283203
फिरोजाबाद में भीम आर्मी के अध्यक्ष विनय रतन ने मृतक के परिवार से की मुलाकात, कार्रवाई की मांग
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद में 22 जून को जेल में बंदी के जान जाने के मामले में भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन आज फिरोजाबाद पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। विनय रतन ने इस घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नवादा में सरकारी बसों की हड़ताल, निजी चालकों से टकराव से यात्राओं में उथल-पुथल
Nawada, Bihar:नवादा में सरकारी बस चालकों की हड़ताल, यात्री परेशान प्राइवेट बस चालकों पर बदसलूकी और धमकी देने का आरोप, पिंक बस की महिला चालक-कंडक्टरों ने सुरक्षा की लगाई गुहार नवादा में सरकारी बस चालकों और कर्मियों ने प्राइवेट बस चालकों की कथित मनमानी के विरोध में बसों का परिचालन रोककर हड़ताल कर दी है। हड़ताल पर बैठे कर्मियों का आरोप है कि सवारी बैठाने को लेकर प्राइवेट बस चालक आए दिन विवाद करते हैं। सरकारी बस स्टैंड और रास्ते में घेरकर धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और हाथापाई तक की नौबत आ जाती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई नहीं किए जाने से कर्मियों में भारी नाराजगी है। पिंक बस में कार्यरत महिला चालक और कंडक्टरों ने बताया कि प्राइवेट बस चालक सरकारी बस के पास आकर उन्हें परेशान करते हैं और सवारियों को जबरन उतारने का प्रयास करते हैं। कई बार धक्का देने के साथ धमकी भी दी जाती है। महिला कर्मियों ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। हड़ताल के कारण नवादा के विभिन्न मार्गों पर सरकारी बसों का परिचालन पूरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मियों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा。0
0
Report
रक्षाबन्धन से पहले सोनभद्र पुलिस ने 207 गुम मोबाइल लौटाकर मुस्कान लौटाई
Obra, Uttar Pradesh:राख्साबंधन से पहले सोनभद्र पुलिस ने माताओं-बहनों समेत मोबाइल खोने वाले लोगों के चेहरوں पर मुस्कान लौटाने वाला काम किया है। गुम और खोए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने CEIR पोर्टल के जरिए जुलाई 2026 से अब तक 207 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन मोबाइल फोन को उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिया। पुलिस की इस पहल को रक्षाबंधन से पहले माताओं-बहनों के लिए खास तोहफे के तौर पर देखा जा रहा है। लंबे इंतजार के बाद जब लोगों को उनका खोया मोबाइल वापस मिला तो चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने इस पूरी कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि तकनीकी निगरानी और लगातार मॉनिटरिंग के जरिए पुलिस टीमों ने यह सफलता हासिल की है। रक्षाबंधन के त्योहार से पहले सोनभद्र पुलिस ने गुम और खोए मोबाइल फोन वापस लौटाकर लोगों को बड़ी राहत दी है। पुलिस ने CEIR पोर्टल के जरिए जुलाई 2026 से अब तक 207 मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है। एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में सर्विलांस सेल, एसओजी और जनपद के सभी थानों की संयुक्त टीम लगातार CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइल की तकनीकी निगरानी कर रही थी। इसी तकनीकी निगरानी के दौरान अलग-अलग स्थानों पर इस्तेमाल हो रहे मोबाइल फोन को ट्रेस किया गया और पुलिस टीमों ने उन्हें बरामद कर लिया। बरामद सभी 207 मोबाइल फोन की आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया गया। खास बात यह रही कि रक्षाबंधन से ठीक पहले अपने खोए मोबाइल वापस मिलने पर माताओं-बहनों और अन्य लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। किसी के लिए यह मोबाइल महज एक डिवाइस नहीं बल्कि परिवार और अपनों से जुड़ने का जरिया था, ऐसे में पुलिस की इस कार्रवाई ने लोगों को बड़ी राहत दी। मोबाइल वापस पाने वाले लोगों ने सोनभद्र पुलिस का आभार जताया। एएसपी ऋषभ रुणवाल ने बताया कि यह सफलता सर्विलांस सेल, एसओजी और सभी थानों की संयुक्त टीम की मेहनत, तकनीकी दक्षता और लगातार निगरानी का परिणाम है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं या नजदीकी थाने में सूचना दें, ताकि मोबाइल को जल्द से जल्द ट्रेस कर बरामद करने की कार्रवाई की जा सके。0
