201310
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा 1 में सीवर ओवरफ्लो, गंदे पानी के जमा होने से सेक्टर वासी परेशान
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा वन में सीवर जगह-जगह ओवरफ्लो हो रहा है जिससे गंदा पानी आसपास जमा हो गया है। सेक्टर के निवासियों ने कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत की है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। निवासी हरेन्द्र भाटी का कहना है कि गंदा पानी जमा होने से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है लेकिन प्राधिकरण के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हांसी के सिसाय पुल के पास बस-ट्रक भिड़ंत, 20-25 घायल
Hansi, Haryana:हाँसी हांसी के सिसाय पुल के पास नेहरू कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई निजी बस 20-25 यात्री घायल, कई गंभीर घायलों को हिसार किया रेफर बरवाला से हांसी आ रही थी निजी बस, टक्कर के बाद मची चीख-पुकार घायल यात्री पूनम बोली- सामने से आए ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर हांसी में सिसाय पुल के नजदीक एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बरवाला से हांसी की ओर आ रही एक निजी बस की सामने से आ रहे ट्रक के साथ जोरदार आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा राजकीय महाविद्यालय के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।हादसे में करीब 20 से 25 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घायलों में महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल हांसी पहुंचाया गया। आपको बता दे कि रविवार सुबह करीब 11 बजे निजी बस बरवाला से हांसी की तरफ आ रही थी। जैसे ही बस राजकीय महाविद्यालय के पास सिसाय पुल के नजदीक पहुंची, उसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। कई घायलों को निजी वाहनों और अन्य साधनों से नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में एक साथ बड़ी संख्या में घायल पहुंचने के बाद चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने तत्काल उपचार शुरू किया। बताया जा रहा है कि हादसे में कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कई यात्रियों को बेहतर उपचार के लिए हिसार रेफर किया गया है। वहीं, अन्य घायलों का नागरिक अस्पताल हांसी में उपचार चल रहा है। हादसे में घायल यात्री पूनम ने बताया कि वह बरवाला से हांसी आ रही थी। पूनम के अनुसार सामने से आए ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आगे बैठे यात्रियों को गंभीर चोटें आईं और कई लोग घायल हो गए। पूनम ने बताया कि उसे भी चोट लगी है。 दुर्घटना के बाद सड़क पर दोनों वाहनों के क्षतिग्रस्त होने के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को संभाला और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। दोनों वाहनों से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ है। हालांकि दुर्घटना की वास्तविक वजह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी。 हादसे की सूचना मिलने के बाद घायलों के परिजन भी नागरिक अस्पताल हांसी पहुंचने लगे। फिलहाल पुलिस घायलों और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
केदारनाथ धाम में आस्था का सैलाब, भक्तों की भीड़ चरम पर पहुँची
Routhiya, Uttarakhand:विश्व प्रसिद्ध बाबा केदारनाथ धाम में इन दिनों आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। छुट्टियों और वीकेंड के चलते केदारनाथ में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। 3 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक 14 हजार 230 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। इसके साथ ही इस यात्रा सीजन में केदारनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 16 लाख 21 हजार 914 पहुंच गया है。 वीओ : केदारनाथ धाम में इन दिनों हर तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आ रही है। 