201301
नोएडा के सेक्टर 19 में नाले का पानी घरों में घुसा, लोग हुए परेशान
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा के सेक्टर 19 में बारिश के कारण नाले का गंदा पानी घरों में घुस गया है। जिसके चलते स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को कई बार शिकायत करने के बावजूद नालों की सफाई नहीं की गई और नाले का निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। इस समस्या से 50 से अधिक परिवार प्रभावित हैं और गंदे पानी में रहने को मजबूर हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ताजा खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
व्यापारियों ने कामर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए दिया ज्ञापन
Gonda, Uttar Pradesh:व्यापारियों ने कामर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए दिया ज्ञापन गोंडा में गैस की किल्लत से नहीं मिल रही निजात,गैस लेने के लिए लग रही लंबी लंबी लाइन गैस को लेकर जहां आम लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है वही होटल कैटर्स वालों को भी काफी दिक्कतें हो रही हैं।आज गोंडा टेंट कैटर्स एंड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन को एक ज्ञापन दिया गया, ज्ञापन में समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा गया कि हम लोगों के व्यवसाय से लाखों लोगों को रोजगार मिला है और अब कमर्शियल सिलेंडर के जहां मूल्य काफी बढ़ गए हैं वहीं मिलने में दिक्कत हो रही है जिससे रेस्टोरेंट होटल चाय की दुकान एवं छोटे उद्योग बंदी के कगार पर हो गए हैं। संगठन द्वारा दिए गए ज्ञापन में आवश्यकता अनुसार सिलेंडर उपलब्ध कराने कमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग घरेलू गैस सिलेंडर की भांति ऑनलाइन किए जाने महंगाई को रोकने के लिए कमर्शियल गैस पर बढ़ाई गई दरें तुरंत वापस लेने, शादी विवाह एवं अन्य मांगलिक समारोह के लिए मांग के अनुसार सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने, गोदाम से सिलेंडर देने वाली कंपनियों द्वारा एजेंसी को दिया गया भाड़ा कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में कम करने के आदेश, महंगाई को रोकने के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडर पर जीएसटी 18% के स्थान पर पांच परसेंट लिए जाए आदि सहित नौ मांगे की गई है। जिसमें जिलाधिकारी ने अस्वस्थ किया है कि जल्द ही बैठक बुलाकर इन समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।0
0
Report
अजमेर पुलिस ने 215 महंगे मोबाइल फोन बरामद कर मालिकों को लौटाए
Noida, Uttar Pradesh:पुलिस को मिली कामयाबी दर्जा: जिला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कई थाना क्षेत्र सहित सार्वजनिक स्थान और धार्मिक स्थलों से चोरी किए गए लगभग 215 महंगे मोबाइल फोन, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख बताई जा रही है, को पुलिस ने बरामद किया है। साइबर सेल, स्पेशल पुलिस टीम, पुलिस थाना रामगंज, पुलिस थाना क्रिश्चियन गंज, पुलिस थाना दरगाह की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए चोरी हुए फोनों को बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाया है। वहीं पुलिस ने अपील भी की है कि आम लोग अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल सावधानीपूर्वक करें और भीड़भाड़ वाले स्थान पर अपनी सुरक्षा का ख्याल रखें। जिला पुलिस कप्तान ने लोगों से अपील भी की है कि साइबर ठगी के सबसे बड़े माध्यम साबित हो रहे मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी सावधानी के साथ करें और किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना मोबाइल फोन न दें और न ही अनजान लिंक को मोबाइल पर खोलें।"0
0
Report
Advertisement
वाराणसी दालमंडी: 107 मकान गिरे, 31 मई तक 6 मस्जिदों का भी विध्वंस
