ग्रेटर नोएडा में पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश घायल
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा दो इलाके में गुरुवार को पुलिस की लुटेरों और चेन स्नेचरों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बदमाशों के पास से पिस्टल, अवैध तमंचा, कारतूस, लूटी गई चेन और घटना में उपयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। एक बदमाश सुमित, जो मुजफ्फरनगर का निवासी है, को पैर में गोली लगी और दूसरे बदमाश को सेक्टर जू के एक बंद मकान से गिरफ्तार किया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
