283203
एंटी करप्शन टीम ने एडीओ को रिश्वत लेते पकड़ा, 60 हजार बरामद
Firozabad, Uttar Pradesh:एंटी करप्शन टीम ने एक बड़ी कार्रवाई में हाथवंत ब्लॉक में तैनात एडीओ राक्षपाल सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। वहीं टीम ने आरोपी को तुरंत आगरा ले जाया। साथ ही अधिकारी के खिलाफ की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन टीम को काफी समय से एडीओ के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। सूचना के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान आरोपी से 60 हजार रुपये बरामद किए गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर बनेगा, अयोध्या जैसा भव्य निर्माण, करसेवा में अखिलेश भी साथ
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा, उत्तर प्रदेश: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "जिस तरह अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बना है, उसी तरह भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर भी मंदिर बनेगा। चाहे न्यायिक प्रक्रिया से बने या आपसी बातचीत के जरिए, मंदिर का निर्माण जरूर होगा। अखिलेश यादव अगर हमारे साथ कारसेवा करने आना चाहें, तो हम उनके साथ मिलकर भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर बनाएंगे।"0
0
Report
शाहजहांपुर विकास में यूपी में चौथा और राजस्व वसूली में दूसरे स्थान पर पहुंचा
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जनपद के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने सोमवार को विकास भवन सभागार में विकास कार्यों, राजस्व वसूली और कानून व्यवस्था की गहन समीक्षा की। बैठक में यह तथ्य सामने आया कि जनपद शाहजहांपुर विकास कार्यों की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में चौथे और राजस्व वसूली में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। मंत्री ने जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के साथ ही एक्सप्रेसवे के डिवाइडर पर वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए। योजनाओं में मिला 'ए-ग्रेड', किसानों को बड़ी सौगात मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) उत्कर्ष द्विवेदी ने योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि पीएम आवास योजना (ग्रामीण), हर घर जल मिशन, सोलर योजना, कन्या सुमंगला, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, पेंशन योजनाओं और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) सहित अधिकांश प्रमुख योजनाओं में जनपद को 'ए-ग्रेड' प्राप्त हुआ है। हालांकि, ओडीओपी टूल किट और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में 'डी-ग्रेड' मिलने पर सुधार की आवश्यकता जताई गई। प्रभारी मंत्री ने बताया कि जनपद में जल्द ही तीन नई चीनी मिलें शुरू होने जा रही हैं, जिसके बाद जिले में कुल चीनी मिलों की संख्या पांच हो जाएगी। इससे गन्ना किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी। इसके अलावा, बाढ़ से प्रभावित लगभग 72 हजार किसानों के खातों में अब तक करीब 30 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता भेजी जा चुकी है। राजस्व वसूली में लक्ष्य से आगे निकला जनपद राजस्व समीक्षा के दौरान बताया गया कि आबकारी विभाग ने लक्ष्य के सापेक्ष 100.9 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर 10 में से 10 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, खनन विभाग ने 1.10 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 1.61 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया है। आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र और आपदा राहत के निस्तारण में भी जिले को शत-प्रतिशत अंक मिले हैं। मंत्री ने जीएसटी संग्रह को और बेहतर करने पर जोर दिया। हत्या के मामलों में 50 प्रतिशत की कमी कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि जिले में अपराध का ग्राफ तेजी से गिरा है। पिछले आंकड़ों की तुलना में हत्या के मामलों में 50 प्रतिशत, बलात्कार के मामलों में 46 प्रतिशत और छेड़खानी की घटनाओं में 10 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। महिला सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड लगातार सक्रिय है। बिजली समस्या और वृक्षारोपण पर मंत्री के सख्त निर्देश प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने बिजली से जुड़ी शिकायतों का तत्काल समाधान करने और स्वास्थ्य विभाग को डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए। अंत में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए मंत्री के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने का भरोसा दिलाया।0
0
Report
