201310
नोएडा के बिसरख में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार
Greater Noida, Uttar Pradesh:एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा हिरदेश कठेरिया ने बताया कि बिसरख पुलिस की देर रात दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल हो गए जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ के बाद बदमाशों की पहचान हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के हौजदार गढ़ी निवासी सचिन और मेरठ के सरधना निवासी गौरव के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से दो अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, एक अपाचे मोटरसाइकिल और दो सोने की चेन बरामद की हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Defence expert Col Sk Malik पर चर्चा: सुरक्षा नीतियों पर विश्लेषण
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
रामपुर में मोहिबुल्लाह नदवी का जौहर यूनिवर्सिटी दौरा, गेट नहीं खुला
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी पहुंचे मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी, गेट पर ही रोके गए। सांसद के पहुंचने के बाद भी यूनिवर्सिटी का मुख्य गेट नहीं खोला गया, बाहर इंतजार करते रहे। जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में पहुंचे सांसद, मौके पर जुटे सपा कार्यकर्ता। रामपुर में आज समाजवादी पार्टी के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी आज़म खान की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे, लेकिन यूनिवर्सिटी का मुख्य गेट नहीं खुला गया; गेटकीपर ने गेट बंद रखा और सांसद अंदर प्रवेश नहीं कर सके। मौके पर मौजूद लोगों के बीच इस पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चा बनी रही, सपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि सांसद यूनिट यूनिवर्सिटी के समर्थन में आए हैं और स्थिति का जायजा लेना चाहते थे।0
0
Report
पिकअप पलटने से 6 मजदूर गम्भीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में इलाज शुरू
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर से पिकअप वाहन में सवार होकर 10 मजदूर श्रीनगर जा रहे थे उसी दौरान लुनावत पेट्रोल पंप के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें सवार 6 मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गए जिंन्हे 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया जहां सभी घायलों का उपचार डॉक्टर के द्वारा जिला अस्पताल में किया जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
भिलाई में कार ने इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार दो छात्रों को टक्कर दी; चालक फरार
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भिलाई के गेराज रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में अज्ञात तेज रफ्तार कार ने इलेक्ट्रिक स्कूटर सवार दो छात्रों को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी की स्कूटी के परखच्चे उड़ गए तो वही दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों घायल छात्रों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है वहीं दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है जिससे आरोपी चालक की पतासाजी की जा सके.बाइट-सत्यप्रकाश तिवारी पुलिस प्रवक्ता0
0
Report
बैतूल: स्वास्थ्य केंद्र निर्माण में ठेकेदार की लापरवाही, बहाल नहीं हो रहा काम
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - बैतूल जिले में स्वास्थ्य विभाग के तहत बन रहे उप स्वास्थ्य केंद्रों में भारी भ्रष्टाचार और लापरवाही सामने आ रही है। करोड़ों रुपए की लागत से बन रहे ये केंद्र गुणवत्ता के बजाय अनियमितताओं की भेंट चढ़ते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि जिन ठेकेदारों को पहले टर्मिनेट किया जा चुका है,उन्हीं से दोबारा निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। ताजा मामला बैतूल जिले के शाहपुर ब्लॉक में बीजादेही गांव का है,जहां लगभग 1 करोड़ 37 लाख रुपए की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य जनवरी 2025 में शुरू किया