icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रीवा में ऑपरेशन प्रहार 2.0: 888 सीसी कोरेक्स कफ सिरप बरामद, एक गिरफ्तार

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कबाड़ी मोहल्ले में दबिश देकर 888 सीसी नशीली कोरेक्स कफ सिरप बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया, जबकि कुछ अन्य आरोपी झाड़ियों और नदी का फायदा उठाकर फरार हो गए। सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय सिंह के मुताबिक कबाड़ी मोहल्ले में पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए तस्कर मुख्य रास्ते पर अपने लोगों को निगरानी के लिए बैठा देते थे और पुलिस की भनक लगते ही फरार हो जाते थे। ऐसे में पुलिस ने इस बार रणनीति बदलते हुए सिविल ड्रेस में टीम को इलाके में भेजा और नए मुखबिरों की मदद से कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने जब मौके पर दबिश दी तो नशीली सिरप की बड़ी खेप बरामद हो गई। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। थाना प्रभारी विजय सिंह ने कहा है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
0
0
Report

ईओडब्ल्यू ने मंडला के बाबू के घर छापे मारे; आय से अधिक संपत्ति

Mandla, Madhya Pradesh:ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, वन विभाग के बाबू के घर छापा मण्डला — मण्डला में ईओडब्ल्यू जबलपुर की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पश्चिम सामान्य वन मंडल में सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ बाबू श्वेतांक चौरसिया के घर और उससे जुड़े ठिकानों पर जांच की गई। ईओडब्ल्यू के मुताबिक, अब तक की जांच में करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति के अलावा और भी चीजें सामने आई हैं, इसमें जमीनों की रजिस्ट्रियां, तीन कारें, करीब चार किलो चांदी, 200 ग्राम सोना और करीब पांच लाख रुपये नकद शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी की वैधानिक आय करीब 55 लाख रुपये है, जबकि अब तक उसकी आय से करीब 290 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है। डीएसपी लोकायुक्त मंजीत सिंह के अनुसार जांच पूरी होने पर यह संपत्ति आय से करीब 400 प्रतिशत तक अधिक होने का अनुमान है। आरोपी की पत्नी ब्यूटी पार्लर संचालित करती है। ईओडब्ल्यू के अनुसार पार्लर की आय-व्यय का कोई वैधानिक हिसाब सामने नहीं आया है। पार्लर से भी महंगे कपड़े और ज्वेलरी मिलने की बात सामने आई है। फिलहाल ईओडब्ल्यू की जांच जारी है और संपत्ति एवं आय के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आय से अधिक संपत्ति का वास्तविक आंकड़ा सामने आने की उम्मीद है。
0
0
Report
Advertisement

राष्ट्रीय राजमार्ग की दुर्दशा पर कांग्रेस का हमला, टोल बूथ बंद करने की मांग

Sagar, Madhya Pradesh:नेशनल हाइवे की दुर्दशा को लेकर कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी, केंद्र सरकार को लिखी छुट्टी, टोल बूथ बंद करने की मांग.. एंकर/ एमपी से गुजरने वाले नेशनल हाइवे पर जगह जगह सड़क खराब हो जाने के बाद अब कांग्रेस एन एच आई पर हमलावर है और सड़को की दुर्दशा को लेकर आंदोलन की चेतावनी भी दे रही है। सागर जिले से निकलने वाले एन एच 44 पर आए दिन हादसे हो रहे है और इन हादसों की वजह सड़क पर जगह जगह हुए गड्ढे और कई जगहों पर उखड़ा हुआ हिस्सा भी है इसके साथ ही नेशनल हाइवे पर जानवरों का खुलेआम घूमना भी दुर्घटनाओं की वजह बन रहा है। इसे लेकर प्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता हर्ष यादव ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और एन एच आई के अधिकारियों को चिट्ठी लिखी है जिसमें हालातों को बयान करते हुए इसके सुधार कार्य की मांग की है वहीं जब तक सड़क नियमों के मुताबिक नहीं हो जाती सारे टोल बूथ बंद करने की मांग भी की है.
0
0
Report

