201002
गाजियाबाद के पैरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर लूट का खुलासा, 3 शातिर गिरफ्तार
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में स्वाट टीम और थाना मुरादनगर पुलिस ने पैरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर हुई लूट का खुलासा किया है। तीन शातिर लूटेरे गिरफ्तार किए गए हैं और उनके कब्जे से लूटा गया ट्रक, 1 मोटर, 3 गत्ता पेटी मशीनरी पार्ट, 1 गत्ता पेटी में बॉस कम्पनी के 4 ग्राइंडर, 1 कट्टे में प्लेट बनाने की डाई और 2 टायर जेके कम्पनी रिम बरामद किए गए हैं। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी ने यह जानकारी दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, हत्या की आशंका के बीच मुकदमा दर्ज
Rajgarh, Rajasthan:रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; दो लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज राजगढ़ (अलवर)। अलवर जिले के राजगढ़-बांदीकुई रेल मार्ग पर शेखा की बगीची स्थित हनुमान मंदिर के पीछे रेलवे ट्रैक के समीप एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए राजगढ़ थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सालोली निवासी रविकांत शर्मा पुत्र लोकेश शर्मा के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर राजगढ़ थाना पुलिस और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। गुरुवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए。 मृतक के चाचा राजकुमार शर्मा ने बताया कि रविकांत को कुछ लोग फोन पर धमकियां दे रहे थे। इस संबंध में वह और रविकांत के पिता लोकेश शर्मा धमकी देने वाले लोगों से मिलने गए थे। इस दौरान उन्होंने रविकांत को अपने पास लाने की बात कही थी। इसके बाद परिजनों ने रविकांत की कई जगह तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसी बीच शाम को सरपंच का फोन आया और उन्होंने रेलवे ट्रैक के समीप रविकांत का शव पड़े होने की सूचना दी। इसके बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आशंका जताई है कि रविकांत की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक के पास फेंका गया है। राजगढ़ थान अधिकारी नेकीराम ने बताया कि बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि राजगढ़-बांदीकुई रेल मार्ग पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आकर रन ओवर हो गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान सालोली निवासी रविकांत शर्मा के रूप में हुई। परिजनों ने हत्या का संदेह जताते हुए दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनुसंधान पूरा होने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।0
0
Report
यमुनानगर चोरी: क्राइम यूनिट-2 ने तीन आरोपी गिरफ्तार, सोने के जेवरात और कार बरामद
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर: यमुनानगर में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में एबीएस क्राइम यूनिट-2 की टीम ने चोरी के एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने के जेवरात और वारदात में इस्तेमाल की गई काले रंग की टाटा नेक्सॉन कार बरामद की है। डीएसपी रजत गुलिया ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। वीओ: पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देश पर एसआई सुखविंद्र सिंह के नेतृत्व में क्राइम यूनिट-2 की टीम ने 6 नवंबर को कार्रवाई करते हुए राहुल सोनी उर्फ मनीष और मालती देवी को गिरफ्तार किया। इसके बाद 7 नवंबर को पूनम सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं। पुलिस ने मालती देवी और राहुल सोनी को पांच दिन तथा पूनम सोनी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इस दौरान मालती देवी से 12.35 ग्राम सोने की चेन बरामद हुई। वहीं 10 नवंबर को राहुल सोनी से वारदात में इस्तेमाल काले रंग की टाटा नेक्सॉन कार, जिसका नंबर UP-70JF-2005 है, बरामद की गई। इसके अलावा 11 नवंबर को राहुल सोनी से 10.23 ग्राम की सोने की चेन, 3.17 ग्राम की पुरुषों की अंगूठी और 4.06 ग्राम की महिलाओं की अंगूठी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार इन जेवरात का कुल वजन 17.46 ग्राम है। बाइट – डीएसपी रजत गुलिया वीओ: फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की वारदात से जुड़ी अन्य कड़ियों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस की इस कार्रवाई को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.0
