201310
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में पानी के कारण बच्चों सहित 200 से ज्यादा लोग बीमार
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज दो सोसाइटी में पिछले दो दिनों से कई लोग बीमार हो रहे हैं। खासकर बच्चों में तेज बुखार, उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायतें आई हैं। डॉक्टरों का कहना है कि पानी के प्रदूषण की वजह से ये बीमारी फैल रही है। मामला तब और गंभीर हो गया जब सोसाइटी में करीब 200 लोग बीमार हो गए। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार रात को इस बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद देर रात ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नारकोटिक्स केस देरी पर पूर्णिया के थानाध्यक्ष लाइन हाजिर; पुलिस महकमे में हड़कंप
Purnia, Bihar:पूर्णिया में पुलिसिया कार्यशैली में ढिलाई बरतना सदर थाना के थानाध्यक्ष अजय कुमार को भारी पड़ा। इस मामले में सख्ती दिखाते हुए एसपी स्वीटी सहरावत ने बड़ी कार्रवाई की है। नारकोटिक्स जैसे गंभीर मामले में समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं होने को लेकर सदर थाना के थानाध्यक्ष रहे पुलिस निरीक्षक अजय कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। संबंधित नारकोटिक्स केस में आईओ की ओर से निर्धारित समय सीमा के भीतर चार्जशीट समर्पित नहीं की गई। ये मामला काफी संवेदनशील माना जा रहा था, लेकिन इसके बावजूद केस की प्रगति पर प्रभावी निगरानी नहीं हो सकी। आरोप है कि थानाध्यक्ष अजय कुमार ने केस आईओ के कामकाज की नियमित समीक्षा नहीं की, जिससे पूरे मामले में लापरवाही उजागर हुई। विभागीय स्तर पर लापरवाही को गंभीरता से लिया गया विभागीय स्तर पर इस मामले को गंभीरता से लिया गया और रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी स्वीटी सहरावत ने बिना देर किए सख्त कदम उठाया। एसपी का स्पष्ट संदेश है कि गंभीर मामलों, खासकर नारकोटिक्स जैसे केस में किसी भी तरह की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले में सिर्फ थानाध्यक्ष ही नहीं, बल्कि केस आईओ की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। विभाग की ओर से संबंधित केस आईओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। सरसी थाना के SHO रहे इंस्पेक्टर राजू कुमार सदर के नए थाना अध्यक्ष इधर, प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए त्वरित फेरबदल करते हुए सरसी थाना के थानाध्यक्ष रहे पुलिस निरीक्षक राजू कुमार को सदर थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने पदभार संभाल लिया है और कामकाज की समीक्षा भी शुरू कर दी है। पुलिस विभाग के अंदर इस कार्रवाई को अनुशासन और जवाबदेही तय करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि इस तरह की कार्रवाई से न केवल कार्यप्रणाली में सुधार होगा, बल्कि लंबित मामलों के निष्पादन में भी तेजी आएगी।0
0
Report
दिल्ली मंदिर में शादी का झांसा, स्कूल संचालक के धोखे से पीड़िता मोतिहारी पहुंची
Motihari, Bihar:स्कूल संचालक पर प्रेमजाल में फंसाकर दिल्ली के मंदिर में शादी का आरोप फिर अचानक स्कूल बंद कर मोतिहारी में दूसरी शादी, पीड़िता पुत्र के साथ पहुंची पहाड़पुर थाना प्रेम में बड़े बड़े सपना संजोए और अपना सबकुछ स्कूल संचालक को सौंप देने वाली पूजा आज अपने मासूम बेटा को लेकर मोतिहारी में दर दर की ठोकरें खा रही है। पहाड़पुर थाना पर कई घंटे से बैठी पूजा ने बताया है कि उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया गया। पीड़िता पूजा कुमारी, जो असम की रहने वाली है और गुड़गांव में रहकर नौकरी करती थी, उसने मोतिहारी के बलुआ गांव निवासी सुरेंद्र मिश्रा के पुत्र बिशाल कुमार मिश्रा उर्फ विवेक मिश्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, गुड़गांव में रहने के दौरान उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। आरोपी ने अपने स्कूल में बच्चों के एडमिशन कराने का आग्रह किया, जिसके बाद पूजा कुमारी ने अपने परिचितों के बच्चों का नामांकन भी वहां कराया। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और कुछ समय बाद आरोपी ने प्रेम का इजहार किया। युवती का आरोप है कि विवाह का भरोसा देकर आरोपी ने लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। समय बीतने के साथ जब युवती ने शादी की बात कही, तो उसने कोर्ट में शादी करने से इंकार कर मंदिर में शादी कर लिया। हालांकि कुछ माह बाद आरोपी अचानक संपर्क तोड़कर अपने गांव लौट गया। पीड़िता को बाद में जानकारी मिली कि आरोपी की शादी 5 मई को तय है। जानकारी मिलते ही उसने हरियाणा गुणगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। वहीं वंहा की पुलिस ने बिशाल के स्कूल को बंद भी करा दी और उसकी तलाश करने लगी।इधर पीड़िता शादी रुकवाने तुरंत पहाड़पुर थाना पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। मामले को लेकर पहाड़पुर थाना असमंजस की स्थिति में बताई जा रही है, खासकर शादी के दिन आरोपी को पकड़ने को लेकर। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
महाकाल मंदिर दर्शन के बाद गोविंद नामदेव बोले—ऊर्जा और आत्मिक शांति मिलती है
Ujjain, Madhya Pradesh:कहा – यहां आकर मिलती है अद्भुत ऊर्जा, हर बार का अनुभव रहता है खास उज्जैन, प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गोविंद नामदेव ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के बाद मीडिया से चर्चा की。 उन्होंने बताया कि इस बार मंदिर की व्यवस्थाएं काफी बेहतर और सुव्यवस्थित नजर आईं। श्रद्धालु आराम से आ-जा रहे हैं और दर्शन कर सहज रूप से वापस लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं को देखते हुए कुछ सावधानियां भी रखी गई हैं, जिसके चलते गर्भगृह में प्रवेश संभव नहीं है, जिसकी कमी भक्तों को जरूर महसूस होती है। अभिनेता ने कहा कि भले ही गर्भगृह में जाने का अवसर न मिले, लेकिन जैसे ही भगवान महाकाल से “कनेक्शन” बनता है, वैसे ही मनोकामनाएं पूर्ण होने का अहसास होता है। उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रवेश करते ही एक अलग ही ऊर्जा महसूस होती है, मानो पूरे साल की शक्ति एक ही जगह से मिल जाती हो और जीवन की चुनौतियों से लड़ने की ताकत मिलती है। उन्होंने बताया कि वे पिछले 25 से 40 वर्षों से लगातार महाकाल के दर्शन करने आ रहे हैं और हर बार का अनुभव उतना ही गहरा और विशेष होता है। यह आस्था कभी कम नहीं होती, बल्कि हर बार और बढ़ती है। गोविंद नामदेव ने यह भी बताया कि उनके परिवार में पूजा-पाठ की गहरी परंपरा है। सभी सदस्य—बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक—पूरी श्रद्धा के साथ दर्शन में शामिल होते हैं। अंत में उन्होंने कहा कि वे हर साल की शुरुआत महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन से करने का प्रयास करते हैं, क्योंकि यहां से उन्हें सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक शांति मिलती है।0
0
Report
Advertisement
अवैध असलाह तस्करी का भंडाफोड़: बहेड़ी पुलिस ने 32 बोर पिस्टल व कारतूस के साथ शातिर आरोपी को दबोचा