चतरा के पाराडीह तालाब में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों का हत्या का आरोप
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा के पाराडीह तालाब में मछली मारने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत परिजनों ने हत्या का लगाया गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी चतरा: शहर के पाराडीह तालाब में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मछली मारने के लिए घर से निकले कोल्हाडीह गांव निवासी विनोद भुइयां की मौत के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिवार का आरोप है कि घटना से पहले युवक के साथ मारपीट की गई थी। मृतक के भाई ने एक व्यक्ति पर पूर्व में धमकी देने का भी आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा। हालांकि मृतक के भाई का आरोप है कि सुनील मल्लाह पूर्व में भी विनोद को धमकी दे चुका था। परिजन इस मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जता रहे हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही संभव है।0
0
Report
Advertisement
जबलपुर में 30 करोड़ के लोन फ्रॉड: सचिन पिल्लई गिरफ्तार
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर जिले के मझौली से धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया हैं जहां 30 करोड रुपए का लोन कम ब्याज दर पर दिलाने का सपना दिखाकर एक व्यक्ति से 54 लाख 40 हजार रुपए की ठगी की गई। मामले में मझौली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सचिन पिल्लई को जबलपुर से गिरफ्तार किया है वहीं दूसरे आरोपी बृजेश तिवारी की तलाश जारी है। बताया जाता कि आरोपियों ने मझौली निवासीनरेंद्र सिंह परिहार को मुंबई के गोरेगांव स्थित एटी फिनं वेस्ट प्राइवेट लिमिटेड से कम ब्याज दर पर 30 करोड रुपए का लोन दिलाने का झांसा दिया था इसके बाद लोन प्रोसेसिंग और उनके खर्चों के नाम पर 52 लाख 40 हजार रुपए बैंक खाते में ट्रांसफर करवाए और 2 लाख रुपए नगद भी लिए। मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी मझौली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सचिन पिल्लई निवासी सदर जबलपुर को गिरफ्तार किया है वहीं से आरोपी बृजेश तिवारी की तलाश की जा रही है0
0
Report
रायसेन गल्ला मंडी लूट: चार दिन की मशक्कत के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी, 4 लाख नकद बरामद
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन कृषि उपज मंडी में गल्ला व्यापारी मनोज राठौर की दुकान पर हुई करीब 20 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तीन-चार दिनों तक लगातार दिन-रात की गई मशक्कत के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपियों को पकड़ लिया है। DIG बीरेंद्र सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी पुलिस ने 4 लाख नगदी बरामद की है.... इस सनसनीखेज वारदात के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की करीब 10 टीमों को जांच में लगाया गया था। इन टीमों ने शहर और आसपास के क्षेत्रों के हजारों CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुँची । हैरानी की बात यह रही कि वारदात के दौरान घटनास्थल से DVR कैमरे का फुटेज उपलब्ध नहीं होने और शुरुआती स्तर पर कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगने के बावजूद पुलिस ने हार नहीं मानी। लगातार जांच, संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल और अलग-अलग स्थानों के CCTV फुटेज की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। गौरत है कि कृषि मंडी स्थित गल्ला व्यापारी मनोज राठौर की दुकान पर बदमाशों ने धावा बोलकर वहां मौजूद मुंशी पदम सिंह यादव को बंधक बनाया था और उनके साथ मारपीट कर रुपए लूटकर फरार हो गये थे। हमले में घायल मुंशी पदम सिंह का भोपाल में उपचार जारी है। रायसेन कृषि मंडी में हुई इस वारदात ने व्यापारियों में दहशत पैदा कर दी थी। अब आरोपियों के पकड़े जाने से मामले की जांच को अहम दिशा मिली है। आरोपी शिवा गौर समीप के गांव बनगवा के निवासी है। और मंडी में ही मनोज राठौर के यहां कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता था। पांच माह पहले ही उसने नौकरी छोड़ दी थी। शिवा गौर ने अपने साथी घनश्याम कीर के साथ मिलकर बारदात को अंजाम दिया।0
0
Report
पैसे के लिए हत्या का आरोप: वर्षा तुरकर मामले में परिजन पुलिस जाँच असंतुष्ट
Noida, Uttar Pradesh:एयर लाइंस कंपनी कर्मचारी वर्षा तुरकर हत्या के मामले में परिजनों को पुलिस जाँच से असंतुष्टि; परिजनों का आरोप नितेश अग्रवाल ने पैसे के लिए हत्या की0
0
Report
Advertisement
बिहार में छठी मईया पर सियासत, 21 साल बाद बेरोजगारी फिर चर्चा
