201307
बैंकॉक से रवि काना, काजल को अरेस्ट किया गया था
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा - स्क्रैप माफिया रवि काना की गर्लफ्रेंड को जमानत रवि काना की गर्लफ्रेंड काजल को हाईकोर्ट से जमानत लेडी डॉन काजल झा लुकसर जेल से रिहा की गई जिला कोर्ट से काजल की जमानत याचिका खारिज हुई थी काजल झा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत लगभग 100 करोड़ से ज्यादा की सम्पत्ति जब्त हुई थी बैंकॉक से रवि काना, काजल को अरेस्ट किया गया था रवि काना जेल में, गर्लफ्रेंड काजल जेल से बाहर आई.0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रेवाड़ी में बिजली कटौती से पाल्हावास में चक्का जाम, NH-352 पर भीषण जाम
Rewari, Haryana:रेवाड़ी में बिजली कटौती से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, नेशनल हाईवे 352 पर लगाया जाम....बिजली गुल होने से भड़के पाल्हावास और आसपास के ग्रामीण, सड़क पर उतरे लोग....निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों की 3 दिवसीय हड़ताल, 72 घंटे ठप रहेंगी सेवाएं....पाल्हावास के पास NH-352 पर थमे पहिए, ट्रकों की लगी कई किलोमीटर लंबी कतारें....सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा पुलिस-प्रशासन, समझा-बुझाकर खुलवाया जाम.... हरियाणा के रेवाड़ी में बिजली संकट से त्रस्त ग्रामीणों का गुस्सा आज सड़कों पर फूट पड़ा। रोहतक-रेवाड़ी नेशनल हाईवे 352 पर पाल्हावास और आसपास के ग्रामीणों ने बिजली न आने के विरोध में चक्का जाम कर दिया। देखते ही देखते हाईवे के दोनों ओर वाहनों की रफ्तार थम गई और कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।दरअसल, बिजली निगम के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने 3 दिनों की हड़ताल का ऐलान किया हुआ है। कर्मचारियों के काम बंद करने के चलते पूरे इलाके में बिजली सेवाएं पूरी तरह ठप पड़ी हैं। पाल्हावास सहित नजदीकी गांवों के लोगों ने रात मे ही नेशनल हाईवे 352 को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया। इस जाम के चलते सबसे ज्यादा परेशानी लंबी दूरी के ट्रकों और राहगीरों को उठानी पड़ी, हाईवे पर ट्रकों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। चक्का जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों से बातचीत की और व्यवस्था सुचारू कराने का आश्वासन देकर कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात बहाल हो सका.0
0
Report
headline
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज में कोतवाली क्षेत्र के अहरौली फाटक के पास एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, नगला शैयद अहरौली निवासी ललित पुत्र सत्य प्रकाश अहरौली फाटक के पास खड़ा था। इसी दौरान घायल की मां विद्या देवी ने आरोप लगाया कि गट्टू पुत्र अजय अपने दो साथियों के साथ बाइक से आया और ललित को गोली मारकर फरार हो गया। गोली युवक के दाहिनी तरफ कमर के पास लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजन घायल ललित को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
पचौर के विस्थापित CBSE स्कूल पर THDC के फैसले से विरोध, हड़ताल की चेतावनी
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग... THDC के खिलाफ विस्थापितों का विरोध, स्कूल के मुद्दे पर बढ़ा विवाद... तेंदू डोल आर एंड आर कॉलोनी में स्कूल को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी... सरस्वती स्कूल के अधीन स्कूल शुरू करने के फैसले का विस्थापित कर रहे विरोध... DPS, डी पॉल, DAV और सेंट जोसेफ जैसे स्कूलों की मांग... ग्रामीणों ने कंपनी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन... मांगें नहीं मानी गईं तो काम बंद कराने और हड़ताल की चेतावनी... कंपनी प्रतिनिधि ने बयान देने से किया इनकार, प्रबंधन की प्रतिक्रिया का इंतजार... सिंगरौली जिले के पचौर गांव के तेंदू डोल आर एंड आर कॉलोनी में स्कूल को लेकर विस्थापित ग्रामीणों में नाराजगी है। THDC अमिलिया कोल माइन कंपनी की ओर से स्कूल को सरस्वती स्कूल के अधीन शुरू किए जाने के फैसले का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि