212601
फतेहपुर में जेसीबी से मिट्टी खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के गुरुवाल गांव में जेसीबी के जरिए मिट्टी खनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ ट्रैक्टर खड़े हैं और उनमें जेसीबी के जरिए मिट्टी डाली जा रही है। हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दूनी नगरपालिका चुनाव: प्रत्याशी की रिहाई के लिए परिवारों ने किया ज्ञापन
Tonk, Rajasthan:दूनी नगर पालिका चुनावों में अध्यक्ष पद की प्रत्याक्षी को रिहा कराने की मांग सौंपा ज्ञापन दूनी नगर पालिका में कांग्रेस से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी को परिजनों ने की रिहा करने की मांग प्रत्याशी का वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें प्रत्याशी ने आत्महत्या करने की चेतावनी दी परिवार जन कल पीसीसी में पहुंच कांग्रेस के आला नेता से लगाई थी गुहार बताया जा रहा है कि भाजपा वालों ने उसे बाड़े बन्दी में रख रखा है देवली एसडीएम के नाम दूनी तहसीलदार को ज्ञापन देकर रिहा कराने की मांग।0
0
Report
बिलासपुर में ननद-भाभी के बीच मारपीट, ऑटो से सामान उतारने को लेकर विवाद वायरल
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। पारिवारिक विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर viral हो रहा है। कलेक्टोरेट के मुख्य द्वार के सामने ननद और भाभी के बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि ऑटो से सामान उतारने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। वहां खड़े किसी व्यक्ति ने इसे कैमरे में कैद कर लिया जो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। वहीं, महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए दो मासूम बच्चों को सड़क पर छोड़कर चले जाने का भी आरोप लगाया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।0
0
Report
गोंडा में चार्जर लगाते ही युवक की मौत, इलाके में मातम
Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा में मनकापुर थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। मनकापुर कस्बे के सुभाषनगर में मोबाइल चार्जर लगाते समय तेज करंट की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस आकस्मिक घटना से जहां संबंधित घर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं मृतक के परिवार में चीख-पुकार मچ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रुदापुर गांव निवासी हरिराम का 19 वर्षीय पुत्र महेंद्र शुक्रवार को मजदूरी के सिलसिले में कस्बे में आया हुआ था। दोपहर करीब 3 बजे मनकापुर कस्बे के सुभाषनगर निवासी hanुमान के घर यह हादसा घटित हुआ। मृतक के पड़ोसी धर्मेंद्र ने बताया कि वह स्वयं कैटरिंग का काम करता है और महेंद्र भी उसी के साथ काम पर निकला था। कस्बे के पास स्थित पीलखाना में आयोजित एक तेरहवीं कार्यक्रम में भोजन पकाने की जिम्मेदारी मिली थी। कैटरिंग के लिए जरूरी बर्तन लेने धर्मेंद्र और महेंद्र सुभाषनगर निवासी hanुमान के घर पहुंचे थे। इसी दौरान महेंद्र ने अपना मोबाइल चार्ज करने के लिए बिजली के बोर्ड में चार्जर लगाया, तभी वह घरेलू बिजली के जोरदार करंट की चपेट में आ गया और झुलसकर गिर पड़ा। करंट लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घर में मौजूद लोगों और स्थानीय नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए अचेत अवस्था में महेंद्र को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर पहुंचाया। हालांकि अस्पताल के चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
Advertisement
सिमडेगा के कुरडेग में कुएं में डूबे दो बच्चों की मौत, पोस्टमार्टम शुरू
