201307
कमिश्नरेट पुलिस का माफिया पर एक और बड़ा झटका
Noida, Uttar Pradesh:कमिश्नरेट पुलिस का माफिया पर एक और बड़ा झटका लगा है, जहां डीसीपी थर्ड जॉन नॉलेज पार्क पुलिस की बड़ी कामयाबी मिली है। ग्रेटर नोएडा पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते रवि काना स्क्रैप व सरिया माफिया पर एफआईआर निरस्त करने की याचिका को हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान निरस्त कर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बुखार से सिकंदराबाद में दो मासूम बच्चों की मौत, मोहल्ले में मातम
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: सिकंदराबाद में संदिग्ध बुखार ने उजाड़ दिया परिवार。 संदिग्ध बुखार से हुई दो सगे मासूम भाइयों की मौत से मचा कोहराम。 कई दिनों से बुखार से पीड़ित 7 वर्षीय मोंटी और 5 वर्षीय शोंटी ने दुनिया छोड़ी。 एक साथ उठीं दो अर्थियां, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, घटना से परिवार में कोहराम。 घटना से मोहल्ले में पसरा मातम, एक साथ दो अर्थी देख हर आंख से آंसू छलक पड़े。 सिकंदराबाद के मोहल्ला खत्रीवाड़ा निवासी रोहित के दो बच्चों की हुई बुखार से मौत。0
0
Report
कोटपूतली निकाय चुनाव: हाईब्रिड सिस्टम से सियासी भूचाल
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली.....निकाय चुनाव को लेकर कोटपूतली की राजनीति में बड़ा सियासी भूचाल आ गया है। चुनाव प्रचार और नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दौर में राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। कांग्रेस ने ऐन मौके पर बड़ा दांव खेलते हुए 'हाइब्रिड सिस्टम' के तहत निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे रमेश पायला पर अपना भरोसा जताया है। हाइब्रिड फॉर्मूले से बदला चुनावी नियम... कोटपूतली में लागू हुए हाइब्रिड सिस्टम का फायदा उठाते हुए रमेश पायला ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था। राजनीति के इस मोड़ पर कांग्रेस निकाय चुनाव प्रभारी विनोद कुमारी सांगवान ने रमेश पायला के पक्ष में अधिकृत रूप से कांग्रेस पार्टी का सिंबल जमा करवा दिया। इस कदम के बाद रमेश पायला अब कांग्रेस के आधिकारिक चेहरे के रूप में चुनाव मैदान में ताल ठोंकते नजर आएंगे। भाजपा से बगावत कर महेंद्र सैनी ने दिया समर्थन... एक तरफ जहां कांग्रेस ने अपना नया दांव खेला है, वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। भाजपा से बगावत करते हुए पूर्व चेयरमैन महेंद्र सैनी ने अपने और अपनी धर्मपत्नी के भाजपा व निर्दलीय रूप से भरे गए नामांकन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने रमेश पायला को अपना पूर्ण समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। वही कांग्रेस से पूर्व चयरमैन प्रकाश सैनी ने भी बगावती तेवर दिखाते हुये अपना नामकन भरा है लेकिन कांग्रेस पार्टी ने पूर्व चेयरमैन को झटका देते हुये रमेश पायला को अपना समर्थन दिया है। पूर्व चेयरमैन प्रकाश सैनी ने हाई बिर्ड सिस्टम को बिल्कुल नकारा बताया ये बिल्कुल गलत है। इससे लोगो के साथ धोखा होता है जनप्रतिनिधि जो लोगो के विश्वास से चुना जाता है वह कामयाब रहता है......