स्कूल के मामले में स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा की जानी चाहिए थी। विस्थापितों की मांग है कि कॉलोनी में DPS, डी पॉल, DAV या सेंट जोसेफ जैसे CBSE स्तर की शिक्षा देने वाला स्कूल खोला जाए। ग्रामीणों का कहना है कि इस स्कूल से तेंदू डोल के अलावा मकरी, तिनगुड़ी, तलवा, उज्जैनी, देवरी, लामीदह, मझौली, मनिहारी और बौधाडांड़ सहित आसपास के कई गांवों के बच्चों का भविष्य जुड़ा है। विरोध के बाद सरपंच छोटे सिंह मरावी, बृजेश कुमार तिवारी, सूरज पटेल सहित कई ग्रामीण कंपनी कार्यालय पहुंचे और प्रतिनिधि वितलेश नागर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि मांगों पर विचार नहीं हुआ तो वे काम बंद कराने और हड़ताल करने के लिए आंदोलन करेंगे। वहीं, कंपनी प्रतिनिधि ने कहा कि वे इस विषय पर बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हैं। अब विस्थापित ग्रामीणों को कंपनी प्रबंधन के फैसले का इंतजार है। बाइट छोटे सिंह मरावी, सरपंच0
0
Report
Advertisement
झाबुआ में आठ दिनों में करोड़ों के गांजा खेत पकड़े गए; एक आरोपी गिरफ्तार
Ratlam, Madhya Pradesh:झाबुआ झाबुआ जिले में खेतों के बीच धड़ल्ले से की जा रही अवैध गांजा खेती ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। हालात ये हैं कि पिछले महज आठ दिनों में पुलिस ने करीब 10 करोड़ रुपए की अवैध गांजा खेती का खुलासा किया है। हालांकि, इन लगातार हो रही कार्रवाइयों के बावजूद अब तक सिर्फ एक आरोपी की गिरफ्तारी हो पाई है। ताजा मामला पेटलावद और सारंगी क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ कपास और तुअर की फसल के बीच गांजे के पौधे उगाए जा रहे थे। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए खेतों से गांजे के पौधे बरामद किए और मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है。 वहीं, करीब सात दिन पहले भी झाबुआ पुलिस ने जिले के अलग-अलग इलाकों में बड़ी कार्रवाई की थी। इस दौरान 1500 से ज्यादा गांजे के पौधे जब्त किए गए थे। पुलिस ने इन मामलों में करीब 9 करोड़ रुपए कीमत की अवैध गांजा खेती का खुलासा किया था। यानी महज आठ दिनों में झाबुआ जिले में करीब 10 करोड़ रुपए की अवैध गांजा खेती पकड़ी जा चुकी है। सवाल यही है कि आखिर खेतों में इतनी बड़ी मात्रा में गांजा उगाया जा रहा था, तो आरोपियों को क्यो पूलिस का ख़ौफ़ नाही है क्या किसी का सरक्षण इन आरोपियो को है0
0
Report
इंदौर के पास बुडानिया में मंदिर हटाने पर ग्रामीणों का विरोध, प्रशासन ने स्थिति संभाली
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के समीप बुडानिया गांव में ग्रीनफील्ड रोड चौड़ीकरण के काम के दौरान उस वक्त विवाद की स्थिति बन गई जब सड़क किनारे बने गणेश मंदिर के हिस्से पर जेसीबी मशीन से कार्रवाई शुरू की गई। मंदिर के हिस्से को तोड़े जाने से स्थानीय ग्रामीण नाराज हो गए। ग्रामीणों का कहना था कि मंदिर लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है और इसे हटाने से पहले उचित व्यवस्था करनी चाहिए थी। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब तक मंदिर को दूसरी जगह स्थापित करने या उचित मुआवजे को लेकर कोई समाधान नहीं होता तब तक मंदिर को हटाने की कार्रवाई कैसे की जा सकती है? मंदिर के हिस्से पर कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ गया ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और काम रुकवा दिया। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय एसडीएम और पुलिस बल मौके पर पहुंचा अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी आपत्तियां सुनीं और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। मौके पर अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच बातचीत का दौर चला एसडीएम ने ग्रामीणों से चर्चा की जिसके बाद मौके पर बना तनाव धीरे-धीरे शांत हुआ। ग्रामीणों की नाराजगी के बीच प्रशासन ने स्थिति को संभाला और सड़क पर जमा लोगों के हटने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू कराई गई。 हालांकि इस पूरे मामले में ग्रामीणों की मुख्य चिंता मंदिर की आस्था और उसके भविष्य को लेकर बनी हुई है अब देखना होगा कि ग्रामीणों की मांगों पर आगे क्या समाधान निकलता है।0