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के दालमंडी गली चौड़ीकरण पर PWD अधिकारी के अनुसार अब तक 107 मकान जमींदोज, बाकी बचे भवनों पर भी जल्द चलेगा बुलडोजर। दालमंडी की 6 मस्जिदों पर भी आया बड़ा फैसला प्रशासन ने दी डेडलाइन। 31 मई तक चौड़ीकरण की जद में आने वाली सभी 6 मस्जिदों को हटाया जाएगा। दालमंडी चौड़ीकरण की जद में आने वाली उन 6 मस्जिदों के नाम, 31 मई तक तोड़ा जाना है- चौक थाने से क्रमशः 1- मिर्जा करीमुल्लाह बेग मस्जिद 2- संगमरमर वाली मस्जिद 3- अली रज़ा खान मस्जिद 4- निसारन मस्जिद 5- रंगीले शाह मस्जिद 6- लंगड़े हाफ़िज़ मस्जिद वाराणसी प्रशासन वक्फ की प्रॉपर्टी पर बने मस्जिदों के लिए विशेष ऑफर किया जारी। प्रशासन ने रखा वक्फ जमीन के लिए विकल्प मालिकाना हक होने पर मिलेगा मुआवजा, अन्यथा उपासना स्थलांतरण नियम के तहत दूसरी जगह मस्जिद बनाकर देगा प्रशासन। मस्जिद के मुजावर बोले- लीगल पॉइंट पर प्रशासन का देंगे साथ लेकिन विरोध भी संभव। करीमुल्ला बेग मस्जिद के मुजावर बाबू जान का बयान- असंवैधानिक कदम का होगा पुरजोर विरोध। मुजावर के मुताबिक 226 साल पुरानी है मस्जिद करीमुल्ला बेग को कहीं और किया जाए स्थापित। दालमंडी युद्धस्तर पर जारी है ध्वस्तीकरण 43 का मुआवजा अब तक वितरित। रोजाना 3 बुलडोजर और 100 से अधिक मजदूर कर रहे कार्रवाई। 31 मई तक समतलीकरण और अगले 2 माह में प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य。0
0
Report
अजमेर के डांग गांव में कुएं के गिरने से दो मजदूरों की मौत
Noida, Uttar Pradesh:अगर आप चाहें, तो नीचे दिया गया साफ पाठ इस प्रकार है: अजमेर के डांग गांव में कुएं निर्माण के दौरान हादसा मामला कुएं के मलबे में अंदर दबे 2 श्रमिकों की दर्दनाक मौत करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन ग्रामीण, पुलिस और डिफेंस की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों श्रमिकों के शवों को निकाला बाहर कुएं के रस्सा व बल्लियां टूटने से हुआ था हादसा तेजू बैरवा और अशोक जाट के शव भेजे पोस्टमार्टम के लिए दोनों श्रमिक थे डांग गांव के निवासी हादसे के बाद गांव में शोक की लहर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में चला था बचाव अभियान0
0
Report
कोटा-लालसोट मेगा हाईवे पर पैंथर की टक्कर, घायल वन्य जीव का रेस्क्यू
Noida, Uttar Pradesh:बून्दी जिले के इंदरगढ़ क्षेत्र में कोटा-लालसोट मेगा हाईवे पर एक पैंथर अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल पैंथर का रेस्क्यू कर उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद कोटा जू रेस्क्यू सेंटर रेफर किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में वन्यजीव प्रेमियों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार कोटा-लालसोट मेगा हाईवे पर एक पैंथर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पैंथर सड़क किनारे घायल अवस्था में गिर पड़ा। राहगीरों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद इंदरगढ़ वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वनकर्मी राजेश कुमार और रामनारायण ने घायल पैंथर का सावधानीपूर्वक रेस्क्यू किया। पैंथर घायल होने के बावजूद काफी आक्रामक स्थिति में था, ऐसे में वन विभाग की टीम ने सतर्कता बरतते हुए उसे सुरक्षित तरीके से काबू में लिया। मौके पर ही उसका प्राथमिक उपचार किया गया और बाद में विशेष वाहन से कोटा जू रेस्क्यू सेंटर भेजा गया।0
0
Report
Advertisement
घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने फांसी लगाई, मौत की पुष्टि
Khajuria Khurd, Bihar:चैनपुर थाना क्षेत्र के भदौरा गाँव में एक विवाहिता द्वारा फंदे से लटककर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रजबंती कुमारी के रूप में हुई है, जो अनिल कुमार की पत्नी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना के संबंध में मृतका के पति अनिल कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी का गाँव के ही एक अन्य युवक मनोहर के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था और वह दो महीने पहले भी उसके साथ घर से भाग चुकी थी। बीते दिन वह दोबारा उसी युवक के साथ भागने की कोशिश कर रही थी, जिसे मुग़लसराय के पास उसके भाई ने पकड़ लिया। इसके बाद मामले को थाने ले जाया गया, जहाँ पुलिस और परिजनों की समझौता वार्ता के बाद दोनों को वापस घर भेज दिया गया था। पति के अनुसार, उसने रात में और फिर सुबह भी अपनी पत्नी को काफी समझाने की कोशिश की थी। इसके बाद वह शौच के लिए बाहर चला गया। जब वह वापस लौटा और कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो उसने रोशनदान से झांककर देखा। उसकी पत्नी फंदे से लटक रही थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।0
0
Report
राजधानी के बड़े अस्पताल में उपायुक्त ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की
