Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Firozabad283204

फिरोजाबाद में NH-19 पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, तीन घायल

Oct 29, 2025 10:47:06
Jaj Pur, Uttar Pradesh
फिरोजाबाद। थाना टूंडला क्षेत्र के एनएच-19 पर बन्ना कट के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए टूंडला पुलिस मौके पर पहुंचकर।घायलों को अस्पताल पहुंचाया राजाराम बघेल (51) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायलों को गंभीर अवस्था में एफएच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ, जिससे कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा।
5
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DKDebojyoti Kahali
Oct 29, 2025 13:22:16
Cooch Behar, West Bengal:
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Oct 29, 2025 13:22:08
Keonjhar, Odisha:ନବ ନିଯୁକ୍ତ କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲା କଂଗ୍ରେସ ସଭାପତି ମନୋଜ ଜେନାଙ୍କ ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀ। କେନ୍ଦୁଝର, ସ୍ଥାନୀୟ ହୋଟେଲ ଶ୍ରୀକ୍ଷେତ୍ର ଇଣ୍ଟର ନ୍ୟାସନାଲର ଅଭ୍ୟର୍ଥନା କକ୍ଷରେ ଆଜି ନବ ନିଯୁକ୍ତ କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲା କଂଗ୍ରେସ ସଭାପତି ଇଂ ମନୋଜ କୁମାର ଜେନା ଏକ ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀ କରିଛନ୍ତି। ଏହା ଥିଲା ଶ୍ରୀ ଜେନାଙ୍କ ପ୍ରଥମ ଜିଲ୍ଲା ମୁଖାଳୟରେ ସାମ୍ବାଦିକଙ୍କ ସହ ସିଧାସଳଖ ଭେଟଘାଟ ତଥା ବନ୍ଧୁ ମିଳନ। ଆଜି ଏହି ସମ୍ମିଳନୀ ପୂର୍ବତନ ରାଜ୍ୟ କଂଗ୍ରେସ ସମ୍ପାଦକ ସଂଗ୍ରାମ ଦାସଙ୍କ ସଂଯୋଜନାରେ ଆରମ୍ଭ ହୋଇଥିବା ବେଳେ ପୂର୍ବତନ ପିସିସି ସାଧାରଣ ସମ୍ପାଦକ ଆଲୋକ ମିଶ୍ର, ପୂର୍ବତନ ଜିଲ୍ଲା କଂଗ୍ରେସ ସଭାପତି Moହନ ଚରଣ ପରିଡ଼ା, ସଦର କଂଗ୍ରେସ ସଭାପତି ଉତ୍ତମ କୁମାର ସାହୁ, ପୂର୍ବତନ ଜିଲ୍ଲା କଂଗ୍ରେସ ପଛୁଆ ବର୍ଗ ସଭାପତି ଯଦୁମଣି ୱାରିକ ଓ ଜିଲ୍ଲା ଯୁବ କଂଗ୍ରେସ ସଭାପତି ସୁନେସ ଧୀର ମଧ୍ୟ ଏଠାରେ ଉପସ୍ଥିତ ରହିଥିଲେ। ଜିଲ୍ଲାରେ ଦଳର ସଂଗଠନ ମଜବୁତ କରିବାକୁ ଗଣମାଧ୍ୟମର ସହଯୋଗୀତା ନିହାତି ଆବଶ୍ୟକ ତେଣু ଏହି ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀରେ ଜିଲ୍ଲା କଂଗ୍ରେସ ସଭାପତି ସମସ୍ତ ସାମ୍ବାଦିକ ବନ୍ଧୁଙ୍କ ସହ ମିଶିବା ସହ ବିଭିନ୍ନ ସମସ୍ୟା ଉପରେ ମତାମତ ରଖିଥିଲେ। ଦଳ ବିରୋଧୀ ଦଳରେ ଥାଇ ସୁସ୍ଥ ଗଣତାନ୍ତ୍ରିକ ଢାଞ୍ଚାରେ ଲୋକଙ୍କ ସମସ୍ୟା ସରକାରଙ୍କ ପାଖେ ରଖିବ ବୋଲି ସେ ନିର୍ଭର ପ୍ରତିଶୃତି ଦେଇଥିଲେ। ଜିଲ୍ଲାରେ ସ୍ୱାସ୍ଥ୍ୟ ସେବା ସମ୍ପୂର୍ଣ୍ଣ ବିପର୍ଯ୍ୟସ୍ତ ଅନେକ ସ୍ୱାସ୍ଥ୍ୟ କେନ୍ଦ୍ରରେ ଡାକ୍ତର ନାହାନ୍ତି ରୋଗୀ ହଇରାଣ ହେଇ ଜୀବନ ଦେଉଛନ୍ତି ସେ ଡାକ୍ତର ନିଯୁକ୍ତିକୁ ପ୍ରାଥମିକତା ଦେବେ କହିଥିଲେ। ସେହିପରି ସରକାର କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲାରେ ଶିଳ୍ପ ପ୍ରତିଷ୍ଠା ଲାଗି ସ୍ୱଚ୍ଛ ନୀତି ଆପଣାଇ ଲୋକଙ୍କ ସମସ୍ୟାକୁ ପ୍ରାଥମିକତା ଦେଇ ଶିଳ୍ପ ପ୍ରତିଷ୍ଠା କରନ୍ତୁ। ଏଥିସହ ଟ୍ରକ ଦ୍ୱାରା ଖଣିଜ ପରିବହନ କରି ନିଜ ଜୀବନ ଜୀବିକା ସହ ପରିବାର ପ୍ରତିପାଳନ କରୁଥିବା ଯୁବକଙ୍କ ନ୍ୟାର୍ଯ୍ୟ ଦାବି ପ୍ରତି ସਰକାର ଦୃଷ୍ଟି ଦେବାକୁ ସେ ଦାବି କରିଥିଲେ। ଏହିପରି ସେ କଂଗ୍ରେସକୁ ଶକ୍ତିଶାଳୀ କରିବା ସହ ଜାତୀୟ, ରାଜ୍ୟ ସମସ୍ୟା ସହ ସ୍ଥାନୀୟ ସମସ୍ୟାକୁ ପ୍ରାଥମିକତା ଦେଇ ଲୋକଙ୍କ ସହ ରହିବେ ବୋଲି କହିଥିଲେ। ଶ୍ରୀ ଜେନାଙ୍କୁ ଦଳର ଆଗାମୀ ଦିନର ଭବିଷ୍ୟତ ତଥା କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ନେଇ ସାମ୍ବାଦିକ ମାନେ ବିଭିନ୍ନ ପ୍ରଶ୍ନ ପଚାରି ଥିଲେ ଏହାର ସେ ସନ୍ତୋଷଜନକ ଉତ୍ତର ଦେଇଥିଲେ। ଏହି ବନ୍ଧୁ ମିଳନ ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀରେ ଜିଲ୍ଲା ସ୍ତ୍ରୀୟ ସମସ୍ତ ସାମ୍ୱାଦିକଙ୍କ ସହ ଅନେକ କଂଗ୍ରେସ କର୍ମୀ ଓ ନେତା ଯୋଗ ଦେଇଥିଲେ। ବାଇଟ
0
comment0
Report
AMABHAYA MOHANTY
Oct 29, 2025 13:21:46
Keonjhar, Odisha:ମୃତ୍ୟୁ ବି ଏମିତି ଆସେ,ଭାବବତ ଶୁଣି ଫେରିଲା ବେଳେଟଳି ପଡିଲେ ଆଶା,ଡାକ୍ତରଖାନାରେ ମୃତ୍ୟୁ ଘୋଷଣା କଲେ ଡାକ୍ତର,ଏକା ଅଭାବନୀୟ ଘଟଣା ଘଟି ଯାଇଛି କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲା ତେଲକୋଇ ଅଞ୍ଚଳରେ, ତେଲକୋଇ ଥାନା ଜଗମୋହନପୁର ପଞ୍ଚାୟତ ଅନ୍ତର୍ଗତ ଟୁଙ୍ଗୁରୁବାହଳ ଗ୍ରାମର ପାଦୁକ ସାହୁଙ୍କ ସହଧର୍ମିଣୀ ମଞ୍ଜରୀ ସାହୁ, ବୟସ ୫୬ ବର୍ଷ,ଆଶା ଦିଦି ଭାବେ ଦୀର୍ଘ ୧୫ ବର୍ଷରୁ ଅଧିକ ଦିନ ହେଲାଣି ସ୍ଥାନୀୟ ଅଞ୍ଚଳରେ ସେବା ଯୋଗାଇ ଆସୁଥିଲେ,ଏବେ ଧର୍ମର ମାସ କାର୍ତ୍ତିକ ଚାଲୁଅଛି,ଗାଁ ଗଣ୍ଡାରେ ଧାର୍ମିକ ବାତାବରଣ,ଗତକାଲି ସଂନ୍ଧ୍ୟା ୬ଟା ବେଳେ ଗାଁ ମଣ୍ଡପରେ ଭାଗବତ ପୁରାଣ ପାଠ ହେଉଥିଲା,ସବୁଦିନ ଭଳି ମଞ୍ଜରୀ ପୁରାଣ ଶୁଣିବାକୁ ଗାଁ ମଣ୍ଡପକୁ ଯାଇଥିଲେ, ଅନ୍ୟ ପକ୍ଷରେ ମଙ୍ଗଳା ବ୍ରତ ପାଳନ jest ଉପବାସ ରହିଥିଲେ,ପୁରାଣ ଆଲୋଚନା ସୁରୁଖୁରୁରେ ଶେଷ ହେଲା,ଘରକୁ ଫେରିବା ବେଳକୁ ହଠାତ୍ ମଣ୍ଡପ ନିକଟରେ ଟଳି ପଡ଼ିଥିଲେ ଆଶା ମଞ୍ଜରୀ,ସଙ୍ଗେ ସଙ୍ଗେ ନିକଟସ୍ଥ ଡାକ୍ତରଖାନାକୁ ନିଆଗଲା,ତେବେ ଡାକ୍ତର ମଞ୍ଜରୀକୁ ମୃତ୍ୟୁ ଘୋଷଣା କରିଛନ୍ତି,ଏବେ ଗାଁରେ ଚର୍ଚ୍ଚା ସତରେ ମୃତ୍ୟୁ ବି ଏମିତି ଆସେ।
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Oct 29, 2025 13:21:23