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा: जिले के कुरडेग थाना क्षेत्र के कसडेगा बस्ती में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हुआ। कुएं में डूबने से दो भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 8 वर्षीय विष्णु कौंध और 10 वर्षीय तुलसी कौंध के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चे गुरुवार सुबह करीब 11 बजे नहाने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। लेकिन शाम करीब 4 बजे तक जब दोनों घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान घर के पीछे स्थित कुएं के पास बच्चों की चप्पल और कपड़े मिले। इसके बाद ग्रामीणों को कुएं में बच्चों के डूबने की आशंका हुई। ग्रामीणों की मदद से कुछ युवक कुएं में उतरे, जहां दोनों बच्चे पानी में डूबे मिले। दोनों को कुएं से बाहर निकालकर घर लाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर कुरडेग थाना प्रभारी विनय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया। परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं थे। थाना प्रभारी ने सरकारी प्रक्रिया और सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देते हुए परिजनों को समझाया। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए शुक्रवार को दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया है।0
0
Report
पाकुड़ में 1.2 किलो गांजा के साथ थोक विक्रेता गिरफ्तार; घर पर छापा
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ पुलिस ने बड़ी कारवाई किया है...पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफतार किया है...पुलिस ने यह कारवाई मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फतेहपुर स्थित उसके घर में किया है...जहां से गांजा की तस्करी करता था...पुलिस ने 1 किलो 200 ग्राम गांजा, नकद सहित अन्य सामान जब्त किया...एसडीपीओ कुमार गौरव ने मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दिया...\n\nपाकुड़ जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है...पुलिस ने इसके थोक विक्रेता को भी गिरफ्तार किया है...पकड़े गए आरोपी के पास से गांजा के अलावा 2640 रुपए नकद, लोहे का तराजू, गांजा पीने का चिलम, लाइटर, स्टील की कैंची और पॉलिथीन बैग भी बरामद किए गए हैं...पाकुड़ एसडीपीओ कुमार गौरव ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी...सूचना के अनुसार, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में मंजूर शेख के घर स्थित दुकान में अवैध रूप से गांजा और अन्य मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री हो रही थी...इस सूचना के आधार पर एसपी अनुदीप सिंह ने एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम बनाई...पुलिस ने मिली सूचना को सत्यापित किया और कई इनपुट जुटाए...इसके बाद छापेमारी दल ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में फतेहपुर स्थित मंजूर शेख के घर की दुकान पर छापा मारा...छापेमारी के दौरान 65 वर्षीय मंजूर शेख को पकड़ा गया...उसके घर की तलाशी लेने पर 1 किलो 200 ग्राम गांजा मिला...इसकी अनुमानित बाजार कीमत 35 से 40 हजार रुपए बताई गई है...तलाशी में 2640 रुपए नकद, एक लोहे का तराजू और अन्य सामग्री भी बरामद हुई...इस संबंध में थाना में कांड दर्ज किया गया है...पूछताछ में मंजूर शेख ने बताया कि उसे पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज थाना अंतर्गत भसाईपाईकर गांव के रहने वाले साहब शेख से गांजा मिलता था...मंजूर यह गांजा अन्य विक्रेताओं को बेचता था...0
0
Report
कोई समाचार सामग्री उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
कन्नौज में गौवंशों की व्यवस्था को लेकर सनातन हिन्दू सेना ने सौंपा ज्ञापन
Tajpur-Naukast, Uttar Pradesh:*कन्नौज में गौवंशों की व्यवस्था को लेकर सनातन हिन्दू सेना ने सौंपा ज्ञापन* कन्नौज जिले में सड़क हादसों में जान गंवाने वाले गौवंशों के शवों को उठाने और उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था किए जाने की मांग को लेकर सनातन हिन्दू सेना दल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मांग की कि सड़क हादसों में मृत गौवंशों के शवों को हटाने के लिए जेसीबी की व्यवस्था की जाए, ताकि शवों को सड़कों से तत्काल हटाया जा सके। इसके साथ ही मृत गौवंशों के सम्मानजनक अंतिम संस्कार की व्यवस्था कराने की भी मांग की गई।संगठन ने बीमार और घायल गौवंशों के इलाज के लिए गौवंश एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की मांग रखी। संगठन पदाधिकारियों का कहना है कि समय पर उपचार मिलने से बीमार और घायल गौवंशों की जान बचाई जा सकती है। सनातन हिन्दू सेना दल के अध्यक्ष ने कहा कि गौवंशों की स्थिति और उनकी देखरेख को लेकर संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने मांग की कि किसी भी सरकारी या गैर-सरकारी संस्थान में गौवंशों से संबंधित व्यवस्थाओं की जांच करने के लिए संगठन को प्रशासन की ओर से आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए। संगठन ने जिलाधिकारी से ज्ञापन में उठाई गई मांगों एक आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।0
