Back
ग्राम प्रधान की ग्रामीणों ने की शिकायत
Fatehpur, Uttar Pradesh
फतेहपुर –बिन्दकी तहसील के मीर मऊ गांव के रहने वाले ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के यहां पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि प्रधान द्वारा उनकी जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
LSLaxmi Sharma
FollowSept 03, 2025 09:01:20Dausa, Rajasthan:
सिकराय, दौसा
दौसा जिले के सिकराय क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश से क्षेत्र की कई सरकारी स्कूल परिसर में बारिश का पानी जमा है ऐसे में बच्चों को भी स्कूल में भरे बारिश के पानी में होकर आवाजाही करनी पड़ रही है
0
Report
RSRajendra sharma
FollowSept 03, 2025 09:01:08Kota, Rajasthan:
KOTA
हाडोती क्षेत्र में लगातार जारी बारिश का दौर,
कैचमेंट क्षेत्र में हो रही बारिश से बड़ा बांधों का जलस्तर,
कोटा बैराज अपनी अधिकतम भराव क्षमता पर पहुंचा,
2 गेट 10फीट खोलकर 12442 क्यूसेक पानी का हो रहा डिस्चार्ज,
कोटा बैराज पर लगातार जारी पानी की मॉनिटरिंग-फुलंता नागर JEN WRD
852.50 फिट जलस्तर मेंटेन करने के निर्देश
0
Report
HBHemang Barua
FollowSept 03, 2025 09:00:07Noida, Uttar Pradesh:
गड्ढा कॉलोनी में लोग घरों से बाहर निकलने को तैयार नहीं है पुलिस और रेस्क्यू टीम लगातार कोशिश कर रही है उसके बावजूद भी लोग घरों से निकलने को तैयार नहीं है
0
Report
APAVINASH PATEL
FollowSept 03, 2025 08:51:32Sakti, Chhattisgarh:
इस वक्त की बड़ी खबर सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र से,,
यूरिया की मांग को लेकर किसान उतरे सड़क पर,,
किसानों ने एक दिन पूर्व डभरा एसडीएम को दी थी लिखित सूचना ,,
समय पर यूरिया नहीं मिला तो किया चक्का जाम,,
डभरा खरसिया मार्ग का आवागमन बंद ,,,
किसान बैठे सड़क पर
डभरा खरसिया मार्ग पर ट्रैकों की लगी लाइन ,,
डभरा खरसिया मुख्य मार्ग हुआ बाधित,,
सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गोबरा चुरतेला फरसवानी का मामला,,
मौके पर पर डभरा पुलिस बल तैनात,,,
बाइट कुंजबिहारी साहु,कृषक
2
Report
DSDeepesh shah
FollowSept 03, 2025 08:51:24Vidisha, Madhya Pradesh:
गंजबासौदा में एक 5 वर्षीय बालिका से ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म।
एंकर - विदिशा जिले के गंजबासौदा तहसील से एक 5 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 40 वर्षीय एक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑटो चालक है जो बच्ची को स्कूल लाने-ले जाने का काम करता था। घटना सोमवार की है जब आरोपी ने स्कूल की छुट्टी के बाद अन्य बच्चों को उनके घर छोड़ा, लेकिन पीड़िता को घर नहीं छोड़ा और रास्ते में उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने बच्ची को धमका कर घर छोड़ दिया। जब परिजनों ने उसकी तबियत बिगड़ते देखा तो उसे एक निजी क्लीनिक ले गए, जहां डॉक्टर ने कानूनी कार्रवाई की सलाह दी। मंगलवार को परिजन बच्ची को लेकर शहर थाना पहुंचे जहां पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि नाबालिक बच्ची की काउंसलिंग कराई गई है, साथ ही आरोपी से भी पूछताछ जारी है।
