201301
केस की तारीख लंबी लगवाने के लिए ली थी रिश्वत
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में भ्रष्टाचार पर पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर की जीरो टॉलरेंस की नीति जारी है। जहां दो हजार रुपये की रिश्वत लेने के मामले में पुलिसकर्मी के खिलाफ फेज वन थाने में केस दर्ज किया गया। वहीं रिश्वत देने वाले के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ। दोनों की गिरफ्तारी के बाद एसीपी कोर्ट में तैनात मोहर्रिर ने केस की तारीख लंबी लगवाने के लिए रिश्वत ली थी। वहीं इस पूरा घटना का वीडियो सोशल मीडिया के विविध प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलीगढ़ के खैर बाईपास पर प्रेम होटल दुकान में आग, नाबालिग जोड़े छतों पर कूदे
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़.. खैर बाईपास पर प्रेम होटल बिल्डिंग में संचालित दुकान में लगी आग, होटल बिल्डिंग की दुकान में आग लगने से मची अफरा-तफरी, आग की घटना के बाद होटल में ठहरे नाबालिग जोड़े आस-पड़ोस के घरों की छतों पर कूदकर भागे, बिना मानकों के संचालित है अवैध रूप से प्रेम होटल, इधर सूचना के बाद मौके पर इलाका पुलिस और दमकल की टीम पहुँची, दमकल की टीम ने बमुश्किल आग पर पाया काबू, अभी तक आग लगने के कारणों का नहीं हो सका है स्पस्टीकरण, होटल बिल्डिंग मालिक को पुलिस ने हिरासत में लिया, रोरावर थाना इलाके के खैर बाईपास की घटना.0
0
Report
अलीगढ़ में बोलेरो पिकअप में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम पहुँची
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग खड़ी बोलेरो पिकअप में अचानक लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक पिकअप में लगी भीषण आग, घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, देखते देखते बोलोरो पिकअप जलकर हुई राख, अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी इलाके के कोल तहसील की घटना0
0
Report
300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा छलावा, फ्यूल चार्ज से जनता पर बढ़ा बोझ
Sundar Nagar, Himachal Pradesh:300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा साबित हुआ छलावा, फ्यूल चार्ज और टैक्सों से जनता पर बढ़ाया जा रहा आर्थिक बोझ : राकेश जंवाल 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा साबित हुआ छलावा, फ्यूल चार्ज, सेस और विभिन्न टैक्सों के माध्यम से जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। राकेश जंवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पहले बिजली उपभोक्ताओं को मिलने वाली राहतों में कटौती की और अब नए शुल्क लगाकर आम लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। जिन परिवारों को मुफ्त या रियायती बिजली का लाभ मिलने की उम्मीद थी, वे अब बढ़े हुए बिजली बिलों का सामना कर रहे हैं। जंवाल ने कहा कि प्रदेश के मध्यम वर्ग, किसान, कर्मचारी, छोटे कारोबारी और सामान्य उपभोक्ता इन बढ़ते शुल्कों से सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। बिजली की वास्तविक खपत के अतिरिक्त लगाए जा रहे विभिन्न शुल्क लोगों की घरेलू अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल असर डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख बिजली उत्पादक राज्यों में शामिल है। इसके बावजूद प्रदेशवासियों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के बजाय लगातार नए शुल्कों का बोझ दिया जा रहा है। प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों से होने वाले बिजली उत्पादन का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी वित्तीय कुप्रबंधन की कमियों को छिपाने के लिए लगातार नए आर्थिक बोझ जनता पर डाल रही है। कभी विभिन्न सेवाओं के शुल्क बढ़ाए जाते हैं तो कभी बिजली उपभोक्ताओं पर नए चार्ज थोप दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा चुनावों में किए गए मुफ्त सुविधाओं के वादे अब जनता के बीच सवालों के घेरे में हैं। यदि सरकार वास्तव में जनता को राहत देना चाहती है तो उसे बिजली billों में लगाए गए अतिरिक्त शुल्कों और टैक्सों की समीक्षा कर उन्हें तत्काल वापस लेना चाहिए। राकेश जंवाल ने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को जनता के हित में मजबूती से उठाती रहेगी और बिजली उपभोक्ताओं पर बढ़ते आर्थिक बोझ के खिलाफ लगातार आवाज बुलंद करेगी।0
