201310
ग्रेटर नोएडा के द्रोण मेले में हुड़दंग मचाने वाले दो युवकों पर पुलिस ने की लाठीचार्ज
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के दनकौर में आयोजित द्रोण मेले में दो युवकों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि हुड़दंग मचाने वाले युवक मनीष और ऋतिक हैं। पुलिस ने पहले समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वे नहीं माने तो लाठीचार्ज करना पड़ा। दोनों पर सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने और पुलिस कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भागलपुर गंगा कहर: TMBU प्रशासनिक परिसर डूबा, नावों से पढ़ाई जारी
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में गंगा का कहर अब शहर की रफ्तार और शिक्षा व्यवस्था पर भी भारी पड़ने लगा है। लगातार बढ़ते जलस्तर के साथ गंगा नदी का पानी ग्रामीण और निचले इलाकों से आगे बढ़ते हुए अब शहर के प्रमुख संस्थानों तक पहुंच गया है। हालात इतने भयावह हैं कि तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय यानी TMBU का मुख्य प्रशासनिक परिसर पूरी तरह बाढ़ के पानी की चपेट में आ गया है। विश्वविद्यालय का मुख्य प्रशासनिक भवन चारों ओर से पानी से घिर चुका है। भवन तक पहुंचने वाले रास्ते में चार से पांच फीट तक गंगा नदी का पानी बह रहा है। मुख्य प्रशासनिक भवन, सिंडिकेट हॉल, सीनेट हॉल, छात्र केंद्र समेत कई महत्वपूर्ण कार्यालयों का निचला हिस्सा पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। तस्वीरें हैरान करने वाली हैं, जिस विश्वविद्यालय परिसर में कभी छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों की चहल-पहल रहती थी, वहां आज नावें चल रही हैं। अधिकारी, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं जान हथेली पर रखकर नाव और डेंगी के सहारे विश्वविद्यालय पहुंचने को मजबूर हैं।0
0
Report
हाथों के बल बाबा बैद्यनाथ दर्शन के लिए सुल्तानगंज से देवघर पहुंचे राजकुमार महतो
Deoghar, Jharkhand:देवघर बाबा बैद्यनाथ के प्रति आस्था और भक्ति की अनोखी मिसाल देखने को मिल रही है। पश्चिम बंगाल के रहने वाले राजकुमार महतो हाथों के बल चलकर सुल्तानगंज से देवघर की यात्रा पर निकले हैं। हाथों के बल चलकर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचने वाले भक्तों को बिच्छू बम कहा जाता है। राजकुमार महतो इस तरह की यात्रा दूसरी बार कर रहे हैं। कठिन और चुनौतीपूर्ण यात्रा के बावजूद उनके चेहरे पर उत्साह और मन में बाबा बैद्यनाथ के प्रति गहरी आस्था नजर आ रही है। राजकुमार महतो इससे पहले भी देश के कई धार्मिक स्थलों की यात्रा कर चुके हैं और अब बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने के लिए सुल्तानगंज से देवघर पहुंचे रहे हैं। राजकुमार महतो के मुताबिक, वह अब तक करीब 30 हजार किलोमीटर पैदल यात्रा, लगभग 8 हजार किलोमीटर साइकिल यात्रा और करीब 1500 किलोमीटर रनिंग के जरिए सफर कर चुके हैं। उनकी यह अनोखी यात्रा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पेशे से राजकुमार महतो कराटे मास्टर हैं। उनका कहना है कि कराटे के अभ्यास और आत्मअनुशासन ने उन्हें कठिन यात्राएं पूरी करने की ताकत दी है। उनका संकल्प और बाबा बैद्यनाथ के प्रति आस्था राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।0
0
Report
हल्द्वानी रैली के बाद शुद्धिकरण मामला तेज, कांग्रेस-भाजपा के आरोप-प्रत्यारोप
Dehradun, Uttarakhand:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद शुद्धिकरण का मामला उत्तराखंड में शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। राहुल गांधी और BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर मामले के बाद SC/ST धाराओं में मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं, कांग्रेस पूरे देश में इसे जहां मुद्दा बना रही है, वहीं उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस इसे वोट बैंक के नजरिये से देख रही है, इसी को देखते हुए कांग्रेस ने सोमवार प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा की नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास कूच भी किया है, लेकिन इसके जवाब में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश भर में सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना दिया है, देहरादून के गांधी पार्क में बड़ी तादाद में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेता भी मौजूद रहे, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना में पहुंचे और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला, गणेश जोशी का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता संघ से जुड़े हुए है, जिसमें संघ की कार्यशाला या बैठकों में कभी जाती नहीं पूछी जाती है साथ ही कांग्रेस दलितों के नाम पर 60 सालों तक वोट बैंक की सियासत करती रही और यही कुछ अब कांग्रेस को फिर से नजर आ रहा है। हल्द्वानी की रामलीला ग्राउंड में जो शुद्धिकरण कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के बाद हुआ उसे बीजेपी का कोई लेना-देना दूर-दूर तक नहीं है।0
