icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
Gautam Buddh Nagar
ASAvantika Singh Follow22 Jan 2025, 01:56 pm

महाकुंभ के लिए कुरुक्षेत्र से युवक की पैदल यात्रा जारी

Noida, Uttar Pradesh:

कुरुक्षेत्र, हरियाणा: महाकुंभ के महत्व को बताने और जागरूकता फैलाने के लिए कुरुक्षेत्र निवासी प्रकाश चंद्र सिंह ने पैदल यात्रा शुरू की है, जो सात दिनों से जारी है। ग्रेजुएट प्रकाश चंद्र सिंह पहले ही 11 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा कर चुके हैं और उन्होंने काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए पैदल जाने का प्रण लिया था। यात्रा के दौरान वह लोगों को महाकुंभ और ज्योतिर्लिंगों की महिमा के बारे में जागरूक कर रहे हैं। प्रकाश का कहना है कि उनकी यात्रा का उद्देश्य धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति लोगों को प्रेरित करना है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

NSUI ने बिलासपुर के विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। कोनी स्थित पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में कथित वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर NSUI ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। कटोरा और बेशरम का फूल लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताते हुए कार्यकर्ताओं ने कई गंभीर सवाल उठाए और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। NSUI का आरोप है कि विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में लगभग एक करोड़ रुपये खर्च किए गए, लेकिन इस खर्च का पूरा हिसाब सार्वजनिक नहीं किया गया है। संगठन ने समारोह में हुए खर्च का विवरण सार्वजनिक करने की मांग की है। इसके साथ ही फीस वृद्धि वापस लेने और विद्यार्थियों की लंबित फीस लौटाने की मांग भी उठाई गई। NSUI ने पीएचडी और बीएड-डीएलएड प्रवेश प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच कराने, अतिथि व्याख्याता भर्ती में स्थानीय अभ्यर्थियों को अवसर देने और आरक्षण रोस्टर का पालन सुनिश्चित करने की मांग की है। इसके अलावा निर्माणाधीन ऑडिटोरियम में हो रही देरी और विश्वविद्यालय के पिछले तीन वर्षों के वित्तीय खर्चों का स्वतंत्र ऑडिट कराने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है। NSUI ने विश्वविद्यालय प्रबंधन को 15 दिनों के भीतर अपनी मांगों पर कार्रवाई की जानकारी देने का अल्टीमेटम दिया है। संगठन का कहना है कि विद्यार्थियों के हितों और विश्वविद्यालय में पारदर्शिता से जुड़े मुद्दों पर यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा。
0
0
Report

जंगल से आया हाथी दलदली-बनगौरा में महिला की मौत, इलाके में दहशत

Kawardha, Chhattisgarh:दलदली-बनगौरा में जंगली हाथी का खूनी तांडव, खेत की रखवाली करने गई मितानिन को कुचलकर मार डाला, गांव में दहशत का माहौल कबीरधाम। जिले के दलदली-बनगौरा क्षेत्र में जंगली हाथी के हमले से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान बैगन बाई के रूप में हुई है, जो मितानिन के रूप में कार्यरत थीं। बताया जा रहा है कि बैगन बाई खेत की रखवाली करने गई थीं, तभी जंगल से निकले जंगली हाथी ने उन पर हमला कर कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई。 घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को प्राथमिक सहायता के रूप में 25 हजार रुपये प्रदान किए। बताया जा रहा है कि हाथी अचानक अपने निर्धारित मार्ग से भटककर इस क्षेत्र में पहुंचा है और अभी भी आसपास विचरण कर रहा है। उसकी चिंघाड़ सुनाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग की टीम हाथी की लोकेशन पर नजर रख रही है। ग्रामीणों को अकेले जंगल की ओर नहीं जाने और सतर्क रहने की अपील की गई है。
0
0
Report
Advertisement