0
Report
नशे की लत से महिलाओं पर निशाना: 50 से अधिक स्नैचिंग आरोपी शरीफ गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:पुलिस ने झपट्टा मारकर राह चलती महिलाओं के पर्स उड़ाने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अकेली महिलाओं को टारगेट करता था और पलक झपकते ही पर्स छीनकर फरार हो जाता था। नशे की लत पूरी करने के लिए उसने स्नैचिंग को अपना धंधा बना रखा था। मुरलीपुरा थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी शरीफ उर्फ सोनू उर्फ जट्ठल के साथ चोरी और स्नैचिंग का माल खरीदने वाले उसके साथी दिलीप को भी गिरफ्तार किया है। शरीफ उर्फ सोनू 50 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुका है। राजधानी जयपुर में महिलाओं के लिए सड़क पर निकलना भी बदमाशों के चलते मुश्किल होता जा रहा है। बाइक पर सवार स्नैचर मौका देखते ही महिलाओं के हाथ से पर्स छीनकर फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला मुरलीपुरी इलाके में सामने आया, जहां ब्यूटी पार्लर से बाहर निकल रही महिला को बाइक सवार बदमाश ने निशाना बनाया। लेकिन इस बार पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी को पहचान लिया और उसके साथ माल खरीदने वाले को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। वारदात 9 नवंबर की है। मुरलीपुरा के पथ नंबर-7 स्थित दीपा ब्यूटी पार्लर से स्थानीय निवासी सोनू शर्मा बाहर निकल रही थीं। तभी गली के बाहर अचानक लाल रंग की बाइक पर सवार एक बदमाश पहुंचा। महिला के हाथ में ब्राउन कलर का पर्स था। बदमाश ने बाइक की रफ्तार कम किए बिना झपट्टा मारा और पर्स छीनकर फरार हो गया। महिला कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही बदमाश आंखों से ओझल हो चुका था। पर्स में दो सोने की अंगूठियां, सोने की चेन, 25 हजार रुपए नकद, मोबाइल और जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। पीड़िता की शिकायत पर मुरलीपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया। फुटेज में बाइक और बदमाश की गतिविधियों को ट्रेस किया गया। रात के मूवमेंट और बदमाश के हुलिये के आधार पर पुलिस उसकी पहचान तक पहुंच गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि पर्स स्नैचिंग करने वाला कोई नया अपराधी नहीं, बल्कि शातिर हिस्ट्रीशीटर शरीफ उर्फ सोनू उर्फ जट्ठल है। पुलिस ने उसे दस्तयाब कर पूछताछ की तो स्नैचिंग के सामान को ठिकाने लगाने वाले उसके साथी दिलीप का भी पता चला। इसके बाद पुलिस ने दिलीप को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ज्वेलरी, छह मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। अपराध का लंबा रिकॉर्ड.... शरीफ उर्फ सोनू का आपराधिक रिकॉर्ड भी चौंकाने वाला है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। भट्टाबस्ती, विद्याधर नगर, चौमूं, शास्त्री नगर और हरमाड़ा सहित जयपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वह 50 से ज्यादा वारदात कर चुका है। चोरी, लूट और स्नैचिंग जैसे मामलों में उसका नाम सामने आ चुका है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे की पूर्ति के लिए खास तौर पर अकेली राह चलती महिलाओं को निशाना बनाता था। गिरोह का तरीका..... इस गिरोह का तरीका भी पुलिस की जांच में सामने आया है। मुख्य आरोपी महिलाओं से पर्स छीनकर फरार होता और फिर लूटे गए सामान को अपने साथी दिलीप को बेचकर खपा देता था। इस तरह वारदात को अंजाम देने से लेकर चोरी के माल को ठिकाने लगाने तक की भूमिका अलग-अलग थी। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि अन्य वारदातों और गिरोह से जुड़े लोगों का पता लगाया जा सके। फिलहाल मुरलीपुरा थाना पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में जयपुर के दूसरे थाना क्षेत्रों में हुई स्नैचिंग और चोरी की कई वारदातों का खुलासा हो सकता है। सवाल यही हैं कि आखिर कितनी महिलाओं के पर्स पर झपट्टा मारकर यह शातिर बदमाश फरार हुआ था और उसके नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं?0
0
Report
Advertisement
कवाई में भाजपा का 3 किलोमीटर रोड शो, दुष्यंत सिंह ने जनसमर्थन मांगा
