icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सपा पर जातिवादी राजनीति और गठबंधन टूटने की तीखी आलोचना

Noida, Uttar Pradesh:1. जैसाकि सर्वविदित है कि समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख द्वारा अपनी पुरानी सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल व उस पार्टी के नेता केन्द्रीय मंत्री के बारे में यह सार्वजनिक बयान देना कि ’हमने इनको चवन्नी से रुपया बना दिया है’, यह कहना पूर्णतः अमर्यादित, अशोभनीय व अति-शर्मनाक है तथा इस प्रकार की अहंकारी व अलोकतांत्रिक बयानबाज़ी के लिये उन्हें उस पार्टी से व उनके नेता से ही नहीं बल्कि स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के परिवार का अपमान करने हेतु पूरे जाट समाज से भी अविलम्ब माफी माँगनी चाहिये तो यह उचित होगा। 2. वैसे देश की राजनीति में सपा का चाल, चरित्र व चेहरा अपने विरोधी पार्टियों के लिये ही नहीं बल्कि अपने सहयोगियों के लिये भी हमेशा से राजनीतिक संकीर्णता व जातिवादी द्वेष आदि से ग्रसित ज़्यादातर अप्रिय और अविश्वसनीय ही रहा है, जिस कारण इसका राजनीतिक एवं चुनावी लाभ भी अक्सर मौक़ों पर भाजपा ही उठाती रही है और सेक्युलर ताक़तें कमज़ोर होती रहीं हैं। 3. इस पार्टी के इसी प्रकार के अति-अहंकारी स्वाभाव के कारण पहले सन् 1993 में, यू.पी. में श्री मुलायम सिंह यादव के साथ सपा व बसपा का बना गठबन्धन जल्दी ही टूट गया, जिसके फलस्वरूप दिनांक 2 जून 1995 को मेरी हत्या करने के षडयन्त्र के तहत् मेरे विरुद्ध कुख्यात लखनऊ स्टेट गेस्ट हाऊस काण्ड हुआ। और फिर आगे चलकर इनके बेटे श्री अखिलेश यादव द्वारा, इनके पिता की तरह पुरानी ग़लतियों को फिर से ना दोहराने का आश्वासन देते हुये, लोकसभा का चुनावी गठबन्धन हुआ जो चुनाव का नतीजा इनके अनुरुप ना आने की वजह से कुछ समय के बाद ही बी.एस.पी. के प्रति इनके अहंकारी व स्वार्थी आदि रवैये के कारण फिर यह गठबन्धन भी टूट गया, क्योंकि परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान के कारवाँ वाली पार्टी बी.एस.पी. व उसकी नेतृत्व ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की सर्वसमाज हितैषी अम्बेडकरवादी नीतियों व सिद्धान्तों से कदापि विमुख नहीं हो सकती है। 4. अब संक्षेप में यही कहना है कि यह पार्टी (सपा) गठबन्धन के मामले में केवल अपना काम निकालना जानती है और अपना काम निकलते ही फिर यह पार्टी गिरगिट की तरह अपना रंग बदल लेती है तथा दूसरी पार्टी के बारे में अनाप-शनाप भाषा का भी ख़ूब इस्तेमाल करती रहती है, जो कि यह सपा का पुराना रवैया है। ऐसे में सर्वसमाज के लोग सपा की संकीर्ण व जातिवादी राजनीति से ज़रूर सावधान रहें। 5. इसके साथ ही, यह बात भी जग-ज़ाहिर है कि सपा मुखिया श्री अखिलेश यादव अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए अपने PDA में से P को कभी पिछड़ा वर्ग, तो कभी P को पण्डितों का हितकारी बता देते हैं, जबकि इनके बारे में सच्चाई तो यह है कि वे पिछड़े वर्गों में अपनी ख़ुद की जाति के अलावा बाकी पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यकों तथा अपरकास्ट समाज में से ख़ासकर ब्राह्मण समाज के भी क़तई हितैषी नहीं रहे हैं। 6. इतना ही नहीं बल्कि इस पार्टी (सपा) की सभी रही सरकारों में दलितों, पिछड़ों, अक़लियतों, अपरकास्ट समाज में से विशेषकर ब्राह्मण समाज का भी काफी शोषण व उत्पीड़न आदि किया गया है तथा ना ही इनके हितों में कोई भी सकारात्मक क़दम उठाये गये हैं, बल्कि इनकी सरकार में वास्तव में केवल गुण्डों, बदमाशों, माफियाओं व अन्य अराजक तत्वों का ही भला हुआ है और साथ ही इनकी सरकार में दिन-छिपने के बाद हमारी बहिन-bेटियाँ भी घर से बाहर नहीं निकल सकती थीं। ऐसे में सर्वसमाज के लोग यू.पी. आगामी विधानसभा आमचुनाव में इस पार्टी (सपा) को सत्ता में क़तई भी ना आन दें, जो यह उनके हित में होगा।
0
0
Report

