar 28, 2026 10:37:26
155
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR
Mar 28, 2026 10:37:19
Sirsa, Haryana:एंकर रीड सिरसा जिले की अनाज मंडियों में इन दिनों सरसों की फसल की आमद तेज़ हो चुकी है। खेतों से निकलकर किसान अपनी मेहनत की फसल लेकर मंडियों तक पहुंच रहे हैं, जहां सरसों की ढेरियां साफ तौर पर नजर आ रही हैं। हालांकि, आज से हरियाणा में सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने की घोषणा की गई थी, लेकिन सिरसा में फिलहाल सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में प्राइवेट फर्म ही किसानों की सरसों की फसल खरीद रही हैं। सरकार द्वारा सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6200 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, लेकिन राहत की बात यह है कि प्राइवेट फर्में इससे अधिक यानी 6500 रुपये या उससे ज्यादा भाव में सरसों खरीद रही हैं। इससे किसानों को फिलहाल बाजार में बेहतर दाम मिल रहे हैं। ज़ी मीडिया के संवाददाता विजय कुमार ने सिरसा की अनाज मंडियों का दौरा कर हालात का जायजा लिया, जहां बड़ी मात्रा में सरसों की आवक देखी गई। जिला सिरसा में इस बार करीब 75 हजार मीट्रिक टन सरसों की बिजाई हुई थी, जिसका उत्पादन अब मंडियों में पहुंच रहा है। वहीं, आगामी 1 अप्रैल से हरियाणा में गेहूं की सरकारी खरीद भी शुरू होने जा रही है। अनुमान है कि जिले में लगभग 9 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक होगी, जिसके लिए प्रशासन ने पहले से तैयारियां शुरू कर दी हैं। फसल खरीद को लेकर जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग और मार्केट कमेटी ने व्यापक इंतजाम करने का दावा किया है। खरीद एजेंसियों की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और दावा किया गया है कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इसके साथ ही सरकार ने इस बार कुछ नए मापदंड भी लागू किए हैं। मंडियों में फसल लेकर आने वाले किसानों के लिए अब अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली या अन्य वाहनों का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कराना अनिवार्य कर दिया गया है। मंडी गेट पर वाहनों के नंबर की फोटो भी ली जा रही है, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। इसके अलावा, फसल बेचने वाले किसान या उनके प्रतिनिधि के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन भी अनिवार्य किया गया है। सुरक्षा और निगरानी के लिहाज से मंडियों के बाहर और अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। वहीं, किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडियों में साफ-सफाई, पीने के पानी के लिए वाटर कूलर और शौचालय जैसी सुविधाओं का विशेष प्रबंध किया गया है। जिले में फसल खरीद के लिए 13 स्थायी और 5 अस्थायी केंद्र बनाए गए हैं, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडियों में लाएं, जिससे गुणवत्ता बनी रहे और खरीद प्रक्रिया में देरी न हो। प्रशासन का दावा है कि मंडियों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं और अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। किसानों को भरोसा दिलाया गया है कि इस बार फसल खरीद प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाएगा, ताकि उन्हें उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सके।
209
comment0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
Mar 28, 2026 10:36:53
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले के भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए. घटना उस समय हुई जब वे अपने आवास से डंडई एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे. रमना–श्री बंशीधर मुख्य मार्ग पर सीरियाटोंगर मोड़ के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार कमান্ডर (UP40D1875) गाड़ी अनियंत्रित हो गई.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कमांडर वाहन ने पहले विधायक के स्कॉर्ट वाहन को जोरदार टक्कर मारी और उसके बाद सीधे विधायक की गाड़ी से भिड़ गई. टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और एयरबैग खुल गया.गनीमत रही कि एयरबैग समय पर खुलने के कारण विधायक को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया.घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कमांडर वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन का नियंत्रण खोना दुर्घटना का कारण माना जा रहा है.इधर, जैसे ही हादसे की खबर क्षेत्र में फैली, विधायक के समर्थकों और शुभचिंतकों की भीड़ उनके आवास पर जुटने लगी.सभी ने उनके सुरक्षित होने पर राहत जताई.चिकित्सकीय रूप से भी विधायक पूरी तरह स्वस्थ और खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है, वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.
178
comment0
Report
UMUJJWAL MISHRA
Mar 28, 2026 10:36:31
Ranchi, Jharkhand:हजारीबाग की दर्दनाक घटना को लेकर झारखंड की सियासत गरमा गई है। रांची स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने इस घटना को बेहद जघन्य बताते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और अपराधियों में डर खत्म हो चुका है। वहीँ, इस बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हजारीबाग की घटना पूरे समाज पर एक बदनुमा दाग है और किसी भी सभ्य समाज में ऐसी घटनाओं की कोई जगह नहीं है। कांग्रेस का कहना है कि दुष्कर्म जैसी संवेदनशील घटनाओं पर केवल राजनीति नहीं होनी चाहिए, बल्कि सभी पक्षों को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। कांग्रेस ने आगे कहा कि सिर्फ प्रशासन पर सवाल खड़ा करना ही विपक्ष की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि विपक्ष को भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए। पार्टी ने आरोप लगाया कि जब विपक्ष कभी-कभी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई, जैसे एनकाउंटर, का विरोध करता है, तो इससे अपराधियों का मनोबल बढ़ता है, जिसका असर ऐसे मामलों में देखने को मिलता है। हालाँकि, कांग्रेस ने यह भी कहा कि हजारीबाग प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करते हुए इस जघन्य अपराध में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि राज्य में कानून का डर कायम रहे और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
159
comment0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
Mar 28, 2026 10:36:01
90
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Mar 28, 2026 10:35:50
Dehradun, Uttarakhand:एंकर हरिद्वार कुंभ 2027 को भव्य और दिव्य बनाने के लिए राज्य सरकार युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर सुरक्षित और सुव्यवस्थित कुंभ बनने के लिए प्रशासन जुट गया है. उत्तराखंड के हरिद्वार धर्मनगरी में कुंभ 2027 प्रस्तावित है. उत्तराखंड सरकार ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को गति देते हुए हरिद्वार में अवस्थापना विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं स्वीकृति प्रदान की है. श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आधुनिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर सीसीआर-2 के निर्माण के साथ-साथ दो नए डबल लेन पुलों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में इन परियोजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. उन्होंने हाल ही में हरिद्वार दौरे के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि कुंभ मेले की तैयारियों में किसी भी प्रकार की कमी न रहे और सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। उत्तराखंड सरकार ने कुंभ 2027 की तैयारियों को गति देते हुए हरिद्वार में अवस्थापना विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं स्वीकृति प्रदान की है. प्रशासन ने कुंभ 2027 में मूलभूत सुविधाएं के साथ सुरक्षित, यातायात व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को मजबूत किया जा रहा है. सीसीआर और पुलों के निर्माण से लेकर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाएंगे. इसके साथ केंद्र से पैरा मिलिट्री और पीएससी के टुकड़ियों की मांग की जा रही है. प्रशासन भव्य और दिव्य बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे है।
121
comment0
Report
Advertisement
Back to top