2 अक्टूबर की शाम 5 बजे से 3 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक कुल 14 हजार 230 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। इनमें 8 हजार 705 पुरुष, 5 हजार 444 महिलाएं और 81 बच्चे शामिल रहे। लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या से साफ है कि यात्रा अब चरम पर पहुंच रही है。 वीओ : छुट्टियों के चलते पिछले तीन-चार दिनों से केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही और बढ़ी है। मंदिर समिति, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और केदार सभा के सदस्य श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराने में जुटे हैं। केदारपुरी में व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि धाम पहुंचने वाला हर श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर सके。 बाईट : विनीत पोस्ती, सदस्य, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति वीओ : मंदिर समिति के सदस्य विनीत पोस्ती ने बताया कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में यात्रा व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। मंदिर समिति ने केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं से शासन-प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और यात्रा को मंगलमय बनाने की अपील की है।0
0
Report
अमरोहा में फर्जी UPI स्क्रीनशॉट से ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार
Amroha, Uttar Pradesh:फर्जी UPI स्क्रीनशॉट के जरिए अमरोहा में दुकानदारों से ठगी करने वाले गिरोह का मामला सामने आया है। आरोप है कि ठग दुकानों पर जाकर सामान खरीदते हैं और भुगतान के नाम पर मोबाइल पर दिखाए गए फर्जी UPI स्क्रीनशॉट दिखाकर सामान लेकर फरार हो जाते हैं। मोहल्ला किशनगढ़ निवासी दुकानदार अमर सिंह चौहान की दुकान को भी ठगों ने कई बार निशाना बनाया। अलग-अलग मौकों पर फर्जी भुगतान के स्क्रीनशॉट दिखाकर ठग करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान लेकर रफूचक्कर हो गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया है और गिरोह के अन्य सदस्यों व पूर्व की घटनाओं की जानकारी जुटाई जा रही है। दुकानदारों से अपील की गई है कि केवल स्क्रीनशॉट देखकर भुगतान की पुष्टि न करें और सामान देने से पहले बैंक खाते में रकम आने की जाँच जरूर करें।0
0
Report
Advertisement
प्रेमा नंद बाबा की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री को पत्र, गुटों का विवाद
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा---प्रेमा नंद बाबा की सुरक्षा के लिए लिखा मुख्यमंत्री को पत्र , फलाहारी महाराज के बयान से मचा हड़कंप, आश्रम में हैं दो गुट, असली संत और नकली संत महाराज जी केलिकुंज भूमाफिया वाले ग्रुप से आहत होकर बेलवन वाले आश्रम गए केलिकुंज वाले गुट में प्रोपर्टी का धंधा करने वालों संतों से दुखी हैं प्रेमा नंद बाबा , प्रॉपर्टी के लिए बाबा से है नाराज है दूसरा गुट केली कुंज आश्रम में कुछ आपराधिक किस्म के लोग छुपे हैं , जिन्होंने महाराज जी की आड़ में 14 आश्रम बना लिए हैं प्रेमा नंद बाबा के साथ सभी तपस्वी संत बेलवन आश्रम चले गए प्रेमानंद महाराज की सुरक्षा देश हित में है जरूरी केलिकुंज आश्रम गुट से बच्चे हुए गायब किडनी चोर माफिया भी कर सकते हैं बच्चों को गायब दूसरे गुट के कुछ भूमाफिया संतों की वजह से प्रेमा नंद बाबा की जान को खतरा है महाराज जी की छवि को धूमिल करने में भूमाफिया संतों की है भूमिका0
0
Report
भदोही कालीन एक्सपो से पहले बीजेपी ने सपा पर निशाना, निवेशकों ने किया आकर्षण