Ranchi, Jharkhand:राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में अचानक उस वक्त प्रशासनिक हलचल तेज़ हो गई।जब उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सदर अस्पताल पहुंचे ,उपायुक्त ने पहुंचकर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्था, साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और विधि व्यवस्था का जायजा लिया गया। तो वहीं लापरवाही पर नाराजगी भी जाहिर की।डीसी ने वेटिंग एरिया में मौजूद मरीजों से सीधे बातचीत कर अस्पताल की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। इस दौरान उपायुक्त ने कैंटीन की साफ-सफाई और संचालन व्यवस्था पर भी नाराज़गी जताई।लापरवाही पाए जाने पर डीसी ने किचन मैनेजर और फार्मासिस्ट विभाग में कार्यरत स्टाफ अरविंद कुमार को शो-कॉज जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही एक महीने का वेतन रोकने का आदेश दिया है.0
0
Report
मनोज पाण्डेय ने अखिलेश यादव को निशाने पर लिया, सपा को चिंतन की ज़रूरत
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली : कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और राजकुमार भाटी को लिया निशाने पर, अखिलेश का पंडित से पूछकर पैर निकालने वाले बयान पर मनोज पाण्डेय ने किया पालटवार, कहा इस सपा को चिंतन की ज़रुरत है, उनकी यही हरकत उन्हें ले जायेगी रसातल मे, कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार गृह जनपद पहुंचे हैं मनोज पाण्डेय, इस दौरान जगह जगह हुआ है उनका स्वागत0
0
Report
Advertisement
भदोही: विजय मिश्रा परिवार को 10-10 साल जेल
Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:एंकर—भदोही से बड़ी खबर है जहां आगरा जेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा और उनके पूरे परिवार पर कानून का शिकंजा कस गया है,जमीन हड़पने और धोखाधड़ी के मामले में भदोही की एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व विधायक विजय मिश्रा, उनकी पत्नी पूर्व एमएलसी रामलली मिश्रा और बेटे विष्णु मिश्रा को 10-10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है वहीं बहू रूपा मिश्रा को 4 साल के कारावास की सजा दी गई है। वीओ1—भदोही की एमपी-एमएलए कोर्ट ने चर्चित जमीन हड़पने और धोखाधड़ी मामले में बड़ा फैसला सुनाया है,कोर्ट ने पूर्व विधायक विजय मिश्रा, उनकी पत्नी रामलली मिश्रा, बेटे विष्णु मिश्रा और बहू रूपा मिश्रा को दोषी करार दिया शुक्रवार को सुनाए गए फैसले में विजय मिश्रा, रामलली मिश्रा और विष्णु मिश्रा को 10-10 साल के कारावास की सजा दी गई जबकि बहू रूपा मिश्रा को 4 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई है।यह मुकदमा वर्ष 2020 में थाना गोपीगंज में विजय मिश्रा के एक रिश्तेदार द्वारा दर्ज कराया गया थामुकदमे में पैतृक संपत्ति पर दबाव बनाकर कब्जा करने, जबरन वसीयत कराने, धमकी देने और आर्थिक लेनदेन नियंत्रित करने के गंभीर आरोप लगाए गए थे ,बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा पहले से ही कई मामलों में जेल में बंद हैं।वहीं बेटे विष्णु मिश्रा पर भी गैंगरेप, धोखाधड़ी, जमीन कब्जा और आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि कुछ मामलों में जमानत मिलने के बावजूद अन्य मामलों में वह अब भी जेल में बंद हैं,ज्ञानपुर की राजनीति में लंबे समय तक दबदबा रखने वाले विजय मिश्रा परिवार के खिलाफ आया यह फैसला बेहद अहम माना जा रहा है।एक के बाद एक मामलों में हो रही सजा और कार्रवाई ने पूरे कुनबे की मुश्किलें और बढ़ा दी है।0
0
Report
सीएम योगी के निर्देश पर मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने आंधी-तूफान पीड़ितों को मदद दी
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल. सीएम योगी के निर्देश पर बीजेपी मंत्री धर्मवीर प्रजापति डीएम अंकित खड़ेलवाल, एसपी कृष्ण विश्नोई आंधी तूफान के हादसे के मृतक परिवारों की आर्थिक मदद के लिए गंगहेटा गांव पहुंचे। बीजेपी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने मृतकों के पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान हुए भावुक क्षणों में मंत्री पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया। मृतक महिला और ग्रामीण के पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख की आर्थिक मदद के प्रमाणपत्र सौंपे। बीजेपी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने मृतकों के पीड़ित परिवार के लिए सरकार की ओर से आवास के निर्माण और बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी की घोषणा की। दो दिन पूर्व तेज आंधी से बिजली का पोल गिर जाने से विधवा महिला और अन्य ग्रामीण की मकान की दीवार के मलवे में दबने से मौत हो गई थी। कैला देवी थाना इलाके के गंगहेटा गांव का मामला。0
0
Report
रणवीर का अयोध्या प्रेम सुर्खियों में
