201310
ग्रेटर नोएडा के जेवर में मुआवजे के बंटवारे को लेकर हुई झड़प
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र के रनहेरा गांव में मुआवजे के बंटवारे को लेकर चाचा-भतीजे के बीच लाठी-डंडे और फावड़े से मारपीट हुई। इस झड़प में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अवधेश को गंभीर चोटें दिख रही हैं। एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि घायलों में से एक को नोएडा रेफर किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चंडीगढ़ मुख्यमंत्री आवास पर रक्षाबंधन की शुभकामनाओं से स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना
Noida, Uttar Pradesh:आज चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास 'सन्त कबीर कुटीर' पर लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी जी को रक्षा सूत्र बांधकर मुख्यमंत्री जी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की। भाई-बहन के स्नेह, विश्वास का यह पावन पर्व सभी प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियां, समृद्धि और आपसी सौहार्द लेकर आए।0
0
Report
गंगा में पलटी नाव, दर्जनों मजदूर लापता
Noida, Uttar Pradesh:नौगछिया । भागलपुर गंगा की तेज धारा में नाव डूबने की लाइव तस्वीर नौगछिया के काजीकोरैया-राघोपुर मार्जिनल बांध पर काम के दौरान नाव डूबा तस्वीर दहलाने वाली है देखिये डूबते नाव से कैसे लोग कूद रहे है राघोपुर में तटबंध बचाने के काम में लगी नाव गंगा में पलटी, दर्जनों मजदूर लापता भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत खरीक प्रखंड के राघोपुर पंचायत में बुधवार, 26 अगस्त को बड़ा हादसा हो गया। गंगा के तेज बहाव के बीच तटबंध को बचाने के लिए चल रहे बाढ़ संघर्षात्मक (फ्लड फाइटिंग) कार्य में लगी संवेदक की नाव अचानक गंगा नदी में पलट गई। नाव पर सवार कई मजदूरों के नदी में गिरने की सूचना है.0
0
Report
अग्निवीर भर्ती के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब, मिलिट्री इंटेलिजेंस ने फर्जी हवलदार दबोचा
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर कैंट पुलिस ने अग्निवीर अभ्यर्थियों को री-मेडिकल में पास कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को सेना का सेवानिवृत्त हवलदार बताकर अभ्यर्थियों से रुपये ऐंठता था। पुलिस ने उसके कब्जे से फर्जी मोहर, मोबाइल फोन और अभ्यर्थियों की जानकारी वाला रजिस्टर बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, 25 अगस्त को मिलिट्री अस्पताल के पास आरोपी नए शिकार की तलाश में था। सूचना पर कैंट पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम ने घेराबंदी कर लखनऊ निवासी राजेश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी गजेंद्र सिंह फरार है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले जबलपुर में सेना भर्ती की तैयारी कराने की अकादमी चलाता था। बाद में वह फर्जी कैंटीन पहचानपत्र और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए अभ्यर्थियों को भरोसे में लेकर री-मेडिकल में पास कराने का झांसा देता था। पुलिस जांच में उसके मोबाइल से अभ्यर्थियों के रेफरल लेटर और गजेंद्र सिंह से वाट्सऐप चैट मिली है। वहीं 21 अगस्त को अंकित सिंह चौहान की यूपीआई आईडी से राजेश के खाते में 40 हजार रुपये भेजे जाने का डिजिटल साक्ष्य भी मिला है। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
पटना के छात्र प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री ने एक्शन लेने की बात कही—क्या बदलेगा रवैया?