जलालपुर CHC में दवाएं जलाने का वीडियो वायरल, DM ने जांच के आदेश दिए

Jaunpur, Uttar Pradesh:जलालपुर के सीएचसी परिसर में दवाएं जलाने का वीडियो वायरल, डीएम ने दिए जांच के निर्देश जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरूनगर सिरकोनी परिसर में कथित तौर पर दवाएं और कार्टून जलाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। वायरल वीडियो में सीएचसी की बाउंड्रीवाल के समीप कुछ सामान के साथ दवाओं के रैपर और कार्टून जलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं के निस्तारण की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे। मामले की जानकारी जिलाधिकारी तक पहुंचने के बाद उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी गंगाराम को पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इसके बाद सीएमओ ने सीएचसी नेहरूनगर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी राजीव कुमार से स्पष्टीकरण मांगा। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी राजीव कुमार के अनुसार, मामले की जांच की गई तो मौके पर कुछ जले हुए कार्टून और दवाओं के रैपर मिले। इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध दवाओं के स्टॉक का मिलान किया गया, जिसमें स्टॉक सही पाया गया। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि परिसर में वास्तव में किन वस्तुओं को जलाया गया था और उन्हें जलाने की वजह क्या थी।
0
0
Report
Advertisement

खवड़्या पहाड़ी पर युवक के आत्महत्या प्रयास में परिवार के तीनों की मौत

Noida, Uttar Pradesh:देवलि से एक 18 साल का युवक खवड़्या पहाड़ी की चोटी के किनारे खड़ा था और सुबह करीब 10 बजे से आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस और消防 विभाग उसे समझाने की कोशिश कर रहे थे, पर वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। वह बार-बार अपनी जगह बदल रहा था और अपनी माँ से बातचीत कर रहा था; मां लगातार उससे विनती कर रही थीं। पिता नीचे मौजूद थे और बेटे से वापस आने की गुहार लगा रहे थे। आखिरी 15-20 मिनट में पिता ऊपर पहुंचे और उन्होंने बेटे को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसी दौरान दोनों नीचे गिर गए। इसके बाद माँ ने भी पहाड़ से छलांग लगा दी। पुलिस निरीक्षक रामेश्वर गाडे पाटिल के अनुसार एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु के मामले में पुलिस रेस्क्यू और काउंसलिंग जारी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची;消防 टीम को भी बुलाया गया ताकि स्थिति को संभाला जा सके। परिवार के सदस्यों के गिरने से घटना स्थल पर हड़कंप मच गया और दुर्घटना के पीछे के कारणों की जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement

वाणखडे का दावा: साहिल केस में राहुल गांधी के हस्तक्षेप से FIR दर्ज

Amravati, Maharashtra:राहुल गांधी यांच्या आग्रहामुळे साहिलला न्याय; खासदार बळवंत वानखडे यांचा घणाघात अँकर :- काँग्रेस खासदार बळवंत वानखडे यांनी पोलिसांच्या कारवाईवर आणि सरकारच्या भूमिकेवर तीव्र प्रश्न उपस्थित केले आहेत. साहिल नावाच्या तरुणाला न्याय मिळवून देण्यासाठी काँग्रेस नेते राहुल गांधी यांनी संसद मार्ग पोलीस ठाण्यात ठिय्या मांडून FIR दाखल करून घेतले. खासदार वानखडे यांनी लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेजचा वैद्यकीय अहवाल आणि फोटो दाखवत दावा केला की पोलिसांचा नकार असला तरी साहिलच्या चेहऱ्यावर आणि डोक्यावर १४ हून अधिक गंभीर दुखापती, ५ फ्रॅक्चर आणि पेलेट गनच्या गोळ्यांच्या जखमा झाल्या आहेत. TMC खासदार साकेत गोखले यांनी माहितीच्या अधिकारात मिळवलेल्या माहितीनुसार हे पुरावे समोर आले आहेत.वानखडे यांनी पोलीस स्टेशनच्या डायरीचा हवाला देत आरोप केला की, ५५ इलेक्ट्रॉनिक सेल्स १५ इलेक्ट्रॉनिक सेल्स आणि ५ अश्रूधुराच्या नळकांड्या वापरण्यात आल्या होत्या. ही कारवाई एका DCP दर्जाच्या अधिकाऱ्याच्या आदेशानुसार झाली होती. दिल्ली पोलीस हे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यांच्या दबावाखाली काम करत असून सरकार या प्रकरणात लपाछपीचा खेळ खेळत आहे असा थेट आरोप वानखडे यांनी केला. राहुल गांधी यांच्या हस्तक्षेपामुळेच अखेर गुन्हा दाखल होऊन साहिलसह अन्य पीडित विद्यार्थ्यांना न्याय मिळण्याचा मार्ग मोकळा झाल्याचे वानखडे यांनी स्पष्ट केले आहे.
0
0
Report

जायकवाडी बाँध में एक महीने से पानी का इनफ्लो, जलस्तर 1521.04 फुट पर

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:मराठवाड्याची जीवनदायिनी जायकवाडी धरणात गेल्या महिनाभरापासून सातत्याने पाण्याची आवक सुरू असून धरणाचा उपयुक्त पाणीसाठा आता ९४.७२ टक्क्यांवर पोहोचला आहे. वरच्या भागात झालेल्या पावसामुळे धरणात मोठ्या प्रमाणावर पाणी आले होते. त्यामुळे मध्यंतरी धरणाचे १८ दरवाजे उघडून गोदावरी नदीपात्रात विसर्ग करण्यात आला होता. सध्या नदीपात्रातील विसर्ग बंद असून कालव्यांद्वारे पाणी सोडले जात आहे. धरण नियंत्रण कक्षाने दिलेल्या अहवालानुसार धरणाची जलपातळी १,५२१.०४ फूट इतकी आहे. गेल्या २४ तासांत धरणात ७,७१९ क्यूसेक पाण्याची आवक झाली. जूनपासून पाणलोट क्षेत्रात झालेल्या पावसामुळे धरणात सातत्याने पाणी जमा होत आहे. १ जूनपासून धरणात ६३.३४ टीएमसी पाण्याची आवक झाली असून या कालावहिटात ५.७९ टीएमसी पाण्याचा विसर्ग करण्यात आला आहे.
0
0
Report