Ayodhya, Uttar Pradesh:फ़िल्म स्टार रणवीर का अयोध्या प्रेम。0
0
Report
Advertisement
जालौन के उरई में एंटी करप्शन ने रिश्वत लेते कानूनगो को गिरफ्तार किया
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन के उरई तहसील परिसर में एंटी करप्शन टीम ने की छापेमारी, कानूनगो समेत 1 अन्य व्यक्ति को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा, किसान से घूस लेते हुए कानूनगों और एक अन्य व्यक्ति को एंटी करप्शन ने किया गिरफ्तार, कानूनगो संदीप तिवारी पर एक किसान ने रिश्वत मांगने लगाया था आरोप, किसान की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई, झांसी से आई एंटी करप्शन की टीम दोनों आरोपियों को पकड़कर एट थाने लेकर पहुंची, जालौन के उरई तहसील परिसर का मामला।0
0
Report
दिनेश प्रताप सिंह ने कौशांबी दौरे में दैवीय पीड़ितों को चेक देकर सहायता दी
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी दौरे पर पहुंचे प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने 16 दैविक आपदा पीड़ितों को 5 लाख 88 हजार 500 रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए। इस दौरान उन्होंने उद्यान विभाग में हर शुक्रवार “नो व्हीकल वर्क” लागू करने के निर्देश भी दिए। मंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सार्वजनिक वाहनों के इस्तेमाल की सलाह देते हुए ईंधन बचत का संदेश दिया। वहीं डीजल, पेट्रोल और महंगाई के सवाल पर उन्होंने इसे वैश्विक संकट बताया। प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह शुक्रवार को कौशांबी पहुंचे, जहां उन्होंने दैविक आपदा से प्रभावित 16 पीड़ित परिवारों को कुल 5 लाख 88 हजार 500 रुपये की सहायता राशि के चेक सौंपे। कहा कि 24 घण्टे के अंदर सभी को सहायता राशि मिलने की भी बात kahi। इसके अलावा मंत्री ने उद्यान विभाग में हर शुक्रवार नो व्हीकल वर्क लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को सार्वजनिक वाहनों के उपयोग की सलाह दी और कहा कि इससे ईंधन की बचत होगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। खास बात यह रही कि खुद मंत्री भी दो गाड़ियों के काफिले के साथ कार्यक्रम में पहुंचे और ईंधन बचत का संदेश दिया। डीजल, पेट्रोल और बढ़ती महंगाई के सवाल पर मंत्री ने कहा की ये वैश्विक संकट की स्थिति है। इसमें सभी को मिलकर लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें न पक्ष दोषी है और न विपक्ष। न राहुल गांधी दोषी हैं और न अखिलेश यादव। अगर कोई हमें दोषी कहता है, तो सबसे ज्यादा दोष उसी में होगा। फिलहाल मंत्री का नो व्हीकल वर्क का संदेश भी जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।0
0
Report
पिलीभीत में सपा कार्यालय पर बुलडोजर: अदालत से राहत न मिलने पर प्रशासन का ध्वंस
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में समाजवादी पार्टी के कार्यालय को नगर पालिका प्रशासन ने बुलडोजर लगाकर ध्वस्त कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रशासन व पुलिस फोर्स के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यालय को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गए लेकिन उन्हें कोई रिलीव नहीं मिल पाया अभी मुकदमा भी चल रहा है और अगली तारीख 18 मई सुनवाई की लगी है लेकिन उससे पहले ही नगर पालिका ने इसको ध्वस्त कर दिया। दरअसल 2005 में समाजवादी पार्टी ने नगर पालिका से EO आवास को अपने ऑफिस के लिए 15 साल के लिए किराए पर लिया था। 2020 में मियाद खत्म होने के बाद नगर पालिका ने सपा कार्यालय खाली करने का नोटिस दिया तो समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष कोर्ट चले गए और हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में स्टे लेने की कोशिश की लेकिन रिलीव नहीं मिल पाया, बाद में नगर पालिका ने सपा कार्यालय का सारा सामान बाहर निकाल लिया और आज ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। उधर मौके पर पहुचे समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मखदूम खान का कहना है कि यह तानाशाही सरकार है कोर्ट का सम्मान नहीं करती है मुकदमा कोर्ट में चल रहा है और 18 मई को सुनवाई होनी है। सपा कार्यालय के जरूरी कागजात और सामान भी नगर पालिका ने गायब कर दिया है। पार्टी जैसा निर्णय लेगी वह कदम उठایا जाएगा इस दौरान समाजवादी पार्टी का कोई और पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्यवाही के दौरान मौके पर आने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।0
0
Report
Advertisement
