201305
चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद
Noida, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: मंदिर के पुजारी की स्कूटी पर चोर ने हाथ किया साफ। घर के बाहर खड़ी स्कूटी का लॉक तोड़कर चोर चुरा ले गया। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में स्कूटी चोरी की वारदात कैद हुई। घटना सिकंदराबाद की दादरी गेट चौकी क्षेत्र के वैधवाड़ा में हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मस्तूरी में अश्लील वीडियो वायरल मामले में तीन गिरफ्तार, जातिगत धमकी का आरोप
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र में महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर ब्लैकमेल और प्रताड़ित करने के मामले में तीन आरोपी Arrested को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों पर जातिगत गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। मामले में अजय चौधरी, नरेश पटेल और पीताम्बर सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मामला मस्तूरी क्षेत्र के खपरी लिमतरा गांव का है। शिकायत के मुताबिक कमल चौहान हार्वेस्टर और ट्रैक्टर से कृषि परिवहन का काम करते हैं। काम की देखरेख के लिए गांव के पीताम्बर सिंह, अजय चौधरी और अन्य लोगों को रखा गया था। हिसाब-किताब में गड़बड़ी के आरोप के बाद उन्हें काम से हटा दिया गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 9 जुलाई की रात करीब 10 बजे आरोपी कमल चौहान के पास पहुंचे और जातिगत गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान योगेश चौहान और उसकी पत्नी राजकुमारी चौहान का अश्लील वीडियो मोबाइल पर दिखाने और सोशल मीडिया पर वायरल करने का भी आरोप है।शिकायत के आधार पर मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं, आईटी एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान मस्तूरी थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने खपरी लिमतरा में दबिश देकर अजय चौधरी, नरेश पटेल और पीताम्बर सिंह को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों पर महिला का अश्लील वीडियो वायरल करने की घटना में शामिल होने की बात सामने आई। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।0
0
Report
खबर नहीं मिली: प्रस्तुत सामग्री में समाचार नहीं है
Ludhiana, Punjab:0
0
Report
दबंगों ने किया व्यक्ति पर जानलेवा हमला,अस्पताल में चल रहा इलाज
Bendoopara, Uttar Pradesh:सुलतानपुर। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के जमखुरी निवासी पीड़ित राजेश सिंह उम्र लगभग 50 वर्ष का आरोप है कि वह गांव के पास ही दियरा रोड पर स्थित पंडित पान भंडार की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान बाइक से आए दो युवक अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ आते हैं और उनसे कहा "तुम यहां गुंडई कर रहे हो"। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने फायरिंग करने की कोशिश की और पिस्टल की बट से राजेश सिंह पर हमला कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया। हल्ला-गुहार मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल राजेश सिंह को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। पीड़ित का आरोप है कि बीते 12 जुलाई की शाम को भी इनके दुकान पर फायरिंग की गई थी जिसकी सूचना थाने पर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
एटा में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा सम्पन्न
Etah, Uttar Pradesh:एटा में तिरंगे के सम्मान में सड़क पर उतरी एटा पुलिस, SSP डॉ इलामारान जि के निर्देशन में निकाली गई तिरंगा यात्रा, SP सिटी श्वेताभ पाण्डेय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा कोतवाली नगर से शुरू होते हुए जीटी रोड, ठंडी सड़क, नन्नूमल चौराहा, मेहता पार्क, घंटाघर, होते हुए कोतवाली नगर पर तिरंगा यात्रा का हुआ समापन, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा आमजन को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना से जोड़ने के उद्देश्य से “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा, वंदे मातरम एवं भारत माता के जुकारों से गूंजा एटा, तिरंगा यात्रा में SP सिटी श्वेताभ पाण्डेय और CO सदर संकल्पदीप कुशवाल व कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेंद्र पंवार सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी हुए शामिल, वहीं SP सिटी श्वेताभ पाण्डेय ने लोगो को अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील कि,0
0
Report
पलवल में स्वतंत्रता दिवस सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नाकाबंदी और चेकिंग जारी