0
Report
Advertisement
पंजाब में फिर बीजेपी कमल खिलाने का दावा, मोदी लहर दिखेगी: नितिन नवीन
Jalandhar, Punjab:जालंधर रोड शो में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान नितिन नवीन ने पंजाब को लेकर कह दी बड़ी बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान नितिन नवीन ने बताया कि पंजाब की धरती हमेशा शूरवीरों को जन्म देती है और पंजाब एक ऐसी धरती है जिसने कभी किसी के सामने झुक कर नहीं देखा उन्होंने कहा कि पंजाब में आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलेगा वहीं उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरीके से पंजाब के लोगों ने इन पिछले समय में दुख और लोगों के ऊपर किया भरोसे को टूटे हुए देखा उस लोगों ने एक सिख तो ली है पर अब आने वाले समय में पंजाब के लोग भारतीय जनता पार्टी को चंगे और उसी की सरकार को बनाएंगे और उन्होंने यह भी बताया कि जिस तरीके से पंजाब में नरेंद्र मोदी की लहर है वह आने वाले चुनाव में साफ-साफ दिखेगी वहीं उन्होंने यह भी बताया कि जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी ने वेस्ट बंगाल को जीत उसी तरीके से पंजाब पर भी जीत करेगी0
0
Report
शादी खर्च छोड़ सलोनी जैन ने पक्षी घर बनवाकर दया की मिसाल पेश की
Agar, Madhya Pradesh:शादी का मौका यानी परिवार में एक बड़े उत्सव का मौका बहुत सारा नाच गाना , भीजन का लंबा चौड़ा इंतजाम और इन सब में खर्च होती है एक बड़ी रक़म। लाखों रुपए खर्च कर शादी की यादगार बनाना एक आम शगल है। मगर आगर मालवा की एक युवताई सलोनी जैन ने इस खर्चीले परंपरा से दूर रह कर जीव दया का एक नायब उदाहरण प्रस्तुत किया है। सलोनी की शादी 27 जून को होना है। परिवार में रहकर जीव दया का पाठ सिखा। सलोनी ने शादी के खर्चीले आयोजनों को रद्द कर प्रसिद्ध मोती सागर तालाब के किनारे सात लाख रुपए की लागत से करीब सात सौ पक्षियों के एक आकर्षक घरौंदा तैयार करवाया है। जहां पर गर्मी , ठंड और बारिश के प्रतिकूल मौसम में बसेरा ढूँढने वाले पक्षियों को घर मिलेगा। पूरी सादगी के साथ शनिवार शाम इस पक्षी घर का शुभारंभ किया गया। सलोनी चाहती है कि हर कोई पक्षियों के साथ अन्य जीवों की भी दया करे और उन्हें बेहतर जीवन जीने का अवसर प्रदान करे। तो एक अच्छे पर्यावरण के साथ साथ अच्छे समाज का निर्माण संभव हो सकेगा। शुभारंभ अवसर पर जैन मुनि धर्मघोष विजय जी महाराज ने समाज से जीव दया करने की अपील की और कहा कि पशु पक्षी भी हमारे पर्यावरण का हिस्सा है। इन्हें सुरक्षित आशियाना और दाना पानी उपलब्ध कराना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है।0
0
Report
प्रेमी से शादी की चाह में टॉवर चढ़ी प्रेमिका
Bhar, Uttar Pradesh:प्रेमी से शादी की चाह में टॉवर चढ़ी प्रेमिका सूचना मिलने पर काफी संख्या में पहुंची भारी फोर्स टॉवर पर चढ़ी प्रेमिका को पुलिस उतारने में छुटे पसीने प्रेमी से शादी करने की मांग को लेकर अड़ी है प्रेमिका पुलिस ने प्रेमी को बुलाकर कराई बात सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों की लगी भीड़ सुबह भोर में गुपचुप तरीके से टॉवर पर चढ़ी प्रेमिका दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के रामपुर चकिया का है मामला सीओ सिटी नितेश ने दिया बयान0
0
Report
Advertisement
हादसे में महिला की मौत के बाद हुआ पथराव: LIVE
Bhar, Uttar Pradesh:हादसे में महिला की मौत के बाद हुआ पथराव: LIVE सड़क हादसे में एक महिला हुई मौत के बाद ग्रामीणों ने किया पथराव आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के नेशनल हाइवे पर रख कर किया जाम सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस एसडीएम , सीओ और कोतवाल सहित पीएसी बल मौके पर मौजुद कई घण्टे से नेशनल हाइवे जाम जाम हटाने लगी पुलिस पर पथराव पिछले कुछ महीनो में इसी क्षेत्र में सड़क हादसे में कई लोगों की हो चुकी है मौत घोसी कोतवाली थाना क्षेत्र के पिढवल मोड़ के पास की घटना0