दिल्ली साइकल घोटाला: AAP के आरोप, भगवा साइकिल पर सवाल

Delhi, Delhi:दिल्ली सरकार के कथित साइकिल घोटाले पर AAP नेता सौरभ भारद्वाज और विधायक संजीव झा की पीसी संजीव लाल कुर्ते में लाल साइकिल से पर्दा हटाएंगे अब भगवा साइकिल से पर्दा हटाया गया एक भगवा रंग की साइकिल जिसे दिल्ली की बीजेपी सरकार ने दिल्ली गरीब लड़कियों को बांटी हैं। इसपर स्काईलर लिखा है ये नकली ये करीब 7000 रुपये है और इसे 130000 साइकिल खरीदी है ये लाल साइकिल हमें 4200 की मिली। जो साइकिल हमने खरीदी है MTB माउंटेन ट्रेन जो बीजेपी ने खरीदी उसके टायर, रिम सब नकली हैं। एक मिस्त्री को भी पीसी में बुलाया उसने दोनों साइकिल का अंतर बताया और दिल्ली सरकार की साइकिल को गुणवत्ता में हल्का बताया आशीष सूद जी का विभाग है। कह रहे है जेम ने किया जेम ने किया आशीष सूद बताएं कब मिले हम दोनों साइकिल लेकर जाएंगे और बताएंगे कि कौन सी असली है और कौन सी नकली है। संजीव झा जब हमने इस मुद्दे को उठाया तो किसी ने कहा कि 3200 में ये साइकिल मिल सकती है पता नहीं सीएम अपने मन्त्री को क्यों बचा रहे है अगर दाल में कुछ काला नहीं होता तो चर्चा करने देते। हम इसकी शिकायत CBI और ACB में शिकायत करेंगे
0
0
Report

रायपुर के मरीन ड्राइव पर तिरंगा गायब, स्वतंत्रता दिवस से पहले उठे सवाल

Begun, Rajasthan:रायपुर राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले कई सवाल खड़े कर रही है.तेलीबांधा तालाब स्थित मरीन ड्राइव में करीब 90 लाख रुपये की लागत से लगाए गए 82 मीटर ऊंचे हाईमास्ट पोल से राष्ट्रीय ध्वज ही नदारद है.जिस तिरंगे को देखकर लोगों में राष्ट्र गौरव और देशभक्ति की भावना जागती थी, आज वही हाईमास्ट पोल बिना तिरंगे के सूना नजर आ रहा है.खास बात ये है कि स्वतंत्रता दिवस में अब कुछ ही दिन बाकी हैं, लेकिन निगम प्रशासन की तरफ से फिलहाल यहां तिरंगा नहीं लगाया गया है.साल 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस विशाल फ्लैग पोस्ट का लोकार्पण किया था. स्थापना के वक्त इसे देश के सबसे ऊंचे फ्लैग पोस्ट का गौरव भी हासिल था.अब सवाल यही है कि स्वतंत्रता दिवस से पहले जब पूरे देश में तिरंगे को लेकर तैयारियां चल रही हैं.. प्रदेशभर में तिरंगा यात्रा निकाला जा रहा है, तो रायपुर के इस प्रमुख स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज कब तक नजर आएगा?क्या स्वतंत्रता दिवस के दिन ही इस विशाल हाईमास्ट पोल पर फिर से आन-बान और शान के साथ तिरंगा लहराएगा?
0
0
Report
Advertisement

रोहतक: शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान ने आत्महत्या की, जांच जारी

Rohtak, Haryana:अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान ने 1 अगस्त को सुसाइड कर लिया था उसके बाद रोहतक पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर शव पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेजवा दिया और आगे की जांच शुरू कर दी मुस्कान के परिवार ने शीलू बल्हारा व उसके परिवार पर हत्या के आरोप लगाए और रिपोर्ट दर्ज करवा दी जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसमें सुसाइड ही निकल कर सामने आया कल दोनों तरफ की पंचायतों ने दोनों पक्षों में आपसी सहमति करवा दी और दोनों पक्षों को मिलवा दिया लेकिन पुलिस जांच अब भी जारी है पुलिस एफआईआर को रद्द करवाने के लिए दोनों पक्षों को न्यायालय जाना होगा तभी एफआईआर को रद्द करवाया जा सकता है
0
0
Report

