283203
पुलिस ने फर्जी जेल अधीक्षक को किया गिरफ्तार
Firozabad, Uttar Pradesh:कानपुर के नोबस्ता का रहने वाला युवक खुद को जेल अधीक्षक बताकर ठगी कर रहा था। फिरोजाबाद के कई व्यक्तियों से नौकरी के नाम पर पैसे ऐंठ चुका है। पीड़ितों की शिकायत पर थाना उत्तर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से जेल के कई फर्जी दस्तावेज और 30 हजार रुपए बरामद किए हैं। एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने इस मामले की जानकारी दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उत्तराखंड के चोर दमोह में गिरफ्तार, मंदिर चोरी गैंग का खुलासा
Damoh, Madhya Pradesh:उत्तराखंड के चोर एमपी में देते थे चोरी की वारदातों को अंजाम, अब दमोह में धरे गए... एंकर/ एमपी के दमोह जिले के पथरिया पुलिस थाना में एक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा तो इन चोरों का ट्रैक रिकॉर्ड पुलिस को भी हैरान कर गया ये चोर साधारण चोर नहीं बल्कि शातिर अपराधी निकले जिनके खिलाफ देश के कई राज्यों में आपराधिक मामले दर्ज है और बड़े अपराधों के साथ चोरी इनका पसंदीदा अपराध है और उसमें भी मंदिरों की चोरी इन्हें बड़ा सुकून देती है। दरअसल पथरिया में बीती 22 मई को जैन समाज के प्रसिद्ध मंदिर विरागोदय तीर्थ क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात हुई जिसमें चोरों ने मंदिर की दान पेटी पर हांथ साफ किया। घटना यहां लगे कैमरों में कैद हो गई और पथरिया पुलिस ने इसी आधार पर चोरों की तलाश शुरू की और दो चोर पुलिस की गिरफ्त मै आ गए। ये चोर उत्तराखंड के रहने वाले है। पुलिस ने जब इनसे पूंछतांछ की तो चोरों ने बताया कि वो एक बड़े चोर गिरोह के सदस्य हैं और देश के अलग अलग राज्यों में मंदिरों को अधिकतर निशाना बनाते है यहां भी उन्होंने विशाल मंदिर देखा तो उन्होंने चोरी की। फिलहाल पुलिस ने मंदिर चोरी का खुलासा किया है और चोरों से पूछताछ की।0
0
Report
छतरपुर बमीठा में तेज रफ्तार कार-बाइक हादसे में एक की मौत, दूसरा घायल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के बमीठा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। कार और बाइक की भिड़ंत में दर्दनाक हादसे एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल है। हादसा बमीठा-पन्ना रोड पर पेट्रोल पंप के पास हुआ। पलकोंहा निवासी दो सगे भाई मोटरसाइकिल से बमीठा से घर जा रहे थे। तभी पन्ना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को 108 से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
डूंगरपुर में रविदास जयंती पर भाजपा की समरसता कार्यशाला, संदेश फैलाय।
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संत रविदास महाराज के जीवन और उनके समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। मुख्य वक्ता भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ प्रदेश सह प्रभारी श्रवण सिंह राव ने संत परंपरा, सामाजिक समरसता और भारत की ज्ञान परंपरा पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वहीं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। बातचीत: कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्रवण सिंह राव ने कहा कि संत रविदास महाराज ने जाति-पंथ और भेदभाव से ऊपर उठकर समाज को समरसता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संत रविदास महाराज का जीवन मानवता, समानता और सामाजिक एकता की प्रेरणा देता है। 'मन चंगा तो कठौती में गंगा' का संदेश आज भी समाज को आंतरिक शुद्धता और सद्भाव की राह दिखاتا है। उन्होंने कहा कि भारत संतों की धरती है और संत परंपरा तथा ज्ञान परंपरा के कारण ही भारत ने विश्व को दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा गया है और संतों के विचारों से प्रेरणा लेकर सामाजिक समरसता के साथ देश को आगे बढ़ाना होगा। कार्यशाला के दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी रखी गई। इसके तहत 29 जुलाई को गुरु रविदास महाराज समरसता दीप महोत्सव, 29 जुलाई से 10 सितंबर तक कलश वंदन अभियान, 29 जुलाई से 31 अगस्त तक संत संपर्क अभियान, 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक समरसता अभियान यात्रा और 26 नवंबर से 15 जनवरी 2027 तक छात्रावास संपर्क अभियान आयोजित किया जाएगा। कार्यशाला को सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा सहित अन्य भाजपा नेताओं ने भी संबोधित किया। बाइट - श्रवण सिंह प्रदेश सह प्रभारी विभिन्न प्रकोष्ट0
0
Report
Advertisement
सादुलपुर में कारगिल विजय दिवस: शहीदों को श्रद्धांजलि और वीरांगनाओं का सम्मान
