icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जाह्नवी कपूर ने नैनीताल में दर्शन के बाद फैंस में मची हलचल

Haldwani, Uttarakhand:अपनी आगामी फिल्म पीएन 36 की शूटिंग के सिलसिले में नैनीताल पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने मां नयना देवी मंदिर में पहुंचकर दर्शन किए और मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मां नयना देवी के दर्शन के बाद जाह्नवी कपूर नैनीताल के प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत नजर आईं। उन्होंने यहां के सुहावने मौसम और विश्व प्रसिद्ध नैनीझील की खूबसूरती की तारीफ की। वहीं, मंदिर में अभिनेत्री की मौजूदगी की खबर मिलते ही उनकी एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भीड़ जुटने लगी। करीब 15 मिनट तक मंदिर परिसर में रहने के दौरान जाह्नवी कपूर ने प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद वह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंदिर परिसर से रवाना हो गईं।
0
0
Report

बेतिया में पर्व पर मुफ्त रात‑9 से सुबह‑6 बजे बस सेवा शुरू

Bettiah, Bihar:बेतिया से अच्छी खबर है जहां बेतिया पुलिस ने पर्व त्यौहार पर निःशुल्क बस सेवा की शुरुवात की है जो रात्रि 9 बजे से صبح 6 बजे तक चलेगी। पर्व त्यौहार में आम जनता की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने यह कदम उठाया है। बेतिया एसपी कुमार गौतम ने हरि झंडी दिखा निःशुल्क बस सेवा की शुरुवात की है। बस रेलवे स्टेशन से रात्रि 9 बजे से खुलेगी जो समाहरणालय चौक आईटीआई चौक मनुआपुल सोआ बाबू चौक सहित शहर के अन्य चौक चौराहों पर जाएगी। पर्व त्यौहार को लेकर महिलाओं और यात्रियों का सुरक्षा के लिए पुलिस ने यह कदम उठाया है। यात्रियों सहित आमलोगों का कहना है कि पुलिस का यह कदम सुरक्षा के लिए सराहनीय है।
0
0
Report
Advertisement

कर्नाटक पुलिस की समस्तीपुर यात्रा: कैश लूट केस में नई गिरफ्तारी के बाद जुड़ा कनेक्शन

Samastipur, Bihar:कैश वैन से 93 लाख लूट और सुरक्षा गार्ड की हत्या के मामले में जांच के लिए कर्नाटक पुलिस समस्तीपुर पहुंची. वैशाली के दो आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद समस्तीपुर का कनेक्शन सामने आया. समस्तीपुर में कर्नाटक पुलिस बीदर जिले के घटना से जुड़े संभावित संपर्कों और सुरागों की तलाश कर रही है. गिरफ्तार आरोपित अमन कुमार और आलोक कुमार उर्फ अंबानी के रूप में पहचाने गए. घटना 16 जनवरी 2025 को बीदर जिले के शिवाजी चौक के पास बदमाशों ने एसबीआई के कैश वाहन पर गोलीबारी कर नगदी लूट ली और सुरक्षा गार्ड गिरी वेंकटेश की मौत हो गई थी. दूसरा कर्मी घायल हुआ था. पुलिस ने लूट के बाद आरोपितों की तलाश शुरू की थी. समस्तीपुर में चल रही जांच के दौरान किन लोगों से पूछताछ हुई और क्या जानकारी मिली, इसकी पुष्टि नहीं है. नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि कर्नाटक पुलिस समस्तीपुर पहुँची थी और स्थानीय पुलिस ने सहयोग किया.
0
0
Report

रांची में नवरात्र के दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी मां की आराधना से भक्तों में उत्साह

Ranchi, Jharkhand:शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा-अर्चना की जा रही है। सुबह से ही राजधानी रांची के विभिन्न देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। हरमू स्थित देवी मंडप में भी भक्तों का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालु मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। मंदिरों में पूजा-पाठ और मंत्रोच्चार के बीच पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। हाथों में पूजा की थाली, मन में आस्था और मां के जयकारों के साथ श्रद्धालु मां दुर्गा की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। नवरात्र को लेकर राजधानी रांची में चारों ओर उत्साह और उल्लास का माहौल है। हर कोई मां दुर्गा की आराधना में जुटा है और मां से परिवार की सुख-शांति और मंगल की कामना कर रहा है।
0
0
Report
Advertisement

