Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Firozabad283203

विस्फोट के बाद हाई अलर्ट प्रशासन

Sept 19, 2024 06:50:55
Firozabad, Uttar Pradesh

थाना शिकोहाबाद के नोशेहरा में हुए पटाखा विस्फोट के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने अवैध पटाखा भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। थाना दक्षिण के कन्हैया नगर में 26 पेटी पटाखों की बरामदगी की गई है। एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की पूरी टीम मौके पर पहुंची और अवैध पटाखों को जब्त किया।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
Feb 05, 2026 09:03:53
Sultanpur, Uttar Pradesh:एसआइआर के बहाने विशेष वर्ग के मतदाताओं का नाम काटने के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया और सरकार विरोधी नारे लगाए। पार्टी के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने आरोप लगाया कि उनके पार्टी के बूथ एजेंट्स के द्वारा बताया गया है कि बीएलओ जो लिस्ट बना रहे हैं उनमें अल्पसंख्यक, दलित और अन्य विशेष वर्ग के मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। भाजपा के नेताओं द्वारा जो लिस्ट बीएलओ को दी जा रही है, उससे बीएलओ एसआईआर को पूरा कर रहे हैं जो भाजपा की एक बड़ी साजिश है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से बीएलओ पर कार्रवाई करने की मांग की है ताकि सभी को संवैधानिक अधिकार के तहत वोट देने का अधिकार प्राप्त हो। बाइट अभिषेक सिंह राणा जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सुल्तानपुर
0
comment0
Report
RSRajkumar Singh
Feb 05, 2026 09:03:42
Hajipur, Bihar:खबर वैशाली जिले के हाजीपुर महुआ मुख्य मार्ग से है जहां सराय थाना क्षेत्र के मवेशी चौक पर उसे वक्त बड़ा हादसा होते-होते बचा. जब एक ट्रक ने सराय थाने 112 पुलिस टीम की गाड़ी जोरदार टक्कर मार दी. और ट्रक मौके से फरार हो गया. ट्रक और पुलिस गाड़ी के टक्कर के बाद पुलिस गाड़ी सड़क किनारे पर में जा टकराया गाड़ी पर सवार चार पुलिसकर्मी बुरी तरीके से घायल हो गया. सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और सराय थाने की पुलिस भी घटनास्थल पहुंच गई. गाड़ी में तैनात चार पुलिसकर्मी घायल थे जिनको स्थानीय लोगों की मदद से निकल गया और हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. दो पुलिसकर्मी की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया. स्थानीय लोग और चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस खंगला रही. पुलिस गाड़ी में टक्कर मारने वाले ट्रक पुलिस पहचान कर रही है.
0
comment0
Report
IKIsateyak Khan
Feb 05, 2026 09:02:11
Danapur, Bihar:खबर दानापुर से है, जहां दानापुर के विजय सिंह पथ स्थित वीनस अंपायर अपार्टमेंट के पास 15वां फाउंडेशन डे पर वीनस स्टार की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन मां ब्लड सेंटर, पटना के सहयोग से किया गया, जिसमें 150 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान शिविर में आम लोगों के साथ-साथ वीनस स्टार के अधिकारी और स्टाफ ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर वीनस स्टार के विनय परुथी ने कहा कि रक्तदान महाधान है। इससे न केवल जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह कई बीमारियों से बचाव में भी सहायक होता है। उन्होंने कहा कि वीनस स्टार लगातार ऐसे रक्तदान शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है, ताकि रक्त की कमी के कारण किसी की जान न जाए। वहीं रक्तदाता श्वेता ने बताया कि उन्होंने दूसरी बार रक्तदान किया है और इस सामाजिक कार्य में हिस्सा लेकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है। मां ब्लड सेंटर ग्रुप के मनीष, मुकेश हिसारिया और डॉक्टर उपेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि रक्तदान की वजह से हजारों जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। चाहे एचआईवी से पीड़ित मरीज हों या कोई अन्य गंभीर बीमारी, समय पर रक्त मिलने से कई लोगों की जान बचती है। बहरहाल रक्तदान एक ऐसा दान है जिससे रक्तदाता और रक्त पानेवाले दोनों को फायदा पहुँचता है और यही वजह है कि वीनस STAR यह आयोजन हरवर्ष कार रहा है.
