icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

विदिशा के शिवाजी चौक पर जर्जर मकान का छज्जा गिरा, दुकानदार घायल

Vidisha, Madhya Pradesh:एंकर : विदिशा के शिवाजी चौक के पास बुधवार को एक जर्जर दो मंजिला मकान का छज्जा और ऊपर बना लेट-बाथ अचानक भरभराकर नीचे गिर गया. हादसे के वक्त नीचे दुकानों में काम चल रहा था और काउंटर पर बैठे दुकानदार नितिन सोनी ने समय रहते पीछे हटकर अपनी जान बचाई. मलबे और टूटे काँच की चपेट में आने से उन्हें मामूली चोटें आई हैं. हादसे में तीन दुकानों के शीशे, काउंटर, मोबाइल और अन्य उपकरण क्षतिग्रस्त हुए हैं. बताया जा रहा है कि मकान काफी पुराना है और उसके छज्जे व दीवार में पहले से झुकाव दिखाई दे रहा था. दुकानदारों के मुताबिक ऊपर बने लेट-बाथ में पानी भी भरा हुआ था. लगातार नमी के कारण ढांचा कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि गिरने की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. गनीमत रही कि मकान का हिस्सा गिरने के दौरान कोई व्यक्ति सीधे मलबे की चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था. मकान के मालिक विनोद कटारे भाजपा नेता भी हैं. हादसे को लेकर उनका पक्ष जानने के लिए कैमरे पर बयान लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने बाइट देने से इनकार कर दिया और कहा कि घटना सामने दिखाई दे रही है. हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मकान का छज्जा और ऊपर बना हिस्सा अचानक नीचे गिरता साफ दिखाई दे रहा है. बाइट: नितिन सोनी, दुकानदार/घायल.
0
0
Report

रुड़की में दो सगी बहनों की हत्या: भाई विवेक उर्फ विक्की गिरफ्तार

Haridwar, Uttarakhand:रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने चंद घंटों के भीतर खुलासा कर दिया है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों बहनों की हत्या के आरोपी उनके भाई विवेक उर्फ विक्की को भगवानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल 315 बोर का तमंचा, छह खोखे और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। एसएसपी ने बताया कि गणेशपुर क्षेत्र में फायरिंग की घटना सामने आई थी, जिसमें दो सगी बहनों की मौत हो गई, जबकि गोलीबारी के दौरान उनका जीजा भी गंभीर रूप से घायल हुआ और उसका उपचार चल रहा है। मामले की शिकायत मृतक महिलाओं के परिजन अर्जुन सिंह की ओर से दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि चुड़ियाला भगवानपुर स्थित चूड़ामणि मंदिर चौक के पास आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ में हत्या के पीछे संपत्ति विवाद और चरित्र पर शक को वजह सामने आई है।
0
0
Report

हनुमानगढ़ में 3.15 एमवीए ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh जिले में ग्राम पंचायत डबलीवास पेमा के बिजली घर में 3.15 एमवीए क्षमता का अतिरिक्त पावर ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने की मांग को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विद्युत विभाग कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर अधिकारियों के समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत किया और जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार विद्युत भार बढ़ रहा है। बढ़ते लोड के चलते बिजली घर की मौजूदा व्यवस्था पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा है। इसका सीधा असर उपभोक्ताओं को मिलने वाली विद्युत आपूर्ति पर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार बिजली की समस्या उत्पन्न होने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र की बढ़ती जरूरत को देखते हुए डबलीवास पेमा बिजली घर में 3.15 एमवीए क्षमता का एक अतिरिक्त पावर ट्रांसफॉर्मर लगाया जाना बेहद जरूरी है। इससे विद्युत भार का संतुलन बेहतर होगा और उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी。
0
0
Report
Advertisement

नगर निकाय चुनावों के लिए भाजपा ने हकदार कार्यकर्ताओं से चयन तेज किया

Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर प्रदेश में नगर निकाय चुनावों का बजा बिगुल टिकट के दावेदार नेताओ को कर रहे अप्रोच इधर -उधर से नेताओ से करवा रहे है फोन निकाय चुनावों को लेकर बोले भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा कहा-हर कार्यकर्ता को चुनाव में सहभागी बनने की रहती है उम्मीद स्क्रूटनी के बाद में चयन प्रक्रिया बढ़ रही है आगे हकदार कार्यकर्ता को भाजपा बनाएगी अपना प्रत्याशी प्रदेश में सरकार के बेहतरीन कामकाज के चलते खिलेगा कमल इसलिए जनता भी सरकार के साथ चलने का बना चुकी है मन संवाद के जरिए GEN जी को जोड़ेंगे साथ कांग्रेस परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति से कभी नहीं निकल सकती बाहर
0
0
Report