0
Report
घोसी में सड़क हादसे में महिला के मौत के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन सड़क किया जैम पुलिस पर की पत्थरबाज
Bhar, Uttar Pradesh:घोसी में सड़क हादसे में महिला के मौत के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन सड़क किया जैम पुलिस पर की पत्थरबाजी0
0
Report
आंवला तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, एसडीएम व सीओ ने सुनीं जन समस्याएं
Bareilly, Uttar Pradesh:आंवला। तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी विदुषी सिंह एवं क्षेत्राधिकारी (सीओ) आंवला ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 68 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें राजस्व विभाग की 26, पुलिस विभाग की 22, विकास विभाग की 12, समाज कल्याण विभाग की 2, शिक्षा विभाग की 1 तथा अन्य विभागों की 5 शिकायतें शामिल रहीं। अधिकारियों ने मौके पर ही 8 शिकायतों का निस्तारण कर दिया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
रतलाम कृषि उपज मंडी में प्राकृतिक खेती से किसानों ने बदला भविष्य
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम कृषि उपज मंडी में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों ने अपने अनुभव साझा करते हुए जैविक और रसायन मुक्त खेती के फायदे बताए। कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन काश्यप भी शामिल हुए। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अपनी संस्कृति में गाय और धरती को माता का दर्जा देता है। उन्होंने कहा कि भारत हमें जीवन देता है और गाय जीवन जीने में सहयोग करती है। मंत्री ने कहा कि भारत की आत्मा दो स्तंभों—ऋषि और कृषि—पर आधारित है। ऋषि हमें संस्कार देते हैं, जबकि कृषि हमें अन्न प्रदान करती है। उन्होंने किसानों को देश का अन्नदाता बताते हुए प्राकृतिक खेती को भविष्य की आवश्यकता बताया।0
0
Report
पटना हाईकोर्ट के समक्ष भरत तिवारी एनकाउंटर पर PIL, स्वतंत्र जांच की मांग
Patna, Bihar:बिहार राज्य का बहुचर्चित पुलिस एनकाउंटर मामला, मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को लेकर पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर, इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता गौरव द्विवेदी ने इस मामले को लेकर पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को एक पत्र याचिका भेजी है, जिसमें मामले का स्वतः संज्ञान लेने और कथित फर्जी एनकाउंटर की स्वतंत्र न्यायिक जांच कराने की मांग की गई है, अधिवक्ता गौरव द्विवेदी द्वारा भेजी गई इस ईमेल व पत्र याचिका में सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसलों का हवाला दिया गया है, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्रासंगिक धाराओं के तहत तुरंत अनिवार्य रूप से प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है, इस प्रकरण की स्वतंत्र जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की गई है, या हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली एसआईटी से कराई जाने की मांग की गई है, भोजपुर एसपी की प्रेस रिलीज, पुलिस लॉगबुक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अस्पताल के मेडिकल रिकॉर्ड कोर्ट में तलब किए जाने की भी मांग की गई है, परिजनों को राज्य सरकार द्वारा अंतरिम वित्तीय मुआवजा और सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की गई है, अधिवक्ता गौरव द्विवेदी ने कहा है कि यह भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 (जीने के अधिकार) का खुला उल्लंघन और पुलिस शक्ति का दुरुपयोग है, जब कानून के रखवाले ही कानून को हाथ में लेने लगें, तो न्यायपालिका का हस्तक्षेप अनिवार्य हो जाता है। बिहार के भोजपुर, आरा जिले में बिहार पुलिस ने 28 वर्षीय भरत भूषण तिवारी का एनकाउंटर किया था, यह एनकाउंटर भोजपुरी के शाहपुर थाना अंतर्गत बिलौटी गांव में 16 और 17 जून को हुआ था。0
