283203
फिरोजाबाद में ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार तीन युवकों गई जान
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद में देर रात ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार तीन युवकों की जान चली गई। हादसा इतना भीषण था कि जहां बाइक के परखच्चे उड गए वहीं एक युवक की जेब में रखा मोबाइल भी फट गया। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस नाम एवं पता जानने की कोशिश में लगी हुई है। बाइक पर सवार तीन युवक एटा की तरफ से शिकोहाबाद की तरफ जा रहे थे। वहीं एक ट्रक शिकोहाबाद से एटा की तरफ जा रहा था। एटा शिकोहाबाद मार्ग के बनवारा के निकट बाइक की भिड़ंत ट्रक से हो गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ मे तेज रफ्तार का कहर
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को रौंदा। बाइक सवार कार के नीचे दबा। राहगीरों ने बाइक सवार को कार के नीचे से निकाला बाइक सवार गंभीर रूप से घायल। घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद। नगर कोतवाली के तहसील चौराहे के पास की धटना0
0
Report
झुंझुनूं में अंतिम चरण के मतदान दल रवाना; 4.12 लाख मतदाता मतदान करेंगे
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं पंचायती राज चुनाव के अंतिम चरण के लिए मतदान दल रवाना सेठ मोतीलाल कॉलेज से चुनाव सामग्री और प्रशिक्षण के बाद रवाना हुई पार्टियां खेतड़ी, बबाई, मंडावा और अलसीसर में होगा मतदान अंत में चरण में 4.12 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग की मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान की अपील 14 नवंबर को जिला परिषद-पंचायत समिति और 16 नवंबर को पंच-सरपंच चुनाव पंचायती राज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ एवं अंतिम चरण के लिए सेठ मोतीलाल कॉलेज से मतदान दल रवाना किए गए। अंतिम चरण में पंचायत समिति खेतड़ी, बबाई, मंडावा और अलसीसर में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 14 नवंबर तथा पंच-सरपंच पदों के लिए 16 नवंबर को मतदान होगा। मतदान दलों को सामग्री वितरण एवं प्रशिक्षण के बाद निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। सभी मतदान दल शुक्रवार शाम तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि अंतिम चरण के लिए सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। मतदान दलों को चुनाव सामग्री उपलब्ध करवाने के साथ प्रशिक्षण दिया गया है। मतदान केंद्रों पर मतदाता, उम्मीदवार और मतदान दलों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने मतदाताओं से निर्भीक होकर अधिकाधिक मतदान करने की अपील की। वहीं उम्मीदवारों से कानून के दायरे में रहकर अपने अधिकारों का उपयोग करने की बात कही। कानून तोड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पिछले तीन चरणों में हुए चुनावों के अनुभवों के आधार पर व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर कमरों एवं बाउंड्री वॉल के साथ परिसर में भी प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पहले चरण में कुछ स्थानों पर मतदान कंपार्टमेंट में स्टाम्प पैड छूटने से मतदाताओं में अंगूठा लगाने को लेकर भ्रम की स्थिति सामने आई थी। ऐसे व्यावहारिक अनुभवों को ध्यान में रखते हुए आगामी चरणों में सुधार सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन, पुलिस, मतदान दल, बीएलओ और पंचायत स्तर के कार्मिक पूरी प्रतिबद्धता के साथ चुनाव संपन्न करवाएंगे। मतदान दल प्रशिक्षित एवं आवश्यक संसाधनों से युक्त हैं। पिछले तीन चरणों में झुंझुनूं में चुनाव सफल एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुए हैं और अंतिम चरण भी सफलतापूर्वक संपन्न करवाया जाएगा। पंचायत राज चुनाव के अंतिम चरण में चार पंचायत समितियों की 115 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। इनमें खेतड़ी की 30, बबाई की 26, मंडावा की 27 और अलसीसर की 32 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। जिला परिषद के 12 एवं पंचायत समिति के 72 वार्डों के लिए मतदान होगा।0
