ग्रेटर नोएडा जिला न्यायालय सूरजपुर में नए चैंबरों के आवंटन के खिलाफ अधिवक्ताओं का धरना
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के जिला न्यायालय सूरजपुर में बार एसोसिएशन ने 512 अधिवक्ताओं के लिए नए चैंबरों का आवंटन किया। इस आवंटन के खिलाफ अन्य अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में धरना शुरू कर दिया है जो पिछले कई दिनों से चल रहा है। पूर्व बार अध्यक्ष एडवोकेट मनोज भाटी बोड़की ने आरोप लगाया कि कार्यकारिणी ने हाईकोर्ट की गाइडलाइंस की अवहेलना करते हुए गलत तरीके से आवंटन किया है। धरना तब तक जारी रहेगा जब तक नए चैंबरों का आवंटन रद्द नहीं किया जाता।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छठ पूजा में ट्रेनों में भीड़, रिजर्वेशन न मिल पाने से यात्रियों की मजबूरी
Katni, Madhya Pradesh:छठ पूजा के चलते ट्रेनों में यात्रियों की बड़ी भीड़ मुख्य ट्रेनों सहित स्पेशल ट्रेन में भीड़ क्योंकि मुख्य ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिल पा रहा है तो लोग स्पेशल ट्रेन से भीड़ भाड़ में जाने को मजबूर हैं उनका कहना है कि उन्हें रिजर्वेशन टिकट नहीं मिली है जिसके चलते उन्हें भीड़ में सफर करना मजबूर है हमारे संवाददाता ने कटनी स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों से बातचीत कीनागौर में दीपावली स्नेह मिलन: नवनिर्वाचित सरपंचों को हरेंद्र मिर्धा ने दी शुभकामनाएं
Nagaur, Rajasthan:नागौर में कांग्रेस का दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। नागौर जिला कांग्रेस कार्यालय में दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इस अवसर पर विधायक हरेंद्र मिर्धा ने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों से जीतकर आए नवनिर्वाचित सरपंचों का साफा व माला पहनाकर अभिनंदन किया और उन्हें सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। हरेंद्र मिर्धा ने लोकतंत्र की मजबूती और ग्रामीण विकास की धुरी के रूप में ग्राम पंचायतों का उल्लेख किया, तथा निष्पक्ष विकास, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने और समस्याओं के त्वरित समाधान का आह्वान किया। उन्होंने सरपंचों के साथ क्षेत्र के विकास के लिए हर कदम पर समर्थन का आश्वासन भी दिया।गोंडा: वजीरगंज पुलिस ने अंतर-जिलीय बाइक चोर गिरोह पकड़ लिया, 7 मोटरसाइकिल बरामद
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले की वजीरगंज पुलिस ने आज बुधवार देर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी आकाश सोनकर, अरविंद कोरी और विवेक निषाद द्वारा मगहर खलीलाबाद, अयोध्या और गोंडा वजीरगंज से इन मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर कि इन्हें नंबर प्लेट बदलकर बेचने की फिराक में थे। इन आरोपियों द्वारा इन मोटरसाइकिलों को बेचने के उद्देश्य गणेशपुर ग्रंट जाने वाले खंडजा मार्ग किनारे टिकरी जंगल की झाड़ियां में छिपा करके रखे हुए थे। जहां आज पुलिस द्वारा इन लोगों को गिरफ्तार करके 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि इन चारों लोगों द्वारा मिलकर के अलग-अलग जिलों में मोटरसाइकिल चोरी करके उन्हें ले जाकर जंगल और सुनसान स्थान पर छिपा करके रखते हैं। बाद में उन्हें सस्ते दामों पर बेच करके आर्थिक लाभ कमाते हैं मोटरसाइकिल बेचने