Baheri, Uttar Pradesh:बरेली/बहेड़ी। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बहेड़ी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर आरोपी को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर असलाह तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, थाना बहेड़ी में दर्ज मुकदमा संख्या 122/2026 के तहत कार्रवाई करते हुए 4 मई 2026 की रात करीब 9 बजे कताई मिल रोड स्थित बंद पड़े ईंट भट्ठा ग्राउंड के बरामदे से आरोपी समी पुत्र अकरम खां (निवासी ग्राम दरऊ, थाना किच्छा, जिला उधमसिंह नगर, उत्तराखंड) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक अवैध 32 बोर पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि करीब चार महीने पहले उसने यह पिस्टल इशरत नामक व्यक्ति से खरीदी थी, जिसमें सोमू खान की अहम भूमिका थी। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध असलाह खरीद-फरोख्त के धंधे में शामिल है। इसी नेटवर्क के तहत पहले भी कुछ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति साफ झलकती है। इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में उ0नि0 रजनीश कुमार, उ0नि0 अंकित सिंह बघेल, हेड कांस्टेबल ओवेन्द्र और कांस्टेबल अमरजीत की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही, इस अवैध असलाह नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई0
0
Report
लखनऊ एयरपोर्ट पर 12 करोड़ के गांजे के साथ यात्री गिरफ्तार
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार रात राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने एक यात्री के पास से लगभग 12 करोड़ रुपये की 12 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद की। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, डीआरआई को सोमवार को खुफिया जानकारी मिली थी। इसमें बताया गया था कि बैंकॉक से रात 10:35 बजे लखनऊ पहुंचने वाली एयर एशिया की फ्लाइट (एफडी-146) से एक यात्री भारी मात्रा में मादक पदार्थ ला रहा है। सूचना मिलते ही डीआरआई की टीम एयरपोर्ट पर अलर्ट हो गई। विमान के पहुंचने पर यात्रियों की गहनता से जांच शुरू की गई। जांच के दौरान, एक संदिग्ध यात्री के सामान की तलाशी ली गई, जिसमें उसके बैग से करीब 12 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारियों ने तत्काल ड्रग्स जब्त कर आरोपी यात्री को हिरासत में ले लिया0
0
Report
जोधपुर के नेशनल हैंडलूम में चाकू हमला, ग्राहक घायल, इलाज के लिए अस्पताल रेफर
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर सर्किट हाउस स्थित नेशनल हैंडलूम में ग्राहक के लगा चाकू क्रॉकरी डिपार्टमेंट में ग्राहक कर रहा था खरीदारी छोटे बच्चों द्वारा क्रॉकरी के सामान में चाकू से की जा रही थी मस्ती नेशनल हैंडलूम स्टाफ की लापरवाही आ रही है सामने धारदार चीजों को नहीं रखा गया सुरक्षित जगह पर अचानक चाकू से ग्राहक के जांघ पर आई गंभीर चोट चोटिल हुए ग्राहक को भेजा गया पावटा सैटेलाइट अस्पताल पावटा सेटेलाइट अस्पताल से एमडीएम अस्पताल किया रेफर0
0
Report
Advertisement
गन्ने का MSP 365₹ प्रति क्विंटल: किसानों के लिए बड़ा राहत पैकेज
Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा 2026-27 सीजन हेतु गन्ने का उचित एवं लाभकारी मूल्य ₹365 प्रति क्विंटल निर्धारित किया जाना देशभर के अन्नदाता किसानों के हित में एक अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय है। यह निर्णय करोड़ों गन्ना किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ-साथ चीनी उद्योग एवं इससे जुड़े लाखों श्रमिकों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव लाएगा। इस किसान कल्याणकारी निर्णय के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार।0
0
Report
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्टंट बाजी: 5 गिरफ्तार, गाड़ियों को सीज