Baran, Rajasthan:भाजपा ने कवाई कस्बे में रोड शो आयोजित किया। करीब 3 किलोमीटर लंबे रोड शो में सांसद दुष्यंत सिंह ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क कर आमजन से समर्थन मांगा। रोड शो में जिला परिषद के वार्ड नंबर 11 से भाजपा प्रत्याशी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार सहित अन्य भाजपा प्रत्याशी मौजूद रहे। इस दौरान सांसद दुष्यंत सिंह का करीब 101 किलो का फूलों का हार पहनाकर स्वागत किया गया। सांसद ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का हवाला देते हुए आमजन से भाजपा के पक्ष में कड़ी से कड़ी जोड़ने की अपील की। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने का दावा किया। चुनाव प्रचार के अंतिम day भाजपा सहित अन्य दलों के नेता भी मतदाताओं के बीच पहुंचकर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं।0
0
Report
खुर्सीपार में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, 12.06 ग्राम चिट्टा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Durg, Chhattisgarh:केभिलाई के खुर्सीपार थाना पुलिस ने नहर किनारे शिव मंदिर के पास घेराबंदी कर अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) बेचते तीन आरोपियों पी. तुलमा राव, मोंटी अरोरा और मोहम्मद आफताब को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12.06 ग्राम हेरोइन, तीन मोबाइल, 16,100 रुपये नगद और एक स्कूटी सहित कुल 3,97,400 रुपये का मशरूका जप्त किया है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
लोहरदगा ड्राइवर संघ का प्रदर्शन: 14 माँगों के साथ सरकार विरोधी नारों की गूंज
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- ऑल झारखंड ड्राइवर ट्रेड यूनियन जिला कमेटी लोहरदगा के बैनर तले शंख नदी के समीप सैकड़ों चालकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान चालकों ने अपनी 14 सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और 12 नवंबर से प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन का पूर्ण समर्थन किया। यूनियन का कहना है कि देश का ड्राइवर समाज दिन-रात सड़क पर जान जोखिम में डालकर देश की अर्थव्यवस्था को चलाता है, लेकिन उसे न सुरक्षा मिलती है, न सम्मान और न ही कोई सामाजिक सुरक्षा। इनकी मुख्य मांगों में ड्राइवरों के लिए अलग से ड्राइवर सुरक्षा कानून बनाया जाए। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर ड्राइवर आयोग का गठन किया जाए। इसके अलावा ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड का गठन करने की मांग की। ड्राइवरों के लिए सामाजिक सुरक्षा, बीमा और पेंशन की व्यवस्था की मांग रखी गई। हिट एंड रन कानून के प्रावधानों में संशोधन की मांग की गई साथ ही चालकों के साथ मारपीट, लूटपाट और शोषण पर रोक लगाने की मांग की गई। सड़क हादसे में ड्राइवर की मृत्यु पर परिवार को उचित मुआवজা और RTO और पुलिस द्वारा चालकों को बेवजह परेशान न करने की मांग रखी गई। हाईवे पर चालकों के लिए शौचालय, पार्किंग और विश्राम गृह की सुविधा की गई।0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर खीरी के निघासन में छह फुट का सांप पकड़कर जंगल में छोड़ा गया
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के निघासन दक्षिण रेंज के छीटन पुरवा गांव में राहुल मौर्य के घर में 6 फिट लंबा सांप देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन में घर में मौजूद लोगों ने बच्चों को घर से बाहर सुरक्षित निकाल कर वन विभाग को मामले की सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने घर में छुपे बैठे सांप कर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। आधे घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद सांप को वन विभाग की टीम ने दबोच लिया। रेस्क्यू अभियान वनकर्मी अक्षय मौर्य व राजन कुमार के नेतृत्व में की गई। जिसके बाद सांप को उसके प्राकृतिक वास में छोड़ दिया गया।0
0
Report
यूपी में AIMIM-आजाद समाज पार्टी गठबंधन से हलचल, तीन साल मुस्लिम मुख्यमंत्री की मांग
