201301
BUDGET2025: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बजट पर दी प्रतिक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने केंद्रीय बजट 2025 पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि क्राफ्ट पर लगाया गया GST हटाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बजट में महिलाओं के लिए लाभकारी योजनाएं होनी चाहिए। video credit- zee business
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चौमूं में भाजपा ने विजय जुलूस निकाला, प्रधान-उप प्रधान समेत समर्थकों का सम्मान
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर चौमूं में भाजपा ने निकाला विजय जुलूस नगर परिषद के बाहर आयोजित हुआ अभिनन्दन समारोह भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा भी हुए शामिल रामलाल शर्मा का कार्यकताओं ने किया स्वागत नवनिर्वाचित प्रधान रामगोपाल मीणा,उप प्रधान माया देवी भी रही मौजूद भाजपा के तमाम पंचायत समिति सदस्यो का किया गया सम्मान चौमूं पंचायत समिति में प्रधान और उप प्रधान पद पर जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान नगर परिषद के बाहर अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा भी शामिल हुए, जहाँ कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। नवनिर्वाचित प्रधान रामगोपाल मीणा और उप प्रधान माया देवी भी समारोह में मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा के सभी नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों का माला और साफा पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की और भाजपा के समर्थन में नारे लगाए। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा से बातचीत की हमारे संवाददाता प्रदीप सोनी ने0
0
Report
कांग्रेस ने सादुलपुर के तीनों पंचायत समितियों में उपप्रधान जीता
Churu, Rajasthan:उप प्रधान चुनाव में भी कांग्रेस रहा दबदबा,तीनों पंचायत समितियों में कांग्रेस प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत सादुलपुर व चांदगोठी में मतदान से तो सिधमुख में निर्विरोध हुआ निर्वाचन सादुलपुर,पंचायत राज चुनाव के तहत पंचायत समितियों में प्रधान पद के बाद अंतिम चरण में शनिवार को उप प्रधान पद के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र की तीनों पंचायत समितियों सादुलपुर, चांदगोठी और सिधमुख में कांग्रेस ने उप प्रधान पद पर जीत दर्ज की। चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा, सादुलपुर पंचायत समिति में उप प्रधान पद के लिए हुए मतदान में कांग्रेस प्रत्याशी कौशल्या को 12 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी पूनम को 5 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार कौशल्या ने 7 मतों के अंतर से जीत हासिल की। वहीं चांदगोठी पंचायत समिति में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी स्वामी ने जीत दर्ज की। उन्हें 10 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी कुसुम कंवर को 5 वोट प्राप्त हुए। इसके अलावा सिधमुख पंचायत समिति में कांग्रेस प्रत्याशी भूपसिंह निर्विरोध उप प्रधान निर्वाचित हुए। उनका एकमात्र आवेदन प्राप्त होने के कारण रिटर्निंग अधिकारी ने जांच एवं निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। प्रधान एवं उप प्रधान चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद पिछले दो दिनों से पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया के निवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुट रही है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया तथा पूर्व विधायक का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। बाइट डॉ कृष्णा पूनिया पूर्व विधायक सादुलपुर0
0
Report
