283203
फिरोजाबाद में भाइयों के झगड़े में महिला को लगी गोली, हालत गंभीर
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद जिले के थाना जसराना क्षेत्र के कटेना हर्षा गांव में दो भाइयों के बीच झगड़े के दौरान एक महिला को गोली लग गई है। इस हादसे में महिला की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर कार्रवाई की है और घायल महिला को ट्रामा सेंटर में भर्ती कर दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मेरठ में प्ले स्कूल संचालक पर जानलेवा हमला: बदमाशों की गिरफ्तारी की उम्मीद
मेरठ ब्रेकिंग: मवाना में प्ले स्कूल संचालक पर जानलेवा हमला मेरठ, 11 सितंबर 2026 - मवाना कस्बे में प्रीत नगर पार्क के पास एक प्ले स्कूल संचालक पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मुंह पर कपड़ा लपेटकर आए तीन बदमाशों ने स्कूल संचालक पर हमला किया और मौके से फरार हो गए। हमले में संचालक को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर मवाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक बदमाशों की पहचान हो गई है और उनकी तलाश की जा रही है। घायल संचालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।0
0
Report
बांसवाड़ा में कुशलगढ़ नगरपालिका के द्वितीय चरण मतदान: घोड़े पर सवार मतदाता ने किया मतदान
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले में नगर निकाय चुनाव के द्वितीय चरण में कुशलगड़ नगर पालिका के मतदान में एक मतदाता घोड़े पर सवार होकर बूथ संख्या 18 में अनूठे अंदाज में मतदान करने पहुँचे। मतदाता शाहरुक ने बताया कि वे अच्छे सड़क, नालियां और सफाई आदि व्यवस्था बनाए रखने पर मतदान करेंगे। घोड़े पर मतदान करने वाले मतदाता को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुँचें। आपको बता दे कि द्वितीय चरण के 20 वार्ड के कुशलगढ़ नगर पालिका निकाय के द्वितीय चरण के मतदान में 49 उम्मीदवार मैदान में आज मतदान के लिए बूथ तक पहुँचे।0
0
Report
यूएफबीयू हड़ताल: बैंक कर्मचारियों की पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह मांग तेज
Sirsa, Haryana:एंकर रीड बैंकिंग उद्योग में पाँच दिवसीय कार्य सप्ताह सहित लंबे समय से लंबित मांगों के समर्थन में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) के आह्वान पर देशभर में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने अखिल भारतीय हड़ताल की। हड़ताल के कारण विभिन्न स्थानों पर सामान्य बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहा। सिरसा के बरनाला रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक पर विभिन्न बैंकों और UFBU के घटक संगठनों से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों ने स्थानीय कार्यक्रम में भाग लिया। यूनियन नेताओं ने कहा कि बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जाने के लिए विवश हुए हैं क्योंकि उनकी न्यायोचित मांगें औपचारिक समझौते और बार-बार दिए गए आश्वासनों के बावजूद पूरी नहीं की गईं। उनकी प्रमुख मांग पाँच दिवसीय बैंकिंग की है, जिस पर मार्च 2024 में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और बैंक यूनियनों के बीच समझौता हुआ था। ढाई वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी सहमत व्यवस्था लागू नहीं हुई है।0
0
Report
Advertisement
बैंक कर्मियों का प्रदर्शन: SBI मुख्य शाखा के बाहर आंदोलन, 28-30 सितम्बर हड़ताल की चेतावनी
Deoghar, Jharkhand:देवघर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को कचहरी रोड स्थित स्टेट बैंक मुख्य शाखा (साधना भवन) के बाहर बैंक कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन किया। बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल हुए और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। एसबीआई संगठन के मिथिलेश कुमार ने बताया कि देशभर में करीब आठ लाख बैंक कर्मी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में महीने के दो शुक्रवार की छुट्टी की व्यवस्था समाप्त कर दी गई थी। इसे दोबारा लागू करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक पहल नहीं हुई। वर्ष 2024 में इंडियन बैंक एसोसिएशन ने भी वित्त मंत्री से शुक्रवार को बैंक अवकाश लागू करने की मांग की थी। कर्मियों ने पूर्ण पेंशन लागू करने और परफॉर्मेंस लिंक इनसेनTIव (PLI) की व्यवस्था में सुधार की मांग भी की। उनका कहना है कि अधिकारियों और निचले स्तर के कर्मचारियों के इंसेंटिव में काफी अंतर है। मिथिलेश कुमार ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो 28, 29 और 30 सितंबर को फिर आंदोलन होगा। इसके बाद 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा सकती है。0