0
Report
थरपहाड़ में सड़के नहीं, मरीजों की पहुंच अस्पताल तक मुश्किल; ग्रामीणों में आक्रोश
Satna, Madhya Pradesh:21वीं सदी में जब सरकार विकसित भारत और हर गांव तक पक्की सड़क की बात कर रही है, तब नगर परिषद चित्रकूट के वार्ड क्रमांक थरपहाड़ गांव की तस्वीर शर्मसार करने वाली है। यहां आज भी बुनियादी सुविधाओं का अकाल है। ताजा मामला थरपहाड़ का है, जहां 28 वर्षीय गोरे सिंह पिता बब्बू सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। लगातार उल्टी-दस्त से कमजोर हुए गोरे सिंह को अस्पताल ले जाने के लिए परिजनों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। रास्ता न होने से ग्रामीणों ने उसे टाट में बांधकर कंधे पर टांगकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घर वापसी में भी यही दर्दनाक मंजर दोहराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। गांव में जब भी किसी वृद्ध, गर्भवती महिला या मरीज की तबीयत बिगड़ती है तो हर बार इसी तरह जान जोखिम में डालकर अस्पताल ले जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन सिर्फ टेंडर और भोपाल से स्वीकृति का हवाला देकर पल्ला झाड़ रहा है, जबकि धरातल पर आज तक कोई ठेकेदार नहीं पहुंचा। नगर परिषद के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। तो सवाल साफ है, जब चित्रकूट जैसे धार्मिक और पर्यटन नगरी के नगर परिषद क्षेत्र में ही पक्की सड़क नहीं है, तो सुदूर गांवों का क्या हाल होगा? क्या प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है, या अब थरपहाड़ के ग्रामीणों की गुहार भोपाल तक सुनी जाएगी, यह देखना होगा।0
0
Report
चार साल फरार आरोपी मथुरा से गिरफ्तार, 33 टन कबाड़ की साजिश उजागर
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा। चिल्फी पुलिस ने वर्ष 2022 के स्क्रब कबाड़ हेराफेरी मामले में चार साल से फरार चल रहे आरोपी पवन राजपूत को उत्तर प्रदेश के मथुरा से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 33.290 मीट्रिक टन स्क्रब सामग्री से लदे ट्रक को चिल्फी घाटी में गिराकर कबाड़ बेचने की साजिश रची गई थी। मामले में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त मिला, लेकिन पूरी स्क्रब सामग्री मौके पर नहीं मिली थी। पुलिस ने आरोपी को मथुरा न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लिया और कबीरधाम लाकर न्यायालय में प्रस्तुत किया। पूछताछ के बाद 18 सितंबर को आरोपी को फिर न्यायालय में पेश किया गया। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर में गैस रिसाव-आग की मॉक ड्रिल से सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी तेज
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में शुक्रवार को अचानक गैस रिसाव और औद्योगिक आग की सूचना से पुलिस, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व, बिजली विभाग, सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीमें सक्रिय हो गईं। कुछ ही देर में टीमें स्टार पेपर मिल पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया। हालांकि, यह کوئی वास्तविक हादसा नहीं था, बल्कि आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए आयोजित मॉक ड्रिल थी। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर जिले की पांचों तहसीलों में शुक्रवार को व्यापक मॉक ड्रिल कराई गई। इसका उद्देश्य आपदा की स्थिति में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, संसाधनों की उपलब्धता और प्रतिक्रिया समय की जांच करना था। अलग-अलग स्थानों पर गैस रिसाव, औद्योगिक आग, भूकंप और स्कूल सुरक्षा से जुड़े परिदृश्यों का अभ्यास किया गया। सदर तहसील में स्टार पेपर मिल को औद्योगिक गैस रिसाव और आगजनी के अभ्यास के लिए चुना गया। सुबह करीब 11 बजे गैस रिसाव और आग लगने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और क्षेत्र को सुरक्षित किया। फायर टीम ने आग पर नियंत्रण और प्रभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया। स्वास्थ्य विभाग ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने और अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था परखी!एसडीआरएफ व सिविल डिफेंस ने रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास किया, जबकि बिजली विभाग ने आपात स्थिति में विद्युत जोखिमों से निपटने की प्रक्रिया जांची। बेहट के जनता इंटर कॉलेज में स्कूल सुरक्षा और भूकंप से बचाव का अभ्यास कराया गया। देवबंद के एचएवी डिग्री कॉलेज में भूकंप की स्थिति में सुरक्षित निकासी और राहत-बचाव का अभ्यास हुआ। वहीं नकुड़ के टाबर रोड स्थित सतगुरु इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी में ऊंचे भवन में आग लगने की स्थिति में फायर रेस्क्यू और आग पर नियंत्रण की तैयारियां परखी गई। बाईट सुबोध कुमार एसडीएम सदर0
0
Report
मुसीबत में फंसे नवजात, इंसानियत ने दी बचाई जान
Varanasi, Uttar Pradesh:मुसीबत में फंसे नवजात, इंसानियत ने बढ़ाया हाथ0
0
Report
उदयपुरवाटी में कांग्रेस-भाजपा के बीच चेयरमैन चुनाव की भिड़ंत साफ, नामांकन वापसी से तय
Jhunjhunu, Rajasthan:उदयपुरवाटी, झुंझुनूं उदयपुरवाटी में कांग्रेस ने ली राहत की सांस, बागी का नामांकन वापस कांग्रेस पार्षद शिशपाल सैनी ने आखिरी दिन नामांकन वापस लिया टिकट नहीं मिलने पर शिशपाल ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया था विवाद के बाद नामांकन वापसी से कांग्रेस की कलह थमी अब कांग्रेस के रूड़मल सैनी और भाजपा की अनुराधा आमने-सामने 35 सदस्यीय बोर्ड में 13 निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अहम दोनों प्रत्याशी पहले नगरपालिका चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाल चुके उदयपुरवाटी में भगवानाराम सैनी और शुभकरण चौधरी की प्रतिष्ठा दांव पर झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी नगरपालिका में चेयरमैन पद के चुनाव को लेकर कांग्रेस में चल रहा सियासी विवाद आखिरकार नाम वापसी के साथ थमता नजर आ रहा है। कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद पार्टी के ही विजयी पार्षद एडवोकट शिशपाल सैनी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर दाखिल किया अपना नामांकन आज नाम वापसी के अंतिम दिन वापस ले लिया। शिशपाल सैनी के नामांकन वापस लेने के बाद कांग्रेस ने राहत की सांस ली है और अब चेयरमैन पद के चुनाव में सीधी टक्कर की तस्वीर साफ हो गई है। शिशपाल सैनी वार्ड नंबर 10 से कांग्रेस के टिकट पर पार्षद चुने गए थे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस से चेयरमैन पद के लिए टिकट मांगा था। टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया था। उनके नामांकन के बाद कांग्रेस खेमे में अंदरूनी खींचतान सामने आई थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें शिशपाल सैनी के घर पहुंचे वार्ड के लोगों के साथ कथित कहासुनी का मामला सामने आया था। लोगों की ओर से शिशपाल सैनी से निर्दलीय नामांकन वापस लेकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन देने की अपील किए जाने की बात सामने आई थी। वायरल वीडियो में शिशपाल सैनी के चचेरे भाई शिवराज सैनी द्वारा कथित तौर पर वार्ड के लोगों के साथ अभद्र भाषा के इस्तेमाल और वोट डालने का सबूत मांगने जैसी बातें सामने आई थीं। विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया था। हालांकि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई थी। वार्ड के लोगों ने नामांकन वापस नहीं लेने की स्थिति में विरोध प्रदर्शन और घेराव की चेतावनी भी दी थी। नाम वापसी के अंतिम दिन शिशपाल सैनी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। नामांकन वापस लेने के बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी से टिकट मांगा था और कांग्रेस के निशान पर