मुरैना में बाइक टक्कर के विवाद से युवक की हत्या, परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में बाइक की टक्कर को लेकर मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली। तीन बाइक सवार युवकों ने सड़क पर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सिर में चोट लगने के कारण युवक को ग्वालियर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है। मामला दो दिन पहले का बताया जा रहा है। बाइक सवार तीन युवकों ने एक अन्य बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने लात-घूंसों और सिर पर ईंट से हमला कर घायल कर दिया। वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को ग्वालियर रेफर किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बाइक सवारी भी सड़क पर युवक के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इसके कारण मृतक के परिजन और समाज के लोग एसपी कार्यालय पहुंचे और घेराव कर विरोध दर्ज कराया। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और हत्या का मामला दर्ज करने की मांग है। पुलिस ने कहा है कि मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया गया कि तीनों आरोपियों की पहचान कर दो दिन के भीतर गिरफ्तार किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
29 नवंबर को शहपुरा में विशेष दिव्यांगजन स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडौरी जिले के दिव्यांगजनों और आम नागरिकों के लिए बड़ी खबर है। आगामी 29 नवंबर को शहपुरा विकासखंड के बरगांव स्थित जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल में विशेष मेगा दिव्यांगजन एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श और दिव्यांगजनों को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला प्रशासन ने दिव्यांगजनों, उनके परिजनों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर लाभ लेने की अपील की है।0
0
Report
गोविंदगढ़ पंचायत समिति में कांग्रेस का उपप्रधान पद भी निर्विरोध, कांग्रेस का दबदबा बरकरार
Alwar, Rajasthan:गोविंदगढ़ पंचायत समिति में प्रधान पद जीत के बाद अब उपप्रधान पद पर भी कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है। शनिवार को हुए उपप्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस के दर्शनलाल निर्विरोध निर्वाचित हुए। भाजपा की ओर से किसी भी सदस्य ने प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल नहीं किया। दर्शनलाल के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उपखंड कार्यालय गोविंदगढ़ में शनिवार सुबह 10 से 11 बजे तक उपप्रधान पद के लिए नामांकन प्रक्रिया आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस की ओर से मालपुर निवासी एवं वार्ड नंबर 3 से निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य दर्शनलाल ने पार्टी के समर्थन से अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं, भाजपा की ओर से कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतरा। दोपहर एक बजे नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी अभिषेक चारण ने दर्शनलाल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। इसके बाद उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा गया और पद की शपथ दिलाई गई। निर्वाचन अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी अभिषेक चारण ने बताया कि उपप्रधान पद के लिए दर्शनलाल का एकमात्र नामांकन प्राप्त हुआ था। जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति में प्रधान और उपप्रधान दोनों पदों के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। नवनिर्वाचित उपप्रधान दर्शनलाल ने कहा कि वह किसान परिवार से आते हैं और जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं। उन्हें आमजन की समस्याओं की अच्छी समझ है। उपप्रधान के रूप में उनकी प्राथमिकता लोगों की समस्याओं का समाधान करवाना और क्षेत्र के विकास के लिए काम करना रहेगी। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत गौरतलब है कि गोविंदगढ़ पंचायत समिति की कुल 15 सीटों में कांग्रेस ने 9, भाजपा ने 4 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी। प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस की अंजुम खान को 11 मत मिले थे, जबकि भाजपा प्रत्याशी निर्मला रानी को 4 मत प्राप्त हुए थे। अंजुम खान ने 7 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर प्रधान पद हासिल किया था। अब दर्शनलाल के निर्विरोध उपप्रधान निर्वाचित होने के साथ ही गोविंदगढ़ पंचायत समिति में कांग्रेस ने प्रधान और उपप्रधान दोनों पदों पर अपना नेतृत्व कायम कर लिया है। बाइट: दर्शनलाल उप प्रधान0