0
Report
भागलपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, राजनीतिक रंजिश की आशंका के बीच सनसनी
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, नारायण साह मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती उर्फ पप्पू तांती की गोली मारकर हत्या, बबरगंज थाना क्षेत्र के मोहदीनगर बजरंगबली मंदिर के पास अपराधियों ने मारी गोली, जेएलएनएमसीएच में ईलाज के दौरान हुई मौत, बीच शहर में हत्या से फैली सनसनी पुलिस की गश्ती पर उठे सवाल, राजनितिक रंजिश में हत्या की आशंका, पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी0
0
Report
चार साल के मासूम की करंट से मौत: पवई में मोबाइल चार्जिंग के दौरान हादसा
Panna, Madhya Pradesh:मोबाइल पकड़ने पर हादसा: 4 साल के मासूम तांसू यादव की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। पवई जनपद क्षेत्र के हड़ा गांव के नाना के घर यह घटना हुई। नाना गोपाल सिंह यादव के अनुसार बच्चा घर में खेलते समय मोबाइल को खींचने लगा, इसी दौरान दीवार पर लगा बिजली का बोर्ड उखड़कर नीचे आ गिरा और मासूम करंट के चपेटमें आ गया। परिजन उसे अचेत अवस्था में पवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश सोनी ने बताया कि बच्चे की मृत्यु बिजली का तेज झटका लगने से हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पवई पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इस असमय हादसे से क्षेत्र और परिवार में गहरा शोक है।0
0
Report
Advertisement
इंदौर होटल में 32 वर्षीय महिला की मौत, वजह अब तक अज्ञात; जांच शुरू
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर होटल के कमरे में 32 वर्षीय महिला का शव मिलने से हड़कंप तिलक नगर थाना क्षेत्र के एलएक्स होटल की घटना सोनाली शर्मा नामक महिला सुबह एक व्यक्ति के साथ पहुंची थी होटल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार मृतका की पहचान सुंदर नगर निवासी सोनाली शर्मा के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि एक कारोबारी के संग होटल में रुकी थी महिला0
0
Report
नोएडा सेक्टर 104 के अवैध चार मंजिला इमारत पर प्राधिकरण का बुल्डोजर एक्शन
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा सेक्टर 104 में अवैध रूप से बनी चार मंजिला इमारत पर नोएडा प्राधिकरण का एक्शन। 4 मंजिला बना अवैध कॉम्प्लेक्स पर बुल्डोजर चलाया जा रहा है। नोएडा के हाजीपुर में स्थित अवैध निर्माण पर कार्रवाई तीन जेसीबी के द्वारा अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जा रहा है।0
0
Report
जयपुर के जगतपुरा में नगर निकाय चुनाव के लिए सपरिवार मतदान
Jaipur, Rajasthan:जयपुर - नगर निकाय चुनाव को लेकर आज जगतपुरा में सपरिवार मतदान किया। आप सभी से विनम्र अपील है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। आपका एक-एक मत आपके नगर के विकास और बेहतर भविष्य की दिशा तय करेगा।0
0
Report
Advertisement
इंदौर के होटल में सोनिला के बेहोश होने के बाद दीपक खंडेलवाल की तलाश जारी
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग — इंदौर एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में सोनिला के पहुंचने के करीब एक घंटे बाद पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल के पहुंचने की जानकारी सामने आई है। करीब 40 मिनट बाद कमरे से बाहर निकलकर दीपक ने होटल स्टाफ से कहा कि सोनिला बेहोश है। इसके बाद सोनिला को कार से अस्पताल ले जाया गया, जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। मामले में पुलिस दीपक खंडेलवाल की तलाश कर रही है。0
0
Report
बरेली में अनियंत्रित कार नाले में गिरी, चालक ने कूदकर बचाई जान
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग बरेली। अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, चालक ने कार से कूद कर बचाई कार, खुले नाले में आएदिन होते हैं हादसे, स्थानीय लोगों की शिकायत पर भी नहीं हुई सुनवाई, थाना कैंट क्षेत्र के कंधरपुर की घटना0
0
Report
बेतिया में संतोष सुमन ने गरीबों को मुख्य धारा से जोड़ने की नई पहल
