icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
201301
Shiv TyagShiv TyagFollow28 Jun 2024, 10:49 am

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रोजेक्ट निरीक्षण करने पहुंचे यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र

Noida, Uttar Pradesh:

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साईट का निरीक्षण मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश दुर्गा शंकर मिश्र द्वेारा किया गया। विकासकर्ता जुरिक एयरपोर्ट की एसपीवी यमुना इंटर्नैशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड ने बताया कि परियोजना हेतु डिवेलप्मेंट प्लान के अनुसार एयरपोर्ट के विकास के लिए ईपीसी कांट्रैक्टर टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा एटीसी बिल्डिंग के कम्पलीशन का कार्य चल रहा है। अगस्त तक बिल्डिंग को पूरा कर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को इक्विपमेंट लगाने के लिए हस्तगत किया जाएगा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

HTET 2026: 26–27 दिसंबर को परीक्षा के लिए मंजूरी मिली

Noida, Uttar Pradesh:हरियाणा में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 का आयोजन 26 और 27 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. शंकर धूपड़ ने कहा: हमने सरकार को जो संभावित तारीखें (दो-तीन विकल्प) भेजी थीं, उन्हें सरकार से मंजूरी मिल गई है। हमें DSE (स्कूल शिक्षा निदेशालय) से 26 और 27 दिसंबर के लिए मंजूरी प्राप्त हो गई है। जैसा कि आप जानते हैं, हमने 4 और 5 जुलाई को 2025 के लिए STET परीक्षाएं आयोजित की थीं। यह परीक्षा 2026 के लिए होगी। आपको पता है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला था कि STET परीक्षाएं हर साल दो बार आयोजित की जानी चाहिए। 2026 की परीक्षा 2026 में ही होनी थी, ताकि 2027 में भी दो बार परीक्षा आयोजित की जा सके। इसलिए, हम इसे इसी साल आयोजित करना चाहते थे; सरकार ने हमारी मांग मान ली और 26 व 27 दिसंबर को मंजूरी दे दी। सभी उम्मीदवारों से मेरी अपील है कि वे पूरी तरह तैयार रहें। अच्छे से तैयारी करें, घबराने की कोई जरूरत नहीं है। अपनी तैयारी पर भरोसा रखें और परीक्षा दें। आप अच्छा करेंगे और जरूर पास होंगे।
0
0
Report
Advertisement

भोपाल पुलिस ने 40 बदमाशों की थाने में हाजिरी के साथ सख्त चेतावनी जारी

Noida, Uttar Pradesh:भोपाल भोपाल में 40 गुंडों और चाकूबाजों की थाने में परेड। निशातपुरा पुलिस ने दी सख्त चेतावनी, हर हफ्ते हाजिरी अनिवार्य। क्षेत्र के गुंडा, निगरानी बदमाश और चाकूबाज शामिल। कुल 40 बदमाश थाने में हुए उपस्थित, सभी बदमाशों के डोजियर अपडेट। पुलिस की ओर से अपराध से दूर रहने की सख्त हिदायत। किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होने की चेतावनी। अपराध में दोबारा संलिप्तता पर कार्रवाई के संकेत। सभी बदमाशों को प्रति सप्ताह थाने में हाजिरी के निर्देश। निशातपुरा पुलिस की बदमाशों पर सीधी निगरानी, अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस का सख्त रुख।
0
0
Report

सरपंच चुनाव के बाद विवाद, जोनल मजिस्ट्रेड की गाड़ी जलाकर आगजनी; पुलिस तैनात

Banswara, Rajasthan:सरपंच चुनाव नतीजे के बाद उपजा विवाद जोनल मजिस्ट्रेड की गाड़ी फूंकी भारी पुलिस तैनात... बांसवाड़ा के छोटी सरवा के बावड़ी निनामा मतदान केंद्र में सरपंच चुनाव नतीजे के बाद विवाद जोनल मजिस्ट्रेड की गाड़ी सहित दो अन्य गाड़ियों में लगाई आग, कई वाहनों पर किया पत्थर बाजी, जोनल मजिस्ट की गाड़ी को लगाई आग, धू धू कर जली गाड़ी, फायर ब्रिगेड की गाड़ी से आग पर पाया काबू, आगजनी के बाद भारी पुलिस तैनात, हार के बाद विवाद बढ़ने की जानकारी आई सामने, मौके पर कुशलगढ़ एसडीएम मुकेश कुमार मीणा मौजूद, पुलिस ने कई लोगों को किया डिटेन, फिलहाल स्थिति कंट्रोल में。
0
0
Report

