हर महीने औसतन 1 हजार बिल है आता
Noida, Uttar Pradesh:NOIDA विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां उपभोक्ता को 4 करोड़ 2 लाख रुपए का बिजली बिल भेजा गया है। बता दें कि 24 जुलाई तक जमा करने का समय दिया है। दरअसल सेक्टर-122 के एक रेलवे कर्मचारी को बिल भेजा गया है। फिलहाल रेलवे कर्मचारी एक ट्रेनिंग पर शिमला में हैं और उसका कहना है कि हर महीने औसतन 1 हजार का बिल आता है। वहीं जब उपभोक्ता रेलवे में चीफ इंजीनियर हरीश बंसल के फोन पर मैसेज आया तो उनके होश उड़ गए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बीजापुर जंगलों में माओवादी डंप खुलासा: 136 बीजीएल सेल, 1400 फीट कार्डेक्स वायर बरामद
Vijayapura, Karnataka:बीजापुर के जंगलों में माओवादी डम्प का खुलासा, 136 बीजीएल सेल और 1400 फीट कार्डेक्स वायर बरामद बीजापुर। जिले के पामेड़ और गंगालूर थाना क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान के दौरान माओवादियों के डम्प बरामद किए हैं। संयुक्त कार्रवाई में कुल 136 बीजीएल सेल, 1400 फीट कार्डेक्स वायर सहित बड़ी मात्रा में माओवादी सामग्री जब्त की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पहली कार्रवाई थाना पामेड़ क्षेत्र के तुमरेल और सिंगमपल्ली के जंगलों में की गई। खुफिया सूचना के आधार पर डीआरजी, 208 कोबरा बटालियन और डॉग स्क्वाड (K-9) की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान डॉग स्क्वाड की मदद से माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए डम्प का पता लगाया गया। तलाशी के दौरान 103 बीजीएल सेल सहित अन्य माओवादी सामग्री बरामद की गई। वहीं दूसरी कार्रवाई थाना गंगालूर क्षेत्र के एफओबी कुप्पागुड़ा अंतर्गत लेकामपारा के जंगलों में की गई। यहां सीआरपीएफ की 199वीं बटालियन, 204 कोबरा बटालियन और K-9 डॉग स्क्वाड वेस्पा की संयुक्त टीम ने सर्चिंग के दौरान दो माओवादी डम्प बरामद किए। इन डम्प से 33 बीजीएल सेल, 1400 फीट कार्डेक्स वायर सहित अन्य सामग्री जब्त की गई। पुलिस के अनुसार, दोनों थाना क्षेत्रों में बरामद सामग्री के संबंध में अलग-अलग वैधानिक कार्रवाई की गई है। बीजापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन, शांति और सुरक्षा के मद्देनजर लगातार सर्च अभियान एवं डीमाइनिंग की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जंगल या आसपास किसी भी संदिग्ध वस्तु अथवा विस्फोटक सामग्री के मिलने पर उसे न छुएं और तत्काल नजदीकी थाना या सुरक्षा कैंप को सूचना दें।रतलाम में नए न्यायालय भवन भूमि आवंटन पर वकीलों का आक्रोश
Ratlam, Madhya Pradesh:नये न्यायालय भवन को लेकर प्रशासन द्वारा आवंटित भूमि को लेकर वकीलों का फूटा आक्रोश, कलेक्टर और जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए, एडीएम को दिया ज्ञापन, क्लेक्टर के न मिलने पर नाराजगी और नवीन न्यायालय की भूमि आवंटन को बताया क्लेक्टर का तुगलकी फरमान, कहा आम नागरिकों के लिए शहर से इतनी दूर आना-जाना होगा बहुत मुश्किल, रतलामखैरागढ़ में आधार नंबर एक ही पर दो पहचान, जांच से है पर्दा उठना
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ आधार कार्ड… यानी देश के हर नागरिक की पहचान का सबसे अहम दस्तावेज। बैंक खाता खुलवाना हो, सरकारी योजना का लाभ लेना हो या अपनी पहचान साबित करनी हो, आधार नंबर की जरूरत पड़ती है। लेकिन जरा सोचिए, अगर आपका आधार नंबर किसी दूसरे राज्य में रहने वाले व्यक्ति के नाम पर भी दर्ज हो, तो आप क्या करेंगे? ऐसा ही चौंकाने वाला मामला छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के टोलागांव से सामने आया है। यहां रहने वाला जतीन पिता धनेश्वर साहू कक्षा 11वीं का छात्र