बाइट - रोहित काशवानी, SP विदिशा।
0
Report
AKAshwani Kumar
FollowSept 03, 2025 08:50:56Bhagalpur, Bihar:
एंकर - नवगछिया स्टेशन पर तिनसुकिया अमृतसर एक्सप्रेस और कैपिटल एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर लंबे समय से लोगों के द्वारा मांग की जा रही थी। जिसे रेल मंत्रालय ने पूरा कर दिया है। आज से तिनसुकिया अमृतसर एक्सप्रेस और कैपिटल एक्सप्रेस का ठहराव नवगछिया स्टेशन पर किया जाएगा। जिसको लेकर आज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सांसद अजय कुमार मंडल और रेलवे के अधिकारियों के द्वारा तिनसुकिया अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में आम लोग भी मौजूद थे। वहीं सांसद ने कहा कि नवगछिया में 12 करोड़ की लागत से नई यार्ड का भी निर्माण किया जाना है। जिसका अभी काम जल्द शुरू किया जाएगा। वही अमृत भारत स्टेशन के तहत नवगछिया स्टेशन का सौंदर्य करणकर भी जल्द ही चालू किया जाएगा। कुछ टेक्निकल प्रॉब्लम के कारण काम रुका हुआ था। जिसे जल्द शुरू कर स्टेशन को सुंदर बना दिया जाएगा। वही आम लोगों की जो भी समस्या होगी उसका निराकरण जल्द से जल्द सरकार करने के लिए तत्पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा लगातार बिहार के विकास के लिए काम किया जा रहा है।
byte- अजय मंडल, सांसद भागलपुर
0
Report
ATAnuj Tomar
FollowSept 03, 2025 08:50:42Noida, Uttar Pradesh:
DELHI: SHAZIA ILMI (BJP) ON PM NARENDRA MODI’S STATEMENT/ ELECTION COMMISSION ISSUES NOTICE TO CONGRESS LEADER PAWAN KHERA FOR ALLEGED DUAL VOTER REGISTRATION IN DELHI
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowSept 03, 2025 08:50:32Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:
भोपाल
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर करेगी पुलिस कार्यवाही
भोपाल में धारा 163 की पुलिस कमिश्नर ने लागू
त्योहार के सीजन में वैमनस्यता फैलाने वालों पर होगी कार्यवाही
साइबर कैफे संचालकों को भी कैफे में आने वाले लोगों की एंट्री
0
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowSept 03, 2025 08:50:27Delhi, Delhi:
दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, वासुदेव घाट के सभी गेट पर सैंडबैग लगाए गए, लेकिन पानी सड़क पर आना शुरू हो गया है।
0
Report
SPShiv Pratap Singh Rajput
FollowSept 03, 2025 08:50:23Jashpur Nagar, Chhattisgarh:
ब्रेकिंग जशपुर -
पुलिस ने जुए के फड़ पर मारा छापा,
कांग्रेस मंडल अध्यक्ष सूरज चौधरी समेत 14 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा,
जुआरियों से 54 हजार रुपए नकद, 14 मोबाइल, दो बाइक और एक कार पुलिस ने किया जप्त,
सिटी कोतवाली पुलिस की कारवाई।
बाइट - शशि मोहन सिंह, एसपी जशपुर।
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowSept 03, 2025 08:50:08Betul, Madhya Pradesh:
एंकर - बैतूल जिले के भैंसदेही वनपरिक्षेत्र में मजदूरी न मिलने से आदिवासी परिवार परेशान हैं। चार माह पहले पौधारोपण और तार फेंसिंग का काम पूरा करने के बाद भी मजदूरों को अब तक भुगतान नहीं हुआ है। नेवरा और लोंडू ग्राम पंचायत धामन्या के 130 मजदूरों की करीब 6 लाख रुपए की मजदूरी चार माह से बकाया है। मजदूरों का कहना है कि नाकेदार शांतिलाल कासदे ने उन्हें काम के तुरंत बाद नगद भुगतान का आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक राशि नहीं मिलने से ग्रामीण आर्थिक और मानसिक संकट झेल रहे हैं। मजदूरों ने विधायक के साथ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है और जल्द भुगतान की मांग की है। लइधर अधिकारियों का कहना है कि मजदूरी मनरेगा योजना से जुड़ी है,तकनीकी कारणों से भुगतान में देरी हुई है और जल्द ही मजदूरों को उनकी राशि दे दी जाएगी।
बाइट -1- भीलिया कास्देकर,मजदूर
बाइट -2- करण चढ़ोकार आदिवासी युवा नेता
बाइट -3- लक्ष्मण वासनिक,डीएफओ दक्षिण वन मंडल बैतूल
0
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowSept 03, 2025 08:49:56Puri, Odisha:
Chhatisha Nijog Meeting
() ଛତିଶା ନିଯୋଗ ବୈଠକରେ ଅନେକ ଗୁରୁତ୍ଵପୂର୍ଣ୍ଣ ପ୍ରସଙ୍ଗରେ ଆଲୋଚନା ହୋଇଛି। ଏନେ ବୈଠକ ପରେ ପୁରୀ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ଦିବ୍ୟଜ୍ୟୋତି ପରିଡ଼ା ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି। ୭ ତାରିଖ ଚନ୍ଦ୍ରଗ୍ରହଣ ନୀତି ନିର୍ଘଣ୍ଟକୁ ଛତିଶା ନିଯୋଗ ବୈଠକରେ ଅନୁମୋଦନ କରାଯାଇଛି। ରାତ୍ର ୨ ଟାରୁ ଫିଟିବ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଦ୍ବାର। ୨ଟା ୪୦ ରେ ମଙ୍ଗଳ ଆଳତି ବଢି ଅନ୍ୟାନ୍ଯ ନୀତି କାନ୍ତି ହେବ। ଦିନ ୧୨ ଟା ୩୦ ସୁଦ୍ଧା ସମସ୍ତ ନୀତି କାନ୍ତି ଅନୁଷ୍ଠିତ ହେବ। ଗ୍ରହଣ ସ୍ପର୍ଶ ମାତ୍ରେ ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କର ମହାସ୍ନାନ ହେବ। ତତପରେ ଖଇକୋରା ଭୋଗ ହୋଇ ଅନ୍ୟାନ୍ୟ ନିତିକାନ୍ତି ଆଗକୁ ବଢିବ। ସେପଟେ ଆସନ୍ତା ୧୫ତାରିଖରୁ ଧାଡ଼ି ଦର୍ଶନ ଆରମ୍ଭ ହେବ ବୋଲି ଆଇନମନ୍ତ୍ରୀ ସୂଚନା ଦେଇଥିଲେ। ଏଥିପାଇଁ କିଭଳି ପ୍ରସ୍ତୁତି ହେବାକୁ ପଡିବ ସେନେଇ ଆଲୋଚନା ହୋଇଛି। ବିଶେଷକରି ନାଟମଣ୍ଡପରୁ ହୁଣ୍ଡି ସ୍ଥାନାନ୍ତର ଉପରେ ମଧ୍ୟ ଆଲୋଚନା ହୋଇଛି। ପରୀକ୍ଷାମୂଳକ ଭାବେ ପ୍ରଥମେ ଧାଡ଼ି ଦର୍ଶନ ହେବ। ସମସ୍ତ ନିଯୋଗ ସହିତ ଏନେଇ ଆଲୋଚନା ହୋଇଛି। ପରିଚାଳନା କମିଟି ବୈଠକରେ ଏନେଇ ବିସ୍ତୃତ ଆଲୋଚନା କରାଯିବ। ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ପୂଜା ଓ ଦର୍ଶନ ନାଁ ରେ ଅନଲାଇନରେ ଫେକ୍ ଓ୍ବେବସାଇଟ ଖୋଲିଥିବା ସଂସ୍ଥା ବିରୋଧରେ ଦୃଢ କାର୍ଯ୍ୟାନୁଷ୍ଠାନ ନିଆଯିବ। ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପ୍ରଶାସନ ପକ୍ଷରୁ ଏନେଇ ପୋଲିସ ସହ ଆଲୋଚନା କରାଯାଇଛି। ପୁରୀ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ଦିବ୍ୟଜ୍ୟୋତି ପରିଡ଼ାଙ୍କ ସୂଚନା। ସେପଟେ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ କିଭଳି ଭକ୍ତ ଓ ସେବକ ସୁରକ୍ଷିତ ରହିବେ ସେନେଇ ସେବାୟତ ନିଯୋଗ ପ୍ରଶ୍ନ କରିଥିଲେ। ବିଭିନ୍ନ ସମୟରେ ଅପରାଧି ମାନେ ଯାତ୍ରୀ ଗୁମାସ୍ତା ଆଳରେ ସେବାୟତ ଓ ଭକ୍ତ ମାନଙ୍କୁ ଦୁର୍ବ୍ୟବହାର କରିବା ଧମକ ଦେବା ଭଳି ଅଭିଯୋଗ ଉପରେ ଏସପି ପ୍ରତିକ୍ରିୟା ରଖିଛନ୍ତି। ବିଭିନ୍ନ ନିଯୋଗ ସହ ଆଲୋଚନା ହୋଇଛି।ଏଥିପାଇଁ ସିଂହଦ୍ଵାର ଥାନା ଓ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ସୁରକ୍ଷା ବାଟାଲିୟନଙ୍କୁ ନେଇ ଏକ କମିଟି ଗଠନ କରାଯାଇଛି। ଏସବୁ ଦିଗରେ ତଦନ୍ତ ଚାଲିଛି। ଆଗକୁ କିଭଳି ଏଭଳି ଘଟଣାର ପୁନରାବୃତ୍ତି ନହୁଏ ତାହା ଉପରେ ଗୁରୁତ୍ୱ ଦିଆଯାଉଛି ବୋଲି ଏସପି କହିଛନ୍ତି।