Palwal, Haryana:पलवल जिले में 80 वें स्वतंत्रता दिवस को हर्षौल्लास ओर शांतिपूर्ण तरीके से मानने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल द्वारा जिले में पुलिस की सुरक्षा बढ़ाई गई है। जिले में जगह जगह पर पुलिस के नाके लगाए हैं और हर वाहन की चेकिंग की जा रही है। पलवल जिले में इस 80 वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल द्वारा जिले के साथ लगती हुई यूपी, देहली, Rajasthan की सीमाओं के साथ साथ नेशनल हाईवे 19 पर देहली जाने वाले सड़क मार्गों पर पुलिस के नाके लगाए गए हैं ताकि इस स्वतंत्रता दिवस को देश प्रदेश के साथ जिला पलवल में हर्षो उल्लास और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके वही नाका इंचार्ज जमशेद का कहना है कि जिला पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के आदेश है कि पलवल जिले में इस 80 वें स्वतंत्रता दिवस को मध्य नजर रखते हुए हरियाणा यूपी करमन बॉर्डर पर पुलिस की नाकेबंदी की हुई है और जो भी भारी वाहन हैं उनको डायवर्ट किया जा रहा है ताकि जिले के अंदर जाम की स्थिति पैदा ना हो और इस स्वतंत्रता दिवस को बड़े धूमधाम और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके। नाका इंचार्ज जमशेद का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस तक जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश पर यह नाकाबंदी की हुई है और 24 घंटे इन नाकों पर पुलिस की ड्यूटी रहेगी और जो संगठित वाहन है उसको चेक किया जा रहा है संगठित वाहनों में बैठे लोगों के आई कार्ड आधार कार्ड के साथ-साथ दूसरे आईडी प्रूफ भी चेक किए जा रहे हैं ताकि कोई संगठित व्यक्ति इस स्वतंत्रता दिवस में व्यवधान न पैदा कर सके उन्होंने कहा कि अगर कोई कानून का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ शख्त से सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।0
0
Report
पंचकुला में हरियाणा महिला आयोग ने हरियाली तीज का भव्य उत्सव मनाया
Panchkula, Haryana:*PANCHKULA BREAKING...... *हरियाणा राज्य महिला आयोग में हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया...* पंचकूला में आज हरियाणा राज्य महिला आयोग में हरियाली तीज का पर्व बड़े उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोग की चेयरपर्सन ऊषा प्रियदर्शनी ने की। उन्होंने सभी महिलाओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं देते हुए इस पर्व को भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताया। इस अवसर पर आयोग की सदस्याओं और कर्मचारियों ने पारंपरिक वेशभूषा में तीज उत्सव का आनंद लिया। *कार्यक्रम में कालका से विधायक शक्ति रानी शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।* tiेज महोत्सव के दौरान चेयरपर्सन ऊषा प्रजापति ने भी महिलाओं के साथ लोकगीतों पर नृत्य किया और उत्सव की खुशियों में शामिल हुईं। डीजे की धुनों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया, जिससे पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। हरियाली तीज के अवसर पर महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर पारंपरिक परिधानों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मेहंदी, चूड़ियां और पारंपरिक आभूषणों से सजी महिलाओं ने तीज की सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत किया। कार्यक्रम में घेवर और फिरनी सहित पारंपरिक व्यंजनों का भी आनंद लिया गया। गौरतलब है कि सावन माह में मनाया जाने वाला हरियाली तीज का पर्व महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन तथा अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।0
0
Report
Advertisement
जोधावास के सरकारी स्कूल के ढहते ढांचे पर सीजेपी समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने शांत कराया
Noida, Uttar Pradesh:थानागाजी अलवर से खबर जोधावास स्थित सरकारी स्कूल से जुड़ा मामला जोधावास पहुंचे सीजेपी के समर्थक सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका जोधावास स्कूल पहुंचे जहां जर्जर स्कूल की छत की गिरी पट्टी को देखा ओर स्कूल के छात्र छात्राओं से ली जर्जर स्कूल के बारे में जानकारी स्कूल की जर्जर हालत को लेकर ग्रामीणों में भी दो दिन से दिख रहा था भारी आक्रोश कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका के साथ पहुंचे सीजेपी समर्थक के कुछ लोगों ने फाड़े कपड़े मौके पर हुआ हंगामा पुलिस पहुंची मौके पर गहमागहमी के बीच पुलिस ने मामला कराया शांत सीजेपी समर्थकों ने थाने का घेराव करने की भी दी धमकी0
0
Report
सोलापूर के उजनी बांध पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगी रोषणाई
