''अमित शाह दिल्लीवालों और पंजाबियों को पाकिस्तानी कह रहे हैं''- CM Kejriwal
Noida, Uttar Pradesh:देश में चुनावी जंग लगातार जारी है। जहां बड़े-बड़े दिग्गज एक दूसरे पर बयानबाजी और तंज कसने में लगे हुए है। वहीं दिल्ली के CM Arvind Kejriwal ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कल दिल्ली पहुंचकर अमित शाह ने दिल्लीवालों और पंजाबियों को पाकिस्तानी कहा है। इस तरह का अहंकार बिल्कुल ठीक नहीं है। Credit: @ArvindKejriwal (Twitter/X)
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पाश्मिना परंपरा में महिला कलाकारों की अहम भूमिका पर मनोज सिन्हा का खास सम्मान
Aram Pora, Ganderbal, Highlighting the extraordinary saga of patience and skill behind the Pashmina tradition, the Lieutenant Governor Manoj Sinha paid special tribute to women artisans, noting their central role in every stage of production, from refining raw fibre to intricate embroidery. He said that empowering women artisan's safeguards heritage and strengthens the confidence of future generations.जी मीडिया की मदद बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची, राहत वितरण शुरू
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहाँ जी मीडिया ने दियारे इलाके के चौमुखा खुटवनिया जरलपुर का ग्राउंड जीरो से खबर दिखाई थी। आज उन बेबस लाचार बाढ़ पीड़ितों के बीच मदद पहुँचने लगी है। बासोपट्टी पंचायत के मुखिया नवीन चौधरी ने बताया कि हम लोग जी मीडिया पर इन इलाकों में बाढ़ पीड़ितों की बेबसी और लाचारी देखकर इनकी मदद करने आए हैं; बाढ़ पीड़ितों के बीच सूखा राशन का वितरण कर रहे हैं, निजी खर्च बाढ़ पीड़ितों का दर्द कम करने का प्रयास कर रहे हैं। बता दें सबसे पहले जी मीडिया की टीम ने जान जोखिम में डाल नाव से इन निचले इलाकों की खबर दिखाई थी; आज इन बाढ़ पीड़ितों के बीच मदद पहुंचने लगी है।नंदग्राम क्षेत्र से लापता डॉक्टर शिवम कार्तिकेय का शव ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कार के अंदर मिला; ओवरडोज मौत के संकेत
Ghaziabad, Uttar Pradesh:नंदग्राम क्षेत्र से लापता हुए 30 वर्षीय डॉक्टर शिवम कार्तिकेय का शव ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कार के अंदर मिला। लंबे समय से एक ब्रेजा कार के एक स्थान पर खड़े होने की सूचना पर डायल-112 और मुरादनगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार की जांच की तो अंदर एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान डॉ. शिवम कार्तिकेय पुत्र गोपाल स्वरूप निवासी फ्लैट नंबर-1506, वीवीआईपी मंगल सोसाइटी, राजनगर एक्सटेंशन के रूप में हुई। कार का नंबर UK06BL3119 है। जांच में मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि डॉक्टर ने दवाइयों की ओवरडोज ड्रिप अपने शरीर में लगाई थी, जिसके कारण मौत होने की आशंका है। हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। डॉ. शिवम के लापता होने की गुमशुदगी 29 सितंबर को नंदग्राम थाने में दर्ज कराई गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस परिवारों से जानकारी जुटाने के साथ ही पूरे मामले की जांच कर रही है。ललितपुर में तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने जीजा-साले को कुचला, जीजा की मौत
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में तेजरफ्तार एक DCM (मिनी ट्रक ) ने बाइक सवार जीजा और साले को कुचला दिया ,जिस सड़क दुर्घटना में जीजा की मौके पर ही मौत हो गई । वहीं साला गंभीर रूप से घायल हो गया , घायल युवक को पुलिस द्वारा जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है, घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत काला पहाड़ी ग्राम के पास की है । बताया जा रहा है कि कल रात सदर कोतवाली अंतर्गत रोड़ा ग्राम निवासी 22 वर्षीय धर्मेंद्र अपने साले 21 वर्षीय राजेंद्र के साथ राजघाट गया हुआ था । जहां से लौटते समय काला पहाड़ी ग्राम के पास मिनी ट्रक ने बाईक में टक्कर मार दी ,जिस दुर्घटना में जीजा धर्मेंद्र की मौत हो गई । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।यूपी पुलिस के नए इंटरसेप्टर: ओवरस्पीड रोकथाम और सुरक्षा बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:यूपी पुलिस के बेड़े में आज से अत्याधुनिक डिवाइस से लैस इंटरसेप्टर जुड़ गई है। इन इंटरसेप्टर की मदद से ट्रैफिक पुलिस सड़क दुर्घटनाएं रोकने पर काम करेगी। इसके साथ-साथ सड़कों पर ओवर स्पीड को कम किया जाएगा। स्टंट बाजी को कम किया जाएगा और सुनसान जगह पर सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इनमें आधुनिक उपकरणों से लैस चारपहिया और दोपहिया दोनों तरह के इंटरसेप्टर शामिल हैं।कॉर्बेट में साइकिल रैली से वन्यजीव सप्ताह का उद्घाटन, बच्चों का पर्यावरण संदेश