Bareilly, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश की सियासत में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी के गठबंधन पर बयानबाजी तेज हो गई है। बरेली में मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी ने इस गठबंधन को यूपी में तीसरे मोर्चे की जरूरत बताते हुए इसका समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से मुसलमानों को समाजवादी पार्टी के अलावा एक नए राजनीतिक विकल्प की जरूरत थी। मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी ने कहा कि इस गठबंधन के तहत तीन साल मुस्लिम मुख्यमंत्री और तीन साल दलित मुख्यमंत्री होना चाहिए। उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर मुसलमानों की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया। मौलाना ने कहा कि मुस्लिम और दलित दोनों ही समाज के पिछड़े वर्ग हैं और इस गठबंधन से इन तबकों को राजनीतिक ताकत मिल सकती है। उन्होंने अमेरिका और इजराइल में हुए राजनीतिक बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि उसी तरह का असर अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी देखने को मिल सकता है। मौलाना का दावा है कि लंबे समय से मुसलमानों को तीसरे राजनीतिक विकल्प की जरूरत थी और ओवैसी तथा चंद्रशेखर आजाद का गठबंधन इस जरूरत को पूरा कर सकता है。0
0
Report
टोंक पुलिस ने चतुर्थ चरण मतदान शांतिपूर्ण कराने के लिए कड़ी तैयारी शुरू की
Tonk, Rajasthan:राजस्थान पंचायतीराज चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण में सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने को लेकर टोंक पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला पुलिस अधीक्षक टोंक ने चुनाव ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण ब्रीफिंग आयोजित की। ब्रीफिंग के दौरान चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को निष्पक्षता, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए, ताकि चतुर्थ चरण का मतदान शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।0
0
Report
Advertisement
मालपुरा चुनाव प्रचार गरम, कांग्रेस ने परिवर्तन के बूते जीत का भरोसा जताया
Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) पंचायती राज के अंतिम चरण के चुनाव को लेकर आज प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस नेताओं ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी. मालपुरा टोडारायसिंह विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे घासीलाल चौधरी ने आज पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्य के चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में सिंधौलिया, दडावट, डोकरिया, मोरला, बागड़ी सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में जनसभाओं का आयोजन कर कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतों से विजय बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार में विकास के नाम पर क्षेत्र में कुछ भी नहीं हुआ है वैसे में मतदाताओं ने परिवर्तन का मानस बना लिया है 2028 में प्रदेश में भी परिवर्तन की लहर चलेगी तथा कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी。0
0
Report
दिव्या मित्तल पहुंचीं हत्या के शिकार गेंदालाल बिंद के घर, परिजनों से की मुलाकात
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:दिव्या मित्तल पहुंचीं हत्या के शिकार गेंदालाल बिंद के घर, परिजनों से की मुलाकात मिर्जापुर : जिगना थाना क्षेत्र के दुबरहा गांव में पत्थर से सिर पर हमला कर युवक की हत्या के मामले में गुरुवार को पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल मृतक के घर पहुंचीं। उन्होंने विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी मृतक गेंदालाल बिंद (45) के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। गेंदालाल का शव बुधवार शाम शराब की दुकान के पास सिवान में मिला था।0
0
Report
मृत छात्र प्रिंस के परिजनों से मिलने पहुंची पूर्व IAS दिव्या मित्तल
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर: सेमरी गांव में मृत छात्र प्रिंस के परिजनों से मिलने पहुंची पूर्व IAS दिव्या मित्तल,दिव्या मित्तल ने मृत छात्र प्रिंस के परिजनों से घर जाकर किया मुलाकात,इस दौरान पुलिस की कार्यशैली से नाराज दिखे मृत छात्र के परिजन,परिजनों का आरोप फोन करने पर बेरूखी से बात करते है अधिकारी,पूर्व डीएम दिव्या मित्तल ने परिजनों को बधाया ढांढस, हर संभव सहयोग का दिया आश्वासन0