है। दावा है कि जतीन के आधार कार्ड पर दर्ज नंबर हरियाणा के अंबाला निवासी जतिन के आधार नंबर से भी मेल खाता है। यानी हजारों किलोमीटर की दूरी, दो अलग-अलग परिवार और दो अलग-अलग पहचान, लेकिन आधार नंबर एक! आखिर यह हुआ कैसे? क्या आधार बनवाने के दौरान दस्तावेजों का सत्यापन नहीं हुआ या फिर तकनीकी सिस्टम में ही कोई ऐसी गड़बड़ी हुई, जिसने दो लोगों की पहचान को एक नंबर से जोड़ दिया? सबसे बड़ा सवाल यह है? कि टोलागांव के इस छात्र को अपनी पहचान के लिए किन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है? क्या इस कथित गड़बड़ी का असर उसकी पढ़ाई, बैंकिंग या सरकारी सुविधाओं पर भी पड़ सकता है? आधार जैसी संवेदनशील पहचान व्यवस्था में एक ही नंबर दो व्यक्तियों के नाम पर होने का दावा गंभीर सवाल खड़े करता है। आखिर गलती कहां हुई और जिम्मेदार कौन है? अब निगाहें UIDAI और जिला प्रशासन पर हैं। क्या इस मामले की जांच होगी? क्या दोनों व्यक्तियों की पहचान संबंधी विसंगति दूर की जाएगी? फिलहाल पूरे मामले की वास्तविकता आधिकारिक जांच और विभागीय पुष्टि के बाद ही स्पष्ट होगी।यमुना में मछलियों की मौत पर राजनीति गरमाई; बीजेपी और AAP के आरोप तीखे
New Delhi, Delhi:दिल्ली की यमुना में लाखों मछलियों की मौत के बाद अब सियासी घमासान तेज हो गया है। बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। विधायक संजीव झा सोनिया विहार यमुना घाट पहुंचे और बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। यमुना में मछलियों की मौत... नदी के पानी में प्रदूषण और अब सियासत का उबाल! दिल्ली में यमुना की बदहाली को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी आमने-सामने हैं। बीजेपी सरकार की ओर से आरोप लगाया गया कि आम आदमी पार्टी के लोगों ने मरी हुई मछलियां यमुना में डाली हैं। वहीं, इन आरोपों के बीच बुराड़ी से आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा सोनिया विहार यमुना घाट पहुंचे और मौके का जायजा लिया। संजीव झा ने बीजेपी सरकार पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया। विधायक का दावा है कि यमुना में क्रूज चलाने से पहले पानी में केमिकल डाला गया, जिसके बाद मछलियों के मरने का सिलसिला शुरू हुआ। उनका कहना है कि जिस जगह पहले पानी साफ दिखाई देता था, वहां भी अब प्रदूषण फैल गया है। मछलियों की मौत का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी सरकार ने सोनिया विहार थाने में आम आदमी पार्टी के खिलाफ एफआईआर कराने का दावा किया है। संजीव झा ने सड़क निर्माण में कथित घटिया सामग्री का मामला उठाते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा पर भी निशाना साधा। उनका आरोप है कि जब एक व्यक्ति ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने का वीडियो बनाकर वायरल किया, तो उसके खिलाफ भी एफआईआर कराई गई। विधायक का कहना है कि बीजेपी सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई कर रही है। लेकिन इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल छठ महापर्व को लेकर है। यमुना के पानी में बढ़ते प्रदूषण और मरी हुई मछलियों के बीच छठ व्रतियों की आस्था और सेहत पर खतरा मंडरा रहा है। आखिर जिस यमुना में श्रद्धालु सूर्य देव को अर्घ्य देंगे, उस पानी की शुद्धता की जिम्मेदारी कौन लेगा? फिलहाल यमुना की मछलियों की मौत का मामला राजनीतिक आरोपों के बीच उलझा हुआ है, लेकिन नदी की सफाई और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे बड़ा सवाल बनी हुई है।फिरोजाबाद छात्रों ने 2027 चुनाव पर योगी सरकार की प्रशंसा, पेपर लीक पर कदम मांगे