0
Report
अमेठी में ढाई साल के बच्चे पर युवक की बेरहमी, अस्पताल में भर्ती
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी ब्रेकिंग - घर के बाहर खेलते समय मासूम ढाई वर्षीय बच्चे को युवक ने बेरहमी से सड़क पर पटका, स्थानीय लोगों को देखकर युवक नाली में घुसा, कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने युवक को खींचकर निकाला बाहर, पुलिस को सूचना, वहीं गंभीर रूप से घायल मासूम बच्ची को परिजनों ने इलाज के लिए ले गए सीएचसी अमेठी जहाँ से जिला अस्पताल किया गया रेफर, बताया जा रहा है की मानसिक रूप से विक्षिप्त है युवक, पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल में जुटी, अमेठी कोतवाली कस्बे का है मामला, बाइट - डॉ आकाश कनौजिया ( EMO अमेठी ), बाइट - आरती जायसवाल ( स्थानीय निवासी महिला )0
0
Report
Advertisement
जालौन की मटर मिल में मजदूर की फांसी, लाइव फुटेज सामने
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के फैक्ट्री एरिया स्थित एक मटर मिल में गुरुवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब मिल के ऊपरी हॉल में 40 वर्षीय मजदूर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मिल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। वहीं मजदूर द्वारा फांसी लगाने का लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है सूचना पर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक, राजाराम (40) पुत्र छोटे लाल निवासी कुइया खेड़ा, मुबारकपुर, खीरी पल्लेदारी का काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार सुबह वह अपने चार अन्य साथियों के साथ कोंच के फैक्ट्री एरिया स्थित श्री खाटू श्याम सोल टैक्स मटर मिल में मटर की छनाई का काम करने पहुंचे थे। बताया जाता है कि दिनभर काम करने के बाद देर शाम राजाराम मिल के ऊपरी हॉल में पहुंचे, जहां सीढ़ियों की रेलिंग से गमछे के सहारे उनका शव लटका मिला। घटना का पता चलते ही वहां मौजूद मजदूरों और अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। राजाराम शादीशुदा थे और उनके तीन बच्चे हैं। परिवार के मुखिया की अचानक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मजदूरी कर परिवार का सहारा बने राजाराम की मौत से पत्नी और बच्चों के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। फिलहाल राजाराम की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच में जुटी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की परिस्थितियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
सिहावा का दशहरा: रावण का नहीं खड्ग से वध, मिट्टी की प्रतिमा पूजा
Dhamtari, Chhattisgarh:सिहावा का अनोखा दशहरा - न पुतला जलता है, न दशमी को रावण वध—एकादशी पर निभती है सदियों पुरानी रस्म धमतरी जिले के सिहावा में दशहरा मनाने की सदियों पुरानी रवायत आज भी कायम है। यहां विजयादशमी के बजाय एकादशी के दिन दशहरा मनाया जाता है। खास बात यह है यहां रावण का पुतला जलाया नहीं जाता, बल्कि मिट्टी से तैयार सहस्रबाहु रावण की प्रतिमा का खड्ग से वध किया जाता है। मान्यता के मुताबिक सहस्रबाहु रावण के वध की परंपरा माता चंडिका से जुड़ी है। और इसी मान्यता के तहत मंदिर के पुजारी पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के बीच प्रतिमा का खड्ग से वध करते हैं। वध होते ही श्रद्धालु प्रतिमा की मिट्टी लेने उमड़ पड़ते हैं और उसका तिलक लगाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हैं। यहां न सोनपत्ती बांटने की रवायत है और न रावण दहन की। वही इस आयोजन की एक और दिलचस्प रस्म चांदमारी है। बताया गया है दशहरे के दिन सिहावा थाना प्रभारी को परंपरागत रूप से राजा बनाया जाता है और देवी-देवताओं के प्रतीकों के साथ ग्रामीणों का हुजूम सिहावा थाना पहुंचता है, जहां खम्बেশ्वरी माता की पूजा के बाद थाना प्रभारी को बाजे-गाजे के साथ गांव के पीपल पेड़ के पास ले जाया जाता है। यहां पेड़ पर बांधे गए नारियल पर राजा यानी थाना प्रभारी रायफल से निशाना लगाकर चांदमारी की रस्म पूरी करते हैं। रावण की