283136
फिरोजाबाद में किसान ने तहसीलदार को मारा थप्पड़
Jasrana, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद में एक और थप्पड़कांड का मामला सामने आया है। जसराना तहसील में एक किसान ने तहसीलदार को थप्पड़ मार दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिमडेगा में लूट: दो गिरफ्तार, नाबालिग हिरासत में, मोबाइल-नकद बरामদ
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा : बानो थाना क्षेत्र में हुई सड़क लूट की घटना का त्वरित खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर को बानो इलाके में दो लोगों से करीब 20 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लूटे गए थे। शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी जांच और मिले हुलिए के आधार पर पुलिस टीम ने खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के पंचघाघ गांव में छापेमारी कर तीनों को पकड़ा। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, लोहे की चेन और हैंडपंच बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है।0
0
Report
IIT बॉम्बे फैकल्टी ने प्रोफेसर के सपोर्ट में रैली निकाली, कैंपस मार्च तय
Noida, Uttar Pradesh:IIT Bombay में अब से थोड़ी देर पहले IIT के faculties ने प्रोफेसर सूर्यनारायण के सपोर्ट में रैली निकाली हैl IIT बॉम्बे छात्र खुदकुशी मामले में आरोपी बनाये गए प्रोफेसर के समर्थन में IIT की फैकल्टी उतरे है, IIT बॉम्बे के फैकल्टी फोरम ने आज शाम 5 बजे नंदन नीलेकणी मेन बिल्डिंग से कैंपस मार्च निकालने का आह्वान किया था l0
0
Report
जहानाबाद: मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म; 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
Jehanabad, Bihar:बड़ी खबर जहानाबाद से है जहाँ मानसिक रूप से कमजोर एक युवती के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना को अंजाम गांव के ही एक बुजुर्ग ने दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला घोसी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़िता अपने घर के समीप टहल रही थी। इसी दौरान गांव का ही 65 वर्षीय उमेश प्रसाद उसे बहला-फुसलाकर गांव के बधार में सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता की हालत देखकर परिजनों को मामले की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत घोसी थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी की और नामजद आरोपी उमेश प्रसाद को धर दबोचा। वहीं, पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। इधर घोसी एसडीपीओ कृति कमल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पीड़िता की स्थिति सामान्य है और पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
नालंदा: महादलित दंपती हत्या का एसपी ने बड़ा खुलासा किया
Pariaunna, Bihar:न nalanda एसपी ने पपरनौसा गांव में महादलित दंपती के अपह रण और हत्या के बारे में बड़ा खुलासा किया है। एसपी के मुताबिक मृतक सुरेंद्र मांझी लेबर कांट्रेक्टर का काम करता था और ईंट भट्ठे पर मजदूर सप्लाई करने के लिए उसने 65 हजार रुपये एडवांस लिए थे। आरोप है कि एडवांस लेने के बाद न तो मजदूरों की सप्लाई की गई और न ही रकम वापस की गई। इसी बकाया राशि को लेकर सुरेंद्र मांझी को बंधक बनाकर रखा गया था और विवाद के बाद उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को छिपाने की बात भी सामने आई है। मामले में पुलिस ने अब तक एक महिला को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं, मृतक की पत्नी ने पुलिस के दावे से अलग आरोप लगाया है। पत्नी का कहना है कि उनके पति ने एडवांस की रकम वापस कर दी थी और महज एक हजार रुपये बकाया थे। उनका कहना है कि उस एक हजार रुपये को भी मजदूरी कर लौटाने की बात कही गई थी। मृतक की पत्नी ने यह भी आरोप लगाया कि एक लाख रुपये का सूद बढ़ते-बढ़ते सात लाख रुपये तक पहुंच गया था।0
0
Report
हमीरपुर में जमीन कब्जे को लेकर विवाद, पथराव से 3 घायल