Churu, Rajasthan:कारगिल विजय दिवस पर शौर्य को सलाम ,वीरांगनाओं व पूर्व सैनिकों का हुआ भव्य सम्मान, शहीद स्मारक पर उमड़ा देशभक्ति का सैलाब सादुलपुर _ कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सादुलपुर स्थित शहीद स्मारक देशभक्ति के रंग में रंग गया। यहाँ आयोजित भव्य सम्मान समारोह में कारगिल के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा वीरांगनाओं एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान कर उनके त्याग, बलिदान और राष्ट्रसेवा को नमन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओआईसी ईसीएचएस के इंचार्ज विंग कमांडर दिनेश कुमार ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर और दो मिनट का मौन रखकर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने से हुआ। इस दौरान पूरा वातावरण "भारत माता की जय" और "अमर शहीद अमर रहें" के नारों से गूंज उठा।मुख्य अतिथि डॉ. खुर्शीद खान ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों की वीरांगनाओं का सम्मान करना किसी भी नागरिक के लिए गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता और आने वाली पीढ़ियां उनसे राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा लेती रहेंगी। वर्तमान सैनिक संघ के अध्यक्ष सूबेदार मुकेश पूनिया ने कार्यक्रम में पहुंची सभी वीरांगनाओं, माताओं और पूर्व सैनिकों और अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि अल्प समय में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति यह साबित करती है कि समाज आज भी अपने सैनिकों और शहीद परिवारों का सर्वोच्च सम्मान करता है। अध्यक्षीय उद्बोधन में विंग कमांडर दिनेश कुमार ने कहा कि कारगिल युद्ध भारतीय सेना के अदम्य साहस, अनुशासन और पराक्रम का स्वर्णिम अध्याय है। सीमित संसाधनों और विषम परिस्थितियों के बावजूद भारतीय सैनिकों ने दुश्मन को करारा जवाब देकर विजय प्राप्त की, जिसने पूरी दुनिया में भारतीय सेना की क्षमता और वीरता का लोहा मनवाया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और सेना के शौर्य से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि कारगिल युद्ध में देश के 527 वीर जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया, जिनमें चूरू जिले के 7 और उसमें राजगढ़ क्षेत्र के 6 वीर सपूत शामिल थे। उनका बलिदान पूरे क्षेत्र के लिए गौरव और प्रेरणा का स्रोत है।समारोह के अंत में सभी ने शहीदों के आदर्शों पर चलने, राष्ट्र की एकता-अखंडता बनाए रखने तथा देश सेवा के संकल्प के साथ कारगिल के अमर वीरों को नमन किया। समारोह में सूबेदार नंदलाल पूनिया, पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष महासिंह ख्याली, पूर्व अध्यक्ष कामरेड जगत सिंह पूनिया, डॉ. सोनिका सिहाग, सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीरांगनाएं, गणमान्य नागरिक और युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन कैप्टन राजवीर सिंह ने किया। बाइट : दिनेश कुमार विंग कमांडर ओआईसी इंचार्ज ईसीएचएस बाइट : डॉ. खुर्शीद खान (सिर पर टोपी नहीं है ) बाइट: सूबेदार मुकेश कुमार पूनिया0
0
Report
गुरुग्राम में भाजपा विधायक तेजपाल तंवर के पेट्रोल पम्प पर गुंडागर्दी, CCTV में हमला
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम - सोहना से भाजपा विधायक तेजपाल तंवर के पेट्रोल पम्प पर गुंडागर्दी सीएनजी भरवाने आए युवकों पर हमला बेख़ौफ़ बदमाशों ने दो युवकों पर लाठी डंडों से किया जानलेवा हमला गुरुग्राम के भोंडसी इलाके में पेट्रोल पम्प पर गुंडागर्दी का सीसीटीवी आया सामने वीडियो में लाठी डंडे बरसाते और लात घुसे मारते आ रहे नजर गुरुग्राम के निजी हस्पताल में भर्ती युवक0
0
Report
श्रावस्ती के इंटर कॉलेज में सीट बैठने को लेकर मारपीट; तीन के खिलाफ मुकदमा
Shravasti, Uttar Pradesh:सूत्र: यूपी के श्रावस्ती जिले में एक इंटर कॉलेज में सीट बैठने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। कॉलेज से बाहर निकलने के बाद कुछ छात्रों ने एक छात्र की जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र स्थित लार्ड कृष्णा पब्लिक इंटर कॉलेज का है। बताया जा रहा है कि कॉलेज में सीट बैठने को लेकर छात्रों के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने के बाद कॉलेज से बाहर निकलते ही कुछ छात्रों ने एक छात्र को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
मुरादाबाद की जनता की राय: चुनावी चाय में क्या बोले लोग
Moradabad, Uttar Pradesh:चुनावी चाय आपकी राय में सुनिए मुरादाबाद की जनता की राय, 27 चुनावों को लेकर लोगों की राय, मुरादाबाद के सबसे बड़े मार्केट में चाय की दुकान से लेकर दुकानदारों तक का जाना, कोई बोला बाबा फिर से रिपीट होंगे तो कोई बोला बदलाव जरूरी, देखिये मुरादाबाद से चुनावी चाय आपकी राय.0