लखनऊ में शांतिपूर्ण ताजिया जुलूस, बड़ी भीड़ और यातायात डायवर्जन

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ चुप ताजिया का ऐतिहासिक जुलूस आज लखनऊ में निकाला गया बड़ी संख्या में जायरीन और अकीदतमंद जुलूस में शामिल हुए सुबह साढ़े पांच बजे नाजिम साहब इमामबाड़ा से जुलूस शुरू हुआ विक्टोरिया स्ट्रीट अकबरी गेट नक्खास समेत कई रास्तों से गुजरा जुलूस बिल्लौचपुरा अशर्फाबाद और गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज होते हुए आगे बढ़ा मंसूर नगर तिराहा होते हुए रोजा-ए-काजमैन सआदतगंज पहुंचा जुलूस जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात रही जुलूस के दौरान आठ रास्तों पर यातायात डायवर्जन लागू रहा मेडिकल चौराहा नक्खास टुड़ियागंज और मंसूर नगर मार्ग पर रोक रही वाहनों के लिए मेडिकल कॉलेज-कोनेश्वर यहियागंज और कैंपवेल रोड से वैकल्पिक मार्ग तय किए गए
0
0
Report
Advertisement

पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई: चार गिरफ्तार, नागपुर की ओर ले जा रहे मवेशी

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिले के साल्हेवारा में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मवेशियों को बिना चारा-पानी के पिकअप वाहनों में ठूंसकर नागपुर की ओर ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों वाहनों को थाना साल्हेवारा के सामने नाकाबंदी कर पकड़ा। जांच में एक वाहन से 6 और दूसरे से 4 भैंस-भैंसे बरामद हुए। आरोपियों के पास पशुओं के खरीदी-बिक्री और परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने 10 मवेशियों, दो पिकअप और चार मोबाइल समेत करीब 12.08 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों में मध्यप्रदेश के बालाघाट और छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार निवासी शामिल हैं। दोनों मामलों में पशु संरक्षण, पशु क्रूरता निवारण और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
0
0
Report

खवड्या पहाड़ अवैध उत्खनन से बना सुसाइड पॉइंट, शहर में मौत का राज

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:छत्रपती संभाजी नगर मध्ये मुलासह आई-वडिलांनी डोंगरावरून उडी मारून जीवन संपवल्याची धक्कादायक घटना शुक्रवारी घडली. या घटनेने संपूर्ण शहर हादरले आहे. मात्र, या भीषण घटनेमुळे तिसगाव परिसरातील मुख्य धुळे-सोलापूर महामार्गावर असलेल्या खवड्या डोंगराचे एक अत्यंत भयानक वास्तव चव्हाट्यावर आले आहे. हा डोंगर आता केवळ नैसर्गिक डोंगर राहिलेला नसून, वारेमाप अवैध उत्खननामुळे तो थेट मृत्यूचा सापळा म्हणजेच 'सुसाइड पॉइंट' बनला आहे. डोंगराची पाहणी केल्यानंतर प्रशासनाच्या दुर्लक्षाचे आणि निसर्गाच्या लुटीचे वास्तव पुढे येतेय.. खवड्या डोंगरावर गेल्या काही वर्षांत महसूल प्रशासनाच्या नाकावर टिच्चून अफाट अवैध उत्खनन झाले आहे. यंत्रांच्या साहाय्याने डोंगराचे अक्षरशः लचके तोडल्यामुळे डोंगराचा एक भाग पूर्णपणे कापला गेला आहे. या कटिंगमुळे तेथे सुमारे २४६ फुटांचा एक सरळसोट आणि सपाट कडा तयार झाला आहे. नैसर्गिक उतार नष्ट झाल्याने हा कडा आता थेट मृत्यूच्या दरीसारखा झाला आहे. 4 वर्षात इथं 13 आत्महत्या झाल्या आहेत तर 1 खून झाला आहे..
0
0
Report
Advertisement