प्रतिमा तैयार करने की जिम्मेदारी भी पीढ़ियों से चली आ रही है। परंपरा के अनुसार मिट्टी जुटाकर कुम्हार पारंपरिक तरीके से प्रतिमा को आकार देता है। आयोजन में अलग-अलग समाज और समुदाय के लोग सहयोग करते हैं, जिससे यह पर्व धार्मिक आस्था के साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की भी मिसाल बन जाता है। सप्तऋषियों की तपोभूमि के रूप में पहचाने जाने वाले सिहावा में आधुनिक दौर के बावजूद यह पुरानी रवायत आज भी उसी आस्था के साथ निभाई जा रही है। न रावण का पुतला, न आग की लपटें, खड्ग से वध, मिट्टी का तिलक और चांदमारी की एंकर यह ही सिहावा के अनोखे दशहरे की पहचान है0
0
Report
कटिहार में 308.97 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Katihar, Bihar:करीब 30 लाख रुपए का 308.97 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार. गिरफ्तार दोनों तस्कर पश्चिम बंगाल के मालदा जिला के रहने वाले हैं. गिरफ्तारी के समय कटिहार-पूर्णिया सीमा के समीप हसनगंज थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया. कटिहार जिला के हसनगंज पुलिस की कार्रवाई: एक मोटरसाइकिल सवार तस्कर पकड़ा गया. तस्कर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर डिलीवरी देने के लिए जा रहे थे. वाहन जांच के क्रम में पुलिस बल को देखकर तस्कर मोटरसाइकिल भागने लगे; जांच पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया. पकड़े गए तस्कर मोहम्मद मुरसेलिम, सा यदुपुर कलियाचक व नसीरुल, सा सुजापुर कलियाचक, दोनों थाना कलियाचक, जिला मालदा (पश्चिम बंगाल) के रहने वाले.0
0
Report
Advertisement
जोधपुर में बिना नंबर की स्कॉर्पियो ने टक्कर मारी, गर्भवती महिला सहित दो घायल
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। शहर में पांचवीं रोड के पास बिना नंबर की बताई जा रही स्कॉर्पियो ने दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फरार चालक और बिना नंबर की स्कॉर्पियो के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।0
0
Report
पंडरिया कृषि केंद्र से 4.10 लाख की चोरी: आरोपी गिरफ्तार
Kawardha, Chhattisgarh:पंडरिया में पंजाब एजेंसी कृषि केंद्र में हुई 4 लाख 10 हजार रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नंद राम श्रीवास (37), निवासी ग्राम घोंठा, थाना पांडातराई के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बची हुई नगदी, चांदी के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल सामग्री सहित कुल 3 लाख 2 हजार 80 रुपये की संपत्ति जप्त की है। पुलिस के अनुसार, 14-15 अक्टूबर की दरमियानी रात कुकदूर तिराहा स्थित कृषि केंद्र में सेंधमारी कर काउंटर की दराज में रखे 4.10 लाख रुपये चोरी कर लिए गए थे। शिकायत पर थाना पंडरिया में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान की। आरोपी की निशानदेही पर 1,49,080 रुपये नगद, करीब 1.32 लाख रुपये कीमत के चांदी के लच्छे, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और लोहे का सब्बल जप्त किया गया। आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी का मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। उसे 22 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना पंडरिया और साइबर थाना टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।0
0
Report
सिंगरौली में 1742 दुर्गा प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण विसर्जन, 500 से अधिक जवानों ने सुरक्षा संभाली
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में 1742 मां दुर्गा प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण विसर्जन... सिंगरौली जिले की 952 और दूसरे जिलों की 790 प्रतिमाएं विसर्जित। 500 से अधिक पुलिस और सुरक्षा जवानों ने व्यवस्था संभाली। कलेक्टर अंकित अस्थाना और एसपी षियाज के.एम. ने देर रात तक विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया। तेलगवां और हिर्रवाह में सुरक्षा यातायात और भीड़ व्यवस्था का लिया जायजा। पुलिस जवानों ने देर रात तक मोर्चा संभाला, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर जोर रहा। प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों के समन्वय से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ विसर्जन।0