Patna, Bihar:बिहार सरकार के लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री और हिंदुस्तानी एवं मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष सुमन इन दोनों गरीब चौपाल कार्यक्रम का आयोजन करने में जुड़े हुए हैं इस कार्यक्रम के जरिए संतोष सुमन समाज के आखिरी पायदान पर बैठे व्यक्ति को भी मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मिल रहे जन समर्थन से हिंदुस्तानी आता मोर्चा के कार्यकर्ता संतोष सुमन बेहद उत्साहित है आज यह कार्यक्रम बेतिया के नरकटियागंज में आयोजित किया गया है कार्यक्रम में जाने के क्रम में डॉक्टर संतोष सुमन का जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया संतोष सुमन ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि किसी भी स्तर पर विकास कार्यों के साथ-साथ अन्य सामाजिक सरोकारों से भी उन्हें जोड़ने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी संतोष सुमन के साथ पार्टी के अन्य विधायक भी मौजूद रहे0
0
Report
Advertisement
इंदौर में महिला से सोने के गहने ठगी: रुमाल में पत्थर, तीन आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:बड़ी ब्रेकिंग — इंदौर सम्मोहन और झांसेबाजी कर महिला से गहने ठगे * बाणगंगा थाना क्षेत्र में महिला के साथ ठगी का मामला * एटीएम का पता पूछने के बहाने महिला को बातों में उलझाया * एक युवक, महिला समेत तीन लोगों ने दिया वारदात को अंजाम * कंधे पर हाथ रखकर महिला को खाली प्लॉट की ओर ले गए आरोपी * झांसे में लेकर सोने के झुमके और मंगलसूत्र उतरवाए * गहने रुमाल में रखवाकर आरोपियों ने महिला को वहीं बैठने को कहा * करीब 2-3 घंटे तक महिला करती रही आरोपियों का इंतजार * रुमाल खोला तो गहनों की जगह मिले दो पत्थर * यादव नगर निवासी सुंदरबाई के साथ हुई ठगी * बाणगंगा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की0
0
Report
पुंछ के अस्पताल में पहली लैप्रोस्कोपिक हेलर मायोटॉमी से अकलेशिया कार्डिया का सफल उपचार
Chikri Ban, पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है। अस्पताल में पहली बार अकलेशिया कार्डिया से पीड़ित मरीज की सफल सर्जरी की गई। यह सर्जरी लैप्रोस्कोपिक हेलर मायोटॉमी विद एंटीरियर डोर फंडोप्लिकेशन तकनीक से की गई। इस जटिल सर्जरी को डॉ. मानव दत्ता के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने अंजाम दिया। सर्जरी के दौरान Laparoscopic Heller's Myotomy with Anterior Dor's Fundoplication तकनीक का इस्तेमाल किया गया। अकलेशिया कार्डिया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें भोजन नली और पेट के बीच मौजूद मांसपेशियों के ठीक से रिलैक्स न होने के कारण मरीज को खाना निगलने में परेशानी होती है। पुंछ जैसे सीमावर्ती जिले में इस तरह की एडवांस्ड सर्जरी का स्थानीय स्तर पर सफल होना स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे मरीजों को जटिल उपचार के लिए दूसरे बड़े शहरों में जाने की जरूरत कम होगी। अस्पताल प्रबंधन और मेडिकल टीम ने इस उपलब्धि को पुंछ में बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।0
0
Report
गोपालगंज में गोलीबारी, एक घायल; तलाश बदमाश, जांच जारी
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज मे आज शुक्रवार सुबह गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ के समीप की है जहाँ बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति पर फायरिंग कर दी। इस घटना में एक गोली व्यक्ति के गर्दन में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कुकुरभूका गांव निवासी शैलेश यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शैलेश यादव अपने घर खाना खाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने एक के बाद एक तीन गोलियां चलाईं। इनमें से एक गोली शैलेश यादव के गर्दन में लगी। गोली चलने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शैलेश यादव जेसीबी चलाने का काम करते हैं। वहीं, घटना को लेकर यह बात भी सामने आ रही है कि उन्हें कुछ समय पहले फोन पर धमकी मिली थी। ऐसे में पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि गोलीबारी की घटना का किसी पुराने विवाद या धमकी से कोई संबंध है या नहीं। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की जांच करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की और मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए।0
0
Report
Advertisement
