201301
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बयान: बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को मिली प्राथमिकता
Noida, Uttar Pradesh:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किए गए बजट को 'ऐतिहासिक' बताया है। उन्होंने कहा कि इस बार भी बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को प्राथमिकता दी गई है, जैसे कि हमेशा होता आया है। (Credit- Zee Business)
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मधुबनी:झंझारपुर में छात्रा का अपहरण कर किया गैंग रेप,कोचिंग जाने के दौरान तीन युवक ने किया अगवा।
Madhubani, Bihar:GANG RAPE,MADHUBANI,RIPORT-BINDU BHUSHAN THAKUR,. मधुबनी में नाबालिग छात्रा का अपहरण कर किया गैंग रेप,कोचिंग जाने के दौरान तीन युवक ने किया अगवा।तीनो पर बगीचे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप।छात्रा को बेहोशी की हालत में छोड़ हुआ फरार।पीड़िता की मां के आवेदन पर झंझारपुर थाना में तीन युवक पर केस दर्ज किया गया। पीड़िता की मां ने संबंधित थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि कोचिंग जाने के दौरान तीन युवकों ने पुत्री का अपहरण कर लिया और एक बगीचे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद सभी आरोपी उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता की मां ने तीनों आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। मधुबनी ग्रामीण SP शिवम् धाकड़ ने कहा कि इस मामला को संज्ञान में लिया गया है तीन लोगों पर आरोप लगा है।सभी आरोपी फरार है गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।0
0
Report
इंदौर में शिक्षा मुद्दों पर छात्रों के विरोध में कांग्रेस नेताओं की भागीदारी
Noida, Uttar Pradesh:इंदौर, मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी शिक्षा के मुद्दों पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।0
0
Report
हुड्डा बोले राहुल गांधी की हिरासत पर सवाल, शिक्षा मंत्री से इस्तीफा मांग
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: BHUPINDER SINGH HOODA (CONGRESS) ON CJP PROTEST AND CONGRESS LEADERS' DETENTION/ RAJNATH SINGH AND JP NADDA'S REMARKS ON CONGRESS/ VANDE MATARAM BILL/ MPS MERGER CONTROVERSY/ RAM MANDIR DONATION ISSUE/ PARLIAMENT MONSOON SESSION 2026 दिल्ली: कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा कहते हैं, कल राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया। उन्हें ऐसा क्यों करना पड़ा? इसके क्या कारण थे? इसकी सिर्फ़ एक ही वजह है: ये छात्र कितने समय से विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल गांधी ने ही सबसे पहले इस मामले पर आवाज़ उठाई थी; मेरा मानना है कि शिक्षा मंत्री को खुद आगे आकर इस्तीफ़ा दे देना चाहिए... हाल ही में हुई NEET परीक्षा पर भी सवाल उठे थे? और अख़बारों में खबरें आई थीं। OMR शीट और मार्कशीट के बीच 600 अंकों तक का अंतर पाया गया था। युवा सिस्टम पर कैसे भरोसा कर सकते हैं? यह सरकार की ज़िम्मेदारी है कि वह भरोसा दिलाए कि परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाएंगी...0
0
Report
Advertisement
बलुआ-ANTF वाराणसी की बड़ी कार्रवाई: 253 ग्राम अवैध हीरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली ... - बलुआ पुलिस व ANTF वाराणसी की बड़ी कार्रवाई - 253 ग्राम अवैध हीरोइन के साथ 58 वर्षीय शातिर तस्कर गिरफ्तार - अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद हीरोइन की कीमत करीब ₹31.62 लाख - अभियुक्त के कब्जे से ₹1,100 नगद बरामद - वाराणसी से हीरोइन लाकर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचने की बात सामने आई - गिरफ्तार अभियुक्त जगदीश सिंह, निवासी सोनबरसा (टाण्डाकला), थाना बलुआ का है निवासी - अभियुक्त के खिलाफ पहले से ही NDPS Act के दो मुकदमे दर्ज - बलुआ पुलिस और ANTF वाराणसी की संयुक्त टीम की बड़ी सफलता - बलुआ थाना क्षेत्र के टाण्डाकला गांव के समीप से संयुक्त टीम को मिली सफलता0
0
Report