वही दिनेश मीणा ने भी निर्दलीय के रूप मे हाईबिर्ड नामांकन भरा है दिनेश मीणा ने भी कहा कोटपूतली नगारपरिषद मे जिस प्रकार पूर्व मे भस्टचार चरम पर रहा उसके खिलाफ चुनाव लड़ा जा रहा है..... सियासी हलचल तेज..... पूर्व चेयरमैन महेंद्र सैनी के इस फैसले और कांग्रेस के सिंबल दांव के बाद कोटपूतली का स्थानीय सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। भाजपा के बागी खेमे और कांग्रेस के इस नए गठबंधन ने विपक्षी पार्टियों के चुनावी गणित को पूरी तरह से उलझा दिया है। फॉर्मूले से बदला चुनावी समीकरण.... कोटपूतली में लागू हुए हाइब्रिड सिस्टम का फायदा उठाते हुए रमेश पायला ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया था। राजनीति के इस मोड़ पर कांग्रेस निकाय चुनाव प्रभारी विनोद कुमारी सांगवान ने रमेश पायला के पक्ष में अधिकृत रूप से कांग्रेस पार्टी का सिंबल जमा करवा दिया। इस कदम के बाद रमेश पायला अब कांग्रेस के आधिकारिक चेहरे के रूप में चुनाव मैदान में ताल ठोंकते नजर आएंगे। भाजपा से बगावत कर महेंद्र सैनी ने दिया समर्थन.... एक तरफ जहां कांग्रेस ने अपना नया दांव खेला है, वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। भाजपा से बगावत करते हुए पूर्व चेयरमैन महेंद्र सैनी ने अपने और अपनी धर्मपत्नी के भाजपा व निर्दलीय रूप से भरे गए नामांकन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने रमेश पायला को अपना पूर्ण समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। इधर भाजपा ने कमल सैनी पर विश्वास जताते हुये अपना सिंबल जमा करवाया है। कमल सैनी वार्ड नंबर 24 से चुनाव लड़ कर बीजेपी केसिंबल पर जीत हासिल की थी जिस पर पार्टी ने विश्वास जताते हुये भाजपा से अपना प्रत्यासी उतारा है। भाजपा से प्रत्यासी घोषित कमल सैनी के साथ कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल व भाजपा जिला महामंत्री सुरेन्द्र सैनी साथ रहे और कहा इस बार जनता को अच्छी सौगात दी जायेगी..... सियासी हलचल तेज..... पूर्व चेयरमैन महेंद्र सैनी के इस फैसले और कांग्रेस के सिंबल दांव के बाद कोटपूतली का स्थानीय सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। भाजपा के बागी खेमे और कांग्रेस के इस नए गठबंधन ने विपक्षी पार्टियों के चुनावी गणित को पूरी तरह से उलझा दिया है। साथ ही अब ये भी देखना होगा आखिर कांग्रेस से पूर्व चेयरमैन प्रकाश चंद सैनी अपना नामांकन वापस लेकर किसको समर्थन करेंगे...... सभापति के लिये 6 प्रत्यासियो ने भरे 8 नामांकन जिसमे दो कांग्रेस व दो बीजेपी के सिंबल से भरे फॉर्म 18 तारीख को नाम वापसी. लेना का समय रहेगा अब देखना ये ही होगा आखिर मैदान मे कौन डता रहेगा कौन अपना नामांकन वापसी करेगा......0
0
Report
रामगढ़ में चेयरमैन पद के लिए भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवार नामांकन, निर्दलीयों पर है नजर
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:रामगढ़ (अलवर)। नगर पालिका चुनाव में पार्षदों के परिणाम सामने आने के बाद अब चेयरमैन पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बुधवार को रामगढ़ उपखंड कार्यालय में चेयरमैन पद के लिए नामांकन प्रक्रिया हुई। भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल कर बोर्ड बनाने का दावा किया है। वहीं 14 निर्दलीय पार्षदों के रुख पर चेयरमैन पद का फैसला निर्भर माना जा रहा है। भाजपा ने वार्ड नंबर 16 से निर्वाचित पार्षद प्रेम मेघवाल को चेयरमैन पद का प्रत्याशी बनाया है। प्रेम मेघवाल ने एसडीएम सुभाष यादव के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा चुनाव प्रभारी वेद प्रकाश पटेल, मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस ने वार्ड नंबर 7 से निर्वाचित पार्षद गुरबक्स जाटव को चेयरमैन पद के लिए प्रत्याशी बनाया है। गुरबक्स जाटव ने भी एसडीएम के समक्ष नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस नेता एवं विधायक प्रत्याशी आर्यन जुबाय, प्रधान नसरू खान सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नामांकन के बाद दोनों ही दलों ने नगरपालिका में अपना बोर्ड बनने का दावा किया। कांग्रेस नेता आर्यन जुबैर ने कहा कि कांग्रेस बहुमत के साथ बोर्ड का गठन करेगी। वहीं भाजपा चुनाव प्रभारी वेद प्रकाश पटेल ने भी भाजपा के दमदारी से बोर्ड बनाने और पार्टी का चेयरमैन बनने का दावा किया। रामगढ़ नगरपालिका के 35 वार्डों के चुनाव परिणाम में भाजपा को 13, कांग्रेस को 8 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 14 सीटें मिली हैं। बहुमत के लिए 18 पार्षदों का समर्थन जरूरी है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने दम पर बहुमत से दूर हैं। अब दोनों दलों की नजरें निर्दलीय पार्षदों पर टिकी हैं। निर्दलीयों के समर्थन से ही चेयरमैन पद के लिए बहुमत का आंकड़ा पूरा हो सकेगा। एसडीएम सुभाष यादव ने बताया कि चेयरमैन पद के लिए नामांकन के बाद 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। इसके बाद 21 सितंबर को एसडीएम कार्यालय में मतदान कराया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
श्रीकरणपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद के नामांकन की आज आख़िरी तारीख है
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीकरणपुर नगरीय निकाय चुनाव-2026 के तहत नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। अंतिम दिन भाजपा की ओर से वार्ड संख्या 21 के नवनिर्वाचित पार्षद विनय तनेजा ‘हैप्पी’ ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं कांग्रेस की ओर से वार्ड संख्या 22 के नवनिर्वाचित पार्षद विनोद यादव ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन जमा कराया। श्रीकरणपुर नगरपालिका के 25 वार्डों के चुनाव परिणाम में भाजपा के 14, कांग्रेस के 9 और निर्दलीय 2 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। अब अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद का चुनाव 21 सितंबर को होना निर्धारित है। श्रीकरणपुर में नगरपालिका की कमान किसके हाथ जाएगी, यह तस्वीर अब अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद साफ होगी।0
0
Report
खेतड़ी में भाजपा का खेल: गीता सैनी निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं खेतड़ी नगरपालिका में भाजपा का बड़ा खेला! खेतड़ी नगरपालिका में भाजपा की गीता सैनी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं गीता सैनी बनीं चेयरमैन अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ गीता सैनी ने नामांकन दाखिल किया नामांकन अंतिम दिन भाजपा ने गीता सैनी पर खेला दांव विधायक धर्मपाल गुर्जर की रणनीति से बदला चुनावी समीकरण कांग्रेस के टिकट पर जीती गीता सैनी अब भाजपा के साथ खेतड़ी में भाजपा का चेयरमैन निर्विरोध, गीता सैनी निर्वाचित कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुईं गीता सैनी ने रचा नया सियासी समीकरण झुंझुनूं जिले की खेतड़ी नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में बड़ा सियासी उलटफेर सामने आया है। खेतड़ी में बीजेपी ने बड़ा खेला किया। जिसके बाद गीता सैनी खेतड़ी नगरपालिका की अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं। नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं गीता सैनी को भाजपा ने अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया था। गीता सैनी ने भाजपा में शामिल होने के बाद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। उनके सामने किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। जिसके बाद उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित कर दिया गया। गीता सैनी वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस के टिकट पर पार्षद निर्वाचित थीं। वह खेतड़ी नगरपालिका की निवर्तमान चेयरमैन भी थीं। अध्यक्ष पद के नामांकन के अंतिम दिन दोपहर करीब तीन बजे से कुछ समय पहले उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और इसके बाद भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। गीता सैनी के भाजपा में शामिल होने के बाद स्थानीय राजनीति में विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर की भूमिका भी चर्चा में रही। भाजपा ने उन्हें तत्काल अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया और नामांकन कराया। निर्विरोध निर्वाचन के बाद गीता सैनी ने कहा कि उन्होंने भाजपा इसलिए ज्वाइन की, क्योंकि विधायक धर्मपाल गुर्जर ने पिछले दो वर्षों में खेतड़ी में अच्छे कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि वह खेतड़ी का विकास और जनता की सेवा करना चाहती हैं। खेतड़ी नगरपालिका में कुल 25 वार्ड हैं। चुनाव में भाजपा के 8, कांग्रेस के 4 और 13 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए थे। कांग्रेस के टिकट पर जीतकर आईं गीता सैनी के भाजपा में आने के बाद अध्यक्ष पद का समीकरण पूरी तरह बदल गया। अब खेतड़ी नगरपालिका में भाजपा की गीता सैनी के निर्विरोध अध्यक्ष बनने के साथ ही अध्यक्ष पद का चुनाव समाप्त हो गया है। वहीं कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। बाइट : गीता सैनी, नवनिर्वाचित निर्विरोध चेयरमैन, खेतड़ी0
0
Report
5600 करोड़ के घोटाले में फरार आरोपी इखलाक हुसैन ने सरेंडर कर दिया
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर 5600 करोड़ की ठगी केस में रिटायर्ड दारोगा के बेटे ने किया सरेंडर कानपुर के बहुचचारित 5600 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में फरार चल रहे इखलाक हुसैन ने सरेंडर कर दिया है इखलाक ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस में सरेंडर किया ठगी में नाम सामने आने के बाद नेपाल में काट रहा था फेरारी पुलिस के मुताबिक पिछला से पूछताछ में पता चला है कि बांसमंडी सोहन लाल हाटा निवासी अमीर नाम का युवक इखलाक के बैंक अकाउंट का इस्तेमाल करता था इखलाक के करीब 4 बैंकों में खाते थे जो 2024 से चल रहे थे। इन खातों से महज 8 दिन में 1 करोड़ से ज्यादा का ट्रांजेक्शन किया गया ठगी का पैसा गेमिंग एप पर लगाया जाता था इस पूरे प्रकरण में दो आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं अब इखलाक के सरेंडर के बाद पुलिस ठगी के नेटवर्क की और कड़ियां जोड़ने में जुटी है इखलाक से पूछताछ में कई और लोगों के नाम भी सामने आए हैं।0
0
Report
Advertisement
जालौन में ट्रांसफार्मर फटने से पानी संकट, स्थानीय प्रशासन से टैंकर मंगवाए गए
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में ट्रांसफार्मर फटने के बाद पानी की किल्लत, ट्रांसफार्मर फटने से पांच दिनों से ग्रामीणों को पानी की किल्लत, फूंका हुआ ट्रांसफार्मर अभी भी नहीं बदला गया, वार्ड सभासद ने जलकल विभाग और नगर पंचायत से मंगाया पानी टैंकर, जालौन के माधौगढ़ नगर पालिका क्षेत्र वार्ड नम्बर 2 और 10 का मामला।0
0
Report