headline

Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के घाड़ क्षेत्र में बोली नदी पर पुल नहीं होने का खामियाजा अब मासूम छात्रों को अपनी जान जोखिम में डालकर भुगतना पड़ रहा है। पानी कम होते ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के सहारे नदी पार कर बच्चे स्कूल पहुँचन ेको मजबूर हैं। हालात इतने गंभीर हैं कि बाइक सवारों को जेसीबी पर बाइक रखकर नदी का दूसरा किनारा पकड़ना पड़ रहा है। वर्षों से पुल की मांग उठ रही है, लेकिन समाधान आज तक नहीं हुआ। सवाल है आखिर प्रशासन कब जागेगा? यमुनानगर के घाड़ क्षेत्र से सामने आई ये तस्वीरें सिस्टम के उन दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं, जिनमें विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की बातें की जाती हैं। बोली नदी पर आज तक पुल नहीं बन पाया है और इसका सीधा असर स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। पानी का जलस्तर कम होते ही छात्र ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के सहारे नदी पार कर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। सोचिए... जिन मासूम बच्चों के हाथों में किताबें होनी चाहिएं, उन्हें नदी पार करने के लिए जोखिम उठाना पड़ रहा है। सिर्फ बच्चे ही नहीं, शिक्षक भी इसी मुश्किल रास्ते से स्कूल पहुंच रहे हैं। वहीं बाइक सवारों की मजबूरी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोग अपनी बाइक को जेसीबी पर रखकर नदी का दूसरा किनारा पकड़ रहे हैं। ये कोई एक दिन की परेशानी नहीं है। घाड़ क्षेत्र के लोग वर्षों से बोली नदी पर पुल बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांग अब तक फाइलों और आश्वासनों के बीच अटकी हुई है। सवाल सीधा है अगर किसी दिन नदी पार करते समय कोई बड़ा हादसा हो गया, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या प्रशासन किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा है?
0
0
Report

नरेला फैक्ट्री में करंट से मजदूर की मौत; मालिक-शव गायब, लाठीचार्ज का आरोप

Delhi, Delhi:नरेला फैक्ट्री में करंट से मजदूर की मौत; मालिक-शव गायब, लाठीचार्ज का आरोप एंकर राजधानी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और दर्दनाक मामला सामने आया है। यहाँ के डी-ब्लॉक स्थित फैक्ट्री नंबर 2649 में काम करने वाले एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद से फैक्ट्री मालिक और मजदूर का शव दोनों ही रहस्यमयी ढंग से गायब हैं। इस बात से गुस्साए परिजनों ने जब फैक्ट्री के बाहर न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, तो उनका आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और लाठीचार्ज कर उन्हें वहां से खदेड़ दिया। विलोएक (वीओ) रात को हुआ हादसा, सुबह सब कुछ मिला गायब मृतक मजदूर की पहचान पृथ्वीराज के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा कल रात को फैक्ट्री के अंदर हुआ था। रात के समय ही परिवार को पृथ्वीराज को करंट लगने की सूचना दी गई थी। लेकिन जब सुबह बदहवास परिजन नरेला के डी-ब्लॉक स्थित फैक्ट्री नंबर 2649 पर पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। फैक्ट्री पर न तो मालिक मौजूद था और न ही पृथ्वीराज का शव वहां रखा था। परिजनों का फूटा गुस्सा, फैक्ट्री के बाहर धरनाबेटे का शव और फैक्ट्री मालिक को गायब देखकर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। इंसाफ की मांग को लेकर पीड़ित परिवार और उनके रिश्तेदारों ने फैक्ट्री के मुख्य गेट के बाहर जमीन पर बैठकर जोरदार हंगामा और प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का कहना था कि फैक्ट्री मालिक अपनी लापरवाही को छुपाने और मामले को रफा-दफा करने के लिए शव को कहीं छुपा चुका है। परिजनों का गंभीर आरोप: 'पुलिस ने की धक्का-मुक्की और लाठीचार्ज' हंगामे की सूचना मिलने पर भारी संख्या में स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रदर्शन कर रहे पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उन्हें ढांढस बंधाने और कार्रवाई का भरोसा देने के बजाय उनके साथ बदसलूकी की। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बुजुर्गों के साथ धक्का-मुक्की की, उन पर लाठीचार्ज किया और उन्हें जबरन धक्का देकर वहां से भगाने की कोशिश की ताकि प्रदर्शन को खत्म कराया जा सके मामले की जांच में जुटी पुलिस इस पूरे घटनाक्रम के बाद इलाके के मजदूरों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। फिलहाल पुलिस की टीमें पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि करंट लगने के बाद मजदूर पृथ्वीराज के शव को किस अस्पताल में ले जाया गया है या उसे कहाँ रखा गया है। इसके साथ ही फरार फैक्ट्री मालिक की भी तलाश की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