0
Report
Advertisement
बृजमनगंज: कंधों पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलीं मां भद्रकाली, जयकारों से गूंज उठा पूरा नगर,
Brijmanganj, Uttar Pradesh:* बृजमनगंज, महराजगंज।जब नगर की देवी मां भद्रकाली का डोला उठा तो पूरा बृजमनगंज भक्ति में डूब गया। गुरुवार की दोपहर कोल्हुई तिराहे पर स्थापित मां भद्रकाली के दरबार से जब डोला उठा, तो ऐसा लगा जैसे मां खुद अपने भक्तों को आशीर्वाद देने नगर भ्रमण पर निकल पड़ी हों। युवा भक्तों की टोली ने मां के डोले को अपने कंधों पर उठाया। कंधे पर मां का भार नहीं, भक्तों के लिए तो वो सौभाग्य था। हर युवा चाहता था कि मां का डोला एक बार उसके कंधे पर आए और मां का आशीर्वाद उसे मिल जाए। डोला जैसे ही स्टेशन चौराहे से आगे बढ़ा, मछली गली, गल्ला मंडी, धानी चौराहे और स्टेशन रोड पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मशाल की रोशनी में मां का मुखमंडल और भी दिव्य लग रहा था। घरों की छतों से, दुकानों से, गलियों से महिलाएं, पुरुष और बच्चे मां का दर्शन करने के लिए दौड़ पड़े। किसी ने आरती उतारी, किसी ने फूल बरसाए, तो किसी ने हाथ जोड़कर बस इतना कहा - *"मां, अगले साल फिर आना।"* पूरे नगर में सिर्फ एक ही आवाज गूंज रही थी - *जय मां भद्रकाली, जय मां भद्रकाली।* यात्रा में मां भद्रकाली संगठन के कार्यकर्ताओं ने अखाड़े का भी आयोजन किया। युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को रोमांचित कर दिया। वहीं नाटक मंडली की टीम ने धार्मिक नाटक के माध्यम से भक्तों को धर्म और भक्ति का संदेश दिया। लोग नाटक देखकर भावुक हो गए। विदाई की इस बेला में हर आंख नम थी। एक साल तक मां की प्रतिक्षा करने वाले भक्त मां को विदा करते हुए भी यही प्रार्थना कर रहे थे कि मां सब पर अपनी कृपा बनाए रखें, नगर में सुख-शांति बनी रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा स्वयं मौजूद रहकर कमान संभाले रहीं। थाना अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा अपने हमराहियों के साथ पूरे भ्रमण के दौरान साथ चलते रहे। भारी मात्रा में महिला-पुरुष पुलिसकर्मी और अग्निशमन दस्ता वाहन के साथ मौजूद रहा, ताकि मां की यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। अंत में पूरा नगर भक्ति, भावना और मां के जयकारों में डूबा नजर आया।0
0
Report
दुर्ग: उरला रेलवे क्रॉसिंग के पास 3.63 किलो गांजा और पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
Bhilai, Chhattisgarh:दुर्ग की पद्मनाभपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उरला बांध पुल के नीचे रेलवे क्रॉसिंग के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पोटियाकला निवासी सूर्यदेव कोठारी उर्फ गोपा (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1.80 लाख रुपये कीमत का 3 किलो 630 ग्राम गांजा, एक पिस्टल मय मैगजीन, 17,500 रुपये नकद और एक एक्टिवा वाहन जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। Durg: Accused Arrested Near Urla Railway Crossing with 3.63 kg Ganja and Pistol0
0
Report
वासुदेव देवनानी ने दिवंगत जसवंत यादव को श्रद्धांजलि दे शोक संवेदना व्यक्त की
Alwar, Rajasthan:विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने डॉ. जसवंत सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिजनों से मिलकर जताई संवेदना अलवर बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी गुरुवार को अलवर पहुंचे। उन्होंने डॉ. जसवंत सिंह यादव के निवास पर पहुंचे उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। गौरतलब है कि बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव का 8 नवंबर को निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से अलवर और बहरोड़ सहित पूरे प्रदेश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन के बाद से ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों का उनके निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि देने और परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त करने का सिलसिला जारी है। डॉ. जसवंत सिंह यादव के निधन को अलवर और बहरोड़ की राजनीति के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