बाघ अचानक फोरलेन पर दौड़ता दिखा; कैमरे में कैद, वीडियो वायरल

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम नर्मदापुरम-बुधनी के पास फोरलेन मार्ग पर उस समय राहगीरों की सांसें थم गईं, जब जंगल से निकलकर एक बाघ अचानक सड़क पर आ गया। कुछ देर बाद बाघ सड़क पर दौड़ता नजर आया। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक वाहन चालक ने बाघ की इस रोमांचक गतिविधि को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। बताया जा रहा है कि बाघ कुछ देर तक फोरलेन मार्ग पर दौड़ता रहा। इसके बाद वह सड़क छोड़कर वापस जंगल की ओर चला गया। बाघ के सड़क पर दौड़ने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सड़क पर अचानक बाघ दिखाई देने से वाहन चालकों के बीच कौतूहल और सतर्कता का माहौल बन गया। जंगल से सटे इस मार्ग पर बाघ की मौजूदगी एक बार फिर वन्यजीवों के विचरण और सड़क सुरक्षा को लेकर ध्यान आकर्षित कर रही है.
0
0
Report

NDMC मीटिंग: नई दिल्ली के पार्कों में कैंटीन और उच्चस्तर के शौचालय बनेंगे

New Delhi, Delhi:नई दिल्ली NDMC पार्को मे हल्दी कैफे खुलेंगे. NDMC के साथ जनता को भी मिलेगा फायदा कई इलाकों आधुनिक टोलेट बनेगे. मार्किट दुकानों ओर रिहासी NDMC घरो मे भी सो ऊर्जा लाईट लगेगी लोकेशन....दिल्ली नई दिल्ली को स्वच्छ और आधुनिक बनाने की तैयारी, NDMC की काउंसिल मीटिंग में लिए गए कई अहम फैसले हुऐ नई दिल्ली इलाके को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाने की दिशा में एनडीएमसी लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में एनडीएमसी की काउंसिल मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें नई दिल्ली क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इस बैठक की अध्यक्षता दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री एवं एनडीएमसी अध्यक्ष प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने की वाइस चेयरमेन कुलजीत चहल ने ZEE मीडिया संवाददाता शरद भारद्वाज से विशेष जानकारी देते कहा इस काउंसिल मीटिंग में लिए गए फैसलों के तहत नई दिल्ली के विभिन्न पार्कों में प्राकृतिक कैंटीन शुरू करने की योजना है। इसके साथ ही राजधानी के इस महत्वपूर्ण इलाके में हाईटेक और वर्ल्ड क्लास शौचालयों का निर्माण किया जाएगा, ताकि स्थानीय निवासियों और यहां आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें
0
0
Report
Advertisement

पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 37 दिन, मांगें अभी भी लंबित

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़. में विभिन्न मांगों को लेकर पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी है जिले में हड़ताल के 37 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक मांगों पर कोई ठोस पहल नहीं हुई है।पीवी ऐप से जुड़ी शिकायतों, वेतन विसंगति और महंगाई भत्ते सहित अन्य मुद्दों को लेकर पटवारी आंदोलनरत हैं। वहीं, लंबे समय से जारी आंदोलन के बीच प्रशासन द्वारा पटवारियों के खिलाफ की गई निलंबन की कार्रवाई ने भी नाराजगी बढ़ा दी है। हड़ताल का असर अब आम नागरिकों और किसानों के कामकाज पर पड़ने लगा है। जमीन की नकल, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन सहित राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित होने से लोगों को कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इधर, पटवारियों के समर्थन में अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन भी उतर आया है। बुधवार को पटवारियों और फेडरेशन ने संयुक्त रूप से रावण भांठा इतवारी बाजार स्थित हड़ताल स्थल से हुंकार रैली निकाली। रैली कलेक्टर कार्यालय पहुंची, जहां जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की गई। लगातार बढ़ती परेशानी के बीच अब सभी की नजरें शासन-प्रशासन की पहल पर टिकी हैं。 बाइट 1 - प्रखर सिंह फेडरेशन संघ जिला अध्यक्ष बाइट 3 - अविनाश ठाकुर SDM खैरागढ़
0
0
Report

मेहरागांव में स्कूल यूनिफॉर्म पहने छात्रों की बेल्ट मारपीट वीडियो वायरल, इटारसी पुलिस जांच