Saharsa, Bihar:पटना में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर पूर्व मंत्री सह बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छात्रों की कुछ मांगे जायज है, हमलोगों की सरकार हमेशा से छात्र हित के लिए काम कर रही है, मुख्यमंत्री जी का छात्रों के प्रति समर्पण है, छात्र हमारे राज्य और देश के भविष्य हैं, छात्र अगर किसी मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं तो इस मसले पर वार्ता करनी चाहिए. छात्रों के प्रति दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री जी ने एक्शन भी लिया है और सम्बंधित अधिकारी पर कार्रवाई की है. वहीं छात्रों के ऊपर लाठीचार्ज को लेकर उन्होंने कहा कि छात्रों के उग्र प्रदर्शन पर पुलिस अपना बचाव करती है, सरकार छात्र हित को लेकर गम्भीर है.0
0
Report
सर्पदंश से किशोर की मौत, ग्रामीणों ने कोबरा को मार डाला मंगलवार रात करीब आठ बजे गो
Bhartha, Uttar Pradesh:सर्पदंश से किशोर की मौत, ग्रामीणों ने कोबरा को मार डाला मंगलवार रात करीब आठ बजे गोबर के उपले निकालते समय जहरीले सर्प के डसने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। राधेपुरवा मजरा रामीपुर गोड़वा निवासी रामचंदर का पुत्र विकास मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाने के लिए छप्पर के नीचे रखे उपले निकाल रहा था। इसी दौरान छिपे सर्प ने उसे डस लिया। चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे रेउसा के निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने बाहर ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। बुधवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने परिजनों के अनुरोध पर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। उधर ग्रामीणों ने सर्प की तलाश कर उसे पकड़ लिया। ग्रामीणों के अनुसार वह कोबरा था, जिसे लोगों ने लाठी-भाले से पीटकर मार डाला। घटना से गांव में मातमी माहौल है।0
0
Report
खूँटी में मिशन मुस्कान: 52 खोए मोबाइल वापस, लोग खुश
Khunti, Jharkhand:खूँटी में मिशन मुस्कान के तहत एसपी ऋषभ गर्ग की अगुवाई में 52 लोगों को उनका मोबाइल वापस मिल गया। जिनका मोबाइल गया था या तो फिर कोई चुरा लिया था। लोगों को अपना मोबाइल मिलने उम्मीद भी नहीं थी, लेकिन उनका मोबाइल के दुरुपयोग से फँसने से बचने के लिए सनहा दर्ज कराया था। लेकिन मिशन मुस्कान योजना के तहत खोये मोबाईल मिल गया और लोग खुश हैं।0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद विजयनगर में 27वीं मंजिल से पीएचडी छात्र ने किया सुसाइड, पुलिस जांच जारी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार आधी रात पीएचडी के छात्र ने 27 वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। जैसे ही युवक सोसायटी में तेज आवाज के साथ आकर गिरा तो गार्ड और अन्य लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। युवक के मुंह और सिर से खून निकल रहा था। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस युवक के रिश्तेदारों से घटना की जानकारी करने में जुटी रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विजयनगर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सोसाइटी में परमेंद्र अपनी पत्नी संध्या के साथ रह रहे हैं। इन्हीं के यहां राजस्थान के जोधपुर के रसाला रोड पावटा निवासी वैभव (24) पुत्र अमित रहकर पीएचडी कर रहा था। वैभव अपनी बुआ संध्या के यहां रह रहा था, बीच बीच में वह अपने घर जोधपुर भी जाता था। मंगलवार रात वैभव ने 27वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। युवक ने सुसाइड क्यों किया इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अब युवक के मोबाइल फोन की भी जांच कर रही है। एसएचओ विजयनगर का कहना है कि रिश्तेदारों से भी घटना की जानकारी ली जा रही है। मोबाइल फोन की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है。0
0
Report
मऊ में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिलावटखोरों पर छापे, नकली पनीर-छेना-रसगुल्ला नष्ट