0
Report
बारां में चतुर्थ चरण के लिए मतदान दल रवाना, 468 केंद्रों में 14 नवंबर को मतदान
Baran, Rajasthan: मतदान दल रवाना, 78 पंचायत समिति और जिला परिषद के 16 सदस्यों के लिए 14 नवंबर को होगा मतदान बारां में पंचायती राज चुनाव के चतुर्थ चरण के मतदान की तैयारियां पूरी हो गईं। आज शुक्रवार को मांगरोल रोड स्थित राजकीय कृषि महाविद्यालय से अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को 468 मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया। इस चौथे चरण में जिले की चार पंचायत समितियों अटरू, बारां, छबड़ा और छीपाबड़ौद में 14 नवंबर को जिला परिषद के 16 वार्ड और पंचायत समिति के 78 वार्डो के सदस्यों के लिए मतदान होगा। इन चारों पंचायत समितियों में पंचायत समिति सदस्यों के कुल 78 वार्ड हैं। इनमें बारां में 15, अटरू में 19, छबड़ा में 19 और छीपाबड़ौद में 25 वार्ड शामिल हैं। इन्हीं क्षेत्रों के जिला परिषद के 16 वार्डों के लिए भी 14 नवंबर को ही वोट डाले जाएंगे वहीं, 133 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिए 16 नवंबर को मतदान होगा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने बताया कि अटरू में 114, छीपाबड़ौद में 155, छबड़ा में 106 और बारां में 93 मतदान केंद्र बनाए गए हैं रवाना होने से पहले मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। इसमें मतदान दिवस की प्रक्रिया, महत्वपूर्ण नियमों, सावधानियों और निर्वाचन संबंधी निर्देशों की जानकारी दी गई। इसके बाद कार्मिक मतदान सामग्री प्राप्त कर आवंटित वाहनों से पुलिस बल के साथ निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार मतदान केंद्रों पर पहुंचे0
0
Report
Advertisement
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय गोंडा के सामने धरना,प्रदर्शन करियो ने कहा सीएमओ चोर है
गोण्डा, उत्तर प्रदेश:गोंडा।प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 18 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय गोंडा पर आयोजित किया गया एक दिवसीय धरना। धरने में कहा गया कि यह लड़ाई हम सब की और हम सभी को एकजुट होकर अपनी जायज मांगों के लिए जमीन पर उतरकर हर संभव प्रयास और संघर्ष कर रहे है।0
0
Report
झुंझुनूं: प्रशासन-पुलिस ने क्रिटिकल बूथों की सुरक्षा और रोशनी की पुख्ता तैयारी की
Jhunjhunu, Rajasthan:मंडावा, झुंझुनूं पंचायती राज चुनाव को लेकर प्रशासन-पुलिस अलर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग और एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने किया निरीक्षण अलसीसर-मंडावा के क्रिटिकल और संवेदनशील बूथों का लिया जायजा मतदान केंद्रों पर रोशनी, पेयजल और ठहरने की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश पंचायती राज आम चुनाव के अंतिम चरण में 14 एवं 16 नवंबर को होने वाले मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने अलसीसर एवं मंडावा पंचायत समिति क्षेत्र के क्रिटिकल एवं संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसपी ने धनूरी, रामपुरा, अलसीसर, भूदा का बास, टमकोर, जाबासर, निराधनु, गांगियासर और महनसर स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं, मतदान दलों के ठहरने, रोशनी, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने निर्देश दिए कि सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मतदान