283203
फिरोजाबाद में मनचले की सरेआम हुई पिटाई
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद में एक नाबालिग लड़की से अश्लीलता करने वाले मनचले युवक की सरेआम चप्पलों से पिटाई हुई थी। सूचना के अनुसार जलेसर रोड स्थित थाना उत्तर क्षेत्र में घटी इस घटना में पीड़िता की मां और परिजनों ने आरोपी को थाने में पुलिस के सामने ही चप्पलों से पीटा। वहीं इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। साथ ही पुलिस इस मामले की जांच भी कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
DPRO रिजवान अहमद रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार; विकास भवन में हड़कंप
Moradabad, Uttar Pradesh:बरेली विजिलेंस टीम ने जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) रिज़वान अहमद को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। विकास भवन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और दिनभर चर्चाओं का दौर चला। विकास भवन में मौजूद अन्य अफसरों में भी हड़कम्प मच गया और अधिकतर कर्मचारी ऑफिस से नदारद थे। कोतवाली ब्लाक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी शुभम मलिक से DPRO रिजवान अहमद ने काम करने की एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। आज पीड़ित शुभम मलिक ने DPRO को 20 हजार की रिश्वत दी थी और 20 हजार रुपये लेते DPRO को पकड़ लिया गया। शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने पूर्व नियोजित योजना के तहत जाल बिछाया। बुधवार को जैसे ही ग्राम विकास अधिकारी ने विकास भवन स्थित कार्यालय में पहुंचकर DPRO को 20 हजार रुपये सौंपे, उसी दौरान पहले से सतर्क विजिलेंस टीम मौके पर पहुंचकर उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। विजिलेन्स टीम के कई सिपाही ग्राम प्रधान बनकर कुर्ता पायजामा पहनकर ऑफिस में दाखिल हुए थे ताकि किसी को भनक न लग सके। कार्रवाई के दौरान विजिलेंस अधिकारियों ने कार्यालय में ही कई घंटे तक पूछताछ की। टीम ने संबंधित दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की। पूछताछ के दौरान कार्यालय में तैनात कर्मचारियों और अन्य अधिकारियों के बीच भी हलचल बनी रही। पूरे विकास भवन परिसर में घटना को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म रहा। प्रारंभिक पूछताछ के बाद टीम DPRO को अपने साथ ले गई और आगे की विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।0
0
Report
उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी शैलजा का हल्द्वानी दौरा 2027 चुनाव पर प्रभाव
Haldwani, Uttarakhand:एंकर : उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा कल हल्द्वानी पहुंच रही है, जहां वह स्वराज आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी, कुमारी शैलजा का उत्तराखंड द्वारा 2027 की विधानसभा चुनाव के लिहाज से बहुत अहम माना जा रहा है, कुमारी शैलजा आजकल उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों के दौरे पर हैं, उनके हल्द्वानी दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि अब 2027 के विधानसभा चुनाव में बहुत ज्यादा देर नहीं है जिसके चलते कांग्रेस से अपनी रणनीति को धार देने की कोशिश में जुटी है, गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश की प्रभारी जो भी दिशा निर्देश उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं को और कार्यकर्ताओं को देंगी कांग्रेस इस हिसाब से अपनी रणनीति तय करेगी, उन्होंने कहा कि इस समय उत्तराखंड की जनता बदलाव का मन बना चुकी है, क्योंकि धामी सरकार को 5 साल का समय पूरा होने जा रहा है और सरकार के काम जन विरोधी और प्रदेश विरोधी रहे हैं और पिछले 5 सालों में सरकार ने छोटी-छोटी योजनाओं को भी पीछे धकेलना का काम किया है, बाइट: गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड0
0
Report
तमंचे के साथ फोटो वायरल, कासगंज में युवक गिरफ्तार
Kasganj, Uttar Pradesh:तमंचे के साथ युवक का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल पुलिस ने किया गिरफ्तार आसिफ पुत्र परवेज निवासी ग्राम वसई थाना सहावर के रूप में हुई है। दरअसल मामला जनपद कासगंज के थाना सहावर क्षेत्र के ग्राम बसई का है ग्राम बसई के आसिफ का तमंचे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वायरल फोटो के आधार पर पुलिस ने तमंचा के साथ गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजने की कार्यवाही की है।0
0
Report
Advertisement
खबर नहीं मिली: कृपया पूरी सामग्री दें
Agra, Uttar Pradesh:0
0
Report
जालौन पुलिस ने 24 लाख कीमत के 160 गुमशुदा मोबाइल बरामद, स्वामियों को सौंपे
