283203
फिरोजाबाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़
Firozabad, Uttar Pradesh:थाना दक्षिण क्षेत्रान्तर्गत पुलिस मुठभेड़ के दौरान 2 शातिर लुटेरो के पैर में गोली लगी। जहां गोली से 1 घायल हुए तथा 1 अन्य अभियुक्त को भागते समय गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से अवैध असलहा, मोटर साइकिल एवं लूट के मोबाइल बरामद की गई। जहां मामले के सम्बन्ध में नगर SSP द्वारा जानकारी प्राप्त हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इमरान मसूद बोले—यूपी में भाजपा हारेगी, राहुल गांधी के नेतृत्व में नया माहौल
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "हम चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में भाजपा हारे और हमारी पार्टी प्रदेश में बनी रहे। यह हमारा मौलिक अधिकार है। देश में राहुल गांधी के नेतृत्व में एक माहौल बन गया है। लड़ाई ऐसी होनी चाहिए जिसका नतीजा आए। हमें जल्द से जल्द मैदान में उतरना चाहिए। भाजपा हमसे आगे न निकल जाए। भाजपा को हराना आसान नहीं है। हमें रोड मैप तैयार करके आगे बढ़ना चाहिए."0
0
Report
ईडी ने एरंजीपालम, कोझिकोड में मनी लॉन्ड्रिंग मामले पर छापे मारे
Noida, Uttar Pradesh:ED Raid in Eranjipalam, Calicut The Enforcement Directorate (ED) has launched a money laundering probe into the seizure of hybrid cannabis (ganja) worth ₹18 crore in Perumbavoor. ED officials conducted simultaneous raids at four locations in Kozhikode and Palakkad in connection with the case. The investigation was initiated by registering an ECIR (Enforcement Case Information Report) based on the FIR previously registered by the police. The raids, led by a special ED team from Kochi, began early in the morning. The agency confirmed the crucial inspections around 8:30 AM. The primary objective of the probe is to identify the financial sources, hawala transactions, real estate investments, and benami properties of the main accused. The investigation team is also closely examining whether the crores of rupees amassed through international drug trafficking were smuggled abroad or invested in other business ventures. The 18 kg of hybrid cannabis was seized in Perumbavoor as part of 'Operation Toofaan,' a special initiative launched by the police to curb rising drug abuse in the state. About ten people have been arrested by the police in connection with the incident. The first to be arrested were a man named Ayush and his female friend, who were caught transporting one kilogram of cannabis on a scooter. A subsequent detailed search of their rented flat in Perumbavoor led to the recovery of the remaining 17 kilograms. This is reported to be the largest seizure of hybrid cannabis in the state's history.0
0
Report
मैनपुरी- एस0बी0आई0 के एटीएम में लगी आग
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग। एस0बी0आई0 के एटीएम में लगी आग कड़ी मसक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू शॉर्ट सर्किट से लगी एटीएम में आग मैनपुरी सदर कोतवाली इलाके के स्टेशन रोड का मामला।0
0
Report
Advertisement
फरुखाबाद (उत्तर प्रदेश) में योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया
Noida, Uttar Pradesh:Farrukhabad (Uttar Pradesh): Chief Minister Yogi Adityanath Conducts Aerial Survey of Flood-Affected Areas0
0
Report
बीकानेर में अर्जुन राम मेघवाल बोले बीजेपी के पक्ष में माहौल बना
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर में, जी मीडिया से खास बातचीत में अर्जुन राम मेघवाल ने दिया बड़ा बयान निकाय चुनाव को लेकर बोले- बीजेपी के पक्ष में उत्साह का माहौल, निश्चित तौर पर पार्टी को मिलेगा जनता का समर्थन स्थानीय सरकार के जरिए शहरी क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज करने पर बीजेपी का फोकस घोषणा पत्र को लेकर बोले- शहरों के विकास और विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाने का संकल्प राहुल गांधी और कांग्रेस पर भी केंद्रीय मंत्री ने साधा निशाना राहुल गांधी के बयान पर बोले- झूठ बोलते हैं और फिर उसे प्रमाणित नहीं करते, भ्रम फैलाना राजनीति का हिस्सा बना दिया0