Pandharpur, Maharashtra:सोलापूर जिल्ह्यातील उजनी धरणावर भारतीय स्वातंत्र्याच्या दिनाच्या निमित्ताने सुंदर अशी तिरंगी रोषणाई करण्यात आली आहे. उजनी धरणातून भीमा नदीच्या पात्रात पाणी सोडले आहे या पाण्यावर केशरी शुभ्र आणि हिरवा अशा रंगांची विद्युत रोषणाई केली आहे त्यामुळे संपूर्ण उजनी धरण हे तिरंगी रोषणाईच्या सजावटीमध्ये न्हाऊन निघाल्याचं नयनरम्य चित्र पाहायला मिळत आहे0
0
Report
खंडवा के इंदिरा सागर बांध पर तिरंगा रोशनी, अमृत महोत्सव में जोश
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा का इंदिरा सागर बांध तिरंगा के रंग में नजर आया. खंडवा जिले में स्थित देश का सबसे बड़ा इंदिरा सागर बांध भी तिरंगा के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव और तिरंगा अभियान के तहत यहां एनएचडीसी प्रबंधन ने बांध को तिरंगा रोशनी से जगमगा दिया है। ये बांध देशभक्ति का जज्बा जगा रहा है। नर्मदा घाटी और मप्र के सबसे बड़े बांध इंदिरा सागर बांध में 3 रंग की एलईडी लगाई गई है। जो यहां 440 मीटर लंबाई और 21 मीटर चौड़ाई के तिरंगे की शक्ल में झिलमिला रही है। ये नजारा लोगों को आकर्षित कर रहा है। नर्मदा ब्रिज से भोपाल की ओर जाते हुए लोग यहां से सेल्फी भी ले रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
फेसबुक ट्रेडिंग के झांसे में युवक के पैसे करोड़ों तक पहुंचे, पुलिस जांच जारी
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में फेसबुक पर शेयर ट्रेडिंग का विज्ञापन देखकर एक युवक साइबर ठगों के जाल में फंस गया। ठगों ने 30 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर उसे व्हाट्सऐप ग्रुप से जोड़ा और उसके दस्तावेज लेकर एक ट्रेडिंग ऐप पर अकाउंट बनवाया। शुरुआत में ठगों ने युवक के खाते में कुछ रकम प्रॉफिट के तौर पर डाली, जिससे उसका भरोसा बढ़ गया। इसके बाद ट्रेडिंग ऐप पर उसका मुनाफा करीब 70 लाख रुपये दिखाया गया। जब युवक ने रकम निकालने की कोशिश की तो ठगों ने विड्रॉल के नाम पर अलग-अलग रकम मांगनी शुरू कर दी। मुनाफे के लालच में युवक लगातार पैसे जमा करता रहा और करीब 36 लाख रुपये ठगों के हवाले कर दिए। इसके बाद ऐप पर उसका कथित प्रॉफिट बढ़कर करीब ढाई करोड़ रुपये दिखने लगा, लेकिन रकम निकालने पर हर बार नई रकम की मांग की जाती रही। लगभग दो महीने तक पैसे जमा करने के बावजूद जब युवक को कोई रकम वापस नहीं मिली, तब उसे अपने साथ साइबर फ्रॉड होने का एहसास हुआ। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
सीपत की खम्हरिया चोरी: 24 घंटे में गिरफ्तार आदित्य-जावेद, लाखों के सोने-चांदी बरामद
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया में घर से हुई लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरों की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मामले में गांव के ही दो युवकों आदित्य कुमार लहरे और जावेद अली को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गए 222.39 ग्राम सोने के जेवर और 239.37 ग्राम चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपियों को घर के लोगों के रोजाना मॉर्निंग वॉक पर जाने की जानकारी थी और इसी का फायदा उठाकर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। सीपत पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।दरअसल, ग्राम खम्हरिया निवासी सुंदर लाल मैत्री 11 अगस्त की सुबह करीब 5 बजकर 10 मिनट पर अपनी पत्नी के साथ रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर गए थे। करीब 6 बजे जब दोनों वापस घर पहुंचे तो सामने का ताला टूटा मिला और पीछे का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर गायब थे। शिकायत के बाद सीपत पुलिस ने जांच शुरू की और बिलासपुर से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। तकनीकी साक्ष्यों और बीट आरक्षकों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस को गांव के ही आदित्य कुमार लहरे और जावेद अली पर संदेह हुआ। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि प्रार्थी का मकान उनके घर के आसपास होने के कारण उन्हें परिवार की गतिविधियों की जानकारी थी। दोनों ने पहले मॉर्निंग वॉक पर जाने के समय की रेकी की और 11 अगस्त की सुबह जैसे ही दंपती घर से बाहर निकले, पीछे के दरवाजे से घर में दाखिल होकर ताला तोड़ा और आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने चोरी के जेवर एक पुराने निर्माणाधीन मकान में छिपा दिए थे। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गए 222.39 ग्राम सोने के जेवर और 239.37 ग्राम चांदी के जेवर बरामद कर लिए। वारदात में ताला तोड़ने के लिए इस्तेमाल लोहे की रॉड भी जब्त की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
जयपुर-रामगंज में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: पिंजरे में कैद 132 पक्षी बरामद