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- जमीन में कब्जे को लेकर 2 पक्षों में विवाद, विवाद में महिलाओं और युवक ने किया पथराव, पत्थरबाजी की घटना में एक पक्ष के 3 लोग घायल, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी, खरीदी गई जमीन पर कब्जा करने का विरोध करने पर हुआ विवाद, पथराव करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मौदहा कोतवाली कस्बे के हैदरगंज इलाके का मामला।0
0
Report
रोहिणी जेल में कैदी की हत्या, चाकू से हमला; पुलिस जांच
New Delhi, Delhi:रोहिणी जेल में कैदी की हत्या दिल्ली की हाई सिक्योरिटी जेलों में शामिल रोहिणी जेल से सनसनीखेज मामला सामने आया है。 रोहिणी जेल में एक कैदी की कथित तौर पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई。 मृतक की पहचान 35 वर्षीय प्रदीप उर्फ महेंद्र बागड़ी के तौर पर हुई है。 बताया जा रहा है कि प्रदीप हत्या के एक मामले में पिछले करीब ढाई साल से रोहिणी जेल में बंद था。 परिजनों के मुताबिक, सोमवार दोपहर ही प्रदीप का भाई उससे जेल में मुलाकात करने पहुंचा था। आरोप है कि मुलाकात के कुछ समय बाद ही प्रदीप पर करीब 4 से 5 लोगों ने चाकू से हमला कर दिया。 हमले में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई。 घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन जेल के बाहर पहुंच गए और हंगामा किया。 परिजनों ने जेल प्रशासन की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं。 फिलहाल हत्या के पीछे की वजह क्या थी और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी कौन हैं, यह साफ नहीं हो पाया है。 पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जेल के अंदर लगे CCTV कैमरों समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
चिता आंदोलन का दशम दिन: फांसी और मिट्टी सत्याग्रह से विस्थापन मुद्दे तेज
Panna, Madhya Pradesh:दसवें दिन चिता आंदोलन के साथ फांसी और मिट्टी सत्याग्रह भी शुरू दुशासन की तरह प्रशासन लोकतंत्र का कर रहा चीरहरण चिता आंदोलन के दसवें दिन आंदोलन और हुआ तेज, सुबह से देर रात तक जारी रहा सत्याग्रह केन-बेतवा लिंक परियोजना और ललितपुर सिंगरौली रेल मार्ग से प्रभावित आदिवासी किसानों के विस्थापन, मुआवजे और पुनर्वास से जुड़े सवालों के साथ केन बेतवा में 46 लाख पेड़ों की बलि, पन्ना रिजर्व टाईगर और केन नदी के अस्तित्व बचाने को लेकर चल रहा चिता आंदोलन दसवें दिन और तीव्र हो गया। चिता सत्याग्रह के साथ अब फांसी सत्याग्रह और मिट्टी सत्याग्रह भी शुरू कर दिया गया है। आंदोलनकारी सुबह से देर रात तक धरना, प्रदर्शन और सत्याग्रह कर रहे हैं। आंदोलनकारियों में शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार आक्रोश बढ़ रहा है। विस्थापितों और आंदोलन के नेतृत्वकर्ता अमित भटनागर ने कहा कि जब गांवों में पानी बढ़ रहा है और लोगों के घर डूबने की स्थिति में हैं, तब भी प्रशासन के पास विस्थापित परिवारों की स्पष्ट सूची, प्रत्येक परिवार को मिलने वाले मुआवजे और लंबित मुआवजे का पारदर्शी लेखा-जोखा उपलब्ध नहीं है। अमित भटनागर ने आरोप लगाया कि “जब शासन-प्रशासन अपने ही बनाए कानूनों का पालन नहीं करता, तब लोकतंत्र और संविधान दोनों कमजोर होते हैं। महाभारत में दुशासन ने जिस तरह द्रौपदी का चीरहरण किया था, उसी तरह आज प्रशासन लोकतंत्र का चीरहरण कर रहा है।” भटनागर ने कहा, आंदोलन का उद्देश्य विकास रोकना नहीं, बल्कि कानून के अनुसार न्यायपूर्ण विस्थापन, उचित मुआवजा, पुनर्वास और पर्यावरण की रक्षा सुनिश्चित कराना है। मझगाय-रुंझ प्रभावितों का आरोप—मुआवजा पूरा नहीं, मकान तोड़ने की कार्रवाई तेज मझगाय और रुंझ बांध प्रभावितों का कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा घोषित ₹12.50 लाख के पैकेज के बावजूद अनेक परिवारों को अब तक पूरी राशि नहीं मिली है। आंदोलनकारियों के अनुसार घोषणा को दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी भुगतान की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई, जबकि दूसरी ओर प्रभावितों के मकान तोड़ने और डूब क्षेत्र में पानी बढ़ने की स्थिति लगातार बनी हुई है। अमित भटनागर ने कहा, “जब तक परिवार को उसका पूरा अधिकार और मुआवजा नहीं दिया गया, तब तक उसके घर को उजाड़ना किस कानून और इंसानियत के तहत उचित है? मकान तोड़ने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और अधिकारी पहुंच जाते हैं, लेकिन लोगों