चित्तौड़गढ़: 350 स्कूल बसों में से 32 की फिटनेस समाप्त, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले में बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। जिले में पंजीकृत 350 स्कूल बसों में से 32 बसों की फिटनेस अवधि समाप्त होने का मामला सामने आया है। जिला परिवहन अधिकारी दयाशंकर गुप्ता ने बताया कि परिवहन पोर्टल के रिकॉर्ड के आधार पर इन बसों की सूची तैयार कर जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कलेक्टर डॉ. मंजू और पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव को भेज दी गई है। संबंधित स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि फिटनेस प्रमाण पत्र प्राप्त होने तक इन बसों का संचालन नहीं किया जाए। विभाग का कहना है कि यह कार्रवाई किसी स्कूल के खिलाफ नहीं, बल्कि बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है। कई स्कूलों की दो-दो बसों की फिटनेस भी समाप्त मिली है। परिवहन विभाग ने सभी स्कूलों से समय पर बसों की फिटनेस करवाने की अपील की है, ताकि किसी भी दुर्घटना की आशंका से बचा सके।0
0
Report
सोनभद्र के गुरमुरा घसिया बस्ती में आकाशीय बिजली से दो मौत
Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र में कुदरत का कहर दो परिवारों पर भारी पड़ गया। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा स्थित घसिया बस्ती में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वज्रपात इतना तेज था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है, जबकि पुलिस और प्रशासन राहत एवं विधिक कार्रवाई में जुट गया है। VO: चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा गांव की घसिया बस्ती में आकाशीय बिजली गिरने से राजेश और नेपाली इसकी चपेट में आ गए। वज्रपात की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। प्रशासन पीड़ित परिवारों को शासन से मिलने वाली राहत दिलाने की प्रक्रिया में जुटा है। वहीं लगातार हो रही वज्रपात की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
अल्का लांबा: 10 में से 7 AAP सांसद भाजपा के मुखौटे, केजरीवाल जवाब दें
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: ALKA LAMBA (CONGRESS) ON SANJAY SINGH'S LETTER/ SONAM WANGCHUK ISSUE/ CJP PROTEST/ OPPOSITION POLITICS दिल्ली: AAP के बयान पर कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा, "ये वही आम आदमी पार्टी है जिसके 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 के मुखौटे तुरंत उतर गए। हम कह रहे थे कि भाजपा की बी टीम है और 7 सांसदों के मुखौटे उतर गए और उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। अरविंद केजरीवाल जवाब दें कि आप के 7 सांसद तो भाजपा में शामिल हो गए बाकी कब जा रहे हैं? सवाल पीएम मोदी से पूछने के बजाय जब आप अपना निशाना राहुल गांधी की ओर मोड़ते हैं तो समझ आ जाता है कि अमित शाह का फोन आ चुका है। जो जंतर-मंतर पर चल रहा है राहुल गांधी उसे बढ़ा रहे हैं कल राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन किया, मुद्दा छात्रों के साथ हुई मारपीट का था। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्र मांग रहे हैं।"0
0
Report
उज्जैन हनीट्रेप गिरोह के 10 गिरफ्तार: 50 लाख की फिरौती केस में बड़ा खुलासा
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। उज्जैन की नानाखेड़ा पुलिस ने इंस्टाग्राम के जरिए हनीट्रैप कर युवक का अपहरण करने और फिरौती वसूलने वाले एक संगठित अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक महिला समेत दो आरोपी अभी फरार हैं。 