0
Report
दांतारामगढ़-खाचरियावास में कांग्रेस, पलसाना में निर्दलीय उपप्रधान
Sikar, Rajasthan:दांतारामगढ़ उपखंड की तीनों पंचायत समितियों में उप प्रधान चुनाव सम्पन्न, दो पंचायत समितियों में कांग्रेस, एक में निर्दलीय प्रत्याशी ने हासिल की जीत, दांतारामगढ़ में कांग्रेस के पदमाराम, खाचरियावास में कांग्रेस की जमना देवी बनी उप प्रधान, पलसाना में निर्दलीय प्रत्याशी पूजा कुमावत ने लहराया परचम, दांतारामगढ़ उपखंड की तीनों पंचायत समितियों के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। दांतारामगढ़ और खाचरियावास पंचायत समिति में कांग्रेस ने उप प्रधान पद पर जीत हासिल की, वहीं पलसाना पंचायत समिति में निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारते हुए उप प्रधान की कुर्सी पर कब्जा जमाया। तीनों पंचायत समितियों के चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि एक सीट निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में गई। दांतारामगढ़ पंचायत समिति में उप प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पदमाराम यादव ने जीत हासिल की। चुनाव में कुल 15 पंचायत समिति सदस्यों ने मतदान किया। कांग्रेस प्रत्याशी पदमाराम यादव को 9 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी केदार मल शर्मा को 6 मत प्राप्त हुए। इस तरह पदमाराम यादव ने 3 मतों के अंतर से जीत दर्ज करते हुए उप प्रधान पद हासिल किया। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले हुए प्रधान पद के चुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष चंद शेषमा ने जीत हासिल की थी। ऐसे में दांतारामगढ़ पंचायत समिति में प्रधान और उप प्रधान, दोनों पदों पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। खाचरियावास पंचायत समिति में कांग्रेस प्रत्याशी जमना देवी ने उप प्रधान पद पर शानदार जीत हासिल की। उप प्रधान चुनाव में कुल 15 पंचायत समिति सदस्यों ने मतदान किया। कांग्रेस प्रत्याशी जमना देवी को 10 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी नीतू सोनी को 5 मत मिले।इस प्रकार जमना देवी ने 5 मतों के अंतर से जीत दर्ज करते हुए खाचरियावास पंचायत समिति की उप प्रधान बनीं। अब बात करते हैं पलसाना पंचायत समिति की जहां उप प्रधान पद के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी पूजा कुमावत ने जीत हासिल कर कांग्रेस और भाजपा के समीकरणों से अलग अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई। नामांकन के दौरान कांग्रेस से दिनेश कुमार ने भी नामांकन दाखिल किया था लेकिन उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया इसके बाद भाजपा प्रत्याशी ज्याना देवी व निर्दलीय प्रत्याशी पूजा कुमावत के बीच मुकाबला हुआ। यहां कुल 19 पंचायत समिति सदस्यों ने मतदान किया। निर्दलीय प्रत्याशी पूजा कुमावत को 11 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी ज्याना देवी को 8 मत मिले। पूजा कुमावत ने 3 मतों के अंतर से जीत हासिल करते हुए पलसाना पंचायत समिति की उप प्रधान बनीं। दांतारामगढ़ उपखंड की तीनों पंचायत समितियों में उप प्रधान पद के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद राजनीतिक तस्वीर साफ हो गई है। दांतारामगढ़ और खाचरियावास में कांग्रेस ने जीत दर्ज की, जबकि पलसाना में निर्दलीय प्रत्याशी ने उप प्रधान पद हासिल किया। इस प्रकार तीन पंचायत समितियों में से दो पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय प्रत्याशी का उप प्रधान बना है। दांतारामगढ़ उपखंड में उप प्रधान चुनाव के परिणामों ने कांग्रेस की मजबूत स्थिति को दर्शाया है, वहीं पलसाना में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत ने स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को भी खासा दिलचस्प बना दिया है।0
0
Report
Advertisement
गीता शर्मा ने नोहर में उपप्रधान बनकर मचाई धूम, 22-11 से जीत
