फिरोजाबाद में होटल स्वामी पर हमला: युवकों ने की मारपीट
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद शहर के मशहूर होटल मोनार्क के स्वामी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। 10-12 समुदाय विशेष के युवकों ने होटल स्वामी तरुण शर्मा को "द नीड" जिम के बाहर घेर लिया और हमला कर दिया। घटना तब हुई जब तरुण शर्मा जिम से बाहर आ रहे थे। आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मामला थाना उत्तर क्षेत्र के द नीड जिम का है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अखिलेश यादव को राम मंदिर के बाद ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के पास जाना चाहिए, संतुलन बना रहेगा- मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हिंदू वोटों को लुभाने के लिए राम मंदिर जाने की बात कही तो यूपी का सियासी माहौल गर्म हो गया. इस पर मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि राजीव गांधी की तरह अखिलेश यादव को भी इसका नुकसान उठाना पड़ेगा. अगर वह राम मंदिर जा रहे हैं तो अजमेर में ख्वाजा ग़रीब नवाज़ दरगाह के पास भी उन्हें जाना चाहिए, जिससे संतुलन बना रहेगा.