की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के समय केवल आश्वासन दिए जाते हैं। क्या सिर्फ बातों से जनता का पेट भर जाएगा....?” यदि शासन-प्रशासन ने तत्काल प्रभावितों की समस्याओं का समाधान नहीं किया और आंदोलन को दबाने के प्रयास जारी रहे तो देशभर के सामाजिक कार्यकर्ताओं, किसान संगठनों, आदिवासी संगठनों और लोकतांत्रिक आंदोलनों से संपर्क कर राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक आंदोलन खड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चिता आंदोलन अब केवल स्थानीय मुद्दा नहीं रह गया है। आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक प्रभावित परिवारों को उनके कानूनी अधिकार, पूरा मुआवजा, सम्मानजनक पुनर्वास और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित नहीं की जातीं।0
0
Report
परासिया में चक्का जाम: सड़क निर्माण अभी भी अधूरा
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा के परासिया में विकास के दावों जमीनी स्तर पर कुछ और ही हकीकत बयां करते नजर आते हैं. जिला मुख्यालय से महज 27 किलोमीटर दूर परासिया के ग्राम पंचायत लिखावाड़ी के बच्चे कच्ची सड़क और नदी पार करके स्कूल जाते हैं खेतों से गुजर कर अपने स्कूल पहुंचते हैं. बारिश में ये रास्ता और भी दुर्गम हो जाता है. अपने परिजनों के कंधे पर बैठकर तो खेतों से गुजर कर स्कूल पहुंचते हैं. अधिक बारिश होने पर बच्चे स्कूल भी नहीं पहुंच पाते हैं. इस समस्या से परेशान ग्रामीणों ने 18 सितम्बर को बेलगांव में परासिया - तामिया हाईवे पर चक्काजाम कर दिया था. उनका कहना था परासिया के वार्ड क्रमांक 14 तक पहुंच मार्ग और अधूरा सड़क निर्माण कार्य उनकी समस्या है. गर्भवती महिलाओं को भी चिकित्सालय तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है लेकिन 2 साल से अधिक बीत जाने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं निकाला गया है. ग्रामीणों के हाथों में स्लोगन लिखी हुई तख्तियां और नारेबाजी उनके आक्रोश को बयां कर रही थी. इस प्रदर्शन के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार भी लग गई थी. चक्का जाम की सूचना मिलते ही शासन प्रशासन मौके पर पहुंचा था और ग्रामीणों को आश्वासन के बाद लगभग 2 घंटे चले इस प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों के द्वारा समाप्त कर दिया गया था. मौके पर परासिया तहसीलदार , एसडीओपी परासिया जितेंद्र जाट पहुंचे थे जिन्होंने ग्रामीणों को समझाइस दी और आश्वासन दिया जिसके बाद ग्रामीणों का ये प्रदर्शन समाप्त हो पाया था.0
0
Report
जागतोली महोत्सव में पहाड़ी संस्कृति का रंग, 22 गांवों के प्रतिभा की मोहक प्रस्तुतियाँ
Routhiya, Uttarakhand:जागतोली महोत्सव में लोक संस्कृति के रंगरिपोर्ट : भूपेन्द्र भण्डारी / रुद्रप्रयाग स्थान : रुद्रप्रयाग, 21 सितंबर एंकर : नंदा अष्टमी के पावन पर्व पर आयोजित जागतोली महोत्सव में पहाड़ की लोक संस्कृति अपने पूरे रंग में नजर आई। महोत्सव के तीसरे दिन दशज्युला क्षेत्र के करीब 22 गांवों की महिला मंगल दलों और स्कूली बच्चों ने लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं और बच्चों की प्रस्तुतियों ने महोत्सव के माहौल को पूरी तरह लोक रंग में रंग दिया। इस दौरान महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन राशि भी वितरित की गई। दशज्युला क्षेत्र के करीब 22 गांवों से पहुंची महिला मंगल दलों और स्कूली बच्चों ने लोकगीतों और लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के जरिए पहाड़ की समृद्ध लोक विरासत की झलक दिखाई। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचीं महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्य रावत ने महिला मंगल दलों की प्रस्तुतियों की सराहना की। इस दौरान करीब 22 गांवों के महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन राशि वितरित की गई। वहीं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत ने कहा कि जागतोली महोत्सव ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को मंच देने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। जागतोली महोत्सव की शुरुआत वर्ष 2019 में तीन दिवसीय आयोजन के रूप में हुई थी। अब यह पांच दिवसीय महोत्सव का रूप ले चुका है। मेला समिति के अध्यक्ष जयवर्धन कांडपाल के मुताबिक, महोत्सव सिर्फ सांस्कृतिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र की समस्याओं को जनप्रतिनिधियों और शासन-प्रशासन के सामने रखने का मंच भी बन रहा है। उनका कहना है कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र की वास्तविक समस्याएं सीधे जिम्मेदार लोगों तक पहुंचती हैं और उनके समाधान की उम्मीद भी बनती है। जयवर्धन कांडपाल, अध्यक्ष, जागतोली महोत्सव मेला समिति0