यूपी में UCC को लेकर AIMIM पर मुस्लिम हिंदूकरण की साजिश का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:यूपी में UCC लागू होने के संकेत मिलते ही AIMIM बोली मुस्लिमों का हिंदूकरण करने की हो रही साजिश यूपी में मुसलमानों को परेशान करने के लिए UCC लाया जा रहा है। बीजेपी UCC लाकर मुस्लमानों के धार्मिक अधिकारों को छीनना चाहती है कल जंतर मंतर में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के नेतृत्व में UCC के खिलाफ प्रदर्शन होगा योगी सरकार UCC लाकर मुस्लिमों का हिंदूकरण करना चाहती बाइट: शौकत अली, AIMIM प्रदेश अध्यक्ष0
0
Report
हाथरस में परशुराम जी की प्रतिमा खंडित, ब्राह्मण समाज में आक्रोश, पुलिस जांच तेज
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में सदर कोतवाली क्षेत्र के बुर्ज वाला कुआं स्थित ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुराम जी की आदमकद प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। प्रतिमा खंडित होने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। प्रतिमा खंडित होने की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और इलाका पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। Police अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद आक्रोशित लोगों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। पुलिस द्वारा लोगों को जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया जा रहा है। घटना को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों में काफी आक्रोश दिखाई दिया। समाज के लोगों का कहना है कि भगवान परशुराम जी की प्रतिमा को खंडित किया जाना बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए。 वहीं, पुलिस अधिकारियों द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने समेत अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर घटना के पीछे जिम्मेदार लोगों का पता लगाया जाएगा。 फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। ब्राह्मण समाज के लोगों ने स्पष्ट किया है कि जब तक घटना का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे मामले पर नजर बनाए रखेंगे।0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर के घर में दबंगों ने तलवार-त्रिशूल से हमला, CCTV में कैद वारदात
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - घर में घुसकर दंबगों ने मचाया तांडव - तलवार,त्रिशूल और धारदार हथियार लेकर घर में घुसे दबंग - घर में घूसकर दंबगों ने जमकर मचाया उत्पात - घर के अंदर रखा गए सामान में की तोड़फोड़ करने का आरोप - CCTV कैमरा समेत घर में रखा सामान भी तोड़ा - दबंगों की पूरी वारदात CCTV कैमरे में हुई कैद - जान से मारने की नीयत से घर में घुसे दबंग - मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर लगा रहा पीड़ित - कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बड़हरा बाबू गांव का मामला।0
0
Report
काठगोदाम-नैनीताल रोपवे से बदलेगी पहाड़ी सैर, 14.9 किमी का नया मार्ग
Haldwani, Uttarakhand:काठगोदाम से नैनीताल और कैंची धाम तक प्रस्तावित रोपवे प्रोजेक्ट को अब गति देने की तैयारी शुरू हो गई है। आज हल्द्वानी में प्रमुख सचिव ऊर्जा, नियोजन, सिंचाई एवं लघु सिंचाई आर. मीनाक्षी सुंदरम की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में रोपवे प्रोजेक्ट से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में तय किया गया कि प्रस्तावित रोपवे नेटवर्क में काठगोदाम और ज्योलीकोट से कैंची धाम को भी कनेक्ट किया जाएगा। इससे देशभर से कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलने की उम्मीद है। बैठक में काठगोदाम रेलवे स्टेशन से सड़क रोडवेज परिसर तक करीब 250 मीटर लंबे फुट ओवर ब्रिज के निर्माण पर भी चर्चा हुई। इसका उद्देश्य यात्रियों को रोपवे स्टेशन तक आसानी