201310
नोएडा एयरपोर्ट के विस्थापित गांव रनहेरा में बाढ़ जैसी स्थिति, प्रशासन मूकदर्शक
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए विस्थापित किए गए गांव रनहेरा में गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। गांव में घरों में पानी भर गया है और स्थानीय लोग रास्तों के अभाव में परेशान हैं। सिंचाई विभाग द्वारा नाले को बंद किए जाने के कारण गांव चारों ओर से पानी से घिर गया है। प्रशासन और प्राधिकरण की ओर से कोई सहायता न मिलने से गांव की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। विस्थापन के बाद गांव वालों की दुर्दशा पर किसी का ध्यान नहीं है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
केदारनाथ यात्रियों की हालत खराब, हेली एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश रेफर
Routhiya, Uttarakhand:केदारनाथ धाम में उपचार के लिए भर्ती दो यात्रियों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें हेली एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। दोनों यात्रियों को केदारनाथ स्थित स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकीय परामर्श के बाद बेहतर उपचार के लिए उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। इसके बाद दोनों यात्रियों को उच्च स्तरीय उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजने की व्यवस्था की गई। इनमें कर्नाटक निवासी 65 वर्षीय मोहन भण्डारी और हिमाचल प्रदेश के कुल्लू निवासी चेत राम शामिल हैं।0
0
Report
रीवा में बारिश के बीच बदहाल सड़क के विरोध में युवक बैठ गया
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में आज एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला, जहां शहर के कॉलेज चौराहे की बदहाल सड़क को लेकर एक युवक तेज बारिश के बीच सड़क पर ही बैठ गया. रीवा निवासी अंकित का कहना है कि वह इस रास्ते से रोजाना गुजरता है और सड़क की खराब हालत के कारण आए दिन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. युवक का कहना है कि जिस रास्ते से आम लोग गुजरते हैं, उसी रास्ते से मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला समेत कलेक्टर, एसपी, आईजी और तमाम बड़े अधिकारी भी गुजरते हैं, बावजूद इसके सड़क की हालत में सुधार नहीं हो पाया है. अंकित ने कहा कि आज बारिश के दौरान जब उसने सड़क की हालत देखी तो उसे बेहद बुरा लगा और इसी वजह से वह विरोध जताने के लिए यहां आकर बैठ गया. खास बात यह रही कि युवक के हाथ में मशहूर कवि और दार्शनिक रविंद्रनाथ टैगोर की किताब Nationalism नजर आई. तेज बारिश के बीच युवक सड़क पर बैठकर किताब पढ़ता रहा और अपनी नाराजगी जाहिर करता रहा. युवक का कहना है कि उसका विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि शहर की व्यवस्था और सड़क की बदहाली के खिलाफ है. उसका कहना है कि जब रीवा में इतने जिम्मेदार अधिकारी मौजूद हैं और इसी रास्ते से रोजाना गुजरते हैं, तो आखिर इस सड़क की मरम्मत अब तक क्यों नहीं हो सकी. फिलहाल बारिश के बीच सड़क पर बैठकर किए गए इस अनोखे प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.0
0
Report
हिसार मंडी में धान सरकारी खरीद की तैयारी, 1 अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद
Hisar, Haryana:हरियाणा की मंडियों में इन दिनों किसानों के बीच धान की सरकारी खरीद को लेकर चर्चाएं काफी तेज हैं। वैसे तो अमूमन धान की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर से ही शुरू होती है, लेकिन इस बार कम बारिश होने के कारण फसलों की हार्वेस्टिंग (कटाई) समय से पहले हो गई है, जिससे मंडियों में धान की आवक जल्द शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। इसी बीच, ज़ी मीडिया ने हिसार मंडी में तैयारियों का जायजा लेने के लिए मार्केट कमेटी के सचिव भारत शर्मा से खास बातचीत की। उन्होंने बताया कि आगामी 1 अक्टूबर से सरकारी खरीद शुरू होने की पूरी संभावना है। हालांकि हिसार मंडी की बात करें तो यहाँ मुख्य रूप से मूंग और बाजरे की ही आवक रहती है, जबकि धान यहाँ नहीं आता। पिछले सीजन में मंडी में 10,500 क्विंटल मूंग और 80,000 क्विंटल बाजरा आया था, लेकिन इस बार कम बारिश के चलते मूंग की पैदावार काफी कम रहने की आशंका है। मंडी प्रशासन ने किसानों की सुविधा के लिए पीने के पानी हेतु विशेष प्याऊ बनाई हैं, किसान रेस्ट हाउस का जीर्णोद्धार (रिनोवेशन) कराया जा रहा है जो एक-दो दिन में पूरा हो जाएगा, और फसल को सुरक्षित रखने के लिए 8 विशाल शेड की व्यवस्था की गई है ताकि खरीद प्रक्रिया पूरी होने तक किसानों को कोई परेशानी न हो।0