Narmadapuram, Madhya Pradesh:जिले की मेहरागांव पंचायत में स्कूली छात्रों के बीच विवाद का एक मामला सामने आया है। यहाँ दो नाबालिग छात्रों ने स्कूल यूनिफॉर्म पहने एक अन्य छात्र के साथ बेल्ट से जमकर मारपीट की। दोनों आरोपी छात्रों ने बेल्ट से पीड़ित छात्र पर लगातार वार किए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित छात्र की शिकायत पर इटारसी पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व मेहरागांव पंचायत में किसी बात को लेकर नाबालिग छात्रों के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि दो छात्रों ने एक स्कूल यूनिफॉर्म पहने छात्र को घेरकर बेल्ट से उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान दोनों छात्र लगातार बेल्ट से पीड़ित पर हमला करते रहे। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। पुलिस ने वायरल वीडियो के साथ पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

दीपावली मिलन: सीएम साय ने विविध समाजों के नेताओं से मुलाकात, एकता मजबूत

Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशभर से आए विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, पद्मश्री विभूतियों, लोकतंत्र सेनानियों और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से की आत्मीय मुलाकात शिक्षा, सेवा, साहित्य, संस्कृति, सामाजिक जागरण और आर्थिक क्षेत्र से जुड़े संगठनों की रही गरिमामयी उपस्थिति मुख्यमंत्री ने एक-एक टेबल पर पहुंचकर अतिथियों का जाना हालचाल, उनके अनुभव सुने और दीपावली की शुभकामनाएं दीं समाज के हर वर्ग की सहभागिता, सेवा और समर्पण से साकार होगा विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 18 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नवा रायपुर स्थित निवास में आज आयोजित दीपावली मिलन समारोह सामाजिक समरसता, आत्मीयता, सेवा भावना और सांस्कृतिक गौरव का अनूठा संगम बना। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पद्मश्री सम्मानित विभूतियों, विभिन्न समाजों के वरिष्ठजनों, लोकतंत्र सेनानियों, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं तथा शिक्षा, सेवा, साहित्य, संस्कृति, सामाजिक जागरण, सुरक्षा और आर्थिक क्षेत्र में सक्रिय संगठनों के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को विशेष स्वरूप प्रदान किया। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित दीपावली मिलन समारोह केवल शुभकामनाओं के आदान-प्रदान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह समाज के विभिन्न क्षेत्रों में दशकों से समर्पित भाव से कार्य कर रहे लोगों के सम्मान, उनके अनुभवों को साझा करने और सामाजिक संबंधों को नई ऊर्जा देने का यादगार अवसर बना। समारोह में छत्तीसगढ़ की सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक गौरव, सेवा भावना और आपसी सद्भाव की सुंदर झलक देखने को मिली। मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात करने और दीपावली की शुभकामनाएं देने के लिए प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। वे स्वयं एक-एक टेबल पर पहुंचे और लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने वरिष्ठजनों के अनुभव सुने, विभिन्न संगठनों की गतिविधियों की जानकारी ली और समाज के लिए किए जा रहे उनके कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री के सहज, सरल और आत्मीय व्यवहार ने समारोह को औपचारिक आयोजन से आगे बढ़कर अपनत्व और पारिवारिक मिलन का स्वरूप प्रदान किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दीपावली का पर्व केवल प्रकाश और उल्लास का उत्सव नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर भी है। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में समर्पित भाव से कार्य करने वाले लोगों से मिलना और उनके अनुभवों को जानना सदैव प्रेरणादायक होता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी शक्ति यहां के लोगों की सरलता, आत्मीयता, सामाजिक एकता और सेवा भावना है। समाज के विभिन्न वर्गों और संगठनों के सामूहिक प्रयासों से ही प्रदेश की गौरवशाली परंपराओं को सहेजते हुए विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। विभिन्न समाजों के वरिष्ठजनों से आत्मीय मुलाकात, सामाजिक समरसता पर जोर दीपावली मिलन समारोह में जैन समाज, वैष्णव समाज, छत्तीसगढ़िया सोनार समाज सहित विभिन्न समाजों के वरिष्ठजनों और प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात की। इस अवसर पर विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा सामाजिक, सांस्कृतिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी विविधता में एकता और सामाजिक सद्भाव की समृद्ध परंपरा से है। विभिन्न समाजों की अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान, परंपराएं और जीवन मूल्य हैं, जो मिलकर छत्तीसगढ़ की साझा