Jalaun, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक जालौन के कुशल निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना तथा जिले के विभिन्न थानों की गठित पुलिस टीमों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 160 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 24 लाख रुपये बताई जा रही है। मोबाइल वापस मिलने पर उनके स्वामियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोबाइल गुम होने के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर साइबर क्राइम थाना एवं जनपद के थानों की संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी सहायता और सर्विलांस के माध्यम से लगातार प्रयास किए गए। पुलिस टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों और अन्य जनपदों में छानबीन करते हुए पीड़ितों के कुल 160 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता प्राप्त की। बुधवार को पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। इस दौरान मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने पुलिस की तत्परता और प्रभावी कार्रवाई की सराहना की। कई लोगों ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका गुम हुआ मोबाइल वापस मिल सकेगा, लेकिन पुलिस की मेहनत से उनकी उम्मीद पूरी हुई। जालौन पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत नजदीकी थाना या साइबर क्राइम थाना में सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। साथ ही नागरिकों को मोबाइल के IMEI नंबर सुरक्षित रखने और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की सलाह भी दी गई है। इस सफल अभियान से पुलिस की सक्रियता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है। गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी से न केवल लोगों का पुलिस पर विश्वास मजबूत हुआ है, बल्कि साइबर क्राइम के खिलाफ पुलिस की प्रभावी कार्यशैली भी सामने आई है।0
0
Report
ताप्ती नदी के उद्गम क्षेत्र में अतिक्रमण: प्रशासन ने कब्जा हटाकर सख्त कार्रवाई की
Betul, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की पवित्र नगरी मुलताई में ताप्ती नदी के उद्गम स्थल पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है जहां रातों-रात किए गए कब्जे पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसे हटा दिया। दरअसल ताप्ती नदी के प्रवाह क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा रात के अंधेरे में टीन की बाउंड्री बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया था। इसकी शिकायत मिलते ही सुबह राजस्व, नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। टीम ने मौके पर अतिक्रमण हटाया और निर्माण में इस्तेमाल किया गया सामान जब्त कर लिया। स्थानीय ताप्ती भक्तों का आरोप है कि नदी के उद्गम से करीब 7 किलोमीटर के प्रवाह क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया गया है। साथ ही राजस्व रिकॉर्ड में छेड़छाड़ कर जमीनों पर कब्जा करने के भी गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। एसडीएम का कहना है कि नदी के प्रवाह क्षेत्र की जमीन का मामला फिलहाल कलेक्टर कोर्ट में विचाराधीन है। बावजूद इसके अतिक्रमण की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया गया है। वहीं अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति का कहना है कि जमीन उसकी निजी है और उसे परेशान किया जा रहा है। हालांकि उसने यह भी कहा कि अगर जमीन नदी के प्रवाह क्षेत्र में आती है तो वह उसे छोड़ने को तैयार है। फिलहाल मामला कोर्ट में है, लेकिन प्रशासन ने साफ कर दिया है कि ताप्ती नदी के प्रवाह क्षेत्र में किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
भैंस विवाद में ईंट-पिटाई से युवक की मौत, पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, दरवाजे पर भैंस जाने एक व्यक्ति को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया, पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें पाली पैकोलिया गांव में भैंस के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई,विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने गुस्से में आकर ईंट से हमला कर दिया,इस हमले में तिलकराम गंभीर रूप से घायल हो गया,परिजन और ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए गौर अस्पताल ले गए,जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई,घटना की सूचना मिलते ही पैकोलिया और गौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी,पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है。 अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने बताया कि तिलक राम,लकी और सिद्धार्थ के बीच भैंस को लेकर विवाद हो गया था, तिलक राम की भैंस लकी व सिद्धार्थ के घर पहुंच गई थी, लकी और सिद्धार्थ द्वारा इन पर ईंट से हमला किया गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, घायल तिलकराम को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने तिलकराम को मृत्यु घोषित कर दिया आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। बाइट1 श्यामकांत, अपर पुलिस अधीक्षक,बस्ती बाइट2 पीड़ित परिजन0