0
Report
बिजनौर ट्रैफिक ने मॉडिफाइड साइलेंसर हटाकर 50 से अधिक साइलेंसर नष्ट किये
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर--बिजनौर में बुलेट मोटरसाइकिल पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। SP बिजनौर केके बिश्नोई के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यातायात पुलिस ने बुलेटों की चेकिंग कर मॉडिफाइड साइलेंसर उतरवाए। बाद में 50 से अधिक साइलेंसरों पर रोलर चलाकर उन्हें नष्ट करा दिया गया।0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर पुलिस की नई पहल—महिला यूथ सीएलजी से सुरक्षा पर सीधा संवाद
Dungarpur, Rajasthan:महिला सुरक्षा को लेकर डूंगरपुर पुलिस की नई पहल, महिला यूथ सीएलजी के जरिए सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर हुआ सीधा संवाद डूंगरपुर जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर डूंगरपुर पुलिस ने नई पहल शुरू की है। पुलिस और महिलाओं के बीच संवाद, सहयोग और विश्वास बढ़ाने के लिए महिला यूथ सीएलजी का गठन किया गया है। इसी पहल के تحت जिला मुख्यालय सहित जिले के चारों वृत्त कार्यालयों में महिला यूथ सीएलजी सदस्यों के साथ बैठक और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें करीब 300 महिलाएं और बालिकाएं शामिल हुईं। इस दौरान महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई。 एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर आयोजित बैठकों में महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और स्थानीय स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं पर खुलकर चर्चा हुई। पुलिस ने महिला यूथ सीएलजी को पुलिस और समाज के बीच संवाद व विश्वास کا प्रभावी सेतु बनाने पर जोर दिया। बैठक में महिलाओं को जीरो एफआईआर, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनयम और पॉक्सो एक्ट सहित महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े कानूनों की जानकारी दी गयी। आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए 112 और महिला हेल्पलाइन 1090 के बारे में भी बताया गया। महिलाओं को हिंसा, उत्पीड़न या किसी खतरे की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए जागरूक किया गया। संवाद में घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, साइबर अपराध, सोशल मीडिया से जुड़े अपराध, ऑनलाइन ठगी और बालिकाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दे भी उठे। सीएलजी सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सामने आने वाली समस्याएं पुलिस अधिकारियों के सामने रखीं और सुझाव दिए। महिला सदस्यों ने मुख्य सड़कों और चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने, स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी मजबूत करने तथा महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में पुलिस और महिला यूथ सीएलजी के बीच लगातार समन्वय रखने का सुझाव दिया। पुलिस अधिकारियों ने इन सुझावों को गंभीरता से लेते हुए जरूरत के अनुसार गश्त, निगरानी और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने का भरोसा दिलाया।0
0
Report
टोंक DST ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; 74 ग्राम स्मैक बरामद
Tonk, Rajasthan:टोंक DST की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 15 लाख की स्मैक जब्त एंकर...पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में टोंक DST ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र के बंबोर रोड से एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 74 ग्राम अवैध स्मैक, जिसकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपए बताई गई है, बरामद की गई। पुलिस के अनुसार महिला द्वारा बंबोर रोड पर स्मैक के छोटे-छोटे पैकेट/टोकन बनाकर बिक्री की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान 15 हजार रुपए नकद, 9 महंगे मोबाइल फोन और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी जब्त किया गया। महिला आरोपी के खिलाफ सदर टोंक थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया। DST ने नशे के कारोबारियों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि टोंक में किसी भी प्रकार का नशा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।0
0
Report