चतरा शहीद विनय भारती टूर्नामेंट फाइनल: बाय त Tilayya ने भारत क्लब को पेनाल्टी से हराया

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा : जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे शहीद विनय भारती फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच भारत क्लब चतरा बनाम डीसी चंदन क्लब बाय तिलैया के बीच खेला गया। एक घंटे तक चले इस खेल में दोनों टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। मैच के दौरान कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हुई। इसके बाद पेनाल्टी शूट के माध्यम से मुकाबला का निर्णय हुआ। पेनाल्टी शूट में बाय तिलैया की टीम ने भारत क्लब को 3-2 से पराजित किया। टूर्नामेंट के समापन के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में चतरा विधायक जनार्दन पासवान व विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता उपस्थित थे। अतिथियों ने विजेता व उप विजेता टीम को शिल्ड व पुरुस्कार राशि देकर सम्मानित किया। विजेता टीम को पुरुस्कार राशि के रूप में एक लाख रुपए तथा उप विजेता टीम को 51 हजार रुपए का पुरुस्कार राशि दिया गया। विधायक जनार्दन पासवान ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि चतरा में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। चतरा जिले के खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष कुंदन यादव, उपाध्यक्ष विवेक रंजन, सचिव मनोज कुमार, उप सचिव मो जमाल, कोषाध्यक्ष विरेंद्र कुमार, उप कोषाध्यक्ष मिथलेश कुमार व संरक्षक संदीप उर्फ बबलू गुप्ता ने अहम भूमिका निभाई। बाइट : जनार्दन पासवान,विधायक, चतरा।
0
0
Report

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद तंवर का तीखा हमला, नहीं होगा इस्तीफा

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर सांसद कंवर सिंह तंवर का हमला,बोले नहीं होगा कोई स्तीफा, कांग्रेस और केजरीवाल पर साधा निशाना अमरोहा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन पर अमरोहा के भाजपा सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को चुनाव में हार बर्दाश्त नहीं हो रही है। सांसद ने कहा कि 2014 से जहां भी चुनाव होते हैं, कांग्रेस हार का सामना करती है और अब बच्चों को आगे लाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा नहीं होगा। तंवर ने आरोप लगाया कि विपक्ष देश में अशांति फैलाना चाहता है और सवाल किया कि क्या आग लगाने से सत्ता मिल जाएगी? उन्होंने कहा कि जनता सब समझती है और वोट मिलने पर ही कोई नेता बनता है। अपने 2019 के चुनाव का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जब उन्हें वोट नहीं मिले तो उन्होंने इसे स्वीकार किया। सांसद ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए सवाल किया कि बच्चों को दिल्ली बुलाने से क्या हासिल हुआ? बाइट चौधरी कंवर सिंह तंवर सांसद अमरोहा
0
0
Report

आज़मगढ़ के गरीबों पर ओवैसी बनाम सरकार: 99% बनाम 1% की लड़ाई

Noida, Uttar Pradesh:आज़मगढ़, UP: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी कहते हैं, "... राज्य का अर्थशास्त्र और सांख्यिकी विभाग यह मानता है कि उत्तर प्रदेश के ज़िलों में सबसे ज़्यादा गरीब लोगों की संख्या के मामले में आज़मगढ़ चौथे स्थान पर है। UP सरकार के 2024–25 के डेटा से यही पता चलता है, फिर भी मुख्यमंत्री 80% बनाम 20% के बंटवारे की बात करते हैं। मैं मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूँ कि आगे होने वाली लड़ाई 80% बनाम 20% की नहीं होगी। यह 99% बनाम 1% की लड़ाई होगी। आपकी पार्टी—आप, PM मोदी और अमित शाह—उस 1% के साथ खड़े हैं, जबकि ओवैसी 99% के साथ खड़े हैं। आप सोच रहे होंगे कि यह एक प्रतिशत किसका प्रतिनिधित्व करता है..."
0
0
Report
Advertisement