गया था। मेसर्स मंजीत सिंह खनूजा घोड़ाडोंगरी को इसका ठेका दिया गया था, जिसे 6 महीने में पूरा करना था। लेकिन शुरुआत से ही निर्माण कार्य में अनियमितताओं और घटिया गुणवत्ता की शिकायतें सामने आने लगीं। ग्रामीणों ने विरोध किया,इंजीनियरों ने भी सवाल उठाए,जिसके बाद ठेकेदार को टर्मिनेट किया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि उसी ठेकेदार को फिर से काम सौंप दिया गया और 30 जून 2026 तक निर्माण पूरा करने की समय सीमा तय की गई। बावजूद इसके आज भी निर्माण कार्य अधूरा है और बेहद घटिया स्तर पर किया जा रहा है। हालत ऐसे हैं कि कंक्रीट उंगलियों से झड़ रहा है,बीम और कॉलम से लेकर दीवारों तक तकनीकी मानकों की अनदेखी की जा रही है। घटिया निर्माण को छुपाने के लिए ठेकेदार ने ऊपर से लीपा पोती कर दी है लेकिन इंजीनियर ने पहले ही घटिया निर्माण के सारे प्रमाण जमा कर रखे हैं वहीं ग्रामीणों ने भी पूरे घटिया निर्माण के वीडियो बनाएं है। निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे इंजीनियर ने भी गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए विभाग को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है,लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 50 गांवों के मरीज इस केंद्र पर निर्भर रहेंगे, लेकिन घटिया निर्माण के चलते यह भवन जल्द ही जर्जर हो सकता है। ग्रामीण बता रहे हैं कि हम लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है,ये बिल्डिंग टिकने वाली नहीं है। ग्रामीणों ने मांग की है कि ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाए और पूरी बिल्डिंग को गिराकर नए सिरे से निर्माण कराया जाए। क्षेत्रीय विधायक गंगा उइके ने भी माना कि ठेकेदार द्वारा लापरवाही की जानकारी उन्हें मिल रही है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले की शिकायत विभागीय मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से करेंगे और दोषी ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कराकर निर्माण कार्य दोबारा करवाया जाएगा। फिलहाल सवाल यही है कि जब जिम्मेदारों को सब कुछ पता है,तो कार्रवाई कब होगी और आखिर कब तक जनता को ऐसे भ्रष्ट निर्माण का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।0
0
Report
जालौन में युवती ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या: सगाई के दो महीने बाद शादी की आशंका
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में अज्ञात कारणों के चलते युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर के अंदर वाले कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला युवती का शव, दरवाजा तोड़कर निकाला गया यवती का शव, दो महीने पहले युवती की हुई थी सगाई, अगले साल होनी थी शादी, सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने किए साक्ष्य संकलन, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा, जालौन के गोहन थाना क्षेत्र के बिजदुवा गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
चूहा फँसा जहरीले कोबरा में: घर में हड़कंप, रेस्क्यू कर बाहर निकाला
Gonda, Uttar Pradesh:जहां एक तरफ लगातार जहरीले सांपों का प्रकोप जारी है लगातार अलग-अलग स्थान पर जहरीले सांप निकल रहे हैं और लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। एक जहरीला सांप कोबरा चूहे के शिकार में चूहेदानी के पास पहुंचा लेकिन चूहे का शिकार नहीं कर पाया बल्कि खुद उसे चूहा दानी में फंस गया है। वीडियो गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आवास विकास स्थित भार्गव कॉलोनी का है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बताया गया है कि आज शनिवार सुबह करीब 8 बजे भार्गव कॉलोनी के रहने वाले संजय कुमार जब चूहेदानी को देखने पहुंचे कि उनके घर में एक चूहा काफी सामानों को काट दिया था। वह फंसा कि नहीं फंसा तो देखा कि उसे चूहेदानी में चूहे के बजाए एक जहरीला कोबरा सांप फंसा हुआ है जिसे देखकर के तत्काल परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। संजय द्वारा परिवार के अन्य लोगों को सूचना दी गई परिवार के अन्य लोग भी मौके पहुंचे उन्होंने भी कोबरा सांप देखा तो उनके भी होश उड़ गए। तत्काल संजय द्वारा घर से एक बोरी को उठाकर लाए और किसी तरीके से कड़ी मशक्कत कर बोर में जहरीला कोबरा सांप को रखा और ऊपर से बांधकर के खुद रेस्क्यू कर बाहर ले जाकर के छोड़ दिया है। जहरीले कोबरा सांप के चूहेदानी में फंसे होने का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि संजय कुमार के घर में एक चूहे द्वारा लगातार कई सामानों को काटकर के नुकसान पहुंचाया जा रहा था। इसी लिए चूहे को पकड़ने के लिए 3 दिन पहले संजीव कुमार द्वारा इस चूहेदानी को रखा गया था। 