0
Report
उत्तराखंड SIR बैठक में कांग्रेस-भाजपा विवाद तेज, धामी ने इसे राजनीतिक मुद्दा करार दिया
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उधम सिंह नगर जनपद में SIR बैठक में कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और भाजपा विधायकों के बीच विवाद का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा है कि कांग्रेस SIR के मुद्दे को राजनीतिक मुद्दा बना रही है, जबकि SIR चुनाव आयोग के निर्देशों पर किया जा रहा है। कांग्रेस का विरोध इसलिए भी नजर आता है क्योंकि कांग्रेस ने बड़े पैमाने पर गलत लोगों के वोट प्रदेश में बनाए थे। अब जब गलत लोगों के वोट नाम काटे जा रहे हैं तो कांग्रेस को अपना वोट बैंक नजर आ रहा है।0
0
Report
Advertisement
सुप्रीम कोर्ट ने वकीलों के चैम्बर पर डेमोलिशन नोटिस के खिलाफ याचिका खारिज की
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ जिला कोर्ट परिसर के पास बने वकीलों के चैम्बर को लेकर लखनऊ सेंट्रल बार एसोसिएशन की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी। इस याचिका में इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें लखनऊ जिला कोर्ट परिसर के पास बने कुछ वकीलों के चैंबरों को लेकर डेमोलिशन के नोटिस जारी करने को कहा गया था। आरोप है कि ये चैंबर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करके बनाए गए हैं और इनकी वजह से सड़क पर भी रुकावट हो रही है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने हाई कोर्ट के आदेश में दखल देने से इनकार कर दिया। जस्टिस विक्रम नाथ ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि कोई अवैध निर्माण सिर्फ इसलिए उसे बचाया नहीं जा सकता क्योंकि वहां वकील रहते या काम करते हैं।अगर अवैध निर्माण है, तो उसे हटाना होगा।0
0
Report
बारिश में डेंगू और H1N1 का खतरा बढ़ा, जागरूकता जरूरी
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - बारिश के मौसम में जिले में मौसमी बीमारियों के साथ अब डेंगू और H1N1 वायरस का खतरा भी तेजी से बढ़ने लगा है। चिंता की बात यह है कि इन गंभीर बीमारियों को लेकर आम लोगों में जागरूकता की कमी है, वहीं प्रशासन की ओर से भी पर्याप्त स्तर पर जनजागरूकता और रोकथाम के प्रयास दिखाई नहीं दे रहे हैं। यदि समय रहते एहतियात नहीं बरती गई तो आने वाले दिनों में मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। लगातार हो रही बारिश के कारण जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे डेंगू फैलने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं H1N1 वायरस भी लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बुखार, सर्दी, खांसी, शरीर में दर्द और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डेंगू से बचाव के लिए घर और आसपास पानी जमा न होने दें, पूरी बांह के कपड़े पहनें और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाएं। वहीं H1N1 से बचने के लिए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतें, मास्क का उपयोग करें और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान या विशेष रोकथाम की गतिविधियां नजर नहीं आ रही हैं। ऐसे में लोगों को स्वयं सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है।0
0
Report
श्रावण में बूढ़ा अमरनाथ मंदिर: दर्शन 3 बजे से 12 बजे तक बढ़े समय