पटेल नगर तिराहे से व्यापारियों का काफिला रवाना, स्वदेशी उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा
Jalalpur, Uttar Pradesh:अम्बेडकर नगर। 'स्वदेशी व्यापारिक कुंभ' में भाग लेने के लिए गुरुवार को पटेल नगर तिराहे से व्यापारियों का एक बड़ा जत्था रवाना हुआ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में यह काफिला स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ निकला। शिव कुमार गुप्ता ने कहा – "यह सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की ओर व्यापारियों की एकजुट पहल है। हमारा लक्ष्य देशी उत्पादों को बाजार देना और हर छोटे-बड़े व्यापारी को इस मुहिम से जोड़ना है।" प्रदेश मंत्री संतोष अग्रवाल ने कहा – "यह कुंभ व्यापारियों को नई दिशा देगा। यहाँ से हम सरकार तक व्यापारियों की वास्तविक समस्याओं को पहुँचाने का काम करेंगे। स्वदेशी अपनाना ही समय की माँग है। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष शुभम अग्रहरि,जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सोनी, अंकित अग्रहरि, रवि अग्रहरि, भूपेश जायसवाल, राजकुमार अग्रहरि, सोनू गौड, विकास निषाद, जितेन्द्र शिल्पी, शिवम आर्या समेत बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे। सभी ने स्वदेशी व्यापार को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।0
0
Report
Advertisement
गढ़चिरौली से बस्तर लौटे 50 पूर्व माओवादियों का पुनर्वास चरण शुरू
Jagdalpur, Chhattisgarh:महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आत्म समर्पण करने वाले माओवादियों के पुनर्वास का सिलसिला लगातार जारी है, हाल ही में 50 पूर्व माओवादियों की वापसी गढ़चिरौली से बस्तर हुई, इस दौरान पूर्व माओवादियों की भावुक तस्वीर भी सामने आई, पूर्व माओवादियों ने एक दूसरे को गले लगाकर विदाई दी, दरअसल पिछले वर्ष पूर्व माओवादी लीडर वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में माओवादियों ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आत्म समर्पण किया था, आत्म समर्पण करने वाले पूर्व माओवादियों की सुरक्षा के मद्देनजर इन्हें गढ़चिरौली में पुलिस के पुनर्वास केंद्र में रखा गया था, इस दौरान पूर्व माओवादियों को स्किल ट्रेनिंग दी गई कई माओवादियों के रिवर्स नसबंदी ऑपरेशन कराए गए जबकि कई माओवादी जोड़ों ने शादी भी की, वहीं अब इन पूर्व माओवादीयों को पुनर्वास के अगले चरण के तहत उनके मूल जिलों में वापस भेजने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है, पहले चरण के तहत 50 पूर्व माओवादियों को गढ़चिरौली से वापस बस्तर के अलग अलग जिलों में उनके गृह ग्राम भेजा गया, इस पूरे घटनाक्रम के बीच पूर्व माओवादी नेता जिनुकु नरसिम्हा रेड्डी उर्फ 'जम्पन्ना' ने आत्म समर्पण करने वाले पूर्व माओवादियों को उनके घर भेजने में देरी को लेकर सवाल उठाया है जम्पन्ना ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा है कि आत्म समर्पण करने वाले माओवादियों को पुनर्वास केंद्र में रख कर पुलिस निगरानी कर रही है आत्म समर्पण के तुरंत बाद पूर्व माओवादियों को उनके घर के लिए एवं सामान्य जिंदगी जीने के लिए छोड़ दिया जाना चाहिए ।0
0
Report
राम मंदिर निर्माण तेज़ होगी जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति पर बीजेपी की प्रतिक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:कोलकाता, पश्चिम बंगाल: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के CEO के तौर पर एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) की नियुक्ति पर BJP के प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने कहा, "जितेंद्र मिश्रा देश के सामने राम मंदिर के भव्य निर्माण को पेश कर रहे हैं और वे इसकी सही ढंग से देख-रेख करेंगे।"0
0
Report
Advertisement
अररिया में अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 3 शातिर गिरफ्तार
Forbesganj, Bihar:अररिया में पुलिस ने अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के पास से 3 बाईक भी जब्त की गई है। अररिया जेल गेट के पास से पिछले महीने एक बाईक चोरी की रिपोर्ट अररिया आरएस थाना में दर्ज की गई थी जिसके बाद पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जिसमें इस गिरोह का पता चला। गिरफ्तार तीनों चोर पड़ोस के किशनगंज जिले के रहने वाले हैं जो अलग अलग जगहों पर जाकर मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस गिरफ्तार चोरों से गिरोह में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी हुई है0