0
Report
झुंझुनूं के सुलताना में बारिश से गर्मी टूटी, किसानों की फसलें खुश
Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं सुलताना सहित आसपास के इलाकों में मौसम ने ली करवट उमस के बाद झमाझम बारिश, लोगों को गर्मी से राहत बारिश के साथ चली ठंडी हवाएं, मौसम हुआ सुहावना खरीफ फसलों के लिए बारिश बनी संजीवनी किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, फसलों को मिलेगा फायदा झुंझुनूं जिले के सुलताना कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मौसम ने अचानक करवट ले ली। दिनभर की उमस के बाद शाम को शुरू हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना बना दिया।सुलताना और आसपास के गांवों में हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसानों का कहना है कि इस बारिश से खरीफ की फसलों को पर्याप्त नमी मिलेगी, जिससे फसलों की बढ़वार में लाभ होगा।बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। उधर, मौसम विभाग ने झुंझुनूं जिले के लिए 28 जुलाई से 30 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इस अवधि के दौरान मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना जताते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है。0
0
Report
सीतामढ़ी में नीट पेपर लीक: 159 संदिग्धों की तस्वीर जारी, 14 गिरफ्तार
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी में नीट परीक्षा पेपर लीक कांड की आड़ में शनिवार को हुए उग्र प्रदर्शन और हिंसा के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। हिंसा में शामिल उपद्रवियों की पहचान के लिए सीतामढ़ी पुलिस ने 159 संदिग्धों की तस्वीरें जारी कर दी है । पुलिस ने इस मामले में अब तक 14 आरोपितों को गिरफ्तार कर सभी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। डुमरा थाना पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर इन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने जारी तस्वीरों में दिख रहे उपद्रवियों की पहचान बताने वाले व्यक्ति की सूचना देने के लिए मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक किया है ।0
0
Report
Advertisement
गंगा घाट पर ऑटो-ट्रक भिड़ंत: एक शव, 15 से अधिक घायल
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय से इस वक्त एक बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे एक ऑटो की तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां दो की हालत नाजुक बनी हुई है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के गढ़हारा थाना क्षेत्र स्थित हाजीपुर के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे ऑटो की तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार मधुबनी जिले के बेनीपट्टी निवासी ललित शाह की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे में ऑटो पर सवार 15 से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो घायलों की स्थिति चिंताजनक बताई है। परिजनों के अनुसार सभी श्रद्धालु मधुबनी जिले के बेनीपट्टी गांव से ट्रेन के माध्यम से सिमरिया गंगा घाट स्नान करने आए थे। गंगा स्नान के बाद सभी ऑटो से बरौनी रेलवे स्टेशन जा रहे थे, ताकि वहां से ट्रेन पकड़कर अपने घर लौट सकें। इसी दौरान हाजीपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही गढ़हारा थाना अध्यक्ष जितेंद्र राम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है.0
0
Report
गुमला में अज्ञात ट्रक ने स्कूटी सवार तीन युवकों को टक्कर, एक गंभीर
Gumla, Jharkhand:गुमला. घाघरा थाना क्षेत्र के ईटकिरी गांव में शंकर मेडिकल स्टोर के समीप अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसे में एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों की पहचान देवकी डोह टोली निवासी आदित महतो (18), मनीराम उरांव (18) और मनीष उरांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही स्कूटी पर सवार होकर अपने गांव से आदर बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ईटकिरी गांव में शंकर मेडिकल स्टोर के पास अज्ञात ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घाघरा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो युवकों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, आदित महतो के कमर के नीचे के हिस्से और एक पैर में गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।0
0
Report
नई अध्यक्ष लता गुप्ता के साथ दिल्ली महिला आयोग में तेजी से कार्रवाई