0
Report
Advertisement
सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन में 730 मीटर सड़क चौड़ीकरण; मुख्यमंत्री का घर भी प्रभावित
Ujjain, Madhya Pradesh:सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत उज्जैन में प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसी क्रम में खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा, जीवाजीगंज थाना होते हुए गणेश चौक तक करीब 730 मीटर लंबी सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जाना है। सड़क चौड़ीकरण की जद में 272 इमारतें आ रही हैं। इनमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पैतृक मकान और उनकी बड़ी बहन एवं नगर निगम सभापति कलावती यादव का घर भी शामिल हैं। नगर निगम की टीम ने प्रभावित मकानों की नपती कर लाल निशान लगाए हैं। मुख्यमंत्री के परिजनों का कहना है कि शहर के विकास और सिंहस्थ की तैयारियों को देखते हुए वे मकान के प्रभावित हिस्से को हटाने के लिए तैयार हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दादा रामचंद्र यादव ने वर्ष 1974 में यह मकान बनवाया था। इसी मकान में उनके दोनों बेटे पूनमचंद्र यादव और शंकरलाल यादव समेत परिवार के सदस्यों का बचपन बीता। फिलहाल इस घर मे सीएम के चाचा का परिवार रहता है....पूनमचंद्र यादव के पांच बच्चों में नंदलाल यादव, नारायण यादव, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, ग्यारसी बाई और नगर निगम सभापति कलावती यादव शामिल हैं। नगर निगम सभापति कलावती यादव ने कहा कि खजूर वाली मस्जिद से गणेश चौक तक होने वाले सड़क चौड़ीकरण में उनका पैतृक मकान भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस इलाके में रहने वाले सभी लोग उनके परिवार जैसे हैं और किसी के साथ भाजपा-कांग्रेस या हिंदू-मुस्लिम के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए। प्रभावित नागरिकों की समस्याओं को अधिकारियों से चर्चा कर दूर कराने का प्रयास किया जाएगा..0
0
Report
351 बसों के साथ मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का उद्घाटन; प्रदेश में यातायात सुधरेगा
Bhopal, Madhya Pradesh:BHOPAL मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा और पीएम ई-बस सेवा के जरिए प्रदेशवासियों का सपना पूरा हो रहा है。 पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी के कर कमलों से 351 इंटरसिटी एवं इंट्रासिटी बसों की सौगात मिली है。 प्रदेश में 21 साल बाद फिर से राज्य परिवहन सेवा की शुरुआत हो रही है。 राज्य परिवहन सेवा की लंबे समय से मांग की जा रही थी, जो आज पूरी हो रही है。 आज का दिन प्रदेश के इतिहास में ऐतिहासिक है。 यह परिवहन सेवा प्रदेश के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी。 मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था अधिक सुगम, सुरक्षित और आधुनिक बनेगी。 इस सेवा की शुरुआत में बस मालिकों के हितों का भी ध्यान रखा गया है。 मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा प्रदेशवासियों को बेहतर यात्री परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है。 मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना के तहत 351 बसों को सीएम डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने दिखाई हरी झंडी0
0
Report
गरबा में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध, कानून कार्रवाई की चेतावनी