0
Report
बरगांव के जनजाति कल्याण केंद्र का भव्य लोकार्पण, शिक्षा और सुविधाओं पर जोर
Dindori, Madhya Pradesh:एंकर डिंडोरी के बरगांव में स्थित जनजाति कल्याण केंद्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर मुख्यातिथ्य और मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल की अध्यक्षता में भव्य लोकार्पण समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर केंद्र परिसर में निर्मित चारदीवारी और शिक्षक भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुकला ने जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के विकास को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से क्षेत्र में शैक्षणिक वातावरण मजबूत होगा और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।0
0
Report
गया में दिनदहाड़े PNB केंद्र से 2.07 लाख की लूट; हथियारबंद बदमाश फरार
Gaya, Bihar:गया में दिनदहाड़े पीएनबी ग्राहक सेवा केंद्र से ₹2.07 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अनजाम, स्थानीय थाना के पुलिस गश्ती पर उठे सवाल। गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं और दिन के उजाले में बेखौफ होकर घटना को बड़े ही आराम से अंजाम देकर फरार हो गए। जिसके बाद पूरे इलाके में इस घटना के बाद अफरा तफरी का मौहाल कायम हो गया और सब देखते ही रह गए और अपराधियों में अपने काम को अंजाम देकर निकल गए। दरअसल पूरा मामला यह है कि इमामगंज थाना क्षेत्र के पांकरडीह मेन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के ग्राहक सेवा केंद्र में बैठे संचालक अपने ग्राहकों का इंतजार कर रहा था कि कुछ देर बाद एक बाइक से कुछ अपराधी पहुँचे और ग्राहक सेवा केंद्र में प्रवेश कर हथियार निकाल दिया और संचालक को दबोच लिया और दुकान में रखें करीब ₹2 लाख 7 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। इस घटना के संबंध में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक दीपक कुमार ने बताया कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाश अचानक केंद्र पर पहुंचे। उनमें से एक ने पिस्तौल निकालकर वहां मौजूद कर्मी को डराया और नगद काउंटर से ₹2.07 लाख लूटकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को जांच में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। लूट की घटना के बाद बैंक कर्मियों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक सभी आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पुलिस गश्ती की कमी के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। दिनदहाड़े हुई इस लूट ने पुलिस की सक्रियता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि यदि समय पर गश्ती और निगरानी होती, तो शायद इस तरह की घटना को रोका जा सकता था।0
0
Report
Advertisement
अमेठी के निजी स्कूलों की फीस मनमानी से अभिभावक परेशानी में
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी: अभिभावकों पर बढ़ता आर्थिक बोझ। अप्रैल माह के साथ ही नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है। जहां एक ओर छात्र नई कक्षा में प्रवेश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अभिभावकों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। यह समय उनके लिए आर्थिक रूप से बेहद संवेदनशील होता है, क्योंकि इसी दौरान शादी-विवाह जैसे सामाजिक कार्यक्रमों के साथ-साथ गेहूं की फसल की कटाई, मड़ाई और भंडारण का खर्च भी सामने आता है। इन सबके बीच बच्चों की शिक्षा का खर्च अभिभावकों की कमर तोड़ रहा है। खासकर प्राइवेट स्कूलों द्वारा वसूली जा रही मनमानी फीस ने स्थिति और भी कठिन बना दी है। हैरानी की बात यह है कि अप्रैल का एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद अब तक जिला फीस कमेटी की बैठक नहीं हो सकी है, जबकि यह बैठक हर वर्ष होना अनिवार्य है। जिला फीस कमेटी का उद्देश्य निजी विद्यालयों की फीस पर नियंत्रण रखना होता है, ताकि वे निर्धारित सीमा से अधिक शुल्क न बढ़ा सकें। लेकिन अमेठी में यह व्यवस्था लंबे समय से निष्क्रिय दिखाई दे रही है। जांच के दौरान हमारी टीम अमेठी कस्बे के रायपुर फुलवारी स्थित सेपियन स्कूल की निर्धारित दूकान पर पहुंची। जहां पर पता चला कि स्कूल से संबंधित सभी