कानपुर नगर निगम टेंडर घोटाला: SIT से जांच तेज, छह ठेकेदार पुलिस के समक्ष

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर CM को फटकार के बाद जागा नगर निगम नगर निगम टेंडर घोटाला में 6 ठेकेदारों पर FIR, कल पुलिस ने दो को भेजा था जेल मेन आरोपी टेंडर माफिया गोविंद शर्मा फरार मामले में पुलिस की SIT टीम कर रही है जांच टेंडर घोटाले मामले की जांच करने नगर निगम पहुंची एसआईटी टीम। प्रभारी एडीसीपी डॉ. अर्चना सिंह के नेतृत्व में टीम ने मुख्य अभियंता कार्यालय। भुगतान और फर्म रजिस्ट्रेशन से जुड़ी फाइलों की शुरू की जाँच । गोविंद शर्मा की कैला देवी से जुड़े भुगतान सम्बन्धी दस्तावेज में मिलीकमियां , संदिग्ध दस्तावेजों की टीम ने ली फोटो。 कार्यालय में मुख्य अभियंता एसएफए जैदी,अधिशाषी अभियंता दिवाकर भास्कर, आरके सिंह मौजूद。
0
0
Report

बरेली में लव जिहाद मामला: नाबालिग किशोरी गुम, परिवार योगी से मदद मांगता

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में एक और लव जिहाद का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है जब एक हिन्दू नाबालिग किशोरी को एक मुस्लिम युवक बहला-फुसला बुलाया और फिर उसको गायब कर दिया. किशोरी के परिजनों ने पुलिस को मुरादाबाद के जीशान के बारे में बताया जिसकी चैट किशोरी के मोबाइल में बरामद हुई लेकिन पुलिस ने किशोरी के एफआईआर अज्ञात के खिलाफ लिखी. किशोरी के परिजन अब अपनी बेटी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है, जीशान से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने किशोरी को एक गिरोह के सदस्य को सौप देने की बात को कुबूल किया है, जो हिन्दू लड़कियों को बहलाने के पैसे देते हैं. बारादरी थाना के बारे में परिवार का कहना है कि जीशान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, लेकिन लड़की अभी तक बरामद नहीं हो पाई है. हिन्दू महासभा ने किशोरी को बरामद करने के लिये एक सप्ताह का समय दिया है, अगर एक सप्ताह में नहीं मिलती है तो सड़कों पर उतरने की बात कही गई है. पुलिस ने जीशान की पूछताछ के आधार पर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो लड़की को वाराणसी ले जाने की पुष्टि कर रहे हैं.
0
0
Report
Advertisement

चीनी की कीमतें पंजाब के घरों पर महंगाई का बोझ बढ़ातीं, त्योहारों की चिंता

Barnala, Bathinda, Punjab:सोना महंगा हुआ लोगों ने खरीदना छोड़ दिया पर चीनी को कैसे छोड़े, हर घर की रसोई की सबसे जरूरी चीज... चीनी के दाम आसमान छू रहे हैं मार्केट में ₹70 के करीबी बिक रही है। पिछले दो महीनों में ₹20 से अधिक महंगी हुई चीनी के दाम। पंजाब में बढ़ती महंगाई के बीच चीनी के दामों में तेज वृद्धि ने आम लोगों के रसोई बजट को बिगाड़ दिया है। चाय से लेकर मिठाइयों तक, चीनी हर घर की जरूरत है, लेकिन लगातार बढ़ते दामों से बजट पर भारी पड़ रहा है। त्योहारों के सीजन के शुरू होने पर कीमतों में अचानक वृद्धि चिंता का विषय है। कुछ लोगों ने अनुमान लगाया कि सस्ती चीनी स्टॉक कर बाद में महंगे दामों पर बेची जा रही है। सरकार और संबंधित विभागों से जमाखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग है। गन्ने की फसल से जुड़ी समस्याएं, किसानों को उचित मूल्य न मिलना, गन्ने का उत्पादन प्रभावित होना और कुछ चीनी मिलों के बंद होने से भी कीमतों पर असर पड़ रहा है। घरेलू महिलाओं ने कहा कि महंगाई के कारण घर का बजट चलाना कठिन हो रहा है; पहले दिन की शुरुआत चाय के कप से होती थी, पर अब चाय में चीनी डालने से पहले कीमत के बारे में सोचना पड़ रहा है। सरकार से चीनी समेत रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण की मांग है। मिठाई दुकानदारों, हलवाईयों और किराना विक्रेताओं का कहना है कि थोक दरों में बढ़त से खुदरा कीमतें बढ़ती हैं और ग्राहक पर इसका असर पड़ रहा है। मिठाई बनाने में चीनी प्रमुख कच्चा माल है, इसलिए लागत बढ़ रही है और बिक्री घट रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या चीनी की बढ़ती कीमतों के कारण त्योहार भी महंगे होंगे, क्या सरकार जमाखोरी पर प्रभावी कार्रवाई करेगी, और क्या आम आदमी को त्योहारों से पहले महंगाई से राहत मिलेगी?
0
0
Report