New Delhi, Delhi:दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए लता गुप्ता को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त किया है, नवनियुक्त लता गुप्ता ने कहा महिला आयोग पिछले 2 वर्षों से अपनी सक्रियता और क्षमता से काम नहीं कर पा रहा था। जो लंबित शिकायत आयोग के पास है उन्हें समय पर निस्तारण किया जाएगा। हेल्पलाइन 181 सक्रियता के साथ और ज्यादा मजबूत किया जाएगा। महिला आयोग पर भरोसा हो महिलाओं का इस तरह से काम किया जाएगा लता गुप्ता, दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह गृहमंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दिल्ली की मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा जी का धन्यवाद। उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और बड़ी जिम्मेदारी दी गई। महिला आयोग पिछले 2 वर्षों से अपनी सक्रियता और क्षमता से काम नहीं कर पा रहा था। जो लंबित शिकायत आयोग के पास है उन्हें समय पर निस्तारण किया जाएगा। हेल्पलाइन 181 सक्रियता के साथ और ज्यादा मजबूत किया जाएगा। महिला आयोग पर भरोसा हो महिलाओं का इस तरह से काम किया जाएगा। दिल्ली की महिला अगर पीड़ित है तो वह महिला आयोग आए उसको पूरा विश्वास हो आयोग पर, इस तरह से काम किया जाएगा समय पर महिलाओं को न्याय मिल सके यह तय किया जाएगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री भी एक महिला है तो इसका फायदा भी मिलेगा महिलाओं के लिए वह लगातार काम कर रही हैं। महिलाओं आयोग में जो कर्मचारी का मामला है वह कोर्ट में है अभी। पदभार संभालने पर किस तरह से यह भर्ती की जाएगी उस पर विचार किया जाएगा। मेरी कोशिश रहेगी न्याय प्रक्रिया में कोई देरी न हो महिलाएं अपने अधिकार जानती हो। इससे महिलाओं को जागरूक किया जाएगा सेमिनार किया जाए。0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद के आलू संकट से खेती-किसानी की जद्दोजहद उजागर
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद अरुण सिंह फर्रुखाबाद की पहचान आलू की भरपूर पैदावार से होती थी... लेकिन आज वही आलू किसानों की बदहाली की कहानी बन गया है। फर्रुखाबाद की ये तस्वीरें सिर्फ आलू की बर्बादी नहीं, बल्कि खेती-किसानी की चुनौतियों का आईना हैं..0
0
Report
गाजियाबाद के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के वायरल वीडियो पर फिर विवाद
Hapur, Uttar Pradesh:गाजियाबाद का एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एक बार फिर विवादों में है। इस बार वजह हैं उसके दो वायरल वीडियो। एक वीडियो में वह जंतर-मंतर जा रहे छात्रों के साथ कथित मारपीट करता दिखाई दे रहा है। फिलहाल दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं.. हालांकि, वायरल वीडियो और उनसे जुड़े सभी दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है0
0
Report
रामद्वारा प्रतापगढ़ में गुरु पूर्णिमा महोत्सव 29 जुलाई को आयोजित
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर स्थित प्रसिद्ध रामद्वारा में 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। रामद्वारा ट्रस्ट की सचिव रतन वर्मा ने बताया कि समस्त धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय शाहपुरा के भंडारी संत शंभूराम के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में संपन्न होंगे। गुरु पूर्णिमा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं। महोत्सव के दौरान संत शंभूराम गुरु महिमा पर विशेष प्रवचन देंगे। वे गुरु-शिष्य परंपरा, जीवन में गुरु के महत्व और आध्यात्मिक उन्नति के विषय पर श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में भक्त रामद्वारा पहुंचकर गुरु चरण पूजन, आरती एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। रामस्नेही नवयुवक मंडल की ओर से आने वाले अतिथियों और श्रद्धालुओं का मंगल तिलक लगाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। धर्मसभा में संत शंभूराम ने कहा कि जीवन में हमेशा अपने से बड़े और गुरुजनों की बात को स्वीकार करना चाहिए, इससे जीवन में सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि संसार का वैभव, रिश्ते-नाते और शरीर मृगतृष्णा के समान क्षणभंगुर हैं। मानव जीवन परमात्मा की कृपा से मिला है, इसलिए इसे राम भजन और आध्यात्मिक साधना में लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राम नाम ही ऐसा स्थाई धन है, जिसका कभी नाश नहीं होता और जो जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करता है। रामद्वारा समिति एवं आयोजकों ने प्रतापगढ़ शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गुरु पूर्णिमा महोत्सव में भाग लेने तथा धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