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Feb 05, 2026 09:01:28
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले खुशखेड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तांत्रिक के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को बाबा खान बंगाली बताकर लोगों को चमत्कारों और तंत्र-मंत्र के झांसे में फंसाता था। पुलिस ने आरोपी की पहचान दानिश खान के रूप में की है। तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी संदीप कुमार मौर्य ने खुशखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि उसकी सगाई टूटने की समस्या को सुलझाने के नाम पर आरोपी ने उससे अलग-अलग किस्तों में कुल 6 लाख 27 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने सार्वजनिक स्थानों पर लगे पोस्टर और विज्ञापनों के माध्यम से बाबा खान बंगाली के बारे में जानकारी प्राप्त की थी। इन पोस्टरों में मनचाही शादी, प्यार में सफलता, दुश्मनों से बचाव और घर में चल रहे तनाव को दूर करने जैसे बड़े-बड़े दावे किए गए थे। इन्हीं दावों से प्रभावित होकर पीड़ित ने दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। आरोपी ने शुरुआत में पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के नाम पर छोटी रकम मंगवाई, लेकिन बाद में पीड़ित को डराना शुरू कर दिया। आरोपी ने कहा कि यदि पूजा पूरी नहीं करवाई गई तो परिवार पर बड़ा संकट आ सकता है, यहां तक कि किसी की जान भी जा सकती है। इस डर और मानसिक दबाव में आकर पीड़ित ने आरोपी के बताए गए खातों में लाखों रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब इतनी बड़ी रकम देने के बावजूद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ, तब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस का दरवाजा खटखटाया। शिकायत मिलते ही खुशखेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल सबूतों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया।
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Feb 05, 2026 09:00:32
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद पुलिस – बच्चों ने सुईसाइड नोट में लिखा था कि मार खाने से अच्छा है हम मर जाए। पीएम रिपोर्ट में भी कोई मारपीट की चोट नहीं है ज्यादा खून बहने से हुई। जो गिरने से हुआ है। जब पिता ने फोन बंद कर दिए थे तो बच्चे मान नहीं रहे थे उन्होंने कहा कि अगर नहीं मानोगे तो शादी कर देंगे। 7 महीने तक लड़कियों के पास 2 मोबाइल फोन थे। जिन्हें बेचा जा चुका था इनमें से दूसरा फोन 15 दिन पहले बेच चुका था। पुलिस का कहना है कि दोनों रिकवर करने हैं। दूसरी वाइफ से 3 बेटियां हैं। ऐसा पुलिस के पिता ने बताया। Devashi उर्फ देवू बेटी (3 से 4 साल) की है। बाकी जो एक फोन कमरे से रिकवर हुआ है वो फॉरेंसिक जांच के दायरे में है। डीसीपी निमिष पाटिल
0
comment0
Report
APAnand Priyadarshi
Feb 05, 2026 09:00:21
Chaibasa, Jharkhand:चक्रधरपुर रेल मंडल में वन्दे भारत एक्सप्रेस में हॉट एक्सेल से ट्रेन के पहियों में लगी आग से निकला धुएं का गुबार, यात्रियों में मची अफरा तफरी, दुरंतो से आगे रवाना हुए रेल यात्री इस वक्त की बड़ी खबर चक्रधरपुर रेल मंडल के टुनिया रेलवे स्टेशन से आ रही है टुनिया रेलवे स्टेशन के वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में हॉट एक्सेल से ट्रेन के पहियों में आग लग गयी है. इस घटना के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के पहियों से धुएं का गुबार निकलने लगा जिससे रेल यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल बन गया. यह घटना टुनिया रेलवे स्टेशन के पास घटी है और इस घटना के बाद चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में हड़कंप मच गया. इस घटना के बाद ट्रेन को टुनिया रेलवे स्टेशन में रोक कर हॉट एक्सेल की समस्या हुई कोच की मरम्मत की गई और पहियों में लगी आग को बुझाया गया. इस घटना के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों को दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में शिफ्ट कर यात्रियों को आगे गंतव्य मार्ग की ओर रवाना किया गया. तो हम अपने दर्शकों को बता दें कि चक्रधरपुर रेल मंडल के टुनिया रेलवे स्टेशन में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में हॉट एक्सेल से ट्रेन के पहियों में आग लग गई जिससे धुएं का गुबार निकलने लगा. ट्रेन के पहियों से निकलते धुंए से पूरा इलाका धुआं धुआं हो गया. जिससे ट्रेन में आग लगने की आशंका से रेल यात्रियों में भगदड़ और अफरा तफरी का माहौल बन गया. घटना के बाद ट्रेन को टुनिया रेलवे स्टेशन में रोका गया. इसके बाद रेल कर्मियों व रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और हॉट एक्सेल की समस्या पर काबू पाया गया है. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन हॉट एक्सेल से बार-बार हो रहे इस तरह की घटना से चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेन परिचालन के सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं. अक्सर हॉट एक्सेल की घटना के दौरान यात्रियों में भय का माहौल बन जाता है और ट्रेन में आग लगने की आशंका से डरे रेल यात्रियों में ट्रेन के अन्दर भगदड़ मच जाती है. ताज़ा घटना के बाद रेलवे के द्वारा रेल यात्रियों को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से बाहर निकाल कर दूसरे दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में शिफ्ट कर आगे के लिए रवाना किया गया.
