212601
फतेहपुर में बुजुर्ग की जमीन पर हुआ कब्जा तो जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी नेत्रहीन शलीम ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अपनी जमीन पर गांव के आधा दर्जन लोगों द्वारा जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। जिसके चलते नेत्रहीन बुजुर्ग ने जिलाधिकारी से जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
NHM कर्मचारियों के समर्थन में EJAC और टीचर्स फोरम का गंदरबल में विरोध जारी
Aram Pora, Ganderbal, Ganderbal | September 14, 2026: Employees Joint Action Committee (EJAC) and Teachers Forum Ganderbal representative Farooq Ahmed Raina today joined the ongoing protest by NHM employees in Ganderbal. Raina expressed support for the protesting employees and appealed to the government and Health Minister Sakeena Itoo to intervene and address their long-pending demands. He urged the government to initiate dialogue with the NHM employees and take immediate steps to resolve their issues, including regularisation, equal pay for equal work, salary revision, job security, and other service-related demands.0
0
Report
पुंछ NHM कर्मचारियों का छह दिन से विरोध, वेतन-रिटायरमेंट-नौकरी सुरक्षा की मांग
Chikri Ban, पुंछ में नेशनल हेल्थ मिशन यानी एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आज छटे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी, कर्मचारियों ने सरकार से उनकी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की है। नेशनल हेल्थ मिशन कर्मचारी एसोसिएशन पुंछ की ओर से अपने लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर आज छटे दिन विरोध प्रदर्शन जारी रहा। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एनएचएम कर्मचारियों ने सरकार के सामने चार प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें वेतन में संशोधन, रिटायरमेंट लाभ, नौकरी की सुरक्षा और सेवा से बाहर रह गए कर्मचारियों के लिए लॉयल्टी बोनस शामिल हैं। कर्मचारियों ने सरकार से अपील की कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द से जल्द समाधान किया जाए, ताकि एनएचएम कर्मचारियों को पेश आ रही परेशानियों का निवारण हो सके।0
0
Report
जयंत चौधरी: NDA और सहयोगी 403 सीटों पर प्रचार, विकास की गति नहीं रुकेगी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय राज्य मंत्री और RLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी कहते हैं, "उत्तर प्रदेश में 403 सीटें हैं। उत्तराखंड में भी चुनाव होंगे और हम वहां भी चुनाव लड़ेंगे। लेकिन सभी 403 सीटों पर NDA और उसके सभी सहयोगी दल मिलकर प्रचार करेंगे। हमारी एकजुट लड़ाई और एकमात्र कोशिश यह सुनिश्चित करना है कि विकास की गति न रुके। किस पार्टी ka चुनाव चिह्न इस्तेमाल होगा, इस बारे में बात करें तो राजनीतिक पार्टियां समय के साथ अपने चुनाव चिह्न बदलती रहती हैं... जब हमारा उनके (समाजवादी पार्टी) साथ गठबंधन था, तब बंद दरवाजों के पीछे हुई हर बात सार्वजनिक नहीं की गई थी। अगर मैं खुलकर उन बातों का खुलासा करूं... वे (अखिलेश यादव) आज बहुत हल्के-फुल्के अंदाज में बात कर रहे हैं। चौधरी चरण सिंह के प्रति सम्मान को विधानसभा सीटों की संख्या से नहीं मापा या तय किया जा सकता है। भले ही पार्टी को एक भी सीट न मिले, चौधरी चरण सिंह का सम्मान और प्रतिष्ठा कभी कम नहीं होगी।"0
0
Report
Advertisement
मोहम्मद जमा खान: आपदा पीड़ितों को मुआवजा, युवाओं को अनुशासन के साथ संघर्ष