से पहुंच उपलब्ध कराना है। काठगोदाम और आसपास के क्षेत्रों में पार्किंग की व्यवस्था भी प्रस्तावित है, ताकि बाहर से आने वाले लोग अपने वाहन पार्क कर रोपवे के जरिए आगे का सफर कर सकें। बाइट: आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव ऊर्जा, नियोजन, सिंचाई एवं लघु सिंचाई रोपवे परियोजना के कुल लंबाई करीब 14.9 किलोमीटर होगी और इसमें 58 टावर प्रस्तावित हैं। प्रोजेक्ट मैनेजर, नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड यानी एनएचएलएमएल के अनुसार, रानीबाग से हनुमानगढ़ी तक रोपवे का एकतरफा किराया 375 रुपये प्रति व्यक्ति प्रस्तावित किया गया है; प्रस्ताव के मुताबिक रोपवे के जरिए प्रति घंटे करीब 18 हजार लोग सफर कर सकेंगे। हालांकि, प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने से पहले तकनीकी अध्ययन किया जाएगा। हल्द्वानी से नैनीताल तक का पर्वतीय क्षेत्र भौगोलिक रूप से संवेदनशील माना जाता है, ऐसे में तकनीकी और भौगोलिक अध्ययन के आधार पर ही परियोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। बाइट: आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव ऊर्जा, नियोजन, सिंचाई एवं लघु सिंचाई। फ्यूचर आउटकम: फिलहाल सरकार और संबंधित विभागों की बैठक में रोपवे प्रोजेक्ट को लेकर आगे की प्रक्रिया तेज करने पर जोर दिया गया है। अगर परियोजना प्रस्तावित रूप में आगे बढ़ती है, तो काठगोदाम, नैनीताल और कैंची धाम के बीच कनेक्टिविटी को नया विकल्प मिल सकता है。0
0
Report
हमीरपुर में कुँवा जमीन कब्जे के आरोप पर ग्रामीणों का धरना, अधिकारी मामले की जाँच
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-कुँवा की जमीन पर कब्जे का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठे ग्रामीण, कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गोल चबूतरे पर धरने पर बैठे ग्रामीण, धरने में पुरूषों के साथ महिलाएं भी शामिल, पड़ोसी पर कुँवा की जमीन पर कब्जा कर मकान बनवाने का आरोप, सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर अभिषेक कुमार मौके पर पहुंचे, एसडीएम के समझाने पर ग्रामीणों ने धरना किया समाप्त, एसडीएम अतिरिक्त ने पुलिस को फोन कर निर्माण कार्य रुकवाने के दिये निर्देश, एसडीएम सदर ने संयुक्त टीम बनाकर मामले की जांच के दिये निर्देश, सुमेरपुर क्षेत्र के टेढ़ा गाँव का मामला।0
0
Report
Advertisement
नागांव उपचुनाव: गोगोई बोले विरोधी दल एकजुट, NSA जैसे कानून के खिलाफ आक्रोश
Noida, Uttar Pradesh:NAGAON (ASSAM): GAURAV GOGOI (APCC PRESIDENT) ON NAGAON LOK SABHA BY-ELECTION नागांव, असम: नागांव लोकसभा उपचुनाव पर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, "आज चुनाव में कांग्रेस के साथ विभिन्न विरोधी दल आए हैं। आज इस एकता से लोगों को जोश मिला है। वर्तमान भाजपा सरकार अत्याचार कर रही है। यहां आदिवासी और जनजातीय लोगों की जमान हड़पी जा रही है। आज जो सरकार के खिलाफ प्रश्न उठाते हैं, ये लोग उस पर NSA जैसे कानून लगा देते हैं।"0
0
Report
पुंछ में जनगणना का जायज़ा: 100% घरों की लिस्टिंग सफल
Noida, Uttar Pradesh:पुंछ, J&K: मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी, IAS अमित शर्मा कहते हैं, "... मैं जनगणना के काम का जायज़ा लेने पुंछ आया था। पुंछ के DC और उनकी टीम ने बहुत अच्छा काम किया है। घरों की लिस्टिंग का काम 100% घरों को कवर करते हुए सफलतापूर्वक पूरा किया गया। दूर-दराज़ के पहाड़ी इलाकों में रहने वाले गुर्जर-बकरवाल और अन्य लोगों को भी इसमें शामिल करने के लिए खास कोशिश की गई। मुश्किल मौसम और इलाके के बावजूद, डेटा इकट्ठा करने वाले कर्मचारी और सुपरवाइज़र इन जगहों तक पहुँचे और यह पक्का किया कि सभी को कवर किया जाए..."0
