फिरोजाबाद में फर्जी जेल अधीक्षक गिरफ्तार
फिरोजाबाद पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है जो फर्जी दस्तावेजों से लोगों को नौकरी और ठेके दिलाने का दावा करता था। वह खुदको उत्तर प्रदेश कारागार का जेल सुप्रीडेंट बताता था और कारागार का प्रतीक चिन्ह इस्तेमाल करता था। वह वरिष्ठ उच्चाधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर विभिन्न जिला कारागारों के फर्जी दस्तावेज तैयार करता था। जिला कारागारों में ठेकेदारी का काम दिलाने के नाम पर भी उसने लाखों रुपये की ठगी की है। पुलिस ने उसे को 30 हजार रुपये और फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|