201306
ग्रेटर नोएडा प्राइमरी स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की जगह अध्यापक स्कूल में कर रहे आराम
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा प्राइमरी स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की जगह अध्यापक स्कूल में आराम से बच्चों के बीच में सोते हुए नजर आए। जिसका वीडियो वायरल हुआ, जहां वीडियो डेरी कोट गांव प्राइमरी स्कूल का बताया जा रहा है जो दादरी तहसील थाना क्षेत्र के अंदर आता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पानीपत के किशनपुरा में दान के नाम पर 93 हजार के गहने ठग
Panipat, Haryana:किशनपुरा में फिल्मी स्टाइल में 93 हजार की ठगी दान के बहाने पंडित जी को लगाया चूना, ज्वेलरी लेकर चंपत हुए शातिर ठग पानीपत शहर के किशनपुरा इलाके में ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां दो शातिर ठगों ने मंदिर में दान के नाम पर पंडित और उनकी पत्नी को अपने जाल में फंसाकर एक ज्वेलरी शॉप से करीब 93 हजार रुपए के गहने ठग लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी गहने अपनी मां को दिखाने का बहाना बनाकर मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, विजय ज्वेलर्स के संचालक विजय वर्मा ने बताया कि उनके पड़ोस में स्थित हनुमान मंदिर के पंडित बालकिशन शर्मा की पत्नी ओमवती दो अज्ञात युवकों के साथ उनकी दुकान पर आईं। ओमवती ने बताया कि ये युवक मंदिर में दान करने के लिए गहने खरीदना चाहते हैं। दुकानदार ने उन्हें सोने का करीब 3.5 ग्राम का लोकेट और 155 ग्राम की दो जोड़ी चांदी की पायाल दिखाई। कुल 93 हजार रुपए में सौदा तय हो गया। इसके बाद ठगों ने कहा कि वे गहने पहले मंदिर में पंडित जी को दिखाकर तुरंत पैसे लेकर आ जाएंगे। पंडित की पत्नी को पहचानने के चलते दुकानदार ने भरोसा कर गहने दे दिए। लेकिन दोनों आरोपी गहने लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद जब ओमवती अकेली दुकान पर लौटी और पैसे के बारे में पूछा, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। सतीश वत्स, डीएसपी हेडक्वार्टर ने बताया कि “ दो युवक एक स्थानीय पंडित जी के पास पहुंचे और उनसे कहा कि वे कुछ दान करना चाहते हैं। युवकों ने पंडित जी और उनकी पत्नी (पंडितानी) को अपनी बातों में उलझा लिया और कहा कि जो सामान दान करना है, वह पंडितानी जी खुद ही चलकर पसंद कर लें। इसके बाद युवक उन्हें एक ज्वेलरी शॉप पर ले गए। वहां जेवर पसंद करने के बाद युवकों ने दुकानदार से कहा कि वे ये जेवर घर पर पंडित जी को दिखाना चाहते हैं। इसी बहाने वे जेवर लेकर दुकान से बाहर निकले और पंडित-पंडितानी को चकमा देकर रफूचक्कर हो गए। डीएसपी सतीश कुमार ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति की बातों में न आएं। उन्होंने कहा कि आजकल ठग नए-नए तरीके अपना रहे हैं, इसलिए लेन-देन और दान-पुण्य जैसे मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतें। अपनी 'आंख और कान' खुले रखें ताकि ऐसे फ्रॉड से बचा जा सके। दुकानदार विजय ने बताया कि दोपहर करीब 2:35 बजे हनुमान मंदिर की पंडिताइन (ओमवती देवी) दो व्यक्तियों के साथ मेरी दुकान पर आईं। उन्होंने बताया कि पंडित जी ने इन्हें गहने दिलाने के लिए भेजा है। उन लोगों ने 93,000 रुपये के सोने के लॉकेट और पायजेब पसंद किए। पंडिताइन ने कहा कि वे एक बार जेवर पंडित जी को दिखाना चाहती हैं, जिसके बाद वे उन लोगों के साथ मंदिर चली गईं। वहाँ ठगों ने पंडित जी को झांसा दिया कि उनकी सरकारी नौकरी लगी है और उन्हें एक क्विंटल लड्डू व 11,000 रुपये दान करने हैं। इसके बाद वे पंडित जी को झांसा देकर साथ ले गए। रास्ते में ATM से पैसे निकालने का नाटक किया और फिर गोहाना मोड़ पर पुलिस का डर दिखाकर पंडित जी को बाइक से उतार दिया। ठग जेवर लेकर फरार हो गए। जब पंडिताइन वापस दुकान पर आईं और पैसों के बारे में पूछा, तब हमें ठगी का अहसास हुआ। बाइट—विजय वर्मा, दुकानदार बाइट—सतीश वत्स, डीएसपी हेडक्वार्टर0
0
Report
भाजपा की मजबूत बढ़त के बाद योगी कैबिनेट मंत्रियों संग जश्न में डूबे