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Feb 05, 2026 08:55:51
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा- रतनगढ़ लोकेशन--रतनगढ़ रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई मेगा हाइवे पर गश्त के दौरान पकड़ा 36 लाख रुपए का डोडापोस्त, मालासर टोल के पास पुलिस को देखकर कार ने लिया यू टर्न, करीब 25 किलोमीटर तक रतनगढ़ पुलिस ने किया कार का पीछा, घुमान्दा रोड पर कार मिली पुलिस को क्षतिग्रस्त हालत में, कार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ मौके से फरार, कार में मिला दो क्विंटल 41 किलो 400 ग्राम डोडापोस्त चूरू। रतनगढ़ में मेगा हाइवे पर गुरुवार की अलसुबह गश्त कर रही पुलिस ने एक कार से दो क्विंटल 41 किलो 400 ग्राम डोडापोस्त जब्त किया है। वहीं आरोपी कार को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। जब्त माल की कीमत करीब 36 लाख रुपए बताई गई है। सीआई गौरव खिड़िया ने बताया कि प्रशिक्षु डीवाईएसपी स्वाति एवं सब इंस्पेक्टर रतनलाल मय जाप्ता मेगा हाइवे पर मालासर टोल के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान शहर की तरफ से एक कार आती हुई दिखाई दी, जिसके चालक ने पुलिस को देखकर कार को घुमा लिया तथा शहर की तरफ चला गया। शंका होने पर पुलिस ने पीछा किया। करीब 25 किलोमीटर तक पुलिस द्वारा कार का पीछा किया गया, तो उसमें सवार चालक वाहन को घुमान्दा रोड पर आदर्श विद्या मंदिर के पास वाहन को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, तो उसमें 14 कट्टों में दो क्विंटल 41 किलो 400 ग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ है। कार में अलग-अलग नम्बरों की पांच नम्बर प्लेट्स भी बरामद हुई है, जिन्हें जब्त कर कार चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
0
comment0
Report
PKPradeep Kumar
Feb 05, 2026 08:55:17
Sri Ganganagar, Rajasthan:बीकानेर में चल रहे खेजड़ी बचाओ–पर्यावरण बचाओ आंदोलन के समर्थन में आज रायसिंहनगर में मिनी सचिवालय के बाहर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरने में बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेम एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। आंदोलन के समर्थन में रायसिंहनगर बार संघ द्वारा आज वर्क सस्पेंड रखा गया, जिसके चलते अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विराम लेकर पर्यावरण संरक्षण के पक्ष में अपना समर्थन दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान खेजड़ी वृक्षों के संरक्षण, अवैध कटाई पर रोक लगाने एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की मांग को लेकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन उपरांत आंदोलनकारियों द्वारा अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि खेजड़ी वृक्ष राजस्थान की सांस्कृतिक और पर्यावरणीय विरासत हैं तथा इनके संरक्षण के लिए यह आंदोलन आवश्यक है। उन्होंने बीकानेर में चल रहे आंदोलन के समर्थन में संघर्ष जारी रखने की बात कही。
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 05, 2026 08:55:02
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top