Khajuria Khurd, Bihar:आपदा पीड़ितों को सहायता और युवाओं को संघर्ष करने की दी सलाह, एनडीए को बताया अनुशासित बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान भभुआ सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। सोनवर्षा घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आपदा में जान गंवाने वाले पीड़ितों के परिवारों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार 24 घंटे के भीतर 4-4 लाख रुपये का मुआवजा पीड़ितों के घर तक पहुंचा रही है। मंत्री ने बताया कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में अब तक 200 से अधिक पीड़ित परिवारों को सहायता राशि दी जा चुकी है। पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन करने वाले युवाओं पर तंज कसते हुए जमा खान ने कहा कि राजनीति में शॉर्टकट से सफलता नहीं मिलती। उन्होंने युवाओं को संघर्ष करने, अनुशासन में रहकर संवैधानिक दायरे में अपनी मांगें रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वे स्वयं लंबे संघर्ष और कड़ी मेहनत के बाद इस पद तक पहुंचे हैं। पार्टी मामलों और विपक्ष पर बोलते हुए मंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना की और संजय झा द्वारा लिए गए निर्णयों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि एनडीए एक अनुशासित गठबंधन है और सरकार जनता के कल्याण के लिए पूरी गंभीरता के साथ काम कर रही है।0
0
Report
बिहार में UCC पर मंथन, संतोष सुमन बोले विचार के बाद ही फैसला
Patna, Bihar:बिहार में समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। जदयू के वरिष्ठ विधायक श्याम रजक के बिहार में UCC लागू नहीं होने के बयान के बाद अब हम सेकुलर के अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन ने अलग रुख सामने रखा है। उन्होंने कहा कि UCC पर विचार-विमर्श के बाद ही कोई फैसला होगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अमित शाह ने UCC को लेकर बात कही है, तो उसमें कुछ अच्छी बातें होंगी। इसे लागू करने में क्या दिक्कत है, यह लागू हो ही सकता है। वहीं, 18 सितंबर को होने वाली जदयू की बैठक को लेकर संतोष सुमन ने कहा कि यह जदयू की अपनी बैठक है और संगठन से जुड़ा मामला है। इसके अलावा बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस और आरजेडी के बीच जारी विवाद पर उन्होंने दोनों दलों पर निशाना साधा। संतोष सुमन ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी का कोई गठबंधन नहीं है, बल्कि दोनों दल स्वार्थ का गठबंधन करते हैं। उन्होंने इसे दोनों पार्टियों की नूरा-कुश्ती करार दिया।0
0
Report
धर्म सिंह सिंघानिया जीत के साथ कांग्रेस ने जयपुर में वार्ड 49 में जश्न
Noida, Uttar Pradesh:jaipur धर्म सिंह सिंघानिया कांग्रेस की जीत के बाद जश्न वार्ड 49 जयपुर0
0
Report
Advertisement
बेगूं नगर निकाय चुनाव: भाजपा ने 24 वार्ड जीते, सियासी हलचल बढ़ी
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर निकाय चुनाव 2026 में प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुल गया है। रिटर्निंग अधिकारी अंकित सामरिया ने चुनाव परिणाम घोषित किए। नगर के स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में रखी ईवीएम मशीनों में बंद वोटों की 6 राउंड में मतगणना हुई। परिणामों में भाजपा ने 24 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के खाते में 8 वार्ड आए। 3 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की। भाजपा के वार्ड नंबर 6, 7, 33, 34 और 35 के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। जीत के बाद भाजपा और समर्थकों ने आतिशबाजी कर विजय जुलूस निकाला। अब बेगूं में बोर्ड गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है。0
0
Report
राजाजीपुरम के ई ब्लॉक में तीसरी मंजिल से कूदे युवक की मौत
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ राजाजीपुरम के ई ब्लॉक में तीसरी मंजिल से कूदे युवक की मौत。 घर का दरवाजा खुला देख घर में घुसा था युवक。 घरवालों के देख लेने पर छत की तरफ भागा युवक。 एक घर से दूसरे और फिर तीसरे मकान की छत पर पहुंचा。 तीसरी मंजिल के छज्जे पर खड़े होकर नीचे कूदा युवक。 नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हुआ युवक。 मृतक युवक राजाजीपुरम की सपना कॉलोनी का रहने वाला था。 युवक को दिमागी रूप से कमजोर बताया जा रहा。 सूचना पर मौके पर पहुंची तालकटोरा पुलिस。 रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित किया。 तालकटोरा पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।0
0
Report
धरियावद नगरपालिका में भाजपा-कांग्रेस बराबर, अमित दोषी 378 मत के साथ जीत