दिव्या मिश्रा हत्याकांड: मानस बाजपेयी ने ऑटो चालक को गोली मार दी

Lucknow, Uttar Pradesh:दिव्या मिश्रा हत्याकांड में खुलासा दिव्या मिश्रा और बहन तूलिका की गोली मारकर हत्या के बाद आत्महत्या करने वाला बैंक अफसर मानस बाजपेयी परिचित ऑटो चालक को लेकर आईसीआईसीआई बैंक के बाहर पहुंचा था। वारदात के बाद उसने चालक को गन पॉइंट पर लिया और घर के पास छोड़ने के लिए कहा। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि ऑटो चालक मुकेश कुमार सरोज 15 वर्षों से हुसड़िया चौराहे पर ही रहकर ऑटो चला रहा है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। मानस ने मिठाई वाला चौराहे के पास स्थित बैंक के बाहर दिव्या के साथ मारपीट शुरू की तो उसने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर मानस ने असलहा तान दिया। मदद के लिए बढ़े बैंककर्मियों को भी असलहा दिखाकर धमकाया और फिर दिव्या को गोली मार दी। यह देख मुकेश भागने लगा तो मानस ने उसे रोका और गन पॉइंट पर लेकर ऑटो चलाने के लिए कहा। मुकेश ने मानस को हुसड़िया चौराहे पर घर के पास उतार दिया और भाग निकला। मुकेश ने पुलिस को बताया कि मानस अक्सर उससे ऑटो बुक करवाता था
0
0
Report

बेरमो में अवैध खनन: CISF-CCL ने 5 रैट होल बंद कर कार्रवाई तेज की

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के बेरमो में CISF-CCL की बड़ी कार्रवाई, ताराबेड़ा में 5 अवैध रैट होल बंद। बेरमो क्षेत्र में कोयला माफियाओं पर CISF और CCL का शिकंजा और कस गया है। MMDR एक्ट के तहत ढोरी क्षेत्र के ताराबेड़ा में चल रहे अवैध कोयला खनन को बंद कराया गया है। बेरमो क्षेत्र में CISF लगातार कोयला माफियाओं पर कार्रवाई कर रही है। गुप्त सूत्रों से CISF CCL करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह को सूचना मिली कि ढोरी क्षेत्र के ताराबेड़ा बंद खदान में असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से कोयले का उत्खनन किया जा रहा है। ऐसी गतिविधियाँ न सिर्फ पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुँचाती हैं, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों के दोहन, स्थानीय लोगों की सुरक्षा और सीसीएल के राजस्व को भी प्रभावित करती हैं। सूचना मिलते ही CISF ने तत्काल इसकी जानकारी CCL ढोरी के जीएम राजीव कुमार सिंह को दी। जीएम के निर्देश पर CISF और CCL प्रबंधन की संयुक्त टीम गठित की गई। संयुक्त टीम ने मौके पर पहुँच कर अवैध खनन स्थल पर बने 05 रैट होल को बंद कराया। टीम में शामिल रहे: एएसओ सुरेश सिंह, सहायक कमांडेंटय के. वी. ए. श्रीधर, निरीक्षक एस आर नायक, उप निरीक्षक अमित कुमार, QRT टीम, तथा CCL गार्ड के इंचार्ज शील चंद, गार्ड अनाम वारिस, माणिक दिगार, जितेन्द्र रजक व अन्य जवान CISF ने स्पष्ट किया है कि माइनिंग क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियाँ सतर्क हैं और संयुक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
0
0
Report

गंगा जलस्तर बढ़ने से बक्सर जिले में बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट

Buxar, Bihar:गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक गंगा नदी का पानी 59.30 मीटर तक पहुंच गया है, जबकि वार्निंग लेवल 59.32 मीटर निर्धारित है। वहीं, जिले में गंगा का डेंजर लेवल 60.32 मीटर है। वार्निंग लेवल पहुंचते ही प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। गंगा में बढ़े जलस्तर का असर अब आसपास के इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। बाढ़ का पानी कई रिहायशी और ग्रामीण क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। वहीं, गंगा में उफान के कारण सहायक नदियां कर्मनाशा, धर्मावती और ठोरा नदी भी उफान पर हैं। इन नदियों का पानी ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचने लगा है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। बाढ़ के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की टीम लगातार नदियों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि वे सतर्क रहें और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। प्रशासन संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों में जुटा हुआ है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top