कैराना में बुर्का पहनी हिंदू युवती के साथ पकड़े गये दो मुस्लिम युवक, हंगामा

Shamli, Uttar Pradesh:शामली के कैराना कोतवाली क्षेत्र में बुर्का पहनकर हिंदू युवती को लेकर जा रहे मुस्लिम दो युवक को पकड़ा गया और उनकी धुनाई करते हुए हंगामा हुआ। युवती को बुर्के में देखकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। स्थानीय डॉ. बाबा गौतम नाथ मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालते हुए कहा कि लव जिहादियों को अब किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा। घटना कैराना बाईपास स्थित फ्लाईओवर पर हुई, वायरल वीडियो के अनुसार बाबा गौतम नाथ ने दावा किया कि युवती कश्यप समाज की बेटी है और पिछले तीन वर्षों से धर्म परिवर्तन और प्रेम संबंध के लिए दबाव बनाया जा रहा था। युवती BA की छात्रा है और परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। पुलिस के अनुसार बाकी बातों की पुष्टि चल रही है। हिन्दू संगठन ने युवती और दो युवकों को थाने ले जाने की बात कही। क्षेत्र में लव जिहाद के मामले बढ़ते जा रहे हैं; पंचायतों का दौर जारी है। पुलिस की प्रतिक्रिया में देरी पर सवाल उठ रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी: BHU में छात्रा से छेड़खानी करने वाला ऑटो चालक मुठभेड़ में गिरफ्तार

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी: लंका पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीएचयू कैंपस में पीएचडी कर रही छात्रा के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी ऑटो चालक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है। आरोपी की पहचान नारायणपुर अदलहाट चुनार के रहने वाले ऑटो चालक मैनुद्दीन के रूप में हुई है। लंका पुलिस की क्राइम टीम ने उसे चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया था। बताया जा रहा है कि आरोपी का मेडिकल मुआयना कराने जा रही पुलिस का सर्विस पिस्टल छीनकर आरोपी ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में एसीपी भेलूपुर के नेतृत्व में बनी टीम ने आरोपी को मुठभेड़ में पुनः गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में नगवा चौकी प्रभारी नवीन चतुर्वेदी, लंका थाने की क्राइम टीम के साथ बीएचयू चौकी प्रभारी सौरभ तिवारी और उनकी टीम शामिल रही। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
0
0
Report

जमुई के पोखर में डूबकर शोभा देवी की मौत, पुलिस जांच शुरू

Jamui, Bihar:जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बिछवे गांव स्थित पोखर में डूबने से अजय महतो की 35 वर्षीय पत्नी शोभा देवी की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतका महिला के शव को सोमवार की रात 8:30 बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहाँ डीएम के आदेश के बाद डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजन के हवाले कर दिया गया। बताया जाता है शोभा देवी सोमवार की शाम कपड़े धोने के लिए पोखर गयी थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गयी और डूब गयी। इस दौरान किसी की नजर नहीं पड़ी। काफी देर तक जब महिला घर नहीं पहुंची तो महिला को ढूंढा गया। जबतक परिजन व ग्रामीणों द्वारा पोखर से महिला को निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महिला की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया। परिजन का रोरो कर बुरा हाल हो रहा है। पुरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है。
0
0
Report

छीपाबड़ पुलिस ने 30 पेटी देशी शराब के साथ आरोपियों को गिरफ्तार, बोलेरो गाड़ी जब्त

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:स्लग – 30 पेटी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, बुलेरो वाहन जब्त हरदा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में छीपाबड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 पेटी देशी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बुलेरो गाड़ी भी जब्त की है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर शराब के स्रोत और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने भिरंगी गेट से हिवाला की ओर जा रही बुलेरो गाड़ी को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 30 पेटी देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन में सवार आरोपी रामदास बंजारा और दिनेश को गिरफ्तार कर बुलेरो गाड़ी सहित शराब जब्त कर ली। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और कहां पहुंचाई जानी थी। साथ ही इस अवैध कारोबार में अन्य किन लोगों की भूमिका है, इसकी भी जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 2026 चारधाम यात्रा का समापन

Noida, Uttar Pradesh:आज श्री बदरीनाथ धाम के कपाट संपूर्ण विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद हो गए। इसके साथ ही वर्ष 2026 की चारधाम यात्रा का भी विधिवत समापन हो गया। इस वर्ष देवभूमि उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा आस्था, श्रद्धा और विश्वास का नया इतिहास रचने वाली रही। देश-विदेश से 65 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारों धामों में दर्शन किए, वहीं अकेले श्री बदरीनाथ धाम में 23 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का पहुंचना एक नया कीर्तिमान है। यह देवभूमि की आध्यात्मिक महत्ता और भगवान बदरी विशाल के प्रति करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रतीक है। भगवान बदरी नारायण से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता बनी रहे। जय बदरी विशाल !
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top