0
Report
जंडियाला गुरु के नए गांव में पुरानी रंजिश पर गोलीबारी, एक युवक की मौत
Amritsar, Punjab:ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਦੇ ਨਵਾਂ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਤਾਬੜਤੋੜ ਫਾਇਰਿੰਗ, ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ ਸਿਰ ਵਿੱਚ ਗੋਲੀਆਂ ਲੱਗਣ ਕਾਰਨ ਜਸਪਾਲ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਕਾਲੂ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੋਸਤ ਸੋਨੀ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਦੋਸ਼- 2022 ਤੋਂ ਚੱਲ ਰਹੀ ਸੀ ਰੰਜਿਸ਼, ਕੁਝ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਮਿਲੀਆਂ সਨ ਜਾਨੋਂ ਮਾਰਨ ਦੀਆਂ ਧਮਕੀਆਂ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ 7-8 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ’ਤੇ ਲਗਾਏ ਹਮਲੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਦੇ ਦੋਸ਼, ਪੁਲਿਸ ਜਾਂਚ ਵਿੱਚ ਜੁਟੀ ਡੀਐੱਸਪੀ ਜੰਡਿਆਲਾ ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ- 8 ਰਾਊਂਡ ਫਾਇਰਿੰਗ, 5 ਨਾਮਜ਼ਦ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ FIR ਦਰਜ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਖੇਤਰ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਨਵਾਂ ਪਿੰਡ ਵਿੱਚ ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹੋਈ ਤాబੜਤੋੜ ਫਾਇਰਿੰਗ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ, ਜਦਕਿ ਉਸ ਦਾ ਦੋਸਤ ਗੋਲੀ ਲੱਗਣ ਕਾਰਨ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪਛਾਣ ਜਸਪਾਲ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਕਾਲੂ, ਪੁੱਤਰ ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ, ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਪਛਾਣ ਸੋਨੀ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ, ਜਿਸ ਦਾ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਇਲਾਜ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਮੁਤਾਬਕ ਉਸ ਦੀ ਹਾਲਤ ਫਿਲਹਾਲ ਸਥਿਰ ਦੱਸੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ。 ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਭਰਾ ਜਸਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਰਾਤ ਕਰੀਬ 8:20 ਵਜੇ ਉਸ ਦਾ ਛੋਟਾ ਭਰਾ ਜਸਪਾਲ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਕਾਲੂ ਘਰ ਦਾ ਸਾਮਾਨ ਲੈਣ ਲਈ ਦੁਕਾਨ ’ਤੇ ਗਿਆ ਸੀ। ਸਾਮਾਨ ਲੈ ਕੇ ਵਾਪਸ ਆਉਂਦੇ ਸਮੇਂ ਕਥਿਤ ਤੌਰ ’ਤੇ ਪਹਿਲਾਂ ਤੋਂ ਘਾਤ ਲਗਾ ਕੇ ਬੈਠੇ ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਨੇ ਉਸ ’ਤੇ ਤਾਬੜਤੋੜ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾ ਦਿੱਤੀਆਂ। ਪਰਿਵਾਰ ਮੁਤਾਬਕ ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਨੇ ਉਸ ਦੇ ਸਿਰ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਹ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋ ਗਿਆ ਅਤੇ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਹੀ ਉਸ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ。 ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਸਪਾਲ ਦੇ ਨਾਲ ਉਸ ਦਾ ਗੁਆਂਢੀ ਦੋਸਤ ਸੋਨੀ ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਸੀ। ਫਾਇਰਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਉਸ ਨੂੰ ਵੀ ਗੋਲੀ ਲੱਗ ਗਈ। ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਸੋਨੀ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਗਿਆ, ਜਿੱਥੇ ਉਸ ਦਾ ਇਲਾਜ ਜਾਰੀ ਹੈ。 