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर-रामगंज में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई पिंजरों में कैद 132 पक्षी बरामद 99 तोते और 33 मुनिया मिलीं मछली मार्केट क्षेत्र में हुई कार्रवाई 71 वर्षीय नूर हसन के कब्जे से पक्षी बरामद 87 रोज रिंग पैराकीट मिले 12 अलेक्जेंडर पैराकीट भी बरामद 16 रेड मुनिया और 17 ट्राई कलर मुनिया मिलीं वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज अवैध वन्यजीव व्यापार के खिलाफ कार्रवाई जारी0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर में युवक पर दबंगों के हमले में माता सहित घायल, मेडिकल कॉलेज भर्ती
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - एक युवक पर घात लगाए दबंगों ने किया हमला - माता के साथ घर जा रहे युवक पर हमला - युवक जावेद अंसारी पर धारदार हथियार से हमला - हमले के दौरान युवक और उनकी माता को आई गंभीर चोटें - दोंनो लोगो को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज करवाया गया भर्ती - युवक को आई शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें - युवक की माँ के भी हाथ में लगी चोट - पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी - रामकोला थाना क्षेत्र के बेलवानिया बरठा माफी टोला की घटना。0
0
Report
फिना सिंह सिंचाई परियोजना 2027 तक पूरी करेगी, केंद्र व राज्य सहयोग पर जोर
Nurpur, Himachal Pradesh:फिना सिंह सिंचाई परियोजना नवंबर 2027 तक होगी पूरी : मुकेश अग्निहोत्री नूरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया संबोधित केंद्रीय से मिली राशि के साथ प्रदेश सरकार भी अपने संसाधनों से खर्च करेगी, ताकि परियोजना तेजी से पूरी हो सके। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की यह परियोजना लंबे समय से अधर में थी और आगे भी केंद्र से वित्तीय सहायता स्वीकृत होने के बाद इसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परियोजना में बांध का निर्माण अहम कार्य है और समय पर पूरा करने के लिए सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है। कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए भी बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए बड़ी राशि खर्च की गई है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा में ढगवार के आधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, प्रारंभिक क्षमता 1.50 लाख लीटर प्रतिदिन होगी जिसे बढ़ाकर तीन लाख प्रतिदिन किया जा सकेगा, जिससे स्थानीय दुग्ध उत्पादकों को लाभ होगा। बनखंडी में आधुनिक चिड़ियाघर विकसित करने की योजना पर भी काम चल रहा है, जबकि नगरोटा बगवां में पर्यटन विकास के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर के फाउंटेन जैसी परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। प्रदेश में हरित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक बसों के विस्तार की योजना है और चार्जिंग स्टेशनों के निर्माण के साथ इनका संचालन शुरू किया जाएगा। भाजपा के पास अब जनता के मुद्दों का जवाब नहीं : मुकेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने ‘ऑपरेशन लोटस’ को पराजित किया है और भाजपा से जुड़े चंदे, नीट पेपर लीक, छात्रों के आंदोलनों और किसान आंदोलन जैसे मुद्दों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के सामने मजबूत राजनीतिक विकल्प है और राहुल गांधी जनहित के मुद्दों की लड़ाई लड़ रहे हैं। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन कांग्रेस सरकार ने दी मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का महत्वपूर्ण फैसला कांग्रेस सरकार ने लिया है। उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी टिप्पणी की और कहा कि हिमाचल में दाम पड़ोसी राज्यों की तुलना में कम हैं। पूर्व विधायक अजय महाजन ने फिना सिंह सिंचाई परियोजना के लिए धनराशि स्वीकृति के प्रयासों के लिए उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।0
0
Report
बस्तर पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान: 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा
Jagdalpur, Chhattisgarh:साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच बस्तर पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष साइबर जन-जागृति अभियान शुरू किया है। 15 अगस्त से शुरू हुआ यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के तहत ग्रामीणों, बैंककर्मियों, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और महिलाओं समेत अलग-अलग वर्गों को साइबर अपराध के नए तरीकों और इससे बचने के उपायों की जानकारी दी जाएगी। पुलिस का मकसद लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाना और उनकी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखना है। पुलिस ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