0
Report
जालौन: ग्राम गायर के बाड़े में भीषण आग, 15 कुंतल भूसा जलकर राख
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गायर में देर रात एक मजदूर के भूसा एवं भैंसों के बाड़े में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. आग की लपटें उठती देख परिवार के लोग घबरा गए. वही आग का लाइव वीडियो भी सामने आया है. शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया. जानकारी के मुताबिक, गायर निवासी रामप्रकाश के भूसा एवं भैंसों के बाड़े में देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बाड़े में रखा भूसा तथा अन्य सामान धू-धूकर जलने लगा. आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार को सामान बाहर निकालने का पर्याप्त मौका नहीं मिल सका. ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक करीब 15 कुंतल भूसा, कंडा, खरी, लालच समेत अन्य सामान जलकर राख हो चुका था. घटना में मजदूर रामप्रकाश को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है. आग लगने के बाद पीड़ित परिवार के सामने पशुओं के चारे की समस्या भी खड़ी हो गई है. पीड़ित ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराकर नुकसान का आकलन कराने और नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. बाइट:- रामप्रकाश--गृहस्वामी0
0
Report
CRPF जवान ने योगी सरकार से जलभराव समस्या का स्थायी समाधान मांगा
Kasganj, Uttar Pradesh:जनपद कासगंज के सोरों विकासखंड क्षेत्र के ग्राम चंदपुरा गऊपुरा में जलभराव की समस्या को लेकर अब एक CRPF जवान ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है। जवान धर्मेंद्र कुमार, जो चंडीगढ़ में CRPF में सिपाही जीडी के पद पर तैनात हैं, ने वीडियो जारी कर अपने परिवार की परेशानी और स्थानीय स्तर पर शिकायतों के बावजूद समाधान न होने का आरोप लगाया है। धर्मेंद्र कुमार के भाई शहीद आर्येंद्र कुमार की स्मृति में उनके गांव में स्मारक एवं प्रतिमा भी स्थापित है। जवान का कहना है कि उनकी मां घर पर रहती हैं और बरसात के दौरान उनके घर तथा शहीद स्मारक के आसपास जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो जाती है। सड़क, गलियों और नालियों के पानी की निकासी नहीं होने के कारण पानी लंबे समय तक जमा रहता है, जिससे परिवार को आने-जाने में परेशानी होती है। जुलाई 2025 में भी दी गई थी शिकायत, फिर भी नहीं हुआ पूरा समाधान प्रार्थना पत्र में शहीद की विधवा मां राजकुमारी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया है कि जलभराव की समस्या को लेकर उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय, कासगंज में जुलाई 2025 में शिकायत की थी। पत्र के अनुसार, शिकायत के बाद संबंधित स्तर पर नाली/जल निकासी का कार्य शुरू कराया गया, लेकिन काम पूरा नहीं हो सका, जिसके चलते समस्या जस की तस बनी हुई है। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि गांव के कुछ राजनीतिक लोगों द्वारा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न किए जाने के कारण नाली का काम अधूरा रह गया। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। “बरसात में घर के अंदर तक भर जाता है पानी” परिवार का कहना है कि जलभराव की समस्या बरसात के मौसम में बेहद गंभीर हो जाती है और सड़क से लेकर घर के अंदर तक पानी पहुंच जाता है। इससे साफ-सफाई और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। प्रार्थना पत्र में यह भी बताया गया है कि शहीद की मां राजकुमारी वर्ष 2012 से पैरालाइसिस की बीमारी से ग्रस्त हैं और घर में अकेली रहती हैं। धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि वह देश की सेवा में चंडीगढ़ में तैनात हैं, जबकि उनकी मां गांव में इस समस्या से जूझ रही हैं। शिकायतों और मुख्यमंत्री पोर्टल (IGRS) पर फरियाद के बाद भी समाधान नहीं होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने मजबूरी में सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है। CRPF जवान ने वीडियो के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले में हस्तक्षेप कर जलभराव और नाली निर्माण की समस्या का स्थायी समाधान कराने की अपील की है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है。0
0
Report
Advertisement