2022 ਤੋਂ ਚੱਲ ਰਹੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਦਾ ਦੋਸ਼ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਭਰਾ ਅਤੇ ਭਾਬੀ ਸੁਨੀਤਾ ਕੌਰ ਨੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਇਆ ਕਿ ਦੋਵਾਂ ਧਿਰਾਂ ਵਿਚਕਾਰ ਸਾਲ 2022 ਤੋਂ ਵਿਵਾਦ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਦਾਅਵਾ ਹੈ ਕਿ ਵਾਰਦਾਤ ਤੋਂ ਚਾਰ-ਪੰਜ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਕੁਝ ਵਿਅਕਤੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਘਰ ਆਏ ਸਨ ਅਤੇ ਕਥਿਤ ਤੌਰ ’ਤੇ ਜਾਨੋਂ ਮਾਰਨ ਦੀਆਂ ਧਮਕੀਆਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਸਨ। ਪਰਿਵਾਰ ਮੁਤਾਬਕ ਘਰ ਦੇ ਗੇਟ ’ਤੇ ਵੀ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਅਤੇ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਪੁਲਿਸ ਚੌਕੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸੀ。 ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਇਆ ਕਿ ਗੋਲੀਬਾਰੀ ਦੀ ਘਟਨਾ ਪੁਲਿਸ ਚੌਕੀ ਦੇ ਬਿਲਕੁਲ ਨੇੜੇ ਹੋਈ, ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਕਰੀਬ ਇੱਕ ਘੰਟੇ ਬਾਅਦ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ। ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਬਲਕਾਰ ਸਿੰਘ ਬੱਬੂ, ਉਸ ਦੇ ਪੁੱਤਰਾਂ, ਕਰਨ, ਵਰੁਣ, ਰਾਹੁਲ ਪੁੱਤਰ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਸਿੰਘ ਸਮੇਤ 7-8 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ’ਤੇ ਹਮਲੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਏ ਗਏ ਹਨ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਸਾਰੇ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਸਖ਼ਤ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਅਤੇ ਇਨਸਾਫ਼ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਦੋਸ਼ਾਂ ਦੀ ਪੁਸ਼ਟੀ ਪੁਲਿਸ ਜਾਂਚ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਹੋਵੇਗੀ。 8 ਰਾਊਂਡ ਫਾਇਰਿੰਗ, 5 ਨਾਮਜ਼ਦ ਡੀਐੱਸਪੀ ਜੰਡਿਆਲਾ ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਘਟਨਾ ਰਾਤ ਕਰੀਬ 9 ਵਜੇ ਹੋਈ। ਮੁੱਢਲੀ ਜਾਂਚ ਅਨੁਸਾਰ ਆਪਸੀ ਰੱਜ਼ਿਸ਼ ਅਤੇ ਘਰੇਲੂ ਵਿਵਾਦ ਦੇ ਚੱਲਦਿਆਂ ਕੁੱਲ 8 ਰਾਊਂਡ ਫਾਇਰਿੰਗ ਹੋਈ। ਇਸ ਵਿੱਚ ਜਸਪਾਲ ਸਿੰਘ ਉਰਫ਼ ਕਾਲੂ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ, ਜਦਕਿ ਉਸ ਦਾ ਦੋਸਤ ਸੋਨੀ ਇੱਕ ਗੋਲੀ ਲੱਗਣ ਕਾਰਨ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋਇਆ ਹੈ。 ਡੀਐੱਸਪੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਪੰਜ ਨਾਮਜ਼ਦ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ FIR ਨੰਬਰ 301 ਦਰਜ ਕਰ ਲਈ ਹੈ। ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ’ਤੇ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਘਟਨਾ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਸਾਰੇ ਪਹਿਲੂਆਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਭੂਮਿਕਾ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਵਾਰਦਾਤ ਵਿੱਚ ਵਰਤੇ ਗਏ ਹਥਿਆਰਾਂ ਸਬੰਧੀ ਵੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਇਕੱਠੀ ਕੀਤੀ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰਨ ਲਈ ਯਤਨ ਜਾਰੀ ਹਨ। ਫਿਲਹਾਲ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਅੱਗੇ ਵਧ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਜਾਂਚ ਪੂਰੀ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਘਟਨਾ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਹੋਰ ਤੱਥ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ ਹੈ。 ਬਾਈਟ: ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਭਰਾ ਜਸਪਾਲ ਸਿੰਘ ਬਾਈਟ: ਭਾਬੀ ਸੁਨੀਤਾ ਕੌਰ ਬਾਈਟ: ਡੀਐੱਸਪੀ ਜੰਡਿਆਲਾ ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ0
0
Report
Advertisement
