201301
दिल्ली से मेरठ जाना होगा अब आसान
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली न्यू अशोक नगर से साहिबाबाद तक नमो भारत ट्रेन आपको गंतव्य तक पहुंचाएगी सिर्फ ४० मिनट में , वो भी मात्र 150 रुपए में. जिसके अंतर्गत होंगे सिर्फ 11 स्टेशन,और हर 15 में ट्रेन की सेवाएं यात्रियों को मिलेगी ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हनुमान अंश के अभिनेता गायक सुनील लोधी काे मोढ में समाजसेवी विनय दुबे के यहां होगा भव्य कार्यक्रम।
Kolhua Pande Pur, Uttar Pradesh:6 अक्टूबर को भदोही जनपद के उद्योगपति व समाजसेवी विनय दुबे के प्रेम तीर्थ निवास पर होगा भव्य कार्यक्रम। जिसमें जाने-माने भजन गायिका व विधायका बिहार मैथिली ठाकुर तथा हनुमान अंश के अभिनेता व गायक सुनील लोधी का 6 अक्टूबर को आगमन होने जा रहा है।शाम 5:00 बजे से यह भजन संध्या का कार्यक्रम देर रात तक चलेगा।0
0
Report
मतदाता सूची से अवैध नाम हटाकर लोकतंत्र की अखंडता मजबूत करें
Noida, Uttar Pradesh:भारत युगों से लोकतांत्रिक मूल्यों का संरक्षक रहा है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अपने लोकतांत्रिक विरासत को और सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण प्रयास है। मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित और डुप्लीकेट प्रविष्टियों का नियमानुसार सत्यापन आवश्यक है। सभी जागरूक मतदाता ध्यान रखें कि मतदाता सूची में अवैध रूप से दर्ज अपात्र नामों की पहचान कर उन्हें नियमानुसार हटाना भारत की सुरक्षा, एकता और अखंडता के लिए अनिवार्य है। मेरी अपील है कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे प्रत्येक युवा साथी अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वाएं। आइए, शुद्ध, सशक्त और पारदर्शी मतदाता सूची के निर्माण में सहभागी बनें।0
0
Report
बिहार में मानसून विदा: आसमान साफ, तापमान 32-36 डिग्री, बारिश सीमित हो सकती है
Patna, Bihar:बिहार से मानसून की विदाई के साथ मौसम का तेवर बदलने लगा है आज से प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही बढ़ने के साथ मौसम शुष्क और सामान्य बना रहेगा। दिन में धूप लोगों को हल्की गर्मी का अहसास करा रही है जबकि, रात और सुबह के समय गुलाबी ठंड का प्रभाव बना हुआ है मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. लेकिन कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिमी चंपारण में एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना है. वहीं उत्तर-पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया और किशनगंज में भी एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. बाकी अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है बिहार के अधिकतम तापमान के बात कर तो कहीं 32 से 34 और 34 से 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा. तो न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस रहेगा0
0
Report
Advertisement
गांव की सरकार में महिलाएं बनीं प्रमुख मतदाता, रिकॉर्ड बढ़त
Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : गाँव की सरकार में महिलाओं की बढ़ी भागीदारी, पुरुषों से 1,073 ज्यादा महिला मतदाता प्रतापगढ़ जिले में गाँव की सरकार चुनने के लिए चुनावी बिगुल बज चुका है। जिले की आठ पंचायत समितियों की 277 ग्राम पंचायतों में होने वाले चुनाव में इस बार महिला मतदाता पुरुषों से आगे हैं। जिले में कुल 6 लाख 17 हजार 959 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 3 लाख 9 हजार 514 महिला और 3 लाख 8 हजार 441 पुरुष मतदाता हैं। यानी पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या 1 हजार 73 अधिक है। इसके अलावा जिले में 4 ट्रांसजेंडर मतदाता भी दर्ज हैं। मतदाता आंकड़ों का विश्लेषण करें तो जिले में कुल मतदाताओं में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 50.09 प्रतिशत है, जबकि पुरुष मतदाताओं की हिस्सेदारी करीब 49.91 प्रतिशत है। यानी अंतर बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन गाँव की सरकार के चुनाव में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक होना खास मायने रखता है। इसका असर मतदान प्रतिशत और चुनावी समीकरणों पर भी पड़ सकता है। मतदाता संख्या के मामले में धरियावद सबसे आगे है। यहां 1 लाख 33 हजार 561 मतदाता हैं। इनमें 67 हजार 222 पुरुष, 66 हजार 338 महिला और 1 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल है। खास बात यह है कि जिले में सबसे ज्यादा कुल मतदाता धरियावद में होने के बावजूद यहां पुरुष मतदाता महिलाओं से अधिक हैं। इसके बाद छोटीसादड़ी में 92 हजार 724, प्रतापगढ़ में 86 हजार 232 और पीपलखूंट में 85 हजार 639 मतदाता हैं। धमोतर में 75 हजार 284, दलोट में 59 हजार 146 और अरनोद में 46 हजार 365 मतदाता दर्ज हैं। वहीं सुहागपुरा में जिले के सबसे कम 39 हजार 8 मतदाता हैं। यहां 19 हजार 454 पुरुष और 19 हजार 554 महिला मतदाता हैं। यानी सुहागपुरा में भी महिलाएं पुरुषों से 100 अधिक हैं। जिले में कुल 693 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें धरियावद में सबसे ज्यादा 139 और सुहागपुरा में सबसे कम 42 मतदान केंद्र हैं। चुनाव दो चरणों में होंगे। छोटीसादड़ी, धमोतर, धरियावद और दलोट में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 4 नवंबर और सरपंच-पंच के लिए 6 नवंबर को मतदान होगा। प्रतापगढ़, अरनोद, पीपलखूंट और सुहागपुरा में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 14 नवंबर तथा सरपंच-पंच के लिए 16 नवंबर को मतदान होगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना 20 नवंबर को होगी, जबकि सरपंच और पंच के चुनाव में मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। ऐसे में इस बार जिले के 6 लाख 17 हजार 959 मतदाताओं में महिलाओं की मामूली बढ़त चुनावी समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। खासकर उन पंचायतों में, जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है, वहां महिला मतदाताओं का रुझान उम्मीदवारों के लिए निर्णायक भूमिका निभा सकता है।0
0
Report
सुप्रीम कोर्ट कमेटी ने पाली बांडी नदी और ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया
Pali, Rajasthan:पाली जिले में प्रदूषण जैसी ज्वलंत समस्या पर निगरानी रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित की गई है जिसके अध्यक्ष सेवानिवृत्त जस्टिस संगीत लोढ़ा ने पाली दौरा किया जिसमें बांडी नदी, गढ़वाड़ा क्षेत्र और ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों का दर्द छलका और कहा कि प्लांट छलकने के साथ और प्रदूषित पानी प्लांट में फैल रहा है, वही नदी की सफाई के निर्देश के बावजूद मिट्टी डालकर लीपापोती करने पर भी प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारियों को फटकार लगाई, इस पर लोढ़ा ने सख्त रवैया अपनाते हुए कहा कि प्रदूषण निस्तारण के लिए हमारे प्रयास निरन्तर जारी है लेकिन किसी प्रकार की कोताही स्वीकार नही होगी, इससे पहले लोढ़ा ने मारवाड़ क्षेत्र का भी दौरा किया ।0
0
Report
अंकित बालियान हत्याकांड: तीनों इनामी आरोपियों की संपत्ति कुर्क