Patna, Bihar:कांग्रेस नेता ऋषि मिश्रा का बयान कहा बिहार के मुख्यमंत्री को अब छठी मईया पर ही विश्वास है और वे बिहार के आम लोगों की खुशहाली नहीं बल्कि अपने लिए अगला पांच वर्ष मांग रहे हैं,इनकी सरकार पिछले 21 वर्षों से कुछ नहीं किया और अब ये पलायन,बेरोजगारी की बात कर रहे हैं,इन्हें काम करना नहीं आता है,ये लायक नहीं है तो अब इन्हें छठी मईया याद आ रही हैं0
0
Report
जिला अस्पताल के सफाई कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ा, हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
Sidhi, Madhya Pradesh:जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था संभालने वाले कर्मचारियों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। सफाई ठेकेदार के खिलाफ महिला एवं पुरुष कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। वेतन में बढ़ोतरी नहीं किए जाने और अपनी मांगों की अनदेखी से नाराज एक दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों की हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का जल्द निराकरण नहीं किया गया तो वे धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। इसी बीच स्थानीय विधायक रीति पाठक जिला अस्पताल पहुंचीं, जहां लामबंद सफाई कर्मचारियों ने उनसे मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताईं और न्याय की गुहार लगाई। मामले को लेकर मौके पर मौजूद सिविल सर्जन ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाएगा। हालांकि, कर्मचारियों का आक्रोश अभी शांत नहीं हुआ है।0
0
Report
खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, लूट
Darogapara, Chhattisgarh:खरसिया थाना क्षेत्र के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां घूमने पहुंचे युवती और उसके मित्र को दो युवकों ने निशाना बनाया। आरोपियों ने पहले युवती के मित्र को डंडे से बेरहमी से पीटकर बेहोश कर दिया और फिर युवती को जान से मारने की धमकी देकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और किसी को जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, 14 नवंबर को वह अपने एक मित्र के साथ मोटरसाइकिल से सक्ती रेलवे स्टेशन जाने निकली थी। ट्रेन लेट होने के कारण दोनों खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा घूमने पहुंच गए। इसी दौरान सीढ़ियां चढ़ते समय दो युवक पीछे से आए और उन्हें डराने-धमकाने लगे। आरोपियों ने युवती के मोबाइल से 1200 रुपये और उसके मित्र से 10 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद युवक के सिर और शरीर पर डंडे से हमला कर उसे बेहोश कर दिया और युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव और थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव को तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। खरसिया पुलिस ने स्थानीय स्तर पर पूछताछ और संदिग्धों की पहचान के आधार पर राहुल पटेल और फनेश्वर प्रसाद पटेल को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों को घटनास्थल ले जाकर घटना का पुनर्निर्माण भी कराया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना का वीडियो बनाने में इस्तेमाल किया गया आईफोन, वारदात में प्रयुक्त डंडा और लूट की रकम बरामद की है। आरोपी फनेश्वर से 1500 रुपये और राहुल से 3000 रुपये जब्त किए गए। आरोपियों के मोबाइल की जांच में अन्य युवतियों के फोटो और वीडियो भी मिले हैं, जिनकी पुलिस जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपी राहुल पटेल (21 वर्ष) और फनेश्वर प्रसाद पटेल (20 वर्ष), दोनों बोतल्दा निवासी हैं। खरसिया पुलिस ने अपराध क्रमांक 597/2026 में बीएनएस की धारा 109, 309(6) और 70 के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है0
0
Report
Advertisement
जहानाबाद में भोजपुरी गायकों के संघर्ष के बीच दिनदहाड़े हमला, पुलिस जांच शुरू
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद के कोर्ट एरिया में भोजपुरी गायक अभिषेक कुमार और शिव कुमार विक्कू के बीच सदियों पुरानी रंजिश एक बार फिर खूनी संघर्ष में बदली। सोमवार को दिनदहाड़े 6-7 बदमाशों ने राजा बाजार निवासी brijesh kumar के सिर में चोट कर उसे अस्पताल भेजा। घायल ने आरोप लगाया कि हमलावर अभिषेक कुमार के समर्थक थे और चाकू से वार कर उसकी जान लेने की कोशिश की। ब्रजेश को सदर अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रणधीर कुमार ने गंभीर सिर चोट की पुष्टि की और पीएमसीएच रेफर करने की बात की। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुटी है। इसके तार 26 अक्टूबर की फायरिंग-ग्राड़फोड़ की घटना से जुड़ते दिखते हैं जब अभिषेक कुमार ने अपने घर में आज घायल ब्रजेश कुमार सहित शिव कुमार विक्कू को नामजद किया था। कोर्ट एरिया जैसे संवेदनशील इलाकों में दिनदहाड़े हुई इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि यह हमला 26 अक्टूबर के फायरिंग कांड का बदला है या कोई अन्य वजह है.0