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चल रहा चार दिवसीय राज्य स्तरीय ‘रत्नावली हरियाणा दिवस उत्सव-2025’ दूसरे दिन शबाब पर रहा प्रदेश भर से आए प्रतिभागी विभिन्न मंचो पर अपनी प्रतिभा का पर्दशन कर वाहवाही ले रहे है उत्सव में हरियाणा की लोक संस्कृति, लोकगीत, नृत्य, खान-पान, पहनावा और लोकाचार को नई पीढ़ी से जोड़ने के उद्देश्य से प्रदेशभर के विभिन्न महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों की टीमें बड़ी संख्या में भाग ले रही हैं, 34 विधाएं 3500 प्रतिभागी छह मंचो पर धमाल मचा रहे है कार्यक्रम के दूसरे दिन कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिनमें प्रतिभागियों ने अपने अद्वितीय कौशल, मंचीय प्रस्तुति और हरियाणा की मौलिक लोक-आत्मा को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम स्थल रंग-बिरंगे परिधान, ढोलक की थाप, रागनियों की आवाज और पारंपरिक उत्साह से सराबोर रहा।
0
comment0
Report
IKIsateyak Khan
Oct 29, 2025 13:21:03
Danapur, Bihar:बारिश के बीच उड़न खटोला से पटना के बिहटा पहुंचे LJP (R) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवन । बारिश में भी किया सभा को सम्बोधन ।बारिश मे भी चिराग को सुनते रहे लोग । भारी बारिश के बावजूद जनता का उत्साह देखने लायक था। लोग बारिश में भींगकर चिराग पासवान का भाषण सुनते रहे। चिराग पासवान अपने उड़नखटोले यानि हेलीकॉप्टर से बिहटा पहुंचे थे जहाँ समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया अपने स्वागत से गदगद दिखे चिराग पासवान ने सबसे पहले। अपने पिता के तस्वीर को नमन किया. अपने संबोधन में चिराग पासवान ने कहा कि "बिहार की जनता के लिए डबल इंजन कि सरकार काम कार रही है, युवाओं को रोजगार और विकास चाहिए उसके लिए NDA लगातार कामा कार रही है ।" उन्होंने जनता से अपने प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की। बारिश में भी भींगते हुए लोगों का जो उत्साह देखने को मिला, उसने यह साफ कर दिया कि चिराग पासवान की लोकप्रियता अभी भी जनता के बीच बरकरार है। हालांकि जब पत्रकारों ने चिराग से पूछा तो उन्होंने सिर्फ अपने पार्टी के नेता को जिताने कि बात कही तेजस्वी पार पूछे गाये सवाल पार कोई जवाब नही दिया.
