फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में प्रसव के बाद हंगामा, परिजनों ने बच्चा बदलने का लगाया आरोप
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद में मेडिकल कॉलेज में प्रसव के बाद हंगामा, परिजनों ने आरोप लगाया कि डिलीवरी के बाद उन्हें लड़के की जानकारी दी गई, लेकिन पांच घंटे बाद लड़की दी गई। परिजनों ने बच्चा बदलने का आरोप लगाते हुए अस्पताल स्टाफ के साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस और अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रोहतक कांग्रेस भवन के बाहर गोलीकांड: पूर्व पार्षद के पति की हत्या
Noida, Uttar Pradesh:रोहतक कांग्रेस भवन ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या 0001 नंबर की स्कॉर्पियो में मिला शव पुलिस फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, पुलिस ने इलाका सील किया पूर्व पार्षद दीपिका नारा जनता कालोनी के पति को मारी गोलीहाईकमन ही तय करेगा गठबंधन में सीट बंटवारा—राजीव शुक्ला का स्पष्ट बयान
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला आज कानपुर पहुंचे थे, जहाँ उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही। सपा और कांग्रेस के सांसदों व विधायकों द्वारा एक-दूसरे पर टिप्पणी किए जाने के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि गठबंधन में कोई किसी पर हमलावर नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी में अनुशासन कायम है और फैसले केंद्रीय स्तर पर ही तय होंगे। सीटों के बंटवारे को लेकर उठ रहे सवालों पर राजीव शुक्ला ने बताया कि सीट शेयरिंग का विषय भी पार्टी हाईकमान के अधिकार क्षेत्र में है। मीडिया में चल रही विभिन्न संख्याओं और आंकड़ों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि जो बातें मीडिया में दिखाई जा रही हैं, उनके बजाय दोनों दलों का शीर्ष नेतृत्व आपस में बैठकर ही सीट शेयरिंग का अंतिम प्रारूप तय करेगा। उत्तर प्रदेश में आगामी राजनीतिक चुनौतियों के बीच दोनों दलों के तालमेल को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में राजीव शुक्ला का यह वक्तव्य दर्शाता है कि गठबंधन की कमान पूरी तरह से केंद्रीय नेतृत्व के हाथ में है और स्थानीय स्तर पर होने वाली बयानबाजी का आधिकारिक निर्णयों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।Ganderbal जिले के Sonamarg टनल में निजी वाहन धधका, दमकल ने आग पर काबू पाया
Aram Pora, Ganderbal, A private vehicle caught fire inside the Sonamarg Tunnel in Ganderbal district on Wednesday. Fire and Emergency Services personnel reached the spot and fire was brought under control. No injuries or loss of life were reported in the incident, officials confirmed.जोधपुर में पुलिस कार्रवाई से युवक ने तीन मंजिल से छलांग, मौत की खबर से हड़कंप
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर उदयमंदिर थाना क्षेत्र का मामला पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप एक युवक को पकड़ने घर पहुंची थी पुलिस की टीम पुलिस को देखकर युवक ने तीन मंजिल से लगाई छलांग नीचे गिरते समय बिजली के तारों में फंसा युवक बिजली के तारों की चपेट में आने से लगा करंट करंट लगने के बाद युवक नीचे गिरकर हुआ घायल हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी पुलिसकर्मियों ने घायल युवक को संभाला घायल युवक को एमजीएच अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान हुई युवक की मौतराष्ट्रीय आविष्कार अभियान: छात्राओं ने विज्ञान मेले में चमत्कारी मॉडल बनाकर दिखाया हुनर
Dholpur, Rajasthan:राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में छात्राओं ने दिखाया वैज्ञानिक हुनर, विज्ञान मेले में प्रस्तुत किए उपयोगी मॉडल सरमथुरा (धौलपुर) पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सरमथुरा में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान मेले एवं विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मीणा के निर्देशन तथा विज्ञान प्रभारी सौरव मीणा के संयोजन में आयोजित हुआ। छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता एवं नवाचार क्षमता का प्रदर्शन किया। विज्ञान मेले में छात्राओं ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग, डिजास्टर मैनेजमेंट अलार्म, स्मार्ट प्रोजेक्टर एवं एग्रीकल्चर सेफ्टी प्रोजेक्ट सहित विभिन्न उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए। छात्राओं ने निर्णायकों को मॉडलों की कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता की जानकारी देते हुए वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल तरीके से समझाया। क्विज प्रतियोगिता में राजवीर सिंह मीणा ने मुख्य निर्णायक की भूमिका निभाई। मॉडल प्रतियोगिता में पुष्पेंद्र शर्मा, मुकेश सिंह मीणा एवं राजू सैन ने निर्णायक के रूप में मॉडलों का मूल्यांकन किया।प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मीणा ने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा, रचनात्मकता एवं समस्या समाधान की क्षमता विकसित करते हैं। विज्ञान प्रभारी सौरव मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना है.Technorazz 2026: प्रतिभा का महोत्सव शुरू जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी में
Jaipur, Rajasthan:जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी में वार्षिक मेगा इवेंट Technorazz 2026 का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुवात 29 सितंबर से हुई 1 अक्टूबर तक चलने वाले इस आयोजन में टेक्नोलॉजी, टैलेंट और कल्चर से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। SADTM कैंपस के सेंट्रल लॉन में होने वाले इस मेगा इवेंट में तकनीकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ एंटरटेनमेंट इवेंट भी होंगे। कैंपस में आज म्यूजिकल बैंड कार्यक्रम आयोजित हुआ, जबकि 1 अक्टूबर को शाम 4 बजे से सेलिब्रिटी परफॉर्मेंस और DJ नाइट का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के टॉपर्स और मेधावी विद्यार्थियों को ₹2 करोड़ के चेक प्रदान किए गए, जो शैक्षणिक उत्कृष्टता और विद्यार्थियों की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। डॉ. संदीप बख्शी ने कहा टेक्नोरैज़ केवल प्रतिभा का उत्सव नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति हमारे विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब भी है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को स्वयं को अभिव्यक्त करने, अपने समकक्षों के साथ प्रतिस्पर्धा करने और अपनी क्षमताओं की सीमाओं को आगे बढ़ाने का मंच प्रदान करते हैं। 100 से अधिक विश्वविद्यालयों की प्रतिभागी टीमों सहित 10,000 से अधिक विद्यार्थियों ने टेक्नोरैज़ 2026 के भव्य आयोजनों में शामिल हुए।खेत देखने गए किसान को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
Muhammadabad, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में रैकड़ मोड़ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर सोमवार सुबह करीब सात बजे खेत देखने गए किसान की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नोनियापुर निवासी बेचू चौहान (60) सोमवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे किनारे अपने धान के खेत की फसल देखने गए थे। भुजही मोड़ की ओर से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों के मुताबिक मृतक का इकलौता पुत्र चंद्रभान दिल्ली में निजी कंपनी में काम करता है। घर पर केवल मृतक की वृद्ध पत्नी और बहू हैं। परिवार की जीविका खेती पर ही निर्भर थी। कोतवाली प्रभारी के के वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एक्सप्रेसवे किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार वाहन की तलाश की जा रही है।