Shamli, Uttar Pradesh:शामली अंकित बालियान हत्याकांड के मामले में तीन आरोपियों की कुर्की जनपद शामली में 26 अगस्त को हुई हरियाणा कलाकार अंकित बालियान की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्याकांड में वांछित चल रहे तीन इनामी आरोपियों की संपत्ति कुर्क की है। न्यायालय की अनुमति के बाद सीओ सिटी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों के घर पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई की। वहीं तीनों आरोपियों आर्यन संधु, सत्यम कादियान और राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया पर पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। आपको बता देगी अंकित बालियान हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपी पर आज कोर्ट के आदेश के बाद बड़ी कार्रवाई का एक्शन हुआ है जहां हरियाणा के सोनीपत में राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया के घर से डबल बेड, सेफ, वाशिंग मशीन, एसी, एलईडी टीवी और जिम का सामान कुर्क किया गया। जबकि आर्यन संधु के घर से सेफ, वाशिंग मशीन, एसी, एलईडी टीवी, इनवर्टर-बैटरी समेत अन्य सामान कुर्क किया गया। ओर तीसरे सत्यम कादियान के घर से सेफ, दीवान बेड, जिम का सामान, सोफा और डाइनिंग टेबल कुर्क किए गए। वही इस मामले पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी अंकित बालियान हत्याकांड में वांछित हैं। पुलिस ने तीनों को भगोड़ा घोषित कर पहले ही संबंधित मुकदमा दर्ज कराया था। गौरतलब है कि 26 अगस्त को आर्यपुरी नाला पटरी पर हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या हुई0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद के मुरादनगर में CCTV वीडियो के बाद कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक स्विफ्ट कार स्ट्रीट डॉग को टक्कर मारते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क पर मौजूद कुत्ते को कार चालक ने रोकने या बचाने के बजाय कथित तौर पर उसके ऊपर ही वाहन चढ़ा दिया। सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोग घटना की निंदा करते हुए वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वायरल वीडियो में कार की गति और चालक की गतिविधियों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा ग्रेनो वेस्ट में गाड़ी हटाने को लेकर हंगामे में पुलिस पर अभद्रता
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा -- गाड़ी हटाने को लेकर ग्रेनो वेस्ट में हुआ हंगामा ,पुलिस और कार सवारों के बीच हुआ जमकर विवाद, कार सवार युवकों ने पुलिसकर्मी के साथ की अभद्रता और की धक्का मुक्की, पुलिसकर्मी पर भी महिला से अभद्रता करने का आरोप, पुलिसकर्मी के साथ धक्का मुक्की करने का वीडियो वायरल,बिसरख थाना क्षेत्र के एक मूर्ति गोल चक्कर की घटना।0
0
Report
CBI ने IDFC First और Small Finance Bank खुलासे, हरियाणा अधिकारी निशाने पर
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ में हरियाणा के विभिन्न विभागों से जुड़े करीब 657 करोड़ रुपये के आईडीएफसी फर्स्ट और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक घोटाले की जांच में सीबीआई ने कई अहम खुलासे किए हैं सीबीआई की चार्जशीट के अनुसार मामले में कुछ महिलाओं के बयान जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा बने हैं जिन्होंने जांचकर्ताओं को कथित पार्टियों और उन पर किए गए खर्च की जानकारी दी चार्जशीट में तीन महिलाओं की पहचान डब्ल्यू-1, डब्ल्यू-2 और डब्ल्यू-3 के रूप में की गई है डब्ल्यू-1 ने सीबीआई को बताया कि जीरकपुर में पार्टियां आयोजित की जाती थीं और उसे महिला डांसरों को बुलाने की जिम्मेदारी दी जाती थी उसके बयान के मुताबिक इन