2 दिन से चूहा नहीं फस रहा था लगातार संजय देख भी रहे थे लेकिन आज सुबह जब देखा तो इसमें एक जहरीला कोबरा सांप फंसा हुआ था।0
0
Report
पुंछ में NCB, पुलिस और सेना की संयुक्त कार्रवाई: 5 किलोग्राम हेरोइन बरामद
Jammu, Big Breaking पुंछ में NCB, पुलिस और सेना की बड़ी कार्रवाई。 भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा (LoC) से सटे कोसलियां गांव में मुनीर हुसैन पुत्र साईं के घर पर संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान 5 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद की गई। मामले में आगे की जांच जारी है。0
0
Report
खजराना में अतिक्रमण हटाकर 100 बेड अस्पताल की नींव रखी गई
Indore, Madhya Pradesh:खजराना क्षेत्र में नगर निगम की अतिक्रमण की बड़ी कार्रवाही जिस जगह बना था कागजो पर अस्पताल वही चला नगर निगम का बुलडोजर नगर निगम ने उक्त जमीन पर वर्तमान में बनी झोपडिया और 10 से 12 दुकानों को हटाया देश भर में हल्ला मचने के बाद जागा प्रशासन नगर निगम ने पूरी जमीन को अतिक्रमण से कराया मुक्त अब यहाँ आने वाले समय में तैयार होगा 100 बेड का अस्पताल जो 6 सालो से काजगो पर था 4 पोकलेन मशीन और भरी तादाद में मौजूद रहा पुलिस बल0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर में 26 करोड़ के इंटरनेशनल स्टेडियम का उद्घाटन, बजट 1028 करोड़
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना आज शाहजहांपुर पहुंचे। यहां मौजूद कार्यक्रम में उन्होंने 26 करोड़ रुपए की कीमत से बने इंटरनेशनल लेवल के स्टेडियम का उद्घाटन किया। उन्होंने बैडमिंटन खेल कर कार्यक्रम की शुरुआत की और कहा कि सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए इस बार 1028 करोड़ रुपए का बजट जारी किया है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और बेकार के मुद्दों पर राजनीति हो रही है। स्टेडियम हथौड़ा में 26 करोड़ रुपए की कीमत से बना है, जिसमें स्विमिंग पूल, बैडमिंटन हॉल, प्लास्टिक प्रोडक्ट रनिंग ट्रैक समेत हाईटेक सुविधाएं दी गईं। इसी तरह सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए बजट बढ़ाती जा रही है; पिछले साल 951 करोड़ का बजट था। इस बार योगी सरकार ने इसे बढ़ाकर 1028 करोड़ कर दिया ताकि खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा मिल सके। कार्यक्रम के दौरान नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर पहले से जीत चुके खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विपक्ष के सवालों पर डिप्टी ने जवाब दे दिया और कहा कि विपक्ष ने पहले भी कुछ नहीं किया, अब केवल गाल बजा रहा है。0
0
Report
डीडीयू टीआरएस शेड क्रेन हादसा: रेलकर्मी गंभीर घायल, टूल डाउन
Chandauli, Uttar Pradesh:डीडीयू टीआरएस शेड में बड़ा हादसा, क्रेन की पुली गिरने से रेलकर्मी गंभीर घायल घायल रेलकर्मी प्रमोद कुमार यादव को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में वाराणसी किया गया रेफर हादसे के बाद आक्रोशित कर्मचारियों ने किया टूल डाउन, सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर्मचारियों का आरोप, जर्जर क्रेन और क्रेन चालक की कमी के बावजूद कराया जा रहा था काम सूचना पर अलीनगर पुलिस व आरपीएफ मौके पर पहुंची, स्थिति पर रखी जा रही नजर गंभीर रूप से घायल रेलकर्मी प्रमोद कुमार यादव अलीनगर थाना क्षेत्र के जंसो की मड़ई गांव के निवासी बताए जा रहे हैं कर्मचारियों ने दी चेतावनी, मांगें पूरी नहीं हुईं तो रेल परिचालन भी हो सकता है प्रभावित डीडीयू जंक्शन के समीप स्थित टीआरएस शेड का मामला.0
0
Report
मथुरा फरह में अज्ञात युवक की हत्या की आशंका, सनसनी फैल गई