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में नवरात्रि से पहले गरबा को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। सामाजिक न्याय परिसर में होने वाले गरबा आयोजन में गैर हिंदुओं के प्रवेश को लेकर बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया ने दो टूक बात कही है। सांसद ने कहा कि गरबा आयोजन में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि पिछले साल से सामाजिक न्याय परिसर में नौ दिवसीय गरबा का आयोजन शुरू किया गया है। इस बार इसका दूसरा वर्ष है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन मां की आराधना और शक्ति की आराधना से जुड़ा है, जहां बेटियां और परिवार के लोग गरबा करेंगे। गैर हिंदुओं के प्रवेश को लेकर सांसद ने कहा कि पिछले साल भी यह स्पष्ट किया गया था कि गैर हिंदुओं को गरबा आयोजन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा और इस बार भी यही व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि दूसरे धर्म को मानने वाले लोग अपनी आस्था के अनुसार अपने धर्मस्थल पर पूजा-अर्चना करें। बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा, “अपने-अपने धर्म का पालन करें। हम उनके यहां नहीं जाते, तो वे हमारे यहां क्यों आएं।” उन्होंने यह भी कहा कि यदि तय व्यवस्था का उल्लंघन किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बार गरबा आयोजन में बगलामुखी माता की थीम पर पंडाल सजाया जाएगा। भूमि पूजन 24 सितंबर को सामाजिक न्याय परिसर में हुआ, जबकि गरबा आयोजन 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक किया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
MP में फिर राजस्थान रोडवेज की बसें, ग्वालियर से चार बसों से शुरू
Jaipur, Rajasthan:मध्यप्रदेश में फिर राजस्थान रोडवेज की बसों का संचालन शुरू हो गया है। ग्वालियर से राजस्थान के अलग-अलग शहरों के लिए एक साथ 4 बसों के साथ शुरुआत की गई है। निजीकरण के चलते पिछले कई वर्षों से रोडवेज के संचालन में रुकावटें आई थीं, खास कर धौलपुर से मुरैना और ग्वालियर रूट पर। अब प्रशासन ने धौलपुर मुख्य प्रबंधक की जिम्मेदारी MD पुरुषोत्तम शर्मा को सौंपी है और ग्वालियर के नए ISBT बस स्टैंड से बसें शुरू करने की योजना बनाकर अभियान शुरू किया गया है। ग्वालियर, मुरैना के कलक्टर-एसपी से मदद लेकर और प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था के साथ गुरुवार से 4 बसों के साथ शुरुआत की गई जिसमें ग्वालियर से जयपुर, सोनागिर‑महावीरजी, ग्वालियर‑आगरा और ग्वालियर‑अलीगढ़ के रूट चले। जल्द ही ग्वालियर से कैला देवी हिंडौन, दिल्ली, धौलपुर आदि रूट भी शुरू होंगे। रोडवेज ने जगह-जगह होर्डिंग, बैनर लगाकर प्रचार-प्रसार किया और MD नियमित समीक्षा कर रहे हैं। केकड़ी से उज्जैन, इंदौर के लिए नए परमिट भी जारी होंगे। अशांति के कारण MP में निजी बसों का प्रभाव रहा, किन्तु अब रोडवेज की योजना सभी प्रमुख शहरों से बस संचालन शुरू करने की है, जिनमें इंदौर, उज्जैन, भोपाल, झांसी, रतलाम, ओंकारेश्वर, बुरहानपुर, शिवपुरी और नीमच शामिल हैं। दिसंबर तक नई बसों की संख्या बढ़ेगी और कुछ रूटों पर खास तौर पर MP के शहरों के लिए बसें रिजर्व रखी जाएंगी ताकि अधिक से अधिक संख्या में बसें संचालित की जा सकें।0
0
Report
सलूंबर के आवासीय भवन में कोचिंग सेंटर पर नोटिस, जवाब और दस्तावेज मांगे गए
Udaipur, Rajasthan:सलूंबर नगर परिषद ने आवासीय भवन में कोचिंग सेंटर संचालित किए जाने को लेकर दक्ष स्टडी सेंटर से जुड़े पक्ष को नोटिस जारी किया है। परिषद ने 7 दिन में जवाब और वैधानिक दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिए हैं。 परिषद के 24 सितंबर के नोटिस में शिकायत का हवाला देते हुए कहा गया है कि 20 फीट चौड़ी सड़क पर स्थित आवासीय भवन में बिना सक्षम स्वीकृति के कोचिंग सेंटर संचालित किया जा रहा है। नोटिस के बाद सवाल उठ रहे हैं कि यदि गतिविधि बिना स्वीकृति चल रही थी, तो नगर परिषद की नजर इतने समय तक क्यों नहीं पड़ी? क्या पहले भवन के वास्तविक उपयोग की जांच की गई थी? अब चर्चा इस बात की भी है कि क्या नगर परिषद शहर के अन्य आवासीय भवनों में संचालित व्यावसायिक और संस्थानिक गतिविधियों की भी जांच करेगी, या कार्रवाई केवल शिकायत तक सीमित रहेगी।0