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले की धरियावद नगर पालिका के 20 वार्डों के चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा और कड़ा मुकाबला देखने को मिला। परिणामों में दोनों प्रमुख दलों ने 10-10 वार्डों पर जीत दर्ज कर बराबरी हासिल की है। वहीं भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और निर्दलीय उम्मीदवारों का खाता नहीं खुल सका। वार्ड 1 में कांग्रेस की सविता चौधरी ने 220 मत हासिल कर जीत दर्ज की। वार्ड 2 में कांग्रेस के अनिल कुमार वक्तावत 278 मतों के साथ विजयी रहे। वार्ड 3 में भाजपा के अनवर हुसैन को 185 मत मिले और उन्होंने जीत हासिल की। वार्ड 4 में कांग्रेस के हरिराम चौधरी 226 मत लेकर विजयी रहे। वार्ड 5 में कांग्रेस की बसन्ती देवी ने 171 मत हासिल किए, जबकि वार्ड 6 में सोनल जैन ने 138 मतों के साथ जीत दर्ज की। वार्ड 7 में कांग्रेस के प्रकाश चन्द्र 193 मत लेकर विजयी रहे। वार्ड 8 में भाजपा के जयप्रकाश ने 133 मतों से जीत दर्ज की। वार्ड 9 में भाजपा के रजत को 163 मत मिले और वे विजयी रहे। वार्ड 10 में भाजपा की हेमलता ने 184 मत हासिल कर जीत दर्ज की। वार्ड 11 में भाजपा की रेखा 147 मतों के साथ विजयी रहीं। वार्ड 12 में भाजपा के भुवन प्रताप सिंह ने 192 मत हासिल किए। वार्ड 13 में कांग्रेस के दिलीप कुमार पटवा 132 मत लेकर विजयी रहे। वार्ड 14 में भाजपा के बाबू लाल विजयवर्गीय ने 252 मत हासिल कर जीत दर्ज की। वार्ड 15 में भाजपा की हिना मेघवाल 259 मतों के साथ विजयी रहीं। वार्ड 16 में भाजपा के मौलिक शाह ने 266 मत हासिल किए। वार्ड 17 में कांग्रेस के भूपेन्द्र 263 मतों के साथ विजयी रहे। वार्ड 18 में भाजपा के अमित दोषी ने पूरे चुनाव में सर्वाधिक 378 मत हासिल कर जीत दर्ज की। वार्ड 19 में कांग्रेस के पुष्कर डामोर 208 मतों के साथ विजयी रहे, जबकि वार्ड 20 में कांग्रेस की मंजू कुंवर ने 83 मत लेकर जीत हासिल की। धरियावद के चुनाव परिणामों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीटों का अंतर शून्य रहा। भाजपा को 10 वार्ड और कांग्रेस को भी 10 वार्ड मिले। दूसरी ओर बीएपी, बसपा और निर्दलीय प्रत्याशी किसी भी वार्ड में जीत दर्ज नहीं कर सके। मतों के लिहाज से वार्ड 18 के भाजपा प्रत्याशी अमित दोषी 378 मतों के साथ सबसे आगे रहे। वहीं वार्ड 9 से निर्दलीय उम्मीदवार संजय को केवल 1 मत मिला, जो सभी प्रत्याशियों में सबसे कम रहा। वार्ड 19 से निर्दलीय जगदीश कुमार मीणा को 2 मत मिले। इस तरह धरियावद नगरपालिका में मतदाताओं ने भाजपा और कांग्रेस को बराबर सीटें देकर मुकाबले को पूरी तरह संतुलित कर दिया है।0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ समेत सात निकायों में भाजपा-कांग्रेस के बोर्ड बनन की तस्वीर साफ
Begun, Rajasthan:एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के 7 नगर निकायों के चुनाव परिणाम सामने आ चुके हैं। चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के 60 वार्डों में भाजपा ने 33, कांग्रेस ने 23 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 4 वार्डों में जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 44 में री-काउंटिंग के बाद भाजपा की प्रिया गौड़ विजयी रहीं। निम्बाहेड़ा नगर परिषद के 45 वार्डों में भाजपा ने 27, कांग्रेस ने 17 और निर्दलीय प्रत्याशी ने 1 वार्ड में जीत दर्ज की। यहां भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर बोर्ड बनाना तय कर लिया है। कपासन नगरपालिका के 25 वार्डों में कांग्रेस ने 13, भाजपा ने 10 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की। बेगूं नगरपालिका में भाजपा ने 24, कांग्रेस ने 8 और निर्दलीयों ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की। बड़ीसादड़ी नगरपालिका में कांग्रेस ने 13 और भाजपा ने 12 वार्डों में जीत दर्ज की, जिससे कांग्रेस का बोर्ड बनना तय है। रावतभाटा नगर निकाय के 40 वार्डों में अब तक 39 वार्डों के परिणाम घोषित हुए हैं। भाजपा ने 17, कांग्रेस ने 16 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 7 वार्डों में जीत दर्ज की है। एक वार्ड का परिणाम अभी लंबित है। वहीं आकोला नगरपालिका के 20 वार्डों में कांग्रेस ने 12, भाजपा ने 7 और निर्दलीय प्रत्याशी ने 1 सीट पर जीत दर्ज की। जिले के निकाय चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों का प्रदर्शन मजबूत रहा है और अधिकांश निकायों में बोर्ड गठन की तस्वीर साफ हो चुकी है।0