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Oct 29, 2025 13:20:18
Patna, Bihar:बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री को डरपोक राहुल गांधी द्वारा कहे जाने पर कहा राहुल गांधी पाकिस्तान के प्रवक्ता के रूप में बात करते हैं राहुल गांधी ने कभी भारत के प्रवक्ता के रूप में बात नहीं की भारत के विरोधी के जो प्रवक्ता बनेंगे वह इसी तरह की बात करते हैं. भारत के लोग और भारत की सेना का अपमान करने वाले ऐसे लोग हैं. चीन बॉर्डर पर भी चीन के लोग आगे बढ़ गए थे वह वह पीछे गया ट्रंप को नरेंद्र मोदी ने अपना सीधा संदेश दिया आंख दिखाएगा तो हम डरने वाले नहीं है प्रधानमंत्री वोट के लिए नाच सकते हैं राहुल गांधी के इस बयान को लेकर मनोज तिवारी ने कहा वोट और लोकतंत्र के लिए हमें जनता से प्रार्थना करना चाहिए राहुल गांधी अहंकार के कारण इस तरह की बात बोल रहे हैं. हम हर तरह से बात कर रहे हैं नरेंद्र मोदी जनता के प्रधान सेवक है झुकाने में कोई शर्म नहीं राहुल गांधी के तरफ भोले बाबा का और सनातन का अपमान नहीं करते हैं. बंगाल में विरोध करने पर कहां जो मर गए हो या अवैध घुसपैठियों है उनका नाम नहीं होना चाहिए गुंडागर्दी और दादागिरी की बात कानून को लागू करने में कोई कहेगा तो चुनाव आयोग उसके लिए काफी है. मनोज तिवारी, सांसद, बीजेपी
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Oct 29, 2025 13:19:49
Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के बिक्रमगंज से है। जहां काराकाट के जदयू प्रत्याशी महाबली सिंह के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे भोजपुरी के गायक व दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह तथा उनकी पत्नी ज्योति सिंह के प्रकरण पर बयान दिया है तथा कहा है कि वह चाहते हैं कि इन दोनों का रिश्ता ठीक हो जाए। लेकिन जिस तरह से विपक्ष के लोग एक साजिश के तहत एक बार पुणः वोट को बांटने के लिए ज्योति सिंह को मैदान में लाया है, किसी को इस साजिश में फंसना नहीं है। पिछले लोकसभा चुनाव में जिस तरह से वोट बटने के कारण काराकाट लोकसभा सीट से माले के प्रत्याशी की जीत हो गई। ऐसे में इस बार इस तरह की कोई बात नहीं होनी चाहिए। ज्योति सिंह को लेकर कहा की यह चुनाव बिहार के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में एक-एक वोट पर ध्यान देने की जरूरत है। एक भी वोट खराब नहीं होना चाहिए। वे ईश्वर से मनाते हैं की ज्योति और पवन के संबंध बेहतर हो जाए। वह लोग पहले की तरह ठीक से रहने लगे। लेकिन विपक्ष के साजिश का शिकार नहीं हो। बता दे की मनोज तिवारी ने मंच से भोजपुरी के गीत भी गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में काराकाट के जदयू के प्रत्याशी पूर्व सांसद महाबली सिंह पूर्व विधायक राजेश्वर राज, पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार भी मौजूद रहे। बिक्रमगंज में यह चुनावी सभा आयोजित की गई।
2
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Oct 29, 2025 13:19:32
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ जिला जयपुर द्वारा आज वित्त भवन जयपुर में दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया। प्रदेशाध्यक्ष राज सिंह चौधरी के नेतृत्व में समारोह मनाया गया, जिसमें जयपुर स्थित लगभग 55 विभागों के अध्यक्ष/महामंत्री और सदस्यों ने भाग लिया। जयपुर जिला अध्यक्ष मुकेश मुद्गल ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी के द्वारा बर्ष 2025-2026 के बजट में मंत्रालयिक कर्मचारियों के लिए केडर रिव्यू एवं निदेशालय गठन की घोषणा की गई थी। हाल ही में केडर रिव्यू आदेश जारी होने पर मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का धन्यवाद अर्पित करते हुए आभार जताया। मंत्रालयिक कर्मचारियों की शेष रही मांगों पर जल्द आदेश जारी किए जाने की मांग रखी गई। इस अवसर पर प्रदेश और जिला महासंघ के पदाधिकारी शामिल रहे。