Azamgarh, Uttar Pradesh:पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुड़दंग व स्टंट करने वाले 5 अभियुक्त गिरफ्तार, वायरल वीडियो को संज्ञान लेकर कार्रवाई में वाहन सीज कर अभियुक्तों को भेजा गया जेल। जनपद आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लग्जरी वाहन थार व दो स्कॉर्पियो पर स्टंट बाजी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने वाहनों के नंबर से आरोपियों की पहचान कर बड़ी कार्रवाई की है। जहां टोल प्लाजा के पास बीच सड़क पर गाड़ी रोककर रील बनाना और स्टंट करना इन युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने जनसुरक्षा को खतरे में डालने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही करने तथा सभी लग्जरी गाड़ियों को सीज किया। इस वायरल वीडियो में कुछ युवक पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर वाहन के सामने खड़े होकर वीडियो बना रहे थे। जिसमें न सिर्फ एक्सप्रेसवे पर वाहन रोक रहे थे, बल्कि वह उल्टी दिशा में रहे वाहनों का रास्ता भी बाधित कर रहे थे, जिससे अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो रहा था। इस वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशानुसार थाना मुबारकपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीडियो के आधार पर गाड़ी के नंबरों की पहचान कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों में अम्मान, नावेद, अनवर, राहत अली व दानिश ये सभी निवासीगण मोहल्ला पूरारानी थाना मुबारकपुर क्षेत्र के बताये गये। घटना में प्रयुक्त वाहन को भी धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज कर विधिक कार्रवाई की गई है। इस मामले को लेकर पुलिस ने लोगों से अपील भी किया कि एक्सप्रेसवे एवं सार्वजनिक मार्गों पर इस प्रकार की गतिविधियों से बचें। एक्सप्रेसवे पर वाहन रोकना, स्टंट करना अथवा यातायात बाधित करना दंडनीय अपराध है। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हेतु कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में सख्त वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।0
0
Report
जालंधर में BSF चौक के पास एक्टिवा धमाका, आग लगने से हड़कंप
Noida, Uttar Pradesh:जालंधर: महानगर में बीएसएफ चौक के पास एक्टिवा में अचानक धमाका होने की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद वाहन में आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका होते ही एक्टिवा में आग भड़क उठी, जिसे देखकर आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। फिलहाल धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मौके पर पहुंची जालंधर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हमने मौके पर ही हर चीज़ की तस्दीक की है, हर पहलू से जांच करेंगे और जैसे-जैसे जानकारी सामने आएगी, उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि हम किसी भी पहलू को नज़रअंदाज़ नहीं कर रहे हैं, हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं और अगर आज और कोई नई जानकारी सामने आती है, तो उसके बारे में आगे बताया जाएगा। UPDATE पुलिस का दावा है कि स्कूटी में आग लगी है... धमाका नहीं हुआ।0
0
Report
Advertisement
ACCI ने गुरुग्राम में 30 रनों से जीता शांति देवी लीजेंड्स लीग 2026 ट्रॉफी