ବାଇଟ୍- ହଜୁରୀ କୃଷ୍ଣଚନ୍ଦ୍ର ଖୁଣ୍ଟିଆ,ବରିଷ୍ଠ ସେବାୟତ
ବାଇଟ- ଦିବ୍ୟଜ୍ୟୋତି ପରିଡ଼ା, ଜିଲ୍ଲାପାଳ, ପୁରୀ
ବାଇଟ- ଗୌରହରି ପ୍ରଧାନ, ବରିଷ୍ଠ ସେବାୟତ
ବାଇଟ- ମଧୁସୂଦନ ସିଂହାରୀ, ପରିଚାଳନା କମିଟି ସଦସ୍ୟ
ବାଇଟ- ପ୍ରତୀକ ସିଂ, ଏସପି, ପୁରୀ
0
Report
RNRajesh Nilshad
FollowSept 03, 2025 08:49:48Chittorgarh, Rajasthan:
रायपुर
ड्रग्स क्वीन नव्या की गिरफ्तारी के बाद हो रहे खुलासे पर भाजपा ने कांग्रेस पर कसा तंज.. भाजपा वीडियो पोस्ट कर कहा- नव्या ने ड्रग्स सप्लाई में कांग्रेस नेताओं के लिए नाम.. अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर के साथ कनेक्शनों की बात नव्या ने स्वीकारी.. नव्या मलिक के खुलासे पर पीसीसी चीफ दीपक बैज की चुप्पी पर उठाए सवाल.. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भाजपा का कांग्रेस पर बड़ा हमला..
1
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowSept 03, 2025 08:49:40Baghpat, Uttar Pradesh:
नाम :: कुलदीप चौहान
लोकेशन :: बागपत
एंकर :--- पिछले कई दिनों से हो रही बारिश ओर हथिनिकुंड बैराज से छोड़े जा रहे लगातार पानी के चले बागपत में यमुना नदी उफान पर है | ओर यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है ओर यमुना किनारे बसे गाँवो में कटान हो रहा है ओर किसानो की सेंकड़ो बीघा जमीन नष्ट हो गई है |
वॉक थ्रू रिपोर्टर कुलदीप चौहान, बागपत
1
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowSept 03, 2025 08:49:24Panna, Madhya Pradesh:
अपडेट
पन्ना जिले के तहसील स्तर पर होने वाले खाद वितरण में काफी परेशानियां देखने को मिल रही हैं। आज देवेंद्रनगर में खाद की कमी और टोकन न देने के कारण किसानों और महिलाओं ने सलेहा सड़क पर जाम कर दिया । जिसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर समझाइश देकर घंटे भर में जाम को खुलवाया
बाइट ए आर सोनकर टी आई देवेंद्रनगर
वाइस ओवर -- वही लाइन में दुधमुंहे बच्चे को गोद में लिए दिखाई दी , महिला ने बताया कि वह खाद लेने आई थी , टोकन मिल गया है लेकिन अभी खाद नहीं मिली है
बाइट -- लाइन में लगी महिला
वाइस ओवर -- वहीं खाद गोदाम के प्रभारी ने बताया कि खाद की आवक कम है , जिसके कारण वितरण में परेशानी आ रही है । सोमवार को जिन्होंने टोकन लिया उनको आज खाद दी जा रही है। आज सिर्फ महिलाओं को टोकन दिया जा रहा है
बाइट -- विजय शंकर पांडे खाद गोदाम प्रभारी देवेंद्रनगर
बड़ी खबर पन्ना
खाद का वितरण सही न होने से नाराज किसानों ने देवेंद्रनगर सलेहा रोड पर चक्का जाम कर दिया है ।
सड़क पर बुजुर्ग महिलाओं सहित किसान धरना देकर बैठे है । जमकर नारेबाजी हो रही है । मौके पर पुलिस पहुंची है और समझाने का प्रयास कर रही है। देवेंद्रनगर थाना कस्बे में लगा है जाम ।
किसानों का आरोप है कि खाद किसानों को नहीं मिल रही है । नेताओं को और बाजार में ब्लैक की जा रही है
3
Report