Ramanagara, Karnataka:कॉर्बेट में साइकिल रैली के साथ वन्यजीव सप्ताह का आगाज हुआ, वन और वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस रैली में स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने रिबन काटकर साइकिल रैली को रवाना किया। रैली में शामिल बच्चों ने अपने साइकिल के आगे पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े अलग-अलग संदेशों वाले पर्चे लगाए हुए थे, इन पर्चों के जरिए बच्चों ने राहगीरों और स्थानीय लोगों को जंगल, पर्यावरण और वन्यजीवों की सुरक्षा का संदेश दिया। किसी बच्चे की साइकिल पर लिखा था- प्रकृति का न करें हरण, आओ बचाएं पर्यावरण, वहीं एक अन्य पर्चे पर लिखा था- वन महोत्सव, सत्ता कहते हैं सब वेद पुराण, एक पेड़ दस पुत्र के समान, किसी बच्चे ने अंग्रेजी में Don’t Kill the Beauty of Jungle लिखकर जंगलों की खूबसूरती और वन्यजीवों को बचाने का संदेश दिया, वहीं कई साइकिलों पर हर पैडल का एक संदेश, वन्यजीव संरक्षण हमारा उद्देश्य जैसे संदेश दिखाई दिए। रैली के दौरान बच्चों ने लोगों को यह भी संदेश दिया कि जंगल और वन्यजीव सुरक्षित रहेंगे तभी मानव जीवन और पर्यावरण सुरक्षित रह सकेगा। बच्चों ने कहा कि जंगल बचेंगे तो हम बचेंगे। कक्षा दो के छात्र प्रनिल शर्मा ने कहा कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है और इससे प्रदूषण भी नहीं होता; पेट्रोल और डीजल से निकलने वाला प्रदूषण इंसानों के साथ-साथ वन्यजीवों के लिए भी नुकसानदायक है, अतः पर्यावरण को बचाने के लिए लोगों को प्रदूषण कम करने की दिशा में प्रयास करने चाहिए। वहीं कक्षा सातवीं की छात्रा ऋद्धि शर्मा ने कहा कि रैली का उद्देश्य रामनगर के लोगों को वनों की कटाई और प्रदूषण रोकने के प्रति जागरूक करना और प्रकृति तथा वन्यजीवों को बचाना है। कार्यक्रम के दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें प्रतिभागियों को पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण को लेकर शपथ दिलाई गई—मैं प्रतिज्ञा करता-करती हूं कि पर्यावरण एवं वन्यजीवों को बचाने के लिए अपने दैनिक जीवन में हर संभव बदलाव लाऊंगा या लाऊंगी। बच्चों और अन्य प्रतिभागियों ने हस्ताक्षर कर संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर राहुल मिश्रा ने बताया कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में आयोजित होने वाले वन्यजीव सप्ताह की शुरुआत साइकिल रैली से की गई है; बच्चों की भागीदारी के जरिए संरक्षण का संदेश समाज के बड़े वर्ग तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि साइकिल रैली के बाद सांवल्दे में अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें वन्यजीव कॉरिडोर, वन्यजीव प्रबंधन और मानव-वन्यजीव संघर्ष से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। विभाग का प्रयास है कि संभावित घटनाओं की पहले से पहचान कर उनके समाधान और रोकथाम के लिए कदम उठाए जाएं ताकि घटना होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय पहले से ही प्रभावी प्रबंधन किया जा सके। कॉर्बेट में शुरू हुए वन्यजीव सप्ताह का यह पहला कार्यक्रम बच्चों के संदेशों और उनकी भागीदारी के कारण खास रहा; साइकिलों पर लगे पर्चों से लेकर हस्ताक्षर अभियान तक हर गतिविधि में एक ही संदेश नजर आया—प्रकृति और वन्यजीवों की रक्षा के लिए आज से ही प्रयास जरूरी हैं.कमर्शियल LPG दाम बढ़े, 3100 रुपये में मिल रहा 19 किलो का सिलेंडर
Kondagaon, Chhattisgarh:त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है... कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए गए हैं। 19 किलो के सिलेंडर पर ₹62.50 की बढ़ोतरी के बाद कोंडागांव मे इसकी कीमत अब ₹3100 पर पहुंच गई है। सितंबर में भी इसके दाम ₹9.50 बढ़े थे। यानी लगातार दूसरे महीने कमर्शियल गैस महंगी हुई है। कमर्शियल गैस के बढ़े दाम का सीधा असर उन कारोबारियों पर छोटे होटल चाय के ठेला चलाने वालों पर पड़ने वाला है, जो रोजाना बड़ी मात्रा में LPG का इस्तेमाल करते हैं। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, मिठाई दुकान और कैटरिंग कारोबार में गैस खर्च बढ़ना तय माना जा रहा है।
लोगों के साथ त्योहारी सीजन में जब बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ती है और खाने-पीने की मांग भी बढ़ती है... ऐसे समय गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमत कारोबारियों के लिए अतिरिक्त खर्च लेकर आई है。