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- गुरुग्राम में ACCI का जलवा, शांति देवी लीजेंड्स लीग 2026 का भव्य समापन 12 टीमों के मुकाबले में ACCI बनी चैंपियन, फाइनल में मोंक्स को हराया 30 रनों से जीतकर ACCI ने अपने नाम की ट्रॉफी कॉर्पोरेट लीडर्स का दम, 40+ खिलाड़ियों ने दिखाया जुनून स्पोर्ट्सक्यूब ग्राउंड पर खेल और जोश का शानदार संगम कांटे की टक्कर के बाद ACCI ने फाइनल में मारी बाजी शांति देवी लीजेंड्स लीग ने दिया फिटनेस और स्पिरिट का संदेश वी.ओ 1- गुरुग्राम के स्पोर्ट्सक्यूब ग्राउंड पर खेल, जोश और जुनून का शानदार संगम देखने को मिला, जहां शांति देवी लीजेंड्स लीग 2026 का भव्य समापन हुआ। हफ्तों तक चले इस रोमांचक टूर्नामेंट में 12 टीमों ने हिस्सा लिया, लेकिन अंत में बाजी मारी अमेरिकन क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (ACCI) ने, जिसने अपने शानदार प्रदर्शन से चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां ACCI का सामना ‘गोअन मोंक्स’ से हुआ। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन ACCI ने बेहतरीन रणनीति और दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 30 रनों से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मैच के दौरान खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और टीमवर्क साफ झलक रहा था, जिसने दर्शकों को आखिरी ओवर तक बांधे रखा। बाइट-रसेल, कैप्टन, ACCI बाइट- अतुल, टीम सदस्य, ACCI वी.ओ 2-यह लीग खास इसलिए भी रही क्योंकि इसमें 40 वर्ष से अधिक आयु के कॉर्पोरेट लीडर्स, राजनेता और विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवर शामिल हुए। मैदान पर खिलाड़ियों का जोश यह साबित करता नजर आया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है, असली ताकत जज्बे और जुनून में होती है।पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार खेल भावना और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। खिलाड़ियों ने न सिर्फ अपनी फिटनेस और कौशल का प्रदर्शन किया, बल्कि टीम स्पिरिट का भी बेहतरीन उदाहरण पेश किया। इस प्रीमियम कॉर्पोरेट लीग ने गुरुग्राम के खेल परिदृश्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम किया है。 बाइट- कनिष्क, फाउंडर, शांति देवी क्रिकेट लीग वी.ओ 3- इस तरह शांति देवी लीजेंड्स लीग 2026 ने एक यादगार समापन के साथ खेल प्रेमियों को उत्साह और प्रेरणा का नया संदेश दिया।0
0
Report
दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदला, कालकाजी में तेज बारिश से गर्मी हटाई
Delhi, Delhi: राजधानी दिल्ली में आज मंगलवार शाम मौसम का मिजाज बदला हुआ देखा गया आसमान में काले बादल छाए हुए थे और ठंडी तेज हवाएं चल रही थी लेकिन रात होते होते तकरीबन 8:30 बजे तेज आंधी के साथ ही मूसलाधार बारिश भी देखने को मिला है जहाँ इस बारिश की वजह से दिनोंभर की गर्मी से राहत मिली है तो वहीं अब मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. राजधानी दिल्ली में बीते कई दिनों से सुबह से दोपहर तक तेज धूप की वजह से पूरे दिन गर्मी से लोग परेशान दिखाई देते हैं तो वही शाम होते-होते दिल्ली के कई इलाकों में ठंडी तेज हवाएं और तेज बारिश की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती है तो वहीं रात में लोगों को ठंड का एहसास भी हो रहा है. इसी क्रम में आज मंगलवार रात तकरीबन 8:30 बजे कालकाजी इलाके में मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दिया जहां जोरदार बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है और लोगों को दिनभर की भीषण गर्मी से राहत दिला दी है. बारिश के दौरान राहगीर नरेश बताते हैं कि रोज सुबह से शाम तक गर्मी का एहसास हो रहा है दिन में तेज धूप की वजह से गर्मी भी ज्यादा होता है लेकिन रात होते-होते मौसम सुहाना हो जा रहा है आज तो कालकाजी इलाके में जोरदार बारिश हो रही है अगर यह बारिश कुछ देर हो जाता है तो लोगों को अगले दिन दिन में गर्मी का एहसास नहीं होगा अभी फिलहाल मौसम ठंडा हो गया है और मौसम अच्छा लग रहा है. वही राहगीर साहिल ने बताया कि अभी बहुत जोरदार बारिश कालकाजी इलाके में हो रही है मौसम बहुत कूल