Noida, Uttar Pradesh:चुनावी चाय आपकी रायAnc -चुनावी चाय आपकी राय के इस एपीसोड में हम पहुंचे हैं फिरोजाबाद, फिरोजाबाद को कांच नगरी के नाम से जाना जाता है , यहाँ हाथों से बनी कांच की चूड़ियों के कारण इसे सुहाग नगरी भी कहा जाता है ,यह जिला आजादी के समय से ही आगरा और कानपुर के बीच एजुकेशन को लेकर बड़ा हब रहा है आज हम एक शासकीय पीजी कॉलेज की छात्र-छात्राओं से बात कर रहे हैं कि आखिर 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उनके मन में किस तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं जब इन युवाओं के बीच मीडिया की टीम पहुंची तो इनका साफ तौर पर कहना था कि योगी सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है लॉयनऑर्डर की स्थिति हो या विकास की बात हो सारे क्षेत्र में अच्छा काम हुआ है लेकिन बस थोड़ा सा आने वाले समय में पेपर लीक जैसी समस्याओं पर सरकार को गंभीर और ठोस कदम उठाने की जरूरत हैआजाद समाज पार्टी-AIMIM गठबंधन पर मुजफ्फरनगर में जश्न, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दी मुबारकबाद
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर में आजाद समाज पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के बीच हुए गठबंधन को लेकर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। लखनऊ में दोनों पार्टियों के शीर्ष नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस में गठबंधन और सामाजिक न्याय मोर्चा के गठन की घोषणा के बाद मुजफ्फरनगर में भी कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
इस दौरान AIMIM और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में मिलकर मजबूती से चुनाव लड़ने और जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर गठबंधन की जीत का दावा किया। इस दौरान AIMIM के पश्चिमी उत्तर प्रदेश सचिव हाजी दीन मोहम्मद अब्बासी, जिलाध्यक्ष मौलाना इमरान कासमी, महानगर अध्यक्ष खालिद मलिक सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं आजाद समाज पार्टी के नेता सलीम चौधरी अपनी टीम के साथ जश्न में शामिल हुए।
गौरतलब है कि 12 नवंबर को लखनऊ के होटल दयाल पैराडाइज में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद और AIMIM प्रमुख बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया था। दोनों दलों ने अपने गठबंधन को सामाजिक परिवर्तन मोर्चा नाम दिया है और आगामी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने की घोषणा की है। इस मौके पर AIMIM के पश्चिमी उत्तर प्रदेश सचिव हाजी दीन मोहम्मद अब्बासी ने कहा कि दोनों पार्टियों का एक साथ आना ऐतिहासिक कदम है।
उन्होंने कहा कि दलित और मुस्लिम समाज को एक मंच पर लाने तथा उनके अधिकारों की आवाज बुलंद करने की दिशा में यह गठबंधन महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान की लंबे समय से चली आ रही कोशिश अब साकार हुई है। हाजी दीन मोहम्मद ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में दोनों दल पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेंगे और मुजफ्फरनगर की सभी छह विधानसभा सीटों पर गठबंधन का प्रत्याशी जीत का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि जिन राजनीतिक दलों ने दलितों और मुसलमानों का इस्तेमाल किया, लेकिन उन्हें उनका हक नहीं दिया, उनके खिलाफ यह गठबंधन राजनीतिक विकल्प बनकर उभरेगा। और सभी जगह पर अपना परचम लहराएगा।
भीलवाड़ा मेजा नहर: पानी छोड़ने पर साफ-सफाई और सुरक्षा पर सवाल, किसानों में नाराजगी
