201310
स्पेशल ओलंपिक्स भारत के स्पोर्ट्स सेंटर का ग्रेटर नोएडा में हुआ शुभारंभ
Greater Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने ग्रेटर नोएडा स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में नए स्पोर्ट्स सेंटर की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि यह केंद्र उत्तर प्रदेश में समावेशी खेलों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा और विशेष जरूरत वाले बच्चों को सशक्त बनाने में मदद करेगा। स्पेशल ओलंपिक्स भारत उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला ने भी सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर देते हुए इसे समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बारिश के बाद पौधारोपण तेज, शिक्षामंत्री मदन दिलावर का अभियान जारी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज शिक्षा संकुल में पौधारोपण किया,, इस दौरान शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि पेड़ मनुष्य के जीवन के लिए बहुत अनिवार्य है एक पेड़ जीवन भर में करीब 30 लख रुपए की ऑक्सीजन हमें प्रदान करता है,,, ऐसे में हमें अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करना चाहिए,,, पौधारोपण से ही पर्यावरण का संतुलन बनेगा,,, मंत्री दिलावर ने कहा कि शिक्षा विभाग में पिछली वर्ष करोड़ों की तादाद में पौधारोपण किया गया था लेकिन इस वर्ष समय पर बारिश नहीं आने की वजह से पौधरोपण की गति धीमी है,, लेकिन अब लंबे समय के इंतजार के बाद बारिश शुरू हुई है तो अब विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी मिलकर पौधरोपण कर रहे हैं और इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा,,, विभाग एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण हर वर्ष करता है लेकिन इस वर्ष बारिश देर से शुरू होने की वजह से अभियान देर से शुरू किया गया है,, वहीं वृक्षारोपण को लेकर राष्ट्रीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश पुष्करणा ने कहा कि इस पौधारोपण अभियान में शिक्षक संघ भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है प्रदेश भर में पौधरोपण की बहुत आवश्यकता है इसको ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय शिक्षक संघ ने इस महीने में 3 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है,,, और इस अगस्त माह के अंदर पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारी मिलकर तीन लाख पौधारोपण करेंगे।0
0
Report
जालौर के शिक्षकों का 11 सूत्री मांगों पर विरोध, धरना दूसरे दिन जारी
Jaipur, Rajasthan:जालौर: 11 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों का धरना दूसरे दिन भी जारी, नियमितीकरण की उठी मांग जालौर। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर शिक्षकों का धरना प्रदर्शन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। वर्ष 2018, 2021 और 2022 में नियुक्त शिक्षकों ने नियमितीकरण, वेतन विसंगतियों को दूर करने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया。 धरने के दौरान बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए राज्य सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगें लंबित हैं, जिससे उन्हें आर्थिक और सेवा संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर 11 सूत्री मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।0
0
Report
बाइक के पहिए से मक्का छुड़ाने की देसी टेक्निक: जुगाड़ से आसान खेती
Noida, Uttar Pradesh:अगर आपने कभी गांव में मक्के की खेती देखी है या वहां रहे हैं, तो आपको पता होगा कि मक्के से दाने अलग करना कितना थकाऊ और मेहनत भरा काम है। इसमें घंटों का समय और काफी मशक्कत लगती है। लेकिन इस वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति ने अपनी जुगाड़ू बुद्धि से इस मुश्किल काम को चुटकियों में आसान बना दिया बाइक के पहिए से छुड़ाया मक्का मक्का छुड़ाने की 'देसी टेक्निक'0
0
Report
Advertisement
तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली से बांका में छह की मौत, सात घायल