संस्कृति को समृद्ध बनाते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन नई पीढ़ी के लिए अमूल्य है। सामाजिक संगठनों की सकारात्मक भूमिका से आपसी सहयोग, सद्भाव और जनसेवा की भावना को नई मजबूती मिलती है। समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लगभग चार दशक पूर्व से सक्रिय रहे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, छत्तीसगढ़ प्रांत के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की विशेष उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री श्री साय ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात कर उनके अनुभवों और समाज जीवन में किए गए कार्यों के संबंध में चर्चा की। इस दौरान लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे कार्यकर्ताओं के बीच पुरानी स्मृतियां भी ताजा हुईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी समाज और संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। दशकों तक निष्ठा, अनुशासन और सेवा भावना के साथ कार्य करने वाले वरिष्ठजनों का अनुभव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। लोकतंत्र सेनानियों से संवाद, उनके संघर्ष और योगदान को किया नमन दीपावली मिलन समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोकतंत्र सेनानीयों ने भी मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनसे आत्मीय संवाद किया और आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए किए गए संघर्ष तथा उनके अनुभवों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि लोकतंत्र भारत की सबसे बड़ी शक्ति है। लोकतांत्रिक अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सेवा संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा, जनसेवा के कार्यों की सराहना समारोह में आरोग्य भारती, राष्ट्रीय सेवा भारती, भारतीय कुष्ठ निवारक संघ सहित विभिन्न सेवा संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इन संगठनों द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता, रोग निवारण, जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक पुनर्वास और जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सेवा हमारी संस्कृति का मूल भाव है। समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने वाले संगठन सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षा और वैचारिक संगठनों से संवाद, नई पीढ़ी के निर्माण में उनकी भूमिका को सराहा दीपावली मिलन समारोह में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय शिक्षण मंडल और विद्या भारती सहित शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने इन संगठनों के प्रतिनिधियों से शिक्षा, विद्यार्थी विकास, संस्कार, कौशल और नई पीढ़ी के व्यक्तित्व निर्माण से जुड़े विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध विकसित करने का महत्वपूर्ण आधार है। आधुनिक शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों, कौशल और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का समन्वय आवश्यक है। समारोह में प्रज्ञा प्रवाह, भारतीय साहित्य परिषद सहित वैचारिक एवं साहित्यिक क्षेत्र से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि साहित्य, विचार और बौद्धिक विमर्श समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमारी समृद्ध ज्ञान परंपरा, भाषा, साहित्य और सांस्कृतिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में इन संगठनों का योगदान उल्लेखनीय है। सामाजिक जागरण और सुरक्षा क्षेत्र से जुड़े संगठनों की रही भागीदारी समारोह में विश्व हिंदू परिषद, वनवासी कल्याण आश्रम, राष्ट्रीय सेवा समिति सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सामाजिक जागरूकता, जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा और सेवा, सांस्कृतिक संरक्षण तथा समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का जनजातीय समाज हमारी गौरवशाली सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण आधार है। जनजातीय अंचलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और सामाजिक जागरूकता के लिए किए जाने वाले सकारात्मक प्रयास प्रदेश के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं। समारोह में पूर्व सैनिक परिषद और हिंदू जागरण मंच सहित सुरक्षा एवं सामाजिक जागरण से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्व सैनिकों के योगदान का सम्मान करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले हमारे सैनिक राष्ट्र के गौरव हैं। सेवानिवृत्ति के बाद भी समाजसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका अनुकरणीय है। आर्थिक और श्रमिक संगठनों से संवाद, आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण पर जोर दीपावली मिलन समारोह में लघु उद्योग भारती, भारतीय मजदूर संघ सहित आर्थिक और श्रमिक क्षेत्र से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने लघु उद्योगों, स्थानीय उद्यमिता, रोजगार सृजन, श्रमिक कल्याण और आर्थिक गतिविधियों के विस्तार से जुड़े विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में उद्योगों, उद्यमियों, श्रमिकों और युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। लघु एवं सूक्ष्म उद्योग स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हैं。 