Jaipur, Rajasthan:मेजा बांध से नहर में छोड़ा पानी भीलवाड़ा शहर की कई कोलोनियों के बीच गुजरती मेजा नहर प्रताप नगर बापू नगर सहित कई जगह गंदगी और बदहाली फसलों की सिंचाई के लिए शुरू हुई जलापूर्ति, नहर में कचरे और जर्जर हालत से पानी के प्रवाह व सुरक्षा को लेकर किसानों और क्षेत्रवासियों में नाराजगी भीलवाड़ा शहर की जीवन रेखा माने जाने वाले मेजा बांध से रबी की फसलों की सिंचाई के लिए गुरुवार को नहर में पानी छोड़ दिया गया। पानी छोड़े जाने से किसानों को सिंचाई की उम्मीद जगी है, लेकिन दूसरी ओर नहर की बदहाल स्थिति ने किसानों और आसपास की कॉलोनियों के निवासियों की चिंता बढ़ा दी है। प्रताप नगर , बापू नगर सहित भीलवाड़ा शहर की विभिन्न कॉलोनियों से होकर गुजरने वाली नहर जगह-जगह गंदगी और कचरे से अटी पड़ी है। कई स्थानों पर नहर के किनारे और दीवारें जर्जर हालत में हैं। ऐसे में नहर में पानी छोड़ने के बाद भी इसके सुचारू प्रवाह और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं。 नहर में पानी छोड़ने से पहले सफाई और मरम्मत की आवश्यकता जताई जा रही थी, लेकिन नहर की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने से अब पानी की आवक के साथ परेशानी बढ़ने की आशंका है। शहर की कई कॉलोनियों तक नहर में कई जगह कचरा जमा है। वहीं नहर के क्षतिग्रस्त हिस्से और आसपास की अव्यवस्थित स्थिति से पानी के बहाव में बाधा आने के साथ हादसों का खतरा भी बना हुआ है。 पार्षद ने नहर की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मेजा बांध का पानी किसानों के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में नहर की सफाई और मरम्मत के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए, ताकि पानी बिना रुकावट खेतों तक पहुंच सके। नहर में जमा गंदगी और कचरे पर चिंता जताते हुए संबंधित विभाग से तत्काल सफाई करवाने की मांग की。 बापूनगर पोस्ट ऑफिस के आस पास क्षेत्र वासियों ने नहर की गंदगी के साथ सुरक्षा इंतजामों को लेकर नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि नहर में पानी छोड़ दिया गया है, लेकिन आसपास की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर भी ध्यान देना जरूरी है। नहर के किनारे जर्जर हालत और गंदगी के कारण स्थानीय निवासियों को परेशानी और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है。 क्षेत्रवासियों और किसानों ने जल वितरण विभाग एवं संबंधित प्रशासन से मांग की है कि बापू नगर से विभिन्न कॉलोनियों तक नहर की तत्काल सफाई करवाई जाए। साथ ही क्षतिगस्त हिस्सों की मरम्मत, कचरे की नियमित सफाई और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, ताकि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सके और आसपास रहने वाले लोगों को भी किसी तरह की परेशानी या हादसे का सामना नहीं करना पड़े。यूपी में कांग्रेस की डबल इंजन रणनीति: राहुल मैदान, प्रियंका संगठन संभालेंगी
Lucknow, Uttar Pradesh:बाइट नवीन श्रीवास्तव बीजेपी बीजेपी और राजनीति विश्लेषक की बाइट व्हाट्स ऐप पर भेजी है यूपी में कांग्रेस का ‘डबल इंजन’ प्लान! राहुल मैदान में... प्रियंका संगठन के मोर्चे पर 2027 के लिए कांग्रेस ने शुरू की चुनावी बिसात एंकर - उत्तर प्रदेश के 2027 के रण के लिए कांग्रेस अब अपनी रणनीति को जमीन पर उतारने की तैयारी में है। कांग्रेस ने इस बार संगठन और सियासत को दो अलग-अलग मोर्चों पर साधने की रणनीति बनाई है। एक तरफ राहुल गांधी जनता के बीच उतरकर बड़े राजनीतिक मुद्दों पर मोर्चा संभालेंगे, तो दूसरी तरफ प्रियंका गांधी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार करने की कमान संभालेंगी। यानी कांग्रेस की तैयारी में अब एक चेहरा मैदान में... और दूसरा संगठन के भीतर। और इसी रणनीति की झलक आज होने वाली कांग्रेस की कार्यशाला और बैठकों में दिखाई देगी। वी ओ - डबल इंजन रणनीति कांग्रेस की इस नई रणनीति को अगर एक लाइन में समझें तो— राहुल गांधी बनाएंगे चुनावी माहौल... प्रियंका गांधी तैयार करेंगी चुनावी संगठन। कांग्रेस की कोशिश है कि बड़े राजनीतिक मुद्दों को जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ पार्टी की जमीनी मशीनरी को भी मजबूत किया जाए। क्योंकि यूपी जैसे बड़े राज्य में सिर्फ बड़े नेताओं की रैलियों से चुनाव नहीं जीता जा सकता। इसके लिए जरूरी है— बूथ पर कार्यकर्ता... ब्लॉक पर संगठन... जिले में मजबूत नेतृत्व... और जनता के बीच लगातार मौजूदगी。 