0
Report
अलवर में नीट: 27 केंद्र, होटल चेकिंग व नाकाबंदी से सुरक्षा कड़ी
Alwar, Rajasthan:अलवर में नीट परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट: होटल चेकिंग, नाकाबंदी और 27 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था अलवर में रविवार को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शहरभर में व्यापक तैयारियां की गई हैं。 इसी क्रम में पुलिस प्रशासन ने विभिन्न होटलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा ने पुलिस जाप्ते के साथ कई होटलों का निरीक्षण किया और वहां ठहरे लोगों के रजिस्टरों की जांच की। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस द्वारा शहर में नाकाबंदी कर सख्ती बरती जा रही है, ताकि परीक्षा से पहले किसी भी तरह की अनियमितता को रोका जा सके。 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि अलवर में नीट परीक्षा के लिए 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रहेगी, साथ ही पुलिस बल और आईटीबीपी के जवान तैनात रहेंगे, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।0
0
Report
Advertisement
फादर डे पर बच्चों ने पहचाने अपने पिता, मोतिहारी के स्कूल में भावुक दृश्य
Motihari, Bihar:कहा जाता है कि लोग अब डिजिटल दुनिया में जीने लगे है। इस डिजिटल दुनिया में एक दूसरे को वाट्सअप पर पत्र भेजा जाता है फेसबुक पर तस्वीर साझा होता है बगल में बैठकर भी एक दूसरे से बात करने के बजाय लोग मोबाईल में व्यस्त रहते हैं पर इस डिजिटल दुनिया में भी कुछ रिश्ते ऐसे है जो हमेशा से अटूट प्यार भरा रहा है । मां के आगे पिता के इस रिश्ते को कभी समाज में ज्यादा महत्व नहीं मिला पर पिता और बच्चे का क्या रिश्ता होता है या यूं कहे एक पिता जो दिनभर अपने बच्चे से दूर रहता है पर अपने बच्चे से अटूट प्रेम करता है इसकी बानगी आज फादर डे के दिन एक कार्यक्रम में देखने को मिला।मोतिहारी के कई स्कूलों में आज फादर डे मनाया गया।इसी क्रम में जयपुरिया स्कूल में फादर डे मनाया गया जिसे देखकर हर पैरेंट्स यह चर्चा करते दिखे कि बच्चे और उनके पिता के बीच कितना अटूट प्रेम होता है। दरअसल फादर डे कार्यक्रम के दौरान मंच पर करीब दस स्टूडेंट्स के पिता को बुलाया गया और सभी के आँखों पर पट्टी बांध दिया गया फिर कई बच्चों के बीच उन्हें अपने बच्चे को छूकर पहचानने को बोला गया तो आश्चर्यजनक ढंग से दस में करीब आठ लोगों ने आंख बंद कर अपने बच्चे को स्पर्श कर पहचान लिया था। यह दृश्य ना सिर्फ पिता के अंदर छुपे एक प्यार को दर्शाता है बल्कि मां से कही कम पिता अपने बच्चे को प्यार नहीं करते यह भी बताता है।0
0
Report
नीट परीक्षा को लेकर धनबाद में सख्त जाँच, होटल में दो संदिग्ध हिरासत में
Dhanbad, Jharkhand:नीट परीक्षा को लेकर धनबाद जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न होटलों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। वही इसी क्रम में धनबाद के हिरापुर स्थित एक होटल में जांच के दौरान होटल में ठहरे लोगों की पहचान और दस्तावेजों की जांच की गई। इस दौरान होटल कुणाल से दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान दोनों युवक अपनी पहचान से संबंधित आधार कार्ड अथवा अन्य वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद पुलिस उन्हें अपने साथ थाने ले गई। वही थाना प्रभारी मनोज पांडेय के अनुसार, नीट परीक्षा को देखते हुए होटल, लॉज और अन्य ठहरने वाले स्थानों की लगातार जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, फर्जीवाड़ा या परीक्षा में कदाचार की संभावना को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों युवाओं से पूछताछ कर रही है और उनके संबंध में आवश्यक जांच की जा रही है।0
0
Report