पुलिस के अनुसार 20 जुलाई को ग्राम नरवर निवासी 29 वर्षीय हैदर पटेल ने नानाखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि इंस्टाग्राम पर अंजली नाम की युवती ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे संपर्क किया और मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के दौरान पहले से घात लगाए बैठे मुख्य आरोपी लोकेश शर्मा और उसके साथियों ने हैदर का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर झूठे मामले में फंसाने तथा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने हैदर के परिजनों से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। बाद में यह सौदा 26 लाख रुपये में तय हुआ। आरोपियों ने पहले 10 लाख रुपये ले लिए और इसके बाद युवक को छोड़ दिया, लेकिन बाकी 16 लाख रुपये की मांग लगातार करते रहे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) गुरुप्रसाद पाराशर और नगर पुलिस अधीक्षक नानाखेड़ा श्वेता गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। साइबर तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि गिरोह पहले ऐसे लोगों की जानकारी जुटाता था जिनके पास हाल ही में पैसे आए हों या जिन्हें आसानी से हनीट्रैप में फंसाया जा सके। इसी साजिश के तहत सहआरोपी इदरीश पटेल ने हैदर की जानकारी और उसकी आर्थिक स्थिति की सूचना गिरोह को दी। इसके बाद महिला आरोपी अंजली ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर संपर्क कर युवक को मिलने बुलाया और पूरी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह ने प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और अवैध संपत्ति की भी जांच की जा रही है。0
0
Report
पेपर लीक माफिया के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन; पटेल ने भाजपा पर आरोप लगाए
Karhi, Chhattisgarh:पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे उमेश पटेल आज पेंड्रा पहुंचे, उमेश पटेल ने पेपर लीक मामले पर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाये हुए कहा कि अन्य माफियाओं की तरह पेपर लीक माफिया पूरे देश में सक्रिय है और पेपर लीक माफिया को रोकने में भारतीय जनता पार्टी असमर्थ... नीट एग्जाम को लेकर बच्चों के मन में जो भरोसा होना चाहिए वह भरोसा खत्म हुआ है... जिला कांग्रेस कमेटी ने आज इसी मुद्दे पर भाजपा के खिलाफ का जमकर की नारेबाजी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला भी फूंका.. पेपर लीक मामले पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूरी तरह एक्टिव नजर आ रही है इसी मामले पर पूर्ववर्ती भूपेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे उमेश पटेल आज गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने इस विषय पर छात्रों से मुलाकात की कांग्रेसियों ने भी विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की एवं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला जलाया, मामले पर उमेश पटेल ने कहा कि 2014 से लेकर अब तक पेपर लीक का एक सीरीज हुआ है, उमेश पटेल ने सांप कहा कि हम यह आरोप लगाते हैं कि अन्य माफियाओं की तरह पूरे प्रदेश में पेपर लीक माफिया सक्रिय है जिसे रोकने में सरकार पूरी तरह विफल है, हमारे नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय के घेराव के विरोध में भाजपा द्वारा विभिन्न प्रदेशों में हमारे कार्यालय में किया गया पथराव उनका फ्रस्ट्रेशन दिख रहा है.. कांग्रेस इस पूरे मुद्दे को लेकर मुखर है एवं युवाओं के साथ है...0
0
Report
Advertisement
पखांजूर में सुरजागढ़ खदान के भारी वाहन सड़कें और पुलों को लेकर जारी विरोध
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर गढ़चिरौली के सुरजागढ़ खदान से निकलने वाले भारी खनिज वाहनों को लेकर पखांजूर में विरोध तेज हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जर्जर अंजलि नाला पुल पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है। गौरतलब है कि सुरजागढ़ खदान से रोजाना गुजरने वाले भारी खनिज वाहनों के कारण पखांजूर क्षेत्र की सड़कें और पुराने पुल लगातार क्षतिग्रस्त होने का आरोप लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी वाहनों के दबाव से सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और कई पुराने पुल भी जर्जर हो चुके हैं। सबसे अधिक चिंता अंजलि नाला पुल को लेकर जताई जा रही है। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि वर्षों पुराने इस पुल में अब दरारें भी दिखाई देने लगी हैं। उनका कहना है कि यदि इसी मार्ग से भारी वाहनों की आवाजाही जारी रही तो पुल के ढहने का खतरा बढ़ सकता है, जिससे पखांजूर क्षेत्र का जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क प्रभावित हो सकता है। इन्हीं मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंजलि नाला पुल पर धरना देते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन करीब दो घंटे तक चला, जिससे पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पखांजूर तहसीलदार और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर धरना समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पुल से हटाया, जिसके बाद यातायात दोबारा शुरू कराया गया। फिलहाल प्रशासन ने यातायात बहाल करा दिया है, लेकिन भारी खनिज वाहनों से सड़कों और जर्जर पुलों की सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता बनी हुई है। अब देखने वाली बात है कि प्रशासन और सरकार इस समस्या के समाधान के लिए क्या ठोस कदम उठाती है।0
0
Report
चूरू नेचर पार्क में पौधारोपण: एक दिन में 10 लाख पौधे लगाने का संकल्प
Churu, Rajasthan:जिला मुख्यालय पर नेचर पार्क में बुधवार को सघन पौधारोपण का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, चूरू विधायक हरलाल साहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, डीएफओ भवानी सिंह, चूरू नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की तथा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि पेड़ हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। डबल इंजन सरकार के प्रयासों से हरियालो राजस्थान का संकल्प साकार हो रहा है। सरकार के 'एक पेड़ मां के नाम' और हरियालो राजस्थान अभियान जैसे प्रयासों के माध्यम से आच्छादित वन बढ़ाने में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर है। इसी कड़ी में हरित राजस्थान को बढ़ावा देते हुए चूरू जिला प्रशासन द्वारा एक दिन में 10 लाख पौधे लगाने का संकल्प सराहनीय है। उन्होंने कहा कि कृषि गतिविधियों और दैनिक जीवन में हानिकारक रसायनों के बढ़ते उपयोग के कारण भूमि उर्वरता कम हुई है। हमारे खान- पान और जीवनचर्या में अवांछित प्रभाव आए हैं। पर्यावरण को लेकर पूरी दुनिया चिंतित है। इन परिस्थितियों के मध्यनजर जैव विविधता के संरक्षण और प्रदूषण को कम करने की आवश्यकता है। पूरी दुनिया जैविक खेती की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसी दिशा में हम सभी कदम बढ़ाते हुए संकल्प लें और प्रकति संरक्षण गतिविधियों को बढ़ावा दें। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित जनकल्याण शिविरों की सराहना करते हुए कहा कि इन शिविरों से बेहतर नागरिक सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने शिविर में लाभार्थियों को शुभकानाएं दीं। विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से जनकल्याण शिविरों से जरूरतमंदों को लाभ मिल रहा है और शहरों के विकास को गति मिल रही है। राज्य सरकार की मंशा है कि हर आदमी को राहत मिले। उन्होंने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार हरे भरे राजस्थान के लिए संकल्पित है। इस दिशा में प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पेड़ लगाने के साथ हरे भरे चूरू के लिए संकल्पित होकर प्रयास करे। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि 31 अगस्त तक जिले के सभी नगरनिकायों में शहरी सेवा शिविरों के फॉलो अप शिविर तथा सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविरों के फॉलो अप शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में पूर्व के बचे हुए काम पूरे करने के साथ अभी प्राप्त होने वाले प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की हरियालो राजस्थान की संकल्पना को साकार करने की दिशा में विभागों को आवंटित लक्ष्य के अनुरूप सघन वृक्षारोपण अभियान में 10 लाख पौधे लगाने का प्रयास किया गया है। इसी के साथ ग्राम पंचायतों में घास भूमि विकास हेतु बीजारोपण किया जा रहा है। ลाभार्थियों को वितरित किए पट्टे इस अवसर पर अतिथियों ने 36 लाभार्थियों को कृषि भूमि नियमन के पट्टे, 49 लाभार्थियों को लीज होल्ड से फ्री होल्ड के पट्टे, 04 लाभार्थियों को फ्री होल्ड पट्टा पुनर्वेध, 07 लाभार्थियों को अफोर्डेबल हाउसिंग पॉलिसी के पट्टे , 06 लाभार्थियों को उप विभाजन / पुनर्गठन, 14 लाभार्थियों को नामांतरण व 34 लाभार्थियों को भवन निर्माण स्वीकृति प्रदान की। इसी के साथ पीएम स्वनिधि योजनांतर्गत 09 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति चेक प्रदान किए।0