कक्षों के साथ परिसर और बाउंड्री के बाहर भी अतिरिक्त लाइट लगाई जाए, ताकि मतदान एवं अन्य चुनावी गतिविधियों के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। उन्होंने मतदान दलों के ठहरने और भोजन की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सरपंच पद के लिए नामांकन अधिक होने की स्थिति में अतिरिक्त सहायक कर्मचारियों की तैनाती की जाए, ताकि नामांकन एवं चुनाव संबंधी कार्य व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने मतदान केंद्रों पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने क्रिटिकल मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।एसपी ने कहा कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हो, इसके लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें। सभी संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।0
0
Report
सीतापुर हादसे पर चौंकाने वाला मोड़: पिकअप-बाइक टक्कर में दो की मौत, एक घायल
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर ब्रेक पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर। 2 दो की मौत एक गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल किया गया रेफर। देर रात हुआ हादसा लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के भदफ़र मार्ग पर हुआ हादसा。0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय में 60 लाख से अधिक की चोरी, दो थानों के बीच अधिकार क्षेत्र घमासान
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में चोरों का आतंक लगातार जारी है। ताजा मामला नगर थाना और लाखो थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित द्वारिका नगर, खातोपुर वार्ड संख्या-43 से सामने आया है, जहां चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए 60 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह है कि चोर घर से सोने-चांदी के लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान के साथ एक लाइसेंसी बंदूक भी चोरी कर ले गए। इस बड़ी चोरी की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना के संबंध में पीड़ित सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि छठ पूजा के मौके पर परिवार के सभी सदस्य अपने पैतृक गांव साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के संदलपुर गए हुए थे। घर खाली होने का फायदा उठाकर चोरों ने घर में प्रवेश किया और इत्मीनान से भीषण चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक, चोरों ने उनकी बड़ी बहू के करीब 18 लाख रुपये के जेवरात, छोटी बहू के लगभग 12 लाख रुपये के जेवरात और बेटी के करीब 22 लाख रुपये के गहने चोरी कर लिए। इसके अलावा घर के अन्य कीमती सामान और एक लाइसेंसी बंदूक भी चोर अपने साथ ले गए। पीड़ित परिवार का दावा है कि चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत 60 लाख रुपये से अधिक है।वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का आरोप है कि इलाके में पुलिस की नियमित गश्ती नहीं होती है, जिसके कारण चोर बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि चोरी की घटना के बाद मामला दो थानों के बीच उलझ गया है। सूचना मिलने पर नगर थाना और लाखो थाना की पुलिस समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। लेकिन घटनास्थल किस थाना क्षेत्र में आता है, इसको लेकर दोनों थानों के बीच अधिकार क्षेत्र का विवाद सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि नगर थाना पुलिस इसे लाखो थाना क्षेत्र का मामला बता रही है, जबकि लाखो थाना पुलिस इसे अपने क्षेत्र से बाहर का बता रही है。 ऐसे में पीड़ित परिवार थानों के चक्कर लगाने को मजबूर है। चोरी की इतनी बड़ी वारदात के बाद भी मामला दर्ज नहीं होने से परिजनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इस भीषण चोरी का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार करती है और चोरी गए जेवरात व लाइसेंसी बंदूक बरामद कर पाती है। बाइट सुबोध कुमार पीड़ित0