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ | असम विधानसभा चुनाव 2026 और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में भाजपा की बढ़त के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक से पहले प्रदेश कैबिनेट मंत्रियों के साथ जश्न मनाया।0
0
Report
टीएमसी सांसद सायनी घोष के गाने ने ममता बनर्जी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल पूर्व सीएम उमा भारती का सोशल मीडिया पोस्ट सायनी घोष को बताया ममता बनर्जी की हार का सबसे बड़ा कारण चुनाव प्रचार के दौरान टीएमसी संसद सायनी घोष का एक वीडियो शेयर कर लिखा अबकी बार जीत तो हमारी होनी ही थी लेकिन ममता बनर्जी की ही पार्टी की एक सांसद का गाना ममता जी को ले डूबा0
0
Report
Advertisement
तीनों राज्यों में जीत के बाद भाजपा में जश्न, सिंहदेव बोले बंगाल गुंडाराज खत्म
Raipur, Chhattisgarh:तीन राज्यों में जीत पर भाजपा में जश्न का माहौल है. छत्तीसगढ़ बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर में भाजपा नेता नेताओं ने जमकर जश्न मनाया. ढोल नगाड़े बजे, फटाखे फूटे और झाल मुड़ी खाते कार्यकर्ता नजर आए. इस जश्न में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सहित अन्य नेता शामिल हुए. किरण सिंहदेव ने भाजपा की जीत को बड़ी जीत बताया, खासकर बंगाल में गुंडाराज का खात्मा होना बताया. जायजा लिया हमारे सहयोगी सत्य प्रकाश ने0
0
Report
कमरहटी चौराहे पर तृणमूल-भाजपा झड़प, चार घायल
Noida, Uttar Pradesh:कमरहटी चौराहे पर तृणमूल और भाजपा के बीच झड़प हुई। तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। बारानगर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सजल घोष के समर्थन में पनिहाटी स्थित मतगणना केंद्र की ओर जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी हुई। इसके बाद झड़प शुरू हो गई। स्थिति कुछ ही समय में गंभीर हो गई। इस घटना में भाजपा के चार कार्यकर्ता घायल हो गए। इसी बीच, कमरहटी मोड़ पर कमरहटी ऑटो ऑपरेटर्स यूनियन के कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा, कमरहटी में तृणमूल भवन में भी तोड़फोड़ की गई। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात था। घायलों को बचा लिया गया है और उन्हें कमरहटी सागर दत्ता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया है।0
0
Report
वाराणसी में भाजपा जीत का जश्न तेजी से फैल रहा है: वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी में भाजपा जीत के जश्न का विजुअल है0
0
Report
Advertisement
बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, खंडार में जश्न का माहौल
Jaipur, Rajasthan:बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक विजय – खंडार में जश्न का माहौल बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर खंडार क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत कर खुशी का इजहार किया。 कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश और उमंग देखने को मिली। यह विजय देशभर में विकास और जनविश्वास की जीत का प्रतीक है.0
0
Report
जमशेदपुर बिस्टुपुर फायरिंग: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर बिस्टुपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जंहा पुलिस ने धातकीडीह कुरैशी मुहल्ला में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार, जिंदा गोली, खोखा और एक बाइक भी बरामद किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 3 मई 2026 को बिस्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह कुरैशी मुहल्ला में फायरिंग की सूचना मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। इस संबंध में स्थानीय निवासी सरफराज कुरैशी उर्फ गामा के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश मुख्य वजह थी। बताया गया कि घटना से एक दिन पहले आरोपी और शिकायतकर्ता के बीच विवाद और झगड़ा हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने हथियार लेकर जान मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर मुख्य आरोपी मो. इमरान उर्फ गौरे (34 वर्ष) और उसके सहयोगी मेहताब आलम (20 वर्ष) को आजादनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार भी जब्त कर लिया। बरामद सामान में एक देसी ऑटोमैटिक पिस्टल, 7.65 एमएम की एक जिंदा गोली, एक खोखा और बिना नंबर प्लेट की होंडा शाइन बाइक शामिल है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी मो. इमरान उर्फ गौरे के खिलाफ पहले से करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में एक महीने पहले जेल से छूटकर बाहर आया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी और विशेष पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।0
0
Report
बेगूसराय के बखरी में बदमाशों ने किराना दुकानदार से लूट की कोशिश की
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं… बेखौफ बदमाश लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं… ताजा मामला बखरी थाना क्षेत्र का है, जहां बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक किराना दुकानदार को निशाना बनाया… हथियार के बल पर लूटपाट की कोशिश की गई… विरोध करने पर दुकानदार के साथ मारपीट भी की गई… पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के बखरी बाजार में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बाइक सवार तीन अपराधियों ने एक किराना दुकानदार के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। पीड़ित दुकानदार विनोद चौरसिया ने बताया कि वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। जैसे ही घर के गेट पर पहुंचे, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और पिस्टल सटाकर झोला छीनने की कोशिश करने लगे।दुकानदार ने हिम्मत दिखाते हुए विरोध किया, जिसके बाद अपराधियों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान हल्की चोटें भी आईं। हालांकि झोले में नकदी नहीं होने के कारण अपराधियों के हाथ कुछ खास नहीं लगा।पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाश किस तरह वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं। दुकान बंद कर घर आ रहे थे… गेट पर ही तीन लोग रोक लिए… पिस्टल दिखाकर झोला छीनने लगे… हम विरोध किए तो धक्का-मुक्की और मारपीट भी की… झोले में पैसा नहीं था। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इलाके में पुलिस गश्त की कमी के कारण अपराधी बेखौफ हो चुके हैं और आए दिन इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाना अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित से पूछताछ की। पुलिस ने CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।फिलहाल पुलिस जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है… लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आखिर कब तक बेगूसराय में अपराधियों का आतंक यूं ही जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
एसएसबी ने अररिया के जोगबनी ICP पर चीनी नागरिक को हिरासत में लिया
Forbesganj, Bihar:अररिया जिले के जोगबनी ICP के मुख्य द्वार पर एसएसबी ने चीन के एक नागरिक को हिरासत में लिया है, चीन का यह नागरिक नेपाली नंबर की एक स्कूटी से भारत में पहुंचा था और ICP गेट के सामने घूम रहा था तभी एसएसबी के जवानों ने इसे पकड़ा। हिरासत में लिए गए व्यक्ति का नाम झोऊ हुनान बताया जा रहा है, फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इससे पूछताछ में जुटी हुई है0
0
Report
पश्चिम बंगाल-असम में भाजपा की जीत के बाद पंजाब में डबल इंजन सरकार की संभावना
Firozpur, Punjab:पश्चिम बंगाल , असम में बीजेपी को बहुमत मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर पंजाब के सरहदी जिला फिरोजपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांट, पटाखे चला कर नाच कर खुशी मनाई पश्चिम बंगाल के बाद अब पंजाब की बारी : श्वेत मलिक भाजपा नेता पंजाब के सरहदी जिला फिरोजपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांट, पटाखे चला कर नाच कर पश्चिम बंगाल , असम में बीजेपी को बहुमत मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई वही फिरोजपुर पहुंचे श्वेत मलिक ने कहा कि यह भाजपा प्रधान नितिन नबीन , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह और भाजपा वर्करों की जीत है जिन्होंने कड़ी मेहनत की है वही अब पंजाब की बारी है पंजाब में भी डबल इंजन की सरकार बनेगी बाइट श्वेत मलिक भाजपा नेता बाइट राकेश राठौड़ भाजपा नेता0