0
Report
Advertisement
डिण्डौरी में महिलाओं का धरना: मानदेय बढ़ाने समेत मांगों पर प्रशासन से आवाज़
Dindori, Madhya Pradesh:डिण्डौरी में सैकड़ों महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन... कलेक्ट्रेट परिसर के सामने धरने पर बैठीं स्व-सहायता समूह की महिलाएं... जिलेभर से बड़ी संख्या में महिलाएं मांगों को लेकर पहुंचीं डिण्डौरी... मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन... महिलाओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के समक्ष उठाई आवाज... लंबे समय से मांगों के निराकरण की मांग कर रहीं महिलाएं... कलेक्ट्रेट और जिला पंचायत परिसर के बाहर धरने के चलते बढ़ी हलचल... मांगों के निराकरण को लेकर प्रशासन को दिया ज्ञापन... महिलाओं के समर्थन में पहुंचे आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष एडवोकेट निर्मल कुमार, मांगों को बताया जायज0
0
Report
अमरैया पारा की सड़क पर अतिक्रमण: वार्डवासियों ने निगम कार्यालय घेराव कर कार्रवाई की मांग
Korba, Chhattisgarh:कोरबा के वार्ड क्रमांक 14 अमरैया पारा में सार्वजनिक सड़क पर कथित अतिक्रमण को लेकर वार्डवासियों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। जिसके विरोध में बड़ी संख्या में वार्ड वासियों ने निगम कार्यालय का घेराव किया। अपर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई और सार्वजनिक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की गई। अधिकारी के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया। मोहल्ले के मुख्य नवधा पंडाल मार्ग पर निजी मकान का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण के दौरान सड़क पर कॉलम खड़े किए जा रहे हैं, गड्ढे खोदे जा रहे हैं और दीवार का निर्माण किया जा रहा है, जिसके चलते सार्वजनिक रास्ता संकरा हो रहा है। अतिक्रमण हो रहे मार्ग स्कूल बस, ट्रैक्टर, चारपहिया वाहनों और एंबुलेंस के आवागमन के लिए इस्तेमाल होता है। ऐसे में सड़क संकरी होने से न सिर्फ आवागमन प्रभावित हो रहा है, बल्कि दुर्घटना और आपात स्थिति में परेशानी की आशंका भी बढ़ गई है।0
0
Report
गौवंश तस्करी के खिलाफ पुलिस ने 3 पिकअप से 6 गौवंश मुक्त कर 6 गिरफ्तार
Darogapara, Chhattisgarh:कोतरारोड़ पुलिस ने गौवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन पिकअप वाहनों से 6 गौवंशों को मुक्त कराया है। पुलिस ने मौके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी ललित निवासी सरवानी फरार बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर सरवानी-कुलबा मेन रोड पर नाकेबंदी की गई थी। सुबह करीब 5 बजे तीन पिकअप वाहन आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की ओर वाहन चढ़ाने और शासकीय वाहन को टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों वाहनों को पकड़ लिया गया। तलाशी में तीनों पिकअप से कुल 6 गौवंश बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राम महतो, आदित्य महतो, नकुल साहू, रूपेश लहरे, शिवा कुमार साहू और रायगढ़ के सरवानी निवासी राजू सतनामी के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों पिकअप वाहनों और गौवंशों समेत करीब 17.50 लाख रुपये का माल जब्त किया है। मामले में बीएनएस की धाराओं 281, 221, 132, 109(1), छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि गौवंशों की अवैध तस्करी और पशु क्रूरता के मामलों में कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। फरार आरोपी की तलाश के साथ तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
खुशवंत साहेब का डभरा दौरा: 108 डायल एंबुलेंस का उद्घाटन