Noida, Uttar Pradesh:भदोही में कार्पेट एक्सपो की शुरुवात से पहले बीजेपी ने सपा पर साधा निशाना भदोही कालीन के लिए मशहूर था, लेकिन सपा राज में छवि खराब हो गई - मिर्जापुर जैसी फिल्मों में 'कालीन भैया' जैसा माफिया किरदार बनने लगा सपा राज में उत्तर प्रदेश में One District, One Mafia का दौर था योगी आदित्यनाथ के आने के बाद One District, One Product योजना शुरू हुई, भदोही की कालीन की चमक वापस आई अब कालीन बिछाकर निवेशकों का सम्मान हो रहा है सिर्फ नोएडा में नहीं, अब भदोही जैसे जिलों में भी एक्सपो और निवेशक सम्मेलन हो रहे हैं, बड़ी संख्या में निवेशक आ रहे हैं बिजली, सड़क, कानून-व्यवस्था - हर स्तर पर चहुंमुखी विकास हुआ है भदोही जैसे जिले अब यूपी के नए ग्रोथ इंजन बन गए हैं और प्रदेश को तेजी से आगे ले जा रहे0
0
Report
जयपुर में यूपी विधानसभा स्पीकर महाना की देवनानी से मुलाकात, लोकतांत्रिक परंपराओं पर चर्चा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर - U.P विस स्पीकर सतीश महाना जयपुर में स्पीकर वासुदेव देवनानी से की मुलाकात देवनानी के आवास पर की शिष्टाचार भेंट देवनानी ने महाना का दुपट्टा पहना कर किया अभिवादन दोनों विधान सभा अध्यक्षों के बीच देश की लोकतांत्रिक एवं विधायी परम्पराओं, विधान सभाओं के सुचारु संचालन तथा सदनों की कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।0
0
Report
Advertisement
हरसौरा में पिकअप आग लगी, शॉर्ट सर्किट से चारा और गाड़ी जल
Jaipur, Rajasthan:हरसौरा (कोटपूतली-बहोड़) जिले के हरसौरा कस्बे में खेत से पशु चारा भरकर घर ले जा रही एक पिकअप में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने बताया आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिससे पिकअप और चारा दोनों जलकर राख हो गए। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी को बोरिंग मशीन के पास रोका। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पिकअप और चारा पूरी तरह जल चुके थे।0
0
Report
टोंक में खाद संकट: किसान नेता की कलेक्टर से बातचीत, DAP 1350 रुपये पर आश्वासन
Tonk, Rajasthan:टोंक में खाद संकट को लेकर बड़ी खबर किसान नेता नरेश मीणा की किसानों की खाद समस्या पर कलेक्टर से बातचीत फेसबुक प्लेटफार्म पर लाइव बातचीत का वीडियो वायरल देवली-उनियारा और टोंक के किसानों को राहत का आश्वासन नरेश मीणा की जिला कलेक्टर टीना डाबी से फोन पर हुई चर्चा बांरा से जयपुर कूच कर दिया था शनिवार को DAP खाद 1350 रुपये में देने का आश्वासन बिना अटैचमेंट DAP खाद उपलब्ध कराने की बात किसानों को खाद की किल्लत नहीं होने देने का भरोसा खाद की उपलब्धता और वितरण पर प्रशासन का फोकस किसानों को निर्धारित कीमत पर खाद दिलाने की मांग नरेश मीणा को कलेक्टर के आश्वासन के बाद किसानों को राहत की उम्मीद अब खाद वितरण की जमीनी व्यवस्था पर टिकी निगाहें0
0
Report
उत्तराखंड में कैबिनेट बैठक: सरकार जनता के बीच सक्रिय विकास का संकेत
Noida, Uttar Pradesh:एंकर बनबसा की कैबिनेट बैठक को लेकर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ज़ी मीडिया से खास बातचीत की । कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि उत्तराखंड पहाड़ और मैदान से बना हुआ प्रदेश है। हर क्षेत्र में विकास के लिए सरकार अब जनता के बीच में जा रही है उसी कड़ी में इस कैबिनेट बैठक को भी आयोजित किया गया है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा प्रदेश में दुग्ध विकास और पशुपालन के क्षेत्र में जो कार्य हो रहे हैं उनके स्टाल भी इस परिसर में लगाए गए हैं आज हमारे प्रोडक्ट की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है टिक टैक सौरभ बहुगुणा कैबिनेट मंत्री0
0
Report
Advertisement
मोहनगढ़ जैसलमेर में जीरो हेड पर किसान धरना, पानी नहीं मिला
Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर खबर की लोकेशन - मोहनगढ़ हमरे पास उपलब्ध रिपोर्टर -शंकरदान मोबाइल नम्बर -9799069952 सिंचाई पानी की मांग को लेकर जीरो हेड पर किसानों का धरना जारी,1800 क्यूसेक में एक क्यूसेक भी नहीं मिल रहा पानी, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद भी पानी नहीं मिलने से किसानों में आक्रोश, मोहनगढ़ जैसलमेर जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ इंदिरा गांधी नहर परियोजना के अंतिम छोर जीरो हेड पर किसानों का सिंचाई पानी की मांग को लेकर धरना जारी है। किसानों का कहना है कि उनकी एक ही मांग है सिंचाई का पानी किसानों के मुताबिक 28 तारीख को हुई परामर्शदात्री बैठक में रेगुलेशन तय किया गया था और जैसलमेर जोन के लिए पानी की बारी निर्धारित की गई थी। लेकिन 30 तारीख की शाम तक जैसलमेर जोन का पानी करीब 1800 क्यूसेक था, लेकिन इसके बाद रेगुलेशन शुरू होते ही पानी शून्य हो गया है। और पिछले चार दिनों से उनके हिस्से में 1800 क्यूसेक में से एक क्यूसेक पानी भी नहीं पहुंच रहा है। किसानों का कहना है कि पहले भी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की ओर से आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने अपना आंदोलन स्थगित किया था। किसानों के मुताबिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि नहरें निर्धारित समय के अनुसार चलेंगी और किसानों को उनकी बारी का पूरा पानी मिलेगा। लेकिन अब किसानों का आरोप है कि आश्वासन के बावजूद पानी नहीं आया और उन्हें दोबारा धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा। किसानों ने बताया कि यह समस्या पहली बार नहीं आई है। वर्ष 2012 से लगातार जैसलमेर जोन के किसानों को पानी के मामले में आश्वासन मिलते रहे हैं, लेकिन हर बार कुछ समय बाद स्थिति फिर वही हो जाती है। कि कभी पानी आगे कर दिया जाता है तो कभी पीछे, कभी रेगुलेशन में बदलाव होता है तो कभी पानी दूसरी जगह चला जाता है। किसानों का यह भी कहना है कि उन्हें अधिकारियों की ओर से यह बताया जा रहा है कि पंजाब के पोंग बांध से पानी कम आ रहा है और पानी उपलब्ध होने के बाद जैसलमेर जोन को दिया जाएगा। लेकिन किसानों का सवाल है कि उन्हें पानी मिलने की कोई निश्चित समय सीमा क्यों नहीं बताई जा रही है? किसानों का कहना है कि अगर पानी कई दिन बाद आएगा तो तब तक खेतों में खड़ी फसलों की स्थिति क्या होगी। पिछली बार उच्च अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किसानों के बीच पहुंचकर नहरें चलाने का भरोसा दिलाया था। इसी भरोसे पर किसानों ने अपना आंदोलन स्थगित किया था। लेकिन अब किसानों का कहना है कि बुधवार सुबह पानी खोलने और निर्धारित अवधि तक नहर चलाने का आश्वासन भी पूरा नहीं हुआ। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बावजूद पानी नहीं आया, जिसके चलते उन्हें दोबारा जीरो हेड पर बैठना पड़ा। स्थानीय किसान शंकर सिंह ने बताया जनप्रतिनिधियों से भी अपनी पैरवी मजबूती से करने की अपील की है। सरकार उनकी है, जनप्रतिनिधि उनके द्वारा चुने हुए हैं, इसके बावजूद अगर उन्हें अपने हक के पानी के लिए धरने पर बैठना पड़े तो यह चिंता का विषय है। जनप्रतिनिधियों से उम्मीद है कि वे उच्च स्तर पर किसानों की समस्या को मजबूती से उठाएंगे और जल्द समाधान करवाएंगे। किसानों का कहना है कि अब वे केवल आश्वासन के भरोसे धरना समाप्त नहीं करेंगे। जब तक पानी धरातल पर नहीं पहुंचेगा और निर्धारित समय के अनुसार नहरें नहीं चलेंगी, तब तक आंदोलन जारी रखने की बात किसानों ने कही है।0
0
Report
VHP धर्म संसद: 12 प्रस्ताव मंजूर, मथुरा कृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण की मांग तेज
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में आज विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने धर्म संसद की बैठक में कुल 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी, जिनमें सबसे प्रमुख चर्चा मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनाने को लेकर है। VHP ने 6 दिसंबर को मथुरा में शौर्य दिवस मनाने की घोषणा की। धर्म संसद में भाजपा के राज्यसभा सांसद बृजलाल भी पहुंचे और उन्होंने कृष्ण मंदिर की पैरवी की।0
0
Report
चित्तोडिया के पास हाईवे हादसा: इको कार ट्रेलर से टकराई, बुजुर्ग की मौत, 5 घायल