Chikri Ban, बुढ़ा अमरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण मंदिर प्रशासन ने दर्शन पूजन का समय बढ़ाकर अब सुबह 3 बजे से आरती शुरू कर चार बजे से रात्रि 12 बजे तक दर्शन-पूजन की अनुमति दे दी है। पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर तथा अन्य राज्यों से भी हजारों श्रद्धालु स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन के लिए पहुंच रहे थे ताकि भगत बिना दर्शन किए वापस न लौटें। मंदिर देर रात तक खुले रहने के कारण भक्त पूजा-कीर्तन में शामिल रहते हैं।0
0
Report
Advertisement
मोहाली में स्वाइन फ्लू के खतरे के बीच स्वास्थ्य विभाग ने एडवायज़री जारी की
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਮੌਨਸੂਨ ਸੀਜਨ ਵਿੱਚ ਨਵੀਂ ਵਧਣ ਕਾਰਨ ਸਵਾਇਨ ਫਲੂ ਫੈਲਣ ਦਾ ਖਾਦਸਾ ਬਣਿਆ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਐਡਵਾਈਜ਼ਰੀ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਜਾਰੀ। ਜਦੋਂ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਮੋਹਾਲੀ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਡਾਕਟਰ ਸ਼ਿਫਾਲੀ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਜਾਰੀ ਐਡਵਾਈਜਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਹਸਪਤਾਲ ਵੱਲੋਂ ਤਿਆਰੀਆਂ ਮੁਕੰਮਲ ਕਰ ਲਈਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ ਜਿਵੇਂ ਕਿ ਸਵਾਈਨ ਫਲੂ ਕਾਰਨਰ ਆਦਿ ਵਗੈਰਾ ਬਣਾ ਲਏ ਗਏ ਹਨ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰੀਕੇ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਨਾਲ ਨਿਪਟਿਆ ਜਾ ਸਕੇ। ਇਸ ਬਿਮਾਰੀ ਦੇ ਮੁੱਖ ਲੱਛਣ ਇਸ ਪ੍ਰਕਾਰ ਹਨਸਭ ਤੋਂ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਤਰੀਕਿਆਂ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਸਾਲਾਨਾ influenza vaccination ਹੈ, ਖਾਸ ਕਰਕੇ high-risk ਲੋਕਾਂ ਲਈ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ: ਹੱਥ ਸਾਬਣ ਨਾਲ ਨਿਯਮਿਤ ਧੋਵੋ。 ਖੰਘ/ਛਿੱਕ ਆਉਣ ਵੇਲੇ ਮੂੰਹ-ਨੱਕ ਢੱਕੋ。 ਬਿਮਾਰ ਹੋਣ ’ਤੇ ਘਰ ਰਹੋ。 ਬਿਮਾਰ ਵਿਅਕਤੀ ਨਾਲ ਨਜ਼ਦੀਕੀ ਸੰਪਰਕ ਤੋਂ ਬਚੋ。 ਅੱਖਾਂ, ਨੱਕ ਅਤੇ ਮੂੰਹ ਨੂੰ ਬਿਨਾਂ ਹੱਥ ਧੋਏ ਨਾ ਛੂਹੋ。 ਭੀੜ ਵਾਲੀਆਂ ਜਾਂ ਬੰਦ ਥਾਵਾਂ ਵਿੱਚ exposure ਘਟਾਓ; ਲੋੜ ਪੈਣ ’ਤੇ mask ਵੀ ਮਦਦ kar ਸਕਦਾ ਹੈ। ਅੱਗੇ ਡਾਕਟਰ ਈਸ਼ਾ ਵੱਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਜੇਕਰ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਸਵਾਈਨ ਫਲੂ ਦੇ ਲੱਛਣ ਲੱਗਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਉਹ ਤੁਰੰਤ ਹਸਪਤਾਲ ਜਾ ਕੇ ਡਾਕਟਰ ਦੀ ਸਲਾਹ ਅਨੁਸਾਰ ਦਵਾਈ ਲੈਣ ਨਾ ਕਿ ਕਿਸੇ ਵੀ ਦਵਾਈ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੋਂ ਜਾ ਕੇ ਐਂਟੀ ਬੈਟਿੰਗ ਖਾਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦੇਣ ਇਸ ਨਾਲ ਇਸ ਤੇ ਸਿੱਟੇ ਘਾਤਕ ਵੀ ਹੋ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਸਵਾਇਨ ਫਲੂ ਜਿਆਦਾਤਰ ਬੱਚਿਆਂ, ਗਰਭਵਤੀ ਜਨਾਨੀਆਂ ਅਤੇ ਵ੍ਰਿਧ ਅਵਸਥਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਚਪੇਟ ਵਿੱਚ ਲੈ ਸਕਦਾ ਹੈ ਇਸ ਲਈ ਜੇਕਰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਬੁਖਾਰ ਜਾਂ teਜ ਬੁਖਾਰ, ਥਕਾਵਟ ਲਗਾਤਾਰ ਨੱਕ ਵਗਣਾ ਆਦਿ ਦੇ ਲੱਛਣ ਹੋਣ ਤਾਂ ਤੁਰੰਤ ਡਾਕਟਰੀ ਸਲਾਹ ਲੈਣ।0
0
Report
कोटा के तिलक स्कूल में शिक्षक की दबंगई: 5वीं के छात्र को बेरहमी से पिटाई
Kota, Rajasthan:कोटा: तिलक स्कूल में शिक्षक की दबंगई, 5वीं के मासूम की बेरहमी से पिटाई. शिकायत पर भी प्रशासन का टालमटोल रवैया, राजनीतिक रसूख से कार्रवाई दबाव. कोटा शिक्षा नगरी में एक निजी विद्यालय ऐसा भी है जहां नाबालिक बच्चों के साथ गाली-गलौज अध्यापक करते हैं. स्कूल परिसर में आवारा जानवर घूमते रहते हैं और सुरक्षा के दृष्टिकोण से बच्चों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं. यह स्कूल तिलक स्कूल है. 24 अगस्त को कक्षा 5 के 10 वर्षीय छात्र अक्ष के साथ बेरहमी से मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया. इस बर्बरता के बाद से स्कूली बच्चों में डर और दहशत का माहौल है. पीड़ित परिजनों ने स्कूल निदेशक मोहित गौतम से संपर्क किया, उन्होंने बाहर होने का हवाला देकर कार्यवाहक प्रिंसिपल का नंबर दिया. आरोप है कि कार्यवाहक प्रिंसिपल ने चोट को छोटी-मोटी बताकर बात टाल दी और ठोस कार्रवाई नहीं की. परिजनों का कहना है कि स्कूल संचालक अपने राजनीतिक रसूख के बल पर मामले को दबा रहे हैं. मीडिया के सामने भी स्कूल प्रशासन जवाब देने को तैयार नहीं.0