पार्टियों में डांस के अलावा कुछ महिलाओं को मेहमानों के साथ निजी समय बिताने के लिए भी बुलाया जाता था मुख्य आरोपी रिभव ऋषि की कथित प्रेमिका ने भी जांच में महत्वपूर्ण जानकारी दी है चार्जशीट के मुताबिक कुछ आयोजनों पर करीब 2.5 करोड़ से 3 करोड़ रुपये तक खर्च किए जाते थे और नए नोट बरसाए जाते थे डब्ल्यू-2 ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसे एक बार मामले में आरोपी एक आईएएस अधिकारी के लिए चंडीगढ़ बुलाया गया था और मोहाली के एक होटल में सुइट बुक किया गया था। वहीं डब्ल्यू-3 ने सीबीआई को बताया कि उसने ऐसी दो पार्टियों में हिस्सा लिया था सीबीआई ने चार्जशीट में इन बयानों को जांच के दौरान सामने आई महत्वपूर्ण जानकारी के तौर पर दर्ज किया है0
0
Report
Advertisement
एशियन गेम्स 2026: भारत ने 21 गोल्ड से चौथा स्थान पाया
Chandigarh, Chandigarh:*एशियन गेम्स 2026* भारतीय टीम ने कुल 21 गोल्ड ,27 सिल्वर और 37 कांस्य पदक जीतकर चौथे नंबर पर पदक तालिका में किया अपना सफ़र समाप्त भारत द्वारा जीते गए 21 गोल्ड मेडल में से 14 गोल्ड मेडल दिलाने में हरियाणा के खिलाड़ियों रहा योगदान हरियाणा के पाँच खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में और 9 टीम इवेंट गोल्ड मेडल जीते प्रदेश के 4 खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर और 5 टीम इवेंट्स में रजत पदक जीता हरियाणा के 8 खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत प्रतियोगिता में पदक और एक टीम इवेंट्स में जीता कांस्य पदक देश के लिए कुल 32 पदक प्रदेश के बेटा बेटियों ने एशियन गेम्स में जीते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सभी खिलाड़ियों को दी हार्दिक बधाई आप सभी खिलाड़ियों ने देश का मान पूरे विश्व में ऊँचा किया- मुख्यमंत्री0
0
Report
सारण में बाढ़ धीरे-धीरे सामान्य, मकेर-परसा अभी भी संकट बना
Chapra, Bihar:सारण जिले में बाढ़ से प्रभावित छह प्रखंडों में चार प्रखंडों में अब बाढ़ की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। हालांकि मकेर और परसा इलाके में बाढ़ का संकट अभी भी गंभीर बना हुआ है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में जिला प्रशासन की ओर से सामुदायिक किचन, स्वास्थ्य शिविर और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से राहत एवं सहायता पहुंचाने का काम जारी है। वहीं टूटे हुए बांधों की मरम्मत और संवेदनशील तटबंधों की लगातार निगरानी को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। पानापुर प्रखंड के भगवानपुर सरौजा में टूटे सारण बांध की निगरानी के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। यहां डीएसपी स्तर के पुलिस पदाधिकारी के साथ मशरक के अंचलाधिकारी राहुल कुमार भी बांध पर लगातार गश्त करते नजर आए। प्रशासन की कोशिश है कि तटबंधों की सतत निगरानी के साथ क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत जल्द से जल्द पूरी कर ली जाए। भगवानपुर सरौजा में सारण बांध की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर जारी है। हालांकि, बांध टूटने के बाद ग्रामीणों में जो आक्रोश है, वह अब भी दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी बड़ी तबाही के बाद भी जनप्रतिनिधियों और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की पर्याप्त मौजूदगी नजर नहीं आ रही है। वहीं बांध की मरम्मत में इस्तेमाल की जा रही निर्माण सामग्री को लेकर भी ग्रामीणों में असंतोष है। लोगों का सवाल है कि जिस बांध पर लाखों लोगों की सुरक्षा निर्भर है, उसकी मरम्मत में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की गुणवत्ता और मजबूती सुनिश्चित की जा रही है या नहीं। फिलहाल प्रशासन की निगरानी में सरौजा बांध की मरम्मत का काम जारी है। अब देखना होगा कि मरम्मत के बाद यह तटबंध कितना मजबूत होता है और बाढ़ के दौरान हुई तबाही से प्रशासन क्या सबक लेता है। पानापुर के सरौजा बांध से टूटे हुए तटबंध और चल रहे मरम्मत कार्य का जायजा लिया हमारे संवाददाता राकेश कुमार सिंह ने। WT राकेश कुमार सिंह0