Hanumangarh, Rajasthan:ह्नमानगढ़ से खबर: नोहर पंचायत समिति में उपप्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी गीता शर्मा ने जीत दर्ज की। गीता शर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी पंकज सिहाग को 11 मतों से पराजित कर उपप्रधान पद हासिल किया। चुनाव में गीता शर्मा को 22 मत, पंकज सिहाग को 11 और माकपा प्रत्याशी नेतराम को 2 मत मिले। मतगणना के बाद गीता शर्मा विजयी घोषित की गईं। परिणाम देखने पर कांग्रेस समर्थकों में उत्साह था और उन्होंने नवनिर्वाचित उपप्रधान को बधाई दी। उपप्रधान पद पर गीता शर्मा की जीत के बाद नोहर विधायक अमित चाचाण ने कहा कि यह जीत पंचायत समिति सदस्यों के विश्वास और कांग्रेस की एकजुटता का परिणाम है और उन्होंने विकास, जनसमस्याओं के समाधान और पंचायत समिति के कार्यों को बेहतर बनाने में उनकी सक्रिय भूमिका की उम्मीद जताई।0
0
Report
कठूमर में कांग्रेस का कब्जा, प्रधान के बाद उपप्रधान पर भी बाजी
Sonkhar Rural, Rajasthan:खेड़ली (अलवर)। कठूमर विधानसभा क्षेत्र की दोनों पंचायत समितियों में कांग्रेस ने प्रधान और उपप्रधान पदों पर कब्जा जमाते हुए अपना दबदबा कायम रखा है। भरतपुर सांसद संजना जाटव की सक्रियता का असर पंचायत समिति चुनावों में भी देखने को मिला। नवगठित सौखर-खेरली पंचायत समिति और कठूमर पंचायत समिति में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नवगठित सौखर-खेरली पंचायत समिति में कांग्रेस की प्रिया जाटव को प्रधान बनाने के बाद अब पार्टी ने उपप्रधान पद पर भी जीत दर्ज की है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी धनेश सैनी उपप्रधान निर्वाचित हुए। वहीं कठूमर पंचायत समिति में भूपेंद्र गुर्जर के प्रधान बनने के बाद उपप्रधान पद पर भी कांग्रेस ने बाजी मारी। यहां कांग्रेस प्रत्याशी रेखा मीणा ने 14 मतों से जीत दर्ज कर उपप्रधान पद पर कब्जा जमाया। जीत की घोषणा होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी और जयकारों के बीच नवनिर्वाचित उपप्रधानों का नाचते-गाते हुए स्वागत और सम्मान किया。 बाइट: संजना जाटव, सांसद भरतपुर बाइट: धनेश सैनी, उपप्रधान, सौखर-खेरली पंचायत समिति0
0
Report
आरएलपी की दुर्गा देवी ने मकराना में उपप्रधान पद जीता; समर्थकों में खुशी
Didwana, Rajasthan:एंकर - मकराना पंचायत समिति में उपप्रधान पद के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। उप प्रधान पद के चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की प्रत्याशी दुर्गा देवी ने जीत हासिल कर उपप्रधान पद पर कब्जा जमाया है। चुनाव में आरएलपी प्रत्याशी दुर्गा देवी को कुल 10 मत प्राप्त हुए, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी हिम्मत सिंह को 6 मत मिले। वहीं, मतदान के दौरान एक मत खारिज हुआ। इस प्रकार दुर्गा देवी ने अपने प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी हिम्मत सिंह को 4 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। परिणाम घोषित होते ही आरएलपी समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। दुर्गा देवी की जीत के बाद समर्थकों ने खुशी जाहिर की।0
0
Report
Advertisement
बानसूर में गैस सिलेंडर हादसे में चार महिलाएं मरीं, 11 घायल जयपुर में इलाज
Jaipur, Rajasthan:खबर - TV HYPER KHABAR... जिला - KOTPUTLI_BAHROR विधानसभा - बानसूर जिला रिपोर्टर - Amit Yadav इन्फॉर्मर - Amit yadav लोकेशन - बानसूर इंट्रो:–बानसूर(कोटपूतली– बहरोड).....बानसूर के रसनाली के बाढ़ मिलकपुर में 21 नवंबर को शौक सभा के दौरान गैस सिलेंडर में आग लगने से हुए हादसे में 4 महिलाओं की अभी तक मौत हो चुकी है, वही 11 घायलों का जयपुर में ईलाज चल रहा है। हादसे में 21 महिला पुरुष झुलस गए थे, जिनमें से 15 गंभीर घायलों को जयपुर एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिनमें से 4 महिलाओं की मौत हो गई। हादसे को लेकर आज रसनाली बस स्टैंड पर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन कर कानूनगो को एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि हादसे में मृतकों के परिवार को 20 लाख रुपए और घायलों के परिवार को 5-5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाए। इस दौरान जिला पार्षद राकेश दायमा, भाजपा नेता अंकुर दायमा, बलराम दास महाराज, सरपंच हेमराज अधाना, पूर्व सरपंच गेंदाराम बैंसला, रामसिंह बैंसला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बाइट:– राकेश दायमा, जिला पार्षद0