0
Report
सीतारेवा नदी पर पुल कब बनेगा? नदी उफान से ग्रामीण जोखिम में
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर नरसिंहपुर जिले में बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। घूरपुर से गाडरवारा के बीच बहने वाली सीतारेवा नदी भी तेज बहाव के साथ बह रही है। नदी पर पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ रही है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है ऐसे में सवाल उठता हैं? कि आखिर सीतारेवा नदी पर पुल कब बनेगा? क्या जिम्मेदार किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं?0
0
Report
Advertisement
नवलगढ़ में भूमि अधिग्रहण विरोधी किसान मौन प्रदर्शन; मुआवजा और पुनर्वास की मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं नवलगढ़ में भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों का मौन प्रदर्शन बेरी-गोठड़ा प्रस्तावित रेल लाइन को लेकर किसानों ने निकाली मौन रैली शहीद स्मारक से एसडीएम कार्यालय तक पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून के तहत उचित मुआवजे और पारदर्शिता की मांग प्रभावित परिवारों के एक सदस्य को रोजगार देने की भी उठाई मांग झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ में बेरी से गोठड़ा प्रस्तावित रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों ने मौन जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। नवलगढ़ कस्बे में शहीद स्मारक से एसडीएम कार्यालय तक पहुंचे किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर भूमि अधिग्रहण अधिनियम-2013 के प्रावधानों की पालना, उचित मुआवजा और पारदर्शी पुनर्वास की मांग की। किसानों का कहना है कि अधिग्रहण में मंदिर माफी और जोहड़ की जमीनें भी शामिल हैं, इसलिए पुनर्वास के दौरान इनके बदले समुचित भूमि उपलब्ध कराई जाए। साथ ही प्रभावित परिवारों के कम से कम एक सदस्य को रेलवे परियोजना और सीमेंट फैक्ट्री में रोजगार देने की मांग की गई।किसान नेताओं ने कहा कि जमीन जाने के साथ परिवारों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो रहा है। सरकार, रेलवे और सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन को मिलकर किसानों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें प्रशासन तक पहुंचाईं।0
0
Report
गौरीबाजार में विद्युत चेकिंग अभियान, सात कनेक्शन काटे
Deoria, Uttar Pradesh:विद्युत वितरण खंड गौरीबाजार के अधिशासी अभियंता इंजीनियर नरेंद्र प्रकाश के निर्देश पर मंगलवार को कस्बे में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। जेई सलमान खान के नेतृत्व में रुद्रपुर मार्ग के समीप हुई जांच के दौरान बकाया विद्युत बिल जमा नहीं करने वाले सात उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किए गए। जांच के दौरान इन उपभोक्ताओं पर करीब 5 लाख 56 हजार रुपये का विद्युत बिल बकाया पाया गया। वहीं, अभियान के दौरान विभाग ने करीब 61 हजार रुपये की राजस्व वसूली की। जेई सलमान खान ने बताया कि अगस्त माह में अब तक विद्युत विभाग द्वारा करीब 80 लाख रुपये की राजस्व वसूली की जा चुकी है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपना बकाया विद्युत बिल समय से जमा करें और विभाग की कार्रवाई से बचने के साथ ही विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में सहयोग करें।0