किताबें, ड्रेस, जूते-मोजे और स्टेशनरी केवल एक ही दुकान — शिक्षा साहित्य सदन — पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अभिभावकों का आरोप है कि उन्हें मजबूरी में उसी दुकान से सामान खरीदना पड़ता है, जहां कीमतें सामान्य से कई गुना अधिक हैं। एक अभिभावक ने बताया कि एलकेजी के बच्चे की मात्र 6 किताबों के सेट के लिए 4300 रूपये चुकाने पड़े, जबकि कक्षा 7 की छात्रा की 6 किताबों के लिए 2100 रूपये खर्च करने पड़े हैँ। अभिभावकों का कहना है कि यह खुलेआम आर्थिक शोषण है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विद्यालय द्वारा ही इस दुकान को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे अभिभावकों को निर्धारित स्थान से ही महंगे दामों पर सामान खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है। मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाना अब बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। अभिभावकों ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि ऐसे विद्यालयों पर कड़ी निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को इस प्रकार की लूट से राहत मिल सके। यही नहीं यह लोग बच्चों के आवागमन के नाम पर ट्रांसपोर्ट की तो जमकर वसूलते हैं लेकिन छोटे-छोटे बच्चे बस और मैजिक में खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर होते हैं। कभी उन्हें बीच रास्ते पर उतार दिया जाता है तो कभी दूसरी जगह इस प्रकार की लापरवाही अक्सर देखने को मिलती है। तमाम डग्गामार विद्यालय में अटैच कर दिए जाते हैं जो छोटे-छोटे बच्चों को आवागमन करने के लिए निर्धारित मानक ही नहीं पूरा करते हैँ। जब इस मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार तिवारी से बात की गई तो उन्होंने साफ तौर पर बताया कि कोई भी विद्यालय किसी भी अभिभावक को निश्चित दुकान से किताब कापी खरीदने के लिए विवश नहीं कर सकते हैं। इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शुल्क नियमन समिति का गठन जिला विद्यालय निरीक्षक के द्वारा कराया जा रहा है। जल्दी ही इस समिति की बैठक भी कराई जाएगी और समिति को जो निर्देश प्राप्त होंगे उसे हिसाब से अग्रेतर कार्यवाही की जाएगी।0
0
Report
हरदा में गेहूं खरीदी के लिए 50 से अधिक केंद्र, स्लॉट बुकिंग अनिवार्य
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश सरकार के निर्देश पर हरदा जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। हरदा जिले में इस बार समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए 50 से अधिक खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर अलग-अलग स्थानों पर किसानों से गेहूं की खरीदी की जाएगी। खरीदी प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए किसानों को पहले अपना स्लॉट बुक करना होगा। स्लॉट बुकिंग के बाद ही किसान अपनी उपज लेकर निर्धारित खरीदी केंद्र पर पहुंच सकेंगे। राज्य सरकार के निर्देशानुसार खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं। गर्मी को देखते हुए केंद्रों पर पेयजल और छांव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।0
0
Report
प्रेम प्रसंग पर प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार, हत्या का खुलासा
Begusarai, Bihar:बेगूसराय के चर्चित छात्र विशाल कुमार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने प्रेमिका समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। हत्या की वजह प्रेम प्रसंग और आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने को बताया जा रहा है। मामला बखरी थाना क्षेत्र के गोढ़ियारी गांव का है, जहां इंटर पास छात्र विशाल कुमार की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद शव को घर से करीब 500 मीटर दूर मकई के खेत में फेंक दिया गया था। इस घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई थी और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। पुलिस जांच में अब इस पूरे मामले का खुलासा हो गया है। बखरी डीएसपी के मुताबिक, विशाल कुमार का गांव की ही एक लड़की से प्रेम संबंध था और दोनों अक्सर एक दूसरे से मिला करते थे। हत्या की रात जब विशाल कुमार अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुँचा, तब परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसी बात से नाराज होकर घरवालों ने विशाल की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के लिए शव को मकई के खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमिका संजना कुमारी, उसके पिता अमर किशोर चौरसिया और दादा राजेंद्र चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस वारदात में शामिल तीन अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है। अब सभी की नजर पुलिस की आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है। बाइट कुंदन कुमार डीएसपी बखरी0
