Back
राजस्थान रोडवेज: 200 नई बसें खरीद, अप्रैल तक 174 बसें जुड़ेंगी
KCKashiram Choudhary
Mar 28, 2026 10:46:41
Jaipur, Rajasthan
काशीराम चौधरी
जयपुर
हैडर-
रोडवेज में आएंगी नई बसें!
अगले माह तक मिलेंगी 174 नई बसیں
रोडवेज प्रशासन 200 नई बसों की कर रहा खरीद
नए बजट सत्र में 300 और बस खरीद की घोषणा
रोडवेज के बेड़े में 3700 से अधिक होंगी बसें
पुरानी 300 बसों को हटाने की भी तैयारी
एंकर
राजस्थान रोडवेज के बेड़े में एक बार फिर नई बसें जुड़ेंगी। रोडवेज प्रशासन 200 बसों की खरीद कर रहा है, इनमें से 174 बसों की खरीद के लिए एलओआई जारी की जा चुकी है। वहीं नई बजट घोषणा में घोषित 300 बसों की खरीद की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। यह रिपोर्ट देखिए-
वीओ- 1
राजस्थान रोडवेज की 207 नई बसों को पिछले दिनों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाई थी। अब 200 और नई बसें खरीदने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इनमें से 174 बसों की खरीद के लिए बस निर्माता कम्पनियों को एलओआई जारी की जा चुकी है। वहीं 26 बसों के लिए नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। आपको बता दें कि राजस्थान रोडवेज में बसों की संख्या बढ़ाने के लिए मौजूदा भाजपा सरकार शुरू से ही प्रयासरत है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पहल करते हुए राजस्थान रोडवेज को पिछले 2 वर्ष में 500 नई बसों की खरीद की मंजूरी दी थी। वहीं नए साल के बजट में भी 300 बसों की खरीद के लिए घोषणा की गई है। भजनलाल सरकार के पिछले 2 साल में अनुबंधित बसों को मिलाकर करीब 1 हजार नई बसें रोडवेज के बेड़े में जोड़ी जा चुकी हैं। अब 174 नई बसें अप्रैल माह के अंत तक रोडवेज के बेड़े में शामिल हो सकेंगी-
Gfx In
रोडवेज की बसों का गणित
- रोडवेज में वर्तमान में खुद की बसें 2515
- रोडवेज में अनुबंध पर चल रही हैं 1020 बसें
- रोज 8 लाख यात्री करते हैं रोडवेज बसों में यात्रा
- रोडवेज की औसत आय रोजाना 6.07 करोड़
- 13 लाख किलोमीटर होता है रोडवेज बसों का संचालन
- अब 200 बसें खरीदी जा रही, इनमें 144 एक्सप्रेस बसें
- 30 एसी स्लीपर बसें भी खरीदी जा रही हैं रोडवेज में
- 26 एसी 2बाय2 सिटिंग बसों के लिए प्रस्ताव नहीं आए
Gfx Out
बाइट- पुरुषोत्तम शर्मा, प्रबंध निदेशक, रोडवेज
वीओ- 2
बड़ी बात यह है कि रोडवेज प्रशासन लम्बे समय बाद 30 नई एसी स्लीपर बसें खरीदने जा रहा है। अभी रोडवेज के पास चुनिंदा स्लीपर बसें ही उपलब्ध हैं। 30 नई एसी स्लीपर बसें 13 मीटर से अधिक लम्बाई की होंगी। इनमें 18 स्लीपर बर्थ नीचे और 18 स्लीपर बर्थ ऊपर होंगी। ऐसे में रोडवेज प्रशासन को 144 एक्सप्रेस बसें और 30 स्लीपर बसें अप्रैल माह के अंत तक मिल जाएंगी-
Gfx In
नई बसें आएंगी, पुरानी होंगी बाहर
- ROADवेज के बेड़े में नए वित्त वर्ष में 300 नई बसें जुड़ेंगी
- वर्ष 2026-27 में 300 बसों की खरीद की हुई है घोषणा
- इन बसों की मंजूरी के लिए वित्त विभाग से ली जाएगी अनुमति
- इसके बाद इनकी खरीद प्रक्रिया शुरू करेगा रोडवेज प्रशासन
- वहीं पुरानी कंडम हो चुकी करीब 300 बसें हटाई जाएंगी
- अगले माह करीब 70 कंडम बसों को बेड़े से बाहर किया जाएगा
Gfx Out
बाइट- पुरुषोत्तम शर्मा, प्रबंध निदेशक, रोडवेज
वीओ- 3
रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा की नियमित निगराणी और बेहतर पर्यवेक्षण के चलते रोडवेज के डीजल औसत में भी सुधार हो रहा है। अब रोडवेज बसों का डीजल औसत बढ़कर 5.22 किलोमीटर प्रति लीटर तक पहुंच गया है। वहीं आर्थिक मोर्चे पर सुधार के चलते अब रोडवेज कर्मचारियों को हर माह पहली तारीख को वेतन मिलने लगा है-
- काशीराम चौधरी
जी मीडिया, जयपुर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RJRahul Joshi
FollowMar 28, 2026 11:48:320
Report
APANOOP PRATAP SINGH
FollowMar 28, 2026 11:48:200
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 28, 2026 11:47:560
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 28, 2026 11:47:340
Report
IAImran Ajij
FollowMar 28, 2026 11:46:580
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 28, 2026 11:46:460
Report
VSVishnu Sharma
FollowMar 28, 2026 11:46:200
Report
MJManoj Jain
FollowMar 28, 2026 11:46:100
Report
AKAshok Kumar1
FollowMar 28, 2026 11:45:550
Report
500
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowMar 28, 2026 11:36:55429
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 28, 2026 11:36:42470
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 28, 2026 11:35:46534
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 28, 2026 11:35:16511
Report