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Oct 29, 2025 13:18:49
Jehanabad, Bihar:बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, जहानाबाद सीट पर चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प होता जा रहा है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के बागी नेता एवं निर्दलीय प्रत्याशी रितेश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा को लगातार राजनीतिक समर्थन मिल रहा है। बुधवार को बीजेपी के पूर्व मत्स्य उपाध्यक्ष एवं वीवीआईपी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता अविनाश साहनी ने चुन्नू शर्मा के चुनावी कार्यालय पहुँचकर औपचारिक रूप से उनके समर्थन की घोषणा की। इससे पहले बहुजन समाज पार्टी ने अपने उम्मीदवार अनिल कुशवाहा का नामांकन रद्द होने के बाद चुन्नू शर्मा को समर्थन देने की घोषणा की थी। इन समर्थन घोषणाओं के बाद जहानाबाद की सियासत में नया समीकरण बनता नज़र आ रहा है। दरअसल रितेश उर्फ चुन्नू शर्मा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं और जहानाबाद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन एनडीए गठबंधन में यह सीट जेडीयू के खाते में जाने के बाद उन्होंने बागी तेवर अपनाते हुए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। समर्थन मिलने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी चुन्नू शर्मा ने कहा कि मुझे जनता का अपार समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। मैं जात-पात और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास की राजनीति करना चाहता हूं। जहानाबाद को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कृषि के क्षेत्र में एक मॉडल विधानसभा बनाना मेरा लक्ष्य है। उन्होंने महागठबंधन और एनडीए प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों के उम्मीदवार जनता को स्वीकार नहीं हैं। इस बार लोग बदलाव के मूड में हैं और निर्दलीय उम्मीदवार को चुनने का मन बना चुके हैं। वहीं बीजेपी के पूर्व मत्स्य उपाध्यक्ष सह वीवीआईपी के टिकट पाने वाले अविनाश साहनी ने कहा मेरा नामांकन निरस्त होने के बाद मेरा समाज असमंजस में था। चुन्नू शर्मा एक युवा, ऊर्जावान और विकास के प्रति समर्पित नेता हैं। उन्होंने कहा कि जहानाबाद को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो जनता की आवाज बन सके। चुन्नू शर्मा में वह क्षमता है। वहरहाल बीएसपी और बीजेपी के पूर्व पदाधिकारी का समर्थन मिले से चुन्नू शर्मा का कद चुनावी मैदान में और मजबूत हो गया है। इससे जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र की चुनावी लड़ाई अब और भी दिलचस्प हो गई है, क्योंकि अब मुकाबला केवल पारंपरिक दलों के बीच नहीं, बल्कि विकास के एजेंडे पर भी केंद्रित होता दिख रहा है। चुन्नू शर्मा धीरे-धीरे स्थानीय वोटरों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करते नजर आ रहे हैं।
0
comment0
Report
RKRajiv Kumar
Oct 29, 2025 13:18:23