चुनाव लड़ने के लिए आवेदन किया था। टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने अपना आवेदन वापस लिया है। शिशपाल सैनी ने खुद को कांग्रेस पार्टी का सच्चा सिपाही बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी 20-22 बोर्ड लेकर विजयी होगी। उनके नामांकन वापस लेने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी रूड़मल सैनी के सामने अब पार्टी के भीतर से कोई बागी प्रत्याशी मैदान में नहीं है। कांग्रेस प्रत्याशी रूड़मल सैनी ने नाम वापसी के बाद कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है और उदयपुरवाटी की जनता ने भी उन पर भरोसा किया है। उन्होंने कहा कि वे जनता के विश्वास पर 100 प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे। रूड़मल सैनी ने यह भी कहा कि किसी के प्रति किसी प्रकार की दुर्भावना नहीं रहेगी। शिशपाल सैनी के नामांकन वापस लेने के बाद उदयपुरवाटी नगरपालिका में चेयरमैन पद के चुनाव की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। अब कांग्रेस के रूड़मल सैनी और भाजपा की अनुराधा सैनी के बीच सीधा मुकाबला होगा। खास बात यह है कि दोनों ही प्रत्याशियों का नगरपालिका से पुराना राजनीतिक जुड़ाव रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी रूड़मल सैनी पहले भी नगरपालिका चेयरमैन रह चुके हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी अनुराधा सैनी भी कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में नगरपालिका की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। ऐसे में मुकाबला दो पूर्व चेयरमैनों के बीच माना जा रहा है। उदयपुरवाटी नगरपालिका में कुल 35 पार्षद हैं। इनमें कांग्रेस के 11, भाजपा के 10, सीपीआईएम का एक और 13 निर्दलीय पार्षद चुनाव जीतकर आए हैं। ऐसे में दोनों प्रमुख दलों के पास अपने दम पर स्पष्ट बहुमत नहीं है और निर्दलीय पार्षदों की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। नामांकन वापसी के बाद अब दोनों दलों का फोकस अपने-अपने समर्थक पार्षदों को एकजुट रखने और बोर्ड में समर्थन जुटाने पर रहेगा। उदयपुरवाटी नगरपालिका का यह चुनाव कांग्रेस विधायक भगवानाराम सैनी और भाजपा के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के लिए भी राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नामांकन वापसी के साथ कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान फिलहाल शांत होती दिखाई दे रही है। अब बागी प्रत्याशी की चुनौती हटने के बाद मुकाबला सीधे कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों के बीच है। दोनो प्रत्याशियों के पूर्व चेयरमैन रहने और 35 सदस्यीय बोर्ड में 13 निर्दलीय पार्षद होने के कारण उदयपुरवाटी का चेयरमैन चुनाव खासा दिलचस्प हो गया है। बाइट 01 : शिशपाल सैनी, कांग्रेसी पार्षद (बिना चश्में के) बाइट 02 : रूड़मल सैनी, चेयरमैन पद उम्मीदवार कांग्रेस (चश्मा लगाया हुआ है)0
0
Report
Advertisement
नगर पालिका EO द्वारा अवैध अतिक्रमण पर चल रही कार्यवाही पर भड़के सदर विधायक मनोज कुमार प्रजापति,
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर :- नगर पालिका EO द्वारा अवैध अतिक्रमण पर चल रही कार्यवाही पर भड़के सदर विधायक मनोज कुमार प्रजापति, सदर विधायक में नगर पालिका EO को कॉल कर अतिक्रमण के बारे में दी जानकारी, सदर विधायक नगर पालिका EO से बोले कि तुम्हारा रोडवेज बसों पर नियंत्रण नहीं है जो रोड घेर कर खड़ी है जिनके चलते लगता है जाम ,छोटा आदमी कमा खा रहा है उस पर आप नाटक कर रहे हो, कहां हो आप तुरंत मौके पर लिए बोले विधायक मनोज कुमार प्रजापति, सदर विधायक के मौके पर पहुंचने के चलते छोटे दुकानदारों ने ली राहत की सांस, फोन पर नगर पालिका EO को डांटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मामला सदर कोतवाली इलाके के सदर बस स्टैंड का है ।0
0
Report
टोंक के दूनी नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में अब दो उम्मीदवार बचे