0
Report
झुंझुनूं के नालपुर श्याम मंदिर में सात दिवसीय भागवत कथा का समापन, महाआरती व हवन
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी, झुंझुनूं नालपुर के श्याम मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन हवन और महाआरती के साथ हुआ कथा का विधिवत समापन कथा वाचक आचार्य अनुराग कृष्ण महाराज ने सुनाया कृष्ण-सुदामा चरित्र कृष्ण-सुदामा की जीवंत झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोहा महाआरती और पूर्णाहुति में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा झुंझुनूं जिले के खेतड़ी के नालपुर गांव स्थित श्याम मंदिर परिसर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का हवन एवं महाआरती के साथ समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे और धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजक कार्यकर्ता कृष्ण बंसल नालपुरिया ने बताया कि कथा वाचक आचार्य अनुराग कृष्ण महाराज ने कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि कृष्ण-सुदामा की मित्रता आज भी दुनिया के सामने सच्ची मित्रता की मिसाल है। कथा के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। इस अवसर पर कृष्ण-सुदामा की जीवंत झांकी भी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कथा के समापन पर हवन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और परिवारों की खुशहाली की कामना की। इसके बाद विधि-विधान से महाआरती की गई। महाआरती और हवन की पूर्णाहुति में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।0
0
Report
Advertisement
कर्नाटक मंदिर में MLA की बेटी ने सिपाही को थप्पड़ मारा; वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:CCTV Footage Surfaces Of MLA's Daughter Slapping Cop At Karnataka Temple, Aishwarya arrived at the temple for darshan and objected when she was not allowed in straightaway. The complaint states that she verbally abused the officer, slapped her, and obstructed her from carrying out her duties. Video footage has emerged of the clash between a police sub-inspector and the daughter of an MLA at a temple in Srirangapatna, days after the incident first came to light. The footage shows Aishwarya, daughter of Tumakuru Rural MLA B Suresh Gowda, in a heated exchange with PSI Savitha B Patil at the Aarti Ukkada temple. At one point, Aishwarya appears to make a phone call. As the argument continues, she slaps the officer, who then strikes her back. Other people at the scene step in to calm things down. The incident took place on 12 August at 8.15 pm, during Bhima Amavasya celebrations at the temple, and centred on a dispute over entry into the temple's sanctum sanctorum. Savitha Patil, a sub-inspector attached to the Mandya Women's Police Station, later filed a complaint at Kyathanahalli Police Station over the incident. There have also been allegations that a counter-complaint was not accepted by police. Aishwarya arrived at the temple for darshan and objected when she was not allowed in straightaway. The complaint states that she verbally abused the officer, slapped her, and obstructed her from carrying out her duties. MLA B Suresh Gowda has apologised over the incident, while also saying the police officer had verbally abused his daughter. "My daughter had visited the temple. She had requested to visit the sanctum sanctorum of the temple. The police refused to allow her inside. while a circle inspector was allowed in. My daughter again requested them to allow her inside. Then she (police officer) abused my daughter, it seems. Then the fight started. I have not seen the video of my daughter slapping the officer. I apologise, I am sorry for it," Gowda said.0