के लिए उसके नंबर प्लेट बदल देते हैं। आरोपियों ने बताया कि दीपावली के दिन गोंडा के वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्जनपुर पचूमी बाजार से चोरी की थी धर्म चौक अयोध्या से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी। दो मोटरसाइकिल नया घाट अयोध्या से चोरी की थी एक मोटरसाइकिल थाना पूराकलंदर अयोध्या से चोरी की थी और एक मोटरसाइकिल मगहर खलीलाबाद से चोरी की थी। बाल अपचारी के खिलाफ गोंडा के नवाबगंज और वजीरगंज थाने में कोई चार मुकदमे दर्ज हैं आरोपी विवेक निषाद के खिलाफ गोंडा और नवाबगंज थाने में तीन मुकदमा दर्ज है आरोपी अरविंद कोरी के खिलाफ वजीरगंज थाने में दो मुकदमा दर्ज है। आरोपी आकाश सोनकर के खिलाफ वजीरगंज थाने में दो मुकदमा दर्ज हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी नितेश सिंह ने बताया कि वजीरगंज थाना अध्यक्ष दिनेश सिंह और उप निरीक्षक प्रभाकर पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 7 चोरी की मोटरसाइकिल,180 नगद और दो मोबाइल फोन पर बरामद हुआ है। इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।साड़ी वापस करने पर दुकानदार नहीं दिए रुपये, उपभोक्ता फोरम ने सुनाया ग्राहक के हक में फैसला
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में पन्ना नाका क्षेत्र में संचालित पटरानी साड़ी शोरूम के संचालक के खिलाफ उपभोक्ता फोरम ने ग्राहक के पक्ष में फैसला सुनाया है। फोरम ने सेवा में कमी मानते हुए शोरूम संचालक को साड़ी की कीमत के साथ 10 हजार रुपए क्षतिपूर्ति और 5 हजार रुपए वाद व्यय देने का आदेश दिया है। मामला गढ़ीमलहरा निवासी राहुल चौरसिया का है।
राहुल ने 12 फरवरी 2026 को पन्ना नाका क्षेत्र की रेडियो कॉलोनी के सामने संचालित पटरानी शोरूम से दो साड़ियां खरीदी थीं। एक साड़ी 4700 रुपए की और दूसरी 750 रुपए की थी।,साड़ी खरीदते समय शोरूम संचालक ने कहा था कि साड़ी में कोई समस्या आती है या कपड़े और कलर में कोई परिवर्तन आता है तो साड़ी वापस लेकर रुपए लौटा दिए जाएंगे।,जब राहुल साड़ी लेकर घर पहुंचे तो 4700 रुपए वाली साड़ी में डिफेक्ट निकला। 16 फरवरी को वे साड़ी वापस करने शोरूम पहुंचे। संचालक ने डिफेक्टिव साड़ी रखकर दूसरी साड़ी लेने को कहा, लेकिन राहुल को कोई और साड़ी पसंद नहीं आई तो उन्होंने रुपए वापस करने को कहा।
आरोप है कि संचालक ने पहले शाम को रुपए लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन शाम को पहुंचने पर रुपए वापस नहीं किए और अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद ग्राहक ने उपभोक्ता फोरम की शरण ली। उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष श्यामाचरण उपाध्याय, सदस्य श्रीमती निशा गुप्ता एवं धीरज कुमार गर्ग के समक्ष राहुल ने खरीदी के बिल प्रस्तुत किए। 17 फरवरी को शोरूम संचालक को विधिक नोटिस भेजा गया, लेकिन इसके बाद भी समस्या का निराकरण नहीं किया गया,फोरम ने माना कि शोरूम संचालक ने उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन किया है और सेवा में कमी की है। फोरम ने आदेश दिया कि शोरूम संचालक 45 दिवस के अंदर ग्राहक को साड़ी की कीमत 4700 रुपए वापस करे, साथ ही अनुचित व्यवहार और सेवा में कमी के लिए 10 हजार रुपए और वाद व्यय के रूप में 5 हजार रुपए अदा करे।
(जी न्यूज ब्यूरो रिपोर्ट)