0
Report
सहारनपुर में हिस्ट्रीशीटर दानिश उर्फ दाना गिरफ्तार, 32 हजार रुपये और हथियार बरामद
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना चिलकाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में चोरी के मुकदमे में वांछित हिस्ट्रीशीटर अपराधी दानिश उर्फ दाना को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के 32 हजार रुपये, एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी चिलकाना अपनी टीम के साथ संगमौर-महेश्वरी कला मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह पुलिस को देखकर फरार हो गया। पीछा करने पर उसने बाइक छोड़कर गन्ने के खेत में छिपते हुए पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ में उसकी पहचान दानिश उर्फ दाना पुत्र अय्यूब, निवासी मोहल्ला मजहर हसन, थाना चिलकाना के रूप में हुई। जांच में बरामद 32 हजार रुपये ग्राम पटनी में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित पाए गए। पुलिस के अनुसार आरोपी थाना चिलकाना का हिस्ट्रीशीटर है और चोरी, लूट, हत्या के प्रयास तथा आर्म्स एक्ट समेत करीब 14 आपराधिक मुकदमों में नामजद रह चुका है। वह थाना चिलकाना में दर्ज चोरी के मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने, पुलिस पर फायरिंग और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
निजामपुर में विवाद के बाद गोली से युवक की मौत, हत्या का केस दर्ज
Nuh, Haryana:निजामपुर, नूंह जिले के आकेड़ा थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर में दो पक्षों के विवाद के दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई. केस में 32 नामजद समेत 20-25 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. खुर्शीद पुत्र हुसैना की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ; शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 21 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे नामजद आरोपी और उनके साथ अन्य लोग एकत्र होकर उनके परिवार पर ईंट-पत्थरों से हमला करने लगे. इसी दौरान आरोपी now अब्बास ने अवैध हथियार से खुर्शीद के पुत्र साजिद पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मृत्यु को प्राप्त हो गया. पुलिस ने कहा शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. गांव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. मृतक पक्ष के परिजनों का आरोप है कि यह हमला पूर्व नियोजित था; उनका कहना है कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था और कई बार समझौते के प्रयास भी हुए, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ. घटना के समय बड़ी संख्या में लोगों ने हमला किया, जिसके दौरान साजिद को गोली लगी. परिजनों के अनुसार मृतक साजिद (27) पेशे से मिस्त्री थे; वह अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गया है. परिवार ने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. वही पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं. गांव में स्थिति सामान्य एवं नियंत्रण में है.0
0
Report
चावडिया चौराहे पर ट्रेलर की चपेट में युवक की मौत, क्षेत्र में sh0k
Noida, Uttar Pradesh: जिला भीलवाड़ा लोकेशन –जहाजपुर चावडिया चौराहा पर हुआ एक्सीडेंट टेलर की चपेट में आया युवक मौके पर हुई मौत युवक को घसीटते हुए चला ट्रेलर, दर्दनाक मौत चिरंजीव कीर निवासी जहाजपुर की हुई मौत एक्सीडेंट के बाद चौराहे पर लगा तीनो और जाम थाना प्रभारी दयाराम सहित पुलिस टीम मौके पर तैनात किर समाज में छाई शोक की लहर अस्पताल के यहां जमा हुए कीर समाज के लोग जहाजपुर थाने के चावण्डिया चौराहे की है घटना0
0
Report
देहरादून के पटेल नगर पुलिस थाना क्षेत्र में हत्या, visuals के साथ
Noida, Uttar Pradesh:DEHRADUN (UTTARAKHAND): MURDER INCIDENT IN PATEL NAGAR POLICE STATION AREA VISUALS ANKIT KANDARI (POLICE CIRCLE OFFICER) S/B0
0
Report
Advertisement