उन्होंने कहा कि श्रमिकों का परिश्रम और उद्यमियों की पहल विकास की दो महत्वपूर्ण शक्तियां हैं। स्थानीय संसाधनों, कौशल और उद्यमिता को प्रोत्साहन देकर आत्मनिर्भर एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण को गति दी जा सकती है। पद्मश्री सम्मानित विभूतियों से आत्मीय मुलाकात, कला और संस्कृति के संरक्षण पर चर्चा समारोह में पद्मश्री सम्मानित कलाकारों और कला-साधकों की उपस्थिति विशेष आकर्षण रही। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रसिद्ध सूफी गायक पद्मश्री श्री मदन सिंह चौहान से मुलाकात कर संगीत के क्षेत्र में उनके लंबे समर्पण और योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि संगीत समाज को जोड़ने, प्रेम और सद्भाव का संदेश देने तथा मानवीय संवेदनाओं को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। श्री चौहान जैसे कलाकार अपनी कला-साधना से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को समृद्ध कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने पद्मश्री सम्मानित भारती बंधु से भी आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने संत कबीर की वाणी और भक्ति संगीत को जन-जन तक पहुंचाने में उनके योगदान की प्रशंसा की। जनजातीय बच्चों तक अंतरिक्ष विज्ञान पहुंचाने की पहल को सराहा दीपावली मिलन समारोह में विज्ञान भारती के प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात की। उन्होंने जनजातीय और दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान से परिचित कराने के लिए संचालित 'स्पेस ऑन व्हील' पहल की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जनजातीय और दूरस्थ अंचलों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता उन्हें सही अवसर, मार्गदर्शन और आधुनिक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने की है। छत्तीसगढ़ की सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विविधता की दिखी सुंदर झलक दीपावली मिलन समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, छत्तीसगढ़ प्रांत के पदाधिकारियों, विभिन्न समाजों के वरिष्ठजनों और प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव की भावना को और मजबूत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत संगठनों और विभूतियों का अनुभव, समर्पण और जनसेवा की भावना छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा को नई ऊर्जा प्रदान करती है। सेवा, शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक जागरण, उद्योग और श्रमिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में किए जा रहे सामूहिक प्रयास प्रदेश की प्रगति के महत्वपूर्ण आधार हैं। एक-एक टेबल पर पहुंचे मुख्यमंत्री, आत्मीय संवाद से यादगार बना समारोह समारोह के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का सहज और आत्मीय व्यवहार अतिथियों के लिए विशेष आकर्षण रहा। उन्होंने औपचारिकताओं से अलग हटकर सभी समूहों के बीच पहुंचकर व्यक्तिगत संवाद किया। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से पुराने अनुभवों की जानकारी ली, लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष को सम्मान दिया, कलाकारों की साधना को सराहा और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से उनके सामाजिक कार्यों के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री के साथ आत्मीय संवाद के दौरान अतिथियों ने भी अपने अनुभव और विचार साझा किए। अलग-अलग जिलों और क्षेत्रों से आए लोगों के बीच परिचय, संवाद और शुभकामनाओं के आदान-प्रदान से मुख्यमंत्री निवास में उल्लास, सौहार्द और अपनत्व का वातावरण बना रहा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ऐसे अवसर केवल मिलन समारोह नहीं होते, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच विश्वास, संवाद और सहयोग के संबंधों को और अधिक मजबूत बनाते हैं। वर्षों से समाज जीवन में सक्रिय वरिष्ठजनों का अनुभव और नई पीढ़ी का उत्साह मिलकर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखते हैं। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप छत्तीसगढ़ को भी एक विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। इस संकल्प को साकार करने में समाज के प्रत्येक वर्ग और प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की。
0
0
Report
Advertisement