0
Report
एशियन गेम्स 2026: कमलजीत व सुरुचि इंदर सिंह को स्वर्ण पदक, देश हुआ गौरवान्वित
Noida, Uttar Pradesh:Pushkar Singh Dhami स्वर्णिम निशाना, शानदार जीत! एशियन गेम्स 2026 की 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप दोनों ने अपने शानदार प्रदर्शन और उत्कृष्ट खेल कौशल से देश को गौरवान्वित किया है। उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं。 #AsianGames2026 #Cheer4Bharat0
0
Report
Advertisement
CBI چار्जशीٹ: हरियाणा बैंक घोटाले में छह आईएएस के खिलाफ गंभीर आरोप
Chandigarh, Chandigarh:बैंक घोटाला से जुड़ी सीबीआई की चार्जशीट में चौकाने वाले खुलासे इस फ्रॉड से जुड़े अधिकारियों को लेकर पहली बार सामने आए चौंकाने वाले आरोप चार्जशीट के मुताबिक IAS पंकज अग्रवाल के लिए हुईं 4 मुजरा पार्टियां औऱ भेजी गई महिलाएं रिटायर्ड IAS आरके सिंह ने बेटे को हवाला से भिजवाए दो करोड़ रुपये इस मामले में 6 आईएएस पर साजिश रचने के आरोप है नियमों की अनदेखी कर अनुचित लाभ लेने, सरकारी फंड की हेराफेरी से लेकर रिश्वत लेने तक के हैं आरोप लगे है हरियाणा कथित बैंक घोटाले में सीबीआई की चार्जशीट में छह आईएएस अधिकारियों की भूमिका को लेकर लगाए गए गंभीर आरोप सामने आए हैं सीबीआई ने जिन छह आईएएस के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है उनमें साकेत कुमार, आरके सिंह (राम कुमार सिंह), पंकज अग्रवाल, प्रदीप कुमार, विनीत गर्ग और मोहम्मद शाइन शामिल हैं जिनमें 3 आईएएस गिरफ्तारी के बाद न्याययिक हिरासत में ही हैं। मामले से जुड़ी चार्जशीट में कई चौंकाने वाले आरोप हैं अधिकारियों पर बैंक अधिकारियों और अन्य आरोपियों के साथ कथित साजिश रचकर सरकारी पैसे को निजी बैंकों में ट्रांसफर कराने, बैंक चयन और एफडी निवेश के नियमों की अनदेखी करने, वित्त विभाग की तय सीमाओं को दरकिनार करने, फर्जी अथवा बदले हुए दस्तावेजों का इस्तेमाल करने, सबूत छिपाने और रिश्वत या अन्य अनुचित लाभ लेने के आरोप लगाए गए हैं। IAS पंकज अग्रवाल और रिभव ऋषि ने होटलों में की ऐश की व्यवस्था तत्कालीन स्कूल शिक्षा विभाग के आयुक्त एवं सचिव और बाद में कृषि विभाग के प्रमुख सचिव रहे पंकज अग्रवाल पर निजी बैंक अधिकारी से कथित अनुचित लाभ लेने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप हैं कि बैंक अधिकारी रिभव ऋषि ने अग्रवाल के लिए मुजरा पार्टियों, होटल में ठहरने और महिलाओं की व्यवस्था तक कराईं। जीरकपुर के होटल जेड मैनर में नवंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच Four बार मुजरा पार्टियां हुईं। इनमें डांस कलाकारों, खानपान और शराब का खर्च कथित तौर पर रिभव ऋषि ने उठाया। 24 दिसंबर 2025 को चंडीगढ़ के ट्रिब्यून चौक पर स्थित होटल नोबोटेल में एक महिला को बुलाया गया। इसका भुगतान रिभव के करीबी अभय कुमार ने यूपीआई से किया। 10 जनवरी 2026 को मोहाली के होटल बाइंडम में एक सुइट बुक कर एक अन्य महिला को बुलाया गया। इसे 75,000 रुपये रिभव ऋषि के पैसों से दिए गए। पंकज अग्रवाल की मौजूदगी और उनका होटल से उबर कैब से घर लौटना रिकॉर्ड में दर्ज है। अक्तूबर 2025 में दिल्ली के होटल रिभव ऋषि के क्रेडिट कार्ड से बुक कराया गया। अक्तूबर 2025 में ही पंकज अग्रवाल की पत्नी के लिए चंडीगढ़ के होटल नोबोटेल में एक पार्टी हुई। इसका 9,399 रुपये का पूरा बिल रिभव ऋषि ने नकद चुकाया। IAS साकेत कुमार ने ‘सीन’ लिख खुलवाए खाते... जुड़े थे बैंक अफसरों के ग्रुप से साकेत कुमार 16 जून 2025 से 10 अप्रैल 2026 तक विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव रहे और हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPGCL) के एमडी का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला। आरोप है कि उन्होंने बैंक खाते खोलने के प्रस्ताव पर केवल ‘सीन’ (देख लिया) लिखकर मंजूरी दी, जबकि बैंक चयन का अधिकार डायरेक्टर जनरल (DG) के पास था और ना ही कोटेशन मंगाई गई और ना वित्त विभाग को मंजूरी ली गई। जांच के अनुसार पंचायत विभाग के पूर्व अधिकारी नरेश कुमार के जरिए आईडीएफसी बैंक के पूर्व अधिकारी रिभव ऋषि की सिफारिश पर उन्होंने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और AU Small Finance Bank में खाते खुलवाने के लिए DG को प्रभावित किया। 