भारतीय बाजार के लिए चौंकाने वाला मामला: गरीब पंक्चर दुकानदार के नाम पर 100 करोड़ का फर्जी GST कारोबार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने अधिकारियों को भी हैरान कर दिया। एक साधारण पंक्चर बनाने वाले दुकानदार के नाम पर 100 करोड़ रुपये के कारोबार वाली कंपनी चलती रही और उसे इसकी भनक तक नहीं लगी। जब कंपनी पर 28 करोड़ रुपये से अधिक के जीएसटी बकाये की जांच शुरू हुई तो सीजीएसटी की टीम सीधे उस व्यक्ति के पास पहुंच गई, जिसके नाम पर कंपनी रजिस्टर्ड थी। लेकिन मौके पर पहुंचकर अधिकारियों के भी होश उड़ गए। आखिर कैसे एक गरीब दुकानदार के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर करोड़ों का फर्जी कारोबार खड़ा कर दिया गया? देखिए जी मीडिया संवाददाता की खास रिपोर्ट: गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग निवासी राज प्रजापति रोजाना की तरह अपनी पंक्चर की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। लेकिन कुछ दिन पहले उनके पास एक ऐसा समन पहुंचा जिसने उनकी जिंदगी में भूचाल ला दिया। सीजीएसटी वाराणसी की ओर से जारी समन में राज प्रजापति को पूछताछ के लिए तलब किया गया था। समन में जिस कंपनी का जिक्र था, उसके नाम पर करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार दिखाया गया था। इतना ही नहीं, कंपनी पर लगभग 28 करोड़ रुपये के जीएसटी बकाये का भी मामला सामने आया। पीड़ित राज प्रजापति के मुताबिक वर्ष 2024 में बहन की शादी के लिए पैसों की जरूरत थी। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने मदद का भरोसा दिया और उधार दिलाने के नाम पर आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज ले लिए। आरोप है कि दो बार वीडियो बनाकर उनसे हस्ताक्षर भी कराए गए。 फोरलेन हाईवे किनारे किराए के मकान में पंचर की छोटी सी दुकान चलाने वाले राज प्रजापति का कहना है कि बाद में इन्हीं दस्तावेजों का इस्तेमाल कर उनके नाम से मेसर्स गड़जेट्रीक टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी खड़ी कर दी गई और बैंक खाता भी खुलवा लिया गया। पूरे फर्जीवाड़े की जानकारी उन्हें तब हुई जब सरकारी नोटिस उनके घर जा पहुंचा। फरवरी 2026 में सीजीएसटी वाराणसी की जांच के दौरान कंपनी के नाम पर करीब 100 करोड़ रुपये के लेन-देन का मामला सामने आया। जांच में यह भी पता चला कि कंपनी बंद हो चुकी है लेकिन करोड़ों रुपये का टैक्स बकाया है。 मार्च 2026 में जब सीजीएसटी अधिकारी जांच के लिए रामपुर बुजुर्ग पहुंचे तो सामने पंक्चर बनाने वाला एक साधारण दुकानदार मिला। अधिकारियों को यकीन ही नहीं हुआ कि जिस व्यक्ति के नाम पर करोड़ों का कारोबार दिखाया गया है, वह सड़क किनारे छोटी सी दुकान चलाता है। राज ने पूरी कहानी बताई जिसके बाद अधिकारी भी हैरान रह गए。 समन मिलने के बाद राज प्रजापति ने 30 मई को एम्स थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी कंपनी बनाई गई है। उन्होंने इस पूरे नेटवर्क में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दस्तावेजों के आधार पर फर्जीवाड़े की परतें खंगाली जा रही हैं। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब प्रदेश में फर्जी फर्मों के जरिए जीएसटी चोरी के कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में लखनऊ क्राइम ब्रांच ने ढाई करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के आरोप में बुद्धि प्रकाश अवस्थी नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने रिक्शा चालकों, ठेला लगाने वालों और दिहाड़ी मजदूरों के आधार-पैन कार्ड का इस्तेमाल कर दर्जनों फर्जी फर्में बनाई थीं। जांच में 255 मोबाइल नंबर और 107 कंपनियों के पंजीकरण का खुलासा हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि इसी तरह के नेटवर्क गरीब और अनजान लोगों के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर करोड़ों रुपये का टैक्स घोटाला कर रहे हैं। गोरखपुर का यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति की परेशानी नहीं, बल्कि पहचान और दस्तावेजों के दुरुपयोग से जुड़े बड़े खतरे की चेतावनी भी है। सवाल यह है कि आखिर गरीब और अनजान लोगों के नाम पर करोड़ों का कारोबार कैसे खड़ा हो जाता है और संबंधित एजेंसियों को इसकी भनक वर्षों तक क्यों नहीं लगती? फिलहाल पुलिस और टैक्स विभाग जांच में जुटे हैं, लेकिन इस सनसनीखेज खुलासे ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