Mau, Uttar Pradesh:मऊ में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन: रक्षाबंधन पर मिलावटखोरों पर टूटा कहर, भारी मात्रा में नकली पनीर, छेना और रसगुल्ला नष्ट मऊ में खाद्य विभाग ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मिलावटखोरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य आयुक्त मंजूषा सिंह के नेतृत्व पर गठित खाद्य विभाग की दो संयुक्त टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर भारी मात्रा में मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थों को जब्त किया। प्राथमिक जांच में ही दूषित और खतरनाक पाए जाने के कारण इस पूरे माल को मौके पर ही तत्काल प्रभाव से पूरी तरह नष्ट करा दिया गया। विभाग की पहली टीम ने बलिया से आजमगढ़ की तरफ जा रही एक बस को रोककर चेकिंग की, जिसमें से लगभग 1 कुंतल 80 किलो नकली पनीर बरामद हुआ। वहीं दूसरी तरफ, वाराणसी से आजमगढ़ जा रही एक प्राइवेट बस से 2.5 कुंतל लावारिस अवस्था में ले जाया जा रहा मिलावटी छेना पकड़ा गया। इसके अलावा टीम ने एक रसगुल्ला बनाने वाली फैक्ट्री पर औचक छापा मारा, जहां मिलावटी सामग्री से तैयार किया गया करीब 272 किलो रसगुल्ला पाया गया। अधिकारियों ने बिना कोई देरी किए पनीर, छेना और रसगुल्ले की इस पूरी खेप को तुरंत गड्ढा खुदवाकर नष्ट करवा दिया। खाद्य विभाग की इस कड़ी और सख्त कार्रवाई से पूरे जनपद के मिलावटखोरों और बिक्रेताओं में हड़कंप मच गया है। खाद्य आयुक्त मंजूषा सिंह ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि त्योहारों के सीजन में आम जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी सूरत में खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है और विभाग की अलग-अलग टीमें लगातार जगह-जगह छापेमारी कर रही हैं। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और यह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।0
0
Report
आगरा के पेठा फैक्ट्री में गंदगी, मानक उल्लंघन की ग्राउंड रिपोर्ट जारी
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। आगरा के मशहूर पेठा मिठाई के शौकीनों को सावधान करने वाली खबर। संभल में तैयार हो रहा आगरा का मशहूर पेठा। जंगल में चल रही पेठा मिठाई फैक्ट्री में गंदगी के अंबार के बीच पेठा मिठाई तैयार कर बाजार में सप्लाई की जा रही है। Zee मीडिया की टीम पहुंची। जंगल में चलाई जा रही पेठा मिठाई फैक्ट्री। पेठा मिठाई फैक्ट्री से चौंकाने वाली ग्राउंड रिपोर्ट। चंदौसी में शहर के बाहरी इलाकों में संचालित पेठा फैक्ट्रियों में खाद्य सुरक्षा विभाग के मानकों को दरकिनार कर तैयार की जा रही है पेठा मिठाई। खाद्य सुरक्षा विभाग की नजरों से बचने के लिए शहर के बाहरी सुनसान इलाकों में संचालित की जा रही है पेठा मिठाई की फैक्ट्रियां। रक्षाबंधन के त्यौहार पर पेठा मिठाई की भारी डिमांड के मद्देनजर फैक्ट्री संचालक ठेके पर कारीगरों से बड़े पैमाने पर तैयार करा रहे हैं पेठा मिठाई। 25 क्विंटल से अधिक प्रदूषित पेठा मिठाई तैयार कर बाजार में खपाई जा रही है—आगरा के मशहूर पेठा मिठाई के नाम पर बेची जा रही है प्रदूषित पेठा मिठाई। पेठा फैक्ट्रीयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की नजर नहीं—खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसरों पर उठ रहे हैं सवाल। WKT पेठा मिठाई फैक्ट्री से… सुनील सिंह बाइट: फैक्ट्री में काम कर रहे कारीगर0
0
Report
Advertisement
ताजमहल में मिस टीन इंटरनेशनल 2026 प्रतिभागियों ने मोहब्बत की निशानी का दीदार किया
Agra, Uttar Pradesh:ताजमहल में उस वक्त नज़ारा बेहद खास हो गया, जब मिस टीन इंटरनेशनल 2026 की प्रतिभागियों ने मोहब्बत की इस खूबसूरत निशानी का दीदार किया।30 से अधिक देशों से आईं सुंदरियों ने ताजमहल की बेमिसाल खूबसूरती को करीब से निहारा और इसकी भव्यता को अपने कैमरों में कैद किया।इस खास मौके पर मिस टीन इंटरनेशनल 2025 की विजेता लोरेना लुइज भी प्रतिभागियों के साथ मौजूद रहीं।ताज के साए में प्रतिभागियों ने जमकर फोटो और वीडियो शूट कराए। अलग-अलग देशों की पारंपरिक और आधुनिक अंदाज़ वाली इन सुंदरियों को देखकर पर्यटकों में भी खासा उत्साह नजर आया।प्रतिभागियों के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। CISF, ताज सुरक्षा और पर्यटन पुलिस पूरे समय सुरक्षा व्यवस्था संभाले रही।कुल मिलाकर, मोहब्बत की निशानी ताजमहल पर जब दुनिया के 30 से ज्यादा देशों की सुंदरियों का जमावड़ा लगा, तो यह नज़ारा पर्यटकों के लिए भी यादगार बन गया।0