29 दिसंबर 2025 को HPGCL पेंशन फंड ट्रस्ट से 25 करोड़ रुपये निकालकर IDFC Bank में डालने की साजिश का उल्लेख है। SAKET KUMAR के IDFC Bank के अधिकारियों के ‘सुकून’ नामक व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने की बात भी कही गई है। IAS विनीत गर्ग : 50-50 ग्राम के सोने के सिक्के लेने का आरोप चार्जशीट में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष विनीत गर्ग को लेकर कई अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। उनके कार्यकाल में IDFC First Bank को कई निवेश मामलों में प्राथमिकता मिली。 24 अक्तूबर 2025 को सदस्य सचिव ने 25-25 करोड़ रुपये AU Small Finance Bank और IDFC में लगाने की सिफारिश की थी। इसे बदलकर पूरी 50 करोड़ राशि IDFC में लगाने का निर्णय किए जाने का उल्लेख है。 चार्जशीट में 6 मई 2025 को ICICI से 3.50 करोड़ निकालकर IDFC में जमा कराने के मौखिक निर्देश का भी आरोप है। CB I के अनुसार, दीपावली से पहले रिभव ऋषि के माध्यम से विनीत गर्ग के घर 50-50 ग्राम के दो सोने के सिक्के पहुंचाए जाने की भी जांच की गई। चार्जशीट में कॉल रिकॉर्ड और गवाहों के बयानों समेत कई साक्ष्यों का उल्लेख है。 IAS आरके सिंह ने घर में 50 लाख लिए चार्जशीट के अनुसार पंचकूला नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त आरके सिंह के घर में 11 जनवरी 2026 को 50 लाख रुपये पहुंचाए गए। 22 जनवरी को दिल्ली में उनके बेटे प्रशांत सिंह को तीन किश्तों में 2 करोड़ रुपये दिए गए। पहचान के लिए 10 रुपये के नोट का नंबर मिलाया गया। सिंह ने आईडीएफसी बैंक की अलग-अलग ब्याज दरों के बावजूद FD कराई। जब सेक्शन अफसर अनिल कुमार ने कोटेशन मंगाने का सुझाव दिया तो सिंह ने उन्हें डांटा और कहा, “भाई तू बहुत ज्यादा सयाना है क्या?” इसके बाद 17 नवंबर को उसे हटाया। कालका नगर परिषद का खाता 30 किलोमीटर दूर सेक्टर-32 चंडीगढ़ शाखा में खुलवाया。 IAS मोहम्मद शाइन के होटल बिल बैंकवालों ने दिए एचपीजीसीएल के तत्कालीन प्रबंध निदेशक और अध्यक्ष मोहम्मद शाइन के कार्यकाल में IDFC First Bank को सरकारी धन के निवेश में फायदा पहुंचा। जांच एजेंसी का आरोप है कि शाइन ने बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक रिभव ऋषि को अधिकारियों से मिलवाने से लेकर IDFC में 50 करोड़ रुपये जमा कराने और बाद में बैंक की 50 करोड़ रुपये की जमा सीमा हटाने तक भूमिका निभाई。 चार्जशीट में रिभव ऋषि की ओर से होटल-रेस्तरां के करीब 3.67 लाख रुपये के बिल चुकाने और शाइन के घर कई बार जाने का भी उल्लेख है। नवंबर 2024 में इंडसइंड बैंक की करीब 108.46 करोड़ रुपये की FD समय से पहले तुड़वाकर 50 करोड़ रुपये IDFC में जमा कराए गए। IAS प्रदीप कुमार ने निवेश में की गड़बड़ी हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तत्कालीन सदस्य सचिव प्रदीप कुमार पर निवेश में गड़बड़ी कर IDFC First Bank को फायदा पहुंचाने का आरोप है। चार्जशीट के अनुसार उन्हें पता था कि IDFC Bank में अधिकतम 50 करोड़ रुपये जमा कर सकते हैं, फिर भी बैंक में जमा रकम 63.68 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। आरोप है कि एक मामले में AU Small Finance Bank की 8.45 प्रतिशत ब्याज दर को गलत तरीके से 8.25 प्रतिशत दिखाया गया। इससे IDFC की ब्याज दर अधिक दिखाई दी。0
0
Report
उत्तरकाशी में प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में कांग्रेस- पुलिस में तीखी नोकझोंक
