Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Firozabad283203

फिरोजाबाद में पति ने पत्नी की गला काटकर की नृशंस हत्या, पति हिरासत में

Jan 13, 2026 09:37:03
Firozabad, Uttar Pradesh
फिरोजाबाद जनपद के थाना नगला खंगर क्षेत्र में मंगलवार को पति द्वारा पारिवारिक कलह के कारण पत्नी की गला काटकर नृशंसता से हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है शब का पोस्टमार्टम कराया है।थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव नगला नन्दे मैं मंगलवार सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई‌ जब लोगों को जानकारी हुई की आशुतोष द्वारा अपनी पत्नी लता उम्र करीब 40 वर्ष की गला काटकर नृशंसता ‌से हत्या कर दी गई है। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई सूचना मिलने पर को सिरसागंज सी ओ अनिवेश कुमार पुलिस वल और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर साक्ष्य एकत्रित करने के साथ ही पुलिस द्वारा आरोपी पति को भी हिरासत में ले लिया गया है।दुखद घटना से गांव में मातम छाया हुआ है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 04, 2026 06:06:41
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी :देवा शरीफ में ऐतिहासिक होली का शुभारंभ हो गया है। गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल मानी जाने वाली यह होली पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शुरू हुई। इस अवसर पर बीनबाजा, लिलिप घोड़ी और विभिन्न सांस्कृतिक झांकियों ने आयोजन में चार चांद लगाए। यह आयोजन पारंपरिक वेशभूषा और उत्साह के साथ मनाया गया। होली का जुलूस कुर्सी रोड से शुरू हुआ। यह जुलूस दोपहर बारह बजे मजार पर पहुंचकर संपन्न होगा। मजार परिसर में फूलों की होली खेली जाएगी, जो यहां की एक विशेष और आकर्षक परंपरा है। देवा शरीफ की यह ऐतिहासिक होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, सौहार्द और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग इस आयोजन में शामिल होकर इस परंपरा को जीवंत बनाए रखते हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर क्षेत्राधिकार नगर संगम कुमार और देवा थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे।
0
comment0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Mar 04, 2026 06:04:10
Tonk, Rajasthan:पीपलू टोंक धूमधाम से मनाई गई धूलंडी, रंग-गुलाल से सराबोर रहा शहर एंकर..पीपलू शहर सहित आसपास के क्षेत्र में गुरुवार को धूलंडी का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही बच्चे, युवा और बुजुर्ग रंग-गुलाल लेकर सड़कों पर निकल पड़े और एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। शहर के मुख्य चौराहों और मोहल्लों में युवाओं की टोलियां डीजे की धुन पर थिरकती नजर आईं। महिलाओं ने भी समूह बनाकर होली गीत गाए और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों द्वारा ठंडाई और मिठाइयों की व्यवस्था की गई। प्रशासन की ओर से भी शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूरे दिन शहर में भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना रहा。
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Mar 04, 2026 06:01:44
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से रायपुर नेशनल हाई वे 53 में खारुन नदी के पुल पर देर रात रायपुर कि तरफ़ एक टैंकर के पलट जाने से दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर लंबा जाम लग गया यह टैंकर पुल के बीचो बीच अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे टैंकर में मौजूद आइल सड़क पर फैलने लगा इस घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग और रायपुर की यातायात पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुल के ऊपर फैले हुए तेल और टैंकर की स्थिति को देख पुलिस ने तत्काल एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया लंबे जाम को देखते हुए पुलिस ने रूट को भी डायवर्ट किया और इधर पुल के ऊपर रेस्क्यू शुरू किया क्रेन के आने के बाद एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने टैंकर को बड़ी मशक्कत के बाद वहां से हटाया तो वही पुल पर ऑइल पूरी तरह फैल जाने की वजह से फायर ब्रिगेड की टीम ने केमिकल छिड़क कर 2 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद रात 2 बजे टैंकर हटला लिया गया तो वही अल सुबह तक ट्रैफिक वन वे ही चलता रहा.
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top