201310
ग्रेटर नोएडा में सर्विस रोड के पास मिला अज्ञात युवक का शव
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को सूरजपुर थाना क्षेत्र की 130 मीटर रोड के सर्विस रोड के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला। जिसके गले पर चोट के निशान है। वहां से गुजरने वाले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा हिरदेश कठेरिया ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची सूरजपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डर से उबरकर Border Collie पिल्ला जिंदगी के नए रंग दिखाता है
Noida, Uttar Pradesh:This cute Border Collie pup starts off completely terrified, convinced his life is over… until he realizes it’s actually not so bad after all.0
0
Report
Backflip कैसे सीखें: सरल स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
Noida, Uttar Pradesh:Simple step-by-step guide to learning a backflip0
0
Report
सरमथुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 32 पशु मुक्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Dholpur, Rajasthan:पशु तस्करों के खिलाफ सरमथुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई , पुलिस ने कट्टीघर जा रही एक केन्ट्रा गाडी को जब्त कर 2 पशु तस्करों को किया गिरफ्तार , केन्ट्रा गाड़ी से ढूंस ढूंस कर भरे कुल 32 पशुओं को कराया मुक्त , गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर तहसील रोड़ के पास की गई कार्रवाई , SP विकास सांगवान के निर्देशन में थानाधिकारी हरेंद्र सिंह ने की कार्रवाई सरमथुरा (धौलपुर) धौलपुर एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में सरमथुरा थाना पुलिस ने अवैध पशुओं का परिवहन एवं क्रूरता करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भैंस एवं पडाओं से भरी एक केन्ट्रा गाड़ी को जब्त कर 2 पशु तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जो कि पशुओं को अवैध रूप से मध्यप्रदेश से यूपी कट्टी घर ले जा रहे थे । सरमथुरा थानाधिकारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर सरमथुरा पुलिस ने इलाके में तहसील रोड़ के पास केन्ट्रा गाड़ी को रुकवाकर जांच की गई। जिसमे वाहन मालिक द्वारा गाड़ी में भैंस एवं पड्डाओं को बेरहमी क्रूरता पूर्वक भरकर अवैध रूप ले जाया जा रहा हैं। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 32 भैंस एवं पड्डाओं को मुक्त करवाकर एक केन्ट्रा गाड़ी को जब्त कर लिया हैं। और 2पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया । थानाधिकारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि भविष्य में भी पशु क्रूरता करने वालों के खिलाफ धरपकड़ अभियान जारी रहेगा । एवं आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान थानाधिकारी हरेंद्र सिंह सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।0
0
Report
Advertisement
जोधपुर एयरपोर्ट पर उड़ान स्लॉट मिलेंगे, 19 अगस्त को अगली सुनवाई
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट में जोधपुर एयरपोर्ट से अधिक उड़ानों के संचालन से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान यात्रियों के लिए राहत भरी तस्वीर सामने आई। न्यायाधीश विनीत कुमार माथुर व न्यायाधीश चन्द्रशेखर शर्मा की खंडपीठ को बताया गया कि नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन हो चुका है और जल्द ही यह पूरी क्षमता के साथ संचालित होने लगेगा। इसके साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई), भारतीय वायुसेना और सीआईएसएफ ने भी उड़ानों के निर्बाध संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का भरोसा दिलाया। खंडपीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आर.डी. रस्तोगी ने बताया कि नया टर्मिनल पूरी तरह तैयार है और शीघ्र ही पूर्ण रूप से कार्य करना शुरू कर देगा। उन्होंने कोर्ट को आश्वस्त किया कि एएआई सभी एयरलाइंस को पत्र भेजकर सूचित करेगी कि जोधपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों के संचालन के लिए स्लॉट उपलब्ध हैं तथा किसी विशेष समय का आरक्षण नहीं रहेगा। याचिकाकर्ता लिब्रा इंडिया की ओर से अधिवक्ता अंकुर माथुर ने पैरवी की। एयरलाइंस कंपनियों की ओर से पेश अधिवक्ता ने कहा कि एएआई का पत्र प्राप्त होने के बाद कंपनियां उसके अनुरूप उचित निर्णय लेंगी और उड़ानों के संचालन पर सकारात्मक कार्रवाई करेंगी। सुनवाई के दौरान अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल भरत व्यास ने भी कोर्ट को भरोसा दिलाया कि भारतीय वायुसेना की ओर से एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) की वॉच ऑवर्स सुविधा को लेकर सुबह तड़के और देर रात के समय कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। वहीं सीआईएसएफ की ओर से अधिवक्ता ने कहा कि एयरपोर्ट अथॉरिटी की मांग मिलते ही सुरक्षा के लिए आवश्यक संख्या में जवान तैनात कर दिए जाएंगे। इन सभी आश्वासनों को रिकॉर्ड पर लेते हुए राजस्थान हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 19 अगस्त 2026 को निर्धारित की है।0