Begusarai, Bihar:राकेश कुमार-बेगूसराय 29 अक्टूबर 2025 स्लग-GIRIRIRAJ एंकर-में तटीय बिहार में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के द्वारा प्रधानमंत्री को वोट के लिए डांस करने और छठ पूजा को लेकर दिए गए टिप्पणी पर कहा कि छठ का अपमान राहुल गांधी ने किया है, साथ ही राहुल गांधी बाइक पर डांस किसके साथ कर रहे हैं पूरे बिहार ने देखा है इसका जवाब बिहार की जनता उन्हें देगी। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी एवं कांग्रेस ने सनातन का अपमान किया है। छठ व्रत के ऊपर भद्दी टिप्पणी किया है यह सनातन का अपमान है हिंदुओं का अपमान है। राहुल गांधी को खुद पता नहीं है कि वह खुद क्या है पारसी हैं हिंदू या इसाई है कुछ पता नहीं है वह जो कुछ भी रहे लेकिन हमारे छठ पर्व को कांग्रेस और राहुल गांधी अगर अपमानित करने का काम किए हैं तो हम ईट का जवाब पत्थर से देंगे। बिहार के लोग उन्हें इसका जवाब देंगे। प्रधानमंत्री पर जितनी भद्दी टिप्पणियां की है, डांस तो कर रहें थे खुद बाइक पर और किसके साथ कर रहें थे वो उनको भी पता है डांस करने की आदत राहुल गांधी के खानदान में हैं।
0
comment0
Report
SKSATISH KUMAR
Oct 29, 2025 13:17:18
Jaspur, Uttarakhand:लोकेशन रामनगर स्लग रामनगर में बीते दिनों हुए मांस प्रकरण मामले नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों के लोगों ने तहसील परिसर में दिया धरना सामने आई जानकारी के अनुसार 23 अक्टूबर को रामनगर क्षेत्र में पकड़े गए संदिग्ध मांस प्रकरण में वाहन चालक के साथ हुए मारपीट के मामले में बुधवार को विभिन्न संगठनों के लोगों ने तहसील परिसर पहुंचकर इस प्रकरण में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी एवं मारपीट में घायल हुए चालक नासिर को 10 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग की है। तहसील परिसर में धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि रामनगर में कुछ हिंदूवादी संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा शहर का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है तथा लव जिहाद लैंड जिहाद जैसी घटनाओं को लेकर एक समुदाय के लोगों को टारगेट कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज घटना के 6 दिन बीतने के बाद भी पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में घटना में शामिल जिन लोगों को घायल चालक की पत्नी द्वारा नामजद किया गया है पुलिस राजनीतिक दबाव के चलते उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। इसके साथ ही वक्ताओं ने कहा कि घटना में शामिल नामजद आरोपी आज भी सोशल मीडिया के माध्यम से शहर का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने इस मामले में सभी नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करने के साथ ही घटना में गंभीर रूप से घायल वाहन चालक नासिर को 10 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने शीघ्र गिरफ्तारी नहीं की तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
0
comment0
Report
KHKHALID HUSSAIN
Oct 29, 2025 13:16:43
Srinagar, :उमर साहब भूमि नियमितीकरण विधेयक को खारिज करके यहाँ के लोगों के सिर से छत छीनना चाहते हैं। महबूबा मुफ़्ती पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती ने हाल ही में हुए राज्यसभा चुनावों में नेशनल कॉन्फ्रेंस को पीडीपी द्वारा सशर्त समर्थन दिए जाने के बावजूद विधानसभा में पीडीपी द्वारा लाए गए दो विधेयकों को खारिज करने या दरकिनार करने के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) सरकार की तीखी आलोचना की। मुफ़्ती ने उमर अब्दुल्ला द्वारा विधेयक को "भू-माफिया" कहा जाने पर पलटवार करते हुए इसे पीडीपी के साथ नहीं, बल्कि आम लोगों के साथ विश्वासघात बताया। मुफ़्ती ने कहा, "उमर साहब ने इसे भू-माफिया कहा। मतलब, कश्मीर या जम्मू के लोग ज़मीन चोर हैं। उमर साहब भूमि नियमितीकरण विधेयक को खारिज करके यहाँ के लोगों के सिर से छत छीनना चाहते हैं। हमने अपनी तरफ़ से कोशिश की थी।" उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने इसे "भूमि जिहाद" करार दिया, जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने इसे "भूमि हड़पने वालों" का काम बताया। उन्होंने आगे कहा, "भूमि विधेयक को अस्वीकार करके, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने गरीबों की बजाय कुलीन वर्ग को चुना है... हमने कहा था, [राज्यसभा में] हमारे वोट ले लो, बस गरीबों के घर बचा लो, लेकिन वे उन्हें बचाना ही नहीं चाहते थे।" मुफ़्ती ने ज़ोर देकर कहा कि यह विधेयक कमज़ोर परिवारों, लीज़ की अवधि समाप्त हो चुके होटल मालिकों और हाशिए पर पड़े समुदायों को 2019 के बाद की भूमि असुरक्षा से बचाता。 