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम में हंगामा, कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका तीखी नोकझोंक उत्तरकाशी। एंकर -उत्तरकाशी में प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा के कार्यक्रम के दौरान उस वक्त माहौल गरमा गया, जब उत्तरकाशी की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गेट पर ही रोक दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता मंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़ गए और मौके पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। नोकझोंक के दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कपड़े तक फट गए, जिसके बाद मामला और गरमा गया। कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात की मांग करते रहे। मौके पर बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बस में बैठाकर वहां से रवाना किया। इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ।हालांकि, पुलिस की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी बनी रही और कार्यक्रम स्थल पर काफी देर तक तनाव का माहौल देखने को मिला। बाइट -01 प्रदीप जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी बाइट -02 मनीष राणा बाइट -03 कनक पाल परमार0
0
Report
बलौदाबाजार: गणेश पंडाल में घंटों बैठा रहा बाज, श्रद्धालुओं ने गरुड़ प्रतिमा से जोड़कर माना चमत्कार
Baloda Bazar, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के सुंदरावन गांव में गणेशोत्सव के दौरान एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला। यहाँ स्थापित गणेश पंडाल में एक बाज उड़कर आया और भगवान गणेश की प्रतिमा के नीचे बने गरुड़ के पास शांत भाव से बैठ गया। बाज बिना किसी डर के कई घंटों तक वहीं डटा रहा। पंडाल में मौजूद लोग इस अनोखे नजारे को देखकर हैरान रह गए। श्रद्धालुओं ने इसे भगवान का चमत्कार और शुभ संकेत मानकर पूजा-अर्चना शुरू कर दी। यह दुर्लभ घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
बीजापुर-बस्तर में अर्नब चक्रवात के कारण 30 घंटे से मूसलाधार बारिश, अलर्ट जारी
Vijayapura, Karnataka:बीजापुर-बस्तर में अर्नब चक्रवात का असर, 30 घंटे से मूसलाधार बारिश एंकर-अर्नब चक्रवात का असर बीजापुर समेत बस्तर संभाग के सभी जिलों में देखने को मिल रहा है। पिछले 30 से 32 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इंद्रावती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से नदी किनारे बसे गांवों में प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों को आवश्यक कार्य न होने पर घरों से बाहर नहीं निकलने की सख्त हिदायत दी गई है। वहीं, बारिश और तेज हवाओं का असर NH-63 पर भी दिखाई दे रहा है। सड़क पर पेड़ गिरने से कई जगह यातायात प्रभावित हुआ है और वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। निचले इलाकों में NDRF और नगर सेना के जवानों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।0
0
Report
15 शिकायतों में 10 निपटारे, TDI पर कड़ी कार्रवाई का संकेत
Panipat, Haryana:15 शिकायतें सुनीं 10 का मौके पर निपटारा; TDI पर कार्रवाई की चेतावनी TDI की मनमानी पर गंगवा का शिकंजा अगली बैठक में नहीं पहुंचे तो FIR कांग्रेस पर भी बरसे मंत्री रणबीर गंगवा पानीपत। हरियाणा के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री एवं जिला कष्ट निवारण समिति के अध्यक्ष रणबीर गंगवा की अध्यक्षता में शुक्रवार को पानीपत में जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक हुई। बैठक में कुल 15 शिकायतें सुनी गईं, जिनमें से 10 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जबकि पांच शिकायतों को आगामी बैठक तक लंबित रखा गया। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री रणबीर गंगवा ने TDI से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि TDI के प्रतिनिधियों को बैठक में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा। यदि अगली बैठक में भी वे उपस्थित नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ FIR सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा कि TDI से संबंधित शिकायतों की जांच ADC को सौंपी गई है। जांच में यह देखा जाएगा कि कंपनी की ओर से लोगों को अपेक्षित सुविधाएं और विकास कार्य उपलब्ध कराए गए हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि जांच में शिकायतों में लगाए गए कुछ आरोप सही पाए गए हैं और कंपनी को इसका जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति ने कोई प्लॉट खरीदा है और वह उसे आगे बेचता है तो केवल इस आधार पर उस व्यक्ति को दोषी नहीं माना जा सकता। यह भी जांच का विषय होगा कि संबंधित रजिस्ट्रियां कंपनी की ओर से कराई गई हैं या नहीं। 