Tonk, Rajasthan:दूनी (टोंक): पालिका अध्यक्ष चुनाव में नया मोड़, दो प्रत्याशी मैदान में दूनी (टोंक)। नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए कुल तीन नामांकन दाखिल किए गए थे। इनमें कांग्रेस से अर्चना और कृष्णा देवी तथा भाजपा से अर्चना देवी प्रत्याशी थीं। शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा देवी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। नामांकन वापसी के बाद अब अध्यक्ष पद के चुनाव मैदान में दो प्रत्याशी रह गए हैं। इनमें कांग्रेस से अर्चना और भाजपा से अर्चना देवी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी अर्चना देवी इससे पहले नगर पालिका चुनाव में भाजपा के टिकट पर पार्षद निर्वाचित हुई थीं। इसके बाद अब अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना के संबंध में उनके परिजनों की ओर से चिंता जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उनका अभी तक पता नहीं चल पाया है। इसी बीच अर्चना देवी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने आत्महत्या करने की चेतावनी दी थी। वीडियो और उनके लापता होने की जानकारी को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाएं तेज हैं। मामले में परिजनों की चिंता के बीच पुलिस स्तर पर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है। प्रत्याशी की वर्तमान स्थिति और पूरे मामले की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी.0
0
Report
बौंली नगरपालिका बोर्ड के लिए भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत, निर्दलीय दीपा मित्तल के गायब होने का आरोप
Sawai Madhopur, Rajasthan:जिले में निकाय चुनावों को लेकर हर दिन राजनीतिक समीकरण बदलने से साथ ही भाजपा और कॉंग्रेस में जबरदस्त सियासी टकराव चल रहा है ,एक और खंडार में जहाँ भाजपा पार्षद की पत्नी एंव पिता ने भाजपा पर पार्षद मानवेन्द्र को जबरन बाड़ाबंदी में रखने का आरोप लगाया है वही अब बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने भी पुलिस अधीक्षक जैष्ठा मैत्रेयी को ज्ञापन सौंपकर बौंली से निर्दलीय पार्षद दीपा मित्तल ओर उसके पत्रकार पति आशीष मित्तल को जबरन गायब करने का आरोप लगाया है । विधायक इंदिरा मीणा ने कहा कि भाजपा शासन और प्रशासन का निकाय चुनावों में गलत इस्तेमाल कर रही है और कॉंग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशियों को डरा धमका रही है ,विधायक इंदिरा मीणा में बौंली नगर पालिका चुनावो को लेकर कहा कि बौंली नगर पालिका में बोर्ड बनाने को लेकर भाजपा का प्रदेश मंत्री सीताराम पोषवाल निर्वाचन विभाग सहित सभी कानून कायदों को ताख पर रखकर भाजपा का चेयरमैन बनाने पर तुला हुवा है ,विधायक ने कहा कि भाजपा के ये पदाधिकारी कॉंग्रेस सहित निर्दलीय पार्षदों को पैसों का लालच देने के साथ ही डरा धमका रहा है ,उंन्होने कहा कि भाजपा ना सिर्फ सवाई माधोपुर में अपितु सम्पूर्ण राजस्थान में चुनावो में मात खाने के बाद भी शासन एंव प्रशासन और गुंडों के दम पर नव निर्वाचित पार्षदों डर धमका रही है और लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली हुई है ,उंन्होने कहा कि बौंली नगर पालिका में बोर्ड बनाने के लिए भाजपा के लोगो ने निर्दलीय पार्षद दीपा मित्तल ओर उसके पत्रकार पति आशीष मित्तल को पांच दिन से जबरन गायब कर रखा है ,विधायक ने एसपी को ज्ञापन देकर निर्दलीय पाषर्द ओर उसके पत्रकार पति को बरामद करने की मांग की है । गौरतलब है कि बौंली नगर पालिका में 25 सोटो में से 12 पर भाजपा और 11 पर कॉंग्रेस तथा 2 सीटों पर निर्दलीयों ने जीत दर्ज की थी ,लेकिन यहाँ एक निर्दलीय के कॉंग्रेस में शामिल होने से भाजपा और कॉंग्रेस दोनों ही पार्टियों के पास 12/12 पार्षद हो गए। जबकि बौंली नगर पालिका में बोर्ड बनाने के लिए 13 पार्षदों की जरूरत है,। ऐसे में शेष एक निर्दलीय पार्षद दीपा मित्तल को अपने पक्ष में करने के लिए दोनों ही पार्टियां हर हथकंडा अपना रही है ,इसी को लेकर कॉंग्रेस की विधायक इंदिरा मीणा ने भाजपा पर निर्दलीय पार्षद को गायब करने का आरोप लगाया है और एसपी को ज्ञापन देकर उसे बरामद करने की मांग की है ,अब देखना यह दिलचस्प होगा कि निर्दलीय पार्षद किस पार्टी का समर्थन करता है और बौंली नगर पालिका में किस पार्टी का बोर्ड बनता है । बाईट-इंदिरा मीणा ,विधायक बामनवास0
0
Report
Advertisement