0
Report
जैसलमेर पंचायत समितियों के उपप्रधान: कांग्रेस ने सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज की
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर जिले की आज पंचायत समितियों में कांग्रेस ने उपप्रधान पदों पर सभी 10 सीटों पर जीत दर्ज की है। जिले की सभी 10 पंचायत समितियों में कांग्रेस के उपप्रधान निर्वाचित हुए हैं। इसके साथ ही ग्रामीण राजनीति में कांग्रेस ने उपप्रधान पदों पर अपना दबदबा कायम किया है। पंचायत समितिवार परिणामों के अनुसार रामदेवरा से कलावती बिश्नोई, जैसलमेर से दक्षिता चौहान, रामगढ़ से भूपत सिंह, खुहड़ी से दिनेश कंवर, नाचना से राजू सिंह, भणियाणा से बरकत खान, सांकड़ा से जसवंत सिंह, फतेहगढ़ से सवागी, राजमथाई से सलीमान खान और मोहनगढ़ से अणची उपप्रधान निर्वाचित हुईं। रामगढ़, खुहड़ी, नाचना, भणियाणा और सांकड़ा पंचायत समितियों में उपप्रधान का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ। वहीं मोहनगढ़ पंचायत समिति में भाजपा की टीबी देवी प्रधान निर्वाचित हुईं, जबकि उपप्रधान पद पर कांग्रेस की अणची ने जीत दर्ज की। रामदेवरा से निर्वाचित कलावती दिनेश बिश्नोई लगातार दूसरी बार कांग्रेस संगठन से पंचायत समिति सदस्य चुनी गई हैं। इस बार उन्हें पहली बार उपप्रधान बनने का अवसर मिला है। सभी नवनिर्वाचित उपप्रधानों ने कांग्रेस आलाकमान और क्षेत्र की जनता का आभार जताया तथा विश्वास जताया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगी। अमरदिन फकीर बोले- 2026 का चुनाव सेमीफाइनल, 2028 में होगा फाइनल jasalmer ke jila me chunaav parivartan aur bhartiya janata party ko jawab dene ki baat. जैसलमेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदिन फकीर ने जिले की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत राज चुनाव में मिला जनसमर्थन कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह तो सेमीफाइनल था, असली फाइनल 2028 में होगा। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को भरपूर समर्थन देगी और राजस्थान में भाजपा को जवाब देगी।0
0
Report
रामगढ़ पंचायत समिति उपप्रधान चुनाव में कांग्रेस निर्विरोध विजयी, कुलदीप मीणा बने निर्विरोध उपप्रधान
Ramgarh, Dohli, Rajasthan:रामगढ़ पंचायत समिति में कांग्रेस का दबदबा बरकरार, कुलदीप मीणा निर्विरोध बने उपप्रधान प्रधान पद के बाद उपप्रधान चुनाव में भी कांग्रेस ने दर्ज की जीत, भाजपा ने नहीं उतारा प्रत्याशी। कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर किया स्वागत रामगढ़ (अलवर)। रामगढ़ पंचायत समिति में प्रधान पद पर कब्जे के बाद अब उपप्रधान पद पर भी कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है। शनिवार को हुए उपप्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप मीणा निर्विरोध निर्वाचित हुए। भाजपा की ओर से निर्धारित समय सीमा तक किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने माला पहनाकर कुलदीप मीणा का स्वागत किया और कांग्रेस पार्टी के समर्थन में नारे लगाए。 रामगढ़ पंचायत समिति सभागार में शनिवार सुबह 10 से 11 बजे तक उपप्रधान पद के लिए नामांकन प्रक्रिया आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस की ओर से मीणापुरा गांव के वार्ड नंबर 13 से निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य कुलदीप मीणा ने पार्टी के सिंबल पर नामांकन दाखिल किया। वहीं भाजपा की ओर से कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतरा। दोपहर एक बजे नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुभाष यादव ने कुलदीप मीणा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। इसके बाद उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा गया और पद की शपथ दिलाई गई।0
0
Report
Advertisement
राजसमंद उप प्रधान चुनाव: कांग्रेस ने सभी 9 पंचायत समितियों में की क्लीन स्वीप