चित्रकूट में प्रेम प्रसंग के कारण गोलीकांड, महिला की मौत, दो घायल

Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:प्रेम प्रसंग में खूनी वारदात, महिला की मौत, दो घायल चित्रकूट चित्रकूट से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर एक युवक ने कथित तौर पर खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। युवक ने प्रेमिका के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से प्रेमिका की चाची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल चाचा को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया है। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रेमी ने खुद को भी गोली मार ली। घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मऊ में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले प्रेमी और प्रेमिका को परिजनों ने मुलाकात करते हुए पकड़ लिया था। इसके बाद पीड़ित परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ मऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि इसी शिकायत से नाराज होकर युवक ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल, यह सनसनीखेज घटना चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र के जोरवारा गांव की बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है。
0
0
Report

नोएडा में चार साल बाद रवि शंकर जिंदा, रोसड़ा हत्या केस आरोपी जेल

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में चार साल पहले अपहरण कर हत्या बताया गया युवक नोएडा में जिंदा मिला,4 लोग गए थे जेल ।आरोपी ने पुलिस की कार्यशैली और जांच पर उठाया सवाल । कहा पुलिस ने चार साल में सब कुछ खत्म कर दिया । समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना में दर्ज चार साल पूर्व जिस युवक की हत्या और शव गायब के आरोप में चार लोगों को जेल जाना पड़ा था, वह चार साल बाद नोएडा में जिंदा मिल गया। नोएडा में युवक जो मूकबधिर है एक फल की दुकान पर काम कर रहा था तभी ग्रामीणों की नजर पड़ी और ग्रामीण उसे पकड़कर रोसड़ा थाना ले आया ।अब इस मामले में जेल गए चार आरोपियों ने पुलिस पर कार्रवाई करने की बात कह रहे है कहा पुलिस निर्दोष को कैसे फंसाती है यह जीता जागता उदाहरण है ।इस घटना में निवर्तमान थाना प्रभारी और निवर्तमान डीएसपी ने एक नहीं सुनी और आरोप को सही ठहरा दिया ।पूरी घटनाक्रम समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव का है। जहां चार साल पूर्व 1 जुलाई 2022 को गांव के मदन यादव ने रोसड़ा थाना में आवेदन देकर अपने 20 वर्षीय दिव्यांग पुत्र रवि शंकर कुमार की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया था। आवेदन में कहा था कि गांव के सहदेव पंडित, मुकेश पंडित और दिनेश पंडित उसके पुत्र से जेसीबी, ट्रैक्टर और आम के बगीचे में काम करवाते थे। ट्रैक्टर पलटने से उसकी मौत के बाद शव गायब कर दिया गया। ट्रैक्टर चालक छोटू महतो को भी आरोपित बनाया गया था। इसी आधार पर पुलिस ने सहदेव पंडित, मुकेश पंडित और छोटू महतो को जेल भेज दिया था, जबकि दिनेश पंडित ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। इस मामले में नया मोड़ 2 अक्टूबर को आया। लालपुर के ही आकाश कुमार जो नोएडा में मजदूरी करता है, दोपहर करीब 3 बजे सैलून जा रहा था। तभी फल दुकान पर काम कर रहे युवक को देखकर उसने पहचान लिया कि यह वही रवि शंकर कुमार है। उसने तुरंत साथियों और पंचायत के मुखिया को सूचना दी। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ा और रोसड़ा थाना ले आए। थाने में जिंदा युवक को देख पुलिस भी हैरान रह गई। सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण थाने पहुंच गए और बिना सत्यापन झूठा केस दर्ज कर निर्दोषों को जेल भेजने वाले तत्कालीन थानाध्यक्ष, आईओ और डीएसपी पर कार्रवाई की मांग करने लगे। वही इस मामले के चारों आरोपी ने जी मीडिया से बातचीत करते हुए कहा पुलिस ने चार साल में हमलोगों को बर्बाद कर दिया ।आरोपी मुकेश कुमार बताता है कि वो पढ़ाई करता था लेकिन पुलिस उसे हत्यारा बना दिया ।अब उस पुलिसकर्मी पर कार्रवाई होना चाहिए ताकि कोई दूसरा निर्दोष जेल नहीं जाए ।हालांकि पुलिस ने दिल्ली से ग्रामीणों द्वारा ले गए मुख्य बधिर रवि शंकर कुमार को कोर्ट में 183 का बयान कर दिया है और उसके परिजनों को शक सौंप कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top