Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Firozabad283203

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायालय ‌राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया

Mar 14, 2026 13:26:37
Firozabad, Uttar Pradesh
फिरोजाबाद शनिवार को कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशन में जनपद न्यायालय, फिरोजाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फिरोजाबाद डा० बब्बू सारंग द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर श्री महेन्द्र सिंह, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, श्री अरविन्द कुमार सिंह, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, श्री विशु राजा, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०), फिरोजाबाद, श्री अनुज चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री शंकरलाल निषाद सहित अनेक न्यायिक अधिकारी, अधिवक्तागण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय जनपद न्यायाधीश डा० बब्बू सारंग ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत न्याय व्यवस्था को आमजन के अधिक निकट लाने का एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी माध्यम है। इसके माध्यम से वादों का निस्तारण आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर सरल, त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से किया जाता है। उन्होंने कहा कि लोक अदालतों की विशेषता यह है कि यहाँ विवादों के समाधान में केवल विधिक प्रक्रिया ही नहीं, बल्कि पक्षकारों के बीच आपसी संवाद, विश्वास एवं समझ को भी महत्व दिया जाता है, जिससे विवादों का स्थायी एवं व्यावहारिक समाधान संभव हो पाता है। उन्होंने आगे कहा कि न्यायपालिका का उद्देश्य केवल वादों का निस्तारण करना ही नहीं, बल्कि समाज में शांति, सद्भाव और आपसी समरसता को बनाए रखना भी है। लोक अदालतों के माध्यम से पक्षकारों को न केवल समय और धन की बचत होती है, बल्कि उनके पारस्परिक संबंध भी सुरक्षित रहते हैं। ऐसे प्रयासों से न्यायपालिका के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ होता है। अंत में उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री योगेश शिवा ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य वादों का आपसी समझौते के आधार पर त्वरित, सुलभ एवं निःशुल्क निस्तारण करना है, जिससे पक्षकारों को लम्बी और जटिल न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में पारिवारिक विवाद, बैंक ऋण प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, विद्युत एवं जल बिल संबंधी मामले सहित विभिन्न प्रकार के वादों का निस्तारण किया गया। उन्होंने आगे कहा कि लोक अदालतें न्याय को सरल, सुलभ और त्वरित रूप से उपलब्ध कराने का प्रभावी मंच हैं, जो समाज में भाईचारे, सद्भाव और आपसी सहयोग की भावना को भी प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने जनसामान्य से अपील की कि वे इस प्रकार की लोक अदालतों का अधिकाधिक लाभ उठाकर अपने विवादों का समाधान आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में करें। अंत में उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सका। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 180488 वादों का निस्तारण किया गया, जिनमें अर्थदण्ड एवं समझौता राशि कुल मु० 21,47,32,479/- रुपये रही। इनमें से मुख्यतः जनपद न्यायालय द्वारा वाद, परिवार न्यायालयों द्वारा 101 वाद तथा मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DSDevendra Singh
Mar 14, 2026 14:31:45
Bharatpur, Rajasthan:एंकर। राजस्थान सरकार के गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने शनिवार को बृजनगर विधानसभा में आयोजित एक गरिमामयी और वृहद प्रशासनिक समारोह में क्षेत्र के चहुंमुखी विकास को गति प्रदान करते हुए दो अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजनाओं को धरातल पर उतारा। राज्य सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों और सुशासन के संकल्प को मूर्त रूप देते हुए, गृहराज्य मंत्री ने पुलिस प्रशासन के आधुनिकीकरण और कृषक वर्ग के आर्थिक उत्थान की दिशा में अहम कदम उठाए। समारोह के प्रथम चरण में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने बृजनगर पुलिस थाने के बहुप्रतीक्षित नवीन प्रशासनिक भवन की विधिवत आधारशिला रखी। ₹ 3.60 करोड़ स्वीकृत प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति से निर्मित होने वाले इस भवन का भूमि-पूजन पूर्ण वैदिक रीति-रिवाजों और मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित विशाल जनसमूह और प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री ने कहा कि एक भयमुक्त और सुरक्षित समाज की स्थापना के लिए पुलिस बल का सक्षम, साधन-संपन्न और आधुनिक होना नितांत आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान राज्य सरकार अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। इस नवीन और सर्वसुविधायुक्त प्रशासनिक भवन के निर्माण से न केवल पुलिस अधिकारियों और जवानों को एकexcellent एवं तनावमुक्त कार्य-वातावरण प्राप्त होगा, बल्कि आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और वृद्धजनों की सुनवाई और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण में भी अभूतपूर्व सुगमता आएगी। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक डीग ओम प्रकाश मीना विशेष रूप से उपस्थित रहे। बेढ़म ने पुलिस अधीक्षक और संबंधित निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में उच्च कोटि की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए और इसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर जनता की सेवा में समर्पित किया जाए। समारोह के द्वितीय चरण में गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने अन्नदाता किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कृषि उपज मंडी समिति, बृजनगर के प्रांगण में नवनिर्मित विशाल डोम का फीता काटकर एवं पट्टिका का अनावरण कर विधिवत लोकार्पण किया। पट्टिका पर अंकित विवरण के अनुसार, इस वृहद संरचना का निर्माण ₹158.00 लाख (1.58 करोड़ रुपये) की लागत से किया गया है। इस महत्वपूर्ण लोकार्पण के पश्चात जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था का मूल आधार कृषि और हमारे किसान भाई हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि मंडियों में बुनियादी ढांचे का अभाव लंबे समय से किसानों की पीड़ा का कारण रहा है। इस नवीन डोम के निर्माण से अब क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों को खुले आसमान के नीचे मौसम की मार (असमय वर्षा, ओलावृष्टि या चिलचिलाती धूप) का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह डोम किसानों की गाढ़ी कमाई (कृषि उपज) के सुरक्षित भंडारण, सुव्यवस्थित नीलामी और पारदर्शी विपणन व्यवस्था के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। इससे न केवल फसल की बर्बादी रुकेगी, बल्कि किसानों को उनकी उपज का उचित और लाभकारी मूल्य भी प्राप्त होगा।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 14, 2026 14:30:57
Alwar, Rajasthan:राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना से जुड़े एक प्रकरण का आपसी सहमति से निस्तारण करते हुए पीड़ित परिवार को बड़ी राहत दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर बीमा कंपनी और पीड़ित पक्ष के बीच समझौता हुआ, जिसके तहत 1 करोड़ 2 लाख 50 हजार रुपये की क्षतिपूर्ति राशि का चेक परिवार को सौंपा गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मोहनलाल सोनी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान लोन, बैंकिंग, बीमा और मोटर दुर्घटना से संबंधित कई मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण किया गया। एक करोड़ दो लाख पचास हजार क्षतिपूर्ति मुआवजा मामले में मिली जानकारी के अनुसार परिवादी दुर्गा ने अपने पति लखन सिंह की मृत्यु के बाद मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण में क्लेम याचिका दायर की थी। लखन सिंह राजस्थान पुलिस में गोविंदगढ़ थाने में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर कार्यरत थे। बताया गया कि 27 मार्च 2023 को वे एक मामले की जांच के सिलसिले में पुलिस टीम के साथ पंजाब के बठिंडा गए थे। अगले दिन सुबह करीब 4:30 बजे भटिंडा के पास रमन पैलेस के नजदीक बोलेरो वाहन के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए पेड़ से टक्कर मार दी। इस हादसे में लखन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मृत्यु हो गई। परिवार की ओर से बीमा कंपनी के खिलाफ 2 करोड़ 42 लाख 60 हजार रुपये का दावा प्रस्तुत किया गया था, लेकिन राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सहमति से 1 करोड़ 2 लाख 50 हजार रुपये की राशि पर समझौता हो गया। इस दौरान प्रार्थी पक्ष के अधिवक्ता धोलाराम और बीमा कंपनी के पैनल अधिवक्ता सुनील कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से ऐसे मामलों का त्वरित समाधान कर पीड़ितों को समय पर राहत प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Mar 14, 2026 14:30:41
Banswara, Rajasthan:जिले बांसवाड़ा विधानसभा बांसवाड़ा लोकेशन बांसवाड़ा वीरपुर में दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक पिता अपने बेटे की शादी करवाकर घर लौट रहा था। मध्यप्रदेश के बाजना क्षेत्र के कबलखोरा निवासी मड़िया पुत्र हुमला डिंडोर (50) शनिवार को आंबापुरा क्षेत्र के नवाखेड़ा गांव में अपने बेटे पंकज की शादी संपन्न करवाकर बाइक से वापस घर जा रहे थे। उनके साथ रिश्ते में काका ससुर हारू पुत्र जोहरेंग निनामा निवासी रावदा पाटन भी सवार थे। वीरपुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से भिड़ंत हो गई। टक्कर में मड़िया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल हारू ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। दूसरी बाइक सवार श्याम चरपोटा घायल है, जिसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
AMAbhishek Mathur
Mar 14, 2026 14:30:26
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में शनिवार शाम अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. देखते ही देखते बैंक परिसर से धुएं का काला गुबार निकलने लगा, जिसे देख स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. बैंक के भीतर धुएं का गुबार इतना घना था कि फायर ब्रिगेड कर्मियों को अंदर जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. घटना की गंभीरता को देखते हुए बैंक मैनेजर को भी तत्काल मौके पर बुलाया गया. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक़त के बाद आग पर काबू पाया और इसे पूरी बिल्डिंग में फैलने से रोक लिया. जानकारी के अनुसार इस अग्निकांड में बैंक का फर्नीचर, कंप्यूटर और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए हैं, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, राहत की बात ये है कि बैंक का कैश और लॉकर रूम पूरी तरह सुरक्षित है. बाइट - फायर सेफ्टी ऑफिसर, हापुड़