0
Report
पछवादून में भारी बारिश से रपटे-गदेरे उफान, लोग नाव-रेाफ्ट से पार
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट : भारी बारिश के बाद पछवादून में जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है... भारी बारिश के चलते नदिया, रपटे और गदेरे उफान पर आ चुके हैं... तस्वीरे शिमला बायपास रोड पर मौजूद रामगढ़ रपटे की है, जहां जंगल में भारी बारिश के बाद रपटे पर आए पानी के सैलाब ने राहगीरों के वाहनों के पहिए थाम दिए... पानी के इस सैलाब में लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर इन राफ्टों को पार कर रहे हैं...0
0
Report
बागेश्वर के घांघली नदी पर पैदल पुल नहीं, बच्चों की सुरक्षा दांव पर; पुल निर्माण मांग तेज
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर के गरुड़ विकासखंड में घांघली नदी पर पैदल पुल नहीं होने से स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। छटिया और स्याली गांव के बीच पुल की मांग पिछले 25 से 30 वर्षों से की जा रही है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। यह रास्ता करीब पांच से छह गांवों को जोड़ता है। स्कूली बच्चे, महिलाएं और ग्रामीण रोज इसी रास्ते से आवाजाही करते हैं। बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने पर जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है। कई बार बच्चों को तीन किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि चुनाव से पहले पुल निर्माण की कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और चुनाव बहिष्कार किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
जयपुर के एटीएम से 42 लाख रुपए लूट, पुलिस सीसीटीवी जांच में
Jaipur, Rajasthan:जयपुर ATM से 42 लाख रुपए की लूट की वारदात रामनगरिया में बैंक ऑफ़ इंडिया के एटीएम पर हुई लूट एटीएम मशीन में रुपए निकल कर बैंक में आ रहे थे, तब वारदात हुई लुटेरे नोटों से भरा बैग छीनकर भाग गए मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने वारदात को अंजाम देने का शक सूचना पर रामनगरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा वही एटीएम मशीन में रुपए निकलने वाले कर्मचारियों और कैशियर तथा स्टाफ से भी पूछताछ कर रही है पुलिस FSL टीम मौके पर पहुंची, पुलिस की साइबर और तकनीकी टीम भी पहुंची लुटेरे कर्मचारियों को रिवाल्वर भी दिखाई बाइट, SHO रामनगरिया थाना अनिल कुमार टेलर0
0
Report
बोरसद में 2 घंटे में 4.7 इंच बारिश, आणंद शहर जलमग्न, मार्ग बंद
Anand, Gujarat:आणंद के बोरसद क्षेत्र में आज तड़के सुबह मात्र दो घंटे में 4.7 इंच बारिश होने से शहर के विभिन्न निचले इलाकों की सड़कें जलमग्न हो गईं। वहेरा गांव का तालाब ओवरफ्लो होने से तालाब और नाले का पानी सड़क पर आ गया, जिससे वहेरा से देदरडा की ओर जाने वाला मार्ग जलमग्न होने के कारण आवाजाही के लिए बंद हो गया है। अगर और अधिक बारिश होती है तो तालाब का पानी गांव में घुस सकता है और काविठा-पेटलाद की ओर जाने वाला मार्ग बंद होने का खतरा बना हुआ है。0
0
Report
उत्तराखंड में कांग्रेस पर जमीन बेचे जाने के आरोप पर सीएम धामी का बड़ा बयान
Dehradun, Uttarakhand:एंकर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर 7000 बीघा जमीन पूंजीपतियों को बेचने का आरोप लगाया। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा है कि उत्तराखंड की जमीनें कोई हरी घास नहीं हैं कि जो चाहे यहां आकर चर कर चला जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा है कि कांग्रेस के लोग 7000 बीघा जमीन बेचे जाने का झूठ फैला रहे हैं। क्योंकि वह सिर्फ झूठ की राजनीति करते हैं कांग्रेस आज तक एक भी बार इस बात पर बयान नहीं देती कि प्रदेश में 13000 एकड़ से ज्यादा जमीन अतिक्रमणकारियों से खाली कराई गई है। मजार बनाने के नाम पर हरी पीली चादर बिछाकर सरकारी जमीन पर कब्जा वालों करने वालों के खिलाफ कांग्रेस कभी नहीं बोलती। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा है कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार है। पहले जमीन कब्जा होती थी अब यह नहीं होने वाला है।0
0
Report
Advertisement