Banka, Bihar:Anchor- दोपहर करीब एक बजे तेज बारिश के दौरान अलग-अलग इलाकों में गिरी आकाशीय बिजली ने छह लोगों की जान ले ली, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सब से दर्दनाक हादसा बांका टाउन थाना क्षेत्र के खावा गांव में हुआ, जहां खेत में धान रोपनी कर रहे ब्रह्मदेव यादव और उनके सात वर्षीय बेटे प्रिंस कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पिता-पुत्र की एक साथ मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। इसके अलावा गोलाहू गांव के ईनोद यादव, लीलाबरन गांव की सरिता देवी, अमरपुर के सलेमपुर बहियार में अजय महतो और बाराहाट के दफरपुर गांव के साधु तांती की भी वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं रजौन और चांदन प्रखंड में वज्रपात से सात लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खेतों और खुले स्थानों में जाने से बचने तथा मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है। फिलहाल इस बड़ी खबर पर हमारी लगातार नजर बनी हुई है। जैसे ही कोई नया अपडेट मिलेगा, हम आपको सबसे पहले बताएंगे।0
0
Report
त्रिशा के बारे में टिप्पणी के बाद उदयानिधि स्टालिन हिरासत में
Noida, Uttar Pradesh:CHENNAI (TAMIL NADU): VAHIDA NIZAM (CPI) ON POLICE DETAIN UDHAYANIDHI STALIN OVER HIS CONTROVERSIAL REMARKS ON ACTRESS TRISHA TENKASI (TAMIL NADU): DMK WORKERS STAGE PROTEST OVER POLICE DETAIN UDHAYANIDHI STALIN OVER HIS CONTROVERSIAL REMARKS ON ACTRESS TRISHA, POLICE DETAIN PROTESTERS / VISUALS VILLUPURAM (TN): DMK LEADER AND LEADER OF OPPOSITION UDHAYANIDHI STALIN DETAINED FROM HIS RESIDENCE IN NEELANKARAI OVER HIS REMARKS IS ON THE WAY TO THANJORE POLICE STATION, WAS MADE TO HALT IN VILLUPURAM DISTRICT OLakur POLICE STATION/VISUALS (SOURCE: DMK)0
0
Report
40 कृषकों को जैविक खेती प्रशिक्षण के लिए रवाना, आत्मनिर्भर कृषि की दिशा
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:40 कृषकों के दल को उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद, देहरादून में 05 अगस्त से 07 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय 'जैविक एवं प्राकृतिक खेती' प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने रवाना किया। जिला अधिकारी ने कहा कि आत्मा योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण के माध्यम से किसान जैविक एवं प्राकृतिक खेती की नवीन तकनीकों, आधुनिक कृषि ज्ञान तथा उन्नत कृषि पद्धतियों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करें ताकि जिले की कृषि समृद्ध और आत्मनिर्भर बने और अन्य किसान भी प्रेरित हों।0
0
Report
Advertisement
बांदा के दुरेड़ी गांव में हिस्ट्रीशीटर की ईंट से हत्या, शराब विवाद के बाद
Banda, Uttar Pradesh:जिले में सोमवार की रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां पर एक हिस्ट्रीशीटर की ईंट से कुचला कर हत्या कर दी गई. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. जहां फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मृतक के बारे में पता चला है कि यह मौरंग की खदानों में वाहनों को निकलवाने का काम करता था और रात में अपने कुछ साथियों के साथ शराब पी रहा था. जहां शराब पीने के दौरान ही उसका उनसे झगड़ा हो गया और फिर शराब पीने वाले साथियों ने ही ईंट से कुचलकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक मृतक एक हिस्ट्रीशीटर है जो सन 2007 में हत्या के मामले में जेल भी जा चुका है. दरअसल पूरा मामला मटौन्ध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव का है. जहां पर गांव के बाहर तिंदवारी थाना क्षेत्र के अमली कौर गांव का रहने वाला एक गुड्डू नाम का हिस्ट्री सीटर जो मौरंग के डंप और खदानों में वाहनों को निकलवाने का काम करता था. वह अपने कुछ साथियों के साथ सड़क के किनारे बैठकर शराब पी रहा था, तभी मिली जानकारी के मुताबिक रात लगभग 9:30 बजे जिन दो लोगों के साथ बैठकर यह शराब पी रहा था उनसे किसी बात को लेकर इसका झगड़ा हो गया. और फिर विवाद इतना बढ़ गया कि साथ में बैठकर शराब पीने वाले इसके साथियों ने ही ईंट से इस पर हमला कर दिया. जिससे इसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फिर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. वहीं पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. मौके से शराब की बोतलें बरामद, कुछ लोग पुलिस हिरासत में घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक में बताया कि मटौन्ध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव में एक व्यक्ति का शव मिलने की जानकारी हुई थी. जिसके बाद पुलिस अधिकारी व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे. जहां फारेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं. मृतक के शरीर में कई जगह चोट के निशान मिले हैं वहीं घटनास्थल पर शराब की बोतले भी बरामद हुई हैं. इस पूरे मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है और मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा.0