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा ब्रेकिंग \n\nफरह क्षेत्र में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका\n\nमथुरा। थाना फरह क्षेत्र की ओल चौकी के अंतर्गत एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक आशंका है कि युवक की हत्या कर शव को यहाँ फेंका गया है।\n\nघटना की सूचना मिलते ही थाना फरह पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के साथ-साथ हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।\n\nफिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
अशोकनगर के सूखे खेतों में इंद्रदेव से पानी की दुआ, वीडियो वायरल
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:दर्द-ए-किसान: अशोकनगर में सूखते खेतों के बीच 'इंद्रदेव' से गुहार, वीडियो वायरल एंकर - आसमान की बेरुखी और सूखी धरती ने अशोकनगर के अन्नदाता को बेबस कर दिया है। मुंगावली के निटरा गांव से सामने आई किसानों की पीड़ा ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। खेतों में पसरे सन्नाटे के बीच, राजेंद्र चौहान और खुमान आदिवासी नाम के दो किसानों का एक बेहद भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। "इंद्रदेव कब बरसोगे?..." हाथों में ढोलक-मंजीरे थामे, इन किसानों ने लोकगीत के जरिए पानी की बूंद-बूंद को तरसती अपनी जमीन का दर्द बयां किया है। बारिश न होने से बोनी का काम पूरी तरह ठप है। कर्ज और उम्मीदों के बोझ तले दबा किसान आज लाचार होकर आसमान की ओर निहार रहा है। यह वायरल वीडियो सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि सूखे की मार झेल रहे हर उस अन्नदाता की चीख है, जिसकी उम्मीदें खेतों में दम तोड़ रही हैं...!!0
0
Report
रanchi में डूरंड कप ट्रॉफी का अनावरण, सात मैचों की तैयारी
Ranchi, Jharkhand:रांची के दीपाटोली स्थित कोलकाता ऑडिटोरियम में आज डूरंड कप के ट्रॉफी का अनावरण किया गया। इस अनावरण कार्यक्रम में आर्मी के अधिकारियों के साथ झारखंड के पर्यटन एवं खेल पूर्व मंत्री सुद्वीप कुमार सोनू शामिल हुए। मंत्री ने कहा कि रांची के लिए यह खास दिन है जब इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट का आयोजन रांची में किया जा रहा है। कुल रांची में 7 मैच खेले जाएंगे। जिनमें से 6 लीग के मुकाबले हैं तो वही एक क्वार्टर फाइनल का मुकाबला है। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि हमें उम्मीद है कि हमारे आयोजन की स्किल को देखते हुए आने वाले भविष्य में डूरंड कप आयोजन समिति हमें फाइनल जैसे मुकाबले की भी मेजबानी देगी। गौरतलब है की रांची में डूरंड कप के मुकाबले 26 जुलाई से शुरू होने हैं जो 13 अगस्त तक चलेंगे। डिफेंडर्स फसी, इंडियन एयर फोर्स फटी, जमशेदपुर एफसी, और दिल्ली एफसी की टीम का मुकाबला राँची में होना है0
0
Report
राजस्थान में मानसून ब्रेक के बाद बांधों में पानी घटा, 45% पानी बचा
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में मानसून में बारिश पर ब्रेक के बाद बांध सूखने लगे हैं. मरूधरा के आधे से ज्यादा बांधों में पानी खत्म हो गया है. सालों बाद राजस्थान में मानसून सीजन में जल संकट जैसी स्थिति बन रही है.. आखिरकार मानसून के बीच राजस्थान में कैसे जल संकट की स्थिति पैदा हो रही है... देखें इस खास रिपोर्ट में! बांधों में 45 प्रतिशत पानी बचा- राजस्थान में मानसून के बीच जुलाई का आधा महीना बीत गया, लेकिन अभी भी मानसून पर ब्रेक ही लगा हुआ है. मानसून की बारिश के लिए राजस्थान के कई जिले तरस गए हैं. बांधों की स्थिति ही तो कुछ ऐसी हो गई है कि बूंद बूंद के लिए बेताब है. राजस्थान में बांधों में 55 प्रतिशत पानी खत्म हो गया है और सिर्फ 45 फीसदी ही पानी बचा है. पिछले साल की तुलना में जुलाई के महीने में बांधों की 20 प्रतिशत पानी कम है. 2025 में सभी बांधों में 64 प्रतिशत पानी था. लेकिन इस साल सिर्फ 45 प्रतिशत ही पानी बचा है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यदि मानसून फीका रहा तो आने वाले दिनों में जलसंकट की स्थिति और बढ़ सकती है. सभी संभागों में पिछले साल से कम पानी. संक्षेप में यह तस्वीर जलसंकट की दिशा में संकेत दे रही है.0
0
Report
Advertisement