0
Report
जोधपुर हाईकोर्ट ने अवैध डाइंग इकाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश जारी किया
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर शहर में अवैध डाइंग एवं प्रिंटिंग इकाइयों से फैल रहे प्रदूषण के मामले में राज्य सरकार और संबंधित विभागों के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि गंभीर पर्यावरणीय मुद्दे पर बार-बार समय दिए जाने के बावजूद न तो जवाब पेश किया गया और न ही अधिकारियों ने अपने ही जारी आदेशों पर कोई प्रभावी कार्रवाई की। न्यायाधीश विनीत कुमार माथुर एवं न्यायाधीश चंद्रशेखर शर्मा की खंडपीठ शैलेन्द्र भंडारी की ओर से दायर जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान कहा कि 24 मार्च 2026 को राज्य सरकार और अन्य विभागों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। इसके बाद 6 अप्रैल को भी अतिरिक्त समय दिया गया, लेकिन 7 जुलाई तक किसी भी विभाग ने जवाब दाखिल नहीं किया। याचिका में अधिवक्ता मोतीसिंह राजपुरोहित ने याणी की ओर से आरोप लगाया गया है कि जोधपुर की आवासीय कॉलोनियों में कई लोग अवैध रूप से कपड़ों की डाइंग और प्रिंटिंग का कार्य कर रहे हैं। इन इकाइयों से निकलने वाला जहरीला पानी खुले में छोड़ा जा रहा है, जिससे पर्यावरण और आमजन के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा पैदा हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल को भी पक्षकार बनाया गया था। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि राज्य के अधिकारियों को पहले ही इस मुद्दे की गंभीरता से अवगत कराया जा चुका था, इसके बावजूद 24 और 28 अक्टूबर 2025 को विभागों द्वारा जारी अपने ही पत्रों एवं आदेशों का पालन नहीं किया गया। कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्पष्ट करें कि इन आदेशों पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई। हाईकोर्ट ने सभी संबंधित विभागों को 24 एवं 28 अक्टूबर 2025 के आदेशों पर तत्काल कार्रवाई कर उसकी अनुपालना रिपोर्ट 14 जुलाई 2026 तक कोर्ट में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई भी 14 जुलाई को होगी।0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट ने विधायक रविंद्र भाटी के FIR पर अगली सुनवाई तक रोक लगाई
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने बाड़मेर जिले के शिव थाना में दर्ज धमकी के मामले में विधायक रविंद्र सिंह भाटी को अंतरिम राहत देते हुए एफआईआर पर आगे की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। न्यायाधीश संजीत पुरोहित की एकलपीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि प्रकरण विचारणीय है और अगली सुनवाई तक एफआईआर संख्या 92/2026 से संबंधित समस्त अग्रिम कार्यवाही स्थगित रहेगी। याचिकाकर्ता विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने आपराधिक विविध याचिका दायर कर एफआईआर को चुनौती दी थी। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि 27 मार्च 2026 की रात करीब 11 बजे भाटी ने फोन कर परिवादी को धमकाया। इसके बाद अन्य मोबाइल नंबरों से भी परिवादी और उसके भाई को फोन कर जान-माल का नुकसान पहुंचाने तथा प्रतिष्ठा खराब करने की धमकियां दी गईं। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता योगेंद्र सिंह चारण ने कोर्ट में कहा कि भाटी निर्वाचित विधायक हैं और उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि एफआईआर में लगाए गए आरोपों से भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 351(2) और 351(3) के तहत आपराधिक भयादोहन का अपराध प्रथम दृष्टया नहीं बनता। साथ ही यह भी तर्क दिया गया कि घटना के पांच दिन बाद बिना संतोषजनक कारण के एफआईआर दर्ज की गई, जिससे शिकायत की विश्वसनीयता पर सवाल उठता। याचिकाकर्ता की ओर से सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का भी हवाला दिया गया। दोनों पक्षों की प्रारंभिक दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने मामले को विचारणीय मानते हुए फिलहाल एफआईआर में आगे की समस्त कार्रवाई पर रोक लगाने के आदेश दिए।0
0
Report
Advertisement