उन्होंने दिहाड़ी मज़दूर विधेयक पर भी सरकार पर आरोप लगाए। पार्टी की ओर से बोलते हुए विधायक वहीद पारा ने सरकार से "चरणबद्ध तरीके से दिहाड़ी मज़दूरों को नियमित" करने का आग्रह किया, और उनकी आवश्यक सेवाओं और सम्मान पर ज़ोर दिया। हम चाहते हैं कि सरकार दिहाड़ी मज़दूरों को नियमित करे... ये कर्मचारी कई विभागों में काम करते हैं और आवश्यक सेवाएँ प्रदान करते हैं。 मुफ़्ती ने कहा, "दिहाड़ी मज़दूरों के बिल को भी वे चर्चा के लिए सूचीबद्ध नहीं कर रहे हैं। पीडीपी विधायक वहीद पारा ने इसे पेश किया था, लेकिन सरकार ने इसे नज़रअंदाज़ कर दिया। ये लोग 20-25 सालों से बिना सम्मान और बिना उचित वेतन के काम कर रहे हैं। एक लाख से ज़्यादा दिहाड़ी मज़दूर हैं। इनका नियमितीकरण चरणबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए। यह उनका अधिकार है, सम्मान का सवाल है। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने सरकार में एक साल पूरा कर लिया है, लेकिन कुछ नहीं किया।" ये बयान मुफ़्ती द्वारा पहले नेशनल कॉन्ग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार को दिए गए सशर्त समर्थन पर आधारित हैं, जहाँ उन्होंने पीडीपी के वोटों को इन बिलों के समर्थन में नेशनल कॉन्फ्रेंस से जोड़ दिया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर इन्हें पारित नहीं किया गया, तो "जनता की अदालत" में फ़ैसला सुनाया जाएगा।
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Oct 29, 2025 13:16:21
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में SIR पर घमासान, SIR पर कांग्रेस करेंगी निगरानी. कांग्रेस प्रदेश की सभी विधानसभाओं पर लगाएगी ऑब्जर्वर. ऑब्जर्वर लिस्ट तैयार, 200 नेताओं दी जाएंगी जिम्मेदारी. कांग्रेस लगा रही है वोट चोरी का आरोप. प्रदेश में सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के ऐलान के बाद घमासान शुरू हो गया है; कांग्रेस की ओर से बीजेपी पर SIR के बहाने वोट चोरी करने का आरोप लगाया जा रहा है; बीजेपी कांग्रेस को वोट चोर बता रही हैं. राजस्थान में SIR होने जा रहा है; कांग्रेस सभी विधानसभाओं में ऑब्जर्वर लगाने जा रही है. कांग्रेस की ओर से ऑब्जर्वर की लिस्ट तैयार कर ली गई है; प्रदेश की सभी विधानसभाओं में नेताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है; ये ऑब्जर्वर प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम पर निगरानी रखेंगे. साथ ही कांग्रेस ने करीब 51 हजार बीएलए बनाए भी दिए. PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से कहा गया है कि बीजेपी वोट चोरी करना चाहती है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने पूरी कमर कस रखी है; भाजपा को पूरा जवाब दिया जाएगा. प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने 52000 में से 51000 से अधिक बीएलए बना दिए हैं और शेष भी दो दिन में बन जाएंगे; हर बूथ पर कांग्रेस पार्टी का बीएलए रहेगा और 200 की 200 विधानसभा क्षेत्र में SIR की निगरानी हेतु ऑब्जर्वर लगाए जाएंगे. बीजेपी की ओर से कहा जा रहा है कांग्रेस को अपनी गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए; वोट चोरी कांग्रेस ने की है.
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top