0
Report
चार साल बाद अपहृत रवि शंकर कुमार नोएडा की फल दुकान से मिला, थाने सौंपा
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में चार साल पहले जिस युवक का अपहरण कर हत्या मामले में 4 लोग गया था जेल, उसे ग्रामीणों ने नोएडा में फल दुकान पर काम करते हुए पड़कर रोसड़ा पुलिस को किया सुपुर्द । एंकर : समस्तीपुर के रोसड़ा थाना में दर्ज चार साल पूर्व जिस युवक की हत्या और शव गायब के आरोप में चार लोगों को जेल जाना पड़ा था, वह चार साल बाद नोएडा में जिंदा मिल गया। युवक के मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीण उसे पकड़कर रोसड़ा थाना ले आए, जिसके बाद थाने पर हंगामा हो गया। मामला रोसड़ा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव का है। 1 जुलाई 2022 को गांव के मदन यादव ने रोसड़ा थाना में आवेदन देकर अपने 20 वर्षीय दिव्यांग पुत्र रवि शंकर कुमार की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया था। आवेदन में कहा था कि गांव के सहदेव पंडित, मुकेश पंडित और दिनेश पंडित उसके पुत्र से जेसीबी, ट्रैक्टर और आम के बगीचे में काम करवाते थे। ट्रैक्टर पलटने से उसकी मौत के बाद शव गायब कर दिया गया। ट्रैक्टर चालक छोटू महतो को भी आरोपित बनाया गया था। इस मामले में नया मोड़ 2 अक्टूबर को आया। लालपुर के ही आकाश कुमार जो नोएडा में मजदूरी करता है, दोपहर करीब 3 बजे सैलून जा रहा था। तभी फल दुकान पर काम कर रहे युवक को देखकर उसने पहचान लिया कि यह वही रवि शंकर कुमार है। उसने तुरंत साथियों और पंचायत के मुखिया को सूचना दी। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ा और रोसड़ा थाना ले आए। थाने में जिंदा युवक को देख पुलिस भी हैरान रह गई। सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण थाने पहुंच गए और बिना सत्यापन झूठा केस दर्ज कर निर्दोषों को जेल भेजने वाले तत्कालीन थानाध्यक्ष, आईओ और डीएसपी पर कार्रवाई की मांग करने लगे। बाइट : सहदेव पंडित,आरोपित बाइट : छोटू महतो,आरोपित ड्राइवर बाइट : आकाश कुमार,युवक को पहचानने वाला ग्रामीण0
0
Report
Advertisement
गया के डेल्हा क्षेत्र में प्रार्थना से लौटते दंपति पर गोली, पति की मौत
Gaya, Bihar:गयाजी शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र में रविवार रात अपराधियों ने प्रार्थना से घर लौट रहे विकास मित्र शंकर मांझी (45) को घेरकर गोलियों से भून दिया। बैरागी महादेव स्थान बगीचा के पास हुई वारदात में शंकर को तीन गोलियां लगीं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के वक्त उनकी पत्नी कविता देवी भी साथ थीं। पत्नी ने कुछ लोगों पर पुरानी दुश्मनी में हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान में जुटी है। बताया गया कि शंकर मांझी अपनी पत्नी कविता देवी के साथ जनता कॉलोनी में ईसा मसीह की प्रार्थना में शामिल होने गए थे। रात में दोनों पैदल घर लौट रहे थे। शंकर पत्नी से करीब 10 कदम आगे चल रहे थे। इसी दौरान बगीचा के पास घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से पत्नी कुछ समझ पातीं, उससे पहले शंकर जमीन पर गिर पड़े। परिजनों के मुताबिक, शंकर को पेट में दो और माथे में एक गोली लगी। गोली लगते ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही डेल्हा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सिटी एसपी अभिनव कुमार और डीएसपी धर्मेंद्र भारती ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से तीन खोखे बरामद किए हैं। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से जांच करेगी। मृतक की पत्नी कविता देवी ने पुलिस को बताया कि गोली चलाने वालों में रघु की पहचान वह कर सकती हैं। उन्होंने सुनीता देवी और गोपाल पासवान पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पत्नी के अनुसार, बंटी और रघु समेत तीन-चार लोगों ने मिलकर शंकर पर हमला किया। कविता का आरोप है कि शंकर की कुछ लोगों से पुरानी दुश्मनी थी। वह मोहल्ले में गलत गतिविधियों का विरोध करते थे और लोगों को समझाते थे। इसी वजह से कुछ लोग उनसे नाराज थे। पत्नी ने आरोप लगाया कि सुनीता देवी मोहल्ले में बाहर से लोगों को बुलाकर रखती थी और शराब से जुड़ी गतिविधियां भी होती थीं। शंकर इन गतिविधियों का विरोध करते थे। इसी को लेकर उनके साथ कुछ लोगों का विवाद और पुरानी रंजिश थी। हालांकि, पत्नी द्वारा लगाए गए इन आरोपों की पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है। सिटी एसपी अभिनव कुमार ने बताया कि रात करीब नौ बजे शंकर मांझी को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। परिजनों के शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को घटनास्थल से कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी पुलिस को मिले हैं, जिनके आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। सिटी एसपी ने कहा कि मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हत्या के पीछे की असली वजह क्या है, इसे लेकर पुरानी रंजिश समेत सभी पहलुओं पर जांच चल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा。0
0
Report
दिग्विजय के सनातन-चंदे बयान पर राजनीति गर्म, सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा शुरू
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल दिग्विजय बोले, राम मंदिर के चंदे से BJP-RSS के दफ्तर बने RSS और सावरकर ने सनातन धर्म को हिंदुत्व के नाम पर बिगाड़ दिया- दिग्विजय सिंह 20 अक्तूबर को शुरू करेंगे सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा उज्जैन से अयोध्या तक करीब 1000 किलोमीटर की होगी पदयात्रा यात्रा धर्म के नाम पर धन कमाने और उसे राजनीतिक हथियार बनाने वालों के खिलाफ वेदों और उपनिषदों में ‘हिंदू’ शब्द नहीं- दिग्विजय सिंह राम मंदिर के चंदे को लेकर दिग्विजय सिंह के बयान पर मंत्री विश्वास सारंग का पलटवार दिग्विजय सिंह हर वक्त सिर्फ सनातन का अपमान करते हैं- सारंग बाइट- दिग्विजय सिंह,पूर्व मुख्यमंत्री बाइट- विश्वास सारंग, मंत्री0
0
Report
तृतीय चरण पंचायत चुनाव की तिथि बदलने की मांग विधायक ने आयुक्त को लिखा
Jaipur, Rajasthan:तृतीय चरण के पंचायत चुनाव की तारीख बदलने की मांग, तृतीय चरण की 4 व 6 नवंबर की तारीख बदलने की मांग, विधायक जीवाराम चौधरी ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को लिखा पत्र, विधायक चौधरी ने पत्र में बताया कि इन तारीखों के दौरान त्योहार होने के कारण बड़ी संख्या में मतदाता धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में रहेंगे व्यस्त, साथ ही राजस्थान के कई लोग रोजगार एवं व्यवसाय के कारण प्रदेश के बाहर, ऐसे में निर्धारित तिथि पर मतदान प्रतिशत प्रभावित होने तथा कई मतदाताओं के अपने मताधिकार से वंचित रहने की संभावना, इन तारीख की जगह अन्य उपयुक्त तारीख को चुनाव की मांग0
0
Report
Advertisement