कूल हो गया है अगर इसी तरह कुछ देर और बारिश हो जाती है तो अगले दिन भी इसका असर देखने को मिलेगा और मौसम ठंडा रहेगा हालांकि दिन में तेज धूप होने की वजह से गर्मी का एहसास होता है और अब धीरे-धीरे उमस वाली गर्मी भी होने लगी है लेकिन बारिश की वजह से मौसम अभी बहुत सुहाना हो गया है ठंड का एहसास हो रहा है. बाइट : राहगीर नरेश और साहिल. वही हम आपको बता दे मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले पांच दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और ठंडी तेज हवाएं चलेंगी तो कुछ इलाकों में बारिश भी देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के ठीक अनुमान के अनुसार दिल्ली में शाम होते-होते बीते कुछ दिनों से आसमान में काले बादल छा रहे हैं और ठंडी तेज हवाएं चल रही हैं वहीं शाम होते-होते दिल्ली के कई इलाकों में जोरदार बारिश भी देखने को मिल रहा है जिससे लोगों को दिन भर गर्मी का एहसास हो रहा था रात होते-होते उन्हें ठंड का भी एहसास होने लगा है.0
0
Report
फरीदाबाद में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत; ओलों ने बदली तस्वीर
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद में हुई झमाझम बारिश बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि लोगों ने ली गर्मी से राहत की सांस बारिश होने से लोग बचते हुए दिखाई दिए0
0
Report
Advertisement
नसीराबाद कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ ने वार्ड 5 में अतिक्रमण रोकथाम के निर्देश दिए
Ajmer, Rajasthan:एंकर - अजमेर के नसीराबाद छावनी परिषद के नवनियुक्त मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम ने अधिकारियों के साथ वार्ड 5 का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था, पेयजल, सार्वजनिक विद्युत व्यवस्था, मुख्य मार्ग व गलियों की सीसी रोड, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई का जायजा लिया। सीईओ ने कई अतिक्रमण चिन्हित कर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और बिना अनुमति निर्माण कतई बर्दाश्त नहीं होगा। नियमानुसार आवेदन कर स्वीकृति के बाद ही निर्माण करें। उन्होंने कहा कि पशुओं के स्वच्छंद विचरण से दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसलिए पशुधन को सड़क पर न छोड़ें। गौवंश को सड़क पर चारा डालने से सफाई व्यवस्था बिगड़ती है। दान-पुण्य गौशाला में करें। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर कठोर कार्रवाई होगी। निरीक्षण के दौरान नागरिकों ने छावनी परिषद के विकास कार्यों की सराहना की। बाइट- मोहम्मद साकिब आलम, सीईओ कैंटोनमेंट बोर्ड नसीराबाद0
0
Report
मुंगेर के पोलो मैदान में ड्रोन-लेजर शो से इतिहास-जागरण
Munger, Bihar:ड्रोन शो के माध्यम से मुंगेर के इतिहास और विरासत से रूबरू हुए शहरवासी। श्री निवास कल्याण महोत्सव के मोके पर पोलो मैदान में आयोजित हुआ भव्य ड्रोन और लेजर शो. स्वामी निरंजनानन्द सरस्वती ने श्रद्धालुओं को संबोधित। मुंगेर : जिले के ऐतिहासिक पोलो मैदान में आज श्री निवास कल्याण महोत्सव के मोके पर भव्य ड्रोन व लेजर शो का आयोजन किया गया , इसके तहत लगभग 550 से ड्रोनों के समूह के माध्यम से मुंगेर के पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित किया। इस भव्य ड्रोन व लेजर शो को देखने काफी संख्या में शहरवासी पोलो मैदान में एकत्रित हुए। ड्रोन शो के माध्यम से बिहार योग विद्यालय के संस्थापक स्वामी सत्यानंद सरस्वती के मुंगेर आगमन , माँ चंडिका स्थान के पौराणिक महत्व ,सीताचरण व कष्टहरणी घाट के रामायणकालीन महत्व ,माँ बड़ी दुर्गा, से मुंगेर वासियो से जुड़ाव मुंगेर के बंगाल की राजधानी बनने ,बिहार योग विधालय की स्थपाना तथा