Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddh Nagar201301

मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल ने pinewz को लेकर क्या कहा ,देखे वीडियो

Feb 12, 2025 12:58:52
Noida, Uttar Pradesh

मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल ने pinewz को लेकर क्या कहा ,देखे वीडियो -

2
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
APAvaj PANCHAL
Sept 03, 2025 11:01:52
Jaipur, Rajasthan:
नोट WT लगाए एवज पांचाल जयपुर SMS अस्पताल की व्यवस्थाएं बारिश में फेल, जलभराव से मचा हड़कंप। धनवंतरी दवा काउंटर के बाहर 1 फीट पानी, मरीजों की बढ़ी परेशानी। बारिश से अस्पताल की दीवारों में सीलन, कंप्यूटर और प्रिंटर में आ रहा करंट। गंदे पानी से फंगल इन्फेक्शन और खांसी-जुकाम का खतरा बढ़ा। शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने लिया जायजा, जताई नाराजगी। JLN मार्ग से टोंक रोड की ओर बहते पानी से SMS अस्पताल में घुसा पानी। शासन सचिव ने मडपंप लगाने और शीघ्र समाधान के दिए निर्देश अस्पताल की व्यवस्था चरमराई, मरीजों की सुरक्षा पर उठे सवाल। एंकर लगातार हो रही बारिश ने राजधानी के प्रमुख सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल की अव्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। अस्पताल परिसर के बाहर व भीतर जलभराव से मरीजों और स्टाफ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धनवंतरी के पीछे स्थित दवा वितरण केंद्र के बाहर करीब 1 फीट तक पानी जमा हो गया है, जिससे दवाएं लेने आए मरीजों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। बारिश से अस्पताल की दीवारों में सीलन आ गई है, जिससे कंप्यूटर सिस्टम और बारकोड प्रिंटर तक प्रभावित हो गए हैं। स्टाफ को बिजली के करंट के झटके लगने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे अस्पताल में भय का माहौल है। संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। गंदे पानी और नमी के कारण फंगल इन्फेक्शन, खांसी-जुकाम जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। इन अव्यवस्थाओं का जायजा लेने मंगलवार को प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने चारदीवारी के भीतर भरे गंदे पानी की स्थिति को देखा और नाराजगी जताई। राठौड़ ने कहा कि जलभराव की मुख्य वजह JLN मार्ग से टोंक रोड की ओर बहता पानी है, जिससे अस्पताल परिसर में पानी घुस आया। इसके समाधान के लिए मडपंप लगाकर पानी निकालने की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुशील भाटी, अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. गिरधर गोपाल, डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ. जगदीश मोदी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। प्रमुख शासन सचिव ने अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। बारिश के चलते मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वॉक थ्रू ओर विजुअल लगाए
0
comment0
Report
PSPreeti Srivastava
Sept 03, 2025 11:01:18
Lucknow, Uttar Pradesh:
खबर- उत्तर प्रदेश के कौशांबी में तिरंगे के अपमान का मामला सामने आया है...सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इस्लामी झंडे के नीचे तिरंगे को लगाया गया है। 1. हिंदुओं का वॉक्सपॉप इन लोगो का कहना है की इन लोगो का माफ़ी माँगना एक दिखावा है अग्र हम लोग मान भी ले की बच्चे ने लगा दिया था तो आपने उसको सुधारा क्यों नहीं? सही क्यो नहीं किया ? ये सब लोग इस्लाम के झंडे को ऊपर मानते है इसलिए ये लोग ऐसा करते है और फिर माफ़ी माँगते का नाटक करते है चौपाल हिंदू के साथ
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Sept 03, 2025 11:01:14
Jalore, Rajasthan:
पचानवा जवाई नदी मे गणपति विसर्जन की उमड़ा हुजूम आहोर जालोर आहोर के पचानवा जवाई नदी में बुधवार सुबह से ही उम्मेदपुर सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में गणेश चतुर्थी से लेकर देवझूलनी ग्यारस तक बनाए गए गणपति महोत्सव के बाद बुधवार को देवझूलनी ग्यारस जवाई नदी पचानवा में गणपति विसर्जन को लेकर दिन भर जवाई नदी में हुजूम उमड़ता नजर आया। देवझूलनी ग्यारस पर गजानंद जी की पूजा अर्चना के साथ डीजे साउंड की धुन पर नाचते गाते ट्रैक्टर ट्राली पिकअप सहित अन्य वाहनों में सवार होकर पचानवा जवाई नदी पर पहुंचकर रिद्धि सिद्धि के दाता की विधिवत पूजा अर्चना कर गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आना की गूंज के साथ रिद्धि सिद्धि के दाता भगवान श्री गजानंद जी को नदी में धूमधाम से विसर्जन किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उम्मेदपुर पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई दीपसिंह राठौड़ उपस्थित थे।
0
comment0
Report
Sept 03, 2025 11:01:11
Bihar Sharif, Bihar:

नवादा में राजद और कांग्रेस के मंच से पीएम मोदी की मां को गाली दिए जाने के विरोध में एनडीए के महिला मोर्चा ने 4 सितंबर को बिहार बंद का एलान किया है। भाजपा और अन्य दलों के नेताओं ने इस घटना की निंदा की…ये बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा. दरअसल कांग्रेस की हाल ही में निकाली गई ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान पीएम मोदी की दिवंगत मां को लेकर अपशब्द कहे गए थे. इस पर पहली बार पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी और भावुक होकर कहा कि यह सिर्फ उनकी मां का नहीं, बल्कि हर मां-बहन का अपमान है…मोदी ने कहा, “मेरी मां का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था, तो उनका क्या दोष था? उनके लिए अपशब्द क्यों कहे गए? मैं राजद और कांग्रेस को माफ कर सकता हूं, लेकिन बिहार की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी.” उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने उनकी मां के लिए गलत शब्द कहे, वही लोग ‘भारत माता’ का भी अपमान करते हैं और उन्हें सजा मिलनी चाहिए.

18
comment1
Report
CSChandrashekhar Solanki
Sept 03, 2025 11:00:58
Ratlam, Madhya Pradesh:
CHANDARSHEKHAR SOLANKI/ratalam रतलाम में बुधवार सुबह से बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को पूरे दिन बारिश थमी रही थी, लेकिन सुबह से शुरू हुई बरसात दोपहर बाद और तेज हो गई। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। शहर की गलियों और सड़कों पर पानी भरने लगा है, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। वहीं, जिले की औसत बारिश का आंकड़ा भी पार हो चुका है और अब तक 40 इंच से ज्यादा वर्षा दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। रतलाम चंद्रशेखर सोलंकी 9039441511
0
comment0
Report
DBDEBASHISH BHARATI
Sept 03, 2025 11:00:46
Jamtara, Jharkhand:
जगह-जगह करमा पूजा की धूम देखने को मिल रही है। आदिवासी समाज के प्रमुख पर्व करमा को लेकर ग्रामीण इलाकों में विशेष उत्साह है। इसी क्रम में सारठ विधानसभा क्षेत्र में भी करमा पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री सह भाजपा नेता रणधीर सिंह शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ परंपरागत तरीके से पूजा-अर्चना की और कर्म गीतों की धुन पर जमकर थिरके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा मौजूद रहे, जिन्होंने पारंपरिक नृत्य-गीत से माहौल को भक्तिमय और सांस्कृतिक रंगों से भर दिया।
0
comment0
Report
Sept 03, 2025 10:59:08
Bareilly, Uttar Pradesh:
बरेली जंक्शन पर एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां ट्रेन का इंतजार कर रहे दंपति की साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची को एक महिला उठाकर ले गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर जीआरपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया और अपहरण करने वाली महिला को उसके पति समेत गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के मुताबिक, मुरादाबाद निवासी मुनीश 28 अगस्त की रात अपनी बेटी ऋषिका की दवा लेने के लिए बरेली आया था।
0
comment0
Report
Sept 03, 2025 10:53:00
Faridpur, Uttar Pradesh:
फरीदपुर में 6 साल की बच्ची से पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने हैवानियत की। अपने घर ले जाकर युवक ने बच्ची के साथ रेप किया और चीखने पर उसका गला दबाया। बच्ची को खोजते हुए लोगों ने जब युवक की करतूत देखी तो वो फरार हो गया। बच्ची की हालत गंभीर है।
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Sept 03, 2025 10:49:05
Amroha, Uttar Pradesh:
स्लग 0309ZUP_AMR_SIS_MURDER1 एंकर अमरोहा जनपद में रिश्तों का कत्ल: सनकी भाई ने बहन का गला रेतकर की हत्या, कुछ ही दिनों बाद होने जा रहा था युवती का रिश्ता तय, पुलिस ने किया कातिल भाई को गिरफ्तार अमरोहा जनपद के रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव आरिफपुर माफी में बुधवार सुबह को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां के रहने वाले पुष्पेंद्र नामक युवक ने अपने घर से गेहूं चोरी किया और उसको बेचने के लिए जाने लगा जिसका विरोध उसकी मां ने किया और उसके बाद उसकी बहन रेखा ने भी उसका विरोध किया बताते हैं कि पुष्पेंद्र सनकी किस्म का व्यक्ति था उसने गुस्से में आकर अपनी ही बहन रेखा का गला गंडासे से काटकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि बहन रेखा ने गेहूं बेचने से मना किया था, इसी बात से नाराज़ होकर आरोपी भाई पुष्पेंद्र ने खौफनाक कदम उठाया और मौके से फरार हो गया था , काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने आरोपी भाई को खेत से गिरफ्तार कर लिया , घटना की सूचना पर एएसपी अखिलेश भदोरिया भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मृतका रेखा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव के रहने वाले प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी पुष्पेंद्र शुरू से ही सनकी स्वभाव का था और अक्सर गांव में अजीब हरकतें करता था। उसने बताया कि जिस युवती की हत्या हुई है, उसकी कुछ ही दिनों बाद उसका रिश्ता क्या होने वाला था , पुलिस ने फरार हत्यारे भाई को खेत से गिरफ्तार कर लिया है, गांव के लोग इस वारदात से सहमे हुए हैं और रिश्तों को कलंकित करने वाली इस घटना को लेकर आक्रोशित भी हैं। बाइट प्रदीप कुमार ग्रामीण रिपोर्ट विनीत अग्रवाल अमरोहा
3
comment0
Report
DCDilip Chouhan
Sept 03, 2025 10:48:59
Ajmer, Rajasthan:
BEAWAR ASSEMBLY DILIP CHOUHAN 9252160080 ब्यावर। ब्यावर नगर परिषद की ओर से आयोजित तीन दिवसीय श्री वीर तेजा मेले के तीसरे दिन के मेले मे करीब 6 घंटो तक महिलाओं का राज रहा। इस दौरान मेला स्थल सुभाष उद्यान में दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक के लिए मेले में पुरूषों के लिए मेले में प्रवेश बंद रहा। इस दौरान मेले में भारी संख्या में महिलाओं की उमड पडी। महिलाओं ने मेले में लगी विभिन्न चाट पकौड़े पानी पताशे सहित अन्य स्टॉल का जमकर आनंद लिया। इस दौरान महिलाओं की मनिहारी की दुकानों और खिलौनों की दुकानों पर भारी भीड़ नजर आई। महिलाओं ने मनिहारी की दुकान से जमकर खरीदारी की। महिलाओं के लिए चले 6 घंटे के इस मेले में महिलाओं ने झूले चकरी का भी जमकर उत्फ उठाया। मेले मे पुरुषों के प्रवेश नहीं होने से महिलाओं ने बेफिक्र होकर मेले का आनंद लिया। महिला सुरक्षा को लेकर मेले में सीओ सिटी राजेश कसाना के निर्देशन में सिटी थाना अधिकारी विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने भी पुख्ता इंतजाम किए जिससे मेले मे किसी तरह की कोई गडबडी नही हो सकी।