वी ओ — राहुल गांधी का मिशन राहुल गांधी के जरिए कांग्रेस की रणनीति का पहला हिस्सा सामने आएगा। राहुल गांधी चुनावी मुद्दों को लेकर सीधे जनता के बीच जाएंगे। बेरोजगारी, महंगाई, सामाजिक न्याय, जातीय जनगणना और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े मुद्दे कांग्रेस के बड़े राजनीतिक हथियार हो सकते हैं। राहुल का फोकस रहेगा— सरकार पर हमला... जनता से संवाद... और कांग्रेस के पक्ष में राजनीतिक माहौल तैयार करना。 वी ओ — प्रियंका गांधी की बड़ी जिम्मेदारी लेकिन कांग्रेस की असली चुनौती है संगठन। यहीं प्रियंका गांधी की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। प्रियंका गांधी की कोशिश होगी कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को सिर्फ चुनाव के समय नहीं, बल्कि लगातार सक्रिय रखा जाए। जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता... स्थानीय नेताओं की भूमिका... कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी... और चुनावी तैयारियों की मॉनिटरिंग... इन तमाम मोर्चों पर फोकस किया जा सकता है। यानी राहुल जहां चेहरा बनकर जनता के बीच जाएंगे, वहीं प्रियंका संगठन को चुनाव लड़ने लायक मशीनरी में बदलने की कोशिश करेंगी。 वी ओ — आज की कार्यशाला क्यों अहम? आज की कांग्रेस कार्यशाला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां सिर्फ नेताओं की बैठक नहीं... बल्कि चुनावी तैयारी का रोडमैप तैयार करने की कोशिश होगी। संगठन के पदाधिकारियों को सक्रिय करने से लेकर चुनावी मुद्दों को बूथ तक पहुंचाने की रणनीति पर मंथन होगा। कांग्रेस की कोशिश है कि 2027 का चुनाव आने से पहले ही उसके पास— कार्यकर्ता तैयार हों... संगठन सक्रिय हो... मुद्दे तय हों... और हर विधानसभा में पार्टी की मौजूदगी दिखाई दे। वी ओ - कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती हालांकि कांग्रेस के सामने चुनौती आसान नहीं है। यूपी में संगठन को दोबारा मजबूत करना, पुराने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और जमीन पर अपनी राजनीतिक मौजूदगी बढ़ाना पार्टी के लिए सबसे बड़ा टास्क होगा। इसके अलावा विपक्षी दलों के साथ तालमेल और सीटों का गणित भी कांग्रेस की रणनीति का अहम हिस्सा बन सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह देखना बेहद महत्वपूर्ण होगा कि कांग्रेस अकेले अपनी जमीन मजबूत करने पर ज्यादा जोर देती है या गठबंधन की रणनीति को साथ लेकर आगे बढ़ती है।सावर्डे में 13 वर्षीय लड़की के अपहरण के बाद दो समुदायों में तनाव, पुलिसकर्मी तैनात
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी: चिपळूणच्या सावर्डेत अल्पवयीन मुलीच्या अपहरणानंतर दोन समाजांत तणाव; ग्रामपंचायत सदस्याच्या चिथावणीखोर व्हॉट्सॲप स्टेटसमुळे पुन्हा भडका, गावात मोठा पोलीस बंदोबस्त तैनात.. चिपळूण तालुक्यातील सावर्डे गावात एका १३ वर्षीय मुलीच्या अपहरणावरून दोन समाजांत तीव्र तणाव निर्माण झाला आहे. अनेक तास उलटूनही मुलीचा शोध न लागल्याने संतप्त ग्रामस्थांनी संशयिताच्या घराकडे धाव घेतली. यावेळी ग्रामपंचायत सदस्य जमीर मुल्लाजी याने ग्रामस्थांना शिवीगाळ केल्याने वाद पेटला, मात्र पोलिसांनी मध्यस्थी करत मुल्लाजीला जाहीर माफी मागायला लावली. पण, काल माफी मागणाऱ्या मुल्लाजीने आज व्हॉट्सॲपवर 'दबदबा था, दबदबा रहेगा' असे चिथावणीखोर स्टेटस ठेवल्याने गावात पुन्हा तणाव वाढला आहे. सध्या सावर्डेत शांतता राखण्यासाठी मोठा पोलीस बंदोबस्त तैनात करण्यात आला आहे..नाबालिग के अपहरण के बाद सावर्डे में दो समुदायों के बीच तनाव, पुलिस तैनात