0
Report
हल्द्वानी गौशाला: नगर निगम ने NGO जांच तेज की; लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी नगर निगम की राजपुरा स्थित गौशाला में गौवंश की देखरेख को लेकर अब नगर निगम सख्त नजर आ रहा है। गौशाला के संचालन को लेकर मिल रही शिकायतों के बाद मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। नगर निगम की इस गौशाला का संचालन एक NGO के माध्यम से किया जा रहा है, जहां ढाई सौ से अधिक गौवंश संरक्षित हैं। लेकिन गौवंश की देखभाल, साफ-सफाई, चारे और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए मेयर ने पूरे प्रकरण की जांच कराने और यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। साथ ही अधिकारियों को गौशाला की सभी व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए हैं। मेयर ने बताया कि वर्तमान में गौशाला का संचालन एक NGO के माध्यम से किया जा रहा है। नगर निगम जल्द ही NGO के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर संचालन व्यवस्था की समीक्षा करेगा। यदि NGO उपलब्ध संसाधनों के साथ संतोषजनक ढंग से गौशाला का संचालन करने में सक्षम है, तो उसे आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। लेकिन यदि संचालन में किसी प्रकार की असमर्थता या लापरवाही सामने आती है, तो नगर निगम वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार करेगा ताकि गौवंश की देखभाल किसी भी स्थिति में प्रभावित न हो। मेयर ने अधिकारियों को गौशाला की व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करने, कमियों को तत्काल दूर करने और गौवंश के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि गौशाला के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर नगर निगम नए विकल्पों के साथ आगे बढ़ेगा।0
0
Report
कंगना रनौत के खिलाफ मंडी में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
Mandi, Himachal Pradesh:जिला मंडी युवा कांग्रेस ने सांसद कंगना रनौत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कंगना रनौत का पुतला फूंककर उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की, युवा कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया कि कंगना रनौत ने युवाओं के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया और उन्हें "नाली के कीड़े" कहकर संबोधित किया, जिससे युवाओं की भावनाएं आहत हुई हैं,0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में नहर पानी वितरण पर किसानों का धरना स्थगित, पानी छोड़ दिया गया
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) मसीतांवाली हेड पर किसानों का धरना स्थगित, नहरों में पानी रिलीज किया गया हनुमानगढ़ जिले की टिब्बी क्षेत्र से गुजर रही इंदिरा गांधी नहर की मसीतांवाली हेड पर नोरंगदेसीर और रावतसर वितरिका में पानी छोड़ने की मांग को लेकर किसानों का धरना दूसरे दिन समाप्त हो गया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ वार्ता के बाद दोनों नहरों में पानी छोड़ दिया गया। किसान नेता जगजीत सिंह जग्गी व मनीष बुरड़क ने कहा कि सिंचाई पानी के अभाव में क्षेत्र की फसलें बर्बाद हो रही थीं। आंदोलन की चेतावनी के बाद विभाग ने मांग स्वीकार की। किसानों ने 4 समूहों में से 2 समूह बनाकर प्रथम चरण में पानी वितरण की मांग रखी। पानी रिलीज के बाद धरना स्थगित कर दिया गया।0
0
Report
हिण्डौन सिटी के मंडावरा रोड पर जलभराव से लोगों को भारी दिक़्कत, शवयात्रा पानी में
Karauli, Rajasthan:हिण्डौन सिटी के मंडावरा रोड पर भारी जलभराव ने स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या खड़ी कर दी है। बारिश के बाद सड़क पर पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को एक महिला की मृत्यु होने पर घर से मंडावरा रोड होते हुए गहरे पानी से होकर अंतिम यात्रा निकालनी पड़ी। हिण्डौन निवासी जगमोहन कंबलवाल की पत्नी लक्ष्मी देवी की शव यात्रा को पानी भरे रास्ते से गुजरना पड़ा। स्थानीय प्रशासन की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद और प्रशासन से तत्काल जल निकासी की मांग की है। बताया जा रहा है कि सीवरेज फेल होने और नालियां अवरुद्ध होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जल भराव से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी के हजारों लोग, महिलाएं, बच्चे, विद्यार्थी और बुजुर्ग इस समस्या से जूझ रहे हैं। पैदल चलने वाले और दोपहिया वाहनों से आने जाने वाले लोग पानी में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सड़क के दोनों ओर बनी दुकानों का व्यापार भी