'लोगों के बीच जाकर शिकायतों का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता' रणबीर गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से सभी मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्री नियमित रूप से जिलों में जाकर लोगों की शिकायतें सुन रहे हैं और संभव हो तो उनका मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करना है。 कांग्रेस पर साधा निशाना कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गंगवा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस अलग-अलग गुटों में बंटी हुई है। उन्होंने कहा कि पार्टी में अलग-अलग नेताओं के अपने-अपने गुट हैं और उनके विचारों में भी आपसी तालमेल नहीं है। गंगवा ने कहा कि जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा को सरकार बनाने का अवसर दिया है और भाजपा सरकार पारदर्शिता के साथ प्रदेश और देश के हित में काम कर रही है। स्मृति ईरानी के हरियाणा प्रभारी बनने का किया स्वागत स्मृति ईरानी को हरियाणा का नया प्रभारी बनाए जाने पर रणबीर गंगवा ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें संगठन और सरकार में काम करने का लंबा अनुभव है। उन्होंने स्मृति ईरानी को अनुभवी और तेज-तर्रार नेता बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने इसे महिला सशक्तिकरण का उदाहरण भी बताया और कहा कि हरियाणा भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी दोनों महिलाएं हैं। बाइट रणबीर गंगवा पीडब्ल्यूडी मंन्त्री0
0
Report
बड़खल झील की बदहाली: गंदा पानी-जलकुंभी से पर्यटन योजना सवालों के घेरे में
Faridabad, Haryana:सुनो सरकार फरीदाबाद की बड़खल झील की मौजूदा स्थिति पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्राउंड जीरो पर पहुंची हमारी टीम ने झील परिसर का जायजा लिया तो जगह-जगह गंदगी, जलकुंभी और गंदा पानी दिखाई दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि झील में गंदा पानी जमा होने के कारण आसपास के इलाके में बदबू फैल रही है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस बड़खल झील को खूबसूरत पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने और यहां साफ पानी उपलब्ध कराने के दावे किए गए थे, उसकी मौजूदा तस्वीर उन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। झील के आसपास कई जगह अव्यवस्था दिखाई दे रही है और बनाए गए कुछ सेट भी टूटे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, इस मामले को लेकर पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सरकार की नाकामी के चलते बड़खल झील और यहां बनाए जा रहे नमो घाट का काम अधूरा पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से झील में साफ पानी और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे किए गए थे, लेकिन मौके पर स्थिति इसके विपरीत दिखाई दे रही है。 पूर्व विधायक ने सवाल उठाया कि यदि झील में सीवर का गंदा पानी और गंदगी ही जमा रहनी है तो करोड़ों रुपये की परियोजना का उद्देश्य क्या है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से झील की सफाई, गंदे पानी की समस्या के स्थायी समाधान और अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने की मांग की। अब सवाल यह है कि बड़खल झील की बदहाल स्थिति कब सुधरेगी झील में सीवर का पानी आने से कब रोक लगेगी और नमो घाट समेत अधूरे पड़े कार्यों को कब पूरा किया जाएगा? स्थानीय लोगों को अब मौजूदा विधायक दिनेश अदलखा और सरकार की ओर से कार्रवाई का इंतजार है।0
0
Report
Advertisement