र रायपुर की पत्नी ने रूस में पति के लिए CBI-Interpol से मदद मांगी

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में रहने वाली मनोरमा साहू ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके पति टिकेश्वर साहू को रूस के वोल्वोग्राद में Detained कर लिया गया है। महिला के मुताबिक उनके पति को रूस में हिरासत में लेकर उन्हें आर्मी जॉइन करने के लिए फोर्स किया जा रहा है और उन्हें प्रताड़ित किया गया है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई और इंटरपोल को सूचना दे दी गई है ताकि इसकी मदद हो सके। मनोरमा साहू के अनुसार वे 7 सितम्बर को रायपुर से दिल्ली प्रस्थान कर रूस गये थे; टेलीग्राम से मिली जानकारी के अनुसार नौकरी के उद्देश्य से वोल्वोग्राद गये थे, लेकिन कुछ दिन बाद हिरासत में ले लिया गया। वीडियो कॉल में उनका चेहरा सूजा हुआ दिखा और 22 सितम्बर को एक फोन पर झूठे ड्रग्स केस में 15 साल की सजा का भय दिखाया गया। अब महिला ने शिकायत की है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस के अनुसार और भी लोग रूस में फंसे हैं जिनको लाने के लिए प्रयास जारी हैं।
0
0
Report

जिलाधिकारी ने जनगणना-2027 की प्रगति तेज करने के निर्देश दिए

Greater Noida, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी और प्रमुख जनगणना अधिकारी मेधा रूपम ने जनगणना-2027 की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में उन्होंने स्वगणना की धीमी प्रगति पर अधिकारियों को काम तेज करने के निर्देश दिए। प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को ड्यूटी देने में देरी पर मेधा रूपम ने चार्ज अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने जनगणना की ड्यूटी न लेने वाले कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई शुरू करने को कहा। उन्होंने जनगणना के काम में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर भी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस काम में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि वे अपने अधीनस्थ कार्यालयों के सभी कर्मचारियों की स्वगणना आज ही पूरी कराएं। जनगणना ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारियों को अपने आवंटित इलाकों में परिवारों से संपर्क कर उनकी स्वगणना कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों से आपसी तालमेल और जिम्मेदारी के साथ काम करने को कहा, ताकि स्वगणना अभियान के लक्ष्य तय समय में पूरे हों।
0
0
Report

बलरामपुर में स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ कार्रवाई

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में स्टंट बाजी करना युवकों को पड़ा भारी, 14 सेकंड के वायरल वीडियो ने खोली स्टंटबाजों की पोल, पुलिस ने बाइक सीज कर दो युवकों पर की कार्रवाई बलरामपुर जनपद में सड़क पर स्टंटबाजी का शौक दो युवकों को महंगा पड़ा है। सोशल मीडिया पर 14 सेकंड का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए दो युवकों को चिह्नित कर कार्रवाई की है। पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल सीज कर दोनों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। इस समय जनपद में यातायात माह के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यातायात पुलिस इसको लेकर सड़कों पर है लेकिन स्टंट बाजो पर कोई असर नहीं दिख रहा है। वीडियो पुराना बताया जा रहा है. जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक ही मोटरसाइकिल पर तीन युवक सवार दिखाई दे रहे हैं। एक युवक बाइक चला रहा है, जबकि दूसरा बीच में बैठा है। इसी दौरान तीसरा युवक चलती बाइक पर खड़ा होकर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। सार्वजनिक सड़क पर इस तरह की लापरवाही से न सिर्फ युवकों की जान खतरे में पड़ सकती थी, बल्कि दूसरे राहगीरों के लिए भी हादसे का खतरा पैदा हो सकता था। वीडियो सामने आने के बाद एसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर श्रीदत्तगंज पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार, चीती गांव निवासी मोहम्मद अजीम (20) और इस्लामुद्दीन (19) को चिह्नित किया गया। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत संबंधित बाइक सीज कर दी और दोनों युवकों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की।
0
0
Report
Advertisement