स्वामी निरजंनाननंद सरस्वती के कार्यो को दर्शाया गया। इसके साथ मुंगेर के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी , उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी और मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह के नेतृत्व तथा मुंगेर में किये गए विकास कार्यो की भी चर्चा की गयी ड्रोन शो कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी निरंजनानंद सरस्वती ने कहा की मुंगेर के पोलो मैदान में भव्य ड्रोन शो और लेजर शो कार्यक्रम किया गया .जिसमे मुंगेर के इतिहास और विरासत से रूबरू किया गया। उन्होंने सभी लोगों से स्वामी सत्यानंद सरस्वती के सीखों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा की बुधवार की शाम 4:00 बजे से श्रद्धालुओं के लिए पोलो मैदान में तिरुपति बालाजी के दर्शन का कार्यक्रम रखा गया है। इस मौके पर सभी श्रद्धालु भक्तिपूर्ण माहौल में बालाजी के दर्शन कर पाएंगे। इसके अलावा बालाजी का विवाहोत्सव कार्यक्रम भी संचालित किया जाएगा। झिक्र : स्वामी निरंजनानंद सरस्वती जिलाधिकारी निखिल धनराज ने कहा की आज का दिन मुंगेर के लिए ऐतिहासिक रहा। आज तिरुपति बालाजी की उत्सव मूर्ति मुंगेर में पधारी। उस मूर्ति की मुख्यमंत्री के द्वारा भी पूजा अर्चना की गई। इसके पश्चात शाम में ड्रोन शो पोलो मैदान में आयोजित किया गया। इसमें काफी लोग शामिल हुए। इसका उद्देश्य मुंगेर के ऐतिहासिक धरोहरों से आमलोगों को अवगत कराना था। कल पोलो मैदान में तिरुपति बालाजी की मूर्ति का शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे के बीच दर्शन की व्यवस्था रहेगी। जो भी श्रद्धालु चाहेंगे, पोलो मैदान में आकर शाम 4:00 बजे से 6:00 के बीच बालाजी की प्रतिमा का दर्शन कर सकेंगे। बाइट : निखिल धनराज निप्पाणीकर, डीएम मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने कहा की पोलो मैदान में आज भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत ड्रोन शो, लेजर शो का आयोजन किया गया। हमने पोलो ग्राउंड के हर गेट पर पुलिस की व्यवस्था की थी। इसके अलावा सभी एग्जिट रूट पर पेट्रोलिंग तथा पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। भीड़ नियंत्रण का भी पूरा इंतजाम किया गया था। इसी तरह कल के पादुका दर्शन एवं पोलो ग्राउंड में जो कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा उसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा। बाइट : सैयद इमरान मसूद, एसपी आयोजन कर्ता गौरव शर्मा आज स्वामी सत्यानंद सरस्वती के निर्देशन में जो ड्रोन शो का आयोजन किया गया वह काफी भव्य इस दौरान मुंगेर के लोगों ने जो अनुशासन दर्शाया है वह काफी करनी है कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालु आए हुए थे यह कार्यक्रम अपने आप में एक अद्भुत शो हुआ लोगों ने भी अपने अनुभव को कुछ विशेष तरीके से वर्णित किया है। हमने लगभग दो महीने से स्वामी निरंजनानंद सरस्वती के निर्देशन में इस कार्यक्रम की तैयारी की। जब कोई कार्यक्रम सफल होता है तो उससे अलग तरह की ऊर्जा मिलती है। कल शाम में 4 से 6 के बीच जो कार्यक्रम पोलो मैदान में आयोजित होना है, हमलोग उसकी तैयारी में लगे हुए हैं।0
0
Report
शहापुर में डोलखांब में भीषण आग, लाखों के नुकसान
Thane, Maharashtra:डोळखांब येथील सुदर्शन विठ्ठल देशमुख यांच्या घराला भीषण आग लागली होती. चोंडे येथील अग्निशामक दल आणि स्थानिक टँकर व रहिवाशाच्या मदतीने आग आटोक्यात आणण्यात आली. या आगीचे कारण अजून समजू शकले नसून सुदैवाने कुठली जीवित हानी झाली नाही. तसेच या आगीत घरातील सर्व जीवनावश्य वस्तू व साहित्य जळून खाक झाले आहे. या आगीत देशमुख यांचे लाखोचे नुकसान झाले आहे.0
0
Report
Advertisement