गुर्जर समाज ने अभद्र टिप्पणी पर कड़ी निंदा; एक्शन नहीं तो आंदोलन का अल्टीमेटम
Bharatpur, Rajasthan:सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी से गुर्जर समाज में रोष: 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी, पाँचना बांध का पानी गंभीर नदी से घना पक्षी विहार तक पहुंचाने की भी उठाई मांग, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन पाँचना बांध से गंभीर नदी में पानी की निकासी को लेकर सोशल मीडिया पर गुर्जर समाज के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणियों को लेकर बुधवार को गुर्जर समाज में आक्रोश देखने को मिला। पहले पीडब्ल्यूडी डाक बंगला परिसर में समाज की बैठक आयोजित हुई, जिसमें वक्ताओं ने सोशल मीडिया पर समाज, उसके नेताओं तथा बहन-बेटियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल की निंदा करते हुए दोषी असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। बैठक के बाद समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपखंड अधिकारी दीपक मित्तल को सौंपा。 ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने सोशल मीडिया पर गुर्जर समाज के सम्मानित नेताओं और महिलाओं के विरुद्ध अशोभनीय एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। समाज ने इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इसके साथ ही पांचना बांध का पानी गंभीर नदी के माध्यम से घना पक्षी विहार (भरतपुर) तक पहुंचाने की मांग भी उठाई गई。 ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि 24 घंटे के भीतर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई तो भरतपुर जिले सहित प्रदेशभर का गुर्जर समाज लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इसके लिए महापंचायत बुलाने का अल्टीमेटम दिया।0
0
Report
जामुन खा रहे युवक पर आकाशीय बिजली गिरने से मौत
Panna, Madhya Pradesh:पेड़ से तोड़कर जामुन खा रहे युवक पर गिरी आकाशीय बिजली मौके पर दर्दनाक मौत बारिश शुरू होने के साथ हर दिन गिर रही आकाशीय बिजली पन्ना जिले के देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र के टेढ़ाहार गांव में आज आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रावेंद्र अहिरवार (35 वर्ष), पिता कल्ली अहिरवार, निवासी ग्राम देवरीगढ़ी अपने साथी राजेश अहिरवार के साथ ग्राम टेढ़ाहार में जामुन खाने गए थे। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से रावेंद्र अहिरवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसके साथ मौजूद राजेश अहिरवार भी कुछ समय के लिए बेहोश हो गया। होश आने पर उसने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।0
0
Report
मैनपुरी-ब्लॉक में शिक्षकों को मिलेंगी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाएं,अनुजेश प्रताप सिंह ने किया उद्घाटन।
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी करहल ब्लॉक सभागार में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना का शुभारंभ किया गया,योजना का उद्घाटन भाजपा नेता अनुजेश प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार दुबे के निर्देशन में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि अनुजेश प्रताप सिंह ने कहा कि यह योजना शिक्षकों एवं उनके परिजनों को बेहतर और समय पर कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में मौजूद रहे:- कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ. धीरज यादव,मंडल अध्यक्ष कल्पेंद्र भारती,प्रधान रामनरेश यादव,मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार शाक्य,प्रधान प्रतिनिधि अंकित गुप्ता,कोषाध्यक्ष रमाकांत दुबे,जैन इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य हरिओम यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
नर्मदापुरम में मूंग खरीदी न हो पाने से किसान संघ का उग्र आंदोलन तेज
Narmadapuram, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का सब्र अब जवाब देने लगा है। भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन आंदोलन आज तीसरे दिन और ज्यादा आक्रामक नजर आया। हाथों में कटोरा होंठों पर भजन और आंखों में आक्रोश लेकर किसान कलेक्ट्रेट पहुंच गए। अधिकारियों के सामने भिक्षा मांगते हुए किसानों ने कहा जब सरकार हमारी मूंग नहीं खरीद रही, तो हमारा पेट भी वही पाले। आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। नर्मदापुरम के पीपल चौक पर भारतीय किसान संघ का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। बड़ी संख्या में किसान धरना स्थल पर जुटे और सरकार की मूंग खरीदी नीति के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने साफ कहा कि यदि जल्द फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र होगा। धरना स्थल से किसान रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर किसानों ने हाथों में कटोरा लेकर अधिकारियों के सामने भिक्षा मांगकर विरोध दर्ज कराया। भजन गाते हुए किसानों ने शासन-प्रशासन से कहा जब तक हमारी मेहनत की फसल नहीं खरीदते,तब तक हमारा पालन-पोषण करिए। किसानों ने अधिकारियों से शत-प्रतिशत मूंग खरीदी की मांग उठाई।0