0
Report
नरसिंहपुर में गन्ना मूल्य सुधार के लिए किसानों का आक्रोश, 18 नवंबर बैठक तय
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर में गन्ने के वाजिब दाम को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर 18 नवंबर तक उनकी मांगों पर सहमति नहीं बनी, तो जिले की सभी शुगर मिलों पर "सवा मन का ताला" जड़ दिया जाएगा। तस्वीरें नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट के बाहर की हैं, जहां गन्ना किसानों का आक्रोश साफ देखा जा सकता है। फसल का सही मूल्य न मिलने से नाराज किसान रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे मौके पर काफी देर तक धक्का-मुक्की और बहसबाजी का माहौल बना रहा, लेकिन किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़कर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान दरअसल, किसान पहले 600 रुपये प्रति क्विंटल भाव की मांग कर रहे थे, लेकिन खेतों में खड़ी फसल को देखते हुए अब उन्होंने प्रशासन के सामने नया फॉर्मूला रखा है। किसानों की मांग है कि मिलें तुरंत 510 से 511 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी शुरू करें और हर महीने इसमें 5 रुपये की बढ़ोतरी की जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने किसान प्रतिनिधियों से मुलाकात की है। प्रशासन ने 18 नवंबर को मिल प्रबंधन और किसानों के बीच निर्णायक बैठक कराने का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि 18 नवंबर की बैठक में समाधान निकलता है या फिर नरसिंहपुर की शुगर मिलों पर ताले लटकते हैं।0
0
Report
एजाज अहमद के बयान से राजनीतिक बहस, पलायन रोकने के कदम करने की मांग
Patna, Bihar:आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद का बयान अब कितना आशीर्वाद चाहिए, पलायन रोकने के लिए कुछ नहीं किए,छठी मईया के आशीर्वाद से 21 वर्ष से एनडीए की सरकार है,काम के समय कुछ नहीं किए और सिर्फ आशीर्वाद मांग रहे हैं आपने सीखना चाहिए नेता प्रतीक्षा तेजस्वी यादव से रोजगार और पलायन रोकने के लिए उठाए गए कदम से0
0
Report
Advertisement
सनकोटा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 26 वर्षीय युवक की मौत
Shajapur, Madhya Pradesh:नेशनल हाईवे-52 पर शाजापुर जिला मुख्यालय से 08 किलोमीटर दूर ग्राम सनकोटा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 26 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक के सिर में गंभीर चोट आई और उसका ऊपरी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हाईवे एंबुलेंस 1033 युवक को मृत अवस्था में जिला अस्पताल शाजापुर लेकर पहुंची। युवक बाइक पर सवार था और किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। अस्पताल चौकी प्रभारी बाबूलाल डाबी के अनुसार सोमवार शाम को हाईवे एंबुलेंस 1033 युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी। प्रारंभिक जानकारी में हादसा सनकोटा के समीप होना बताया गया है। युवक की तलाशी के दौरान उसकी जेब से आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान पवन कुमार (26) पिता रामचंदर निवासी ग्राम उभापान, पोस्ट धतरावदा, थाना जीरापुर, जिला राजगढ़ के रूप में हुई। फिलहाल युवक के शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में रखवाया गया है। परिजनों से संपर्क कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।0
0
Report
बरौली मतदान केंद्र पर शाम 4 बजे कतार, गोलीकांड के बाद चुनावी माहौल गर्म
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: बरौली में सुबह 7 बजे नहीं शाम 4 बजे बाद लगी वोटरों की कतार धौलपुर जिले में पंचायत चुनाव के चौथे चरण में सरमथुरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बरौली में शाम 4 बजे तक एक भी मतदान नहीं हुआ था। शाम 4 बजे के बाद अचानक पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की कतार लग गई। सुबह से मतदान नहीं होने का कारण बीते रविवार शाम गांव में एक युवक की गोली लगने से हुई मौत थी। इस घटना के चलते गांव में शोक का माहौल और चुनावी रंजिश के चलते बरौली का मतदान केंद्र दिनभर सूना पड़ा रहा। वोट करने आए मतदाताओं ने कहा विकास को लेकर करेंगे अपना वोट0
0
Report
CM साय ने कांग्रेस पर हमला, कहा नक्सलवाद खत्म, विकास आगे बढ़ेगा
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सीएम विष्णुदेव साय का कांग्रेस पर बयान... कहा- कांग्रेस फ्यूज बल्ब, लगातार चुनाव हारने से बौखलाहट... नक्सलवाद खत्म होने का कांग्रेस को स्वागत करना चाहिए... कांग्रेस ने कभी नक्सलवाद से लड़ने का साहस नहीं दिखाया... डबल इंजन सरकार और जवानों के साहस से नक्सलवाद समाप्त हुआ... नक्सल प्रभावित क्षेत्र की जनता भी विकास की प्रमुखधारा से जुड़ना चाहती थी...0
0
Report
Advertisement