0
Report
Advertisement
कौशांबी के फकीराबाद में 5 कुंतल अवैध पटाखे बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी— अवैध पटाखा भंडारण पर सराय अकिल पुलिस का बड़ा एक्शन। कौशांबी के सरायअकिल थाना इलाके के फकीराबाद गांव में ट्यूबवेल के कमरे पर पुलिस ने छापेमारी कर करीब 5 कुंतल अवैध पटाखे बरामद किए हैं। पटाखे 53 प्लास्टिक की बोरियों में रखे हुए थे। पुलिस ने मौके से कैसर अली को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 288 और विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9बी के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद मलबे के नीचे कुआं मिलने के बाद CCTV से सुरक्षा बढ़ी
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वस्त की गई मस्जिद की जगह से कुआं मिलने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। कुएं की निगरानी के लिए जिला प्रशासन की ओर से घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को मस्जिद के मलबे को हटाने के दौरान पुरानी मस्जिद वाली जगह के नीचे यह कुआं मिला था। कुएं की गहराई करीब 20 फीट और चौड़ाई लगभग डेढ़ मीटर बताई जा रही है। कुआं मिलने के बाद अब प्रशासन की ओर से पूरे क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है। घटनास्थल पर पुरातत्व विभाग की टीम के साथ प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद हैं। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों और जांच को देखते हुए घटनास्थल पर आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। वहीं, मस्जिद प्रकरण को लेकर आज सहारनपुर में कई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के पहुंचने की चर्चा के बीच पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास आने-जाने वाले लोगों की चेकिंग की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि प्राथमिकता शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।0
0
Report
कैथल किसानों का सचिवालय प्रदर्शन: धान सीजन 15 तारीख से शुरू करने की मांग
Kaithal, Haryana:कैथल (हरियाणा) । कैथल जिले के किसानों ने आज हरियाणा सचिवालय में एकत्रित होकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार को एक ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। धान सीजन की प्रमुख मांगें: किसानों की पहली बड़ी मांग यह है कि धान के आगामी सीजन की शुरुआत 15 तारीख से की जाए। साथ ही, उन्होंने धान में नमी की मात्रा (मॉइश्चर) को मौजूदा 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने की मांग भी उठाई है, ताकि फसल की कटाई व ग्रेडिंग में किसानों को राहत मिल सके। मंडियों में पड़े गेहूं की समस्या: किसानों ने यह भी गंभीर मुद्दा उठाया कि मंडियों में अभी भी पिछले गेहूं सीजन का अनाज पड़ा हुआ है। उनका कहना है कि जब तक इन मंडियों को खाली नहीं किया जाता, धान के आगमन पर जगह की भारी किल्लत होगी। इसलिए उन्होंने प्रशासन से मांग की कि शेष बचे गेहूं को शीघ्र हटाया जाए। पोर्टल पंजीकरण की समस्या: इसके अलावा, कई किसानों का पोर्टल पर पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) छूट गया है। इसके चलते किसानों ने सरकार से अनुरोध किया है कि कम से कम एक सप्ताह के लिए संबंधित पोर्टल को पुनः खोला जाए, ताकि जिन किसानों का नाम दर्ज नहीं हो पाया है, वे भी अपना पंजीकरण करवा सकें। किसानों का कहना है कि अगर इन मांगों पर जल्द उचित कदम नहीं उठाए गए, तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे। प्रशासन से इस मामले में शीघ्र राहत की उम्मीद जताई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
हिसार के फायर कर्मचारियों की हड़ताल 33वें दिन भी जारी, ठेका pratha समाधान की मांग
Hisar, Haryana:हड़ताल के 33वें दिन कर्मचारियों ने सरकार के आदेशों की प्रतियां जलाकर अपना रोष जताया। काम पर वापस लौटने के अल्टीमेटम और बर्खास्तगी की चेतावनी के बावजूद कर्मचारी अपनी मांगों पर डटे हुए हैं। कर्मचारियों का साफ कहना है कि चाहे दमनकारी नीतियां अपनाई जाएं या जेल भेजा जाए, ठेका प्रथा खत्म करने और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने जैसी मूल मांगें पूरी होने तक वे पीछे नहीं हटेंगे। आंदोलन की अगली रणनीति तय करने के लिए 13 सितंबर को कुरुक्षेत्र में राज्यस्तरीय महापंचायत बुलाई गई है।0