0
Report
केशोरायपाटन में दिनदहाड़े दो भाइयों पर जानलेवा हमला; मामला दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:जिले के केशोरायपाटन थाना क्षेत्र के चड़ी गांव में दिनदहाड़े दो भाइयों पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घायल व्यक्ति को कोटा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बैंक से लौट रहे दोनों भाइयों को स्कॉर्पियो में सवार लोगों ने रोककर लाठी, पाइप और अन्य हथियारों से हमला किया है। पुलिस ने सरपंच दीपक मीणा, उनके पिता mahavir मीणा सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवादी विनोद गौतम ने रिपोर्ट में बताया कि वह अपने भाई गौतम शर्मा के साथ बैंक से लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने रास्ता रोककर दोनों के साथ मारपीट की। हमले में गौतम शर्मा के सिर और पैर में चोटें आईं। पुरानी रंजिश में हमला करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Arpit Chopra: Kahani me naya twist, aaj hi jaaniye
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
आरकेएम पर 413 करोड़ रु जलकर बकाया फिर भी मिल रहा पानी,रामकुमार ने विधानसभा में लगाया ध्यानाकर्षण,,
Upani, Chhattisgarh:चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने ध्यान आकर्षण के माध्यम से प्रमुख सचिव, छत्तीसगढ़ विधान सभा, रायपुर. का ध्यान आकर्षित करने की सूचना. जल संसाधन / राजस्व मंत्री को लेकर सवाल लगाया है कि जल संसाधन / राजस्व -मंत्री का ध्यान अविलम्बनीय सार्वजनिक महत्व के विषय की ओर आकर्षित और अनुरोध कि अध्यक्ष उठाने की अनुज्ञा प्रदान करने की-आर.के.एम. पावर जेन को पत्र कमांक-4/कार्य/251 (ii) / सा. पत्रा. -01/खरसिया /1437 दिनांक-16/06/2026 के आधार पर राशि जमा नहीं करने के बाद भी शासन द्वारा जल आपूर्ति दिया जा रहा है। आर.के.एम. के द्वारा बिना सह आतेदार की सहमति अबैध रजिस्ट्री कराया है, जिसका अवैध नामांतरण भी हुआ है, जो पुनर्विलोकन में निरस्त किये जाने योग्य है। किसान जगनारायण के स्वामित्व की जमीन को बिना खरीदे कब्जा किया है। सरकारी जमीन पर कब्जा किया है, एन.टी.पी.सी. लारा एवं वेदांता लिमिटेड सिंघीतराई द्वारा भी को कलेक्टर सक्ती के आदेश के बाद भी सभी प्रभावितो को पुनर्वास नीति, 2007 की कंडिका 11.2.3 का लाभ नहीं दिया जा रहा है, जिससे सहखातेदारो एवं भूमिस्वामियों में रोष एवं आक्रोष व्याप्त है।इस ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से स्पष्ट है कि स्थानीय स्तर पावर प्लांट अपने फायदे के लिए सभी नियम कानून को दरकिनार कर शासन,प्रशासन को भी ठेंगा दिखा रहें हैं,,इनके द्वारा 413 रुपये का जलकर बकाया है फिर भी विभाग द्वारा इनको बैराज से पानी दिया जा रहा है,,एवं स्थापना के कई साल गुजरने के बाद पुनर्वास नीति का पालन नहीं हो रहा है,,मामले में शासकीय कंपनी एनटीपीसी लारा द्वारा भी बिना नियम पालन किए हुए किसानों की जमीन को जबरन खोदकर पाइपलाइन बिछाया जा रहा है।0
0
Report
कटिहार के सब जज मनीष कुमार के आकस्मिक निधन से न्यायपालिका में शोक
Katihar, Bihar:कटिहार व्यवहार न्यायालय में पदस्थ सब जज प्रथम मनीष कुमार के आकस्मिक निधन निधन की खबर से न्यायिक जगत, अधिवक्ताओं तथा न्यायालय कर्मियों में गहरा शोक व्याप्त मनीष कुमार मूल रूप से आरा जिला के निवासी थे मनीष कुमार का तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल ले जाने क्रम में निधन हो गया उनके निधन को न्यायपालिका के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा मनीष कुमार अपनी सादगी, विनम्र व्यवहार तथा निष्पक्ष न्यायिक कार्यशैली के लिए जाने जाते थे0
0
Report
बल्लभगढ़ के आदर्श कॉलोनी में लक्ष्मी की संदिग्ध मौत, ससुराल पर हत्या के आरोप
Faridabad, Haryana:बल्लभगढ़ की आदर्श कॉलोनी में 28 वर्षीय लक्ष्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में मिली लाश。 मृतका के मायके पक्ष ने पति संजय और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है。 मायके पक्ष के लोगों ने न्याय की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है。 फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