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Mar 14, 2026 14:30:11
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Mar 14, 2026 14:19:11
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी जिले में नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नए एसपी ने कहा कि महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा। साथ ही थानों की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि फरियादियों को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को टीम भावना से कार्य करते हुए जिले में शांति और सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए। नए पुलिस अधीक्षक के पदभार ग्रहण करने पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।
119
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Mar 14, 2026 14:18:49
Noida, Uttar Pradesh:इसी आईडी में सीएम योगी का पूजा करने और विकास कार्यों का निरीक्षण करने का पूरा विजुअल है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां शकुंभरी देवी मंदिर में पहुंचकर मां शकुंभरी देवी के दर्शन किए। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में प्रस्तावित कॉरिडोर और अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय विधायक, मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे, वहीं मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर कड़ी व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की, जिसमें मंदिर क्षेत्र को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि करीब 75 करोड़ रुपये की लागत से कॉरिडोर, धर्मशाला और श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न सुविधाओं का विकास किया जाएगा। नवरात्र मेले में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में सरकार का लक्ष्य मंदिर परिसर को और अधिक सुंदर, सुविधाजनक और आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल सकें।
155
comment0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
Mar 14, 2026 14:18:34
Madhepura, Bihar:मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत रतवारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को ग्राम गंगापुर बलहा बासा में छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार, अर्द्धनिर्मित पिस्टल और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए। इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है。 जानकारी देते हुए उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि राजीव सिंह के घर में मुंगेर के कारीगरों की मदद से अवैध हथियार बनाने का काम चल रहा है। इसके बाद एसटीएफ, डीआईयू मधेपुरा, रतवारा और आलमनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने घर की घेराबंदी कर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान घर से दो लोग भागने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान दुनो सिंह और पाण्डव कुमार, दोनों निवासी गंगापुर बलहा बासा, थाना रतवारा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान दुनो सिंह के पास से एक लोडेड देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जबकि पाण्डव कुमार के पास से एक देशी मास्केट मिला। इसके बाद घर की तलाशी लेने पर पुलिस को भारी मात्रा में हथियार और उपकरण मिले। बरामद सामान में 32 अर्द्धनिर्मित पिस्टल, 6 पिस्टल स्लाइड, 26 पिस्टल ग्रीप, 2 देशी मास्केट, 19 जिंदा कारतूस, 2 मैगजीन, 2 कट्टा बैरल, 1 देशी कट्टा, लेथ मशीन सहित हथियार बनाने के कई उपकरण और 2 मोबाइल फोन शामिल हैं。 पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस अवैध हथियार फैक्ट्री से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।
147
comment0
Report
MSManish Singh
Mar 14, 2026 14:17:57
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में आजकल आपराधिक घटनाएं अपने चरम पर हैं ताजा मामला कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव की है जहां पर पूर्व के विवाद को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है बताया जा रहा है कि कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव के 22 वर्षीय चंद्रशेखर कुमार अपने घर के बगल में झोपड़ी में सोया हुआ था इस दौरान अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने स्थानीय कृष्णगढ़ थाना को सूचना दिया जिसके बाद पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा जहां उसका पोस्टमार्टम करवाया गया।घटना को ले पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।हालांकि परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व घर के बगल में कुछ लड़कों से विवाद हुआ था।मगर किसी से दुश्मनी नहीं थी।फिलहाल पुलिस ने इस मामले पर तत्काल कुछ भी कहने से इन्कार किया है。
143
comment0
Report
Advertisement
Back to top