0
Report
पश्चिम बंगाल में भाजपा सत्ता के बाद भिवंडी में कार्यकर्ताओं में उन्माद, पटाखे फोड़े
Thane, Maharashtra:पश्चिम बंगाल काबीज केल्यानंतर भाजपा कार्यकर्त्यांचा भिवंडीत जल्लोष जगाचे लक्ष लागून राहिलेल्या पश्चिम बंगाल येथील तीन टर्मच्या मुख्यमंत्री राहिलेल्या तृणमूल काँग्रेसच्या ममता बॅनर्जी यांची सत्ता उलथवून टाकत भारतीय जनता पार्टीची सत्ता प्रस्थापित केली आहे. त्यानंतर देशभरात भाजपा कार्यकर्त्यांनी जल्लोष केला आहे. भिवंडीत भाजपा ज्येष्ठ नगरसेवक निलेश चौधरी यांच्या नेतृत्वाखाली अंजूरफाटा येथील कार्यालय समोर फटाके फोडून एकमेकांना पेढे भरवत जल्लोष साजरा केला आहे. या वेळी उपस्थित भाजपा कार्यकर्त्यांनी भाजपा सह जय श्रीरामचा जयघोष करीत आनंद साजरा केला आहे.0
0
Report
Advertisement
विजय उपाध्याय की टिप्पणी: बंगाल चुनाव से यूपी विधानसभा पर क्या असर?
Noida, Uttar Pradesh:राजनीतिक विश्लेषक विजय उपाध्याय की बाइट बगाल चुनाव में बीजेपी की जीत का यूपी विधानसभा चुनाव पर क्या असर पड़ सकता है।0
0
Report
इलाहाबाद HC के समक्ष आकांक्षा दूबे मौत मामले में सीबीआई जांच की मांग पर सुनवाई
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दूबे की मौत संदिग्ध मौत का मामला, हाईकोर्ट में सीबीआई जांच की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई पूरी, हाईकोर्ट ने मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित किया, वाराणसी के एक होटल के कमरे में आकांक्षा दूबे का शव पाया गया था, आकांक्षा दूबे की मां ने हत्या का आरोप लगाते हुए समर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, वाराणसी के सारनाथ थाने में 26 मार्च 2023 को एफआईआर दर्ज हुई थी, आकांक्षा की मां मधु दूबे ने पुलिस पर संदेह जताते हुए सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की थी, हाईकोर्ट ने मामले में फिलहाल सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित हो गया है, अगके सप्ताह हाईकोर्ट याचिका पर अपना फैसला सुना सकता है।0
0
Report
करंट लगने से युवक की मौत, नवरात्र में गोदभराई के बीच हादसा
Farrukhabad, Uttar Pradesh:करंट लगने से युवक की मौत, मचा कोहराम, चैत्र नवरात्र में गोद भराई की हुई थी रस्म, नोएडा में करता था कार्य फर्रुखाबाद : जनपद शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव मझारा में एक युवक को करंट लग गया। जिसे गंभीर हालत में परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लोहिया फर्रुखाबाद की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया इससे परिवार में कोहराम मच गया। पिता रामदीन ने बताया 27 वर्षीय बेटा रामदीन रविवार सोमवार की रात को घर के बाहर बिजली पोल के पास खड़ा था। इस दौरान बिजली पोल में करंट उतर आया जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। आनंद-खनन में उसे डॉ राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल फर्रुखाबाद की इमरजेंसी में लेकर आए। जहां डॉक्टर ने उसे अमृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था और वह नोएडा में प्राइवेट नौकरी करता था। बताया गया चैत्र नवरात्र में उसकी शादी की वरीक्षा हुई थी। इसके बाद गोद भराई का कार्यक्रम भी हो गया था। शादी की फिलहाल तारीख नहीं निकला पाई थी। युवक की मौत से परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। बताया गया कि मृतक के ममेरे भाई की शादी 29 अप्रैल को थी। उसी में शामिल होने आया हुआ था। इसके बाद से वह घर पर आ गया था। वही शव को अस्पताल प्रशासन ने मोर्चरी में रखवाकर पुलिस सूचना भेज दी।0
0
Report
Advertisement