0
Report
हिसार के श्री प्रयाग गिरी मंदिर में जन्माष्टमी धूमधाम, शोभायात्रा और भंडारे की तैयारी
Hisar, Haryana:श्री प्रयाग गिरी शिवालय मंदिर ट्रस्ट एवं PGSD शिक्षण संस्थान के प्रधान बजरंग गर्ग ने प्रेस वार्ता में बताया कि हिसार के ऐतिहासिक श्री प्रयाग गिरी शिवालय मंदिर में इस बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बेहद धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर 31 अगस्त को ढोल-नगाड़ों और सुंदर झांकियों के साथ मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो पड़ाव चौक, राजगुरु मार्केट और नागोरी गेट जैसे प्रमुख बाजारों से होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद 4 सितंबर को शाम 5:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा और रात 12:00 बजे भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाकर विशाल भंडारा व प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसी दौरान बजरंग गर्ग ने हरियाणा में चल रहे सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को लेकर बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार को तुरंत सफाई कर्मचारियों की जायज़ मांगों को सुनकर इस समस्या का सम्मानजनक समाधान निकालना चाहिए。0
0
Report
यूपी सरकार: 60 वर्ष की महिलाओं को रोडवेज सभी बसों में मुफ्त यात्रा
Aligarh, Uttar Pradesh:योगी सरकार ने 60 वर्ष की आयु की महिलाओं के लिए रोडवेज की सभी बसों में यात्रा की फ्री, रोडवेज की एसी और नॉन एसी बसों में 60 वर्ष से अधिक आय की महिलाओं के लिए यात्रा एकदम निशुल्क, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री की इस योजना की महिलाओं ने की जमकर तारीफ, अलीगढ़ के आर एम सत्येंद्र वर्मा ने कहा 60 वर्ष की आयु की महिलाओं के लिए रहेगी निशुल्क बस यात्रा, रक्षाबंधन पर 27 तारीख से लेकर 29 तारीख तक बहनों के लिए रहेगी निशुल्क बस यात्रा0
0
Report
Advertisement
भाजपा ने 2027 विधानसभा के लिए आठ प्रदेश प्रवक्ता घोषित किए; अनुकृति गुसाईं प्रवक्ता
Dehradun, Uttarakhand:एंकर भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए आठ नए प्रदेश प्रवक्ता घोषित किए हैं। भाजपा ने अनुकृति गुसाईं को भी प्रदेश प्रवक्ता बनाया है। अनुकृति गुसाईं के ससुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत हैं। अनुकृति गुसाईं ने ज़ी मीडिया से खास बातचीत की। अनुकृति ने कहा कि भले ही उनके ससुर कांग्रेस में हो लेकिन उनको जो जिम्मेदारी संगठन और सरकार ने दी है उसे वह बखूबी निभाएंगी। सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने और संगठन के विचारधारा को लेकर काम करने का उनको जो मौका दिया गया है उसे वह पूरी ईमानदारी सेनिभाएंगी, टिक टैक अनुकृति गुसाई प्रदेश प्रवक्ता भाजपा0
0
Report
कोटा के नीट तैयारी कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी
Kota, Rajasthan:कोटा.. कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली थी और कोटा में रहकर नीट की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। जानकारी के अनुसार खुशबू अपनी छोटी बहन के साथ फ्लैट में रह रही थी। उसने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर कुन्हाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों के कोटा पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। कुन्हाड़ी थाने के एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।0
0
Report
बेगूं में भाजपा ने नगर निकाय चुनाव के लिए तैयारियां तेज कर दीं
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंडावरी मार्ग स्थित संस्कार वाटिका में भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारकर पार्षद बनाया जाएगा। साथ ही नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड गठित करने का लक्ष्य रखा गया। सम्मेलन में विधानसभा प्रभारी अशोक नवलखा, संयोजक सतीश खेमका, जिला महामंत्री कैलाश मंत्री, पंचायत समिति सदस्य शंभूलाल धाकड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