3
comment0
Report
SDShankar Dan
Sept 03, 2025 10:48:52
Jaisalmer, Rajasthan:
जिला-जैसलमेर विधानसभा-जैसलमेर खबर की लोकेशन-जैसलमेर रिपोर्टर-शंकर दान मोबाइल-9799069952 शिकार करने से मना करने पर युवक पर हुआ हमला, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने 2 लोगों को पकड़ा जैसलमेर जैसलमेर के फतेहगढ़ उपखंड क्षेत्र के डांगरी गांव में बीती रात पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला हुआ। सुबह जानकारी मिलने पर गंभीर घायल खेत सिंह पुत्र नाथू सिंह निवासी, सुमेलनगर डांगरी को बाड़मेर स्थित सरकारी हॉस्पिटल लेकर गए जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वही सांगड़ थाना पुलिस को जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची। जैसलमेर पुलिस अधिक्षक अभिषेक शिवहरे ने जानकारी देते बताया- पुलिस ने घटना में शामिल 2 मुख्य आरोपियों को डिटेन किया है व गाडी भी पकड़ ली है। एक अन्य की तलाश की जा रही है। घटना किसी पुरानी रंजिश को लेकर होना बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार खेत सिंह निवासी सुमेलनगर, डांगरी गांव ने कुछ दिन पहले गांव के ही रहने वाले लाडू खान और आलम खान को शिकार करने जाते समय रोका था। जिसकी रंजिश को तीन लोगो ने मिलकर खेत सिंह पर जानलेवा हमला किया। बताया जा रहा है कि खेत सिंह उस समय सो रहा था। सोते समय खेत सिंह पर हथियारों के साथ लाडू खान और आलम खान ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर हमला किया। बीती रात खेत सिंह पर जानलेवा हमला कर बदमाश मौके से फरार हो गए। खेत सिंह रात भर घटनास्थल पर घायल बेसुध पड़ा रहा। सुबह पास के खेतों के लोगों ने जब घायल खेत सिंह को देखा तो उसे फतेहगढ़ हॉस्पिटल लाए जहां इलाज के बाद उसे बाड़मेर रेफर किया गया। बाड़मेर में इलाज के दौरान खेतसिंह की मौत हो गई। सांगड़ थाना पुलिस ने घटना में शामिल 2 मुख्य बदमाशों लाडू खान और आलम खान को डिटेन किया है। घटना में शामिल गाडी को भी पुलिस ने बरामद किया है। Shankar Dan Zee Media Jaisalmer 9799069952 7014502021
0
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Sept 03, 2025 10:47:56
Malda, West Bengal:
SIR যদি না হয় তবে এই রাজ্যে বিধানসভা নির্বাচন হতে দেব না। মন্ডল কমিশন যখন হয়েছিল ঠিক সেই রকম ভাবেই দিল্লিতে আগুন জ্বলবে। নির্বাচন কমিশন দপ্তরে গিয়ে ধরনায় বসবো। আমরা জানি না নির্বাচন কমিশন কিভাবে এই রাজ্যে SIR করবে। পুলিশ দিয়ে করবে? না সেনাবাহিনী দিয়ে করবে। হুমকি দিলেন ইংরেজবাজার বিধানসভা কেন্দ্রের বিজেপি বিধায়ক শ্রীরূপা মিত্র চৌধুরী। তিনি আরো অভিযোগ করেন বাংলার বুকে SIR করার দায়িত্ব নির্বাচন কমিশনের। প্রতিটা বুথে ১০০,২০০ এর উপর মৃত ভোটার। বাড়ছে অনুপ্রবেশ। ভোট আসলে রক্তাক্ত হচ্ছে বাংলা। এই পরিস্থিতিতে আমরা এই বাংলায় SIR চাই চাই। যদিও বিজেপি বিধায়কের পাল্টা দিয়েছে তৃণমূল। মালদা জেলা তৃণমূল কংগ্রেসের সভাপতি আব্দুর রহিম বক্সী জানান, আপনাকে অনেক আশা নিয়ে ইংলিশ বাজারের জনগণ ভোট দিয়েছে। কিন্তু আপনাকে এলাকায় দেখা যায় না কিছুদিন আগেই আপনার নিখোঁজ বিধায়ক পোস্টার পড়েছিল। উত্তর প্রদেশ থেকে গুজরাট এই সমস্ত রাজ্যে ভোটের সময় SIR করা হলো না কেন এখন বাংলা নিয়ে আপনার মাথা ব্যথা। বাইট- ১) শ্রীরুপা মিত্র চৌধুরী বিজেপি বিধায়ক। ২) আব্দুর রহিম বক্সি, তৃণমূলের জেলা সভাপতি।
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Sept 03, 2025 10:47:19
Patna, Bihar:
रिपोर्टर--प्रकाश सिन्हा लोकेशन--पटना एंकर--प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी मामले में पटना सिविल कोर्ट में बड़ा मुकदमा दर्ज हुआ है। अधिवक्ता अवधेश कुमार पांडे की ओर से दायर इस शिकायत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और मो. रिजवी उर्फ राजा को अभियुक्त बनाया गया है। आरोप है कि इन नेताओं ने अभद्र टिप्पणी कर मानहानि और समाज में विभेद फैलाने का काम किया। मामला मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार उपाध्याय की अदालत में सुना गया, जहां आज सुनवाई हुई और अगली तिथि 10 सितंबर निर्धारित की गई है। पटना सिविल कोर्ट के अधिवक्ता ऋषिकेश नारायण सिन्हा ने बताया कि यह मामला गंभीर है और विपक्षी नेताओं पर लगे आरोपों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस कार्रवाई के बाद बिहार की सियासत में नए सिरे से घमासान मचने की संभावना जताई जा रही है। बाइट--ऋषिकेश नारायण सिन्हा अधिवक्ता सिविल कोर्ट
0
comment0
Report
SASHAKIL AHMAD
Sept 03, 2025 10:47:09
Agra, Uttar Pradesh:
रिपोर्ट :- सैय्यद शकील आगरा ताजनगरी आगरा का पेठा पूरे विश्व में मशहूर है। ताजमहल घूमने आने वाला हर पर्यटक पेठा ज़रूर खरीदता है और अपने साथ ले जाता है। लेकिन अब यह 500 करोड़ रुपये का उद्योग संकट में है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल को प्रदूषण से बचाने के लिए आदेश दिया है कि ताज ट्रेपेज़ियम ज़ोन यानी TTZ क्षेत्र के भीतर स्थित सभी पेठा फैक्ट्रियों को हटाने के लिए एक कार्य योजना बनाकर दी जाए। यह कार्य योजना बनाने की जिम्मेदारी टॉर्च पीएम जॉन के अध्यक्ष एवं आगरा मंडल के आयुक्त शैलेंद्र सिंह को दी गई है। यह क्षेत्र लगभग 10 हज़ार 400 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जिसमें ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी जैसे ऐतिहासिक स्मारक शामिल हैं। कोर्ट के आदेश से पेठा निर्माता बेहद परेशान हैं। उनका कहना है कि अगर उन्हें बाहर जाने के लिए मजबूर किया गया, तो वे अपना कामकाज जारी नहीं रख पाएँगे। उनके पास नई ज़मीन खरीदने और फैक्ट्री दोबारा खड़ी करने के लिए संसाधन नहीं हैं।फिलहाल आगरा में करीब पाँच हज़ार लोग पेठा बनाने के काम में लगे हुए हैं। यहाँ प्रतिदिन लगभग 25 तरह के एक हज़ार किलो पेठे का उत्पादन होता है। अगर यह उद्योग बंद हुआ, तो हज़ारों परिवारों की रोज़ी-रोटी पर असर पड़ेगा।गौरतलब है कि पहले भी पर्यावरण बचाने के लिए कड़े कदम उठाए गए थे। 1996 में सुप्रीम कोर्ट ने TTZ में कोयले के इस्तेमाल पर रोक लगाई थी। 2013 में कोयला ढोने वाले ट्रकों पर भी बैन लगा। 2022 में कोयले से चलने वाली 11 पेठा इकाइयाँ सील कर दी गईं। अब ज़्यादातर इकाइयाँ GAIL गैस और LPG से चल रही हैं।हालाँकि, पेठा नगरी बनाने की सरकारी योजनाएँ अब तक सफल नहीं हो पाई हैं। 1998 में कालिंदी विहार और 2015 में सिकंदरा में वैकल्पिक साइट का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन दोनों ही योजनाएँ अमल में नहीं आ सकीं।कोर्ट ने यूपी सरकार से तीन महीने में पुनर्वास योजना प्रस्तुत करने को कहा है। इस मामले की अगली सुनवाई 23 सितंबर को होगी। Bite: शैलेंद्र सिंह, आयुक्त, आगरा मंडल आगरा
0
comment0
Report
RBRAMESH BALI
Sept 03, 2025 10:47:05
Poonch, :
एंकर: मुगल रोड पर ताजा भूस्खलन की लाइव विडियो वीओ: पुंछ जिले की तरफ मुग़ल रोड पर बारिश थमने के बाद फिर हुए भारी भूस्खलन की लाइव विडियो सामने आईं। जिस समय मुगल रोड पर यह ताजा भूस्खलन हुआ उस समय एस एस पी पुंछ शफकत हुसैन और याताया पुलिस के अधिकारी भी वहां मौजूद थे। उधर भूस्खलन के कारण मुगल रोड को यातायात के लिए बंद किए जाने से मुगल रोड पर फंसे वाहनों की लम्बी लम्बी कतारें लगी हुई है। शॉट्स
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top