Sakti, प्रभारी मंत्री खुशवंत साहेब का सक्ती जिले में दौरा हुआ। जहां उन्होंने डभरा क्षेत्र के स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए डायल 108 वाहन का एक एंबुलेंस लोगों को समर्पित करते हुए हरी झंडी दिखाई है। जिले के प्रभारी मंत्री खुशवंत साहेब जिले में एकदिवसीय दौरे में थे। डभरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 108 डायल वाहन की कमी को देखते हुए उन्होंने हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की बढ़ोतरी के प्रयास किया है, पूर्व के प्राप्त वाहन कबाड़ हो गए थे जहां नई एंबुलेंस की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे पूर्व में स्वास्थ्य मंत्री के दौरे के पश्चात डभरा क्षेत्र में एक एंबुलेंस वाहन की प्राप्ति हुई है।0
0
Report
2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी, पुराने अनुभव से नई टीम के साथ।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। 22 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहारनपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पुराने नेताओं के अनुभव और मौजूदा संगठन की जमीनी स्थिति को लेकर मंथन किया जाएगा, नितिन नवीन के साथ प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर और क्षेत्रीय प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा भी मौजूद रहेंगे। सहारनपुर पहुंचने पर ओजपुरा में कार्यकर्ता के यहां भोजन और विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इसके बाद अंबाला रोड स्थित होटल में बैठकों का दौर चलेगा, पहली बैठक में पश्चिमी यूपी के पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद और पूर्व विधायक शामिल होंगे। उनसे पुराने चुनावी अनुभव, स्थानीय राजनीतिक समीकरण और क्षेत्र की परिस्थितियों को लेकर फीडबैक लिया जाएगा। इसके बाद वर्तमान और पूर्व जिलाध्यक्षों तथा क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ संगठन की मौजूदा स्थिति पर चर्चा होगी, भाजपा का फोकस बूथ और शक्ति केंद्र स्तर तक संगठन की तैयारियों की समीक्षा पर भी है। नितिन नवीन 21 सितंबर को मेरठ और 22 सितंबर को सहारनपुर में रहेंगे। मेरठ में शक्ति केंद्र संयोजकों से संवाद, जबकि सहारनपुर में पूर्व जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ बैठकें प्रस्तावित हैं, सहारनपुर दौरे में पुराने अनुभव, जमीनी फीडबैक और मौजूदा संगठनात्मक तैयारियों को जोड़कर 2027 की रणनीति पर चर्चा होगी।0
0
Report
63 वर्ष बाद भादरा नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बना, मांगीलाल गोयल अध्यक्ष निर्वाचित
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) 63 वर्ष बाद भादरा नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बना हनुमानगढ़ जिले में भादरा नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए हुए सोमवार को मतदान और मतगणना के बाद भाजपा के मांगीलाल गोयल 28 मत लेकर विजय रहे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र उर्फ लीडर को मात्र 22 मत प्राप्त हुए। पूर्व में कांग्रेस व भाजपा ने अपने-अपने पार्षदों की बाड़े बंदी कर रखी थी और बाड़े बंदी में भाजपा के समर्थकों की संख्या अधिक बताई जा रही थी। दोनों पक्षों में क्रॉस वोटिंग का भय शंका रहा था। कांग्रेस समर्थक पार्षद पूर्व विधायक बलवान पूनिया के साथ मिनी बस में एक साथ मतदान करने पहुंचे, वहीं भाजपा उनके समर्थक पार्षद भाजपा विधायक संजीव बेनीवाल के साथ अलग-अलग मतदान के लिए पहुंचे। भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मांगीलाल ने अपने मुहूर्त के हिसाब से 1 बजे कर 51 मिनट पर मतदान किया। इसके तुरंत बाद मतगणना शुरू हुई। रिटर्निंग अधिकारी भागीरथ राव ने मांगीलाल गोयल को प्रमाण पत्र देते हुए शपथ दिलवाई। इस मौके पर विधायक संजीव बेनीवल, पूर्व संसदीय सचिव जयदेव डूडी सहित सभी पार्षद उपस्थित रहे। भादरा नगर निकाय चुनाव में 63 वर्ष बाद भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बना है और मांगीलाल गोयल इसके अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। मतदान स्तर पर डीवाईएसपी भादरा कुलदीप चारण के नेतृत्व में भारी पुलिस व्यवस्था तैनात रहा।0
0
Report
Advertisement