पटना-खगड़िया मामला: प्रेम संबंध में भागकर मंदिर में शादी, छात्राएं एक साथ रहने की मांग

Patna, Bihar:दो स्कूली छात्राओं के लापता होने की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज की गई थी। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर खगड़िया जंक्शन इलाके से उन्हें बरामद किया। इसके बाद दोनों छात्राओं को पटना के कोतवाली थाना लाया गया, जहां पुलिस और परिजन उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों छात्राओं ने बताया कि पिछले करीब तीन वर्षों से उनके बीच प्रेम संबंध है। इसी रिश्ते को नाम देने के लिए दोनों घर से निकलकर खगड़िया पहुंचीं और वहां एक मंदिर में शादी कर ली। दोनों छात्राएं फिलहाल एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों से पूछताछ के साथ-साथ परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है।
0
0
Report

झारखंड में आंदोलन पर भाजपा पर अफवाह फैलाने का आरोप, दीपिका पाण्डेय का जवाब

Ranchi, Jharkhand:बीजेपी का आरोप है कि प्रशासन देर रात छात्रों को धरना स्थल से हटाना चाहती थी, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री दीपिका पाण्डेय ने कहा, बीजेपी का काम ही है अफवाह फैलाने का , वहां ऐसी कोई बात नहीं थी कि प्रशासन हटाना चाहती थी। मोरहाबादी मैदान से लाकर उन्हें एक सुरक्षित जगह पर रखने का भी काम सरकार ने किया था ,वहां से और कोई सुरक्षित जगह प्रशासन को महसूस हो रहा होगा तो वो किया जाएगा, क्योंकि बच्चों को भी देखना है हम लोगों को , उन्हें किसी तरह की कोई हानि न हो । लेकिन बीजेपी वाले जबदस्ती शिगूफा छोड़ते रहते हैं उसी को खबरों के लाने की कोशिश होती है। बाइट …दीपिका पाण्डेय, मंत्री मंत्री दीपिका पाण्डेय के कहा छात्रों के साथ जो हम लोगों की दूसरी वार्ता हुई उसके बाद सरकार के तरफ से फिर से अपील हुआ है। छात्रों ने भी कहा था , आंदोलनर्‌त छात्रों से बात करने की बाद फिर आगे बातें आएगी, हम लोग भी इंतज़ार कर रहे हैं कब वो बातें आए, उसके अलव सरकार का जो काम सरकार को करना चाहिए, चाहे वो कार्रवाई का मामला हो गिरफ्तारी का मामला हो , सभी चीजें लगातार किया जा रहा है । आंदोलन शुरु होने से पहले कार्रवाई शुरु हो गई थी। बच्चे जो चाहते हैं उस पर हम लोग तैयार हैं उन बातों को मान कर आंदोलन समाप्त करें इसकी बार बार हम लोग अपील कर रहे हैं। वो चाहे वार्ता को क्लोज करें या नहीं करें सरकार अपना कार्रवाई कर रही है।भरोसा है कि बच्चों के समझ में जल्द ये बात आएगी कि किस तरीके से उनके आंदोलन का दुरुपयोग भाजपा करना चाहती है। जिन बातों को लेकर वो सरकार के सामने हैं 90% उनकी बातों को मान ली गई है। बाइट ...दीपिका पाण्डेय, मंत्री, झारखंड
0
0
Report
Advertisement

घर में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या; जमीन विवाद बनी वजह?

Nawada, Bihar:घर में छिपा मिला बुजुर्ग का शव, सिर में गोली मारकर हत्या नवादा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खालसा ढिवरी गांव में करीब 62 वर्षीय टुनटुन यादव की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव के एक घर से बुजुर्ग का शव बरामद किया। मृतक के सिर में गोली लगी थी और गोली अंदर ही फंसी हुई थी। शव से दुर्गंध आने के कारण पुलिस करीब 24 घंटे पहले हत्या किए जाने की आशंका जता रही है। थाना के एएसआई मोहन कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची, जहां मृत अवस्था में शव बरामद किया गया। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। बताया गया कि शव को दफनाने और मामले को दबाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन इससे पहले पुलिस को सूचना मिल गई। मृतक की बहू ने जमीन विवाद को लेकर उसके बड़े बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि घटना के समय बेटा मौके पर नहीं था। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। बाइट SI मोहन कुमार सिंह
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top