0
Report
हनुमानगढ़: डबलीराठान में ऑपरेशन चक्रव्यूह से 30 ठिकानों पर दबिश
Hanumangarh, Rajasthan:ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत डबलीराठान में अलसुबह पुलिस का बड़ा एक्शन, 10 टीमों ने 30 ठिकानों पर दी दबिश हनुमानगढ़ जिले में अपराध और मादक पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस का अलसुबह दबिश अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मंगलवार अलसुबह हनुमानगढ़ के डबलीराठान गांव में पुलिस ने एरिया डोमिनेशन और दबिश अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई की। अचानक बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के पहुंचने से इलाके में हलचल मच गई। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व सीओ सिटी मीनाक्षी ने किया। अभियान में पुलिस थाना सदर हनुमानगढ़, हनुमानगढ़ टाउन, हनुमानगढ़ जंक्शन,महिला थाना और डबलीराठान चौकी सहित संबंधित पुलिस इकाइयों की टीमें शामिल रहीं। 10 टीमों ने 30 चिन्हित स्थानों पर दी दबिश सीओ सिटी मीनाक्षी के अनुसार अभियान के लिए कुल 10 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों में करीब 60 पुलिसकर्मी शामिल रहे। टीमों ने डबलीराठान में करीब 30 चिन्हित स्थानों पर दबिश दी और संदिग्ध गतिविधियों की जांच की। अभियान में पुलिस थाना सदर हनुमानगढ़ के थानाधिकारी राजीव रॉयल, पुलिस थाना हनुमानगढ़ टाउन के थानाधिकारी लखवीर सिंह, महिला थाना थानाधिकारी चंद्रकला, डबलीराठान चौकी प्रभारी रमेश कुमार,जंक्शन थाने से गजेंद्र शर्मा सहित संबंधित थानों का जाप्ता मौजूद रहा। इसके अलावा कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और पुलिस लाइन के जवान भी अभियान में शामिल हुए। संदिग्धों को किया डिटेन, वाहन भी जब्त सीओ सिटी मीनाक्षी ने बताया की अलसुबह चले इस अभियान के दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को डिटेन किया। वहीं जांच के दौरान संदिग्ध वाहनों को भी जब्त किया गया। पुलिस टीमों ने चिन्हित स्थानों पर पहुंचकर संदिग्ध गतिविधियों और आपराधिक रिकॉर्ड से जुड़े पहलुओं की जांच की। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत जिले में अपराधियों और मादक पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अभियान का उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने के साथ अपराध पर अंकुश लगाना है।0
0
Report
आदित्य ठाकरे का लोटे MIDC दौरा: सड़क और उद्योग संबंधी समस्याओं पर प्रेसवार्ता
Ratnagiri, Maharashtra:खेड-रत्नागिरी.. लोटे एमआयडीसीतील रस्त्यांची दुरावस्था आणि समस्यांवर आदित्य ठाकरे आक्रमक; उद्या प्रत्यक्ष पाहणीसह घेणार पत्रकार परिषद!.. अँकर लोटे औद्योगिक परिसरातील रस्त्यांची झालेली दुरवस्था आणि स्थानिक उद्योजकांच्या समस्या जाणून घेण्यासाठी शिवसेना नेते तथा युवासेना प्रमुख आदित्य ठाकरे उद्या मैदानात उतरणार आहेत.. उद्या दुपारी ४ वाजता ते लोटे एमआयडीसीला भेट देणार आहेत.. दौऱ्याचे प्रमुख मुद्दे: १) *रस्त्यांची प्रत्यक्ष पाहणी:* परिसरातील खड्डे आणि खराब रस्त्यांची ते स्वतः पाहणी करणार आहेत.. २) *उद्योग भवनात बैठक:* उद्योग भवन येथे इंडस्ट्री असोसिएशनचे पदाधिकारी आणि स्थानिक नागरिकांशी संवाद साधून त्यांच्या समस्या व व्यथा जाणून घेतील.. *पत्रकार परिषद:* पाहणी आणि बैठकीनंतर आदित्य ठाकरे पत्रकार परिषद घेऊन आपली भूमिका मांडणार आहेत.. या दौऱ्यानंतर स्थानिक प्रशासनावर काय दबाव येतो आणि उद्योजकांच्या समस्या कधी सुटतात, याकडे सर्वांचे लक्ष लागले आहे..0
0
Report
Advertisement