0
Report
Advertisement
जोधपुर के सांसी कॉलोनी में बकाए बिल के चलते बिजली कनेक्शन कटने पर प्रदर्शन
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। शहर के पांच बत्ती चौराहे के पास स्थित सांसी कॉलोनी में पिछले करीब एक माह से बिजली कनेक्शन कटे होने से नाराज लोगों ने गुरुवार को रातानाडा चौराहा स्थित डिस्कॉम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी नाराजगी जताई और काफी देर तक कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहे। जानकारी के अनुसार, डिस्कॉम का कहना है कि कॉलोनी के उपभोक्ताओं पर एक करोड़ रुपए से अधिक का बिजली बिल बकाया है। बकाया राशि जमा नहीं होने के कारण संबंधित उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि दीपावली का त्योहार नजदीक है और बिजली के बिना उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि बकाया राशि के विवाद के बीच फिलहाल तीन हजार रुपए लेकर उनके बिजली कनेक्शन दोबारा जारी किए जाएं, ताकि त्योहार से पहले राहत मिल सके। सूचना पर रातानाडा थाना अधिकारी जुल्फিকার अली मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से समझाइश की और डिस्कॉम अधिकारियों से भी बातचीत की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बकाया बिल जमा कराने के बाद ही कनेक्शन बहाल किए जा सकते हैं। हालांकि, इस मांग को लेकर लोगों का प्रदर्शन काफी देर तक जारी रहा。0
0
Report
जालौन में जिला अस्पताल उरई में महिला डॉक्टर ने CMS पर लगाया बदसलूकी और प्रताड़ित करने का आरोप,
Orai, Uttar Pradesh:जिला अस्पताल उरई में महिला डॉक्टर ने CMS पर लगाया बदसलूकी और प्रताड़ित करने का आरोप उरईजालौन जिला अस्पताल उरई में तैनात एचआईवी विशेषज्ञ महिला डॉक्टर ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. जे.जे. राम पर बदसलूकी करने और करीब एक महीने से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला डॉक्टर का आरोप है कि जिला अस्पताल के बी-ब्लॉक स्थित के मन कक्ष संख्या 24 -को खाली कराने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य कराने का हवाला देकर कमरा खाली कराने की बात कही जा रही है, जबकि इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति को वहां बैठाने की साजिश रची जा रही है। महिला डॉक्टर ने यह भी आरोप लगाया कि उनसे जबरन कमरा खाली कराने का प्रयास किया जा रहा है। मामले को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत करने की बात कही है। फिलहाल, महिला डॉक्टर द्वारा लगाए गए आरोपों पर CMS डॉ. जे.जे. राम का पक्ष सामने आना बाकी है। मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। स्थान: जिला अस्पताल, उरई, जालौन।0
0
Report
दंदरौआ धाम के संस्कृत हॉस्टल का छज्जा गिरा, किशोर घायल
Bhind, Madhya Pradesh:भिंड dandruwa dham में संस्कृत विद्यालय हॉस्टल का छज्जा गिरा, किशोर घायल हॉस्टल का छज्जा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। हादसे के वक्त आश्रम के विद्यार्थी मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे थे। इसी दौरान सीढ़ियों से उतर रहे किशोर प्रशांत कटारे के पैर में छज्जे से गिरे पत्थर लग गए, जिससे वह घायल हो गया। गनीमत रही कि किशोर को गंभीर चोट नहीं आई। छज्जा गिरने की तेज आवाज से मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मेहगाव थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा और एसडीएम नवनीत शर्मा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई। फिलहाल छज्जे का कितना हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है और उसके अचानक गिरने की वजह क्या रही, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रशासन की ओर से घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल राहत की बात यह है कि हादसे में किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन हॉस्टल जैसी जगह पर निर्माण की सुरक्षा को लेकर सवाल जरूर खड़े हो गए हैं।0
0
Report
Advertisement