0
Report
बरारी सीढ़ी घाट पर छठ के पहले दिन दलदल से श्रद्धालु परेशान; प्रशासन पर सवाल
Naya Chak, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हो चुकी है। यह वह महापर्व है, जहां श्रद्धालु प्रकृति और सूर्योपासना के साथ गंगा की पवित्र धारा में आस्था की डुबकी लगाते हैं। लेकिन भागलपुर के बरारी सीढ़ी घाट पर आस्था के इस महापर्व के पहले ही दिन श्रद्धालुओं को ऐसी अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ा, जिसे देखकर जिला प्रशासन और नगर निगम की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। गंगा स्नान के लिए भागलपुर ही नहीं, बांका, मुंगेर, मधेपुरा समेत आसपास के कई जिलों और पड़ोसी राज्य बंगाल एवं झारखंड से हजारों श्रद्धालु बरारी सीढ़ी घाट पहुंचे। लेकिन घाट पर पहुंचते ही आस्था का रास्ता दलदल और कीचड़ ने रोक दिया। हालात ऐसे थे कि महिलाएं, छोटे-छोटे बच्चे और बुजुर्ग घुटने से ऊपर तक दलदल में फंसते नजर आए। कोई कीचड़ में फिसलकर गिर रहा था, तो कोई एक-दूसरे का हाथ पकड़कर किसी तरह बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था। गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं को हर कदम पर संघर्ष करना पड़ा। हैरानी की बात यह है कि जिस घाट पर छठ जैसे महापर्व को लेकर प्रशासन को पहले से साफ-सफाई, दलदल हटाने और श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही की व्यवस्था करनी चाहिए थी, वहां कूड़े-कचरे और कीचड़ का अंबार नजर आया। बच्चे हों या बुजुर्ग, महिलाओं को भी घुटनों तक दलदल पार करके गंगा तक पहुंचना पड़ा। कई श्रद्धालु तो इस बदहाल स्थिति को देखकर बिना स्नान किए ही अपने परिवार के साथ वापस लौट गए। सवाल यह है कि जब छठ महापर्व की तारीख पहले से तय थी, जब प्रशासन को मालूम था कि बरारी सीढ़ी घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे, तो फिर समय रहते घाट की सफाई और दलदल हटाने की व्यवस्था क्यों नहीं की गई? आखिर श्रद्धालुओं को इस तरह की अग्निपरीक्षा से गुजरने के लिए किसने मजबूर कर दिया? जिला प्रशासन और नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी आखिर अपनी जिम्मेदारी कब निभाएंगे? गंगा स्नान कर किसी तरह दलदल से बाहर निकले श्रद्धालुओं में व्यवस्था को लेकर भारी नाराजگی दिखी। लोगों का कहना था कि घाट पर न तो साफ-सफाई है और न ही श्रद्धालुओं की सुविधा का कोई इंतजाम। देखिए, आस्था के महापर्व के पहले दिन बरारी सीढ़ी घाट पर कैसे दलदल में फंसते रहे श्रद्धालु, कैसे महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग एक-दूसरे का सहारा लेकर गंगा स्नान करने को मजबूर हुए और बदहाल व्यवस्था पर लोगों ने जिला प्रशासन से क्या मांग की सुनिए..0
0
Report
हिंडोन में बाबा श्याम जागरण: भक्तों ने भजनों पर डाला थिरकता शुमार
Karauli, Rajasthan:हिंडोन में श्याम जागरण,भजनों पर झूमे श्रद्धालु, जय श्री श्याम के लगाए जयकारे, हिण्डौन। प्रहलाद कुंड वार्ड नं 50 स्थित एक स्कूल में बाबा श्याम का जागरण हुआ। श्याम सखा परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने भाग लिया । इस दौरान भजनों पर जमकर भक्तों ने नृत्य किया और बाबा श्याम के जयकारे लगाए।0
0
Report
Advertisement
मृतक के परिजनों को समाजसेवी–युवाओं ने 1.57 लाख रुपये की मदद सौंपी