Noida, Uttar Pradesh:Bhilwaraमाण्डलगढ़ - कोटा- चित्तौड़ नेशनल हाइवे 27 पर बड़ा हादसा हुआ है, चित्तोडिया गाँव के पास यात्रियों से भरी इको कार सड़क पर जा रहे एक ट्रेलर के पीछे घुस गई। हादसे में इको कार में सवार एक बुजुर्ग शख्स की मौत हो गई, कार में सवार अन्य 5 यात्री गंभीर घायल हो गए। इको कार में सवार एक बीमार व्यक्ति का उदयपुर में इलाज करा कर वापस बूंदी जिले के नैना गांव लौट रहे थे। इस दौरान माण्डलगढ़ थाना क्षेत्र के चित्तोडिया के पास यह हादसा पेश आया है, सूचना पर माण्डलगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंपा है, पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
प्रताप गली की कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल 8 गाड़ियां मौके पर
New Delhi, Delhi:शाहदरा जिले के थाना गांधीनगर क्षेत्र की प्रताप गली स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। दमकल और गांधीनगर थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद है। फिलहाल आग लगने के कारणों और किसी के हताहत होने की जानकारी का इंतजार है.0
0
Report
आमेर जीप संचालन शुरू होते ही स्थानीय विरोध, मनीष सोनी हत्या के बाद तनाव बढ़ा
Jaipur, Rajasthan:आमेर में मनीष हत्याकांड के बाद फिर जीप संचालन पर विवाद, स्थानीय लोगों ने रोका संचालन आमेर में टूरिस्ट जीपों का संचालन शुरू होते ही स्थानीय लोगों और मनीष सोनी के परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया और जीपों को रोक दिया। विरोध के चलते आमेर में तनाव की स्थिति बन गई है। दरअसल, मनीष हत्याकांड के बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच जीप संचालन को लेकर सहमति बनी थी। तय किया गया था कि जीप ड्राइवर्स का रजिस्ट्रेशन होने और प्रत्येक जीप के लिए निर्धारित ड्राइवर की पूरी जानकारी दर्ज होने के बाद ही संचालन शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही संचालन से जुड़ी गाइडलाइन लागू करने पर भी सहमति बनी थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन व्यवस्थाओं को पूरी तरह लागू किए बिना ही जीप संचालन शुरू कर दिया गया। इसके बाद लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध किया और जीपों को चलने से रोक दिया। विवाद बढ़ने के बाद आमेर महल की ओर जीपों के साथ प्राइवेट गाड़ियों का प्रवेश भी रोक दिया गया। मनीष सोनी की पत्नी पूनम सोनी ने आमेर थाना पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मनीष की हत्या के बाद परिवार को अब तक मुआवजा और डेयरी बूथ नहीं मिला है। इन मांगों के पूरा नहीं होने से परिवार और स्थानीय लोगों में नाराजगी बनी हुई है। इधर, जीप संचालन से जुड़े ड्राइवर आमेर थाना के बाहर धरने पर बैठ गए। ड्राइवरों का कहना है कि पर्यटन सीजन शुरू हो चुका है और संचालन बंद रहने से उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। गौरतलब है कि 7 सितंबर 2026 को टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। अब एक बार फिर जीप संचालन को लेकर विवाद सामने आने से आमेर में माहौल गरमा गया है。0
0
Report
नीमराणा हादसा: दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में युवक की मौत, चार घायल
Jaipur, Rajasthan:नीमराणा थाना क्षेत्र में मोहलड़िया हाईवे पर आशियाना आंगन के पास देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में बीचपुरी निवासी युवक योगेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस के अनुसार दोनों बाइक हाईवे से गुजर रहे थे। सड़क पार कर रहे एक राहगीर को बचाने के प्रयास में दोनों चालकों का संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार के कारण दोनों मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चार घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जयपुर रेफर किया गया। एक घायल को बहरोड़ भेजा गया, जबकि एक अन्य का नीमराणा के निजी अस्पताल में उपचार जारी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये सरकारी अस्पताल की मोर्चेरी मे रखवा कर आज सुबह परिजनों को बुलवा कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव परिजनों को सुपर्द कर दिया गया।0
0
Report
Advertisement