जलभराव के कारण प्रभावित हो गया है। करीब 2 साल से यह समस्या बनी हुई है, जिससे सैकड़ों गांवों की ओर जाने वाले इस रास्ते पर लोगों को रोजाना परेशानी हो रही है। भाजपा नेता विष्णु प्रजापत भी जलभराव के मामले को लेकर पांच दिन से भूख हड़ताल पर बैठे थे। सोमवार शाम को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें हिण्डौन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा है कि समस्या का समाधान नहीं होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। स्थानीय लोगों ने भूख हड़ताल पर बैठे नेता को समर्थन देते हुए प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है। इससे पहले लोगों ने पानी की टंकी पर चढ़कर और जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। राजस्थान हाईकोर्ट ने भी मामले में अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक स्थायी रूप से समाधान नहीं हुआ है। अधिक विरोध होने पर नगर परिषद द्वारा पाइप लगाकर अस्थायी रूप से पानी निकाल दिया जाता है, पर बारिश के कारण समस्या विकराल रूप ले चुकी है। स्थानीय लोगों ने जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग दोहराई है।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में फ्लैगशिप योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा: समय पर निस्तारण और सेवाओं का फीडबैक
Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिला परिषद के डीआरडीए सभागार में जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में फ्लैगशिप योजनाओं, राज्य बजट घोषणाओं और संपर्क पोर्टल की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली, पेयजल, जल जीवन मिशन, स्मार्ट मीटर, हरियालो राजस्थान अभियान और 181 पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर जोर दिया। बैठक में सभी विभागों को योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए गए।0
0
Report
Advertisement
Shopian के Kathohallan में बादल फट, Gatipora नदी जलस्तर बढ़ा
Aram Pora, Ganderbal, A cloudburst struck the upper reaches of Kathohallan in Shopian district, triggering a sharp rise in the water level of the Gatipora stream.0
0
Report
Bandipora के मालंगाम शरीन में Hazrat Rasool Shah (RA) की 69वीं उर्स शुरू
Seven-Day Urs of Hazrat Syed Rasool Shah (RA) Begins at Malangam Shrine in Bandipora The 69th annual Urs of revered Sufi saint Hazrat Syed Rasool Shah (RA), popularly known as Nanga Baji Sahib, commenced on Tuesday at Malangam village in north Kashmir's Bandipora district, with devotees from several parts of the Kashmir Valley arriving to participate in the week-long spiritual gathering. The Urs, which will continue until August 10, is expected to attract thousands of devotees from across Jammu and Kashmir and other parts of the country. The annual observance is being marked with special prayers, Quran recitations, religious sermons, and community meals (langar), reflecting the saint's enduring message of peace, harmony, and spiritual devotion. Local authorities and the Urs management committee have made elaborate arrangements for the convenience of devotees, including food, accommodation, sanitation, drinking water, and other essential facilities to ensure the smooth conduct of the annual event. Devotees said the shrine continues to serve as a symbol of communal harmony and spiritual unity, with people from different backgrounds gathering every year to pay their respects and seek blessings.0
0
Report
चित्तौड़गढ़: ब्लॉक स्तर की PEEO-UCEEO समीक्षा से शिक्षा में सुधार योजना
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ब्लॉक स्तरीय PEEO एवं UCEEO समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शंभूलाल सोमानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षा विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, आंगनवाड़ी-विद्यालय समन्वय, विद्यालय सुरक्षा तथा शैक्षणिक गुणवत्ता की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने मानसून के दौरान जर्जर भवनों, विद्युत सुरक्षा और जलभराव जैसी परिस्थितियों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं, स्वतंत्रता दिवस तैयारियों, UDISE+ डेटा की शुद्धता और लंबित विभागीय कार्यों को समयबद्ध पूरा बनाने पर भी विशेष जोर दिया।0
0
Report
Advertisement