सावन माह में सहस्रघट यात्रा से शिवभक्तों की भीड़, महादेव का सहस्राभिषेक हुआ

Kota, Rajasthan:कोटा.. शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राखी गौतम की ओर से सावन माह के शिव संकीर्तन कार्यक्रमों के उद्यापन पर भव्य सहस्र घट यात्रा और सहस्राभिषेक का आयोजन किया गया। आरकेपुरम स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर से शुरू हुई सहस्र घट यात्रा में हरिद्वार से लाए गए पवित्र गंगाजल से भरे 1008 कलश शामिल रहे। माताओं-बहनों ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में सहभागिता की। इस दौरान हार-हार महादेव और बोल बम के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। यात्रा श्रीनाथपुरम-सी स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर पहुंची, जहां 11 विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का सहस्राभिषेक और पूजन कराया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य सावन माह में सनातन धर्म और भक्ति भावना को जन-जन तक पहुंचाना है。
0
0
Report
Advertisement

एम्स की टीम की ट्रेनिंग से स्कूलों में मिर्गी पहचान और इलाज: शिक्षक जागरूक

Chanwal, Himachal Pradesh:मिर्गी बीमारी की पहचान में अब स्कूलों के टीचर भी मदद करेंगे इसके लिए एम्स दिल्ली से आई डॉक्टरों की टीम हमीरपुर के 400 टीचरों को ट्रेनिंग देने का काम कर रही है। बीमारी के लक्षण कहां है किस में है और इसका इलाज कैसे करवाया जा सकता है इसके बारे में ट्रेनिंग दी जा रही है। स्कूल टीचर बच्चों और उनके अभिभावकों को इसके बारे में जागरूक करेंगे। मिर्गी के मामले ज्यादातर सामने आने की वजह से संबंधित लोगों का समय पर इलाज नहीं हो पता है अगर इनकी पहचान हो जाए तो दवाई से इस बीमारी को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है। एम्स दिल्ली से आए डॉक्टर नवीन शुक्ला ने बताया कि स्कूलों में टीचरों को ट्रेनिंग देने का काम किया जा रहा है अगर मिर्गी की पहचान समय पर हो जाए तो इसका इलाज संभव है। केंद्रीय प्रोजेक्ट के तहत स्कूलों में ट्रेनिंग देने का काम किया जा रहा है। अगर कोई स्कूल इस संबंध में अपने यहां वर्कशॉप करवाना चाहता है तो वह संपर्क करके इसे करवा सकता है। इससे पूर्व डॉक्टर को यह ट्रेनिंग दी जा चुकी है स्कूलों में टीचर हेल्थ कोऑर्डिनेटर भी होते हैं लिहाजा उनकी ट्रेनिंग से इस बीमारी की रोकथाम में और ज्यादा मदद मिल सकती है। आशा वर्कर के माध्यम से आईटी सर्वे करवाया गया था जिसमें मिर्गी के कई मामले सामने आए थे जिसके बाद ट्रेनिंग और जागरूकता का काम शुरू किया गया है। मरीज को दवाइयां निशुल्क उपलब्ध करवाई जाती है।
0
0
Report
Advertisement

आईआईटी छात्र की आत्महत्या: कॉलेज प्रशासन पर प्रताड़ना के आरोप, परिवार मांग रहा निष्पक्ष जांच

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र के मक्खाचक निवासी छात्र ऋषिकेश कुमार की सुसाइड का मामला अब गहराने लगा है । वहीं परिजनों ने आईआईटी कॉलेज प्रशासन पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए बताया कि उनका पुत्र ऋषिकेश कुमार आईआईटी किशनगढ़ का छात्र था । 22 अगस्त को सुसाइड की सूचना किशनगढ़ थाने की पुलिस के द्वारा दी गई थी और परिजन जब वहां पहुंचे और पूरी बात की जानकारी ली तो पता चला की ऋषिकेश कुमार ने कॉलेज के छठी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर लिया। लेकिन इस घटना के पीछे कॉलेज प्रशासन की लापरवाही साफ नजर आती है, क्योंकि पिछले वर्ष होली त्यौहार के समय ऋषिकेश कुमार घर नहीं आया था और वहीं पर कुछ छात्रों के द्वारा उसे नशा का सेवन करवा दिया गया था। जिसके बाद वह बीमार हो गया तत्पश्चात उसे चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया जहां लंबे समय तक उसका इलाज चला। लेकिन फिर भी वह डिप्रेशन में आ गया था। बाद में जब स्वस्थ होने के बाद वह पुनः कॉलेज पहुंचा तो ऋषिकेश कुमार से हॉस्टल का कमरा भी छीन लिया गया था एवं उसे उस सेमेस्टर में बैठने की इजाजत भी नहीं दी गई । मजबूरन ऋषिकेश कुमार कॉलेज से बाहर दो कमरे का मकान लेकर रहने लगा। लेकिन उसके दिमाग में हर वक्त यह बात घूमती रही की कॉलेज के द्वारा उसे बेइज्जत एवं बदनाम किया गया है और इसी रंजिस की वजह से उसने कॉलेज की छत से कूद कर आत्महत्या कर ली। ऋषिकेश कुमार की मां आशा पोद्दार ने कॉलेज के डीन (तालुकदार) पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है एवं पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है .
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top