0
Report
Advertisement
इंदौर फैमिली कोर्ट ने नारायण साईं-जानकी के तलाक और 2 करोड़ भरण-पोषण आदेश दिया
Indore, Madhya Pradesh:एंकर / मध्यप्रदेश के इंदौर में फैमिली कोर्ट ने नारायण साईं और उनकी पत्नी जानकी के बीच लंबे समय से चल रहे वैवाहिक विवाद में तलाक को मंजूरी दे दी है। कोर्ट ने नारायण साईं को पत्नी को 2 करोड़ रुपए स्थायी भरण-पोषण (एलुमनी) देने का आदेश दिया है। यह मामला करीब आठ साल तक कोर्ट में चला। कोर्ट ने 2 अप्रैल को फैसला सुरक्षित रखने के बाद आदेश पारित किया था, जिसकी जानकारी मंगलवार को पीड़िता के वकील अनुराग गोयल ने दी। बता दें कि नारायण सांई अभी दुष्क्रम के एक मामले में सूरत जेल में बंद है। 24 मार्च को ही उसे इंदौर की फैमिली कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। वीओ - दरसअल 2008 में शादी, 2013 से अलग रह रहे थे याचिका के मुताबिक, जानकी और नारायण साईं की शादी 2008 में हुई थी, लेकिन 2013 से दोनों अलग रह रहे हैं। पत्नी ने पति पर परित्याग का आरोप लगाया और कहा कि लंबे समय से उनके बीच वैवाहिक संबंध नहीं हैं। वही याचिका में नारायण साईं पर अन्य महिलाओं से संबंध होने के आरोप लगाए गए। साथ ही सूरत की अदालत में दुष्कर्म मामले में सुनाई गई सजा का भी उल्लेख किया गया। पत्नी ने 5 करोड़ रुपए एलुमनी की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद 2 करोड़ रुपए देने का आदेश दिया। धारा 125 सीआरपीसी के तहत पहले 50 हजार रुपए प्रतिमाह भरण-पोषण तय किया गया था, लेकिन यह नियमित रूप से नहीं दिया गया। वकील के मुताबिक, करीब 50 लाख रुपए बकाया हैं, जिसकी वसूली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जानकारी के अनुसार, इस आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी सकती है। संपत्ति के सत्यापन को लेकर इंदौर कलेक्टर को निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक पूरी जानकारी कोर्ट में पेश नहीं हो सकी है।0
0
Report
पूर्णिया में भीषण आग: पांच घर जलकर राख, ग्रामीणों ने मदद की मांग की
Purnia, Bihar:पूर्णिया में भीषण आगलगी में पांच परिवारों का घर पूरी तरह तबाह हो गया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पांच घर जलकर राख हो गए और लोगों के पास संभलने तक का मौका नहीं मिला। घटना के कसबा के गढ़बनैली दुर्गापुर वार्ड 5 की है। वहीं समूचे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है, जिसमें कई घर धू-धूकर जलते दिखाई दे रहे हैं। इस आगलगी में 10 लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। भीषण आगलगी के बाद ग्रामीणों ने कॉल कर फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा sका। इस भीषण आग में परमेश मंडल का घर और उसमें रखा सारा सामान पूरी तरह खाक हो गया। वहीं आकाश मंडल, कोकिल मंडल, मिथुन मंडल और सुजीत मंडल के घरों का भी नामोनिशान मिट गया। घर में रखा अनाज, कपड़े, नकदी और जरूरी सामान सब कुछ जलकर खत्म हो गया। गांव के एक घर से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती दिखीं। देखते ही देखते गांव में हड़कंप मच गया। लोग चिल्लाते हुए घरों से बाहर निकले, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। पछुआ हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए मोर्चा संभाला। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे और चापाकल, बाल्टी और जो भी साधन मिला, उसी से आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। घटना की सूचना तुरंत कसबा और जलालगढ़ थाना पुलिस के साथ-साथ अग्निशमन विभाग को दी गई। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक आग अपना काम कर चुकी थी। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पांचों घर पूरी तरह जल चुके थे। घटना के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके सामने अब रहने और खाने तक का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया और प्रशासन से तत्काल मदद की मांग की है। सीओ मुकुंद मिश्रा ने कहा है कि सभी पीड़ित परिवारों को सरकारी प्रावधान के तहत आपदा राहत कोष से सहायता राशि दी जाएगी। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन कर जल्द मदद पहुंचाने की बात कही गई है。0
0
Report
ईरान में कश्मीरी छात्रों को उम्मीद, विराम और सकारात्मक वार्ता से पढ़ाई जारी रह सके
Aram Pora, Ganderbal, Kashmiri Student in Iran hopes that the Ceasefire continues and talks are positive so that the Indian students there could continue with their studies in Iran0
0
Report
Advertisement