0
Report
पटना में रामफल मंडल के शहादत दिवस को राजकीय समारोह मान्यता मिलने पर JDU आभार
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग पटना में JDU की ओर से अमर शहीद रामफल मंडल के शहादत दिवस को राजकीय समारोह का दर्जा मिलने पर आभार कार्यक्रम का आयोजन 23 अगस्त को रामफल मंडल का शहादत दिवस राजकीय समारोह के रूप में मनाने की घोषणा पर पार्टी ने जताया आभार कार्यक्रम में JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा समेत कई वरिष्ठ नेता और मंत्री मौजूद मंत्री निशांत कुमार, श्रवण कुमार, शीला मंडल और दामोदर रावत कार्यक्रम में शामिल बिहार विधान परिषद के उपसभापति रामवचन राय भी कार्यक्रम में मौजूद रहे जेडीयू के विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों समेत पार्टी के कई वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की है0
0
Report
द्वारका रामलीला: 221 फीट रावण पुतले के दहन से आकर्षण चरम पर
New Delhi, Delhi:द्वारका सेक्टर-10 में इस वर्ष 15वीं रामलीला का आयोजन भव्य और आकर्षक स्वरूप में किया जाएगा। द्वारका श्री रामलीला सोसायटी की ओर से आगामी रामलीला मंचन की तैयारियों का शुभारंभ विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कर किया गया। इस वर्ष रामलीला का सबसे बड़ा आकर्षण 221 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। इतने विशाल रावण के पुतले को लेकर सोसायटी की ओर से विशेष तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। माना जा रहा है कि यह भव्य रावण दहन दर्शकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेगा। द्वारका की इस रामलीला की खास पहचान यह भी है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो बार यहां आयोजित रामलीला में रावण दहन करने पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री की मौजूदगी ने इस रामलीला को देशभर में एक अलग पहचान दिलाई है। आयोजकों के अनुसार, द्वारका की रामलीला को देश की प्रमुख और सर्वश्रेष्ठ रामलीलाओं में शुमार किया जाता है। रामलीला के माध्यम से इस वर्ष भी भगवान श्रीराम के आदर्शों, सत्य, धर्म, मर्यादा और सदाचार का संदेश नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। आयोजन को भव्य बनाने के साथ-साथ दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।0
0
Report
Advertisement
सत्य निकेतन में कल पांच मंजिला इमारत गिरी; ऊपर 18–20 बच्चे रहते
New Delhi, Delhi:पाँच मंजिला इमारत सत्य निकेतन में जो कल गिरी है इस आदमी के और भी PG हैं जो यहां पर चलाए जा रहे हैं वैसा ही एक और कीजिए जहां पर बच्चों ने बताया कि बेसमेंट में काम चल रहा था पर कल के हादसे के बाद रोक दिया गया है और अभी भी ऊपर जो है कम से कम 18 से 20 बच्चे रहते हैं जिस बिल्डिंग में कोई वेंटिलेशन नहीं है एक जगह नहीं है एक ही जगह पर वॉशरूम भी है किचन भी है रूम भी है और एक रूम में काम से कम दो बच्चे रहते हैं0
0
Report
मैहर के कैथहा ग्राम पंचायत में जन्माष्टमी कार्यक्रम पर सवाल, देर रात फूहड़ नृत्य वायरल
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर के रामनगर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कैथहा में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। हर वर्ष यहां झांकी सजाकर धार्मिक आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार आयोजन की अवधि और कार्यक्रमों को लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चा है। बताया जा रहा है कि सामुदायिक भवन में लगातार करीब 10 दिनों तक देर रात तक नाच-गाने का कार्यक्रम चलता है। आरोप है कि इस दौरन फूहड़ और कथित तौर पर अश्लील गीतों पर नृत्य भी किया जाता है। हालांकि, जिसका वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने वायरल किया है ग्रामीणों का कहना है कि जन्माष्टमी जैसे धार्मिक पर्व का आयोजन श्रद्धा और मर्यादा के साथ होना चाहिए। बताया जा रहा है कि यह आयोजन हर वर्ष ग्राम पंचायत के माध्यम से किया जाता है और कार्यक्रम के दौरान सरपंच पति की मौजूदगी भी रहती है। ऐसे में सवाल यह है कि पंचायत के जिम्मेदार प्रतिनिधियों की मौजूदगी के बावजूद कार्यक्रमों की मर्यादा और देर रात तक चलने वाली गतिविधियों पर निगरानी क्यों नहीं रखी जा रही ग्रामीणों की मांग है कि धार्मिक आयोजनों की मर्यादा बनाए रखने के साथ-साथ सार्वजनिक भवनों के इस्तेमाल और देर रात तक होने वाले कार्यक्रमों की भी निगरानी की जाए। धार्मिक आयोजन के नाम पर फूहड़ नृत्य का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है0
0
Report
दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला बिल्डिंग गिरी, प्रशासन पर सवाल
New Delhi, Delhi:दिल्ली सत्य निकेतन में पांच मंजिला बिल्डिंग गिरी, स्थानीय निवासी डरे और प्रशासन पर सवाल उठे। सत्य निकेतन के सदस्यों ने बताया कि कैफे और PG अवैध रूप से चल रहे हैं और बिल्डिंग में सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। प्रशासन बेखबर है. सत्य निकेतन दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में स्थित है। घटना के बाद शहर हिल गया; पांच मंजिल की बिल्डिंग गिरी, सात मौतें दर्ज की गईं। आरडब्ल्यूए सदस्य ने कहा कि सत्य निकेतन में कैफे और PG चल रहे हैं और बिल्डिंग में सुरक्षा उपाय नहीं थे; अगर आग लगी या गिरी तो निकलने का रास्ता नहीं बचता। प्रशासन सब कुछ जानता है, पर PG माफिया इसे मैनेज कर लेते हैं। बड़ी बहस शुरू हो चुकी है. बिल्डिंग पांच से छह मंजिलों की है; जवाबदेही MCD, पुलिस और जिला प्रशासन पर है.0
0
Report
Advertisement
पटना में नल-जल अनुरक्षक भूख हड़ताल, वेतन, बीमा और भर्ती की मांग तेज
Patna, Bihar:पटना के गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर के पास सोमवार को बिहार प्रदेश नल-जल अनुरक्षक संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए। करीब 200 नल-जल अनुरक्षक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और आमरण अनशन पर बैठे हैं। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रदर्शकारियों की प्रमुख मांगों में नल-जल अनुरक्षकों को ठेकेदार और वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समिति से मुक्त करना, निजी जमीन पर बनी पानी टंकी से जुड़े नियमों में बदलाव और अनुरक्षक राशि सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजना शामिल है। संघ ने नल-जल अनुरक्षकों को 18 हजार रुपये मासिक वेतन देने की मांग की है। इसके अलावा 50 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, सुरक्षा उपकरण, सरकारी कर्मी का दर्जा और मृत्यु के बाद परिवार के सदस्य को नियुक्ति देने की मांग भी की गई है। प्रदर्शनकारियों ने वर्ष 2017 से 2026 तक के बकाया वेतन का भुगतान, पेंशन, मुफ्त इलाज और त्योहारों पर बोनस देने की मांग रखी है। साथ ही सभी अनुरक्षकों को मोबाइल फोन उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है। प्रदर्शन के कारण जेपी गोलंबर के आसपास यातायात प्रभावित हुआ है।0
0
Report
ट्रांसफार्मर जलने से 300 घरों की बिजली गुल, ग्रामीण परेशान
Bhadaura, Uttar Pradesh:सेवराई (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम गोड़सरा के पश्चिमी तरफ लगा 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर शुक्रवार को अचानक जल गया। ट्रांसफार्मर जलने से गांव के करीब 300 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लंबे समय से बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को उमस भरी गर्मी और बरसात के मौसम में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर जलने की सूचना तत्काल विद्युत विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को दी गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। बिजली नहीं होने से घरों में लगे पंखे, कूलर, फ्रिज समेत अन्य विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं। रात में अंधेरे के कारण ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के बाद उमस बढ़ने से बिना बिजली के घरों में रहना मुश्किल हो गया है। खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड होने के कारण क्षेत्र में आए दिन विद्युत संबंधी समस्याएं उत्पन्न होती रहती हैं। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से जले हुए 250 केवीए ट्रांसफार्मर को जल्द बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि शीघ्र समाधान नहीं होने पर विभागीय अधिकारियों के कार्यालय का घेराव किया जाएगा।0
0
Report
नोएडा स्मार्ट सिटी में सफाई व्यवस्था फेल, सड़कें कूड़े से ढकीं
Noida, Uttar Pradesh:NOIDA स्मार्ट सिटी नोएडा, लेकिन सफाई व्यवस्था बेहाल! सड़क किनारे कूड़े के ढेर, बदहाल हालात की तस्वीरें वायरल。 वर्क सर्किल 6 से 10 में गंदगी को लेकर सबसे ज्यादा नाराजगी。 कूड़े के ढेरों पर आवारा पशुओं का डेरा。 सफाई कंपनियों की कार्यप्रणाली पर उठ रहे गंभीर सवाल。 मॉनिटरिंग करने वाले अफसरों की निगरानी पर भी सवालिया निशान。 X पर लोग तस्वीरें शेयर कर पूछ रहे—आखिर जिम्मेदार कौन? सफाई के दावों के बीच जमीन पर दिख रही गंदगी की हकीकत。 कूड़ा नहीं उठा तो पशु सड़क पर, हादसे का भी बढ़ा खतरा。 नोएडा पूछ रहा—सफाई का बजट कहां, सफाई व्यवस्था कहां?0
0
Report
Advertisement