पुलिस द्वारा अधिवक्ता और उनके रिश्तेदारों के साथ कथित मारपीट आरोप।

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। कांशीराम चौकी में अधिवक्ता और उनके दो रिश्तेदारों के साथ कथित मारपीट तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। बुधवार को वरिष्ठ अधिवक्ता चौधरी जानिसार के नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ता पुलिस लाइन स्थित एसएसपी कार्यालय पहुंचे और निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता अमित कुमार ने प्रार्थना पत्र में बताया कि सात नवंबर की रात वह अपने दो रिश्तेदारों रोहित उर्फ दीपू और सौरभ के साथ पैरामाउंट से लौट रहे थे। कांशीराम चौकी के पास एक खोखे पर सिगरेट लेने के दौरान दुकानदार से कहासुनी हो गई। आरोप है कि दुकानदार ने डंडे से उन पर हमला कर दिया। शिकायत लेकर चौकी पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें अंदर बुला लिया। आरोप है कि वहां पुलिसकर्मियों और तीन अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की। अधिवक्ता का आरोप है कि परिचय देने और जाति बताने के बाद उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया तथा तीनों को रातभर पीटा गया। मारपीट में रिश्तेदार रोहित उर्फ दीपू का पैर टूट गया, जबकि दूसरे रिश्तेदार को भी चोटें आईं। अधिवक्ता ने अपनी पसलियों में चोट लगने की बात कही है। पीड़ित का आरोप है कि उनका मोबाइल भी कब्जे में लेकर दबाव बनाकर समझौता कराया गया। आठ नवंबर को एसएसपी से शिकायत करने के बाद मुकदमा दर्ज हुआ, लेकिन उनकी शिकायत के मुताबिक कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों की भूमिका भी रिपोर्ट में शामिल नहीं की गई। अधिवक्ताओं ने चौकी की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित कराकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है।
0
0
Report

किशनगंज में प्रेमिका की हत्या: मंगेतर ने शादी से पहले साजिश रची

Kishanganj, Bihar:किशनगंज जिले के निवासी बासिद आलम और रजिया (काल्पनिक नाम) शादी के बंधन में बंधने वाले थे। एक तरफ शादी की तैयारियां चल रही थी, कार्ड छप चुकी थी मेहमानों का न्योता जा चुका था। लेकिन दूसरी तरफ बासिद के मन में शादी की तैयारी नहीं बल्कि एक ऐसी साजिश चल जा रही थी। जिसके सुनकर आपके रूह कांप जाएंगे। दरअसल 16 नवंबर साल 2026 को किशनगंज जिले के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के काला सिंघिया गांव में बासिद आलम और रजिया (काल्पनिक नाम) के बीच शादी होने वाली थी। दोनों के बीच वर्षों से चल रहे प्रेम शादी के बंधन में बंधने वाला था। रजिया अपनी निकाह की खबर से काफी खुश थी। लेकिन शादी के तीन दिन पूर्व जो हुआ रजिया की शादी का ख्वाब मानो अधूरा रह गया। घर से रजिया अचानक गायब हो गई। रजिया के परिजनों ने किशनगंज जिले के पहाड़कट्टा थाने में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाया। पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में घर के बगल के खेत में कब्र में दबी रजिया का शव बरामद किया। लेकिन पुलिस ने जब रजिया की मोबाइल रिकॉर्ड और कड़ियाँ जोड़ी तो पता चला कि ये एक प्रीप्लानड मर्डर था। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतिका रजिया के मंगेतर बासिद आलम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बासिद आलम से पुलिस के द्वारा पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि एक वर्ष से गांव के ही रजिया नामक युवती से उसका दोस्ती था और रजिया छ माह की गर्भवती थी। बासिद आलम रजिया से शादी करने से इंकार कर रहा था। जिसके बाद गांव में पंचायती हुई, और पंचायत के दवाब में बासिद आलम अपने प्रेमिका रजिया से शादी करने के लिए तैयार हो गया। शादी की तारीख 16 नवंबर तय किया गया। उधर बासिद आलम और उसका परिवार शादी के लिए राजी नहीं थे। बासिद आलम ने अपने भाई और पिता के साथ मिलकर शादी के तीन दिन पूर्व अपने मंगेतर को फोन कर देर रात घर के नजदीक मिलने बुलाया और प्लान के मुताबिक बासिद आलम ने अपने मंगेतर रजिया को मौत के घाट उतार दिया। उसके उपरांत अपने भाई और पिता के साथ मिलकर बगल के खेत में ले जाकर रजिया के शव को मिट्टी के नीचे दफना दिया। रजिया के शव को दफन करने के बाद बासिद का पूरा परिवार गांव छोड़कर भाग गया। वही मृतका के पिता थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन पुलिस अनुसंधान में राज पर से पर्दा उठाया। वही पुलिस ने हत्या के आरोप में बासिद आलम को बंगाल सीमा के रत्नपुर गांव से गिरफ्तार किया गया। किशनगंज एसडीपीओ ने बताया कि अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top