Karauli, Rajasthan:मृतक के परिजनों को समाजसेवी और युवाओं ने अभियान चला कर सौंपी सहायता राशि, मंडरायल। नीदर गांव में गत दिनों हुई मौत के बाद समाजसेवी और युवाओं ने अभियान चलाकर मृतक की परिजनों को सहायता राशि सौंपी। समाज सेवी मानसिंह गुर्जर ने युवाओं की टीम के साथ मिलकर अभियान चलाया और करीब 157000 की नगद सहायता राशि एकत्रित कर पीड़ित परिवार को सौंपी।0
0
Report
हंसराज मीणा मंडरायल दौरे पर, मृत युवक के परिजनों को दी श्रद्धांजलि और आश्वासन
Karauli, Rajasthan:क्षेत्रीय विधायक हंसराज मीणा रहे मण्डरायल दौरे पर, मंडरायल। सपोटरा विधायक हंसराज मीणा मंडरायल दौरे पर थे । इस दौरान वह नीदर गांव में पहुंचे जहां बीते दिन ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत के बाद परिजनों को ढांढस बंधाया । विधायक ने मृतक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी।0
0
Report
विद्यामंदिर क्लासेज ने लॉन्च किया VIQ Plus, छात्रों को मिलेगी 100% तक स्कॉलरशिप और 2.5 करोड़ के नकद
Amauli, Uttar Pradesh:नई दिल्ली: देश के प्रमुख कोचिंग संस्थानों में शामिल विद्यामंदिर क्लासेज (VMC) ने अपने प्रतिष्ठित नेशनल लेवल एडमिशन कम स्कॉलरशिप टेस्ट विद्यामंदिर इंटेलेक्ट क्वेस्ट (VIQ) का एनहांस्ड एडिशन VIQ Plus लॉन्च किया है। कक्षा 5 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया यह टेस्ट छात्रों को अपनी अकादमिक पोटेंशियल का आकलन करने, सुधार की जरूरत वाले क्षेत्रों की पहचान करने और स्कॉलरशिप व विशेष शैक्षणिक सुविधाओं के माध्यम से कॉम्पिटिटिव एग्ज़ाम्स की बेहतर तैयारी का अवसर प्रदान करेगा। VMC देशभर में IIT-JEE (Main एवं Advanced), NEET, फाउंडेशन और ओलंपियाड की तैयारी के लिए जाना जाता है। VIQ Plus परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों माध्यमों से आयोजित की जाएगी, ताकि विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार परीक्षा दे सकें। ऑफलाइन परीक्षा 15 और 22 नवंबर, 2026 को VMC के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी, जबकि ऑनलाइन परीक्षा 14, 21 और 22 नवंबर, 2026 को होगी। इससे देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले विद्यार्थियों को इस परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इस पहल के बारे में बात करते हुए विद्यामंदिर क्लासेज के को फाउंडर एवं IIT दिल्ली के पूर्व छात्र श्री संदीप मेहता ने कहा, "विद्यामंदिर क्लासेज में हमारा मानना है कि किसी विद्यार्थी की प्रतिभा को पहचानना उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना उसे सही मार्गदर्शन देकर आगे बढ़ाना। VIQ Plus के माध्यम से हम इस पहल को एक नया आयाम दे रहे हैं। इसमें स्कॉलरशिप के अवसरों के साथ विद्यार्थियों की अकादमिक पोटेंशियल और सुधार की संभावनाओं का व्यापक आकलन भी किया जाएगा। हमारा उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाना और उन्हें अपनी तैयारी का सही आकलन करने में मदद करना है, ताकि वे अपने भविष्य की शैक्षणिक योजनाओं को अधिक स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ तय कर सकें।" VIQ Plus के तहत ऑफलाइन प्रोग्राम में सभी शुल्क घटकों पर 100% तक और ऑनलाइन प्रोग्राम में ट्यूशन फीस पर 90% तक स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसके अलावा, विद्यार्थियों को मुफ्त ऑफलाइन या ऑनलाइन कक्षाओं, वर्तमान कक्षा के लिए फ्री मॉक टेस्ट, बोर्ड परीक्षाओं के अभ्यास प्रश्नपत्र और उनके मौजूदा पाठ्यक्रम के अनुरूप ई-स्टडी मटेरियल जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को VMC के प्रतिष्ठित टॉप बैच 'इल्यूमिनाटी' में शामिल होने का अवसर मिलेगा, जिसके लिए ऑफलाइन माध्यम से चयन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पात्र विद्यार्थियों को AI Empowerment का निःशुल्क ऑनलाइन