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी: चिपलून के सावर्डे में नाबालिग लड़की के अपहरण के बाद दो समुदायों में तनाव; ग्राम पंचायत सदस्य के भड़काऊ व्हाट्सएप स्टेटस से फिर भड़का विवाद, भारी पुलिस बल तैनात.. अँकर महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के चिपलून तालुका स्थित सावर्डे गांव से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की घटना के बाद दो समुदायों के बीच तीव्र तनाव पैदा हो गया है।। घटना को कई घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस को अब तक लड़की का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने साजिश में शामिल होने के संदेह में अडरेकर मोहल्ले का रुख किया। इसी दौरान संदिग्ध के घर की जांच करते समय ग्राम पंचायत सदस्य जमीर मुल्लाजी द्वारा ग्रामीणों से गाली-गलौज किए जाने से विवाद और भड़क गया।। इस हरकत के बाद सैकड़ों ग्रामीण आक्रामक हो गए और उन्होंने सीधे मुल्लाजी से जवाब तलब किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और ग्रामीणों के सामने जमीर मुल्लाजी से सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई।। हालांकि, मामला यहीं शांत नहीं हुआ। कल ग्रामीणों से माफी मांगने वाले जमीर मुल्लाजी ने अब अपने व्हाट्सएप पर 'दबदबा था, दबदबा रहेगा' जैसे संवाद वाला एक भड़काऊ वीडियो स्टेटस लगा दिया है। इस स्टेटस के सामने आते ही ग्रामीण एक बार फिर बेहद आक्रामक हो गए हैं, जिससे गांव में तनाव और बढ़ गया है।। फिलहाल सावर्डे में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।गोंडा में होगा अब तक का सबसे बड़ा आयोजन, सीएम योगी सहित बाबा बागेश्वर और रामदेव होंगे शामिल
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा में अब तक सबसे बड़े आयोजन होने की उम्मीद की जा रही है। संत आलोक दास जी महंत के सानिध्य में 17 से 25 नवम्बर तक भव्य श्रीराम कथा का आयोजन होने जा रहा है। पिछले एक माह से इस महाआयोजन की तैयारी युद्धस्तर पर चल रही है। करीब चालीस एकड़ जमीन में राम कथा का विशाल पंडाल सजाया जा रहा है। पंडाल में एक साथ करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। कथा स्थल को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।
गुरुवार को महंत आलोक दास ने अपने आश्रम पर पत्रकारों से वार्ता कर दी जानकारी। धीरेन्द्र शास्त्री, रामदेव, मुख्य मंत्री का मिल गया है कार्यक्रम। भव्य श्री राम कथा में प्रसिद्ध कथा वाचक पूज्य राजन जी महाराज अपने श्रीमुख से राम कथा का रसास्वादन कराएंगे। प्रतिदिन कथा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।
कथा में आयोजकों ने बाहर से आने वाले भक्तों के लिए रहने, खाने-पीने की वृहद व्यवस्था अस्थाई टेंट लगाकर उनके ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। कथा स्थल तक भक्तों को लाने के लिए बसों और छोटे वाहनों की व्यवस्था की गई है। पार्किंग की व्यवस्था भी कथा स्थल से थोड़ी दूर की जा रही है ताकि किसी को कोई परेशानी न हो।हजारों श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन भंडारे का आयोजन रहेगा। 26 और 27 नवम्बर को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 28 नवंबर को विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