Rajsamand, Rajasthan:- राजसमंद में उप प्रधान चुनाव में कांग्रेस का क्लीन स्वीप, सभी 9 पंचायत समितियों पर कब्जा - चारभुजा-गढ़बोर में भाजपा का बोर्ड होने के बावजूद क्रॉस वोटिंग, निर्दलीय प्रधान वाली राजसमंद समिति में भी जीती कांग्रेस राजसमंद।0
0
Report
राजगढ़ पंचायत समिति: कांग्रेस ने उपप्रधान समेत प्रधान पद पर भी कब्जा जमाया
Thana, Rajasthan:राजगढ़ पंचायत समिति में कांग्रेस का कब्जा, दिनेश चंद गुर्जर बने उपप्रधान कांग्रेस प्रत्याशी को मिले 20 वोट, निर्दलीय विमला देवी को सिर्फ 1 वोट; भाजपा ने नहीं उतारा प्रत्याशी Rajgarh (Alwar). राजगढ़ पंचायत समिति में प्रधान पद के बाद अब उपप्रधान पद पर भी कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है. शनिवार को हुए उपप्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश चंद गुर्जर निर्वाचित हुए. उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी विमला देवी को 19 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया. मतदान में कुल 23 पंचायत समिति सदस्यों में से 21 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इनमें कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश चंद गुर्जर को 20 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी विमला देवी के खाते में एक मत आया. दो सदस्य मतदान के दौरान अनुपस्थित रहे. उपप्रधान पद के लिए शुरुआत में तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे. इनमें कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 6 के सदस्य दिनेश चंद गुर्जर तथा निर्दलीय प्रत्याशी विमला देवी और निरंजलाल शर्मा शामिल थे. दोपहर एक बजे नाम वापसी के दौरान निरंजलाल शर्मा ने अपना नामांकन वापस ले लिया. वहीं, भाजपा की ओर से उपप्रधान पद के लिए कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा गया. निर्वाचन के बाद रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीना ने नवनिर्वाचित उपप्रधान दिनेश चंद गुर्जर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इससे पहले शुक्रवार को प्रधान पद पर भी कांग्रेस की बीना देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई थीं. उस चुनाव में भी भाजपा ने अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारा था. इस तरह राजगढ़ पंचायत समिति के प्रधान और उपप्रधान दोनों पदों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है. बाइट: सीमा मीना, रिटर्निंग अधिकारी, राजगढ़।0
0
Report
पटना में मगध सम्राट जरासंध महाराज के जन्मोत्सव पर स्वाभिमान रैली
Patna, Bihar:मगध सम्राट जरासंध महाराज के जन्मोत्सव पर स्वाभिमान रैली, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने लिया हिस्सा, सामाजिक एकता और स्वाभिमान का दिया संदेश। पटना में मगध सम्राट जरासंध महाराज का जन्मोत्सव समारोह और स्वाभिमान रैली आयोजित की गई। मिलर हाई स्कूल, गांधी मैदान से वीरचंद पटेल मार्ग तक निकाली गई इस रैली में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सम्राट जरासंध महाराज की ऐतिहासिक विरासत को याद करते हुए समाज में एकता, भाईचारा और स्वाभिमान बनाए रखने का आह्वान किया। साथ ही युवाओं से शिक्षा, रोजगार और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। मगध सम्राट जरासंध महाराज के जन्मोत्सव के मौके पर पटना में भव्य समारोह और स्वाभिमान रैली का आयोजन किया गया। मिलर हाई स्कूल, गांधी मैदान से वीरचंद पटेल मार्ग तक आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। समारोह में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने शिरकत की और सम्राट जरासंध महाराजा की गौरवशाली विरासत को याद किया। अपने संबोधन में डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि मगध सम्राट जरासंध महाराज भारतीय इतिहास और महाभारत की परंपरा में विशिष्ट स्थान रखते हैं। मगध की धरती प्राचीन काल से ही ज्ञान, संस्कृति, पराक्रम और राजनीतिक चेतना की भूमि रही है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के जन्मोत्सव का आयोजन केवल अतीत को याद करने का अवसर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी गौरवशाली विरासत से परिचित कराने का माध्यम भी है। बाइट — डॉ प्रेम कुमार, अध्यक्ष बिहार विधानसभा0
0
Report
Advertisement