कोर्स भी उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को सहभागिता प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। चार दशकों की गौरवशाली विरासत के साथ विद्यामंदिर क्लासेज लगातार इंजीनियरिंग और मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है। VIQ Plus इसी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए शैक्षणिक मूल्यांकन, स्कॉलरशिप, प्रदर्शन संबंधी जानकारी और सीखने के विशेष अवसरों को एक मंच पर लेकर आया है। यह विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और अपने शैक्षणिक लक्ष्यों की दिशा में सोच-समझकर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा।0
0
Report
Advertisement
नोएडा में सुबह लूट: बाइक सवार तीन बदमाश युवती से iPhone 17 लूटकर फरार
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में सुबह-सुबह लूट से दहशत, बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवती से लूटा iPhone 17 नोएडा में बदमाशों के हौसले बुलंद, दिन निकलते ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए。 मामला थाना सेक्टर-24 क्षेत्र का है, जहां एक IT कंपनी में काम करने वाली युवती को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया。 पीड़िता के मुताबिक, सुबह करीब 6 बजे वह कंपनी से काम खत्म कर चौड़ा गांव के पास पहुंची थी。 इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसका पीछा किया और मौका मिलते ही हाथ से iPhone 17 छीनकर फरार हो गए。 युवती ने बदमाशों का विरोध किया और काफी शोर भी मचाया, लेकिन बदमाश वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए。 हैरानी की बात यह है कि पीड़िता ने महज एक महीने पहले ही iPhone 17 खरीदा था。 सुबह के वक्त हुई इस वारदात ने महिलाओं की सुरक्षा और पुलिस की गश्त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं。 फिलहाल पुलिस मामलों की जांच में जुटी है और बदमाशों की तलाश की जा रही है。 थाना 24 चौकी 12/22 ki घटना0
0
Report
गंगोत्री विधानसभा से BJP टिकट के लिए लोकेंद्र बिष्ट की प्रबल दावेदारी
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग-गंगोत्री विधानसभा से भाजपा टिकट के लिए वरिष्ठ पत्रकार एवं भाजपा नेता लोकेंद्र बिष्ट ने ठोकी दावेदारी उत्तरकाशी उत्तरकाशी जनपद के गंगोत्री विधानसभा से आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सियासी हलचल तेज हो गई है। वरिष्ठ पत्रकार एवं भाजपा नेता लोकेंद्र बिष्ट ने गंगोत्री विधानसभा से भाजपा टिकट की प्रबल दावेदारी की है। उन्होंने कहा कि मैने गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के लिए वर्षों तक जमीनी संघर्ष किया है। पार्टी मुझे मौका जरूर देगी लोकेंद्र बिष्ट ने कहा कि मैने गंगोत्री विधानसभा के लिए विकास कार्यों में लंबा संघर्ष किया है।,नगुण-सुवा खोली मोटर मार्ग चौड़ीकरण,इको सेंसिटिव जोन समाप्त करने सहित ओबीसी क्षेत्र घोषित करने के साथ अन्य विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगातार प्रयास किए।लोकेंद्र बिष्ट ने कहा कि मेरी दावेदारी पर भाजपा प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व अवश्य विचार करेगा।मैंने हमेशा एक सच्चे सिपाई की तरह पार्टी की विचारधारा को प्राथमिकता दी है।उन्होंने कहा कि 2027 में गंगोत्री से भाजपा की जीत को और मजबूत करने के लिए वह पूरी ताकत से काम करेंगे।0
0
Report
SP सिंह पटेल का विवादित बयान: दुर्गा पूजा और कांवड़ यात्रा बंद करें
Noida, Uttar Pradesh:राजू दास 'हनुमानगढ़ी' के महंत की बाइट सपा सांसद एसपी सिंह पटेल का विवादित बयान प्रतापगढ़ से सपा सांसद एसपी सिंह पटेल ने कहा- दुर्गा पूजा और कांवड़ यात्रा बंद करो。0
0
Report
Advertisement
